Media24Media.com: यूपी क्राइम न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label यूपी क्राइम न्यूज. Show all posts
Showing posts with label यूपी क्राइम न्यूज. Show all posts

जमीन विवाद को लेकर पूर्व प्रधान समेत 4 लोगों की हत्या, IG ने कोतवाली इंचार्ज समेत 3 को किया सस्पेंड

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला अमेठी के राजापुर मजरे गुंगवाछ गांव का है, जहां जमीन विवाद में पूर्व प्रधान, उसके माता-पिता और भाई की हत्या कर दी गई। घटना से पहले उपजे विवाद में पुलिस ने सुलह कराकर मामले को ठंडा जरूर कराया था, लेकिन बदले की भावना ने आखिर में मंगलवार रात को विकराल रूप ले लिया। वहीं घटना की सूचना पर खुद अयोध्या रेंज के IG मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में गैंगेस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि अमेठी कोतवाली के राजापुर मजरे गुंगवाछ गांव में रहने वाले राम दुलारे और संकटा प्रसाद यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद था। बताया जा रहा है कि चार-पांच दिन पहले ही पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच थाने पर सुलह समझौता कराया था। इसके बाद मंगलवार को संकटा प्रसाद के बेटे हनुमान इस विवादित भूमि पर रेत गिरवा रहे थे। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद आस-पास में रहने वाले रामदुलारे पक्ष के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर अमरेश की ओर आए और हमला कर दिया।

इस हमले में पूर्व प्रधान अमरेश, उनके भाई हनुमान, अमरजीत, अशोक और पिता संकटा प्रसाद, मां ननका, पत्नी धन्नो, बेटा राज अमरजीत की पत्नी अनीता घायल हो गए। मारपीट में एक साथ 9 लोगों के घायल होने की सूचना पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को अमेठी CHC पहुंचाया, जहां अमरेश (उम्र 42) को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बाकी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में अमरेश के पिता संकठा (उम्र 65), मां ननका उर्फ पार्वती (उम्र 64) और बड़े भाई हनुमान (उम्र 45) को भी डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

 

इधर इस मामले में IG कवींद्र प्रताप सिंह देर रात अमेठी पहुंचे। उन्होंने डीएम और प्रभारी एसपी के साथ मौके पर जाकर जांच की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य पूर्ण घटना है। मृतक पक्ष और मारने वाला पक्ष पट्टीदार हैं और एक ही जाति के लोग हैं। आबादी की जमीन को लेकर विवाद था। उस विवाद में पुलिस ने उनको रोक भी दिया था। एक पक्ष के द्वारा वहां रेत गिराया गया, जिसको लेकर वहां विवाद हुआ और लाठी-डंडे से हमला किया गया।

कोतवाली इंचार्ज समेत 3 सस्पेंड

दो लोगों की अस्पताल में मौत हुई। जबकि 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। IG ने बताया कि जो मुलजिम हैं उसमें से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही जितने भी अभियुक्त हैं उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। IG ने कहा कि गैंगेस्टर के तहत अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मामले में लापरवाही बरतने पर अमेठी कोतवाली के इंचार्ज विनोद कुमार सिंह, दरोगा संजय सिंह और सिपाही स्वतंत्र उपाध्याय को सस्पेंड किया गया है।


बेटी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को मां ने उतारा मौत के घाट, चाकू से गोदकर ले ली जान

No comments Document Thumbnail

देश में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से चोरी, डकैती, लूटपाट, मारपीट, हत्या जैसे कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है, जहां चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने बताया कि मृतक एक युवती से छेड़खानी करता था। इसी बीच युवती की मां को युवक और उसके बेटी के बीच अवैध संबंधों की जानकारी मिली, जिसके बाद युवती की मां ने आरोपी युवक को अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

मामले में पुलिस ने आरोपी महिला समेत 6 लोगों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन इलाके के फिरदोस नगर के रहने वाले कामरान नाम के युवक का इलाके की एक युवती के साथ अवैध संबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी युवती की मां शकीला को हुई तो कामरान को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वह नहीं माना तो युवती की मां शकीला ने अपने अन्य नामजद साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र के सोलर प्लांट के पास बुलाकर कामरान की हत्या करने का प्लान बना डाला और हत्या की घटना को अंजाम दिया।

 'बेटी के साथ छेड़खानी करता था आरोपी'

वारदात के बाद से परिवार घटना के खुलासे के लिए लगातार पुलिस पर दबाव बना रहा था। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थी और तीनों ही टीम लगातार घटना के साक्ष्य जुटाकर घटना के जांच में जुटी हुई थी। इसके बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइन के नेतृत्व में बनी इन टीमों के द्वारा देर रात मुखबिर की सूचना पर जानकारी प्राप्त हुई कि घटना एक महिला के द्वारा कार्य की गई है, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिला को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हो गया। महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था उससे आगे जाकर उसने घटना को अंजाम दिया है।

5 नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था केस

क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन श्वेताभ पांडे ने बताया हत्या के मामले में कामरान के परिवार की ओर से 5 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान एक और नाम सामने आया जो कि एक महिला निकली। पूरा मामला अवैध संबंधों के विरोध में हत्या करना सामने आया है। घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू की बरामदगी भी हो गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में कार्रवाई कर कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

रेप पीड़िता नाबालिग की डिलीवरी के दौरान मौत, चचेरे भाइयों ने 2 अन्य युवकों के साथ मिलकर किया था गैंगरेप

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश में रेप के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला कानपुर का है, जहां नाबालिग के चचेरे भाइयों ने 2 अन्य लोगों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।  पुलिस के मुताबिक गैंगरेप के मामले में पीड़िता के 2 चचेरे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इससे पहले मुख्य आरोपी करण को 6 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। 11 अक्टूबर को नाबालिग के पिता ने करण, लेखपाल रंजीत बरवार और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।


दरअसल, नाबालिग पीड़िता की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई है। वहीं पिता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और गर्भवती होने के दौरान वे बच्चे का गर्भपात कराने का दबाव बना रहे थे। नाबालिग ने चाची को बताया था कि आरोपी शराब के नशे में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ककवन इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार कश्यप ने कार्रवाई नहीं की और एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने जब इस मामले में संज्ञान लिया तो आरोपी करण को पुलिस ने जेल भेज दिया। 

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस का कहना है कि नाबालिग ने बुधवार को एक मृत बच्चे को जन्म दिया और डिलीवरी के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने देर रात जल्दबाजी में लेखपाल रंजीत बरवार को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। बुधवार को गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद आरोपी लेखपाल रंजीत को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया और उसका कहना है कि वो निर्दोष है और उसे फंसाया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वो कभी गांव नहीं गया। नाबालिग के गैंगरेप मामले में एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने बताया कि डीएनए जांच के नमूने हैदराबाद की डीएनए फॉरेंसिक लैब में भेजे जाएंगे। इसमें मृतक और नवजात के खून के नमूनों के अलावा गिरफ्तार आरोपियों, संदिग्धों के ब्लड सैंपल की जांच की जाएगी।

मामले की जांच जारी

पुलिस जल्द से जल्द इसके सैंपल की रिपोर्ट भी लेने का प्रयास करेगी। इस मामले में पिता का कहना है कि उन्हें 10 अक्टूबर को पता चला कि बेटी गर्भवती है। वहीं पीड़िता की मौत के बाद पुलिस ने उसके पिता से भी पूछताछ की और उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें घटना की जानकारी पहले से नहीं थी और उन्हें पहली बार 10 अक्टूबर को इस बारे में पता चला। वह यह नहीं जानते हैं कि नाबालिग लेखपाल के संपर्क में कैसे आई। पिता ने पुलिस को बताया कि करण और दो अन्य आरोपी रिश्तेदारी में आते हैं और उसका घर आना जाना था। रिश्तेदारी में होने के कारण कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर सही समय पर कार्रवाई की गई होती तो बेटी की मौत नहीं होती। मृतका के पिता ने बताया कि वो मजदूरी करते हैं और मां की मौत हो चुकी थी। उनका कहना है कि नाबालिग का एक भाई भी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

अवैध संबंध के शक में महिला ने की अपने 3 बच्चों की हत्या, फिर खुद भी दे दी जान

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या और आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा का है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। ये घटना महोबा के कल्पाहार पुलिस स्टेशन इलाके की है। मरने वालों की पहचान 11 साल के विशाल, 9 साल की आरती और 7 साल की अंजली के रूप में हुई हैं। वहीं मृतक मां सोनम की उम्र 35 साल है। पुलिस का कहना है कि ये घटना कल्पाहार पुलिस स्टेशन के कटवारिया इलाके में हुई।

UP पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का पति कल्याण सिंह एक दिहाड़ी मजदूर है। वो छोटे सी जमीन पर खेती करके अपना परिवार पाल रहा था। शनिवार को सुबह महिला का पति कल्याण सिंह जब काम के बाद खेत से वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उनसे दरवाजा खुलवाने के लिए पत्नी को आवाज लगाई। उसने कई बार दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी समय तक दरवाजा नहीं खुलने पर घर की छत पर चढ़कर वह घर के अंदर घुसा। Woman-killed-her-3-children-on-suspicion-of-illicit-relationship

कमरे में पड़ा मिला सभी का शव

कमरे के अंदर का नजारा देखकर मजदूर कल्याण सिंह के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी पत्नी सोनम कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। वहीं खून से सने हुए उसके 11 साल के बेटे विशाल का शव पास में पड़ा हुआ था। पास में ही बेटी आरती और आरती के गले पर भी कटे हुए निशान थे। कल्याण सिंह ने तुरंत इस घटना की खबर पड़ोसियों को दी। साथ ही पुलिस को भी घटना की खबर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत जांच शुरू की।

महिला ने अपने बच्चों को उतारा मौत के घाट

तीनों बच्चों को रेत कर मारा गया था। पुलिस ने मौके से खून से सनी टूटी हुई दरांती बरामद की है। सीओ सदर तेज बहादुर सिंह मृतक महिला के पति और आस पास के लोगों से सवाल-जवाब कर मौत की वजह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि बच्चों का गला रेतने के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दी है।

पति से नाराज थी महिला

सीओ सदर ने कहा कि घटना की मुख्य वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कल्याण सिंह की पत्नी सोनम उसके चरित्र पर शक करती थी। पड़ोसियों का कहना है कि सोनम को शक था कि उसके पति कल्याण सिंह का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात से वह अपने पति से नाराज थी।

4 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला मेरठ जनपद के मुंडाली थाना क्षेत्र का है, जहां 4 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्चा रविवार दोपहर से लापता था। पुलिस के मुताबिक मासूम का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश में बच्चे की हत्या की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के बारे में आगे कुछ भी कहा जाया जा सकेगा। मुंडाली पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान भानु प्रताप ( उम्र 4) के रुप में हुई है। बच्चा सिसौली गांव का रहने वाला था, जिसके पिता वीर सिंह पेशे से किसान है। परिजन ने पुलिस को बताया कि भानु प्रताप रविवार दोपहर से लापता था। उन्होंने भानु की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। 

पुलिस कर रही कई एंगलों से जांच

वहीं सोमवार दोपहर को भानु का शव घर के पास ही उसके चाचा के घर के दायरे में बने पशुओं का चारा रखने के कमरे में पड़ा मिला। बच्चे की गर्दन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था, जिसके निशान उसके शरीर में भी मिले हैं। मुंडाली थाना प्रभारी सुभाष चंद सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज देखी जा रही है। पुलिस की एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में मृतक के परिवार की कुछ लोगों से रंजिश की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस कई एंगलों से जांच कर रही है।

पटाखा फोड़ने को लेकर दो गुटों में विवाद, एक की मौत और तीन लोग घायल

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में फटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, धनतेरस के दिन पटाखा फोड़ने को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोनों ही पक्षों में जमकर पथराव हुआ और इसमें एक युवक घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। 

जानकारी के मुताबिक शामली में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर विवाद हो गया, जिसने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। विवाद के बाद हुए पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित के परिजनों ने आरोपी पर पथराव के दौरान युवक की हत्या करने और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। 

विवाद बाद जमकर मारपीट

पुलिस के मुताबिक मोहल्ला शांतिनगर में संजीव सैनी (उम्र 38) अपनी पत्नी पूनम और दो बच्चों के साथ रहते थे और वह हलवाई की दुकान में काम करते थे। वहीं मंगलवार रात करीब 11 बजे घर के सामने संजय, जोनी सल्फर पोटाश के मिश्रण के तेज आवाज वाले पटाखे छोड़ रहे थे। वहीं संजीव की तबीयत कई दिनों से खराब थी और घर में धुआं घुसने के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने आरोपियों से पटाखे न छोड़ने को कहा और इस बात को लेकर दोनों ही पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो मारपीट तक पहुंच गई।

मृतक की पत्नी का पुलिस पर आरोप

देखते ही देखते इस विवाद ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ही पक्षों में पथराव हो गया, जिसमें संजीव, उनके दो बेटे विशाल (उम्र 16), साहिल (उम्र 14) घायल हो गए। इसी बीच मिठाई लेकर बाइक पर संजीव के घर पहुंचा राहुल भी घायल हो गया। वहीं परिजनों ने इस घटना की जानकारी दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं संजीव की खराब हालत को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी पूनम का आरोप है कि पथराव के दौरान ईंटों के कारण उसके पति की मौत हुई है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

कोर्ट के अंदर घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला शाहजहांपुर का है, जहां की कोर्ट के अंदर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शख्स फरार हो गया। वकील की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।



बेखौफ बदमाश ने शाहजहांपुर कोर्ट के अंदर घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी है। फायरिंग की आवाज के बाद वहां मौजूद वकील दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। गोली मारने वाला शख्स तमंचा वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।

गुस्साए वकीलों ने किया हंगामा

जानकारी के मुताबिक आरोपी कचहरी की तीसरी मंजिल में ACJM ऑफिस में पहुंचा और तमंचे से फायर कर वकील को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के वक्त ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था। वहीं दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में हुई हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।  घटना से गुस्साए वकीलों ने हंगामा भी किया। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है। पुलिस ने मृतक वकील के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृत वकील की पहचान जलालाबाद निवासी भूपेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

कांग्रेस ने योगी सरकार पर बोला हमला

वहीं इस घटना के बाद विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल गया है। कांग्रेस ने वकील की हत्या को लेकर सरकार पर तंज कसा है। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि शाहजहांपुर में कचहरी के तीसरी मंजिल पर वकील भूपेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था छुट्टी पर है। अपराधी बेखौफ होकर अपना काम कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ नींद से कब जागेंगे?।

जमीन विवाद में देवर ने की भाभी की हत्या, फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला मैनपुरी जिले के औंछा इलाके का है, जहां शनिवार की सुबह देवर ने फावड़े से वार कर भाभी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हत्यारा देवर भाग चुका था। हत्या के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है और आरोप मृतिका के देवर पर लगा है। पुलिस का कहना है कि देवर ने मामूली विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक औंछा क्षेत्र के दलीपपुर गांव में रहने वाले घेमड़ीलाल की पत्नी रामवती (उम्र 50) शनिवार की सुबह धान की फसल की सिंचाई के लिए खेत में पहुंची थी। रामवती देवर सर्वेश कुमार के खेत में नाले की सफाई कर रही थी और ये बात देवर को नागवार गुजरी। इसी को लेकर वो अपनी भाभी से नाराज हो गया और उसने भाभी से सफाई करने से मना कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं जब रामवती ने फसल सूखने की बात कही तो देव उससे बहस करने लगा और इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। इसके बाद गुस्से में सर्वेश ने रामवती पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में रामवती की मौके पर ही मौत हो गई और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सर्वेश मौके का फायदा उठाकर भाग गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना थी और सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पार्वती नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत

यूपी के आगरा के पांच युवकों की राजस्थान के धौलपुर के पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए आगरा के कुछ लोग पार्वती नदी में गए थे। जहां पांच युवक गहरे पानी में डूब गए। जिसमें पांचों लोगों की मौत हो गई। चार युवाओं की लाशों को दोपहर तक नदी से बाहर निकाल लिया गया था। जबकि पांचवें युवक की लाश शाम को तक मिली। हालांकि तलाश अभी भी जारी है। प्रदेश के दूसरे जिलों की तरह मैनपुरी में भी लगातार अपराध से संबंधित घटनाएं हो रही है। 

दुष्कर्म के बाद 3 साल की बच्ची की हत्या, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in UP) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है, जहां तीन साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने चॉकलेट देने के बहाने घर ले जाकर बच्ची को हवस का शिकार बनाया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची का शव कपड़े में लपेटकर छिपा दिया।

मामला जिले के खागा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां घर के सभी लोग मूर्ति विसर्जन में नौबस्ता घाट गए थे और बच्ची घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी दिनेश पासवान  बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, लेकिन बच्ची ये बर्दास्त नहीं कर सकी और उसकी मौत हो गई। बच्ची के मौत के बाद आरोपी बच्ची के खून से लथपथ शव को कपड़े में छिपाकर घूमता रहा, जिसका खुलासा तब हुआ जब बच्ची के परिजन मूर्ति विसर्जन कर देर शाम घर आए। बच्ची को घर में ना देख उन्होंने तलाश शुरू की।

शक के आधार पर पुलिस ने की पूछताछ

काफी ढूढ़ने के बाद भी नहीं मिलने पर परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने पड़ोसी युवक से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी गोलमोल जवाब देने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां पुलिस को खून से लथपथ बच्ची का शव कपड़े से लिपटा मिला, जिसे कपड़े में लपेटकर छिपाया गया था इसके बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। इधर, बच्ची के साथ रेप और हत्या की बात सुनकर ग्रामीणों की भीड़ कोतवाली थाने के सामने लग गई।

कोतवाली थाने में जुटी ग्रामीणों की भीड़

ग्रामीण आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनाक्रम का जायजा लिया। इस मामले में जिले के एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया जिले के खागा थाना क्षेत्र के एक गांव में अबोध बच्ची की हत्या कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बच्ची के शव का पंचनामा कराते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

जिले में मां-बेटी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने लूट के इरादे से दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देश में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से चोरी, डकैती, लूटपाट, मारपीट, हत्या जैसे कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले का है, जहां मां-बेटी के दोहरे मर्डर से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया और विरोध करने पर मां और बेटी की हत्या कर दी। जबकि घर के मुखिया बदमाशों के हमले में घायल हो गए, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। प्रयागराज के मियां खुर्द गांव में बदमाशों ने बजरंग बहादुर पटेल उर्फ नचऊ बेटे मलई पटेल के घर को निशाना बनाया और लूटपाट की। वहीं लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मां और बेटी की हत्या कर दी। बदमाशों ने बजरंग बहादुर की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर घर में लूट की घटना का अंजाम दिया।

जांच में जुटी पुलिस

बदमाशों के हमले में बजरंग बहादुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। हत्या करने के बाद बदमाशों ने घर में लूट की और फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि 6 साल की अंशिका सुबह गांव पहुंची और लोगों को बताया कि दादा-दादी उठ नहीं रहे हैं तो ग्रामीण पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। बजरंग इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

हत्या के आरोप में मां, भाई और पिता गिरफ्तार

इधर, प्रयागराज के मुंडेरा इलाके में प्रेमिका मिलने पहुंचे उसके आशिकी की परिजन ने जमकर पिटाई कर दी और इसके कारण उसकी अस्पताल मौत हो गई। प्रेमिका का भाई सुशील का दोस्त था। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सुशील ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसकी प्रेमिका ने उसे फोन किया था और जब वह पहुंचा तो उसके परिजनों ने हमला कर दिया। इसके बाद सुशील की प्रेमिका के घर पर छापेमारी की और इस मामले में प्रेमिका की मां, भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तरप्रदेश में हत्या की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश से रोजाना क्राइम से जुटी घटनाएं सामने आ रही है।

दुर्गा पंडाल में फायरिंग, 1 की मौत और 2 सगी बहनें घायल

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला अयोध्या के फैजाबाद कोतवाली क्षेत्र का है, जहां दुर्गा पूजा पंडाल में  कुछ शरारती तत्वों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक दुर्गा पूजा पंडाल में कुछ बदमाशों ने फायरिंग की और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। 


अयोध्या SSP शैलेश पांडेय के मुताबिक 3 वाहनों में सवार बदमाशों ने नील गोडम पूजा पंडाल में गोलीबारी की, जिसमें एक मंजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस मामले का जांच कर रही है। गोलीबारी की जानकारी मिलने के बाद जिले के  SSP शैलेश पांडेय ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कुछ शरारती तत्व वाहनों से आए थे और उन्होंने दुर्गा पूजा पंडाल पर तेजी से फायरिंग शुरू कर दी और इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं बदमाशों की गोलीबारी में दो लड़कियां भी घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे अभी खतरे से बाहर हैं।

SSP शैलेश पांडेय ने दी जानकारी

SSP शैलेश पांडेय ने बताया कि मौके पर मिले हमलावरों की कारों को कब्जे में लिया गया है और उनके मालिकों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में मनजीत यादव का किसी से एक दिन पहले ही विवाद हुआ था और पुलिस इसे रंजिश के ऐंगल से देख रही है। वरिष्ठ पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच में पता चला है कि यह घटना निजी रंजिश के चलते अंजाम दी गई है। हालांकि इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

अयोध्या की सुरक्षा को लेकर सरकार चौकन्नी

बता दें कि भगवान राम की नगरी अयोध्या आतंकियों के निशाने पर है। बीते दिनों पकड़े कई आतंकियों ने जांच एजेंसियों के सामने खुलासा किया है कि उनके निशाने पर हिंदू धार्मिक स्थल हैं। जिसके बाद अयोध्या की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं राज्य सरकार भी अयोध्या की सुरक्षा को लेकर चौकन्नी है। हालांकि प्रदेश के दूसरे जिलों की तरह आयोध्या में भी लगातार अपराध से संबंधित घटनाएं हो रही है। 

एक तरफा प्यार में युवक ने लड़की को मारी गोली, फिर ले ली खुद की जान

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या और आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग प्रदेशों से रोजाना हत्या और आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बलिया का है, जहां एक सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्यार में लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। 


लोगों के मुताबिक युवक पिपरा ढाला गांव में दिनदहाड़े लड़की के घर में घुस गया। परिवार के सामने ही उसने लड़की पर गोली चला दी। इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी आस-पास के लोग मौके पर पहुंच हो गए। हर तरफ से घिरता देख युवक ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया, जिसकी वजह से उसकी भी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना लड़की के परिजन ने तुरंत पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आजम खान नाम का युवक पड़ोस की रहने वाली लड़की से एक तरफा प्यार करने लगा था। वह काफी दिनों से लड़की के पीछे पड़ा हुआ था, लेकिन लड़की उसकी बात मानने के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद युवक तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया और गुस्से में उसने लड़की को गोली मार दी।

आरोपी ने खुद को मारी गोली

गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे गए। इस दौरान आजम वहीं पर हाथ में तमंचा लिए खड़ा था। परिवार ने उसके भागने के डर से घर का दरवाजा बंद कर दिया। खुद को फंसता देख आजम ने आनन-फानन में खुद को भी गोली मार दी। इस घटना में उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी कहीं और तय हो चुकी थी। उनके एक या दो बार आजम से बात जरूर की थी, लेकिन वह उससे प्यार नहीं करती थी। लड़की की ना सुनकर लड़का बहुत परेशान था। गुस्से में आकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया।

लड़की के कमरे से मिले 7 मोबाइल

पुलिस की जांच में लड़की के कमरे से 7 मोबाइल फोन मिले हैं, जिसमें 2 महंगे फोन भी शामिल हैं। ये सभी फोन मृत लड़की के बताए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल इन सभी फोन की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से देश में बनी रिवाल्वर, 4 खाली खोखे और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि ये प्रेम प्रसंग का मामला है। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

2 लोगों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, फिर वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

No comments Document Thumbnail

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in India) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले का है, जहां दो लोगों ने 17 साल की नाबालिग के साथ कथित तौर पर रेप किया। इसके बाद घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान शुभम और आशीष के रूप में हुई है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि घटना भोपा थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार को हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी लड़की को फल देने का झांसा देकर एक बगीचे में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ये मामला सामने आया। इस बीच कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ रेप करने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

9 साल की बच्ची से रेप 

आरोपी बॉबी ने रविवार को महिला से कथित तौर पर रेप करने की कोशिश की थी, लेकिन महिला के शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला। वहीं दूसरी तरफ बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 9 साल की एक बच्ची से 13 साल के लड़के ने कथित तौर पर रेप किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने सोमवार को बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। 

आरोपी और उसके पिता ने दी थी धमकी

वहीं पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बच्ची के साथ रेप की चिकित्सकीय जांच से पुष्टि हो गई है। उन्होंने कहा कि थाना भुता में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज मामले के मुताबिक बच्‍ची 3 दिन पहले जब कूड़ा डालने जा रही थी तो रास्ते में आरोपी किशोर ने उसकी कूड़े की टोकरी फेंक दी और हाथ पकड़कर झोंपड़ी में खींच ले गया और रेप किया। परिजन का आरोप है कि पीड़िता की मां उसे लेकर जब मामला दर्ज कराने जा रही थी तो रास्ते में आरोपी और उसके पिता ने उन्हें घेर लिया और पुलिस के पास जाने या किसी अन्य से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरकर वह घर लौट गई।

अस्पताल में हुआ मामले का खुलासा

जानकारी के मुताबिक इसी बीच जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो रविवार को उसकी मां उसे लेकर फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टर के पूछने पर बच्ची ने अपने साथ हुए रेप की जानकारी दी। इसके बाद चिकित्‍सा अधीक्षक वासिद अली की सूचना पर फरीदपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और पुलिस संरक्षण में बच्ची को थाना भुता भेजा गया, जहां  नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।


युवा वकील की मिली सिर कटी लाश, गांव से करीब 200 मीटर दूर मिला शव

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला यूपी के बाराबंकी का है, जहां रविवार को एक वकील की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।  शव की हालत बहुत खराब थी। घटनास्थल पर ही मृतक वकील का मोबाइल, हेलमेट और बाइक भी बरामद हुई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक वकील के चेहरे को ईंटों से कूचने, गले पर धारदार औजार से रेते जाने का निशान था और कान से खून भी बह रहा था। 


पुल‍िस ने मृतक युवक की शिनाख्त 35 साल के अधिवक्ता कुलदीप रावत के रूप में की है। इधर, अध‍िवक्‍ता की मां ने अपनी बहू पर बेटे की हत्‍या करने का शक जताया है। एसपी ने मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। मूल रूप से सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छेदा पुरवा के रहने वाले कुलदीप रावत शहर कचहरी में अधिवक्ता की प्रैक्टिस करते थे। पुलिस की माने तो शनिवार रात कुलदीप के पास एक फोन आया, जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी रीता को बताया कि वह क्लाइंट से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद वह घर से निकल गए इस बीच रात भर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। 


मामले की जांच के लिए टीम गठित

इसके बाद रविवार सुबह उनका शव अयोध्या हाईवे से करीब 200 मीटर अंदर शुक्लई गांव के पास रास्ते में झाड़ियों में पड़ा मिला। गला कटा हुआ था और शरीर में चोट के निशान थे, जिससे उनकी हत्या धारदार हथियार से किए जाने की बात कही जा रही है। वकील का हेलमेट बाइक और मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है।  एसपी का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

रोज पत्नी को पार्लर लेने पहुंचते थे वकील

पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी पार्लर में काम करती थी, जिसे रोजाना रात 9 बजे के करीब पार्लर बंद होने के बाद लेकर कुलदीप अपने गांव पहुंचता था, लेकिन शनिवार रात साढ़े 9 बजे तक जब कुलदीप पत्नी को लेने पार्लर नहीं पहुंचा तो पत्नी रीता ने उसे फोन करना शुरू किया। पर कुलदीप फोन रिसीव नहीं कर रहा था, जिसके बाद रीता ने अपने ससुराल में फोन कर बताया कि कुलदीप ने बताया था कि वह किसी क्लाइंट से मिलने जा रहा है, लेकिन वह अभी तक पार्लर पर नहीं आया हैं और न ही फोन रिसीव कर रहा। इसके दूसरे दिन वकील की लाश मिली। 

कलयुगी पिता ने अपनी ही 2 बेटियों को उतारा मौत के घाट, बेटा पैदा नहीं होने पर दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कंकरखेड़ा क्षेत्र का है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी है। आरोपी पिता ने पहले बच्चियों को सुलाया फिर उसके बाद एक-एक कर मुंह पर तकिया रखकर दोनों की हत्या कर दी। पहले 6 साल की बच्ची को मौत के घाट उतारा, उसके बाद 4 साल की बच्ची की हत्या कर दी। ये पूरी घटना मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अनूपनगर फाजलपुर अंबेडकर में रहने वाले अरुण कुमार जाटव का अपनी पत्नी नीशू से 5 महीने से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते महिला अपने पति अरुण को छोड़कर अपने मायके चली गई। युवक ने पत्नी को लाने की कोशिश भी की, लेकिन पत्नी ने उसके साथ आने से इनकार कर दिया। इसी बीच 13 अगस्त 2021 को अरुण फिर अपने ससुराल जानी गया और वहां से लड़ झगड़ कर अपनी 6 साल की बेटी सृष्टि और 4 साल की बेटी नैना को लेकर अपने घर फाजलपुर अनूपनगर में आ गया।

बेटा पैदा नहीं होने पर वारदात

अरुण ने पुलिस को बताया कि शादी को 8 साल हो गए थे। पत्नी को बेटा नहीं हुआ। पत्नी उसे बेटा नहीं दे सकी। इससे वह परेशान था। 8 दिन पहले वह उससे झगड़ा कर मायके चली गई। 13 अगस्त की दोपहर को अरुण ससुराल पहुंचा और पत्नी से कहा कि वह साथ चले या न चले, लेकिन बेटियों को साथ लेकर जाएगा। दोनों को खुद पालेगा। पत्नी का कहना है कि वह पति के बहकावे में आ गई। अगर दोनों बच्चियों को न देती तो उनकी जान नहीं जाती।

वारदात के बाद फरार हो गया था आरोप

बेटियों की हत्या को कबूल करते हुए अरुण ने पुलिस को बताया कि देर शाम ठेके पर शराब पीकर आया था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे अरुण ने अपनी दोनों पुत्रियों को गला दबाकर मार डाला। देर रात अरुण ने अपने घर से कुछ दूरी पर शोर मचाते हुए कहा कि मैंने बच्चों को मार दिया है और उनकी लाश कमरे में पड़ी है। अब पत्नी को भी जिंदा नहीं छोडूंगा। बाद में आरोपी फरार हो गया।

दम घुटने से हुई दोनों बच्चियों की मौत

वारदात की सूचना पर CO दौराला आशीष शर्मा और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी रात में घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और दोनों बच्चियों के शव सिंगल बेड पर अर्द्ध नग्न अवस्था में पड़े हुए थे। फॉरेंसिक टीम ने जांच की तो पता चला कि गले पर निशान हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से बच्चियों की मौत होना आया है।

वारदात के बाद आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर का कहना है कि दोनों बेटियों की हत्या करने के बाद आरोपी अरुण पहले कई घंटे तक शव के पास ही रहा। उसके बाद रात में पैदल नानू नहर के पुल पर पहुंचा। जहां 14 अगस्त की तड़के अरुण ने 18 फुट गहरी नहर में छलांग लगा दी, लेकिन गोताखोरों ने अरुण को बचा लिया। उसके बाद अरुण हरिद्वार पहुंच गया और हरिद्वार से फिर कंकरखेड़ा पहुंचा। जहां रविवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने की 80 साल के पिता की हत्या, बीच-बचाव के लिए आई मां पर भी किया हमला

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है, जहां एक कलयुगी बेटे ने  कुल्हाड़ी से हमला कर  अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या (Son kill His father) कर दी है। साथ ही बीच-बचाव के लिए आई मां पर भी हमला किया है। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटा शनिवार देर रात शराब के लिए अपने माता-पिता से पैसे मांग रहा था। इसी बीच पैसे देने से मना करने पर युवक ने पिता पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कानपुर जनपद के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरीपुर गांव की है। SP आउटर अष्टभुजा प्रसाद ने बताया कि शिवराजपुर के ईश्वरी पुरवा गांव में रहने वाले 80 साल के मेवालाल और उनकी पत्नी शिवकली घर के बाहर चारपाई पर शनिवार रात को लेटे हुए थे। इसी दौरान बेटे विजय नारायण उर्फ गिन्नी ने शराब के लिए रुपए मांगे तो परिजन ने देने से मना कर दिया। इस पर गुस्साए गिन्नी घर के अंदर से कुल्हाड़ी लाया और पिता पर हमला बोल दिया, जिससे 80 साल के मेवालाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मां बीच-बचाव करने आई तो उन्हें भी चोट लग गई।

आरोपी पहले भी कर चुका है मां-बाप की पिटाई

घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और हैरान रह गए। इसके बाद गांव वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल मां को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस सनसनी वारदात से इलाके में हड़कंप का माहौल है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को भी पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर दिया है। वहीं गांव वालों ने बताया कि आरोपी बेटा पहले भी कई बार अपने मां-बाप से शराब को लेकर मार मारपीट कर चुका है।

मोबाइल नहीं दिलाने पर छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान, शव के टुकड़े-टुकड़े कर लगाया ठिकाने

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तरप्रदेश के सहारनपुर का है, जहां मोबाइल के कारण हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर घर के कमरे में दफना दिए। वारदात को अंजाम देने के करीब 22 दिन बाद हत्या का खुलासा हुआ। पड़ोसियों के मुताबिक उन्हें आरोपी के घर से बदबू आने लगी थी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


मामला सहारनपुर के फतेहपुर ढोला गांव का है, जहां दो भाई फरमान (30) और रहमान रहते थे। ईद से तीन दिन पहले यानी 18 जुलाई को फरमान ने अपने लिए नया फोन खरीदा, जिसके बाद फरमान घर आया तो 16 साल के छोटे भाई रहमान ने भी अपने लिए फोन की मांग की। जब फरमान ने फोन देने से इनकार किया तो दोनों भाइयों में बहस हो गई। इसी बीच बहसबाजी में रहमान ने फरमान के सिर पर फावड़ा मार दिया। हमला इतना तेज था कि फरमान की मौके पर ही मौत हो गई।

9 अगस्त की रात को हुआ मामले का खुलासा

पुलिस के मुताबिक बड़े भाई की मौत हो जाने से रहमान डर गया। इसके बाद रहमान ने फावड़े से फरमान के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और फिर घर के ही एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। लाश को ठिकाने लगाने के बाद रहमान अनजान बना बेखौफ गांव में घुमता रहा। जब गांव वालों ने फरमान के बारे में पूछा तो बोला कि वो मजदूरी करने गया है, लेकिन 9 अगस्त की रात जब घर से तेज बदबू आने लगी तो गांव वालों ने पुलिस को बुलाया।

थाना प्रभारी अशोक सोलंकी ने दी जानकारी 

पुलिस जब घर में पहुंची और दरवाजा खोला तो कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद रहमान से इस बारे में पूछा तो उसने सच उगल दिया और भाई की हत्या की बात कबूली। इसके बाद आरोपी रहमान की निशानदेही पर पुलिस ने खुदाई कराई गई। शव बुरी तरह सड़ चुका था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई ही घर में रहते थे। 3 बहनों की शादी हो चुकी है और माता-पिता पहले ही मर चुके है। बड़ृा भाई फरमान मजदूरी कर के छोटे की परवरिश कर रहा था। कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि दोनों भाइयों में मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर में फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी।

Crime: BJP नेता की बुजुर्ग मां और 3 साल के बेटे की हत्या, मामूली विवाद को लेकर हत्या की वारदात

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तरप्रदेश के गोरखपुर की है। जहां मंगलवार रात BJP किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य परशुकाम शुक्ला की बुजुर्ग मां और 3 साल के बेटे की हत्या कर दी गई। दोनों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं इस घटना में उनकी बेटी और पत्नी बुरी तरह से घायल हुई हैं।  



पुलिस के मुताबिक छत से पानी टपकने को लेकर 2 परिवारों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद आरोपी परिवार ने हत्या को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना की खबर मिलने के बाद से ही गांव में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। दिल दहला देने वाली ये घटना हरपुर बुदहट इलाके के सोनबरसा चौकी के तेनुवा गांव की है। BJP नेता की मां और बेटे की हत्या का आरोप उनके पट्टीदार पर सीताराम शुक्ला पर है। 


BJP नेता की पत्नी और बेटी बुरी तरह घायल


छत से पानी गिरने की वजह से सीताराम शुक्ला ने परशुराम के दरवाजे पर पक्की नाली बनवानी शुरू कर दी थी। जिसकी शिकायत BJP नेता ने पुलिस से भी की थी। पुलिस वालों ने राजस्व का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद BJP नेता ने जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। खबर के मुताबिक पुलिस मंगलवार शाम जांच के लिए BJP नेता के घर पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले थे। परिवार से बात करके पुलिस वापस लौट गई। 


कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट


पुलिस की वापसी के 2 घंटे बाद ही सीताराम और उसके परिवार ने BJP नेता के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में उनकी 75 साल की मां और 3 साल के बेटे की मौत हो गई। पत्नी और बेटी बुरी तरह से घायल हैं। बताया जा रहा है कि पट्टीदारों ने पहले तो सभी को बुरी तरह से पीटा उसके बाद उन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।


Crime: बक्सर में RJD नेता की गोली मारकर हत्या, बेंगलुरु में 17 बार चाकू मारकर BJP की पूर्व पार्षद को उतारा मौत के घाट


RJD नेता की हत्या


बता दें कि बिहार के बक्सर में तिलक राय थाना ओपी क्षेत्र के नियाजीपुर बांध के पास युवा RJD नेता दीपक यादव ( उम्र 20 साल) की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। 25 जून को देर शाम युवक दाह संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सिमरी प्रखंड के सइहार के मुखिया शंकर सिंह के पिता का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाना था।

ट्यूशन पढ़ने गई 4 साल की बच्ची से रेप , लहुलुहान हालत में जंगल से मिली मासूम

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना बढ़ती ( incidence of rape cases in india ) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ का है, जहां दरिंदों ने दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है। यहां एक चार साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने बच्ची को लहुलुहान हालत में गांव के जंगल से मासूम को बरामद किया है। पुलिस अब आगे की कार्ऱवाई में लग गई है। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है।





Crime : चार साल की बच्ची से रेप, परिजनों ने की आरोपी की पीट-पीटकर हत्या





पुलिस के अनुसार मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। वहां से लौटते वक्त बाइक सवार दो आरोपियों ने उसे जबरन उठा लिया। घर पहुंची बड़ी बहन ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद वे आनन-फानन में पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने स्थानीय थाने में इस बात की शिकायत की।





लहुलुहान हालत में जंगल से मिली बच्ची





अभी जांच चल ही रही थी कि गांव के पास ही स्थित जंगल में बच्ची को बरामद किया गया। वह पूरी तरह से लहुलुहान थी। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह शाम पांच बजे जब खेतों की तरफ जा रहा था तो बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी। उसे दो बाइक सवार फरार होते हुए भी दिखाई दिए।





स्मार्टफोन नहीं होने के कारण छात्रों को क्लास के बहाने स्कूल बुलाता था टीचर, फिर देता था दुष्कर्म की वारदात को अंजाम





सूचना पाते ही पुलिस की टीम और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद ही लगा कि यह मामला दुष्कर्म का है लेकिन असली जानकारी रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगी। इलके के लोगों का कहना है कि यह काफी शर्मनाक मामला है साथ ही लोगों में गुस्सा भी है। वो दो बाइक सवार कौन थे उनकी तलाश चल रही है।





नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है छत्तीसगढ़, महिलाएं भी नहीं हैं सुरक्षित





पुलिस अब इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बाइक के डिस्क्रिप्शन के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।


दोस्त से मिलने गई विवाहिता की मायके वालों ने की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) लगातार बढ़ती ही जा रही है। उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda district of Uttar Pradesh) जिले से ऐसे ही एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता (Family murdered newly married) की गला काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप उनके मायके वालों पर ही है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विवाहिता अपने दोस्त से मिलने के लिए गई थी और घर वालों को यह बात नागवर गुजरी।





यह भी पढ़ें:- Honor killing : धारदार हथियार से हमला कर दामाद को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार





दरअसल विवाह से पहले ही विवाहिता की दोस्ती एक स्थानीय युवक से थी। वह उसके साथ कुछ दिनों के लिए कथित तौर पर मुंबई (Mumbai) भी चली गई थी। घर वालों को यह सब पसंद नहीं आया और लौटने पर उसका विवाह करा दिया गया, लेकिन इसके बाद भी विवाहिता अपने दोस्त से मिलती थी। घर वालों को इसकी खबर लगी।





मायके वालों पर हत्या का आरोप





बताया जा रहा है कि जब वह मुंबई गई थी तो पुलिस की मदद से घर वाले उसे लेकर आए थे। इस हालात को देखते हुए परिजनों ने किसी अन्य युवक से उसकी शादी करा दी, लेकिन युवती ने पहले दोस्त से संपर्क लगातार रखा। घर वालों को इसकी सूचना थी। पुलिस को शक है कि वो लगातार इसे लेकर उसे मना भी कर रहे थे।





यह भी पढ़ें:- Honor killing : झूठी शान के खातिर चाचा ने भतीजी को मारी गोली, मौके पर ही मौत





इस बीच एक दिन युवती अपने दोस्त से ही मिलने के लिए गई थी। पीछे से इसकी खबर घर वालों को लगी और वे भी पहुंच गए। इसके बाद धारदार हथियार (Family murdered newly married) से उसका गला काट दिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें शक तो घर वालों पर ही है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी झूठे सम्मान के लिए हत्याओं के कई मामले सामने आ चुके हैं।





चाचा ने भतीजी की हत्या





बता दें कि इससे पहले हरियाणा (honour killing in Rohtak Haryana)के रोहतक से भी ऐसे ही मामला सामने आया था, जहां झूठी शान के खातिर चाचा ने भतीजी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।





यह भी पढ़ें:- Crime : दुल्‍हन बन चुकी गर्लफ्रेंड को लेने उसके घर पहुंचा प्रेमी, गंवानी पड़ी जान





दरअसल रोहतक में घरवालों से छिपकर शादी करने आए प्रेमी जोड़े को लड़की के चाचा और भाइयों ने गोली मार (honour killing in Rohtak Haryana) दी थी। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.