Media24Media.com: Crime In Mahasamund : पुलिस जवान विकास शर्मा की हत्या, पिता-पुत्र, दो भाई सहित 5 गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Crime In Mahasamund : पुलिस जवान विकास शर्मा की हत्या, पिता-पुत्र, दो भाई सहित 5 गिरफ्तार

Document Thumbnail

महासमुंद। सायबर सेल के पुलिस जवान ASI विकास शर्मा की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक परिवार से दो बेटे और उनका पिता तथा दूसरे परिवार से दो सगे भाई शामिल हैं। 'मीडिया24मीडिया' ने यह खबर प्रकाशित किया तब सत्ता पक्ष से जुड़े कतिपय नेताओं ने हत्या की वारदात को झुठलाने का प्रयास करते हुए इसे भ्रामक खबर बताया।

खबर प्रसारित नहीं करने कुछ लोगों ने आग्रह भी किया, लेकिन, प्रत्यक्षदर्शियों की पुख्ता सूचना के आधार पर खबर प्रसारित की गई। अंततः तीन डॉक्टरों की संयुक्त शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। सिटी कोतवाली प्रभारी शेर सिंह बंदे ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी दुर्गेश कन्नौजे की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 147, 149 (बलवा) और धारा 302 (हत्या) का अपराध पंजीबद्ध कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

थाना प्रभारी शेर सिंह बन्दे ने दर्ज एफआईआर में बताया है कि ASI विकास शर्मा को आरोपी सन्नी नामदेव, शेखर नामदेव, अनिल सूर्यवंशी, ओजस्वी नामदेव एवं इन्द्रराज सूर्यवंशी सभी निवासी महासमुन्द द्वारा मारपीट कर चोट पहुंचाने से डक्टर साहब द्वारा ईलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया है। सूचक दुर्गेश कुमार कन्नौजे की सूचना पर बिना नम्बरी अपराध 0/2022  धारा 147, 149, 302 भादवि के तहत पंजीबध्द कर वापस पुलिस स्टेशन आया। रिपोर्ट के अनुसार दुर्गेश कुमार पिता युरेन्द्र कन्नौजे उम्र 28 साल साकिन क्लब पारा महासमुन्द ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक 19 मार्च 2022 के रात करीब नौ बजे की है। 

घटना  स्थल PWD ऑफिस के सामने महासमुन्द में मारपीट की गई।  आरोपी सन्नी नामदेव, शेखर नामदेव, अनिल सूर्यवंशी, ओजस्वी नामदेव एवं इन्द्रराज सूर्यवंशी सभी निवासी महासमुन्द के हैं।  P.W.D ऑफिस के सामने में सन्नी नामदेव, अनिल सूर्यवंशी गाली गलौच कर रहे थे। उसी समय विकास शर्मा आया और समझाने लगा। तो इन लोगों ने धक्का देकर उसे जमीन में गिरा दिया और हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे।  उसी समय शेखर नामदेव , ओजस्वी नामदेव  और इन्द्रराज सूर्यवंशी आये। पांचों मिलकर विकास शर्मा से मारपीट करने लगे। जिससे विकास शर्मा वहीं पर  बेहोश हो गया। तब उन लोग  छोड़कर भाग गए । 


तब दुर्गेश और आशीष वर्मा दोनों ने उसे उठाया और लालविजय सिंहदेव के कार में बेहोशी हालत में डॉ चोपडा के जैन नर्सिंग होम ले गए। अस्पताल में जाकर भर्ती कराये। उपचार के दौरान विकास शर्मा की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार विकास शर्मा को सन्नी नामदेव, शेखर नामदेव, अनिल सूर्यवंशी, ओजस्वी नामदेव एवं इन्द्रराज  सूर्यवंशी ने मारपीट कर हत्या किया है। जिसकी रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.