Media24Media.com: अवैध संबंध के शक में महिला ने की अपने 3 बच्चों की हत्या, फिर खुद भी दे दी जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अवैध संबंध के शक में महिला ने की अपने 3 बच्चों की हत्या, फिर खुद भी दे दी जान

Document Thumbnail

देश में हत्या और आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा का है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। ये घटना महोबा के कल्पाहार पुलिस स्टेशन इलाके की है। मरने वालों की पहचान 11 साल के विशाल, 9 साल की आरती और 7 साल की अंजली के रूप में हुई हैं। वहीं मृतक मां सोनम की उम्र 35 साल है। पुलिस का कहना है कि ये घटना कल्पाहार पुलिस स्टेशन के कटवारिया इलाके में हुई।

UP पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का पति कल्याण सिंह एक दिहाड़ी मजदूर है। वो छोटे सी जमीन पर खेती करके अपना परिवार पाल रहा था। शनिवार को सुबह महिला का पति कल्याण सिंह जब काम के बाद खेत से वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उनसे दरवाजा खुलवाने के लिए पत्नी को आवाज लगाई। उसने कई बार दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी समय तक दरवाजा नहीं खुलने पर घर की छत पर चढ़कर वह घर के अंदर घुसा। Woman-killed-her-3-children-on-suspicion-of-illicit-relationship

कमरे में पड़ा मिला सभी का शव

कमरे के अंदर का नजारा देखकर मजदूर कल्याण सिंह के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी पत्नी सोनम कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। वहीं खून से सने हुए उसके 11 साल के बेटे विशाल का शव पास में पड़ा हुआ था। पास में ही बेटी आरती और आरती के गले पर भी कटे हुए निशान थे। कल्याण सिंह ने तुरंत इस घटना की खबर पड़ोसियों को दी। साथ ही पुलिस को भी घटना की खबर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत जांच शुरू की।

महिला ने अपने बच्चों को उतारा मौत के घाट

तीनों बच्चों को रेत कर मारा गया था। पुलिस ने मौके से खून से सनी टूटी हुई दरांती बरामद की है। सीओ सदर तेज बहादुर सिंह मृतक महिला के पति और आस पास के लोगों से सवाल-जवाब कर मौत की वजह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि बच्चों का गला रेतने के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दी है।

पति से नाराज थी महिला

सीओ सदर ने कहा कि घटना की मुख्य वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कल्याण सिंह की पत्नी सोनम उसके चरित्र पर शक करती थी। पड़ोसियों का कहना है कि सोनम को शक था कि उसके पति कल्याण सिंह का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात से वह अपने पति से नाराज थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.