Media24Media.com: दुष्कर्म के बाद 3 साल की बच्ची की हत्या, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दुष्कर्म के बाद 3 साल की बच्ची की हत्या, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम

Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in UP) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है, जहां तीन साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने चॉकलेट देने के बहाने घर ले जाकर बच्ची को हवस का शिकार बनाया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची का शव कपड़े में लपेटकर छिपा दिया।

मामला जिले के खागा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां घर के सभी लोग मूर्ति विसर्जन में नौबस्ता घाट गए थे और बच्ची घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी दिनेश पासवान  बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, लेकिन बच्ची ये बर्दास्त नहीं कर सकी और उसकी मौत हो गई। बच्ची के मौत के बाद आरोपी बच्ची के खून से लथपथ शव को कपड़े में छिपाकर घूमता रहा, जिसका खुलासा तब हुआ जब बच्ची के परिजन मूर्ति विसर्जन कर देर शाम घर आए। बच्ची को घर में ना देख उन्होंने तलाश शुरू की।

शक के आधार पर पुलिस ने की पूछताछ

काफी ढूढ़ने के बाद भी नहीं मिलने पर परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने पड़ोसी युवक से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी गोलमोल जवाब देने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां पुलिस को खून से लथपथ बच्ची का शव कपड़े से लिपटा मिला, जिसे कपड़े में लपेटकर छिपाया गया था इसके बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। इधर, बच्ची के साथ रेप और हत्या की बात सुनकर ग्रामीणों की भीड़ कोतवाली थाने के सामने लग गई।

कोतवाली थाने में जुटी ग्रामीणों की भीड़

ग्रामीण आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनाक्रम का जायजा लिया। इस मामले में जिले के एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया जिले के खागा थाना क्षेत्र के एक गांव में अबोध बच्ची की हत्या कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बच्ची के शव का पंचनामा कराते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.