Media24Media.com: Crime News

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Crime News. Show all posts
Showing posts with label Crime News. Show all posts

Crime News : प्रेमिका से नाराज प्रेमी ने घर में घुसकर कर प्रेमिका का गला, मौत

No comments Document Thumbnail

 Crime News : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। आए दिन अपराधी चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर में एक  युवक ने घर में घुसकर अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।


जानकारी के अनुसार, घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के कुंदरूपारा चांटीडीह की है। जहां नाराज प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका कई दिनों से युवक के साथ बात नहीं कर रही थी। जिससे युवक बेहद ही नाराज था। जिसके बाद आरोपी प्रे​मी ने उनके घर में घुस कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में ले ली है और मामले की जांच कर रही है। इधर घटना को लेकर मृतक युवती के परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। वहीं अब इस घटना को लेकर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

पिता ने नशे में 12 दिन के नवजात की कर दी हत्या, पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी

No comments Document Thumbnail

 Crime News  : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शराबी पिता ने महज 12 दिन के नवजात बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आरोपी पिता फरार है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बजारवाड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि शराबी पति और पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था। जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने अपने नवजात बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना के बाद से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस ने आराेपी पिता के खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।


CRIME NEWS : युवक ने शादीशुदा प्रेमिका पर ब्लेड से किया वार फिर खुद की गर्दन रेती

No comments Document Thumbnail

CRIME NEWS :  लखनऊ के कैसरबाग के एक होटल में शादीशुदा प्रेमिका पर प्रेमी ने ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने ब्लेड से अपनी गर्दन भी रेत ली। पुलिस ने दोनों को केजीएमयू में भर्ती कराया, जहां युवक की हालत गंभीर बताई गई है। महिला के भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ कैसरबाग थाने में केस दर्ज कराया है।


कानपुर नौबस्ता निवासी 29 वर्षीय शादीशुदा युवती बुधवार रात अपने 26 वर्षीय प्रेमी बिधनू निवासी रिशु सिंह गौर के साथ कैसरबाग के लाटूश रोड स्थित होटल मेजबान आई थी। दोनों ने कमरा बुक किया। युवती गुरुवार तड़के करीब चार बजे वह कमरे में सो रही थी। इस बीच रिशु ने ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह चोटें आईं। इसके बाद रिशु ने ब्लेड से अपनी गर्दन रेत ली। कमरे में चीख-पुकार सुन होटल के लोग जमा हो गए। सूचना पर कैसरबाग पुलिस भी पहुंची।

कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों खून से लथपथ मिले। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रिशु की हालत गंभीर बनी है। युवती के भाई ने रिशु सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


घिनौना काम, सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर 50 से ज्यादा छात्राओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप…

No comments Document Thumbnail

Crime News : चंडीगढ़ के जींद के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को एसआईटी ने लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल पर 60 छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। 50 छात्राओं ने हरियाणा राज्य महिला आयोग को पत्र लिखकर प्रिंसिपल की शिकायत की थी। इसके अलावा 10 अन्य छात्राओं ने कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी है। इसके बाद प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और अब गिरफ्तारी हो गई है। डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि केस दर्ज होने के बाद प्रिंसिपल फरार हो गया था।


उन्होंने कहा, उसके ठिकानों पर छापा डाला जा रहा था। उसे जिले के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। हमारे पास आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पर्याप्त सबूत और गवाह हैं। डीएसपी ने कहा कि प्रिंसिपल को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड मांगी जाएगी। बता दें कि प्रिंसिपल पर लगए आरोप के बाद उसे एक सप्ताह पहले ही निलंबित तकर दिया गया था। इसके अलावा मामले की जांच करने के लिए जिला स्तर पर एक समिति भी बनाई गई थी।

एचएससीडब्लू की चेयरमैन रेनू भाटिया ने कहा, हमारे पास 60 लड़िकियों की लिखित शिकायत आई थी। 50 छात्राओं ने कहा का उनका शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा 10 ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि प्रिंसिपल छात्राओं के साथ गलत हरकत करता था। शिकायत करने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं। भाटिया ने कहा कि प्रिंसिपल छात्राओं को अपने ऑफिस में बुलाता था और फिर यौन शोषण करता था। इसके अलावा प्रिंसिपल ने कई लड़कियों को वॉट्सऐप मेसेज भी भेजे थे। उसके पास कम से कम तीन मोबाइल फोन थे। एकाध के बारे में उसके परिवार को भी पता नहीं था।

मामले के संबंध में छात्राओं ने गुरुवार को पंचकूला में महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के सामने अपने बयान दर्ज करवाए थे। इसके बाद आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया था कि 24 घंटे के भीतर प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया जाए।

Crime News : जमीनी विवाद में इंसान बना हैवान, एक महीने के बच्ची की ली जान

No comments Document Thumbnail

Crime News : बिहार के  दरभंगा जिले में जमीनी विवाद में एक महीने की बच्ची की जमीन पर पटककर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।


दरअसल, सिंहवारा थाना क्षेत्र के भरवारा गांव में रविशंकर सिंह और रीता देवी के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। रविशंकर का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली रीता देवी और उसके बेटे अनूप कुमार ने घर में घुसकर बेटी को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद फरार दोनों फरार हो गए।

पुलिस को सूचना देने के साथ ही पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर दरभंगा DMCH अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले रीता देवी और रविशंकर सिंह के बीच जमीन को लेकर जमकर मारपीट हुई थी. इस मारपीट को लेकर दोनों तरफ से सिंहवारा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। फिलहाल बच्ची की मौत मामले में पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। बच्ची के पिता से शिकायत और बयान लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Chhattisgarh Crime News : स्कूली छात्रा से शिक्षक ने की अश्लील हरकत, चार साल की जेल

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh Crime News :  छत्तीसगढ़ के कोरिया में एक शिक्षक ने अपनी ही एक छात्रा से अश्लील हरकत की है। जब छात्रा ने विरोध किया, तो नंबर कम करने की धमकी भी दे डाली। 


जानकारी के मुताबिक़ जिला कोरिया के चरचा निवासी 37 वर्षीय इनायत उल्ला खान ने 21 फरवरी 2018 को 11वीं की छात्रा को पढ़ाई में कमजोर होने का हवाला देकर अपनी कोचिंग में बुलाया था। कोचिंग में छात्रा अपनी सहेली के साथ गई थी।

कोचिंग खत्म होने के बाद जब उसकी सहेली घर जाने के लिए निकली, तो शिक्षक ने छात्रा को पकड़कर उससे अश्लील हरकत शुरू कर दिया। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया, तो उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी दी।

छात्रा ने किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजन को दी। जिसके बाद मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी शिक्षक गिरफ्तार किया गया था।

मंगलवार को फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में अपर सत्र न्यायाधीश पूजा जायसवाल की बेंच ने सुनवाई के बाद शिक्षक को दोषी माना है। आदालत ने धारा 354 के तहत 1 वर्ष और एक हजार रुपए जुर्माना, धारा 8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत 3 वर्ष कारावास और 2 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।


Crime News : मोबाइल नहीं देने पर भाई ने पत्थर से कुचलकर की हत्या, पुलिस ने खुलासा

No comments Document Thumbnail

Crime News :  राजधानी रायपुर के गोंदवारा इलाके में को अज्ञात युवक की लाश मिली थी। जिससे इलाके में सनसनी मच गई थी. वही इस मामले में पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। युवक को उसी के दो सगे भाइयों ने मौत के घाट उतार दिया है। शराब पीने के दौरान मोबाइल नहीं देने के विवाद में पत्थर से कुचल कर हत्या की वारदात को दोनों ने अंजाम दिया था। खमतराई पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।


आपको बता दे कि, गोंदवारा बिजली ऑफिस के पास अज्ञात पुरुष की लाश मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। अज्ञात पुरुष के सिर और चेहरे में चोट के निशान है। शरीर से खून बह रहा था। वहीं शव और घटना स्थल के निरीक्षण पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रथम दृष्त्या हत्या करना प्रतीत हो रहा था।

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान गणेश, निवासी गीता नगर खमतराई के रूप में हुई थी। मामले की जांच करने पर शराब पीने के दौरान मोबाइल नहीं देने के विवाद में पत्थर से कुचल कर हत्या की बात सामने आई। दोनों आरोपियों का नाम संजय कुर्रे और एस कुर्रे हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।




Crime News - उधार पैसे नहीं देने पर आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail
रायपुर।  राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में महिला की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्राभट्टी के पास की घटना है।  इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी मोहम्मद सुल्तान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रेम प्रसंग का मामला है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में हत्या के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।


 आरोपी ने चाकू से गला रेतकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया है। मुर्रा भट्टी लोधीपारा गुढ़ियारी में 40 वर्षीय महिला इमराना की हत्या उसके घर में  ही की गई। मर्डर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को जांच में खुलासा हुआ कि इमराना और आरोपी सुल्तान राजधानी के एक बिरयानी सेंटर में काम करते थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और पसंद करने लगे।

सुलतान ने कुछ रुपए रखने के लिए इमराना को दिए थे। रुपयों को लेकर बुधवार को दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके आने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी - मोह0 सुल्तान पिता सुभान अली उम्र 22 साल निवासी ग्राम नागल्या कील थाना अजीबनगर जिला रामपुर (उ.प्र.)। हाल पता- जुनवानी नेहरू नगर राधा वाटिका भिलाई जिला दुर्ग।


नक्सली अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली सहयोगियों को किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

Crime News: जिलों की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नक्सली सहयोगी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी नक्सलियों को सहयोग किया करते थे। आईजी आरिफ शेख के निर्देश पर एसएसपी गरियाबंद और एसपी धमतरी की संयुक्त कार्रवाई में ये ऑपरेशन चला कर ये कार्रवाई की गई है।


दरअसल, कुछ दिनों से मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि जिला गरियाबंद एवं धमतरी के जंगली ईलाकों में कुछ लोगों के द्वारा प्रतिबंधित माओवादी नक्सलियों को सामान उपलब्ध कराने के लिए कुछ सामान बाहर से मंगाया गया है। साथ ही नक्सलियो तक पहुचाने की कोशिश में गरियाबंद और धमतरी जिले के लोग लगे हुए है।

इस सूचना पर SSP गरियाबंद अमित तुकाराम कांबले, SP धमतरी प्रशांत ठाकुर के द्वारा संयुक्त टीम बनाकर जंगली क्षेत्रो में गश्त, सचिंग के लिए रवाना हुए थे। ग्राम भोथली में एक संदिग्ध व्यक्ति झोला में कुछ सामान लेकर ले जाते हुए हिरासत में लिया गया। नाम पता पूछने पर वह अपना नाम ताम्रध्वज उर्फ रिंकु साहू उम्र 26 वर्ष भोथली थाना नगरी का बताया।

बारिकी से पूछताछ करने पर अपने पिता शिवकुमार साहू, राकेश कश्यप एवं ईश्वर लाल नेताम के साथ मिलकर माओवादी नक्सलियों के लिए काम करना और नक्सली मीटिंग मे हमेशा उपस्थित रहना, क्षेत्र के व्यपारियों ठेकेदारो से रकम उगाही कर माओवादी तक पहुचाने की बात कबूल की।

आरोपियों के कब्जे से 12 नग वाकी टाकी हैंडसेट, नक्सली वर्दी नक्सली बैनर, नक्सली पर्चा, नक्सलियों का वर्दी कपड़ा नक्सली साहित्य मोबाईल, मोटर सायकल जब्त किया गया है। थाना नगरी में 20 / 2023 विधि विरूद्ध क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 10 (क), 13 (1), 16 (ख), 39 (2), 40 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त चारो आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में

1 ताम्रध्वज उर्फ रिकू साहू पिता शिव कुमार साहू उम्र 26 वर्ष साकिन भोथली थाना नगरी
2 शिवकुमार साहू पिता भीखम साहू उम्र 55 वर्ष साकिन भोथली थाना नगरी
3 राकेश कश्यप पिता स्व० रवि कश्यप उम्र 36 वर्ष साकिन काटीपारा छोटे गोबरा थाना मैनपुर जिला गरियाबंद एवं
04 ईश्वर लाल नेताम पिता जयलाल नेताम उम्र 35 वर्ष साकिन ठोठाझरिया थाना खल्लारी जिला धमतरी

महासमुन्द विधायक के 'चंदू चाचा' गिरफ्तार, आदिवासी पिता-पुत्र से मारपीट का है आरोप !

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के चाचा चंद्रपाल चंद्राकर उर्फ 'चंदू चंद्राकर' को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है। मामला एक आदिवासी परिवार के साथ कथित ज्यादती और मारपीट करने का है। सत्ता पक्ष से जुड़ा प्रकरण होने से पुलिस इस मामले में मीडिया को कुछ भी जानकारी देने से कतरा रही है। बहरहाल, नाम नहीं छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने केवल इतना कहा कि विधायक श्री चंद्राकर बहुत संवेदनशील व्यक्ति हैं। उन्होंने न्यायहित में अपने चाचा की गिरफ्तारी पर भी किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया। इस तरह सिद्धांतवादी जनप्रतिनिधि का प्रशासन को सहयोग मिलने से ही हम गांव के संवेदनशील मामले में गिरफ्तारी कर पाए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण

इधर, ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक के चाचा ने कथित तौर पर पुलिस के साथ मिलीभगत कर नाबालिग आदिवासी लड़के की बेदम पिटाई कर दी है। इतना ही नहीं नाबालिग लड़के के पिता से भी कथित तौर पर मारपीट की गई है। समूचा मामला महासमुंद जिले के बकमा गांव का है। इस मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज और ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। 

Video: आक्रोशित ग्रामीण कलेक्टोरेट में प्रदर्शन करते हुए


जनाक्रोश को दबाने रातोंरात हुई गिरफ्तारी


मामले के जानकार सूत्र बताते हैं कि जन दबाव बढ़ने पर पुलिस ने विधायक के चाचा को 12 सितम्बर की रात में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया। घटना 10 सितम्बर की है।  गांव में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। ट्रैक्टर से ग्रामीण युवक गणेश मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे थे। इसी बीच विधायक के चाचा चंदू चंद्राकार बकमा से होकर गुजर रहे थे। तब चंदू ने रास्ता छोड़कर जुलूस निकालने की बात कही। गांव वालों ने थोड़ा ही समय में रास्ता क्लियर हो जाने की बात कही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बात को लेकर वहां तनातनी का माहौल बन गया। तब चंदू चंद्राकर विधायक के चाचा होने का रौब जमाकर कथित तौर पर ग्रामीणों को धमकाने लगे। 
Video: आक्रोशित ग्रामीण कलेक्टोरेट में प्रदर्शन करते हुए



पुलिस के सामने ही जमकर पिटाई !

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को किसी नेता ने फोन करके गांव भेज दिया। गांव के कुछ लोगों को सिटी कोतवाली ले आए और पुलिस के सामने ही जमकर पिटाई करने लगे। पुलिस के सामने ही नाबालिग और उसके पिता से कथित तौर पर मारपीट किया गया। आदिवासी नाबालिग बालक ने आरोप लगाया है कि विधायक के चाचा के साथ ही पुलिस ने भी उससे मारपीट की है। इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। 

12 सितम्बर की रात 10 बजे तक ग्रामीण एसपी ऑफिस के सामने नारेबाजी करते रहे। बाद में सिटी कोतवाली महासमुन्द पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। जन दबाव बढ़ने पर पुलिस ने विधायक के चाचा को रात में ही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया। तब जाकर ग्रामीण गृहग्राम बकमा लौटे। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाते हुए ग्रामीणजन  सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने की बात कह रहे हैं। वहीं आदिवासी समुदाय के साथ ज्यादती करने का आरोप लगा रहे हैं। बहरहाल, इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पुलिस की पक्षपातपूर्ण  कार्यप्रणाली के विरुद्ध आदिवासी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। 
 

शूटिंग के लिए निकली एक्ट्रेस की हत्या, दो टुकड़ों में मिली लाश

No comments Document Thumbnail

बांग्लादेशी एक्ट्रेस राइमा इस्लाम शिमू रविवार से लापता थी, जिसकी लाश एक बोरे में बंद मिली है। शिमू के दो टुकड़े करने के बाद उनकी लाश को बोरे में बंद करके फेंकी गई थी। पुलिस के मुताबिक  शव ढाका के केरानीगंज में आलियापुर इलाके में हजरतपुर ब्रिज के पास सड़क किनारे सोमवार की सुबह मिला। 35 साल की एक्ट्रेस की गर्दन पर भी निशान थे। पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस के पति और उसके दोस्त समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

मंगलवार दोपहर को ढाका पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एक्ट्रेस के पति सखावत, उसके दोस्त और ड्राइवर को 3 दिन की रिमांड पर लिया गया था, जिसके बाद उसने घरेलू विवाद के कारण पत्नी रायमा की हत्या करना कुबूल कर लिया है। रायमा बांग्लादेश की राजधानी ढाका के ग्रीन रोड इलाके में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थीं। शिमू रविवार की सुबह मावा में शूटिंग के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद उनसे कई बार फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। बच्चों ने सोचा कि मां शूटिंग में बिजी हो सकती हैं। हालांकि शाम के बाद तक उनके घर नहीं लौटने पर परिवार की ओर से कालाबागान थाने में इस बात की शिकायत दी गई थी।

सड़क किनारे से मिला शव

वहीं रायमा का शरीर बाद में दो टुकड़े में हजरतपुर ब्रिज के पास सड़क किनारे से बरामद किया गया। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मिडफोर्ड अस्पताल भेजा था। बॉडी मिलने के बाद शिमू के भाई शाहिदुल इस्लाम खोकॉन ने उनके पति सखावत अमीन नोबेल के खिलाफ केस दर्ज कराया। ढाका के जिला पुलिस अधीक्षक मारुफ हुसैन सरदार ने कहा कि पति और उसके दोस्त फरहाद सहित 6 लोगों को शिमू की हत्या में संदिग्ध के तौर पर हिरासत में लिया गया था। एक कार भी जब्त की गई, जिसकी पिछली सीट पर खून मिला था। अभिनेता जायद खान भी खोकॉन के साथ थाने पहुंचे थे। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक शिमू का बांग्लादेश फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन में सदस्यता को लेकर जायद खान के साथ भी विवाद चल रहा था। हालांकि खान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने बीते दो साल में कभी भी शिमू से फोन पर बात नहीं की। उन्होंने कहा कि ये सब उनके खिलाफ साजिश थी। शिमू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत काजी हयात की मूवी 'प्रेजेंट' से की थी। बाद में देलवर जहां झंतु, चाशी नजरूल इस्लाम, शरीफ उद्दीन खान दीपू और कई अन्य निर्देशकों ने फिल्म में अभिनय किया। 1996 से 2004 तक शिमू ने करीब 25 फिल्मों में काम किया। उन्होंने 50 से ज्यादा नाटकों में काम किया है। वे कई साल से एक निजी टीवी चैनल के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम करती थीं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हैवानियत: 16 साल की मूक-बधिर लड़की के साथ गैंगरेप, 1 महिला समेत 3 आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आती रहती है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले का है, जहां के मऊगंज थाना इलाके के एक गांव में 16 साल की एक मूक-बधिर लड़की के साथ 3 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को जब लड़की शौच के लिए जा रही थी उसी दौरान गांव के तीन युवकों ने उसको किडनैप कर लिया। इसके बाद तीनों लड़की को गांव की एक पहचान की महिला के घर पर ले गए, जहां रात भर उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में आरोपियों ने किसी को कुछ नहीं बताने का कहकर उसे 200 रुपए दिए। 

मऊगंज थाना प्रभारी श्वेता मौर्य ने बताया कि शुक्रवार शाम 6 बजे नाबालिग घर से 100 मीटर दूर शौच करने गई थी। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे और उसे बाइक पर बैठाकर डेढ़ किलोमीटर दूर गांव में रहने वाली ममता साकेत के घर ले गए, जहां तीनों ने लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप किया। TI ने बताया कि दूसरे दिन सुबह 11 बजे जब पीड़िता घर पहुंची तो परिजन ने रातभर गायब रहने का कारण पूछा। इस पर लड़की ने उन्हें इशारों में बताया। परिजन अपने स्तर से पूरे मामले की तह तक गए तो पता चला कि गांव की ही महिला घटना में शामिल है। उसने नाबालिग को 200 रुपए देकर किसी से कुछ न कहने के लिए दबाव बनाया था।

1 महिला समेत 3 आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

परिवार ने शनिवार रात मऊगंज थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीनियर फॉरेंसिक ऑफिसर आरपी शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद पीड़िता ने घटना के बारे में बताया था। उसी मुताबिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिस महिला पर गैंगरेप में सहयोग करने का आरोप है। उसकी स्थिति संदिग्ध दिखी। मौके पर एक गद्दा मिला है, जहां से कुछ सैंपल लिए गए हैं। मऊगंज पुलिस ने बताया कि रविवार को पीड़िता रीवा आई थी। वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम ने मेडिकल चेकअप किया है। मूक बधिर स्कूल से एक्सपर्ट की टीम आई, जिसने अपने स्तर से नाबालिग के बयान लिए। गैंगरेप की पुष्टि होने पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई है। 

शहडोल में भी हुई थी ऐसी ही वारदात

बता दें कि कुछ दिन पहले ही शहडोल जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां के कोतवाली क्षेत्र में एक मूक-बधिर नाबालिग के साथ 6 दरिंदों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता ने मां के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर खुद मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने चार नाबालिग भी शामिल है। शहडोल SP अवधेश गोस्वामी ने बताया था कि कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग मूक-बधिर लड़की के साथ पड़ोस के ही रहने वाले 6 लोगों ने 25 सितंबर को एक-एक कर सामूहिक दुष्कर्म किया था।   

हैवानियत: नाबालिग मूक-बधिर लड़की के साथ गैंगरेप, 4 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आती रहती है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के शहडोल जिले का है, जहां के कोतवाली क्षेत्र में एक मूक-बधिर नाबालिग  के साथ 6 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने मां के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर खुद मामले की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चार नाबालिग भी शामिल है।  

शहडोल SP अवधेश गोस्वामी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग मूक-बधिर लड़की के साथ पड़ोस के ही रहने वाले 6 लोगों ने 25 सितंबर को एक-एक कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की थी। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में चार नाबालिग और दो बालिग है। घटना की जानकरी लड़की ने इशारे से अपने मां को दी। इसके बाद मोबाइल पर दुष्कर्म के आरोपी की फोटो दिखाकर पीड़िता से पहचान कराई। जिसकी शिकायत करने खुद नाबालिग पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और इशारे से पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

घरेलू विवाद में PWD कर्मचारी ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर फांसी लगाकर खुद भी कर ली खुदकुशी

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का है, जहां PWD के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी ही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

 पुलिस के मुताबिक PWD के रिटायर्ड कर्मचारी ने घरेलू विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि महिला रोज शराब पीकर झगड़ा करती थी। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक करगीकला गांव में रहने वाला समय लाल पनिका (65) लोक निर्माण विभाग से रिटायर्ड हुआ था। वह अपनी पत्नी सुशीला बाई (50) के साथ रहता था। 

महिला की मिली सिर कटी लाश

सुशीला उसकी दूसरी पत्नी थी। बताया जा रहा है कि सुशीला और समय लाल के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता था। इसके चलते कई बार सामाजिक बैठक भी बुलाई गई। दोनों को समझाया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे पड़ोस में रहने वाली मीराबाई हैंडपंप पर पानी भरने के बाद लौट रही थी। इसी दौरान उसने देखा कि समय लाल के घर का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर समय लाल फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद मीराबाई ने इसकी सूचना सरपंच पति विशाल सिंह उरैती को दी। फिर सभी समय लाल के घर पहुंचे तो देखा कि उसका शव फंदे से लटक रहा था और पास में ही सुशीला की सिर कटी लाश पड़ी थी। 

महिला थी शराब पीने की आदी

ग्रामीणों ने बताया कि समय लाल की 4 बेटियां हैं और उनकी शादी हो चुकी है। सुशीला शराब पीने की आदी थी। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा भी होता था। बेटियों की शादी के बाद सुशीला ने समय लाल को उनसे मिलने से भी रोक दिया था। इसके चलते वह काफी परेशान रहता था। सुशीला को पंचायत और स्थानीय लोगों ने कई बार समझाया, लेकिन वह मानती ही नहीं थी। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बिलासपुर से आई फारेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने कहा कि परिजन ने आशंका जताई है कि घटना का कारण आपसी विवाद हो सकता है। पुलिस ने मौके से एक हंसिया बरामद किया है। उसी से महिला की गर्दन काटे जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध

वहीं साल 2020 में रायपुर में 262, रायगढ़ में 176,  बलरामपुर में 162, दुर्ग में 135, सूरजपुर में 135, जांजगीर में 133, सरगुजा में 123, जगदलपुर में 119, कोरबा में 120 और बिलासपुर में दुष्कर्म के 117 मामले दर्ज हुए हैं। विधानसभा में ताम्रध्वज साहू ने बताया कि सरकार ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अपहरण की घटनाओं को देखते हुए राज्य के छह जिले रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, जांजगीर और रायगढ़ में महिला विरूद्ध अपराध अन्वेषण इकाई का गठन किया गया है। साथ ही डायल 112 और पैनिक बटन की सुविधा दी गई है।

6 साल की भतीजी से दुष्कर्म मामले में आरोपी चाचा को 25 साल की जेल, देना होगा 50 हजार का जुर्माना

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आती रहती है। ताजा मामला झारखंड (Jharkhand) के सिमडेगा (Simdega) जिले की है, जहां एक अदालत ने 6 साल की भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को 25 साल जेल की सजा सुनाई है।  जिला कोर्ट के जज मधुरेश कुमार वर्मा की अदालत ने मंगलवार को दुष्कर्म मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 25 साल जेल की सजा के अलावा 50 हजार जुर्माना भी लगाया है।


वहीं अदालत ने निर्देश दिया है कि अगर दोषी जुर्माना जमा करने में विफल रहता है, तो उसे दो साल अतिरिक्त जेल में बिताने होंगे। दुष्कर्म की घटना अप्रैल 2019 में जिले के पकारटांड थाना क्षेत्र की है। दोषी ने बच्ची के साथ उस वक्त दुष्कर्म किया, जब वह अपने दादा के साथ घर पर थी। पुलिस ने कहा कि उसके माता-पिता बाहर गए और मौका पाकर वह लड़की को पास के जंगल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि लड़की जंगल में ग्रामीणों द्वारा बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। बाद में लड़की ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 

6 महीने के अतिरिक्त कारावास की सजा

आरोपी लड़की के पिता का चचेरा भाई है। घर वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद यह मामला अदालत पहुंचा था। अदालत ने फैसला सुनाते हुए आरोपी के खिलाफ सजा का ऐलान किया है। बता दें कि एक सप्ताह पहले एडीजे मदुरेश कुमार वर्मा की अदालत ने युवती के अपहरण, बलात्कार और मानव तस्करी के आरोपी दो लोगों को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई थी। वहीं दोनों पर तीस तीस हजार रुपए जुर्माना भी लगाया था। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर 6 महीने के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई थी। 

बेटी के गुमशुदगी का मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक कोलेबिरा निवासी एक महिला की शादी बानो में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद महिला के पति की मौत हो गई। इसी क्रम में वह रोजगार की तलाश में रांची चली गई। जहां उसकी मुलाकात जगन्नाथपुर रांची निवासी शांति देवी और भंडारा रांची निवासी शनिचरवा उरांव से हुई। इसी क्रम में एक दिन महिला की मां अपनी बेटी के घर बानो पहुंची तो घर में ताला लगा देख उसने अपनी बेटी के गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया था।

देश के अलग-अलग हिस्सों मे हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, रफ्तार बनी हादसे की वजह

No comments Document Thumbnail

5 people died in road accidents in different parts of the country





देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना और छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की है। जिसमें कुल मिलकर टोटल 5 लोगों की मौत हुई है।





पहला मामला पटना की है, जहां बुधवार को सड़क हादसे में गर्भवती और बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 43 के पास की है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति और बच्ची को कुचल दिया। हादसे में गर्भवती और उसकी 3 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।





जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जाती है। मृतका की पहचान वैशाली जिले के तेरसिया निवासी बबीता देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बबीता देवी अपने पति राजेश राय के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी 3 साल की बेटी का इलाज कराने हाजीपुर से पटना आ रही थी। इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 43 के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।





वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। गांधी सेतु से गुजरने वाले राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय आलमगंज पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इधर, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।





दूसरा मामला कोरिया के बैकुंठपुर की है, जहां स्थानीय नागपुर चौकी स्थित महाराजपुर में देर शाम हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। तेज रफ्तार बाइक आल्टो से टकरा गई थी। महाराजपुर के पास यह हादसा शाम करीब 6 बजे तब हुआ, जबकि बाइक सवार सुशील अपनी दादी और बिटिया के साथ बैकुंठपुर से गृहग्राम रोझी थाना केल्हारी जा रहा था। विपरित दिशा से आ रही ब्रेजा वाहन ढाबे के लिए मुड़ी और तेज रफ्तार बाइक सीधे ब्रेजा से टकरा गई, तीनों सवार नीचे गिरे और ब्रेजा के पीछे चल रही अल्टो कार की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक चालक सुशील और उसकी दादी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुशील की बेटी शिवानी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


Couple Suicide- पेड़ पर लटकते मिले 2 शव, युवती की उम्र 18 तो युवक था शादीशुदा और 3 बच्चों का पिता...

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक युवक और युवती ने पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव रविवार दोपहर जंगल में एक ही पेड़ पर पास-पास लटके मिले। मिली जानकारी के मुताबिक युवक तीन बच्चों का पिता था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने खुदकुशी की है।





CM भूपेश बघेल ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से बस्तर जिले में 167 करोड़ 21 लाख रूपए के 70 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन





मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को रविवार दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि जंगल में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटक रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों से पूछताछ में दोनों की शिनाख्त हो गई। युवक कामता (30) और युवती एनु ध्रुव (18) दोनों एक ही गांव ग्राम कोदोहरदी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कामता शादीशुदा था और उसके 3 बच्चे भी हैं।





एरोमेटिक कोंडानार परियोजना से मिलेगी कोंडागांव जिले को नई पहचान





पुलिस ने बताया कि युवक और युवती दोनों मजदूरी करते थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों 19 जून की सुबह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं था। अगले दिन गांव के कुछ लोग जंगल की ओर गए तो दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों ने अलग-अलग गमछे के सहारे एक ही पेड़ पर फंदा लगाया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


महासमुंद- अवैध गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी, चेकिंग के दौरान मिला 11 क्विंटल गांजा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक अवैध गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांजे की ये खेप महासमुंद होते हुए दिल्ली जाने वाली थी। सूचना मिलने महासमुंद के सभी थाना क्षेत्रों को सभी संदिग्ध वाहनों पर नजर रखने और उनकी तलाशी लेने का आदेश दिया गया।





मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक सप्ताह में ही दिव्यांग गीता को मिले कृत्रिम पैर, जताया आभार





इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिसा से एक ट्रक अवैध मादक पदार्थों को लोड करके महासमुंद की और आ रही है। जिसके बाद पुलिस ने सभी संदिग्ध ट्रकों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इसी चेकिंग में पुलिस ने UP के ट्रक को रोका।









पूछताछ के दौरान उसने गोल मोल जवाब दिए तो पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। जिसके बाद सब्जियों से भरे ट्रक में छुपाकर गांजा ले जाने का खुलासा हुआ।





सीएम भूपेश ने की बड़ी घोषणा, अब प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की फीस भरेगी राज्य सरकार





ट्रक से पुलिस ने 11 क्विंटल गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 2 करोड़ के आसपास है। साथ ही 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। जिनके नाम देवेंद्र सिंह और गुड्डू है, जोकि उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। 2 मोबाइल, कीमत 10000 रूपए, नगदी रकम 20000 रूपए और आरोपियों के ड्राईविंग लाइसेंस, आधार कार्ड। दोनों आरोपियों पर धारा 20B NDPS के तहत कार्यवाही की गई है।


Rape News- झोपड़ी में घुसकर आदिवासी महिला से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक घिनौनी घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक गांव में आदिवासी महिला के साथ एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी ने पीड़िता की झोपड़ी में जबरन घुसकर वारदात को अंजाम दिया और किसी को नहीं बताने के लिए धमकी भी दी।





छत्तीसगढ़ में जेंडर इक्वेलिटी देने किन्नर समुदाय ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, शासकीय नौकरियों में आरक्षण सहित…





पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वारदात 8 से 10 जून के बीच की है, जब महिला अपने बच्चे के साथ झोपड़ी में सो रही थी। घटना के वक्त उसका पति काम के लिए बाहर गया हुआ था। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर वह इस वारदात के बारे में किसी को बताएगी तो उसे इसका गंभीर अंजाम भुगतना होगा।
घटना के बाद महिला ने एक एनजीओ की मदद से पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। फिर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर रेप और आपराधिक धमकी के लिए विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।





दिल्ली और पड़ोसी राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों से सावधान रहने की जरूरत, हर हाल में संक्रमण को फिर फैलने से रोकना जरूरी- भूपेश बघेल





पालघर पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता के ही गांव में रहने वाले आरोपी को जवहर तालुक से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ बलात्कार और भारतीय दंड संहिता (IPC) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


जज के बंगले में मिली कर्मचारी की लाश, मृतक के भाई ने कहा- मामले की हो निष्पक्ष जांच

No comments Document Thumbnail

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया डिस्ट्रिक्ट जज के बंगले में कर्मचारी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी जिले के डिस्ट्रिक्ट जज ओपी गुप्ता के सरकारी बंगले में कर्मचारी महमूद आलम कचहरी पारा बैकुंठपुर निवासी की लाश मिली मिली है। मृतक जिला कोर्ट बैकुंठपुर में भृत्य पद पर पदस्थ था।





छत्तीसगढ़ में विफलताओं के ढाई साल बाद शुरू होने वाली है कांग्रेस की ढलान : शिवरतन शर्मा





मृतक के भाई ने जज पर लगाए गंभीर आरोप





मृतक के भाई महफूज आलम ने बताया कि तीन दिवस पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अपने बंगले पर कुत्ते की तबीयत खराब होने का हवाला देकर बुलाया गया था और मृतक घर पर रहकर ही काम कर करता था और जज के बोलने पर वह 2 दिनों से सरकारी बंगले पर रुक रहा था।





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बुजुर्ग किसान ने दी ढेरों दुआएं, कहा- गरीब मन के दुःख दूर करव अइसने ही चलावा राज-काज





कुत्ते के पास सुलाते थे मेरे भाई को





महफूज आलम ने बताया कि उसके भाई को जज अपने पालतू कुत्ते के पास जबरन सुलाते थे। मृत्यु से पूर्व महमूद आलम ने भाई को बताया था कि उसकी जिंदगी कुत्ते से भी बदतर हो गई हैं, जज के आदेश का पालन नहीं करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती थी।





रायपुर में नशीली दवा देकर नाबालिग का गैंगरेप, BF समेत 4 लोग शामिल





ड्रायवर से मिली मौत की खबर





जज का ड्राइवर ओम प्रकाश मिंज करीब 8:30 बजे आया और उसने बताया कि उसे जज साहब जरूरी काम से बुला रहे हैं बंगले पहुंचते ही जज ने उसे बताया कि तुम्हारे भाई आलम की मौत हो गई है।





उसकी बॉडी बंगले में पड़ी है मैंने जाकर देखा तो कुत्ते के बांधने वाली जगह पर मेरे भाई का की बॉडी पड़ी हुई थी। बता दें कि मृतक के भाई ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस के नाम एक पत्र लिख पूरी घटनाक्रम की जानकारी का उल्लेख कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.