Media24Media.com: 2 लोगों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, फिर वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

2 लोगों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, फिर वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Document Thumbnail

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in India) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले का है, जहां दो लोगों ने 17 साल की नाबालिग के साथ कथित तौर पर रेप किया। इसके बाद घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान शुभम और आशीष के रूप में हुई है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि घटना भोपा थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार को हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी लड़की को फल देने का झांसा देकर एक बगीचे में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ये मामला सामने आया। इस बीच कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ रेप करने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

9 साल की बच्ची से रेप 

आरोपी बॉबी ने रविवार को महिला से कथित तौर पर रेप करने की कोशिश की थी, लेकिन महिला के शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला। वहीं दूसरी तरफ बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 9 साल की एक बच्ची से 13 साल के लड़के ने कथित तौर पर रेप किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने सोमवार को बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। 

आरोपी और उसके पिता ने दी थी धमकी

वहीं पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बच्ची के साथ रेप की चिकित्सकीय जांच से पुष्टि हो गई है। उन्होंने कहा कि थाना भुता में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज मामले के मुताबिक बच्‍ची 3 दिन पहले जब कूड़ा डालने जा रही थी तो रास्ते में आरोपी किशोर ने उसकी कूड़े की टोकरी फेंक दी और हाथ पकड़कर झोंपड़ी में खींच ले गया और रेप किया। परिजन का आरोप है कि पीड़िता की मां उसे लेकर जब मामला दर्ज कराने जा रही थी तो रास्ते में आरोपी और उसके पिता ने उन्हें घेर लिया और पुलिस के पास जाने या किसी अन्य से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरकर वह घर लौट गई।

अस्पताल में हुआ मामले का खुलासा

जानकारी के मुताबिक इसी बीच जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो रविवार को उसकी मां उसे लेकर फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टर के पूछने पर बच्ची ने अपने साथ हुए रेप की जानकारी दी। इसके बाद चिकित्‍सा अधीक्षक वासिद अली की सूचना पर फरीदपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और पुलिस संरक्षण में बच्ची को थाना भुता भेजा गया, जहां  नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.