Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

4 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला मेरठ जनपद के मुंडाली थाना क्षेत्र का है, जहां 4 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्चा रविवार दोपहर से लापता था। पुलिस के मुताबिक मासूम का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश में बच्चे की हत्या की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के बारे में आगे कुछ भी कहा जाया जा सकेगा। मुंडाली पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान भानु प्रताप ( उम्र 4) के रुप में हुई है। बच्चा सिसौली गांव का रहने वाला था, जिसके पिता वीर सिंह पेशे से किसान है। परिजन ने पुलिस को बताया कि भानु प्रताप रविवार दोपहर से लापता था। उन्होंने भानु की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। 

पुलिस कर रही कई एंगलों से जांच

वहीं सोमवार दोपहर को भानु का शव घर के पास ही उसके चाचा के घर के दायरे में बने पशुओं का चारा रखने के कमरे में पड़ा मिला। बच्चे की गर्दन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था, जिसके निशान उसके शरीर में भी मिले हैं। मुंडाली थाना प्रभारी सुभाष चंद सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज देखी जा रही है। पुलिस की एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में मृतक के परिवार की कुछ लोगों से रंजिश की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस कई एंगलों से जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.