Media24Media.com: दुर्गा पंडाल में फायरिंग, 1 की मौत और 2 सगी बहनें घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दुर्गा पंडाल में फायरिंग, 1 की मौत और 2 सगी बहनें घायल

Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला अयोध्या के फैजाबाद कोतवाली क्षेत्र का है, जहां दुर्गा पूजा पंडाल में  कुछ शरारती तत्वों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक दुर्गा पूजा पंडाल में कुछ बदमाशों ने फायरिंग की और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। 


अयोध्या SSP शैलेश पांडेय के मुताबिक 3 वाहनों में सवार बदमाशों ने नील गोडम पूजा पंडाल में गोलीबारी की, जिसमें एक मंजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस मामले का जांच कर रही है। गोलीबारी की जानकारी मिलने के बाद जिले के  SSP शैलेश पांडेय ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कुछ शरारती तत्व वाहनों से आए थे और उन्होंने दुर्गा पूजा पंडाल पर तेजी से फायरिंग शुरू कर दी और इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं बदमाशों की गोलीबारी में दो लड़कियां भी घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे अभी खतरे से बाहर हैं।

SSP शैलेश पांडेय ने दी जानकारी

SSP शैलेश पांडेय ने बताया कि मौके पर मिले हमलावरों की कारों को कब्जे में लिया गया है और उनके मालिकों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में मनजीत यादव का किसी से एक दिन पहले ही विवाद हुआ था और पुलिस इसे रंजिश के ऐंगल से देख रही है। वरिष्ठ पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच में पता चला है कि यह घटना निजी रंजिश के चलते अंजाम दी गई है। हालांकि इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

अयोध्या की सुरक्षा को लेकर सरकार चौकन्नी

बता दें कि भगवान राम की नगरी अयोध्या आतंकियों के निशाने पर है। बीते दिनों पकड़े कई आतंकियों ने जांच एजेंसियों के सामने खुलासा किया है कि उनके निशाने पर हिंदू धार्मिक स्थल हैं। जिसके बाद अयोध्या की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं राज्य सरकार भी अयोध्या की सुरक्षा को लेकर चौकन्नी है। हालांकि प्रदेश के दूसरे जिलों की तरह आयोध्या में भी लगातार अपराध से संबंधित घटनाएं हो रही है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.