Media24Media.com: बिहार क्राइम न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बिहार क्राइम न्यूज. Show all posts
Showing posts with label बिहार क्राइम न्यूज. Show all posts

पत्नी और बेटी पर फायरिंग कर युवक ने खुद को मारी गोली, तीनों की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार की राजधानी पटना में बेटी और तलाकशुदा पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद शख्स के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। वारदात पटना के पॉश इलाके पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक में की है। शख्स ने पहले बेटी के सिर पर पिस्टल रखकर गोली मार दी। फिर पत्नी को इसी तरह शूट किया। आखिरी में खुद की कनपटी पर गोली मार ली, जिससे  तीनों की मौत हो गई।

शख्स का नाम राजीव कुमार था और वह बेरोजगार था। उसने पहली पत्नी की मौत के बाद अपनी साली प्रियंका भारती से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद प्रियंका ने दूसरी शादी कर ली थी। प्रियंका सचिवालय में नौकरी करती थी। बेटी का नाम सारा उर्फ संस्कृति भारती था। वह पहली पत्नी से थी। प्रियंका अपनी मां शशि प्रभा के साथ रहती थी। संस्कृति भी इन्हीं के साथ रहती थी। राजीव अपनी बेटी को बेगूसराय में अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन वह मान नहीं रही थी। हत्या के पीछे यही वजह मानी जा रही है।

वारदात वाली जगह पर अफसरों का घर

घटना गर्दनीबाग थाना के तहत पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक की है। ये वारदात रिटायर्ड IPS अफसर नसीम अहमद के घर के बाहर हुई। अचानक से एक के बाद एक 3 गोलियां चलीं। इलाके के लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो रोड पर खून से लथपथ तीन लाशें पड़ी दिखीं। फिर इलाके के लोगों ने ही गर्दनीबाग थाना की पुलिस को जानकारी दी। इस सूचना के बाद पटना पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि जिस इलाके में घटना हुई, वहां कई पुलिस अफसरों के घर हैं। इसमें वर्तमान और रिटायर्ड IPS के घर भी शामिल हैं। 

पुलिस ने शुरू की मामले की कार्रवाई

घटनास्थल पर थाने की पुलिस के साथ ही पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो जांच करने पहुंचे। जांच के लिए FSL की टीम भी आई। इलाके के लोगों की मानें तो राजीव लोडेड पिस्टल लेकर पहले से घात लगाए था। दरअसल, उसकी बेटी सारा, पत्नी प्रियंका और सास 3 दिन पहले बेगूसराय में एक शादी में शामिल होने गई थीं। राजीव को इन सभी के आने की जानकारी मिल चुकी थी। इसलिए जिस गली में सारा की नानी किराए के मकान में रह रही थी, उसी के कॉर्नर पर राजीव इन सभी का इंतजार कर रहा था। जैसे ही तीनों आईं, वैसे ही उसने गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जा में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शर्मनाक: 62 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in Bihar) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के बगहा का है, जहां रामनगर के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, 62 साल के बुजुर्ग ने टॉफी का लालच देकर 8 साल की बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया है। बच्ची गांव के देवी स्थान के पास खेल रही थी। तभी बच्ची को अकेला खेलता देख 62 साल का मोहन साह उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

वहीं पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कपूर नाथ शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक वह गिरफ्तारी के डर से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

वीडियो वायरल होने के बाद हुआ खुलासा

बता दें कि मोहन साह जब बच्ची के साथ जबरदस्ती कर रहा था। तो उसी दौरान बगल से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने मोहन के इस घिनौने कृत्य को रिकॉर्ड कर लिया था। देखते ही देखते वीडियो गांव में वायरल होने लगा। अगले दिन जैसे ही इस वीडियो की सूचना परिजनों को लगी। इसके बाद वे मोहन से इस वीडियो की जानकारी लेने पहुंच गए, जहां आरोपी ने पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया।

जमीन विवाद में रिश्तेदारों ने मां-बेटे के साथ की मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

No comments Document Thumbnail

बिहार के नवादा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव की है, जहां 80 कट्ठा जमीन के लिए चार भाइयों के बीच सालों विवाद चल रहा था। इसी कड़ी में शनिवार को अचानक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। तीन भाइयों ने मिलकर एक भाई के बेटे और पत्नी पर हमला कर दिया।

रिश्तेदारों ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा। वहीं उसके बेटे को डंडे से जमकर पीटा। मारपीट के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में अशोक प्रसाद की पत्नी उर्मिला देवी और बेटा रंजीत कुमार शामिल है। घायल रंजीत ने बताया है कि चाचा शिवबालक प्रसाद, भूषण प्रसाद, रामानंदन प्रसाद समेत 9 लोगों ने मिलकर उसकी मां के साथ जमकर मारपीट की। वहीं जब वो बीच बचाव करने गया तो उसे भी पीटा गया।

यहां देखें वायरल वीडियो


पुलिस ने दोनों को कराया अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।  पीड़ित ने बताया कि उसके तीनों चाचा ने मिलकर उसके पिता की जमीन पर कब्जा कर लिया है। वे जब भी जमीन पर खेती या कोई अन्य काम करने की कोशिश करते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है। 2 साल पहले तीनों चाचा ने मिलकर उसके पिता को पीटा था, जिस कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है। अब भी उनका इलाज कराया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वहीं शनिवार को सभी ने मिलकर मां के साथ मारपीट की। इधर, मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले पर अकबरपुर थाना प्रभारी ने कहा कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

क्राइम: जमीन विवाद में देवर ने की भाभी की पीट-पीटकर हत्या, बीच-बचाव कर रही थी महिला

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला नवादा का है, जहां एक देवर ने 60 साल की महिला की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबाकि मृतका बच्ची देवी के पति कृष्ण यादव का अपने चचेरे भाई गोकुल यादव से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था, जिस जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद था। उसी जमीन पर कुछ दिन पहले गोकुल यादव ने दीवार खड़ी कर दी, जिसे शुक्रवार की सुबह कृष्ण यादव ने अपने भाई से हटाने के लिए कहा। 

इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच लड़ाई और गाली गलौच शुरू हो गई, जो देखते ही देखते इतना बढ़ा कि गोकुल यादव ने अपने परिवार के साथ लाठी डंडा लेकर कृष्ण यादव पर हमला बोल दिया। इस दौरान जब कृष्ण यादव की पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके देवर ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

भांजे ने की मामा की हत्या

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद नारदीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। इससे पहले पटना में एक भांजे ने मामी के इश्क में अपने सगे मामा की हत्या कर दी। यहां अवैध संबंध की वजह से भांजे मामा को पहले शराब पिलाई और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। दरअसल, भांजे को अपनी मामी से इस कदर प्यार हुआ कि उसने प्रेम की राह में रूकावट बन रहे मामा की दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मामी और भांजा को किया गिरफ्तार

हत्याकांड की साजिश में मामी ने भी साथ दिया और मामा का शव बगीचे में फेंक दिया। मृतक की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के नोहटा गांव के रहने वाले सूरज कुमार के रूप में हुई है। सूरज कुमार रेलवे यार्ड में पोलदार का काम करता था। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी काजल कुमारी और भांजे आकाश समेत उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

2 युवकों की हत्या से इलाके में सनसनी, ग्रामीणों ने नक्सलियों पर लगाया आरोप

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 2 युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। ऋषिकुंड में 2 शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल के पास शराब की कुछ बोतलें भी बरामद की गई है। मृतकों की पहचान रामपुर गांव के रहने वाले मो. शहजाद और बबलू मांझी के रूप में हुई है। 


जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात अपराधियों ने ऋषिकुंड में मालवाहक गाड़ी के ड्राइवर की हत्या कर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही दूसरा शव भी मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ इलाके में दो हत्या होने के बाद सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इसे नक्सली की करतूत बता रहे हैं। जबकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। 

चाचा ने भतीजे को मारी गोली 

पुलिस ने किसी नक्सली वारदात से इनकार करते हुए कहा है कि चालक मो. शहजाद का शव सड़क किनारे झाड़ी में बरामद किया गया है। वहीं बबलू मांझी का शव पानी में मिला है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। एक ओर जहां संग्रामपुर के ऋषिकुंड में दो लोगों की हत्या करके शव को फेंक दिया गया है। वहीं मुंगेर के ही तारापुर थाना के लौना गांव मामूली विवाद में एक चाचा ने अपने भतीजे को गोली मार दी। विवाद सरकारी नाले की सफाई को लेकर हुआ था, जिसके बाद चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद भतीजे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विवाद जिस सरकारी नाले की सफाई को लेकर थी उसकी सफाई तो नहीं हुई भतीजा जरूर अस्पताल पहुंच गया। वहीं चाचा भी अब पुलिस से बचने के लिए भाग रहा है। दरअसल, बुधवार को सड़क किनारे बनाए गए नाले की सफाई को लेकर हुए विवाद के बाद चाचा अभिमन्यु कुमार सिंह ने भतीजा राकेश कुमार पर गोली चला दी, जिसकी वजह से भतीजे की स्थिति गंभीर है। राकेश आरोपी अभिमन्यु के बड़े भाई दिवंगत जलधर सिंह का बेटा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


हत्या का बदला लेने आरोपी के चाचा को घर में घुसकर मारी गोली, विधवा को ईंट-पत्थर से कुचलकर मारा

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बेगूसराय का है, जहां सोमवार को समस्तीपुर में हुए छात्र की हत्या के आरोपी के चाचा के घर पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में जहां आरोपी के चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं उसके चचेरे भाई और बहन को भी गोली लगी है, जिससे मृतक के बेटा और बेटी घायल हो गए हैं। दरअसल, समस्तीपुर जिले के नरहन गांव में सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान वृंदावन गांव के रहने वाले छात्र पर लक्षित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस घटना में मौके से पुलिस ने वृंदावन गांव के ही भीम कुमार को एक साथी के साथ गिरफ्तार किया था। एक दिन पहले हुई वृंदावन के मनोज सिंह के बेटे परीक्षित की हत्या विभूतिपुर में हुई थी। वृंदावन के युवक परीक्षित की हत्या में संजय सिंह के बेटे भोला आरोपी है। समस्तीपुर में हुए हत्याकांड का बदला लेने के लिए मंगलवार सुबह वृदांवन गांव में आरोपी भीम कुमार के चाचा रंजीत सिंह के घर हमला कर रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उनके बेटे और बेटी गोली लगने से घायल है, जिनका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में जारी है।

भाई और बहन को भी लगी गोली 

घटना के बाद घायल आनंद कुमार ने बताया कि समस्तीपुर में घटना हुई थी उसी को लेकर लोगों ने उसके घर पर हमला कर उसके पिता की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता उनके साथ हीरा सिंह घर के पास आंगनबाड़ी केंद्र में बैठे थे, वहां उनकी बहन भी मौजूद थी। इस दौरान 12 से ज्यादा बदमाश हथियार से लैस होकर पहले दरवाजे पर आए और तोड़फोड़ करने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र पर धावा बोल दिया। इसके बाद गोली मारकर और रॉड से हमला कर रंजीत सिंह की हत्या कर दी। इस दौरान उन्हें और उनकी बहन को भी गोली लगी है।

मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही SDOP बखरी चंदन कुमार, पुलिस निरीक्षक बखरी संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार,SI खामश चौधरी, ASI अनिल कुमार मिश्रा समेत दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले में SP योगेंद्र कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। 

पटना में विधवा की हत्या

इधर, राजधानी पटना में भी एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला की बिजली की तार से हाथ पैर बांधकर उसे ईंट पत्थर से कुचलकर मार दिया गया। घटना राजधानी के सुल्तानगंज थाना इलाके के टिकिया चाईं टोला की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर महिला के भैसुर यानी पति के बड़े भाई और दूसरे रिश्तेदारों ने महिला की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

सुल्तानगंज थाने की पुलिस ने बताया कि विधवा महिला पिंकी देवी की हत्या का आरोप उसके रिश्तेदारों पर लगा है। शुरुआती जांच में जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक महिला की जमीन हड़पने के लिए उसके रिश्तेदारों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की 8 साल पहले ही मौत हो गई थी, जिसके बाद महिला अकेले अपने घर में रहती थी। बता दें कि बिहार में आए दिन हत्या से संबंधित घटनाएं सामने आ रही है, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सिरफिरे युवक ने 2 छात्राओं को हॉस्टल की छत से फेंका, एक बहन की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

बिहार के बहादुरपुर में एक सिरफिरे ने हॉस्टल की छत से 2 नाबालिग छात्राओं को नीचे फेंक दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी को लोगों ने PMCH में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों छात्राएं बहन थीं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बहादुरपुर पुलिस पर लोगों की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस की कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इस हादसे में बहादुरपुर थाना प्रभारी, सुलतानगंज थाना प्रभारी समेत 12 से ज्यादा पुलिस के जवान बुरी तरह घायल हो गए। 

जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें रामकृष्ण नगर कॉलोनी में ही किराए के मकान में रहने वाले नंदलाल गुप्ता की बेटी थी। नंदलाल गुप्ता उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं और बहादुरपुर फल मंडी में फलों का व्यापार करते हैं। उनकी दो बेटियां सलोनी (उम्र 13 साल) और सोनाली (उम्र 10 साल) की थीं। छत से फेंके जाने से बड़ी बेटी सलोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोनाली गंभीर रुप से घायल है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक के पास से एक चाकू बरामद किया है। इससे पहले उसको पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच बचाव कर युवक को अपने कब्जे में लिया और बहादुरपुर थाना ले आई। युवक की पहचान विवेक कुमार के तौर पर हुई है। वो रामकृष्ण नगर कॉलोनी का ही रहने वाला बताया जा रहा है। वो दरभंगा का रहने वाला है और साल 2012 से ही यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। युवक को मानसिक तौर पर विक्षिप्त भी बताया जा रहा है।

SSP मानवजीत सिंह ने दी जानकारी

मामले में पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो के मुताबिक लड़कियों को फेंकने वाला लड़का पुलिस कस्टडी में हैं। आरोपी युवक विवेक ने ऐसा क्यों किया इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। जो लड़की घायल है, उसका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। लड़की का बयान लेने के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

वहीं घटना के बाद से गुस्साए लोगों के पथराव करने के बाद बहादुरपुर के थाना प्रभारी मोहम्मद अनवर खान , दारोगा सूर्यकांत, हवलदार प्रकाश ताप्ती, आरक्षी रवि रंजन, राम अवतार प्रसाद, ड्राइवर सूजन प्रसाद समेत सुल्तानगंज प्रभारी को भी गहरी चोटें आई है। लोगों का आक्रोश इतना जबरदस्त था कि समझाने पहुंची पुलिस पर जमकर पथराव ही नहीं किया गया, बल्कि पुलिस की गाड़ियों समेत कई अन्य वाहनों में भी आग लगा दी। कई पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया। काफी देर बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस की कई टीमें कैंप कर रही है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।  

बेटी पैदा होने से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या, शव के पास नवजात को छोड़कर हुआ फरार

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला बिहार के पटना का है, जहां बेटी पैदा होने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने बेटी को जन्म देने के 48 घंटे बाद ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसके शव के पास नवजात बच्ची को छोड़कर फरार हो गया।रविवार सुबह जब इस घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को मिली तो परिजन उसके ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि बेटी की लाश पड़ी थी और शव के बगल में मासूम रो रही थी।


बेटी को देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे, जिनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है। मृत महिला की पहचान शोभा कुमारी के रूप में हुई है।

बीते साल हुई थी शादी

मृतिका के परिजनों ने बताया कि बीते साल 28 अप्रैल को उनका बेटी शोभा कुमारी की शादी पटना के बिहटा के बिंद टोला के रहने वाले लक्ष्मण कुमार से हुई थी। शादी के बाद से लक्ष्मण कुमार शोभा कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उसके मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट करता था। इसके बाद गांव में कई बार पंचायत भी बुलाई गई। पंचायत के बाद गांव के पंचों ने लझ्मण को समझाया बुझाया और उसे अपनी पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा। इसके बावजूद वह अपनी पत्नी के साथ बराबर मारपीट करता था और दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।

बेटी की जन्म से ससुराल वाले थे नाराज: परिजन

परिजन ने बताया कि शोभा कुमारी ने शुक्रवार को एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म लेने के बाद ससुराल वाले नाराज हो गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और पति समेत ससुराल के सभी लोग फरार हो गए। बेटी की हत्या के बाद शोभा के मायके वालों ने मांग की है कि पुलिस उसके हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

क्रिकेट खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 2 दोस्तों को किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बक्सर का है, जहां क्रिकेट खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक युवक सोमवार को अपने घर से बक्सर बाजार जा रहा था, तभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पहले से घात लगाए बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग उसके पास पहुंचे। इसके बाद लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का नाम दुर्गेश सिंह है।

पुलिस का कहना है कि बैरिया गांव का रहने वाला दुर्गेश श्रीराम सिंह का बेटा था, जो जिला स्तर पर क्रिकेट खेलता था। वो अपने दोस्त सुशांत तिवारी और अंकित कुमार के साथ बाजार जा रहा था। इस दौरान दुर्गेश सिंह को घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बारे में मृतक के परिजन ने बताया कि जब दुर्गेश अपने घर से चला था तो उसके 2 दोस्त सुशांत तिवारी और अंकित कुमार भी उसके साथ में थे। लेकिन जब बाइक सवारों ने दुर्गेश को रोका तो दोनों वहां से फरार हो गए।

शक के आधार पर दोस्त गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्गेश की हत्या पर ग्रामीणों का कहना है कि वो क्रिकेट का उभरता सितारा था। क्रिकेट में जिला स्तर पर खूब नाम कमा रहा था। वो बहुत होनहार था। लोगों को उससे बहुत उम्मीद थी। जिला स्तरीय क्रिकेट में उसने कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे। दुर्गेश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। परिजन का कहना है कि दुर्गेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

दहेज के लिए मना करने पर पति ने की पत्नी और दो बच्चों की हत्या, खाने में जहर देकर उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला नालंदा का है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक दहेज का विरोध करने पर पति ने पत्नी और अपने दो बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। इधर, ये भी कहा जा रहा है कि महिला मे पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है, ग्रामीणों में चर्चा है कि बार-बार पति का दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट से आहत होकर उसने अपने बेटी और बेटे के साथ जहर खाकर जान दे दी।

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ाई चकियापर गांव गुड्डू पासवान ने अपनी पत्नी ज्ञानती देवी, 3 साल के बेटे साहिल कुमार और 1 साल की बेटी स्नेहा कुमारी की हत्या कर दी है। घटना के बारे में ज्ञानती देवी के भाई ने बताया कि 2015 में दोनों की शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही दहेज के लिए पति उसे प्रताड़ित किया करता था। कुछ दिनों पहले भी उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पंचायत के बाद मारपीट नहीं करने के शर्त पर उसे ससुराल जाने दिया गया था। गुरुवार को वह एक बार फिर पत्नी से अपने मायके से पैसे मांगने के लिए कहने लगा। पत्नी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई।

खाने में जहर मिलाकर तीनों को खिलाया

इसके बाद पति ने चुपके से खाने में जहर देकर पत्नी और दोनों बच्चों को खिला दिया। वारदात के अंजाम देने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। इधर, खाना खाने के बाद जब सभी सोने चले गए तब तबियत खराब हुआ तो उसने फोन कर जहर देने की बात बताई। इसके बाद आनन-फानन में मायके वाले गांव पहुंचे और इलाज के लिए तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला के बाद दोनों बच्चों की भी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया आत्महत्या

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा है। मामले में थानाध्यक्ष जन शेखर सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला ने बच्चों के साथ जहर खाए जाने की बात सामने आ रही है। जबकि मायके वाले पति पर जहर देने का आरोप लगा कर आवेदन दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है ।

CISF जवान की पत्नी की गोली मारकर हत्या, 4 साल पहले मां की भी हुई थी ऐसी ही हत्या

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला मुंगेर जिले का है, जहां सोमवार को CISF जवान की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर के पीछे शौच के लिए जाने के समय अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। अरोपियों ने महिला को कुल 3 गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि चार साल पहले मृतका के मां की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मृतका अपने मां की हत्या की एकमात्र चश्मदीद गवाह थी। इस घटना के बाद मृतका के भाई ने उसके ससुराल वालों के साथ-साथ अपने चाचा पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुव्वबाग इलाके की है, जहां पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने CISF रवि शर्मा की पत्नी दीपिका शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में दीपिका के पड़ोस में रहने वाला उसके रिश्तेदार ने बताया कि सुबह एक बाड़ी में गोली चलने की आवाज आई। जब देखा तो दीपिका बाड़ी में गिरी पड़ी थी। ऐसे में इस बात की सूचना पुलिस को दी गई।

 हत्याकांड में आई विटनेस थी  मृतका 

 वहीं हत्या के संबंध में दीपिका के भाई कुमार भानु ने बताया कि उसकी बहन और मां पर 2017 में मायके की संपत्ति के विवाद को लेकर गोली चल चुकी है। इस घटना में दीपिका घायल हो गई थी। जबकि मां गायत्री देवी की मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में मृतका आई विटनेस थी। ऐसे में दीपिका आरोपियों के खिलाफ कोई गवाही ना दे दे, इसलिए ससुराल पक्ष और आरोपी द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। साथ ही बात न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जाती थी।

दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद 

मृतका के भाई का आरोप है कि महिला की हत्या सिर्फ इसलिए की गई है, ताकि गवाह खत्म किया जा सके। फिलहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। बता दें कि मृतका का पति रवि धनबाद CISF में तैनात हैं। मृतका अपने पीछे पांच साल की बेटी को छोड़ गई है।

फुफेरे मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना दिन-ब-दिन बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना का है, जहां रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक मामा ने अपनी 15 साल की फुफेरी भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना गुरूवार की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता पटना के राजीवनगर थाना इलाके में अपने फूफेरे मामा के घर पर किराए में रहती है। घटना के वक्त पीड़िता के माता-पिता घर पर नहीं थे। इसके बाद फुफेरा मामा उसे अकेला देखकर जबरन घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने के बाद जब पीड़िता ने इस बारे में परिवार वालों को जानकारी दी। ये सुनकर सभी हैरान रहे गए। कोई विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि उनके संगे रिश्तेदार ने उनकी बेटी के साथ इस तरह की करतूत की है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं बदनामी के डर से पीड़ित परिवार चुप रह गए, जिसके बाद आरोपी की हिम्मत और बढ़ गई। आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी देने लगे। आरोपी के परिवार वाले भी उसके समर्थन में आ गए और उसे निर्दोष बताने लगे। इसके बाद पीड़ित परिवार मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे, जहां पीड़ित परिवार ने राजीव नगर थाने में इसकी लिखित शिकायत दी। मामले में DSP विधि व्यवस्था संजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शख्स ऑटो चलाता है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश

इधर, बिहार के बगहा में 65 साल के बुजुर्ग ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की है। 65 साल के विपिन मिश्रा नामक शख्स ने एक मासूम को 5 रुपए का सिक्का दिया और अपने घर ले गया। जहां उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। इसकी भनक किसी तरह गांव वालों को लग गई। इसके बाद गांव वालों ने उसे पकड़कर बांध दिया और जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पहुंची सेमरा थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी विपिन मिश्रा ने इस तरह की घिनौनी हरकत की थी। बुजुर्ग विपिन की दो बार शादी हो चुकी है और उसकी दोनों पत्नियों का निधन हो गया है। इससे पहले जब उसने इस तरह की हरकते की तब गांव वालों ने उसे समझा-बुझाकर छोड़ दिया था। इसके बावजूद उसकी हरकतें नहीं सुधरी, जिसके कारण आज वो जेल में है।

प्रदेश लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ

बता दें कि इससे पहले भी कादिरगंज ओपी में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का एक मामला दर्ज कराया गया था। इसे लेकर लड़कों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। हालांकि ये मामला घोसतावां गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रास्ते से गुजरने वाली स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस के मुताबिक घटना दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व से जुड़ा था। प्रदेश में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना हत्या, लूटपाट, मारपीट, रेप, छेड़छाड़ जैसे कई अपराधिक घटनाएं रोजाना सामने आ रहे हैं।

ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना दिन-ब-दिन बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है, जहां शनिवार को एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, ट्यूशन से पढ़कर लौट रही 9वीं की छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक ये घटना जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र की है, जहां छात्रा के चिल्लाने पर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे कादिरगंज ओपी पुलिस के हवाले कर दिया। 


मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देवनपुरा गांव के सचिन कुमार (उम्र 19) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी ने मौके का जायजा भी लिया, जहां पीड़िता के बयान पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वो मूल रूप से कौआकोल थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने कहा कि वो बचपन से ही अपने नाना के घर पर रह रही थी। 

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

वहीं पीड़िता कादिरगंज बाजार में स्थित एक कोचिंग सेंटर से क्लास कर रोज की तरह पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी बीच घोसतावां नदी किनारे पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसे खेत में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित लड़की की चीख सुनकर गांव वालों ने भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

गौरतलब है कि इस मामले में पीड़िता के बयान पर शनिवार को कादिरगंज ओपी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं इस मामले में प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। महिला थाना की SHO को मामले का जांच-अधिकारी बनाया गया है। इस दौरान पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका वहां इलाज किया गया। इसके बाद सिविल सर्जन के आदेश पर सदर अस्पताल के डॉक्टरों की गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा पीड़िता की मेडिकल जांच की गई। मेडिकल जांच के बाद पीड़िता का कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। वहीं पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी थी।

प्रदेश लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ

बता दें कि इससे पहले भी कादिरगंज ओपी में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का एक मामला दर्ज कराया गया था। इसे लेकर लड़कों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। हालांकि ये मामला घोसतावां गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रास्ते से गुजरने वाली स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस के मुताबिक घटना दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व से जुड़ा था। प्रदेश में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना हत्या, लूटपाट, मारपीट, रेप, छेड़छाड़ जैसे कई अपराधिक घटनाएं रोजाना सामने आ रहे हैं। 

सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, फिर गोली मारकर कर दी हत्या

No comments Document Thumbnail

देश में रेप और हत्या की वारदात लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in India) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म और हत्या की खबरें सामने आ रही है। लेकिन आज हम उस राज्य के बारे में बात कर रहे हैं, जहां दुष्कर्म के बाद हत्या की दर्दनाक वारदात (Rape in Madhya Pradesh) को अंजाम दिया गया है। बिहार के अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक पिता ने पहले अपनी सौतेली बेटी के साथ रेप किया और फिर बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी पिता को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौरम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से देसी पिस्तौल भी बरामद कर लिया। 


जानकारी के मुतबिक आरोपी झाड़-फूंक का काम करता है। इस दौरान उसने बैदराबाद निवासी एक महिला से शारीरिक संबंध बना लिया और उसे अपने घर ले आया। उस महिला की बेटी पर आरोपी की बुरी नजर पड़ गई और उसने अपनी सौतेली बेटी का ही रेप करना शुरू कर दिया। बाद में विवाद बढ़ता देख उसने सौतेली बेटी के साथ कोर्ट में शादी को भी रजिस्टर करा लिया। हालांकि सौतेली बेटी आरोपी से तंग आ चुकी थी और वह उससे अलग अरवल बाजार में किराए के एक मकान में रहने लगी।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को झांसा देकर अपने घर जलपुरा बुलाया और उस पर किसी व्यक्ति से अवैध संबंध रखने का आरोप भी लगाया। इसी दौरान उसने पिस्तौल निकालकर उसे गोली मार दी। जलपुरा थाना प्रभारी शंभु पासवान ने बताया कि आरोपी पर हत्या और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतिका के परिजन के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से पिस्तौल भी बरामद हुआ है।

गैंगरेप की घटना

इधर, सोमवार को ही औरंगाबाद में 20 साल की BA फाइनल की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा शनिवार शाम  को पास में ही रहने वाली सहेली के घर जा रही थी, तभी एक बदमाश ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद कार से उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने और उसके दो साथियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को झाड़ी में फेंककर फरार हो गए। पेट्रोलिंग पर निकली मुफस्सिल पुलिस ने लड़की के कराहने की आवाज सुनी और उसे सदर अस्पताल लेकर गई।

पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसे राहुल कुमार ने जबरदस्ती पकड़कर कार में बैठाया। इसके बाद किसी अनजान जगह पर ले गया। इसके बाद चेहरे पर स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया था। आंख खुली तो देखा कि मेरे सामने राहुल, उसका दोस्त अविनाश कुमार राम और पंकज राम थे। तीनों ने गैंगरेप किया और मारपीट भी की। फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

शर्मनाक: 7 साल की बच्ची से रेप के बाद हैवानियत, आरोपी ने हत्या के बाद जला दिया प्राइवेट पार्ट

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in Bihar) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के बेतिया का है, जहां के मझौलिया से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं आरोपी ने हैवानियत की सारी हदे पार करते हुए बच्ची की हत्या के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को भी जला दिया। जानकारी के मुताबिक बच्ची मंगलवार सुबह 9 बजे से गायब थी। बच्ची की मां ने पड़ोसी युवक सुगंध राम पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसके बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। 


पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी अपनी बहन और एक अन्य चचेरी बहन के साथ शौच करने गई थी। वहां पड़ोसी युवक सुगंध राम ने बच्ची की बहन और चचेरी बहन को पैसे देकर घर भेज दिया और पीड़िता को बहला फुसलाकर गन्ने के खेत की ओर ले गया। बच्ची का जब शव बरामद हुआ तब ये बात उनकी दोनों बहनों ने मां को बताई। बच्ची की नृशंस हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है।

बच्ची की गला रेतकर हत्या

इधर बिहार के सुपौल में भी बच्ची की नृशंस हत्या करने का मामला सामने आया है। यहां सदर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर वार्ड 18 में बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद बच्ची के शव को मिट्टी के अंदर दफना दिया गया था। यह घटना भी मंगलवार रात की बताई जा रही है। बच्ची के कई घंटों तक गायब रहने के बाद जब वह नहीं मिली तो उनके परिजन को पड़ोसी पर शक हुआ। जिसके बाद पड़ोसी का घर खुलवाया गया तो वहां बच्ची का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला। हत्या का आरोप पड़ोस के में रहने वाले मोहम्मद रशीद पर लगा है।

IPS की 10 साल की बेटी से रेप की कोशिश  

वहीं पुलिस ने मंगलवार शाम को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और लगातार उससे पूछताछ कर रही थी। घटना के बाद से मोहल्लेवासियों में आक्रोश है। पड़ोसी ने बच्ची की हत्या क्यों की पुलिस इसके बारे में आरोपी से जानने की कोशिश कर रही है। इससे पहले मंगलवार को ही पटना में IPS की 10 साल की बेटी से रेप की कोशिश की गई थी। बच्ची के साथ घर में काम करने वाले कुक बच्चा कुमार ने छेड़छाड़ की कोशिश की थी। 10 साल की मासूम बच्ची के साथ कुक रेप करने की कोशिश की। मामले में शिकायत मिलते ही पटना की महिला थाना की पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और भागने से पहले ही आरोपी कुक को गिरफ्तार कर लिया था।

पहले वैक्सीन लगवाने के विवाद में चली गोली, एक युवक घायल

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। इसी बीच देश में अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। वहीं दूसरी ओर वैक्सीन की कमी की वजह से अभी तक टीकाकरण नहीं करा पाने वाले लोगों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। वैक्सीनेशन सेंटरों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ की वजह से कई बार वैक्सीनेशन सेंटर पर मारपीट की घटना सामने आते हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां पहले कोरोना वैक्सीन लगवाने के विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में व्यक्ति के घायल होने की सूचना है, जिसका SKMCH में इलाज चल रहा है।


 जानकारी मुताबिक मंगलवार के दिन कथइया थाना क्षेत्र के सिरसिया स्कूल स्थित कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर दो लोगों के बीच पहले वैक्सीन लगवाने को लेकर बहस शुरू हुई। देखते-देखते एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन फानन घायल को इलाज के लिए PHC ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में घायल कालिका महतो ने बताया कि सेंटर पर कई गांव के लोग आए थे। भीड़ होने के कारण लोग पहले टीका लेने को आतुर थे। इसी बीच उसने ये सुझाव दिया कि श्रीसियां गांव के पांच और सिरहपुर गांव के पांच लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए। इतनी सी बात पर दो युवक अंदर कमरे से निकले और उसे गोली मार दी। घटना के संबंध में एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घायल का इलाज कराकर, उसका बयान दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने भी केंद्र पर गोलीबारी की बात को स्वीकार किया है। लेकिन घायल को गोली लगने की बात से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित व्यक्ति किसी धारदार हथियार से घायल हुआ है।

प्रयागराज में वैक्सीन लूट की घटना

बता दें कि टीकाकरण में देरी होने पर संगम नगरी प्रयागराज में दो केंद्रों पर वैक्सीन लूट का मामले सामने आया है। दोनों मामले शुक्रवार को यूपी में चलाए जा रहे मेगा वैक्सीनेशन कैंप के दौरान के हैं। दोनों ही जगहों पर टीकाकरण में देरी होने पर लोगों को जब यह लगने लगा की वैक्सीन की डोज खत्म हो सकती है तो वह हंगामा और मारपीट पर उतर आए। हंगामा करने वाले लोग साढ़े तीन सौ वैक्सीन डोज वाली वायल जबरन छीनकर फरार हो गए। 

दोनों मामलों में FIR दर्ज 

वैक्सीन लूट के दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि सेंटर्स पर CCTV कैमरे लगे नहीं होने की वजह से आरोपियों की पहचान हो पाना और उन पर शिकंजा कसा जा पाना थोड़ा मुश्किल जरूर होगा। अफसरों ने यह जरूर कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बता दें कि कोरोना के बचाव के लिए वैक्सीन ही एक मात्र संजीवनी है। ऐसे में वैक्सीन लूट का मामला गंभीर है।

ट्रेन पकड़ने जा रहे यात्री की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात दिन-ब-दिन (Murder incident in india) बढ़ती जा रही है। ताजा मामला बिहार के सिवान का है, जहां के नगर थाना क्षेत्र के चिक टोली मोड़ के पास सोमवार की सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे एक यात्री की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। उसके पास से मिले ट्रेन टिकट के मुताबिक वह सिवान से यूपी के बस्ती जाने वाला था। हालांकि उसके टिकट पर एक 15 साल की लड़की का भी नाम है, लेकिन घटना स्थल पर वो नहीं दिखी। सुबह-सुबह इस वारदात के बाद चिक टोली मोड़ के आस-पास हड़कंप मच गया। 


जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह लोग अपने कार्य से निकले ही थे तो चिक टोली मोड़ के पास खून से लथपथ हालत में एक शख्स को देखा। उसे देखकर लोगों ने नगर थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। सुबह-सुबह इस तरह की घटना हो गई और पुलिस को खबर तक नहीं हुई। अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिवान में पुलिस पेट्रोलिंग का हाल क्या है। आशंका जाहिर की जा रही है कि लूटपाट के विरोध में यात्री की हत्या की गई है।

शख्स को कई बार मारा चाकू 

बता दें कि घटना सिवान स्टेशन से कुछ ही दूरी की है। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। यात्री के गर्दन, मुंह और कई अन्य जगहों से निकल रहे खून को देखकर यह लग रहा था कि उसे कई बार चाकू मारा गया होगा। यात्री के पास एक बैग पड़ा था, जिसमें कपड़े थे। उसके पास से 30 अगस्त का टिकट मिला जो सिवान से बस्ती तक का था। टिकट और आधार के मुताबिक उसकी पहचान बड़हरिया थाना के कोइरिगवां निवासी दुखन यादव के पुत्र दुलारचंद यादव के रूप में हुई है। घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के दौरान चाकू से गोद कर यात्री की हत्या की होगी।

संदीप चंद्राकर की हत्या

बता दें कि रविवार को छत्तीसगढ़ के महासमुंद क्षेत्र के कद्दावर नेता, पूर्व विधायक और बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के भतीजे संदीप चंद्राकर गोलू का फिंगेश्वर में सरेआम कत्ल कर दिया गया। सूखा नदी के पास स्थित मछली मार्केट फिंगेश्वर में यह वारदात कल करीब साढ़े 11 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्षियों के मुताबिक मछली के कारोबार के सिलसिले में यहां आए कुछ कारोबारी से संदीप का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। 

सरेआम कत्लेआम की घटना

विवाद देखते ही देखते झगड़ा में तब्दील हो गया। झगड़ा बढ़ा तो मछली कारोबारियों ने मछली काटने के धारदार हथियार से संदीप पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। मृतक संदीप करीब 35-40 वर्ष का था। वर्तमान में मुक्तिधाम मार्ग महासमुंद में रह रहे थे। वे मूलतः ग्राम सोरिद के रहने वाले हैं। खेती के साथ-साथ मछली का भी कारोबार संदीप करते थे, ऐसा पारिवारिक सूत्रों का कहना है।  

महिला को अगवा कर 14 युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस को आता देख बिना कपड़ों के भागे बदमाश

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना दिन-ब-दिन बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के गया  का है, जहां 32 साल की महिला को अगवा कर 14 दरिंदों ने गैंगरेप (Gang Raped)  की वारदात को अंजाम दिया है। दरिंदों ने महिला को अगवा किया और नदी किनारे सुनसान इलाके में ले गए, जहां सभी बदमाशों ने हैवानियत की हदें पार कर महिला के साथ बारी-बारी  से गैंगरेप किया।


वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्हें देखकर आरोपी बिना कपड़ों के ही मौके से फरार हो गए। पीड़िता की हालत गंभीर है। महिला को गया के मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना गया के फस्सिल थाना क्षेत्र की है। जहां दो युवक 32 साल की महिला को बाइक में उठाकर फल्गु नदी में बने टापू पर ले गए, जहां दरिंदों ने महिला से रेप किया। जानकारी के मुताबिक कुछ ही देर में 5 बाइक में सवार होकर 12 लड़के भी वहां पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने भी बारी-बारी से महिला के साथ गैंगरेप किया। जब पीड़िता ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने महिला की बुरी तरह से पिटाई भी की।

नदी के बीचों बीच बने टापू में वारदात

जानकारी के मुताबिक शुरू में जब दो युवक महिला को लेकर नदी किनारे पहुंचे तो इस दौरान आस-पास के गांव वालों ने उन्‍हें देख लिया, लेकिन अंधेरा होने के कारण गांव वाले कुछ समझ नहीं पाए। कुछ देर बाद जब बाइक पर आए 12 लड़के भी नदी की तरफ जाते दिखे तो फिर गांव वालों को शक हो गया। जिसके बाद कुछ गांव वालों ने नदी किनारे देखा घटना के बारे में पता चला। गांव वालों घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पहले मामला समझ में नहीं आया। जब पुलिस की नजर नदी किनारे खड़ी कुछ बाइक पर गई तो इसके बाद पुलिस नदी में कूदी और नदी के बीचों बीच बने टापू पर पहुंची।

बिना कपड़ों के फरार हुए बदमाश

पुलिस को आता देख आरोपी बिना कपड़ों के फरार हो गए। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कपड़े और जूते-चप्‍पल बरामद किए हैं। डॉक्‍टरों के मुताबिक पीड़‍िता की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी 14 आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही पकड़ने की बात कह रही है। बता दें कि देश में दुष्कर्म की वारदात रोजाना बढ़ रही है। आरोपी बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं के साथ ही दरिंदगी कर रहे हैं। रोजाना बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं के साथ दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है।

बदमाशों ने घर में घुसकर की फायरिंग, दो भाइयों की मौत, वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने लिया पुलिस वर्दी का सहारा

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के खगड़िया का है, जहां आपसी रंजिश में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जबकि एक भाई की हालत गंभीर है। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव की है। गुरुवार देर रात पुलिस की वर्दी में आए करीब 15 से ज्यादा लोगों ने तीनों भाइयों के घर घुसकर गाली-गलौज की। इस दौरान विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें धनंजय सिंह ( उम्र 52), विजेंदर सिंह ( उम्र 48) और पप्पू सिंह ( उम्र 40) को गोली लग गई। घटना में बड़े भाई धनंजय सिंह और विजेंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पप्पू सिंह की हालत गंभीर है।


धनंजय सिंह के बेटे राजीव रंजन ने बताया कि 'गोतिया अक्षय कुमार उर्फ पमपम सिंह के साथ सालों से जमीन विवाद चल रहा है। उसने साजिश के तहत अपराधियों के साथ मिलकर मेरे पिता और चाचा की हत्या कर दी।' डबल मर्डर से गांव में दहशत का माहौल है। कोई भी व्यक्ति इस मामले में बोलने से बच रहा है। शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे SDPO मनोज कुमार ने परिजन से मामले की जानकारी ली और हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। SDPO ने बताया कि 'घटना आपसी जमीन विवाद में रंजिश का परिणाम है, अपराधियों को चिह्नित करने के साथ गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।'

गांव में तैनाती की गई पुलिस 

हत्या के बाद से गांव में उपजे तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है। परिजन को सुरक्षा दी गई है। बेलदौर के थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि मामले में बेटे के बयान पर अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस की वर्दी में आए अपराधी कौन थे, इसकी भी जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपराधियों के हौसले बुलंद, CJM के सरकारी आवास के पास युवक की गोली मारकर की हत्या, गिट्टी-बालू व्यवसायी को भी उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला बिहार के कटिहार जिले का है, जहां मंगलवार की शाम को अपराधियों ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आवास के पास 35 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल के पास ही सदर SDO और SDPO का आवास भी है, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने युवक की हत्या की और फिर फरार हो गए। घटना जिले के सहायक थाना क्षेत्र के ऑफिसर्स कॉलोनी की है।


जानकारी के मुताबिक ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी दिनेश झा के बेटे पमपम झा का जिले के मिरचाईबाड़ी में किराना दुकान है। रोज की तरह मंगलवार की शाम भी वे अपनी बाइक से दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान CJM आवास की बाउंड्री के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने काफी करीब से पमपम की कनपटी में दो गोली मार दी। गोली लगते ही वो सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की सूचना मिलने पर कटिहार SP विकास कुमार, SDOP अमरकांत झा, नगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, सहायक थानाध्यक्ष संजय कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों की मानें तो जमीन विवाद में किराना दुकानदार की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले जांच कर रही है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए  CCTV फुटेज भी खंगला रही है। मृतक नवगछिया के सैदपुर का रहने वाला था।

 गिट्टी-बालू व्यवसायी की हत्या

वहीं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में भी गिट्टी-बालू व्यवसायी राजू सिंह की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। राजू दुकान बंद कर बर्बट्टा स्थित अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधी ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। फायरिंग की घटना में व्यवसायी को कुल 6 गोलियां मारी गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। युवा कारोबारी राजू सिंह की हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का हुजूम जुट गया। घटना की सूचना पाकर पर पहुंचे सदर डीएसपी ने बताया कि व्यवसायी राजू सिंह जो दुकान बंद करके घर लौट रहे थे कि बाइक सबार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

बिहार में लगातार बढ़ रहा अपराध

बता दें कि समस्तीपुर में हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। तीन दिन पूर्व ही मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में ही उप मुखिया शशिनाथ झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके एक दिन पूर्व ही गल्ला व्यवसायी की हत्या हुई थी। हत्या की इन वारादातों की वजह से अब पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.