Media24Media.com: घटना-दुर्घटना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label घटना-दुर्घटना. Show all posts
Showing posts with label घटना-दुर्घटना. Show all posts

कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अलग-अलग राज्यों में 78 लोगों की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

No comments Document Thumbnail

देश में कुदरत ने जमकर कहर बरपाया है। दरअसल, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 78 लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए राहत राशि की घोषणा की है। बता दें कि UP में 41 और MP में 2 दिन के अंदर आकाशीय बिजली गिरने 14 की मौत हुई है। वहीं राजस्थान के 6 जिलों में 23 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 28 लोग घायल हो गए। सबसे ज्यादा 12 लोगों की मौत जयपुर में हुई है। ये सभी आमेर किले के वॉच टावर पर खड़े होकर मौसम का मजा ले रहे थे। आमेर किले के वॉच टावर पर जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 9 स्थानीय और 3 पर्यटक थे। इधर, MP में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 दिनों में 14 की जान चली गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी रविवार को आकाशीय बिजली की वजह से 41 लोगों की मौत हुई थी।





आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सावधानी जरूरी, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किया गाइडलाइन





जानकारी के मुताबिक आमेर किले और वॉच टावर पर जाने की अनुमति शाम 7 बजे तक ही है, लेकिन करीब 25 लोग रविवार रात 8 बजे तक वहां मौजूद थे । इसी बीच बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । वॉच टावर पर ज्यादातर लोग सेल्फी लेने गए थे। आपदा प्रबंधन टीम के उप नियंत्रक जगदीश रावत ने बताया कि जहां बिजली गिरी, वहां लाइट का प्रबंध नहीं है। हादसे में घायल एक व्यक्ति ने मोबाइल से कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद रात 8:30 बजे आपदा प्रबंधन दल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण पहले मोबाइल की फ्लैश लाइट से लोगों को पहाड़ियों से नीचे पहुंचाया गया । रातभर बचाव कार्य चला, जो सुबह खत्म हुआ। इस दौरान ड्रोन से भी लोगों की तलाशी की गई।





राज्यपाल ने भी जताया दुख





जयपुर के पुलिस उपायुक्त ने सोमवार सुबह 11 बजे मृतकों की संख्या के बारे में अधिकारिक पुष्टि की । उन्होंने 12 लोगों की मौत के साथ ही 10 लोगों के घायल होने की बात कही है । इधर, प्रधानमंत्री राहत कोष से मरने वालों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजन को 5-5 लाख रु की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी हादसों पर शोक जताया है।





खुद को धात्विक संपर्क से बचाए






अपने घरों और खेल-खलिहानों के आस-पास कम ऊंचाई वाले उन्नत किस्म के फलदार वृक्ष समूह लगाएं, ऊंचे पेड़ के तनों या टहनियों में तांबे का एक तार स्थापित कर जमीन में काफ गहराई तक दबा दें ताकि पेड़ सुरक्षित हो जाए, मजबूत छत वाला पक्का मकान सबसे सुरक्षित स्थल है। अगर संभव हो तो अपने घरों में तड़ित चालक लगवा लें। यथा संभव खुले क्षेत्र में स्वयं को धात्विक संपर्क से बचाए रखना चाहिए।


पति की चेहरा और जबड़ा काटकर हत्या, बगल में सो रही पत्नी को नहीं लगी खबर

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश और झारखंड की है, जहां हत्या के 2 हैरत कर देने वाले मामले सामने आए हैं। पहला मामला मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की है, जहां से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक युवक का जबड़ा और चेहरा बेरहमी से काटा गया था। हैरत की बात यह है कि उसकी पत्नी बगल में सो रही थी, लेकिन उसे इसका पता नहीं चला। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। बता दें कि दोनों की शादी 20 जून को हुई थी।





UP के अलग-अलग जिलों से हत्या के 3 मामले आए सामने, जांच में जुटी पुलिस





यह घटना विदिशा से 70 किमी दूर मलिया खेड़ी गांव की है। पुलिस ने बताया कि दोनों पति पत्नी बराबर खाट पर सो रहे थे। इस दौरान पति की हत्या कर दी गई और पत्नी को ये बात नींद खुलने पर पता चली। जैसे ही उसने पति का शव चारपाई पर देखा तुरंत पड़ोसियों को घटना की खबर दी। जिसके बाद पुलिस को वहां बुलाया गया। दरअसल ये बात किसी के गले उतरने को तैयार ही नहीं है कि बगल में सो रहे पति की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसकी पत्नी को इस बात की खबर तक नहीं है।





पत्नी पर शक कर रही पुलिस





जानकारी के मुताबिक दुल्हन के विदाई के बाद मायके से ससुराल आई तो परिजन नर्मदा नहाने के लिए होशंगाबाद गए थे। उसके बाद घर में पति-पत्नी ही थे। रात को किसी ने घर में घुसकर सोते समय युवक का चेहरा और जबड़ा बेरहमी से काट दिया। इस दौरान पास में सो रही पत्नी को कुछ पता नहीं चला। पुलिस अब मामले में पत्नी पर शक कर रही है। पुलिस के मुताबिक सोनू नाम के युवक की 20 जून को शादी हुई थी।





हर एंगल से जांच कर रही पुलिस





विदाई के बाद जब उसकी दुल्हन पहली बार ससुराल आई तो परिजन नर्मदा नहाने के लिए गए। इसी दौरान रात को यह एक चौंकाने वाली घटना घटी थी। यह घटना विदिशा जिले के मलिया खेड़ी गांव में 6 जुलाई की रात को हुई। पुलिस के मुताबिक सोनू की पत्नी ने अपने बयान में कहा कि, 'मुझे घटना के बारे में कुछ नहीं पता। घटना के वक्त मैं सो रही थी।' वहीं दूसरी तरफ मृतक सोनू के भाई ने कहा है उसके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। अब पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।





डायन के शक में महिला की निर्मम हत्या





दूसरी वारदात झारखंड के पलामू की है, जहां रेहला थाना क्षेत्र के बरवाडीह गोदरमा खुर्द में डायन के शक में 40 साल की महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, हालांकि अभी भी एक महिला सहित तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक बुधवार तड़के 40 साल की महिला सूरजमनी देवी की हत्या निर्मम तरीके से कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक महिला समेत तीन आरोपी फरार हैं।





SDOP ने दी जानकारी





गुरुवार को SDOP सुरजीत कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है। SDOP ने बताया कि पुलिस को महिला के 6 साल के बच्चे ने बताया कि 5 लोग घर में घुसे और मां को मारते-पीटते बाहर ले गए। इसके बाद उसकी गर्दन काट दी। मृतका के देवर ड्रेसी उर्फ अमरेश रजवार ने पड़ोसियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से महिला का गर्दन काट दिया था। मृतका के देवर अमरेश के अलावे पुलिस ने बबवा उर्फ सुशील रजवार , सुनील रजवार , संजय रजवार और शर्मा रजवार को गिरफ्तार कर लिया है।





3 आरोपी अभी भी फरार





SDOP ने बताया कि बबवा, सुनील और संजय तीनों भाई हैं। घटना के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था। महिला की हत्या में 8 लोग आरोपी हैं। मुख्य आरोपी अनिल रजवार और दो अन्य पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। SDOP सुरजीत ने बताया कि मृतका का पति सुरेश रजवार बाहर काम करता था। अक्सर आरोपियों और महिला में लड़ाई-झगड़ा होते रहता था।


देश के अलग-अलग हिस्सों मे हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, रफ्तार बनी हादसे की वजह

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना और छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की है। जिसमें कुल मिलकर टोटल 5 लोगों की मौत हुई है।





रायगढ़ हादसा- शादी से लौट रही पिकअप की भिड़ंत हुई ट्रक से, 6 महिलाओं की मौत





पहला मामला पटना की है, जहां बुधवार को सड़क हादसे में गर्भवती और बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 43 के पास की है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति और बच्ची को कुचल दिया। हादसे में गर्भवती और उसकी 3 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।





दो लोगों की मौके पर ही मौत





जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जाती है। मृतका की पहचान वैशाली जिले के तेरसिया निवासी बबीता देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बबीता देवी अपने पति राजेश राय के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी 3 साल की बेटी का इलाज कराने हाजीपुर से पटना आ रही थी। इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 43 के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।





आगरा में भीषण सड़क हादसा, 4 सवारियों की मौत, 12 से ज्यादा घायल





वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। गांधी सेतु से गुजरने वाले राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय आलमगंज पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इधर, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।





सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत





दूसरा मामला कोरिया के बैकुंठपुर की है, जहां स्थानीय नागपुर चौकी स्थित महाराजपुर में देर शाम हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। तेज रफ्तार बाइक आल्टो से टकरा गई थी। महाराजपुर के पास यह हादसा शाम करीब 6 बजे तब हुआ, जबकि बाइक सवार सुशील अपनी दादी और बिटिया के साथ बैकुंठपुर से गृहग्राम रोझी थाना केल्हारी जा रहा था। विपरित दिशा से आ रही ब्रेजा वाहन ढाबे के लिए मुड़ी और तेज रफ्तार बाइक सीधे ब्रेजा से टकरा गई, तीनों सवार नीचे गिरे और ब्रेजा के पीछे चल रही अल्टो कार की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक चालक सुशील और उसकी दादी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुशील की बेटी शिवानी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


फिलीपींस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का विमान, 17 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

दक्षिण फिलीपींस में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक फिलीपींस में लैंड करते समय एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 92 सैन्यकर्मी सवार थे। जलते हुए विमान के मलबे से 40 सैन्यकर्मियों को बचा लिया गया है। जबकि 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। C-130 विमान सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।






https://twitter.com/ANI/status/1411580080845836295




चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजान ने बताया कि विमान सुलु प्रांत में पर्वतीय कस्बे पाटीकुल के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सोबेजाना ने बताया कि विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को ले जा रहा था। सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं। सोबेजाना ने पत्रकारों से कहा कि 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। विमान रनवे पर नहीं उतर पाया। विमान चालक ने उसे फिर से नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।' उन्होंने बताया कि विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया और सैन्य बल शेष लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।





सैनिकों ने ली थी बेसिक ट्रेनिंग





बता दें कि प्लेन में मौजूद ज्यादातर सैनिकों ने बेसिक ट्रेनिंग ली थी। इन लोगों को आतंकी गतिविधियों के लिए मशहूर आइसलैंड्स पर तैनात किया जाना था। फिलीपींस के इन आइसलैंड्स पर मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक है। यहां फिरौती के लिए किसी का अपहरण होना आम बात है। इसलिए हमेशा बड़ी संख्या यहां सैनिक तैनात रहते हैं। यहां अबु सैय्यफ नामक आतंकी संगठन एक्टिव है। लॉकहीड सी-130 हरक्यूलिस फिलीपींस को सैन्य सहायता के रूप में इस साल सौंपे गए अमेरिकी वायु सेना के दो पूर्व विमानों में से एक था। 






https://twitter.com/AlertsPea/status/1411559633693544449




उन्होंने बताया कि विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया और सैन्य बल शेष लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस क्षेत्र में सैन्य बल अबु सय्याफ के खिलाफ लड़ रहे हैं। कुछ आतंकवादियों ने इस्लामिक स्टेट संगठन से स्वयं को जोड़ लिया है। अमेरिका और फिलीपींस ने बमबारी, फिरौती के लिए अपहरण करने और सिर कलम करने के मामलों के कारण अबु सय्याफ को काली सूची में डाल दिया है। हालांकि अबु सय्याफ समूह सरकारी कार्रवाई के कारण बीते कुछ साल में कमजोर हुआ है, लेकिन यह अब भी खतरा बना हुआ है।


15 हजार के लिए 1 महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में पड़ा रहा कोरोना संक्रमित का शव, अब जाकर हुआ अंतिम संस्कार

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में जमकर कहर बरपाया है। वहीं कोरोना की वजह से लोग मनावता भूल गए हैं। शायद यही वजह है कि 15 हजार के लिए कोरोना संक्रमित का शव 1 महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में पड़ा रहा। मामला यूपी के हापुड़ जिले का है, जहां के स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। करीब ढाई महीने तक कोरोना पॉजिटिव का शव अस्पताल में पड़ा रहा। आखिर में NGO की मदद से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला सिटी कोतवाली इलाके का है। मृतक युवक अप्रैल महीने में कोरोना पॉजिटिव हुआ था। इलाज के लिए उसे मेरठ रेफर किया गया था। मेरठ में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई थी।





नाबालिग बेटी को घर में अकेला छोड़कर बाहर गए थे मां-बाप, वापस लौटने पर मिली बेटी की लाश





अस्पताल की तरफ से मृतक की पत्नी को शव देने के लिए 15 हजार रुपये मांगे गए। मृतक की पत्नी के पास अस्पताल को देने के लिए पैसे नहीं थे। पैसों का इंतजाम करने वो हापुड़ आ गई। यहां भी बात नहीं बनी तो अपने दो बच्चों को साथ लेकर अपने गांव चल गई। इस तरह से शव को अस्पताल में रखे हुए ढाई महीने बीत गए। जब ढाई महीने बाद भी कोई शव लेने नहीं आया तो मेरठ अस्पताल ने उसे हापुड़ स्वास्थ्य विभाग को भिजवा दिया। हापुड़ स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन पहले शव को जीएस मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया और प्रशासन के सहयोग से परिजन को ढूंढने लगे। जब परिजन का पता चला तो उन्हें शव दे दिया गया और NGO के माध्यम से शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।





हापुड़ CHC प्रभारी ने दी जानकारी





इस मामले में हापुड़ CHC प्रभारी डॉ. दिनेश खत्री का कहना है कि मृतक के भाई को मेरठ के अस्पताल से पॉजिटिव की बात बताई गई थी, लेकिन वह यह बात सुनकर भाग गया था। तब से उसने अब तक अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ भी किया हुआ है। अब मृतक के मकान मालिक व उसकी पत्नी को ढूंढ कर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है। शव का अंतिम संस्कार भी एक NGO के माध्यम से करा दिया गया है।





UP में डेढ़ सौ के नीचे पहुंचा आंकड़ा





उत्तर प्रदेश में पांच महीने बाद कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा डेढ़ सौ के नीचे पहुंच गया है। गुरुवार को कोरोना से संक्रमित 147 नए रोगी मिले। इतने मरीज फरवरी 2021 के पहले हफ्ते में मिल रहे थे। गुरुवार को भी कोरोना से चार मरीजों की मौत हुई। जिन चार लोगों की मौत हुई है उसमें कुशीनगर, बरेली, संत कबीर नगर और कासगंज का एक-एक रोगी शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को तीन मरीजों की ही मौत हुई थी। अब तक कुल 22,601 लोगों की जान यह वायरस ले चुका है। वहीं डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।





12 जिलों में अब 10 से कम पॉजिटिव मरीज





उत्तर प्रदेश में 2.67 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई और अभी तक कुल 5.81 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। अब पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.05 फीसद रह गई है। अब सक्रिय केस घटकर 2,671 रह गए हैं। कोरोना के इन मरीजों में से 1,788 रोगी होम आइसोलेशन यानी घर पर अपना इलाज करा रहे हैं। अब तक कुल 17.06 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.80 लाख रोगी ठीक हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 98.5 प्रतिशत है। प्रदेश में अब 60 जिलों में कोरोना के 50 से कम रोगी हैं। महोबा कोरोना मुक्त होने के बाद फिर से संक्रमण की जद में आ गया है। महोबा सहित 12 जिलों में अब 10 से कम पॉजिटिव मरीज मिले हैं।


गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या, दरिंदों ने खिड़की से खींचकर दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in india) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के हाजीपुर का है, जहां से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां घर में नाबालिग बच्ची को अकेला देख रात में उसे अगवा कर बगीचे में ले गए। जहां 5 से 6 दरिंदों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। मामला जिले के वैशाली थाना क्षेत्र का है। दरिंदों ने नाबालिग के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया। इस मामले में तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।





शर्मनाक: चॉकलेट देने के बहाने 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या





पुलिस के मुताबिक यह घटना 29 जून की है। बुधवार की देर शाम बच्ची का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि घर के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और घर पर दादा के साथ 14 साल की नाबालिग बच्ची थी। घर में सिर्फ बच्ची के दादा साथ थे। बच्ची घर के अंदर थी, जबकि उसे दादा घर के दरवाजे के पास सोए थे। इसी दौरान 29 जून की देर रात गांव के ही 5-6 मनचलों ने उसे घर की खिड़की से बाहर खींचा और बगीचे में ले गए। जहां उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की वारदात को अंजाम दिया।





7 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, कुंए में मिला मासूम का शव





वहीं सुबह-सुबह जब घर में सो रही मासूम लड़की बाहर नहीं निकली तो उसके दादा ने पड़ोस के लोगों को यह बात बताई। पड़ोसियों ने घर का दरवाजा पीटा। जब कुछ लोग घर की खिड़की के पास गए तो देखा कि खिड़की खुली है और अंदर कोई नहीं है। इसकी सूचना लड़की के परिजन को दी गई। सूचना मिलने के बाद वे भी घर पहुंचे और गांव के चारों तरफ खोजबीन शुरू की। पता चला कि एक लड़की का लाश बगीचे में पड़ी है। लाश मिलने की खबर मिलते ही परिजन ने झाड़ी में जाकर देखा तो वह शव उनकी मासूम बेटी की ही निकली। इसके बाद घर वालों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।





SDOP ने दी जानकारी





पड़ोस के लोगों ने गांव के ही 5-6 मनचलों को घर के आस-पास मंडराते देखा था जो घटना के बाद सभी घर छोड़कर फरार हो गए थे। मृतक के परिजन ने घर छोड़कर फरार सभी मनचलों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में लड़की के मामा ने कहा कि बच्ची घर पर अपने दादा के साथ थी। घर की जिस खिड़की से खींचकर बच्ची को लेकर दरिंदे गए थे उसमें जाली नहीं है। इस मामले में डॉक्टर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया है। इस मामले में सदर SDOP राघव दयाल ने कहा कि इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव को बरामद कर उसका पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है। नामजद अभियुक्तों में से तीन की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अभी इस मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।


DCM से भिड़ंत के बाद पलटी मजदूरों से भरी बस, 5 लोगों की मौके पर ही मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला यूपी के मुरादाबाद का है, जहां DCM से टक्कर के बाद नेशनल हाईवे पर मजदूरों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 14 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल (Moradabad Jila Hospital) में भर्ती कराया गया है। इनमें 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दर्दनाक हादसा पाकबड़ा में मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर हुआ है।






https://twitter.com/AHindinews/status/1409342533453238274




जानकारी के मुताबिक एक पिकअप को रोकने की वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर जा रही पिकअप को पुलिस ने अचानक से रोक दिया। जिसकी वजह से पीछे से आ रही बस अचानक आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और DCM से जाकर टकरा (Bus Collision to DCM) गई। इस हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। बता दें कि मजदूरों से भरी एक बस हिमाचल प्रदेश से पीलीभीत जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया।





आगरा में भीषण सड़क हादसा, 4 सवारियों की मौत, 12 से ज्यादा घायल





घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे DM शैलेंद्र सिंह, SP सिटी ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसा इतना दर्दनाक था कि शवों को पहचानना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि मजदूरों से भरी बस कंट्रोल खोने के बाद अचानक सड़क पर पलट गई। इस घटना में 5 मजदूरों की जान चली गई। वहीं 14 घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी का इलाज चल रहा है।अधिकारी खुद सभी घायलों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे।





तालाब में डूबने से 3 बहनों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा





बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।





सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत





रिपोर्ट के मुताबिक ‘सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।’


आतंकवादियों ने घर में घुसकर की फायरिंग, SPO शहीद, इलाज के दौरान पत्नी-बेटी की भी मौत

No comments Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सोमवार को आतंकियों की एक और नापाक हरकत सामने आई है।अवंतीपोरा में आतंकियों ने बहुत कायराना हरकत को अंजाम देते हुए आधी रात को जम्मू कश्मीर पुलिस के SPO फैयाज अहमद के घर में घुसकर गोलीबारी कर दी।इस हमले में फैयाज अहमद शहीद हो गए।वहीं उनकी पत्नी और बेटी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।





गलवान घाटी इंडो चाइना के बीच हुई झड़प में शहीद गणेश कुंजाम की बहन गंगा कुंजाम को मिला अनुकंपा नियुक्ति





इस मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस का है कि कुछ अज्ञात लोगों ने आधीर रात को SPO फैयाज अहमद के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।इस हमले में फैयाज अहमद के सिर में गोली लगी और वे मौके पर ही शहीद हो गए।जबकि उनकी बेटी और पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पहले उनकी पत्नी और फिर बाद में बेटी ने भी दम तोड़ दिया।





SPO को दी गई अंतिम विदाई





हमले के बाद से इलाके की घेराबंदी करके हमलावरों की तलाश की जा रही है।पुलिस के मुताबिक 2 से 3 आतंकी ने इस वारदात को अंजाम दिया और भागने में सफल रहे।वहीं पुलवामा के अवंतीपोरा में हमला करने वाले आतंकियों की पहचान कर ली गई है।इस हमले में इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं एसपीओ फैयाज अहमद का बेटा तो आतंकियों के निशाने पर नहीं था।फैयाज अहमद का बेटा सेना में तैनात है।अवंतीपोरा में आतंकियों की नापाक हरकत का शिकार हुए शहीद SPO फैयाज अहमद को अंतिम विदाई दी गई।





बीते 20 सालों में नक्सली मुठभेड़ में 1,200 से ज्यादा जवान शहीद, पढ़ें पूरी खबर





बता दें कि कुछ समय से कश्मीर के कई इलाकों में पुलिसकर्मियों पर हमले बढ़ी हैं।हाल ही में श्रीनगर में दो जगहों पर दो पुलिस वालों को निशाना बना कर उनकी हत्या की गई थी।मध्य कश्मीर और दक्षिण कश्मीर में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।शक जताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे DRF संगठन का हाथ हो, क्योंकि DRF ने ही धमकी दी थी कि आने वाले दिनों में पुलिस कर्मियों को निशाना बनाएंगे।





पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन





जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले और पुलवामा के अवंतीपोरा में SPO फैयाज अहमद के घर फायरिंग को लेकर जम्मू में प्रदर्शन किया गया।यहां डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर जमकर नारेबाजी की।साथ ही कार्यकर्ताओं ने PM मोदी से एक बार सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग की।





साल 2020 में आतंकवाद संबंधी 96 घटनाएं





अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में इस साल 203 आतंकवादी मारे गए और उनमें से 166 स्थानीय थे और 37 पाकिस्तानी या फिर विदेशी मूल के थे। 2020 में आतंकवाद संबंधी 96 घटनाएं (96 terrorism related incidents in 2020) हुईं। इन घटनाओं में 43 नागरिकों की भी जान गई। जबकि 92 अन्य घायल हो गए। वहीं हताहत नागरिकों की संख्या में 2019 के मुकाबले कमी आई है, पिछले साल जहां 47 नागरिकों की मौत हुई थी और 185 अन्य घायल हुए थे।


राष्ट्रपति के दौरे के दौरान रोके गए ट्रैफिक में फंसने से 1 महिला मरीज की मौत, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

No comments Document Thumbnail

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन दिनों उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। वहीं उनकी यात्रा के दौरान निर्धारित समय से ज्यादा समय तक यातायात रोकने के लिए 1 उपनिरीक्षक सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, ज्यादा समय तक यातायात रोकने की वजह से एक बीमार महिला समय से अस्पताल नहीं पहुंच सकी और उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच पुलिस उपायुक्त साउथ को सौंपी गई है और उनसे पुलिस आयुक्त को अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है।





बुलंद हौसलों से साकार हो रहा मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का सपना





शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शहर में आने से कुछ देर पहले रोके गए ट्रैफिक में महिला उद्यमी वंदना मिश्रा फंसी रहीं। वो इलाज कराने के लिए अस्पताल जा रही थीं, लेकिन ट्रैफिक में फंसे होने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई। जाम खुलने के बाद जब वो अस्पताल पहुंची, तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने कहा कि भारतीय उद्योग संघ की कानपुर इकाई में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वंदना मिश्रा के असामयिक निधन से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आहत हैं।





सास-ससुर और पति की कोरोना से मौत, पड़ोसी के तानों से परेशान होकर महिला ने बेटे के साथ की खुदकुशी





मिश्रा को ले जा रहा वाहन शुक्रवार शाम राष्ट्रपति के दौरे के दौरान गोविंदपुरी पुल पर रुके हुए यातायात में फंस गया। उन्हें काकादेव के एक निजी अस्पताल में ले जाया जा रहा था। महिला उद्यमी के निधन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आयुक्त ने व्यक्तिगत रूप से इस घटना के लिए माफी मांगी है। अरुण ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, IIA की अध्यक्ष बहन वन्दना मिश्रा जी के निधन के लिए कानपुर नगर पुलिस और मैं क्षमा प्रार्थी हूं। भविष्य के लिए यह बड़ी सबक है। हम प्रण करते हैं कि हमारी रूट व्यवस्था ऐसी होगी कि न्यूनतम समय के लिए नागरिकों को रोका जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।





Crime: बक्सर में RJD नेता की गोली मारकर हत्या, बेंगलुरु में 17 बार चाकू मारकर BJP की पूर्व पार्षद को उतारा मौत के घाट





वहीं अरुण ने आगे बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वंदना मिश्रा के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त और जिला अधिकारी को बुलाया और शोक संतप्त परिवार को अपना शोक संदेश देने के लिए कहा। इसी के ही साथ पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला उद्यमी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और शोक संतप्त परिवार को राष्ट्रपति के संदेश से अवगत कराया।


बाउंड्री वॉल के लिए खोदे गए गड्ढे के पानी में गिरने से मासूम की मौत

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर के ग्राम पंचायत नया करकोली के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय का निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल में कालम के लिए खोदे गए गड्ढे में लगातार हो रही बारिश का पानी भर हुआ था, जिसमें गिरने से 3 साल के चिराग की मौत हो गई । इस पर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में मृतक के पिता बेसाहू को 4 लाख रुपये प्रदाय किया गया। साथ ही बेसाहू और उसकी पत्नी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी स्वीकृत किया गया है। पंचायत द्वारा भी परिवार को आर्थिक मदद के साथ चावल की व्यवस्था की गई है।





छत्तीसगढ़ में अब तक 219.2 मिमी औसत बारिश दर्ज





राज्य शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 219.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से 26 जून तक रिकार्ड की गई बारिश के मुताबिक कोरबा जिले में सबसे ज्यादा 360.5 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 122.3 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।





महासमुंद : गांजा परिवहन करते दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 6 लाख रुपये का गांजा बरामद





राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जून से अब तक सरगुजा में 186.8 मिमी, सूरजपुर में 245.3 मिमी, बलरामपुर में 234.2 मिमी, जशपुर में 255.7 मिमी, कोरिया में 220.9 मिमी, रायपुर में 240.8 मिमी, बलौदाबाजार में 285.8 मिमी, गरियाबंद में 238.6 मिमी, महासमुंद में 187.2 मिमी, धमतरी में 254.2 मिमी और बिलासपुर में 210.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।





Crime: बक्सर में RJD नेता की गोली मारकर हत्या, बेंगलुरु में 17 बार चाकू मारकर BJP की पूर्व पार्षद को उतारा मौत के घाट





इसी तरह मुंगेली में 148.7 मिमी, रायगढ़ में 215.8 मिमी, जांजगीर चांपा में 216.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 256.6 मिमी, दुर्ग में 272.3 मिमी, कबीरधाम में 171.3 मिमी, राजनांदगांव में 141.7 मिमी, बालोद में 221.2 मिमी, बेमेतरा में 291.7 मिमी, बस्तर 131.9 मिमी, कोण्डागांव में 169.1 मिमी, कांकेर में 202.4 मिमी, नारायणपुर में 193.8 मिमी, सुकमा में 241.0 मिमी और बीजापुर में 220.1 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई।


Crime: बक्सर में RJD नेता की गोली मारकर हत्या, बेंगलुरु में 17 बार चाकू मारकर BJP की पूर्व पार्षद को उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के बक्सर का है, जहां RJD नेता की हत्या कर दी गई है। वहीं दूसरा मामला बेंगलुरु महानगर पालिका का है, जहां की पूर्व पार्षद और BJP नेता की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई।





पहला मामला





जानकारी के मुताबिक बक्सर में तिलक राय थाना ओपी क्षेत्र के नियाजीपुर बांध के पास युवा RJD नेता दीपक यादव ( उम्र 20 साल) की अपराधियों ने हत्या कर दी। शुक्रवार देर शाम युवक दाह संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सिमरी प्रखंड के सइहार के मुखिया शंकर सिंह के पिता का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाना था।





BJP नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस





यह करने के बाद दीपक बयासी घाट से स्कॉर्पियो से लौट रहा था तभी रास्ते में अपराधियों ने गाड़ी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल होने के बाद उसे आनन-फानन में बक्सर सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया। वहीं बनारस ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर, हत्या के बाद शव को लेकर आक्रोशित लोगों ने डुमरांव-बिक्रमगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुमरांव ब्लॉक के पास मुख्य सड़क को करीब आधे घंटे तक जाम किया गया। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके सिंह ने लोगों से बात कर जाम को हटाया और इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।





DSP केके सिंह ने दी जानकारी





घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। डुमरांव के DSP केके सिंह ने बताया कि तिलक राय थाना ओपी क्षेत्र के नियाजीपुर बांध के पास स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई, जिससे स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान स्कॉर्पियो पर सवार दीपक यादव के सिर के पास गोली लगी, जिसके बाद वह घायल हो गया। इलाज के लिए बनारस ले जाते समय उसकी मौत हो गई। DSP ने कहा कि जांच के बाद RJD नेता के मौत की वजह पता चल पाएगी कि गोली लगने से मौत हुई या दुर्घटना के कारण। दीपक मूल रूप से सिमरी प्रखंड के सिंघनपुरा गांव का निवासी था और वर्तमान में डुमरांव के चाणक्य पूरी कॉलोनी में रहता था। इस मामले में अभी तक परिजन सामने नहीं आए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।





दूसरा मामला





बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) की पूर्व पार्षद और भाजपा नेता की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को सुबह अपने कार्यालय के बाहर गरीबों के लिए मुफ्त नाश्ता वितरित करने के कुछ ही मिनटों बाद दो बार की पूर्व पार्षद रेखा कादिरेश (45) को दो लोगों ने कम से कम 17 बार चाकू मारा। चलवाडिपल्या (कपासपेट) की रहने वाली रेखा कादिरेश की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।









जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या, 2 गंभीर रूप से घायल





जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज सहित डिजिटल सबूतों के आधार पर हमलावरों की पहचान पीटर और सूर्या के रूप में की है। पुलिस को पता चला कि एक अन्य संदिग्ध स्टीफन ने पीटर और सूर्या की मदद की। हत्या सुबह करीब साढ़े दस बजे रेखा के फ्लावर गार्डन स्थित कार्यालय के बाहर हुई। कार्यालय के पास ही रहने वाली रेखा सुबह साढ़े 9 बजे वहां पहुंची , जहां उन्होंने गरीबों के बीच नाश्ता बांटा और घर लौटने के लिए अपने कार्यालय से बाहर निकली जब पीटर और सूर्य ने उसे रोका और चाकू से हमला कर दिया। रेखा परिवार में एक बेटा और बेटी हैं।





2018 में रेखा के पति की हुई थी हत्या





रेखा के पति एस. कादिरेश की फरवरी 2018 में हत्या कर दी गई थी। एस. कादिरेश पर हत्या और जबरन वसूली सहित कई मामले दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक कादिरेश की पीटर के साथ रंजिश थी। तब बीएस येदियुरप्पा सहित राज्य बीजेपी के नेताओं ने इस मामले को उठाया था और इसको लेकर जेडी (S) के विधायक पर आरोप भी लगाए थे। वहीं रेखा की हत्या के बाद कांग्रेस के नेताओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।


सास-ससुर और पति की कोरोना से मौत, पड़ोसी के तानों से परेशान होकर महिला ने बेटे के साथ की खुदकुशी

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। हालांकि धीरे-धीरे स्थित में सुधार हो रहा है। कोरोना महामारी ने कई लोगों की जिंदगी निगल ली है। वहीं कई लोगों को अकेला कर दिया। वहीं कोरोना की दूसरी लहर एक परिवार पर कहर बनकर टूटा है। कुछ इसी तरह कोरोना का शिकार मुंबई अंधेरी के चांदिवली इलाके में रहने वाला परिवार भी हुआ। रेशमा तेन्त्रिल चांदिवली के तुलिपिया सोयायटी में अपने पति शरद और 7 साल के बेटे गरुण और सास-ससुर के साथ रहती थी। कोरोना की चपेट में आने के बाद इसी साल के अप्रैल महीने में उनकी सास और ससुर की मौत हो गई। इसी बीच उनके पति शरद को भी कोरोना हुआ और लंबे इलाज के दौरान 23 मई को उन्होंने भी दम तोड़ दिया।





कोरोना का कहर: एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, 5 सदस्यों की तेरहवीं के दिन हुआ 3 लोगों का अंतिम संस्कार





इस पूरी घटना के चलते रेशमा और उनका बेटा गरुण घर में अकेले पड़ गए थे। वहीं 21 जून को करीब ढाई बजे रात के करीब रेशमा ने अपने बेटे गरुण के साथ 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जोन 10 के डीसीपी डॉक्टर महेश्वर रेड्डी ने बताया कि 'हमें उनके घर से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बिल्डिंग के 11वीं मंजिल पर रहने वाला शख्स उनको परेशान करता था। उनका कहना था कि रेशमा का लड़का खेलता है तो नीचे डिस्टर्बेंस होती है और इसी वजह से वो लोग इनकी बार-बार शिकायत करते थे। इस वजह से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं।'





रेशमा ने सोशल मीडिया के जरिए बयां किया था दर्द





रेशमा ने लिखा कि उनका पड़ोसी उनकी शिकायत पुलिस में और सोसाइटी को भी करता था। सोसायटी ने रेशमा और शिकायतकर्ता अयूब खान को यह मामला आपस में सुलझाने को कहा था। रेड्डी ने बताया कि रेशमा की सुसाइड नोट के आधार पर अयूब और उसके घर वालों के खिलाफ IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया और अयूब को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बाकियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। साकीनाका के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल रेशमा की डेड बॉडी अस्पताल में है और उनका भाई अभी कैलिफोर्निया में है। वो जैसे ही उनके पास आएंगे, नियमों के मुताबिक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर वे रेशमा का शव उन्हें हैंडओवर कर देंगे।





पत्रकार रह चुकी थी रेशमा





बता दें कि अयूब खान एमिरेट्स एयरलाइंस में पायलट रह चुके हैं। रेशमा पत्रकार रह चुकी हैं और फिलहाल वो होम मेकर थीं। रेशमा के पति शरद एक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी में चीफ बिजनेज ऑफिसर थे। रेशमा अपने पति के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी थी। रेशमा ने लिखा है कि इतनी हिम्मत ही नहीं बची थी कि वो अंतिम संस्कार में जा सकें और उसी दिन यानी 30 मई को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने दर्द को बयां किया था। पोस्ट में लिखा था कि 'मेरे लिए जीवन की शुरुआत जब मैं 33 साल की थी तब हुई, वो भी सितंबर के महीने में हो रही बरसाती शाम को हैदराबाद के एक बरिस्ता कैफे में। शरद अविश्वसनीय रूप से अच्छे दिख रहे थे।'





कोरोना के कारण 3621 बच्चे हुए अनाथ, देश भर में 26 हजार से ज्यादा बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया





रेशमा ने आगे लिखा 'उन्होंने मेरी तरफ देखा और तुरंत खड़े हो गए, मुस्कुराते हुए मानों उसे अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हो रहा हो। मेरी सांस मानों रुक सी गई। मुझे लगा कि एक लंबी और कठिन यात्रा के बाद एक जहाज आखिरकार बंदरगाह पर आ रहा है। उस दिन से वह मेरा घर बन गया। कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कहां थी या मैं क्या कर रही थी, मैं सुरक्षित और खुश और शांति महसूस कर रही थी।' उन्होंने लिखा कि 'वह लाखों में एक था! महिलाओं पर उनके रूप और आवाज के प्रभाव, या उनकी बुद्धि की उत्सुकता से पूरी तरह अनजान था। स्वाभाविक रूप से विनम्र, वह अपने आस-पास के लोगों की तरह खुद का भी मजाक उड़ाने के लिए हमेशा तैयार रहता था। अगर वह आपकी तरफ होता हो और पूरी दुनिया आपके खिलाफ हो तब भी कोई फर्क नहीं पड़ता था।'





बार-बार शिकायत से परेशान थी रेशमा





10 अप्रैल को रेशमा इमारत में किराए के घर पर रहने आई थीं। इस दौरान वो अपने पति की मौत और उनके अंतिम संस्कार में न जा पाने की वजह से काफी डिरेशन में थीं। इसी बीच पड़ोसी द्वारा की जा रही बार-बार शिकायत से भी वो बहुत परेशान हो गई थीं।


झूठी शान के खातिर मुस्लिम लड़की और 19 साल के लड़के की हत्या, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश में क्राइम लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते जा रहे है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या, लूटपाट रेप और चोरी की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला कर्नाटक (honour killing in Karnataka)के विजयपुरा जिले का है, जहां झूठी शान के खातिर एक मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी और एक दलित लड़के को मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के मुताबिक झूठी शान के खातिर एक मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी और एक दलित लड़के की कथित तौर पर पीट-पीट कर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उनके बीच प्रेम संबंध थे। विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक अनुपम अग्रवाल ने बताया कि लड़की के पिता और उसके भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक व्यक्ति फरार है।





कोर्ट की सुरक्षा के बावजूद युवती की हत्या, पिता ने ही झूठी शान के खातिर बेटी को उतारा मौत के घाट





जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार को विजयपुरा के देवरा हिप्पारागी तालुक के सालादाहल्ली गांव में हुई, जिसमें 19 साल के बसवराजू और 16 साल की दावालाबी पर हमला हुआ। मुस्लिम परिवार ने पहले भी लड़के को लड़की से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर लड़का-लड़की एक खेत में थे तभी लड़की का पिता और भाई, तीन अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए और दोनों पर पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। उनकी हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।





पुलिस ने किया चार लोगों को गिरफ्तार





घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बुधवार को इस मामले में 2 लोगों को और फिर गुरुवार अन्य दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी, ताकि आगे से कोई ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले परिणाम के बारे में सोच ले। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





Honor killing : झूठी शान के खातिर चाचा ने भतीजी को मारी गोली, मौके पर ही मौत





बता दें कि मार्च महीने में राजस्थान के दौसा जिले में ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां झूठी शान के खातिर पिता ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया था। दरअसल, दौसा जिले में एक पिता ने अपनी 18 साल की बेटी की हत्या कर दी थी। आश्चर्य की बात यह है कि लड़की को राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई थी। उसने एक दलित युवक से शादी की थी और परिजन को यह पसंद नहीं था।





पिता ने स्वीकार किया जूर्म





पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या के बात पिता ने खुद यह सूचना दी थी कि उसने अपने बेटी की हत्या कर दी है। युवती का नाम पिंकी था और आरोपी पिता की पहचान शंकर लाल सैनी के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि पिंकी सैनी 16 फरवरी को परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। इसके बाद वे घर से भाग गए थे। परिजन की मंशा को भांपते हुए उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट की पनाह ली। अदालत ने सीधे पुलिस को निर्देश दिए कि उसकी सुरक्षा का इंतजाम किया जाए।


बहू की जान बचाने ससुर ने लगा दी खुद की जान की बाजी, करंट लगने से दोनों की मौत

No comments Document Thumbnail

झारखंड (Jharkhand) के धनबाद जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, यहां अपनी बहू को बचाने के लिए एक ससुर ने अपनी जान की बाजी लगा दी। जानकारी के मुताबिक टीवी से लगी करंट से छटपटा रही बहू को बचाने के लिए ससुर ने अपनी जान की बाजी लगा कर उसे बचाने की कोशिश की। हालांकि न बहू बच सकी और न ही ससुर बच सका। बहू को बचाने के लिए ससुर ने अपनी जान दे दी। ससुर और बहू दोनों की मौत हो गई है।





आगरा में भीषण सड़क हादसा, 4 सवारियों की मौत, 12 से ज्यादा घायल





यह घटना मंगलवार सुबह की है। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय ससुर चमर पासी और 35 वर्षीय बहू गुड़िया देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा के बाद ससुर और बहू के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद SNMMCH अस्पताल भेज दिया है। घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है। प्रकाश पासी और गुड़िया देवी के 3 छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस के मुताबिक 22 जून की सुबह करीब 7:30 बजे बहू गुड़िया देवी टिन के बक्सा में रखे टीवी को छुआ, जिससे उसे करंट लग गई। वहीं ससुर चमर पासी अपनी बहू को बचाने गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।





ग्रामीणों ने दी पुलिस को जानकारी





ग्रामीणों के मुताबिक मृतक चमर पासी का बेटा प्रकाश पासी चेन्नई में रहता है। बताया गया कि प्रकाश पासी और गुड़िया देवी के 3 छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। गुड़िया की 3 साल की बच्ची परी कुमारी ने लोगों को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। बता दें कि बक्सा के बगल से बिजली की तार गई हुई थी, जिसके कारण बक्सा में करंट आ गया था और उसके छूने से दोनों की मौत हो गई।





बिहार में हुई थी 11 लोगों की मौत





बता दें कि बीते महीनों पहले बिहार की राजधानी पटना (Accident in Patna) में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जहां पीपा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक पिकअप गंगा नदी में गिर गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी।





तालाब में डूबने से 3 बहनों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा





बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।





सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत





रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'


खेत में नाली बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजों ने कुल्हाड़ी मारकर की बुजुर्ग चाचा की हत्या

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला यूपी के उन्नाव की है, जहां जमीनी विवाद (Unnao Land Dispute) में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। अचलगंज थाना के मोहद्दीनपुर गांव में दो परिवारों के बीच खेत बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्षों में सड़क तोड़कर नाली बनाने को लेकर झड़प शुरू हो गई। जिसके बाद भतीजे ने बुजुर्ग चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव में आए बुजुर्ग के बेटों को भी खूब पीटा।





पत्नी के साथ विवाद के बाद पति ने खुद को मारी गोली, मां का अपमान करने पर 15 साल के बच्चे की हत्या





बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीसी रोड को तोड़कर नाली बनाने को लेकर दोनों पक्षों में हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। रिश्तों का लिहाज न करते हुए भतीजे कमल किशोर और सूर्य कुमार ने बुजुर्ग चाचा अमृत प्रसाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।





एक हेड कांस्टेबल और हल्का प्रभारी सस्पेंड





गंभीर रूप से जख्मी हालत में बुजुर्ग को पहले स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ती देखकर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनके बेटों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक के घायल बेटे की शिकायत के बाद आरोपी भतीजों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस दो और आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं लापरवाही बरतने के मामले में एक हेड कांस्टेबल और हल्का प्रभारी SSI को सस्पेंड कर दिया गया है।





कोरोना का Delta+ वैरिएंट चिंता का विषय नहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश के बाहर मिला





बता दें कि 3 दिन पहले पटना में पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद पति ने गर्दन में गोली मारकर अपनी जान दे दी थी। युवक स्कंद नंदन त्रिपाठी ऊर्फ गोली अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। वह मूल रूप से नालंदा के हिलसा का रहने वाला था। वहीं महाराष्ट्र के नागपुर में मां के अपमान का बदला लेने के लिए 20 साल के सूरज साहू नामक युवक ने कथित तौर पर 15 साल के मंगलू पांडे की हत्या कर दी।


नाबालिग बेटी को घर में अकेला छोड़कर बाहर गए थे मां-बाप, वापस लौटने पर मिली बेटी की लाश

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या और आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना हत्या और आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के अरवल थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार को बंदेली बिगहा गांव में एक नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में परिजन ने पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।





पत्नी के साथ विवाद के बाद पति ने खुद को मारी गोली, मां का अपमान करने पर 15 साल के बच्चे की हत्या





इस संबंध में मृतका की मां ने कहा कि घर पर कोई नहीं था। लौट कर आने पर देखा कि बेटी की लाश पड़ी है। उन्होंने कहा कि उसके गले में दुपट्टा का छोर बंधा हुआ था। इतना देखते ही वह रोने लगी। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले चंद्रभूषण पासवान ने बेटी की हत्या की है। वह उसकी बेटी से शादी के लिए दबाव बना रहा था।





मृतका के पिता ने भी लगाया पड़ोसी पर आरोप





वहीं इस मामले में लड़की के पिता अखिलेश पासवान ने बताया कि वह बालू घाट में काम करने के लिए गए हुए थे। उसकी पत्नी भी कुछ काम से बाहर गई थी। पड़ोसी ने लड़की को अकेला पाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। अखिलेश पासवान ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या करने वाला पड़ोसी चंद्रभूषण दो शादियां कर चुका है। उसकी पहली पत्नी भाग गई थी तो उसने दूसरी शादी की थी। वहीं अब तीसरी शादी के लिए वह दबाव बना रहा था।





आरोपी से पूछताछ जारी





घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय विधायक महानंद ने परिजन को सांत्वना दी। सदर थानाध्यक्ष शंभू पासवान ने बताया कि आरोपित चंद्रभूषण पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है।


पत्नी के साथ विवाद के बाद पति ने खुद को मारी गोली, मां का अपमान करने पर 15 साल के बच्चे की हत्या

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या और आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना हत्या और आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार और महाराष्ट्र का है। पहला मामला बिहार की राजधानी पटना की है, जहां पत्नी के साथ विवाद के बाद पति ने गोली मारकर अपनी जान दे दी। वही दूसरा मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है, जहां मां का अपमान करने पर बदला लेने के लिए एक युवक ने 15 साल के बच्चे की हत्या कर दी।





पटना में पति ने की खुदकुशी





पटना में पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद पति ने गर्दन में गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना सोमवार की रात पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के गौरैया की है। युवक स्कंद नंदन त्रिपाठी ऊर्फ गोली अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। वह मूल रूप से नालंदा के हिलसा का रहने वाला था।





कहीं आपके आधार कार्ड का भी तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, इस तरीके से लगाए पता





घटना की सूचना मिलने के बाद रात में ही पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। युवक ने अपने गर्दन में गोली मारी थी। गोली चलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के पास से एक कट्टा बरामद किया है। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि युवक नशे का आदी था। हमेशा अपनी पत्नी से झगड़ा भी किया करता था।





जांच में जुटी पुलिस





पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। युवक स्कंद नंदन त्रिपाठी ने लव मैरिज किया था। उसके बाद किराए के मकान में गौरैया के बेगमपुर में रहता था। घटना के बाद से ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लड़के की सास और उसकी मां भी मौजूद थी। पत्नी से पूछताछ की गई, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इस संबंध में युवक की सास ने बताया कि उसकी बेटी और दामाद में लड़ाई हो रही थी। यह देख वह आस-पास के लोगों को बुलाने के लिए चली गई कि कोई आकर छुड़ा दे। इसके बाद जब वह लौटी तो देखा कि दामाद ने गले में खुद गोली मार ली है। बेटी बैठकर पास में ही रो रही थी।





युवक ने की 15 साल के बच्चे की हत्या





महाराष्ट्र के नागपुर में मां के अपमान का बदला लेने के लिए 20 साल के सूरज साहू नामक युवक ने कथित तौर पर 15 साल के मंगलू पांडे की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक साहू ने दावा किया कि किशोर के चाचा ने उसकी मां को परेशान कर उसका अपमान किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। MIDC पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि सूरज साहू नामक युवक ने गुरुवार को मंगलू पांडे (15) का अपहरण कर लिया और पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।





आरोपी ने मृतक के माता-पिता को दी थी धमकी





पुलिस के मुताबिक साहू ने दावा किया कि किशोर के चाचा ने उसकी मां को परेशान कर उसका अपमान किया था। आरोपी ने मंगलू के माता-पिता को फोन कर धमकी देते हुए कहा कि अगर मंगलू के चाचा का कटा हुआ सिर का फोटो वे व्हाट्सएप के जरिए उसे भेजें तभी मंगलू जिंदा लौटेगा और कुछ समय बाद उसने पत्थर से पीट-पीटकर मंगलू की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि साहू घटनास्थल से फरार हो गया, लेकिन उसे बोरखेड़ी से पकड़ लिया गया।





लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश





हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस की मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने एक ऐसी गैंग को गिरफ्तार किया था जो ग्रुप बनाकर टारगेट के आसपास बैठ जाती थी और फिर उसका ध्यान भटकाकर एक संगठित तौर पर उसके मूल्यवान वस्तु को चुरा लेते थे। सागर शाह ने पुलिस को बताया था कि 13 अप्रैल के दिन वो बोरीवली से क्रॉफर्ड मार्केट किसी काम से बेस्ट बस से जा रहे थे। उनके पास उस समय 24 लाख रुपये कीमत के हीरे भी थे, जिसे उन्होंने अपने बैग में रखा हुआ था।





कोरोना का Delta+ वैरिएंट चिंता का विषय नहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश के बाहर मिला





थोड़ी देर के बाद कुछ लोग उनके अगल बगल की सीट पर बैठ गए और फिर एक जन ने कहा की उसके शर्ट पर कचरा है तो दूसरे ने उसका ध्यान भटकाया और फिर सब ने मिलकर बड़ी ही सफाई से शाह का बैग गायब कर दिया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की और इस गैंग को पकड़ा।


UP के अलग-अलग जिलों से हत्या के 3 मामले आए सामने, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश का है, जहां के अलग-अलग जिलों से हत्या के 3 मामले सामने आए हैं। पहला मामला फर्रुखाबाद जिले का है, जहां पुलिस को एक युवा की कई दिनों से तलाश थी जो पिछले कुछ दिनों से गायब था। इस जांच के दौरान पुलिस को हैरान कर देने वाली सूचना मिली कि गंगा में एक कंकाल पड़ा है। जिसकी जांच की तो एक सनसनीखेज खुलासा हुआ।





दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, इस कारण हुआ था विवाद





फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र के कमालगंज इलाके में गंगा के किनारे कुछ लोगों की नजर जैसे ही जमीन पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। क्योंकि वहां कंकाल पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गई, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।





किसान की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार





जांच के दौरान पुलिस ने एक लापता युवक के केस को इससे जोड़कर देखा, जिसके बाद हारर किलिंग का खुलासा हुआ। दरअसल, फर्रुखाबाद के गुरसहायगंज इलाके में रहने वाले प्रीतम सिंह को पड़ोस के गांव की रहने वाली एक युवती से प्यार हो गया था। दोनों ने शादी करनी चाही, तो परिवार वालों ने विरोध किया। इसके बाद प्रीतम अपनी प्रेमिका के साथ दिल्ली चला गया और वहां शादी कर ली।





प्रीतम की हत्या का आरोप





पुलिस के मुताबिक तीन महीने तक प्रीतम और रानी दिल्ली में साथ रहे। इसके बाद रानी के घरवालों ने वापस बुलाया। जिसके बाद 30 मई को प्रीतम वापस लौटा और रानी के घरवालों से मिलने गया। मृतक के जीजा सुखबीर ने बताया कि रानी के परिवार वालों ने प्रीतम को 30 मई को बुलाया था, जिसके बाद से वो गायब था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस प्रीतम की तलाश कर रही थी। इसी दौरान प्रीतम के घरवालों ने रानी के भाई और उसके दोस्तों पर प्रीतम की हत्या का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस को पहले प्रीतम की तलाश थी।





सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद 16 साल की लड़की ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार





इसी बीच पुलिस को गंगा किनारे कंकाल मिलने की सूचना मिली। जहां पहुंचने पर पुलिस को गंगा किनारे कंकाल बिखरा पड़ा मिला। प्रीतम के घरवालों से जब शिनाख्त कराई गई, तो उसके परिवार वालों ने प्रीतम के तौर पर ही उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रीतम की हत्या क्यों और किसने की। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजन का शक रानी के भाई और उसके दोस्तों पर हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





खौफनाक मर्डर





दूसरा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है, जहां खौंफनाक मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। एक युवती की लाश को फेंक दिया गया। युवती की चोट के निशान यह बता रहे हैं कि उसे कितनी बेरहमी से मारा गया। लेकिन अभी तक युवती की इस हालत से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आखिर यह युवती कौन थी पुलिस के लिए ये एक बड़ी चुनौती है।





खेत में मिला मासूम छात्रा का शव





वहीं तीसरा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का है, जहां देर शाम एक मासूम छात्रा गायब हो गई। जिसके बाद घरवालों ने तलाश शुरू की, लेकिन छात्रा कहीं नहीं मिली। जिसके बाद मजबूरन परिवार वालों को उसकी जानकारी पुलिस को देनी पड़ी, लेकिन तभी सूचना मिली कि पास के गांव में एक मासूम का शव पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।


गैस पाइप लाइन में विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

चीन के रिहायशी इलाके में रविवार को एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें 12 की मौत और 100 से ज्यादा घायल हो गए। दरअसल, रविवार सुबह भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आधिकारिक मीडिया ने यह खबर दी है।






https://twitter.com/Xy5Z89/status/1403931598043631620




यह विस्फोट हुबेई प्रांत के झांगवान जिले के शियान शहर में सुबह करीब 6 बजकर 30 मिनट पर हुआ। खबरों के मुताबिक जिले में एक बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी खबर में बताया कि विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई।






https://twitter.com/alghadeertv_eng/status/1403999728606629888




अधिकारियों ने इलाके से 150 लोगों को निकाला है, जिनमें से 39 गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'वीबो पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो फुटेज में कई घर जमींदोज दिखे और बचाव कर्मी इन तबाह हुए घरों से बड़े पैमाने पर मलबा हटाते दिखे। खबर में बताया गया कि हताहत हुए लोगों की ठीक-ठीक संख्या अब भी प्रमाणित की जा रही है क्योंकि तलाश और बचाव कार्य जारी है।





पाकिस्तान में अनियंत्रित होकर सिंधु नदी में गिरी वैन, ड्राइवर सहित 17 की मौत





बता दें कि 4 दिन पहले पाकिस्तान में के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में चिलास से रावलपिंडी जा रही एक एक वैन नदी में जा गिरी। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। वैन की रफ्तार काफी तेज होने के कारण वाहन चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन नदी में गिर गई।





1 हफ्ते पहले ही हुआ था भीषण रेल हादसा





वहीं एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा (Pakistan Train Accident) हुआ था। दरअसल, पाकिस्तान के घोटकी में रेती और डहारकी रेलवे स्टेशनों के बीच सर सैयद एक्सप्रेस ट्रेन, मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई थी। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। पाकिस्तान के एक लोकल न्यूज चैनल ने यह जानकारी दी थी।


किसान की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग प्रदेशों से रोजाना हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश बागपत जिले का है, जहां एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। किसान की हत्या का आरोप बाप-बेटे पर लगा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं किसान की हत्या के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तमंचे को बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।





पंचायत सदस्य प्रत्याशी के पति की हत्या, गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट





किसान की हत्या का मामला रमाला थाना इलाके के जिवाना गांव का है। मृतक किसान रणबीर (40) था। रणबीर ने अपने ही गांव के शौबीर की लगभग 18 बीघा भूमि ठेके पर ले रखी है। पास ही राजकुमार का खेत है। रणबीर और राजकुमार के बीच दो दिन से मेढ़ की घास-फूंस को लेकर विवाद चल रहा था। राजकुमार मेढ़ की घास-फूंस काटकर रणबीर के खेत में फेंक देता था, जिसका रणबीर विरोध करता था। इसी बात को लेकर सुबह भी राजकुमार ने रणबीर के साथ झगड़ा किया था।





खेत में पड़ा मिला किसान का शव





बीते शाम रणबीर खेत में ईंख की खुदाई करने गया था। रणबीर का भाई खेत में पहुंचा तो हैरान रह गया, उसके भाई का शव खेत में पड़ा हुआ था। गौर से देखा तो उसके सीने में गोली लगी थी। मामले की जानकारी रणबीर के घरवालों को दी गई। रणबीर की हत्या के बाद उसके परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।





हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार





रणबीर की हत्या का आरोप खेत के पड़ोसी राजकुमार और उसके बेटे विशु पर लगा है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी राजकुमार को गांव से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके विशु बेटे की तलाश की जा रही है।





मेरठ में भी 4 दिन पहले हुआ था खूनी खेल





बता दें कि 4 दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार दोपहर इंचौली थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर पत्नी का नामांकन कराने के बाद घर वापस लौटे प्रत्याशी पति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हमले में युवक के पिता और भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उसके बेटों सहित कई रिश्तेदारों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.