Media24Media.com: Balodabazar News

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Balodabazar News. Show all posts
Showing posts with label Balodabazar News. Show all posts

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, शादी के लिए नहीं माना परिवार तो दे दी जान

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रेमी जोड़े की खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले साबर गांव का है, जहां प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसलिए दोनों शादी करना चाहते थे। घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके बाद दोनों ने अपनी जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक घनश्याम वर्मा (उम्र 20) का प्रेम प्रसंग 17 साल की लड़की से था। 

बताया जा रहा है कि दोनों हमेशा मिला भी करते थे। ये बात दोनों के घरवालों को पसंद नहीं थी। बताया जा रहा है कि किसी बहाने से गुरुवार शाम को भी दोनों अपने घर से निकल गए थे। इसके बाद देर रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। दोनों के परिजनों दोनों को तलाशते रहे, फिर भी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली थी। शुक्रवार सुबह जब लोग गांव में खेतों की तरफ गए थे। तब लोगों ने दोनों की लाश एक बबूल के पड़ पर लटकी हुई देखी। दोनों ने एक ही पेड़ पर अलग-अलग फंदा लगाकर जान दे दी थी। ये देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। खबर मिलते ही पुलिस और दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आसपास के लोगों से ही पूछताछ करने पर पता चला है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। शायद ही भी एक वजह थी जो दोनों के घरवाले इस शादी के लिए मंजूर नहीं थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। 

कोरबा में भी प्रेमी जोड़े ने की थी आत्महत्या

इससे पहले कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुबह के वक्त दोनों घर से निकले थे। इसके बाद दोपहर के वक्त दोनों की एक ही फंदे पर लटकती हुई लाश मिली थी।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक रंजना गांव में रहने वाले नितेंद्र सिंह (उम्र 19) का गांव की ही नम्रता गोड़ (उम्र 21) से प्रेम प्रसंग था। दोनों एक दूसरे मिलते जुलते भी थे। गुरुवार सुबह भी दोनों अपने-अपने घर से निकले थे, लेकिन दोपहर के समय घर ही नहीं लौटे। इस पर लड़की के परिजनों ने लड़की तलाश शुरू की थी। जिसके बाद दोपहर के वक्त गांव के लोगों ने ही सूचना दी कि रमखार बस्ती के पास जामुन पेड़ में एक ही फंदे पर दोनों की लाश लटकी हुई थी।

आगर में भी प्रेमी जोड़े ने दी थी जान

बता दें कि 18 अप्रैल को आगरा के लहचोरा मजरा के नगला गडुआ में एक प्रेमी जोड़े ने अपने हाथ बांधकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों रिश्ते में एक-दूसरे के भाई-बहन लगते थे। चश्मदीदों ने बताया कि दोनों के हाथ बंधे थे। आसपास उनकी डेडबॉडी पड़ी थी। 

साप्ताहिक बाजार में गुपचुप खाकर बिगड़ी 7 बच्चों की तबीयत, सभी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुपचुप खाकर 7 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक सभी बाजार घूमने के लिए गए थे। यहीं उन्होंने गुपचुप खाया था। इसके बाद जैसे ही वे घर पहुंचे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को पहले पेट दर्द शुरू हुआ। इसके बाद उलटी होने लगी थी।

जानकारी के मुताबिक बिलाईगढ़ विकासखंड के भंडोरा गांव में साप्ताहिक बाजार लगा था। इसी बाजार में गांव के बच्चे घूमने गए थे। इसी दौरान उन्होंने बाजार में लगी गुपचुप दुकान से गुपचुप खाया था और घर गए थे। इधर, घर पहुंचने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। 

इलाज के बाद किया गया डिस्चार्ज

सभी को पहले पेट में दर्द शुरू हुआ। फिर उलटी होने लगी। इसके बाद परिजनों ने उनसे पूछा की उन्होंने क्या खाया है। तब बच्चों ने बताया कि उन्होंने बाजार में गुपचुप खाया था। बाद में इन्हें बिलाईगढ़ के ही सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

बाहर में रखी खुली चीजों को नहीं खाने की अपील 

बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर राजेश प्रधान ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज उन्होंने ने ही किया था। सभी अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए बाहर में रखी खुली चीजों को खाने से परहेज करें और साफ-सफाई देखकर ही खाद्य पदार्थों का सेवन करें। नहीं तो हमारा स्वस्थ्या बिगड़ सकता है और हम बीमार पड़ सकते हैं।

कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रश्मि ने की 'अंगना में शिक्षा कार्यक्रम' की शुरुआत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद: कोरोनाकाल के दौरान स्कूल बंद होने के बाद जिले के कुछ शिक्षकों ने छात्रों की पढ़ाई करवाने के लिए नवाचार करते हुए अंगना में शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों द्वारा अपने घरों के आंगन में या किसी सामुदायिक भवन में बच्चों और उनके माताओं के साथ एक नई कोशिश शुरू की गई, जिससे कोरोना काल में लगभग ठप्प पड़ गई शिक्षा व्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए बच्चों में एक नई जागृति पैदा की।

कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के परिवारों के सदस्यों ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए सभी माताओं ने सहयोग प्रदान किया। परिजन बच्चों को किस तरीके से पढ़ाना है इस संदर्भ में शिक्षकों के साथ सतत संपर्क में रहे, जिस कारण से आज इस कार्यक्रम के दरमियान उन माताओं को भी "स्मार्ट माता" के रूप में चयनित करके पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, विशेष अतिथि खिलावन बघेल अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी,पार्षद अमन चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, पूर्व पार्षद दशोदा ध्रुव,शाला विकास समिति के अध्यक्ष जीवन सोनी समेत विद्यालय के प्राचार्य गण प्रधान पाठक शामिल हुए। 

वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारीगण और शिक्षक शिक्षिकाओं साथ-साथ छात्र छात्राओं के माता भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के उद्बोधन में डॉ.रश्मि चंद्राकर ने कहा कि शिक्षक और माताओं के द्वारा छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए जो मेहनत पढ़ाई के संदर्भ में किया जा रहा है वह वाकई तारीफ ए काबिल है, क्योंकि माता ही पहली शिक्षक होती है और पहली शिक्षक माता और स्कूल की शिक्षक जब मिल के बच्चों की पढ़ाई के बारे में सोचती है तो निश्चित तौर पर उस बच्चे का सर्वांगीण विकास होने से कोई नहीं रोक सकता।

 गोमती साहू ने जताया आभार

विशेष अतिथि खिलावन बघेल ने कहा की घर में माताओं की महती जिम्मेदारी यह भी है की बच्चों के द्वारा क्या किया जा रहा है उसका आचरण व्यवहार का विकास किस तरह होना चाहिए, जिससे समाज में वह एक जबाबदार नागरिक बन सकें। इस पर भी माताओं को ध्यान देने की आवश्यकता है। नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग ने अपने उद्बोधन में सभी माताओं को बधाई दी और उनके बच्चों के  उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए "अंगना म शिक्षा" का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन भारती सोनी और खेमिन साहू ने किया। वहीं गोमती साहू ने आभार जताया। 

भगवान रामचंद्र की आदर्श बातों को जन जन तक पहुंचाने के लिए होगा रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन

No comments Document Thumbnail

राज्य शासन के निर्देश पर संस्कृति विभाग द्वारा बलौदाबाजार जिला प्रशासन की सहयोग से रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन तीन चरणों मे होगा। पहले चरण के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय 15 और 16 मार्च को निर्धारित की गयी  है। दूसरे चरण में विकासखंड स्तरीय का आयोजन जिले के समस्त विकासखंड  मुख्यालय में 23 से लेकर 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह तीसरे चरण में 4 और 5 अप्रैल को जिला मुख्यालय में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 

जिले में उत्कृष्ट आने वाले मंडली को राज्यस्तरीय के लिए शिवरीनारायण भेजा जाएगा, जिसकी संभावित तिथि बाद में घोषित की जाएगी। कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर डोमन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी गांव और ग्राम पंचायतों में मानस गान के माध्यम से छत्तीसगढ़ भगवान राम की ननिहाल की जानकारी देना है। मानस गान प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के ग्रामीणों को जिले के राम वन गमन पथ की जानकारी देना और कौशिल्या मंदिर की जानकारी प्रदान कर छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति से परिचित कराना है। 

ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

भगवान रामचंद्र के आदर्श की बात मानस प्रतियोगिता द्वारा बताकर समाज में व्याप्त बुराई को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के तहत प्रथम चरण में पूरे जिले में ग्राम पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें उस पंचायत के सभी गांव के मंडली को प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। इसके लिए व्यवस्थित मंच होगा। सिर्फ रामायण विषय पर केन्द्रित संदेश देने वाले कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। समय सुबह10.30 बजे से समस्त मानस मंडली के कार्यक्रम समापन तक आयोजित होगी।

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

ये प्रतियोगिता विकासखंड मुख्यालय में आयोजित होगी। विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में हर ग्राम पंचायत से प्रथम स्थान में चयनित टीमें भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सुविधाजनक स्थल में आयोजित किया जाएगा। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मंडली को पुरस्कृत किया जाएगा। 

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

ये प्रतियोगिता जिला मुख्यालय में आयोजित होगी। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में हर विकासखंड से प्रथम स्थान में चयनित टीमें भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मंडली को पुरस्कृत किया जाएगा।  

निर्णायक मंडल 

हर स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता के लिए कुल 05 सदस्यों का निर्णायक मंडल होगा, जिसमें एक संबंधित क्षेत्र का वरिष्ठ कलाकार एक जनप्रतिनिधि, एक प्रधान पाठक या शिक्षक, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। प्रतियोगिता के नियमों के संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि एक टीम में न्यूनतम कलाकार 05 सदस्य होने चाहिए। प्रतियोगिता में वाद्य यंत्रों का प्रयोग होगा। वहीं वाद्य यंत्र मंडली को खुद लाना होगा। आयोजन मंडल की ओर से वाद्य यंत्र नहीं दिया जाएगा। 

इतने मिनट का दिया जाएगा समय

चयन में विषय केंद्रित गीत के तालमेल पर ध्यान दिया जाएगा। विषय से अनिवार्यत संबंधित गीत जो स्वरचित या स्थानीय हो उसका चयन किया जाएगा। लोकगीत स्थानीय परिवेश-बोली पर केंद्रित हो सकता है। प्रदर्शन में स्थानीय वेशभूषा का चयन किया जाएगा। प्रदर्शन के लिए प्रत्येक टीम को 30 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें से 05 मिनट मंच पर आगमन और वाद्य यंत्रों का संयोजन, 05 मिनट वाद्य को निकालने और मंच से प्रस्थान करने के लिए होगा। इस तरह कुल 20 मिनट प्रस्तुति के लिए दिया जाएगा। अन्य नियम के तहत समस्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ही अगले दौर-चरण के प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। निर्णायकों का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य रहेगा।

नियंत्रण के लिए टीम 

कलेक्टर डोमन सिंह के अध्यक्षता में कार्यक्रम को लेकर बैठक रखी गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को इस संबंध में तैयारियों को लेकर निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूरे कार्यक्रम की समन्वय की जिम्मेदारी जिला पंचायत CEO फरिहा आलम सिद्की को दिया है। वहीं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर बजरंग दुबे, सहायक नोडल अधिकारी डीएमसी आर सोमेश्वर राव और समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक आशा शुक्ला को बनाया है। 

इनको मिली जिम्मेदारी

इसी तरह ग्राम पंचायतों में जनपद पंचायत CEO और सचिव को, विकासखंड स्तरीय में SDM,CEO और अन्य विभागों विकासखंड अधिकारियों को और जिला स्तरीय पर जिला पंचायत CEO,नोडल, सहायक नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

7 से 9 मार्च तक होगा गिरौदपुरी मेले का 3 दिवसीय आयोजन

No comments Document Thumbnail

गिरौदपुरी धाम में 3 दिवसीय गुरूदर्शन मेले का आयोजन 7 से 9 मार्च 2022 तक किया जाएगा। जगतगुरू गुरू गद्दीनशीन विजय कुमार गुरू की अध्यक्षता में गिरौदपुरी मेला आयोजन समिति की बलौदाबाजार जिला पंचायत के सभागार में उच्च स्तरीय बैठक में मेले के आयोजन तिथि का निर्धारण किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने बैठक में कहा कि मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, उनके लिए बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। 

सभी विभाग आपसी ताल-मेल के साथ काम करके इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दें।  विजय कुमार गुरू ने कोरोनाकाल को ध्यान में रखते हुए दर्शनार्थियों को इसके बचाव के उपाय करते हुए मेले में आने का आग्रह किया है। इस अवसर पर राज राजेश्वरी कौशल माता, गुरु दीदी प्रियंका, राजमहंत गण, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला सहित कलेक्टर डोमन सिंह, एसपी समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

प्रस्तावित व्यवस्था की विस्तृत जानकारी 

बैठक में लाखों दर्शनार्थियों के मेले में समागम को देखते हुए तैयारियों के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श करते हुए मेले के सफल आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। कलेक्टर डोमन सिंह ने बैठक का संचालन करते हुए मेला आयोजन के लिए प्रस्तावित व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। 

इन्हें दी गई मेले की जिम्मेदारी

मेले की तमाम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कसडोल एसडीएम  अनुपम तिवारी मेला अधिकारी और सह मेला अधिकारी बिलाईगढ़ एसडीएम एस.एल. सोरी को नियुक्त किया गया है। साथ ही कानून व्यवस्था के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा गया है। मेले में आए श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और निस्तारी जल की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

बलौदाबाजार : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18 लाख की अवैध शराब जब्त

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को 2 दिनों में ही अवैध शराब निर्माण,धारण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है, जिसके तहत अलग-अलग प्रकरणों में लगभग 18 लाख रु की अवैध शराब समेत वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी अशोक सिंह ने बताया की सरसीवां क्षेत्र के सलौनीकला डेरा और बिलाईगढ़ क्षेत्र के छेरचुआ सबरिया डेरा में  4 अलग-अलग मामलो में कुल 842 लीटर हाथभठ्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है।

जब्त शराब की बाजार कीमत 8 लाख 42 हजार रुपए है। साथ ही 12 हजार 200 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्टीकरण किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए है। सरसीवां, बिलाईगढ़ क्षेत्र महुआ शराब के निर्माण और विक्रय के लिए अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। इस क्षेत्र में महुआ शराब से जनहानि की संभावना बनी रहती है।

जब्त शराब की कीमत 2 लाख 11 हजार रु 

इसी तरह उड़नदस्ता टीम द्वारा बुधवार तड़के सुबह भाटापारा बस स्टैण्ड के समीप घेरा बंदी कर संदिग्ध एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान टीम को वाहन से 40 पेटी (1920 बोतल ) मध्यप्रदेश निर्मित देशी मदिरा मसाला बरामद हुआ, जिसकी कुल मात्रा 345.6 बल्क. ली. है। जिसका बाजार मूल्य 2 लाख 11 हजार रूपए है। इसके साथ ही अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन की बाजार मूल्य 5 लाख जब्त किया गया। वहीं वाहन चालक राहुल सिखा,निवासी भिलाई सेक्टर 6 को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध शराब के रोकथाम के लिए कार्रवाई

टीम ने आबकारी अधिनियम की कई  धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्रवाई में में आबकारी उपनिरीक्षक रवि पाठक,जलेश सिंह,सुकांत पाण्डेय,विपिन पाठक, आबकारी मुख्य आरक्षक नंद कुमार डहरिया, कुंजराम ध्रुव, गोपालराम साहू, फागूराम टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अशोक सिंह ने बताया कि आगे भी अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन,धारण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगा। आबकारी विभाग द्वारा जिले में उड़नदस्ता टीम  गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त कर अवैध शराब के रोकथाम के लिए कार्रवाई किया जा रहा है।

टोल फ्री नम्बर के माध्यम से शिकायत दर्ज

शराब के अवैध निर्माण,विक्रय, परिवहन, आधिपत्य और मदिरा दुकानों में ओवर रेट, बिल नहीं दिए जाने अनियमितता की शिकायत के लिए आबकारी विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 14405 जारी किया गया है। टोल फ्री नम्बर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस प्रकार की शिकायतों की सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष बलौदाबाजार के फोन नंबर 07727-223206 पर भी दी जा सकती है।

तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत 21 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई 

मुंगेली कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर सार्वजनिक स्थान में धुम्रपान, तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन, शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास सिगरेट या अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ये कार्रवाई तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत की जा रही है। इसी कड़ी में 01 फरवरी को विकासखण्ड पथरिया के नगर पंचायत सरगांव में कोटपा एक्ट के तहत 21 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे 2 हजार 900 रूपए की चालानी कार्रवाई (वसूली) की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ये कार्रवाई कलेक्टर वसंत के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी, औषधि निरीक्षक सहित पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत की गई।

ओमिक्रॉन वायरस की आशंका के बीच कलेक्टर ने जांच बढ़ाने दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

ओमिक्रॉन वायरस संक्रमण की प्रबल आशंका के बीच बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने सैंपल जांच और टीकाकरण की गति और तेज करने को कहा है। उन्होंने कमजोर उपलब्धि वाले ग्राम पंचायतों की पहचान कर युद्धगति से वहां टीकाकरण अभियान चलाने को कहा है। संबंधित SDM को रणनीति बनाकर जनप्रतिनिधियों और आम जनता के सहयोग से टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में प्रथम चरण का टीकाकरण 81 फीसदी और दूसरे चरण का 47 प्रतिशत हुआ है। प्रथम चरण में ही लगभग 2 लाख लोगों को टीके लगाना बचा हुआ है। 

कलेक्टर ने कहा कि इस महीने के अंत तक जिले का लक्ष्य प्रथम चरण का 90 प्रतिशत और दूसरे चरण का 60 प्रतिशत पूर्ण हो जाने चाहिए। कलेक्टर जैन जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में ओमिक्रॉन वायरस  संक्रमण का उचित वातावरण होता है। इसलिए सिर्फ जांच और टीका ही इसके नाश का एकमात्र उपाय है, जो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुफ्त में लगाया जा रहा है। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए घर-घर पहुंच कर टीका लगाने को कहा है।

कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक 

कलेक्टर ने बैठक में अफसरों से कहा कि लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में अनिवार्य तौर से हो जाये। नहीं तो उनकी गोपनीय चरित्रावली में अंकित किया जाएगा। बैठक में अफसरों ने बताया कि पैरादान अभियान को जिले में अच्छी सफलता मिली है। अब तक 48 हजार क्विंटल पैरा का संग्रहण गौठानों के लिए हो चुका है। कलेक्टर ने इस महीने के अंत तक लगभग 60 हजार क्विंटल पैरा संग्रहण का लक्ष्य दिया है। गोधन न्याय योजना की समीक्षा में पाया गया कि जिले में सक्रिय गोठानों में से सिर्फ आधे में ही गोबर खरीदी की जा रही है। 

गोबर खरीदने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश

उन्होंने सभी संक्रिय गोठानों में अगले तीन दिनों के भीतर गोबर खरीदने की कार्रवाई शुरू करने को कहा है। कलेक्टर ने पलारी के साराडीह धान खरीदी केंद्र के उपर से गुजरे बिजली कनेक्शन को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश बिजली विभाग को दिए हैं। धान खरीदी के साथ इनका परिवहन भी जिले में साथ-साथ चल रहा है। फिलहाल 300 वाहन धान परिवहन कार्य में लगे हुए हैं। कलेक्टर ने 100 और गाड़िया लगाने को कहा है।

सहयोग नहीं करने पर च्वॉइस सेंटर्स के लाइसेंस होंगे निरस्त: कलेक्टर

 कलेक्टर ने बैठक में बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 24-25 दिसंबर को शहरी क्षेत्रों और 27-28 दिसंबर को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाये जाएंगे। आयुष्मान कार्ड से चिन्हित बीमारी का इलाज अधिकृत अस्पतालों में निशुल्क किया जाता है। च्वॉइस सेंटर्स के जरिए शिविर में इसका निर्माण किया जाएगा। कलेक्टर ने इस कार्य में शिथिलता बरतने वाले च्वाइस सेंटर संचालकों के लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी भी दी है। फिलहाल जिले में सिर्फ 57 प्रतिशत लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं। बैठक में जिला पंचायत की CEO फरिहा आलम सिद्धिकी और अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अब घर-घर जाकर लगाया जाएगा कोरोना टीका

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार में 8 दिसंबर को संपन्न महाटीकाकरण अभियान की उपलब्धि से गदगद जिला प्रशासन अब घर घर दस्तक देकर शत-प्रतिशत टीकाकरण की रणनीति पर काम कर रहा है। छूटे हुए लोगों को अब उनके घर तक पहुंचकर टीका लगाए जाएंगे। महाअभियान के बाद जिले में प्रथम चरण का टीकाकरण 70 प्रतिशत से बढ़ कर 79 प्रतिशत और दूसरे चरण का टीकाकरण 39 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत तक हो गया है।

कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने अफसरों की बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर जैन ने बैठक में कहा कि सभी संचालित गोठानों में गोबर की खरीदी शुरू की जानी चाहिए। प्रत्येक विकासखण्ड में प्रति दिन कम से कम 100 क्विंटल गोबर की खरीदी अनिवार्य रूप से हो। किसानों से पैरादान के लिए अगले दो-तीन दिनों तक अभियान चलाया जाए। पैरा संग्रहण का यह उचित समय है। कटाई के बाद पैरा फिलहाल खेतों पर पड़ा है। 

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उन्होंने किसानों को गोठानों की पशुओं के उपयोग के लिए खुले दिल से पैरादान करने का अनुरोध भी किया है। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़क एवं भवन निर्माण के कार्यों में तेजी लाया जाये। राजस्व अधिकारियों को सरकारी निर्माण कार्यों से जुड़े भू-अर्जन प्रकरणों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। आदिम जाति कल्याण विभाग को पूर्ण हो चुके हॉस्टल 20 तारीख तक सुपुर्द करने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग को दिए हैं।

विशेष शिविर का आयोजन

कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति को बढ़ाने को कहा है। जिले में अभी तक सिर्फ 58 प्रतिशत परिवारों को ही जारी किया जा सका है। उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में 24 दिसंबर को और ग्राम पंचायतों में 27 दिसम्बर को इसके लिए विशेष शिविर लगाकर कार्ड बनवाने कहा है ताकि आपात स्थिति में पंजीकृत अस्पतालों में इलाज किया जा सके। ग्रामीणों और किसानों की राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा ‘आओ जुड़े राजस्व से 50 दिन’ के शीर्षक से एक अभियान शुरू किया जा रहा है।

जिला स्तरीय युवा उत्सव की तैयारी की समीक्षा

50 दिनों का यह विशेष अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। कलेक्टर ने जिला स्तरीय युवा उत्सव की तैयारी की भी समीक्षा की। यह उत्सव 17 दिसम्बर को स्थानीय नगर भवन परिसर में आयोजित किया जायेगा। इसमें जिले के सभी छह विकासखंडों से चयनित लगभग 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कलेक्टर ने धान खरीदी की मानीटरिंग के लिए नियुक्त नोडल अफसरों की रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ.फरिहा आलम सिद्धिकी, डीएफओ कृष्णाराम बढ़ाई, अपर कलेक्टर  राजेन्द्र गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय वरिष्ठ अफसर मौजूद थे।

ठेका मजदूरों को 5 महीने से नहीं मिला वेतन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने साप्ताहिक जन-चौपाल में बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने गंभीर किस्म की कुछ समस्याओं को समीक्षा के लिए साप्ताहिक टीएल में रखकर अफसरों को समय-सीमा में समाधान के निर्देश दिए हैं। जन-चौपाल में 40 से ज्यादा प्रकरणों की सुनवाई हुई। कलेक्टर ने बिजली विभाग में कार्यरत श्रमिकों को बीते 5 महीने से वेतन नहीं मिलने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश बिजली विभाग को दिए हैं। 

जिला पंचायत CEO फरिहा आलम सिद्दीकी और अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने भी लोगों की समस्याएं सुनकर निदान किया। जन-चौपाल में सिमगा विकासखंड के ग्राम पंचायत परसवानी की सरपंच कुसुम डहरे ने अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी हिरमी पर बिना पंचायत की अनुमति के खदान संचालित करने का आरोप लगाया। उन्होंने लाइन 2 माइन्स के लिए पंचायत से NOC नहीं ली है। कलेक्टर ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

छात्रावास का लंबित किराया दिलाने की मांग

बिलाईगढ़ के गोविंदवन निवासी शंकरलाल डडसेना ने अपने घर में संचालित कन्या छात्रावास का लंबित किराया दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि लगभग 2 साल से किराया नहीं मिला है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को जल्द भुगतान कर सूचित करने को कहा है। खैंदा विकासखंड बलौदाबाजार के शासकीय खेल मैदान पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। 

कसडोल SDM को कार्रवाई करने के निर्देश

कलेक्टर ने SDM को अतिक्रमण की कार्रवाई करने को कहा है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 5 साल पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को मानदेय नहीं मिलने की जानकारी पर कलेक्टर ने श्रम विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कसडोल के कुम्हारी में मुर्दा मवेशी चिरने फाड़ने के लिए आरक्षित भूमि पर से अवैध कब्जा हटाने के लिए आए आवेदन को कसडोल SDM को भेजते हुए कार्रवाई करने को कहा गया है।

रिश्वत की मांग करने के आरोप में चारामा खंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 निलंबित, 8 संस्थानों को नोटिस

No comments Document Thumbnail

कांकेर के चारामा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 आशीष गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। आशीष ने  माध्यमिक शाला भिलाई से सेवानिवृत्त प्रधान पाठक शशिप्रभा दुबे से जीपीएफ की राशि निकालने और पेंशन प्रकरण तैयार करने के एवज में 28 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई थी, जिसे सेवानिवृत्त प्रधान पाठक के बेटे विनय दुबे द्वारा सीधे संबंधित के खाते में 28 हजार रूपये ऑनलाइन भुगतान किया गया, जिसकी पुष्टि हो चुकी है।

पेंशन प्रकरण तैयार किए जाने में विलंब के संबंध में संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, उनके द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस का जवाब समाधान कारक नहीं पाया गया। इसके कारण कलेक्टर चंदन कुमार ने सहायक ग्रेड-02 आशीष गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा कार्यालय अंतागढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

बलौदाबाजार के 8 संस्थानों को नोटिस

बलौदाबाजार जिले के निजी अस्पतालों में सुरक्षा के मापदंडों को पूरी तरह से दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम गठित की गई है। टीम द्वारा अब तक जिले के 13 निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी अनापति प्रमाण पत्र और बायो मेडिकल वेस्ट प्राधिकार के दस्तावेजों का परीक्षण किया गया है। जिसमें से बलौदाबाजार नगर के 8 संस्थानों को विभाग द्वारा नोटिस जारी कर समय सीमा के भीतर सुधार के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुधार नहीं करने पर सीलिंग की चेतावनी दी गई है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने दी जानकारी

इन संस्थाओं में आरोग्य क्लीनिक,नीलकमल डायग्नोस्टिक, बिरजू क्लीनिक,आस्था क्लीनिक, त्रिपाठी डेंटल क्लीनिक,ओमकार अस्पताल,गुरुदेव नर्सिंग होम,दिव्या नर्सिंग होम शामिल है। इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की रोकथाम और जैविक अपशिष्ट के निपटान के लिए शासन द्वारा फायर सेफ्टी और बायो मेडिकल वेस्ट सम्बंधित कड़े प्रावधान निर्धारित हैं। जिले में इन मापदंडों के क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर वस्तु स्थिति की जांच की जाती है। उन्होंने आगें कहा कि अस्पतालों में निरीक्षण के लिए गठित टीम में नर्सिंग होम एक्ट के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार प्रेमी और बायोमेडिकल इंजीनियर दीपक चंद्रवंशी सम्मिलित हैं। 

प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त होने पर नवीनीकरण करना अनिवार्य

गौरतलब है कि राष्ट्रीय भवन संहिता 2016 के सभी मानकों का पालन समस्त निजी स्वास्थ्य संस्थाओं, अस्पतालों को करना चाहिए और प्रत्येक अस्पतालों को नगर सेना से अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) लेना है। इसके लिए सभी निजी अस्पताल,नर्सिंग होम, क्लीनिक,डायग्नोस्टिक सेंटर,लैब के द्वारा फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए नगर सेना अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं-राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय सेक्टर 19 अटल नगर नया रायपुर की वेबसाइट www.firenoc.cg.gov.in पर आवेदन देना होगा। साथ ही जिनके अनापत्ति प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी है, उन्हें नवीनीकरण कराना भी अनिवार्य है।

जिले के 156 पटवारियों का तबादला, अनुविभागीय अधिकारी ने जारी किया आदेश

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश और कलेक्टर सुनील जैन मार्गदर्शन पर ढाई साल से ज्यादा एक ही जगह जमे हुए 156 पटवारियों का स्थानांतरण आदेश बलौदाबाजार अनुविभागीय अधिकारी ने जारी की है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनुविभाग बलौदाबाजार अंतर्गत 86, बिलाईगढ़ 35, सिमगा 17 और कसडोल के 18 पटवारी शामिल  है। पटवारियों की विस्तृत सूची जिले की वेबसाइट www.balodabazar.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। गौरतलब है कि ये कार्रवाई राजस्व विभाग में कसावट लाने के उद्देश्य से किया गया है।

बता दें कि 9 नवंबर को बिलासपुर संभाग में पहली बार ​एक साथ उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक तक कुल 999 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया था। बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने IAS और IPS अफसरों के साथ कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान पुलिस  कॉन्फ्रेंस में CM बघेल ने स्पष्ट कहा था कि ढ़ाई साल से ज्यादा कोई भी, कहीं पर भी पदस्थ नहीं रहेगा। 

IG रतनलाल डांगी ने दी जानकारी

CM बघेल ने यह भी कहा था कि अफसर से लेकर आरक्षक तक किसी एक स्थान पर अधिकतम ढ़ाई साल ही रह सकता है। बिलासपुर रेंज के IG रतनलाल डांगी ने इस मामले को लेकर कहा कि राज्य सरकार के आदेश पर अमल शुरु हो चुका है। पहली किस्त में संभाग के पुलिस महकमे से 999 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। IG रतनलाल डांगी ने कहा था कि शासन के निर्देश का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। रेंज के सभी जिलों में ये तबादले किए गए हैं।

देखें transfer list


टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किए जाने पर 5 BMO समेत 132 कर्मचारियों को नोटिस

No comments Document Thumbnail

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद 10 नवंबर को टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किए जाने पर बलौदाबाजर जिले के 5 BMO समेत स्वास्थ्य विभाग के 132 कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर CMHO ने उन सभी को नोटिस थमाई है और अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। 

बता दें कि 10 तारीख को बिलाईगढ़ विकासखंड को छोड़कर जिले के अन्य सभी  विकासखंडों जैसे बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, कसडोल और पलारी में टीकाकरण नहीं हुआ था। इस दिन 97 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाना था, जिसमें हजारों लोगों को कोराना टीका लगाया जाता। कोरोना महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए टीकाकरण एक महत्वपूर्ण उपाय है। 

10 नवंबर को करना था वैक्सीनेशन

इसे अतिआवश्यक स्वास्थ्य सेवा मानकर नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में 10 तारीख को अवकाश के दिन में भी टीकाकरण होने की जानकारी आम जनता को पूर्व में दी गई थी, लेकिन ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने बिना पूर्व सूचना के सेवा बाधित की। इससे दूर-दराज के ग्रामीणों को महत्वपूर्ण सेवा से वंचित होना पड़ा। BMO का दायित्व था कि कर्मचारियों से समन्वय बनाकर टीकाकरण कार्यक्रम जारी रखे, लेकिन उनके द्वारा अपने दायित्व का समुचित निर्वहन नहीं किया गया। ये कृत्य सिविल सेवा आचरण संहिता 1965 के अंतर्गत अवहेलना की श्रेणी में आता है। इस संबंध में व्यक्तिगत स्पष्टीकरण उचित माध्यम से 24 घंटे के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्य एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश

 धमतरी निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में फिर नगर निगम महापौर विजय देवांगन और कलेक्टर  पी.एस.एल्मा ने सुबह-सुबह सघन दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्य, विकास कार्य, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का मुआयना किया। इस दौरान वार्डवासियों से भी चर्चा की।  साथ ही निगम अमले को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश

महापौर और कलेक्टर सुबह सात बजे से विभिन्न वार्डों के दौरे पर निकले। इस दौरान विंध्यवासिनी वार्ड में बैला बाजार स्थित सामुदायिक भवन से लगी हुई भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के निर्देश SDM को कलेक्टर ने दिए। यहां मंदिर के पीछे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट का काम चल रहा। इसका निरीक्षण कर कलेक्टर ने इसे भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 

 25 मजदूरों की स्वीकृति के लिए मांग पत्र

धमतरी निगम क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मजदूरों की आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर निगम अमले को निर्देशित किया कि वे DMF मद से 25 मजदूरों की स्वीकृति के लिए मांग पत्र भेजे। वार्ड निरीक्षण के दौरान टावर गली में सड़क किनारे कचरे का ढेर देख कलेक्टर ने इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। 

जल्द निराकरण के निर्देश

उन्होंने इस मौके पर नवानदी पुलिया में खरपतवार की सफाई कराकर पुलिया में नाला निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव तैयार करने निगम अमले को निर्देशित किया। महापौर और कलेक्टर ने इस मौके पर वॉर्डवासियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनकी समस्याओं को भी सुना। मौके पर वॉर्डवासियों ने आवासीय पट्टे की मांग रखी, जिसका जल्द निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने दिए। 

सीमांकन कराने के निर्देश

इस मौके पर वार्डवासियों ने शिकायत की कि गौशाला ट्रस्ट द्वारा गोबर निकाले जाने से नाली भर जाती है और सफाई के अभाव में वार्डवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने गौशाला ट्रस्ट को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नाली में गोबर ना बहे। साथ ही दशहरा मैदान स्थित जमीन का सीमांकन कराने के निर्देश भी मौके पर कलेक्टर ने दिए। 

नोटिस जारी करने के निर्देश

महिमा सागर वार्ड के निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया कि वॉर्ड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइट का कार्य एजेंसी EESC द्वारा सही तरीके से रख-रखाव नहीं किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, जिससे कि निर्बाध रूप से सड़कों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। 

बाउंड्रीवॉल तक नाली निर्माण करने की मांग

वहीं वार्डवासियों ने आवासीय पट्टे की मांग महापौर और कलेक्टर के समक्ष रखी। इस पर कलेक्टर ने नजूल व्यवस्थापन के लिए पात्रता परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान महापौर और कलेक्टर ने दानीटोला वार्ड स्थित देवांगन धर्मशाला के पास जर्जर हो गई नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वार्डवासियों ने चर्चा के दौरान कलेक्टर से  गंगाराम देशलहरा से अटल आवास बाउंड्रीवॉल तक नाली निर्माण करने की मांग की। 

सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाने के निर्देश

इस पर कलेक्टर ने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश निगम अमले को दिए। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही आनंदी-सियालाल को आवास निर्माण का किश्त भुगतान करने भी निर्देशित किया। साथ ही समुदायिक भवन के बाजू खुली भूमि का सीमांकन करने और बस्ती में सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इस दौरान पार्षद कमलेश सोनकर,  दीपक सोनकर, अज्जु देशलहरे समेत निगम अमला उपस्थित रहे।        

बलौदाबाजार के जुड़वा भाइयों की मौत, घर में सुबह मृत मिले दोनों भाई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार: जिले के खैंदा गांव में रहने वाले 2 जुड़वा भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। फिलहाल अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 20 साल के शिवनाथ और शिवराम दोनों जुड़वा भाई थे, जिनका शरीर जन्म से ही जुड़ा हुआ था। एक जिस्म और दो जान लेकर दोनों भाई हंसी खुशी जीवन बीता रहे थे।

बता दें कि दोनों भाइयों के 2 सिर, 4 हाथ और 2 पैर थे। दोनों जुड़वा भाइयों को देखने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते थे। हाल ही में दोनों भाइयों का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दोनों भाई ने एक स्कूटर खरीदा। फिर अपने सुविधा अनुसार स्कूटर को मोडिफाई कराया था। वहीं जब दोनों भाई स्कूटर लेकर मार्केट में निकले, तब लोग देखते ही रह गए। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं अब दोनों की मौत की खबर ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

इलाके में शोक की लहर

वहीं शिवनाथ और शिवराम की मौत को कई लोगआत्महत्या बता रहे हैं। जबकि कई लोग मौत पर संदेह भी जता रहे हैं। बचपन से शरीर से जुड़े दोनों भाइयों की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। दोनों भाई इलाके और छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चित थे। अनूठी शारीरिक बनावट की वजह से काफी दूर-दूर से लोग उन्हें देखने के लिए आते थे। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। 

पोस्टमॉर्टम के बाद होगा खुलासा

घर वालों का कहना है कि 1 दिन पहले दोनों को बुखार हुआ था, लेकिन अचानक से हुई मौत के बाद पूरा मामला ही संदिग्ध हो गया है। शिवनाथ और शिवराम चर्चित होने के साथ-साथ नशे के आदि भी हो गए थे। उनकी मौत को नशे से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ कहने की बात कर रही है। 

कई TV शो में बताई गई है दोनों की कहनी

बता दें कि शिवराम और शिवनाथ की कहानी कई नेशनल और इंटरनेशनल टीवी शो पर भी चली थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इन भाइयों पर रिसर्च भी किया था। कई बार दोनों को शरीर से अलग करने की भी बात सामने आई थी, लेकिन शारीरिक बनावट की जटिलताओं की वजह से उन्हें अलग नहीं किया जा सका।

गड़बड़ी पर दो कृषि दवाई दुकानों को शो कॉज नोटिस, उप संचालक कृषि ने किया आकस्मिक निरीक्षण

No comments Document Thumbnail

शासन के निर्देश के परिपालन में राज्य के किसानों को मानक स्तर के खाद, बीज, और कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता  सुनिश्चित करने के लिए निजी संस्थानों की जांच अभियान लगातार जारी है। निजी विक्रेताओं के यहां से खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं का सैंपल  लिए जाने के साथ स्टाक, बिल बुक की जांच कृषि विभाग द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में दो निजी विक्रेताओं के यहां आकस्मिक जांच के दौरान रिकॉर्ड का सही तरीके से संधारण न पाए जाने पर उपसंचालक कृषि ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

बलौदाबाजार कृषि विभाग की जिला स्तरीय निरीक्षण टीम ने भाटापारा में निजी फर्म कृषि सोपान और छाबडिया बीज भंडार, लखन जानकी पेस्टिसाइडस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने लखन जानकी पेस्टिसाइड्स और कृषि सोपान फर्म में कीटनाशक मूल्य सूची, स्कंध प्रदर्शन-निर्धारित प्रपत्र में बिल बुक और रजिस्टर संधारण नहीं पाए जाने के कारण दोनों फर्मों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

अब तक 12010.54 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद का विक्रय   

जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जिले में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत जैविक खाद का उत्पादन किया जा रहा है। अब तक जिले में ग्रामीण और नगरीय निकाय के गौठानों के माध्यम से कुल 102517.23 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। जिसका गौपालकों और किसानों को 2 करोड़ 05 लाख 03 हजार 446 रूपए का भुगतान किया गया है। जिले में गोबर विक्रय के लिए पंजीकृत पशुपालकों की संख्या 8085 और सक्रिय विक्रेताओं की संख्या 6736 है।

जैविक खाद का उठाव

अब तक जिले में कुल 19626.91 क्विंटल खाद का उत्पादन किया गया है। वर्तमान में 7616.37 क्विंटल खाद विक्रय के लिए उपलब्ध है। साथ ही 12010.54 क्विंटल खाद का विक्रय किसानों और अन्य विभागों को किया गया है। साथ ही 998.1 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया गया है। वर्तमान में 987.6 सुपर कम्पोस्ट खाद विक्रय के लिए उपलब्ध है और 10.5 क्विंटल सुपर कंपोस्ट खाद का विक्रय किया गया है। किसानों द्वारा रासायनिक उर्वरक के साथ ही जैविक खाद का उठाव भी प्राथमिकता से किया जा रहा है।

राशन दुकान चलाने वाले दो संचालक निलंबित, वितरण में गंभीर गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार के बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान चलाने वाले दो संचालकों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें कोसमकुंडा राशन दुकान के संचालक प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति भटगांव और मल्दी में दुकान चलाने वाली संस्था जय महामाया महिला स्व सहायता समूह बगलोटा शामिल हैं।


अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बिलाईगढ़ बजरंग दुबे ने खाद्य निरीक्षक से मिले प्रतिवेदन के आधार पर निलंबनन की यह कार्रवाई की है। प्रतिवेदन के मुताबिक खाद्यान्न के स्टॉक और वितरण में गंभीर गड़बड़ी पाई गई थी। उन्होंने इन दुकानों से संबंद्ध उपभोक्ताओं को नियमित रूप से राशन सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आगामी आदेश तक ग्राम पंचायत कोसमकुंडा और ग्राम पंचायत मल्दी को अधिकृत किया है।

इस वजह से हुई कार्रवाई

बता दें कि 10 अगस्त को शासकीय काम में गंभीर लापरवाही और अनियमितता बरतने पर बलौदाबाजार के सिमगा तहसील के पटवारी कोमल चंद कोसले और प्रभारी नायब तहसीलदार ममता ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक सिमगा तहसील के अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 31 आमाकोनी के हल्का पटवारी कोमल चंद कोसले जो पटवारी हल्का नंबर 27 जांगड़ा के अतिरिक्त प्रभार में हैं। 

दोनों को किया निलंबित 

पटवारी के द्वारा एक नामंतरण प्रकरण को निराकृत करने के लिए 8 हजार रूपए की मांग की गई, जिसमें से 5 हजार रूपए प्रभारी तहसीलदार सिमगा ममता ठाकुर को देने के संबंधी एक वीडियो वायरल होने के कारण प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

रायपुर संभागायुक्त ने किया निलंबन

नायब तहसीलदार  ममता ठाकुर को संभागायुक्त रायपुर ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार निर्धारित किया। इसी तरह से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिमगा द्वारा निलंबन आदेश जारी कर पटवारी कोमल चंद कोसले को निलंबन अवधि में मुख्यालय तहसील कार्यालय सिमगा नियत किया। निलंबन अवधि में नायब तहसीलदार ममता ठाकुर और पटवारी  कोमल चंद कोसले को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते देय होंगे।  

3 खाद दुकानों पर छापा, 560 बोरी यूरिया बरामद, कई दुकानों को नोटिस

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार कलेक्टर के निर्देश पर उप  कृषि संचालक ने खाद और कृषि दवाई दुकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। उन्होंने लाइसेंस की वैधता खत्म होने के बाद भी उर्वरक बेच रहे सहकारी समिति के 560 बोरी खाद को सीज कर लिया। वहीं दो उर्वरक दुकानों को अनियमिता के चलते शो कॉज नोटिस जारी किया है। उप संचालक संतराम पैकरा ने बताया कि कृषि विभाग की जिला स्तरीय निरीक्षण टीम ने कसडोल, गिधौरी और लवन में कई राशन दुकानों में दबिश दी। 


उन्होंने बताया कि कसडोल स्थित उत्तम विपणन और प्रक्रिया सहकारी संस्था मर्यादित को जारी उर्वरक प्राधिकार पत्र खत्म हो चुका है। बावजूद उनके यूरिया खाद का विक्रय किया जा रहा था। उनके भंडार में 560 बोरी यूरिया पाया गया, जिसे बरामद कर लिया गया है। साथ ही विक्रय पर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बलौदाबाजार के लवन स्थित पांडेय ट्रेडर्स और गिधौरी के अग्रवाल ब्रदर्स के दुकान में अनियमिता पाई गई है। पैकरा ने कहा कि उर्वरक का विक्रय पॉस मशीनों के माध्यम से ही किया जाना है। सहकारी और निजी दुकानों दोनों को इस निर्देश का पालन करना होगा। उन्हें अपने दुकान में आसानी से प्रदर्शित उपलब्ध स्टॉक और मूल्य सूची दिखाना होगा।

कई संस्थाओं को नोटिस जारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा राज्य में रासायनिक उर्वरकों, बीज और कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार दबिश देकर बीज, खाद और कीटनाशक औषधियों के सैंपल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। खरीफ सीजन 2021 में 28 अगस्त 2021 की स्थिति में राज्य में बीज के 39 नमूने और रासायनिक उर्वरक के 87 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कीटनाशक औषधि का भी 67 विश्लेषित नमूनों में से एक नमूना अमानक पाया गया है।

रासायनिक उर्वरकों के विश्लेषित सैंपल

कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खरीफ सीजन 2021 में बीज के अब तक 2234 नमूने लिए गए हैं, सभी नमूनों का विश्लेषण किया जा चुका है। इन नमूनों में 2195 नमूने मानक स्तर के और 39 नमूने अमानक पाए गए हैं। इसी तरह रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों ने 2211 नमूने विभिन्न संस्थानों से लिए हैं। जिसमें से 1977 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 234 नमूनों की जांच जारी है। रासायनिक उर्वरकों के विश्लेषित सैंपल में से 1890 मानक स्तर के और 87 अमानक पाए गए हैं। 

67 नमूनों का विश्लेषण 

अमानक बीज और खाद के लाट के विक्रय को विभाग ने प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कृषि विभाग की टीम कीटनाशक औषधियों के गुणवत्ता की भी जांच कर रही है। जांच टीम ने अब तक कुल 163 सैंपल विभिन्न फर्मों से लिए गए हैं, जिसमें से 67 नमूनों का विश्लेषण करने पर 66 सैंपल मानक स्तर के और एक सैंपल अमानक पाया गया।

​​​​​​​दूसरों के दिए आंखों से जीवन में फैल रही है रोशनी, 854 लोगों ने की नेत्रदान की घोषणा

No comments Document Thumbnail

नेत्रदान से कई लोगों के जीवन में उजाला लाया जा सकता है। कहा जाता है आंखों से कीमती कोई रत्न नहीं, इससे बड़ा कोई दान नहीं। नेत्रदान के प्रति आमलोगों के बीच फैल रही जागरूकता का ही परिणाम है कि जिला बलौदाबाजार में बीते 2 सालों में 854 लोगों ने नेत्रदान की घोषणा की है। इनमें से 19 लोगों के द्वारा किए गए नेत्रदान से 38 लोगों के जीवन में रोशनी आई है। बता दें कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 


बलौदाबाजार जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि देश में दृष्टिहीनता एक बड़ी समस्या है। ऐसे में ज्यादा से  ज्यादा लोग नेत्रदान करें तो कई लोग दुनिया देख पाएंगे। इस पखवाड़े के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग समुदाय में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है। जिले के अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभारी और सिविल सर्जन ने बताया कि नेत्रदान पखवाड़ा में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों ,विभिन्न विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधि सहित अन्य समुदायों में इसके लिए मीटिंग-परिचर्चा के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

आंखों की जांच 

उन्होंने बताया कि नेत्र सहायक अधिकारी आंखों की जांच कर रहे हैं । नेत्रदान किये व्यक्ति के परिजनों को विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उनका आभार भी व्यक्त किया जाता है। डॉ. अवस्थी ने नेत्रदान की प्रकिया के संबंध में बताया कि मृत्यु के 6 घंटे के अंदर नेत्रदान हो जाना चाहिए। एड्स, हेपेटाइटिस, कैंसर, रेबीज ,सेप्टीसीमिया ,टिटनेस जैसे  बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति के नेत्र नहीं लिए जाते। जबकि चश्मा पहनने वाले और शुगर के मरीज नेत्रदान कर सकते हैं।

अभिभावकों की सहमति से सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का होगा रैंडम कोविड टेस्ट: कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने सभी अनुविभागीय अधिकारी को आदेशित करते हुए शासकीय और निजी स्कूलों में पढ़ने वालों छात्रों का रैंडम कोविड टेस्ट कराने कहा है। लगातार संक्रमण के बढ़ते प्रभाव और कोविड गाइडलाइन के पालन में लापरवाही बरतने के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को देखते हुए रैंडम कोविड टेस्ट कराने का आदेश जारी किया है।

फाइल फोटो

छात्र-छात्राओं के कोविड टेस्ट से पहले उनके अभिभावकों से लिखित अनुमति ली जाएगी। इसके लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी कर दी गई है। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी को हर विकासखंड में रोजाना 3 हजार से ज्यादा टेस्टिंग कराने को कहा है। जिसमें एंटीजन, ट्रूनेट,RT-PCR, शामिल है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों का भी टेस्टिंग करना अब अनिवार्य होगा। 

इस वजह से लिया गया फैसला

कलेक्टर ने कहा कि इससे संक्रमण के प्रभाव को देखने मे मदद मिलेगी। मरीजों के पहचान होने पर उन्हें ट्रेसिंग कर तत्काल इलाज, दवाइयों सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि जिले में कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। बड़ों के साथ ही बच्चों के लिए भी वेंटिलेटर न्यू कोविड हॉस्पिटल मंडी परिसर में तैयार हैं। बच्चों और उनके अभिभावकों में कोविड का संक्रमण का विस्तार ना हो इसके लिए अब स्कूली छात्रों का भी कोविड टेस्ट कराने का फैसला लिया गया है। शिक्षा एवं पंचायत विभाग को भी इस संबंध में अलग से निर्देश दिया गया है।

राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार और पटवारी निलंबित

No comments Document Thumbnail

शासकीय काम में गंभीर लापरवाही और अनियमितता बरतने पर बलौदाबाजार के सिमगा तहसील के पटवारी कोमल चंद कोसले और प्रभारी नायब तहसीलदार ममता ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सिमगा तहसील के अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 31 आमाकोनी के हल्का पटवारी कोमल चंद कोसले जो पटवारी हल्का नंबर 27 जांगड़ा के अतिरिक्त प्रभार में हैं। 


पटवारी के द्वारा एक नामंतरण प्रकरण को निराकृत करने के लिए 8 हजार रूपए की मांग की गई, जिसमें से 5 हजार रूपए प्रभारी तहसीलदार सिमगा ममता ठाकुर को देने के संबंधी एक वीडियो वायरल होने के कारण प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

रायपुर संभागायुक्त ने किया निलंबन

नायब तहसीलदार  ममता ठाकुर को संभागायुक्त रायपुर ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार निर्धारित किया है। इसी तरह से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिमगा द्वारा निलंबन आदेश जारी कर पटवारी कोमल चंद कोसले को निलंबन अवधि में मुख्यालय तहसील कार्यालय सिमगा नियत किया है। निलंबन अवधि में नायब तहसीलदार ममता ठाकुर और पटवारी  कोमल चंद कोसले को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते देय होंगे।    

जायसवाल कृषि केंद्र पर हुई तालाबंदी की कार्रवाई

कोंडागांव में  चल रहे लगातार खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के समस्त उर्वरक विक्रय करने वाले दुकानों की जांच कर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को समय सीमा बैठक में निर्देश दिए थे। इसके तहत मंगलवार को SDM डीडी मंडावी और तहसीलदार आशुतोष शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और कृषि विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए केशकाल नगर में विश्रामपुरी मार्ग पर स्थित तीन दुकानों पर छापेमार जांच की गई।

कार्रवाई में ये रहे उपस्थित

इसके लिए अधिकारियों द्वारा एक कृषक को ग्राहक बनाकर दुकानों में भेजा गया। जिसमें दो दुकानों में यूरिया और डीएपी अनुपलब्धता बताई गई जबकि तीसरी दुकान जायसवाल कृषि केन्द्र में पहुंचने पर कृषक को संचालक द्वारा 1200 रूपये में निर्धारित दर पर बेची जाने वाली डीएपी को 1400 रूपये पर बेचा गया। जिसके बाद नायब तहसीलदार दयाराम साहू के नेतृत्व में दल द्वारा कृषि केंद्र में दबिश देते हुए दुकान संचालक पर कार्रवाई कर पंचनामा तैयार करते हुए दुकान और गोदाम में तालाबंदी कर दी गई। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों को विधि के मुताबिक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया। इस दौरान संयुक्त दल में नायब तहसीलदार केशकाल दयाराम साहू, राजस्व निरीक्षक नाग, हरिश्चंद्र राणा, मंजुल घोड़ेश्वर, एडीईओ कृष्ण कुमार नेताम, पटवारी नरेंद्र चुरेंद्र शामिल रहे।

BREAKING : सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार के श्री सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, प्लांट में 2 मजदूरों की मौत हो गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए बलौदाबाजार के चंदा देवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।



जानकारी के मुताबिक यह हादसा देर रात की बताई जा रही है। सीमेंट प्लांट की तीसरी यूनिट का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि क्रेन से मटेरियल सप्लाई किया जा रहा था, तभी क्रेन का हुक टूट गया और काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया। इस हादसे में 2 मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 4 घायलों को रेस्क्यू कर निकाला गया। 


फिर चलाया जाएगा रेस्क्यू ऑपरेशन


पुलिस की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू कर रही थी, लेकिन बारिश तेज होने की वजह से इसे रोक दिया गया है। आशंका है कि क्रेन के नीचे कुछ और मजदूर दबे हो सकते हैं। आज एक बार फिर यहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.