Media24Media.com: BREAKING : सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BREAKING : सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Document Thumbnail

बलौदाबाजार के श्री सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, प्लांट में 2 मजदूरों की मौत हो गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए बलौदाबाजार के चंदा देवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।



जानकारी के मुताबिक यह हादसा देर रात की बताई जा रही है। सीमेंट प्लांट की तीसरी यूनिट का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि क्रेन से मटेरियल सप्लाई किया जा रहा था, तभी क्रेन का हुक टूट गया और काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया। इस हादसे में 2 मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 4 घायलों को रेस्क्यू कर निकाला गया। 


फिर चलाया जाएगा रेस्क्यू ऑपरेशन


पुलिस की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू कर रही थी, लेकिन बारिश तेज होने की वजह से इसे रोक दिया गया है। आशंका है कि क्रेन के नीचे कुछ और मजदूर दबे हो सकते हैं। आज एक बार फिर यहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.