Media24Media.com: गड़बड़ी पर दो कृषि दवाई दुकानों को शो कॉज नोटिस, उप संचालक कृषि ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गड़बड़ी पर दो कृषि दवाई दुकानों को शो कॉज नोटिस, उप संचालक कृषि ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Document Thumbnail

शासन के निर्देश के परिपालन में राज्य के किसानों को मानक स्तर के खाद, बीज, और कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता  सुनिश्चित करने के लिए निजी संस्थानों की जांच अभियान लगातार जारी है। निजी विक्रेताओं के यहां से खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं का सैंपल  लिए जाने के साथ स्टाक, बिल बुक की जांच कृषि विभाग द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में दो निजी विक्रेताओं के यहां आकस्मिक जांच के दौरान रिकॉर्ड का सही तरीके से संधारण न पाए जाने पर उपसंचालक कृषि ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

बलौदाबाजार कृषि विभाग की जिला स्तरीय निरीक्षण टीम ने भाटापारा में निजी फर्म कृषि सोपान और छाबडिया बीज भंडार, लखन जानकी पेस्टिसाइडस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने लखन जानकी पेस्टिसाइड्स और कृषि सोपान फर्म में कीटनाशक मूल्य सूची, स्कंध प्रदर्शन-निर्धारित प्रपत्र में बिल बुक और रजिस्टर संधारण नहीं पाए जाने के कारण दोनों फर्मों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

अब तक 12010.54 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद का विक्रय   

जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जिले में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत जैविक खाद का उत्पादन किया जा रहा है। अब तक जिले में ग्रामीण और नगरीय निकाय के गौठानों के माध्यम से कुल 102517.23 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। जिसका गौपालकों और किसानों को 2 करोड़ 05 लाख 03 हजार 446 रूपए का भुगतान किया गया है। जिले में गोबर विक्रय के लिए पंजीकृत पशुपालकों की संख्या 8085 और सक्रिय विक्रेताओं की संख्या 6736 है।

जैविक खाद का उठाव

अब तक जिले में कुल 19626.91 क्विंटल खाद का उत्पादन किया गया है। वर्तमान में 7616.37 क्विंटल खाद विक्रय के लिए उपलब्ध है। साथ ही 12010.54 क्विंटल खाद का विक्रय किसानों और अन्य विभागों को किया गया है। साथ ही 998.1 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया गया है। वर्तमान में 987.6 सुपर कम्पोस्ट खाद विक्रय के लिए उपलब्ध है और 10.5 क्विंटल सुपर कंपोस्ट खाद का विक्रय किया गया है। किसानों द्वारा रासायनिक उर्वरक के साथ ही जैविक खाद का उठाव भी प्राथमिकता से किया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.