Media24Media.com: भगवान रामचंद्र की आदर्श बातों को जन जन तक पहुंचाने के लिए होगा रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भगवान रामचंद्र की आदर्श बातों को जन जन तक पहुंचाने के लिए होगा रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन

Document Thumbnail

राज्य शासन के निर्देश पर संस्कृति विभाग द्वारा बलौदाबाजार जिला प्रशासन की सहयोग से रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन तीन चरणों मे होगा। पहले चरण के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय 15 और 16 मार्च को निर्धारित की गयी  है। दूसरे चरण में विकासखंड स्तरीय का आयोजन जिले के समस्त विकासखंड  मुख्यालय में 23 से लेकर 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह तीसरे चरण में 4 और 5 अप्रैल को जिला मुख्यालय में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 

जिले में उत्कृष्ट आने वाले मंडली को राज्यस्तरीय के लिए शिवरीनारायण भेजा जाएगा, जिसकी संभावित तिथि बाद में घोषित की जाएगी। कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर डोमन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी गांव और ग्राम पंचायतों में मानस गान के माध्यम से छत्तीसगढ़ भगवान राम की ननिहाल की जानकारी देना है। मानस गान प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के ग्रामीणों को जिले के राम वन गमन पथ की जानकारी देना और कौशिल्या मंदिर की जानकारी प्रदान कर छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति से परिचित कराना है। 

ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

भगवान रामचंद्र के आदर्श की बात मानस प्रतियोगिता द्वारा बताकर समाज में व्याप्त बुराई को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के तहत प्रथम चरण में पूरे जिले में ग्राम पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें उस पंचायत के सभी गांव के मंडली को प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। इसके लिए व्यवस्थित मंच होगा। सिर्फ रामायण विषय पर केन्द्रित संदेश देने वाले कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। समय सुबह10.30 बजे से समस्त मानस मंडली के कार्यक्रम समापन तक आयोजित होगी।

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

ये प्रतियोगिता विकासखंड मुख्यालय में आयोजित होगी। विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में हर ग्राम पंचायत से प्रथम स्थान में चयनित टीमें भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सुविधाजनक स्थल में आयोजित किया जाएगा। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मंडली को पुरस्कृत किया जाएगा। 

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

ये प्रतियोगिता जिला मुख्यालय में आयोजित होगी। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में हर विकासखंड से प्रथम स्थान में चयनित टीमें भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मंडली को पुरस्कृत किया जाएगा।  

निर्णायक मंडल 

हर स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता के लिए कुल 05 सदस्यों का निर्णायक मंडल होगा, जिसमें एक संबंधित क्षेत्र का वरिष्ठ कलाकार एक जनप्रतिनिधि, एक प्रधान पाठक या शिक्षक, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। प्रतियोगिता के नियमों के संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि एक टीम में न्यूनतम कलाकार 05 सदस्य होने चाहिए। प्रतियोगिता में वाद्य यंत्रों का प्रयोग होगा। वहीं वाद्य यंत्र मंडली को खुद लाना होगा। आयोजन मंडल की ओर से वाद्य यंत्र नहीं दिया जाएगा। 

इतने मिनट का दिया जाएगा समय

चयन में विषय केंद्रित गीत के तालमेल पर ध्यान दिया जाएगा। विषय से अनिवार्यत संबंधित गीत जो स्वरचित या स्थानीय हो उसका चयन किया जाएगा। लोकगीत स्थानीय परिवेश-बोली पर केंद्रित हो सकता है। प्रदर्शन में स्थानीय वेशभूषा का चयन किया जाएगा। प्रदर्शन के लिए प्रत्येक टीम को 30 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें से 05 मिनट मंच पर आगमन और वाद्य यंत्रों का संयोजन, 05 मिनट वाद्य को निकालने और मंच से प्रस्थान करने के लिए होगा। इस तरह कुल 20 मिनट प्रस्तुति के लिए दिया जाएगा। अन्य नियम के तहत समस्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ही अगले दौर-चरण के प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। निर्णायकों का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य रहेगा।

नियंत्रण के लिए टीम 

कलेक्टर डोमन सिंह के अध्यक्षता में कार्यक्रम को लेकर बैठक रखी गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को इस संबंध में तैयारियों को लेकर निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूरे कार्यक्रम की समन्वय की जिम्मेदारी जिला पंचायत CEO फरिहा आलम सिद्की को दिया है। वहीं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर बजरंग दुबे, सहायक नोडल अधिकारी डीएमसी आर सोमेश्वर राव और समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक आशा शुक्ला को बनाया है। 

इनको मिली जिम्मेदारी

इसी तरह ग्राम पंचायतों में जनपद पंचायत CEO और सचिव को, विकासखंड स्तरीय में SDM,CEO और अन्य विभागों विकासखंड अधिकारियों को और जिला स्तरीय पर जिला पंचायत CEO,नोडल, सहायक नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.