Media24Media.com: जिले के 156 पटवारियों का तबादला, अनुविभागीय अधिकारी ने जारी किया आदेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जिले के 156 पटवारियों का तबादला, अनुविभागीय अधिकारी ने जारी किया आदेश

Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश और कलेक्टर सुनील जैन मार्गदर्शन पर ढाई साल से ज्यादा एक ही जगह जमे हुए 156 पटवारियों का स्थानांतरण आदेश बलौदाबाजार अनुविभागीय अधिकारी ने जारी की है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनुविभाग बलौदाबाजार अंतर्गत 86, बिलाईगढ़ 35, सिमगा 17 और कसडोल के 18 पटवारी शामिल  है। पटवारियों की विस्तृत सूची जिले की वेबसाइट www.balodabazar.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। गौरतलब है कि ये कार्रवाई राजस्व विभाग में कसावट लाने के उद्देश्य से किया गया है।

बता दें कि 9 नवंबर को बिलासपुर संभाग में पहली बार ​एक साथ उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक तक कुल 999 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया था। बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने IAS और IPS अफसरों के साथ कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान पुलिस  कॉन्फ्रेंस में CM बघेल ने स्पष्ट कहा था कि ढ़ाई साल से ज्यादा कोई भी, कहीं पर भी पदस्थ नहीं रहेगा। 

IG रतनलाल डांगी ने दी जानकारी

CM बघेल ने यह भी कहा था कि अफसर से लेकर आरक्षक तक किसी एक स्थान पर अधिकतम ढ़ाई साल ही रह सकता है। बिलासपुर रेंज के IG रतनलाल डांगी ने इस मामले को लेकर कहा कि राज्य सरकार के आदेश पर अमल शुरु हो चुका है। पहली किस्त में संभाग के पुलिस महकमे से 999 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। IG रतनलाल डांगी ने कहा था कि शासन के निर्देश का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। रेंज के सभी जिलों में ये तबादले किए गए हैं।

देखें transfer list


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.