Media24Media.com: national crime news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label national crime news. Show all posts
Showing posts with label national crime news. Show all posts

13 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप, 5 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देश में गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of gang rape cases in india) ही जा रही है। ताजा मामला UP के प्रयागराज का है, जहां के परेड ग्राउंड में 13 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 5 लोगों ने तमंचा दिखाकर नाबालिग के साथ कार में गैंगरेप किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसे 10 लाख सरकारी अनुदान दिलाने के नाम पर पहले मऊआईमा से प्रयागराज बुलाया गया था। इसके बाद परेड ग्राउंड में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की गई। 

वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया था। पीड़ित की मां की शिकायत पर दारागंज पुलिस ने दो नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता की मां ने दारागंज पुलिस को बताया कि वो मऊआईमा के तिलई बाजार की रहने वाली है। वो बीते दिनों प्रयागराज जिला कचहरी अपने निजी काम से गई थी। वहां उनकी मुलाकात विनोद शंकर त्रिपाठी से हुई। उन्होंने अपने आप को एक बड़े अधिकारी का रिश्तेदार बताया और कहा कि वह उसकी बेटी को सरकारी अनुदान के रूप में 10 लाख रुपए दिला देंगे।

इसके बाद विनोद शंकर त्रिपाठी की पीड़िता की मां से कई बार बात हुई। पीड़िता की मां ने कहा कि उसे भरोसा हो गया है कि अच्छे लोग हैं उसे अनुदान मिल जाएगा। इसके बाद 8 मई 2022 को अनुदान दिलाने के लिए इंटरव्यू कराने के नाम पर उसकी बेटी को दो लोग बाइक से प्रयागराज लाए। उसकी बेटी को परेड ग्राउंड में पीपा पुल के पास लेकर गए और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। और विनोद शंकर त्रिपाठी, रसूलाबाद समेत विजय त्रिपाठी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद बाइक में उसे प्रयागराज ले जाने वाले लोगों ने मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  

वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी नशीला पदार्थ पीने के बाद भी पूरी तरह से बेहोश नहीं थी। वह दो आरोपियों विजय त्रिपाठी और विनोद शंकर त्रिपाठी को पहचान रही थी। बाकी को वह देखने पर पहचान सकती है। विनोद ने गैंगरेप के समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद मुंह खोलने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। 

पीड़िता की मां ने पुलिस पर भी लगाया आरोप

आरोप ये भी है कि वह किसी तरह से दारागंज थाने पहुंची, लेकिन उसे डांटकर भगा दिया गया। वह किसी तरह अपने घर पहुंची, लेकिन वो अपनी मां को अपने साथ हुई सामूहिक रेप की बात नहीं बता पाई। उसने पिछले दो-तीन दिनों से गुप्तागों में असहनीय दर्द होने और बार-बार बेहोश होने का कारण पूछे जाने पर रो-रोकर अपने साथ हुई दरिंदगी की बात बताई। पीड़िता की मां ने बताया कि उसने दारागंज थाने में सामूहिक दुष्कर्म का आवेदन दिया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी। उसे और उसकी नाबालिग बेटी को थाने में 4 घंटे तक बैठाकर रखा। हालांकि दबाव पड़ने पर रविवार देर शाम शिकायत के आधार पर दो नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2020 में हर दिन बलात्कार के 77 मामले दर्ज किए गए। इस तरह साल 2020 में देश में दुष्कर्म के कुल 28 हजार 046 मामले सामने आए। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। 

 महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3.71 लाख केस दर्ज

पिछले साल पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 3 लाख 71 हजार 503 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 में 4 लाख 05 हजार 326 थे। वहीं 2018 में 3 लाख 78 हजार 236 थे। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

पुजारी की नाबालिग बेटी के साथ रेप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है, जहां एक पुजारी की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 2 दिन पहले नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया था। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के कस्बा कोसली थाना क्षेत्र के गांव में कई साल से एक मंदिर में पुजारी अपने परिवार के साथ रहता है। उनकी बड़ी बेटी 10वीं की छात्रा है। 28 अप्रैल की रात आरोपी अखिलेश नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दे घर से भगा ले गया। किशोरी के पिता ने बताया कि दो दिन उसे आरोपी ने अपने साथ रखा और उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बेटी के गायब होने की शिकायत पुलिस को दी।

कोसली पुलिस ने नाबालिग को किया बरामद

कोसली पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर नाबालिग को बरामद कर लिया। नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। पिता का कहना है कि एक महीने से लगातार आरोपी उनकी बेटी के संपर्क में था और उसे झांसा देकर साथ ले गया। पुलिस आरोपी अखिलेश की तलाश कर रही है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2020 में हर दिन बलात्कार के 77 मामले दर्ज किए गए। इस तरह साल 2020 में देश में दुष्कर्म के कुल 28 हजार 046 मामले सामने आए। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। पिछले साल पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 3 लाख 71 हजार 503 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 में 4 लाख 05 हजार 326 थे। वहीं 2018 में 3 लाख 78 हजार 236 थे। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

2 सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की वारदात, पुलिस गिरफ्त में 2 आरोपी

No comments Document Thumbnail

बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर शर्मसार हुई है, जहां दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग बहनों ने बताया कि आरोपियों ने मुंह में पिस्टल डाल कर उन्हें धमकाया। इस दौरान दोनों बहनों ने आरोपियों को छोड़ने की मिन्नतें की, लेकिन 3 घंटों तक उनके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। फुलवारी शरीफ में ये वारदात हुई है। दरिंदगी के बाद आरोपियों ने कहा कि हमारा नाम विशाल और रॉकी है, जाओ जिसे जो कहना है कह दो, जो करना है कर लो। इसके बाद जैसे-तैसे लड़कियां भाग कर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। 

पीड़ित बहनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना है कि वे दोनों बहनों को पहले से जानता है, दोनों शादी के लिए दबाव बना रही थी और जब उसने शादी करने से मना किया तो लड़की ने थाने में जाकर दुष्कर्म की झूठी FIR दर्ज करा दी। दोनों बहनें झूठ बोल रही हैं। परिजनों का कहना है कि 2 नाबालिग बहनें देर रात अपने घर के बगल के खेत में शौच करने गए थी। 

पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म

इसी बीच बाइक पर सवार हथियार लेकर दो युवक वहां पहुंचे और दोनों बहनों को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ हथियार के बल पर रात भर खेत में दुष्कर्म किया। दोनों बहनों ने जब शोर मचाने की कोशिश की, तो पिस्तौल दोनों के मुंह में डालकर हत्या कर देने की धमकी दे डाली। डर के मारे दोनों बहने चुप रहीं। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने अपना नाम विशाल और रॉकी बताते हुए ये धमकी दी कि थाना भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता। मंगलवार सुबह दोनों बहनों को लेकर परिजन खगौल थाना पहुंचे। खगौल थाने के पदाधिकारी ने दोनों बहनों को फुलवारी शरीफ थाना भेजा, जहां शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2020 में हर दिन बलात्कार के 77 मामले दर्ज किए गए। इस तरह साल 2020 में देश में दुष्कर्म के कुल 28 हजार 046 मामले सामने आए। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। पिछले साल पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 3 लाख 71 हजार 503 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 में 4 लाख 05 हजार 326 थे। 

फाइल फोटो

वहीं 2018 में 3 लाख 78 हजार 236 थे। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

शर्मनाक: सरकारी अस्पताल में युवती के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने 30 घंटों तक दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

आंध्र प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दुष्कर्म (gangrape in Andhra Pradesh) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला NTR जिले का है, जहां विजयवाड़ा शहर में स्थित सरकारी अस्पताल में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। जानकारी के मुताबिक 23 साल की युवती दिमागी तौर पर कमजोर है, जिसके साथ श्रीकांत नाम के युवक ने नौकरी दिलाने के बहाने साथ दुष्कर्म किया है। 

आरोपी श्रीकांत विजयवाड़ा के अस्पताल में एक अस्थायी कर्मचारी के रूप में काम करता है। आरोप है कि उसने पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया फिर अपने दोस्तों को अंदर भेज दिया, जहां सभी आरोपी अगले दिन तक युवती के साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। वहीं युवती के परिजन ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के माता पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी उन्होंने तुरंत कार्रवाई नहीं की। लड़की के माता-पिता का आरोप है कि पुलिस की अनदेखी और लापरवाही की वजह से करीब 30 घंटों तक उस युवती के साथ दुष्कर्म होता रहा। 

2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के निर्देश

वहीं राज्य के DGP ने पुलिस की लापरवाही को देखते हुए विजयवाड़ा पुलिस कमिश्नर को आदेश जारी किया है कि नुन्ना पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर हनीश कुमार और सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया जाए। युवती के माता पिता ने कहा कि उनकी बेटी बहुत सीधी सादी है और मानसिक रूप से कमजोर है। उसको बाहरी दुनिया के बारे में कुछ भी पता नहीं है। लड़की के माता पिता ने कहा कि बेटी घर में और आसपास नहीं दिखाई देने पर उसकी पुलिस स्टेशन में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई, जिसको पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया है। 

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

पुलिस ने उनसे कहा कि पहले आस-पास और अच्छी तरह से ढूंढो फिर शाम को आओ। हम शाम को आए तो पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि बेटी अस्पताल के एक कमरे में है, वहां जाकर देखा तो मेरा कलेजा फट गया, मेरी मासूम बेटी वहां निर्वस्त्र होकर पड़ी हुई थी और बाकी के आरोपी वहां मौजूद थे। वो मेरी बेटी के साथ दो दिनों तक दुष्कर्म करते रहे उन तीनों को फांसी की सजा मिलने पर ही हमें शांति मिलेगी।

नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म

विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त कंठी राणा ने बताया कि आरोपियों की पहचान दारा श्रीकांत (26), चेन्ना बाबू राव (23) और जे पवन कल्याण के रूप में हुई है, जो अस्पताल के कीट नियंत्रण ठेकेदार के साथ फॉगिंग ऑपरेटर के रूप में काम करते हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पहले आरोपी श्रीकांत ने 23 साल की युवती से दोस्ती की और फिर उसे नौकरी दिलाने के नाम पर सरकारी अस्पताल ले कर गया और अस्पताल के एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया, उसी कमरे में वह अपनी फॉगिंग सामग्री रखता था। 

आरोपी ने पीड़िता को दी थी धमकी

श्रीकांत ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद अपने सहयोगियों बाबू राव और पवन कल्याण को बुलाया, जिन्होंने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने लड़की को कमरे से बाहर आने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको कड़ी सजा देने की कोशिश की जाएगी।

अस्पताल के अधिकारियों को नोटिस

वहीं राज्य के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने ये निर्देश दिया है कि विजयवाड़ा सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए। अस्पताल के मुख्य अधीक्षक और निवासी चिकित्सा अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने बलात्कार पीड़िता के परिवार को सहायता के रूप में 10 लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की है। दरअसल, ये मामला सुर्खियों में तब आया जब मुख्य विपक्षी पार्टी तेलुगु देशम पार्टी के नेताओं ने इस मुद्दे को लोगों के सामने रखा और पुलिस स्टेशन के सामने भारी विरोध प्रदर्शन किया। 

पूर्व CM ने की पीड़िता से मुलाकात

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवती और उसके माता पिता से मिलने अस्पताल गए। उसके बाद उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी पर जमकर हमला किया। नायडू ने कहा कि 'ये बहुत ही जघन्य अपराध है, पुलिस की लापरवाही की वजह से एक युवती के साथ 30 घंटे तक दुष्कर्म होता रहा, तीनों आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।' इसके अलावा नायडू ने पीड़िता और उसके परिवार को पार्टी की तरफ से 5 लाख रुपए दिए।

चंद्रबाबू नायडू ने CM पर साधा निशाना

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 'मुख्यमंत्री आवास से कुछ किलोमीटर दूर पर इतनी बड़ी घटना घटती है, लेकिन मुख्यमंत्री किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने चले जाते हैं, वो महिलाओं की सुरक्षा देने में नाकाम हैं।' इसके अलावा नायडू ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश गांजा उत्पत्ति का प्रधान केंद्र बन गया है, देश में जहां भी गांजा पकड़ा जाता है। उसका लिंक आंध्र प्रदेश में जरूर मिलता है। 

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2020 में हर दिन बलात्कार के 77 मामले दर्ज किए गए। इस तरह साल 2020 में देश में दुष्कर्म के कुल 28 हजार 046 मामले सामने आए। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। पिछले साल पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 3 लाख 71 हजार 503 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 में 4 लाख 05 हजार 326 थे। वहीं 2018 में 3 लाख 78 हजार 236 थे। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

15 साल की नाबालिक के साथ दुष्कर्म की वारदात, रिश्तेदार के घर पर फंदे से लटका मिला शव

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दुष्कर्म (rape in West Bengal) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला नदिया जिले के हंसखली इलाके का है, जहां फिर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के बाद नाबालिग अपने रिश्तेदार के मकान में फांसी से लटकी हुई मिली है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता ने इसकी शिकायत थाने में की है। साथ ही आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी 15 साल की बेटी धनताला में रिश्तेदार के घर गई थी, जहां उनकी बेटी के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।

फाइल फोटो

उन्होंने बताया कि किशोरी का शव उसके रिश्तेदार के मकान में फांसी के फंदे से लटके हुए मिला। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उसने ये स्पष्ट नहीं किया कि आरोपी उनमें से एक है या नहीं। पुलिस ने यह भी कहा कि शिकायत के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है, लेकिन किशोरी के पिता उससे संतुष्ट नहीं हैं और दोबारा परीक्षण का अनुरोध किया है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि किशोरी के पिता किन कारणों से रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे। स्थानीय अदालत ने दूसरे परीक्षण की अर्जी स्वीकार कर ली है। 

आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप

बता दें कि कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इससे पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग के साथ ये वारदात तब हुई जब वह गांव के मेले से घर लौट रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब शांति निकेतन थाना क्षेत्र के आदित्यपुर में एक चरक मेले से नाबालिग और उसका प्रेमी वापस आ रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच लोगों ने लड़की के प्रेमी की पिटाई की और उसे नदी के किनारे ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2020 में हर दिन बलात्कार के 77 मामले दर्ज किए गए। इस तरह साल 2020 में देश में दुष्कर्म के कुल 28 हजार 046 मामले सामने आए। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। पिछले साल पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 3 लाख 71 हजार 503 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 में 4 लाख 05 हजार 326 थे। वहीं 2018 में 3 लाख 78 हजार 236 थे। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

देश में गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of gang rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से रेप और गैंगरेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का है, जहां एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग के साथ ये वारदात तब हुई जब वह गांव के मेले से घर लौट रही थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब शांति निकेतन थाना क्षेत्र के आदित्यपुर में एक चरक मेले से नाबालिग और उसका प्रेमी वापस आ रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच लोगों ने लड़की के प्रेमी की पिटाई की और उसे नदी के किनारे ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि लड़की का बोलपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपी के स्केच बनाने के लिए उससे मदद मांग रही है। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक रूप से ऐसा लगता है कि आरोपी बीरभूम के बाहर के थे और ग्रामीण मेले में घूमने और दर्शन करने आए थे। मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस के आला अधिकारी शांतिनिकेतन के एक गांव में लड़की के घर के भी गए थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

शर्मनाक: 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, नर्सिंग छात्रा भी बनाई गई हवस का शिकार

No comments Document Thumbnail

देश में गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of gang rape cases in India) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से रेप और गैंगरेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला हरियाणा के पलवल का है, जहां  एक नाबालिग के साथ कई युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया। वहीं पलवल के महिला थाने में रेप का एक और मामला दर्ज हुआ है, जहां महिला की अश्लील वीडियो भी वायरल की गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हथीन थाना प्रभारी जसवीर ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा है कि उसकी 17 साल की बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी बेटी को परवीन और अभिषेक अपने दो अन्य साथियों के साथ बहला-फुसलाकर गाड़ी में गांव से बाहर ले गए। बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली, जिसके बाद इस बारे में किसी को बताने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देकर गांव से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी अनीता ने दी जानकारी

महिला थाना की पुलिस जांच अधिकारी अनीता ने बताया कि एक महिला ने शिकायत में कहा है कि उनके गांव में जन सेवा संपर्क केंद्र खुला हुआ है, जिस पर वो गैस सिलेंडर लेने के लिए गई थी। इस दौरान उसकी मदद सोनू ने की। इसके बाद सोनू का उसके घर आना-जाना हो गया। इसी बीच एक दिन आरोपी उनके घर सिलेंडर देने आया। उस समय वो घर पर अकेली थी। सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी खींच लिए।

युवक ने वायरल किया वीडियो 

वहीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे पलवल बुलाया और उसे नेशनल हाईवे पर एक होटल में ले गया, जहां पर उसकी मर्जी के खिलाफ फिर दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो को वायरल कर दूंगा, जिसके कुछ दिन बाद फिर आरोपी ने पलवल आने के लिए कहा तो पीड़िता ने आरोपी से तंग आकर इनकार कर दिया। पीड़िता के इनकार करने पर आरोपी ने उसका वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद पीड़िता न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

भोपाल में नर्सिंग छात्रा से रेप दुष्कर्म

इधर, भोपाल के गुनगा इलाके में नर्सिंग छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे शादी का वादा किया था। युवती ने बताया कि युवती जिस गांव की रहने वाली है, उस गांव में आरोपी की मौसी रहती है। वो मौसी से मिलने आता-जाता था। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। बाद में प्यार में बदल गई।

निजी कॉलेज में पढ़ती है छात्रा

पुलिस के मुताबिक गुनगा में रहने वाले 20 साल की युवती गौतम नगर इलाके में संचालित निजी कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा है। वो गांव से ही हर दिन कॉलेज आती-जाती है। उसके गांव में छावनी पठार सूखीसेवनिया का रहने वाला अजय कुशवाह अपनी मौसी के घर आता-जाता था। इस दौरान उसकी दोस्ती अजय से हो गई। दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। बाद में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। 

शादी का झांसा देकर रेप

इसी बीच अजय ने भोपाल में किराए से कमरा लिया। दिसंबर 2020 में आरोपी युवती को लेकर अपने रूम में पहुंचा, जहां उसके साथ गलत काम किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। हाल ही में युवती ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा। इस पर उसने इनकार कर दिया। इस पर युवती थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी खेती-किसानी करता है, जिसकी तलाश जारी है।

14 साल की नाबालिग से गैंगरेप, 2 महीने बाद वीडियो वायरल होने पर हुआ खुलासा

No comments Document Thumbnail

देश में गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of gang rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से रेप और गैंगरेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला गुजरात का है, जहां 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, लेकिन घटना 2 महीने  पुरानी है। दरअसल, 2 महीने पहले नाबालिग के साथ 9 लोगों ने गैंगरेप किया था। इसके बाद भी नाबालिग बदनामी और जान से मारे जाने के डर से चुप रह गई थी, लेकिन दो महीने बाद एक वीडियो के जरिए मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक रेप के दौरान एक आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो बनाया था, जिसने बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

दुष्कर्म का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दो महीने बाद ये वीडियो लड़की के ही एक रिश्तेदार के हाथ लगा, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। वहीं गुजरात के डांग जिले की 14 साल की लड़की से गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में से तीन लड़के नाबालिग हैं। अहवा तालुका में रहने वाली पीड़िता को उसके एक दोस्त ने ही धोखा दिया है। बताया जा रहा है कि वो उसके साथ पड़ोस के गांव में एक शादी के सामारोह में गई थी। जब वो इस दोस्त के साथ अपने गांव लौट रही थी, तब ये घटना हुई।

पीड़िता को बाकी 9 लोगों के पास लेकर पहुंचा दोस्त

वहीं पीड़िता के दोस्त की पहचान वाले 8 लड़के रास्ते में इंतजार कर रहे थे। जब पीड़िता वहां से गुजरी तो उसके दोस्त समेत 9 लड़के मिल कर उसे रास्ते के करीब जंगल में ले गए, वहां सभी लोगों ने मिल कर पीड़िता के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक 9 में से 6 आरोपी 20-22 साल के हैं। बाकी तीन नाबालिग हैं। घटना के वक्त जब उन लोगों को लगा कि कुछ लोग उस तरफ आ रहे हैं तो वे पीड़िता को छोड़ कर भाग गए, लेकिन जाते-जाते उन लोगों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी थी।

पीड़िता के परिजन ने 23 दिसंबर को दर्ज कराई FIR

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद एक दिन पीड़िता के रिश्तेदार तक वो वीडियो पहुंचा तो उसने पीड़िता के अभिभावक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता का परिवार पुलिस स्टेशन गया और 23 दिसंबर को FIR दर्ज करवाई। इसके बाद 9 आरोपियों को पकड़ लिया गया। इनमें से तीन नाबालिग आरोपियों को जमानत मिल गई है। वहीं 6 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शर्मनाक: ननदोई ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर किया महिला से गैंगरेप, पति के जेल से बाहर आने के बाद हुआ खुलासा

No comments Document Thumbnail

देश में दुष्कर्म की वारदात लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला हरियाणा के सोनीपत जिले का है, जहां कुंडली थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पति के जेल जाने के बाद ननदोई ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर साले की पत्नी से गैंगरेप किया है, जिससे महिला गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। महिला ने इसकी शिकायत कुंडली थाने में की है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी ननदोई और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाली महिला ने कुंडली पुलिस को बताया कि उसका पति साल 2018 में रेप के एक मामले में जेल चला गया था। इसके बाद वो घर पर अपने 2 बच्चों के साथ अकेली रहती थी। उसका ननदोई भूपेंद्र भी पड़ोस में ही किराए पर रहता था। महिला का आरोप है कि भूपेंद्र ने अपने 3 साथियों रमेश, रामसिंह और दर्शन के साथ मिलकर कई बार रेप और गैंगरेप किया। वारदात के बाद महिला गर्भवती हो गई और उसने एक बेटी को जन्म दिया। बच्ची अभी दो साल की है।

पति के पूछने पर पत्नी ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक पति जेल से जमानत पर बाहर आया तो उसे घर में 3 बच्चे मिले, जिस पर उसने पत्नी से पूछताछ की। इस पर पत्नी ने पति को गैंगरेप की जानकारी दी। इसके बाद महिला कुंडली थाने पहुंची और चारों के खिलाफ केस दर्ज कराया। कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी भूपेंद्र और रमेश को गिरफ्तार कर लिया है।  

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

 जांच अधिकारी हरेंद्र कुमार के मुताबिक कुंडली थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दी कि उसके ननदोई भूपेंद्र ने रिश्ते में चाचा रमेश और रामसिंह, दर्शन के साथ मिलकर कई बार रेप और गैंगरेप किया था। महिला का पति जेल में गया तो पीछे उसके ननदोई ने अपने तीन साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद आरोपी ननदोई भूपेंद्र और रिश्ते में चाचा रमेश को गिरफ्तार कर लिया है।  

सेक्स रैकेट: 2 मंजिला मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 3 महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार, 2 बुजुर्ग भी शामिल

No comments Document Thumbnail

ग्वालियर के मुरार पुलिस ने सेक्स रैकेट  (Sex Racket Busted) का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुरार के एक 2 मंजिला मकान में दबिश दी, जहां एक ही कमरे में 2 महिलाओं के साथ 3 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। वहीं मकान की दूसरी मंजिल पर भी एक महिला और 7 लोग मिले। इस तरह पुलिस ने मकान से 3 महिलाओं के अलावा 10 पुरुष को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 बुजुर्ग भी शामिल हैं। ये सैक्स रैकेट बीते 2 साल से चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक प्रीतम माहौर नाम के शख्स की पत्नी ये गिरोह चला रही थी। सेक्स रैकेट में शामिल सभी महिलाएं और यहां आने वाले ग्राहक स्थानीय ही हैं। पकड़ी गई दो महिलाएं शादीशुदा हैं, जिन्होंने पूछताछ में घर की हालत ठीक न होने पर इस तरह का गलत काम करने की बात कही है। पुलिस देर रात ही सभी को थाने लाई और रिपोर्ट दर्ज की।

मुरार पुलिस ने दी जानकारी

मुरार पुलिस को सूचना मिली थी कि जडेरूआ डैम के पास प्रीतम माहौर के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। जांच में शिकायत सही मिली। इस पर बुधवार देर रात मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव महिला पुलिस फोर्स के साथ प्रीतम के मकान पर पहुंच गई। पुलिस ने अपना एक जवान ग्राहक बनाकर अंदर भेजा था। एक कमरे में दो महिलाएं तीन पुरुष के साथ गलत हालत में मिलीं। आगे के कमरों में पहुंचे तो वहां मकान मालिक की पत्नी गीता माहौर मिली और वहां 7 लोग मिले हैं।

मकान मालिक समेत ये लोग गिरफ्तार

इस मामले में मकान मालिक और पूरे रैकेट की मास्टरमाइंड गीता के अलावा 2 महिलाएं पकड़ी गईं है। दोनों की उम्र 35 साल है। वहीं मौके से पकड़े गए युवकों ने अपना नाम डोंगर सिंह, रितेश, स्वदेश, मुन्ना लोधी, गब्बर माहौर, गब्बर गुर्जर, आकाश जैन, रवि राठौर, सोनू चंदेल, रोहित जाटव बताया है। गीता धंधा चलाती थी और मुन्ना लोधी उसे ग्राहक लाकर देता था।

2 साल से चल रहा था धंधा

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि कुछ लोग यहां दो साल से ज्यादा समय से आ रहे हैं। लगभग दो साल से जडेरूआ में ये सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली है। पूछताछ में लोगों ने बताया है कि 24 घंटे इस मकान में लोगों की आवाजाही रहती थी।

पुलिस ने 18 लड़कियों का किया था रेस्क्यू

बता दें कि इससे पहले छिंदवाड़ा पुलिस  ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। पुलिस ने मौके से 3 युवती और 5 युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। यह रैकेट मकान मालिक सहित कुछ क्षेत्र के लोगों के द्वारा बाहर से लड़कियों को बुलवाकर संचालित किया जा रहा था। इसके पहले खंडवा और ग्वालियर में भी खुलासा हो चुका है। वहीं UP के हल्द्वानी में  VIP रोड पर स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया था। जहां पुलिस ने छापा मारकर बंगाल की 18 लड़कियों को डिटेन किया था। जिसमें पुलिस ने मैनेजर सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया था। सूरत की मिसींग सेल क्राइम ब्रांच की एक टीम ने मारविला शॉपिंग सेंटर के चौथे माले पर चल रहे स्पा में रेड की थी। पुलिस को आशंका है कि वहां युवतियों के साथ हजार रुपये में गंदे काम करवाए जाते थे। 

फिर शर्मसार हुई महाराष्ट्र: चलती ट्रेन में महिला के साथ गैंगरेप, पति के सामने दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देश में रेप और गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of gang rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से रेप और गैंगरेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला लखनऊ से मुंबई आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस का है, जिसमें एक महिला यात्री के साथ चार लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। महिला अपने पति के साथ लखनऊ से मुंबई जा रही थी। आरोपियों ने पहले ट्रेन में चढ़कर लूटपाट की फिर महिला के साथ गैंगरेप किया। पति गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक ना सूनी। हालांकि घटना के बाद GRP ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


जानकारी के मुताबिक ट्रेन के अंदर अचानक 7 से 8 बदमाश घुस गए थे, जिन्होंने पहले 15 से 20 यात्रियों से लूटपाट की। उसके बाद ट्रेन में यात्रा कर रही एक 20 साल की युवती के साथ गैंगरेप किया। इस घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। वारदात स्लीपर कोच में हुई है। GRP कमिश्नर कैसर खालिद ने बताया कि करीब 8 लोग ट्रेन में चढ़े और लूटपाट की। फिर पति के साथ ट्रैवल कर रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

GRP ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। GRP बाकी के 4 आरोपियों की तलाश कर रही है। GRP और क्राइम ब्रांच की टीम मिलकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 96 हजार 390 रुपए के सामान जब्त किया गया है, जिसमें ज्यादातर मोबाइल थे और 34 हजार 200 कैश बरामद किया गया है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। दरिंदे न तो बच्चों को छोड़ रहे हैं और न हो बुजुर्गों को। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 

सेक्स रैकेट: किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस के हत्थे चढ़े 7 युवती और 2 युवक

No comments Document Thumbnail

उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आलमबाग पुलिस ने सेक्स रैकेट  (Sex Racket Busted) का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में संचालिका समेत 7 लड़कियों और 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल भी मिले हैं, जिसमें कई नंबर दर्ज है। वहीं कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक UP के अलग-अलग जिलों से काम की तलाश में लखनऊ आने वाली कई लड़कियां सेक्स रैकेट के दलदल में फंस गई। इसका खुलासा सेक्स रैकेट संचालिका से पूछताछ में हुआ है। 


दरअसल, लखनऊ में 20 साल की युवती नौकरी करने आई थी। उसे एक कंपनी में टेलीकॉलर की नौकरी मिली। यहां उसकी दोस्ती एक युवक से हुई, जिसने युवती को नोटों की चकाचौंध दिखा दी। जिसकी जरूरत पूरा करने के लिए उसे कॉलगर्ल बना दिया। सहेली ने सेक्स रैकेट का रास्ता दिखाया। यह बात आलमबाग पुलिस की गिरफ्त में आई सात युवतियों में एक ने बताई। पुलिस ने मंगलवार को सेक्स रैकेट का खुलासा किया, जिसमें सात युवतियां और दो युवक दबोच लिए हैं। पकड़े गए युवक सेक्स रैकेट के एजेंट का काम करते हैं।

आस-पास के जिले की है सभी युवतियां

पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई ज्यादातर लड़कियां शहर में काम की तलाश में आई थी। ये लड़कियां अपने शौक पूरे करने के साथ शादी के लिए पैसा जुटाने के लिए किसी भी कीमत को चुकाने को तैयार थी, जिसका फायदा उठाकर सेक्स रैकेट संचालिका ने इन्हें टेलीकॉलर की नौकरी की जगह कॉल गर्ल की नौकरी शुरू करा दी। यह लड़कियां उन्नाव, प्रयागराज, गोरखपुर, गोंडा, बलराम, बहराइच जैसे जिलों की है। 

प्रभारी निरीक्षक ने दी जानकारी

प्रभारी निरीक्षक आलमबाग अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक सेक्स रैकेट संचालिका ने पूछताछ में बताया कि वह हर दो से तीन महीने में अपना ठिकाना बदल देती थी। ताकि स्थानीय लोगों की नजर न पड़े। ग्राहकों का लाने का काम एजेंट करते थे। जो ग्राहक एक बार आता था। उससे मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क करते थे। उसे ठिकाना बदलने के बारे में भी जानकारी दे देते थे। ताकि इस कारोबार पर कोई असर न पड़े।

पुलिस गिरफ्त में 7 युवती और 2 युवक 

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मधुबन नगर स्थित एक किराए के मकान पर छापा मारा और मौके से संचालिका समेत सात युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए युवकों में  प्रयागराज के हर्षित पांडेय और उन्नाव का मुकेश पाल शामिल है। दोनों  एजेंट आस-पास के इलाकों से लोगों से युवतियों की तस्वीरें दिखाकर रकम तय कर उपलब्ध कराते थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फिर शर्मसार हुई महाराष्ट्र: 16 साल की नाबालिग के साथ 3 लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता ने जहर खाकर की खुदकुशी

No comments Document Thumbnail

देश में गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of gang rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से रेप और गैंगरेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र के परभणी का है, जहां से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, परभणी कॉलेज में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप किया है, जिसकी वजह से परभणी के सोनपेठ तालुका में रहने वाली पीड़िता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। पीड़िता की उम्र 16 साल थी। जानकारी के मुताबिक बीते दो सालों से तीनों आरोपी उसे परेशान कर रहे थे। वहीं 12 सितंबर को मौका पाकर तीनों दरिंदे पीड़िता को डिघोल तांडा परिसर ले गए, जहां उन्होंने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 


इस हादसे के बाद पीड़िता ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए अंबाजोगाई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने पीड़िता को लातूर के अस्पताल में ले जाने को कहा। लातूर अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। पीड़िता के परिवार वालों की शिकायत के बाद 19 सितंबर को पुलिस ने कई धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। ये दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। इस मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग

घटना की जांच सोनपेठ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप काकडे, सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीनिवास भिकाने, पुलिस उप निरीक्षक विष्णु गिरि, पुलिस उप निरीक्षक मंचक फड के साथ सोनपेठ पुलिस की टीम कर रही है। इस बीच सामूहिक बलात्कार और उसके बाद पीड़िता द्वारा आत्महत्या किए जाने से पूरे परभणी में खलबली मच गई है। स्थानीय लोगों में आक्रोश बहुत ज्यादा है। लोग फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और तीनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।  

साकीनाका में हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी

एक हफ्ते पहले मुंबई के साकीनाका में एक महिला का रेप हुआ था। रेप के बाद बड़ी निर्ममता से पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसेड़ दिया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। BJP प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने तब बयान दिया था कि एक हफ्ते में इस तरह के बलात्कार की राज्य में छह घटनाएं हुई हैं। उन्होंने सवाल किया था कि ऐसे नराधमों में कानून का डर क्यों खत्म होता जा रहा है? बलात्कार की घटनाओं में अचानक तेजी क्यों आ गई है? महाराष्ट्र महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित क्यों होता जा रहा है? लेकिन यह सवाल अपनी जगह कायम है। बलात्कार की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं।  

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। दरिंदे न तो बच्चों को छोड़ रहे हैं और न हो बुजुर्गों को। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

शर्मसार हुई महाराष्ट्र: नाबालिग के साथ दो दिनों तक गैंगरेप की वारदात, 8 आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश में गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of gang rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से रेप और गैंगरेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र के पुणे का है, जहां से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां कुछ युवकों ने मिलकर एक नाबालिग के साथ लगातार 2 दिनों तक गैंगरेप किया है। नाबालिग की उम्र 13 साल है। जानकारी के मुताबिक पुणे रेलवे स्टेशन से पहले उसका अपहरण किया गया। फिर रेलवे के 2 कर्मचारियों और कुछ रिक्शा चालकों ने मिलकर उसके साथ  हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


पुलिस के मुताबिक 13 साल की पीड़िता 31 अगस्त की रात अपने गांव जाने के लिए पुणे रेलवे स्टेशन पर आई थी। इस बीच कुछ आरोपियों ने उसके पास आकर उसे बातों में लगाया और कहा कि इतनी रात उसे ट्रेन नहीं मिलेगी। फिर उसे बहलाकर रेलवे स्टेशन से बाहर ले आए। इसके बाद अपहरण करके उसे पुणे के वानवडी इलाके में लाया गया, जहां आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने दो दिनों तक लगातार उस मासूम का शोषण किया।

8 आरोपी गिरफ्तार

इस बीच रविवार यानी 5 सितंबर  की शाम यह खबर सामने आई तो पूरे शहर में खलबली मच गई। वानवडी पुलिस ने तुरंत घटना की गंभीरता को देखते हुए गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपियों की पहचान की गई और 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में और भी कुछ आरोपियों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस इसकी जांच में लगी है।

पुणे में कुछ दिन पहले ही हुई थी ऐसी ही वारदात 

10 दिनों पहले पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। दो नाबालिग लड़कों ने इसी तरह एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही बलात्कार के वक्त की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। वे उससे संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी देते हुए बार-बार रेप कर रहे थे। आखिर में जब अत्याचार हद से ज्यादा बढ़ता गया तो उस बच्ची ने अपने परिवार को सारी बातें बता दी। पुलिस ने उन दोनों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर पहले भी गंभीर मामले दर्ज हैं। यही वजह है कि पीड़िता का परिवार शुरुआत में शिकायत दर्ज करवाने से डर रहा था।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

सेक्स रैकेट: होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, जीजा के साथ साली सहित 12 लोग गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

बिहार की आरा पुलिस ने सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted) का भंडाफोड़ किया है। साथ ही 5 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर उन्होंने जगदीशपुर नयका टोला मोड़ के पास स्थित एक होटल में छापेमारी की, जहां से 5 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। इनमें एक 51 साल का जीजा और 21 साल की साली भी है। तलाशी के दौरान वहां कई आपत्तिजनक सामान भी मिले। 


वहीं होटल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। रजिस्टर की भी जांच चल रही है। शनिवार को हुई इस छापेमारी में पकड़े गए पुरुषों में एक रोहतास और चार भोजपुर जिले के निवासी हैं। जगदीशपुर डीएसपी श्याम किशोर रंजन के मुताबिक पूछताछ में सभी ने एक-दूसरे को प्रेमी-युगल बताया है, जिनके पहचान पत्र की जांच की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर होटल मैनेजर सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए कुछ लोगों को जेल भी भेजा जाएगा। इनमें युवक और युवतियां भी शामिल हैं, इनके पास से कैश और मोबाइल बरामद किए गए हैं। वहीं मौके से पुलिस ने एक जीजा-साली को भी हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। 

होटल में कई सालों से चल रहा है अवैध धंधा

जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर के नयका टोला स्थित निर्मला होटल में कई सालों से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लग रही थी। होटल में जगदीशपुर के अलावा, बिहिया, पीरो, मलियाबाग, आरा सहित कई इलाके के युवक-युवती और महिलाएं आती हैं। होटल में एक रूम का किराया सात से 800 लिए जाते थे। पुलिस के मुताबिक होटल में एक कमरा का दो घंटे के लिए आठ सौ रुपये वसूलते थे। यही कारण था कि जगदीशपुर से लेकर पीरो और रोहतास तक के जानकार लोग यहां आया करते थे। 

मेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला कर्नाटक के मैसूर का है, जहां मेडिकल की छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। मेडिकल छात्रा के साथ शहर के बाहरी इलाके ललिताद्रीपुरा में कथित तौर पर गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ बाइक पर पीछे बैठकर चामुंडा हिल्स की ओर जा रही थी, तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। 


पुलिस के मुताबिक गिरोह के बदमाशों ने शुरुआत में छात्रा और उसके दोस्त को वहां रोककर उनसे पैसे मांगे थे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया और गिरोह को पैसे नहीं मिले तो उन बदमाशों ने पीड़िता के दोस्त पर हमला करना शुरू कर दिया। पीड़िता के दोस्त की पिटाई के बाद वह सब पीड़िता को क्राइम स्पॉट पर ले गए और उसे अपने हवस का शिकार बनाया। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। वहीं उसका पुरुष मित्र भी भर्ती है। युवक की शिकायत के बाद  पुलिस ने अज्ञात लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। 

CM बोम्मई ने दिए कार्रवाई के आदेश

मैसूर पुलिस आयुक्त चंद्रगुप्त ने क्राइम स्पॉट का दौरा किया और मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की है। इस घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कार्रवाई के आदेश दिए है। उन्होंने DGP प्रवीण सूद से बात कर उन्हें दोषियों को पकड़ने के लिए कदम उठाने का निर्देश  दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा मैने डीजीपी को निर्देश दिया है कि जो भी दोषी है उनकी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

सेक्स रैकेट: लॉज और सोशल साइट के जरिए चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों सहित 11 युवक गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

मध्यप्रदेश के सागर जिले के एक लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट  (Sex Racket Busted) का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। साथ ही लॉज से 9 लड़के और 3 लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। मामला मकरोनिया बंडा रोड का है, जहां पंचवटी लॉट में पुलिस को मुखबिर से सेक्ट रैकेट की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए लॉज के अलग-अलग कमरों से 9 लड़के सहित 3 लड़कियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। एडिशनल SP विक्रम कुशवाहा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर सागर SP ने टीम गठित की थी, जिसके बाद मौके पर टीम को भेज कर मामले की जांच की गई। जहां मामला सही पाए जाने के बाद छापेमारी की गई और तीन युवतियों सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल मलीक सहित संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


इधर, उत्तराखंड के देहरादून के वसंत विहार इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट सोशल साइट के माध्यम से चलाया जा रहा था। पुलिस ने यहां से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि नर्मदा एन्क्लेव जीएमएस रोड पर देह व्यापार चलाए जाने की जानकारी मिली थी। बताया गया था कि इसकी बुकिंग मैसेंजर एप और सोशल साइट के माध्यम से की जाती है। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और वसंत विहार पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। यहां व्यक्ति और उसकी पत्नी बाहर के कमरे में और अंदर के कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए। 

किराए के कमरे में बुलाए जाते थे ग्राहक

पूछताछ करने पर पता चला कि पति-पत्नी ने यह मकान छह महीने पहले किराये पर लिया था। उसकी पत्नी के दिल्ली, गाजियाबाद आदि स्थानों पर कुछ महिलाओं से संपर्क हैं, जो देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। उनसे फोन पर संपर्क कर वह इस किराए के कमरे में बुलाती है। व्यक्ति उनसे संपर्क कर उनको घर तक लाता है। दिल्ली गाजियाबाद से आने वाली लड़कियों को ग्राहकों से मिलने वाले पैसे का 50 फीसदी दिया जाता है। हाल में उन्होंने दिल्ली से एक युवती को बुलाया था।  इसकी जानकारी इनके एक पुराने ग्राहक को मिली। वह रैकेट चलाने वाले व्यक्ति के कहने पर नर्मदा एन्क्लेव स्थित उस मकान में चला गया। इस ग्राहक को महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया। मुख्य आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। 

बदमाशों ने घर में घुसकर की फायरिंग, दो भाइयों की मौत, वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने लिया पुलिस वर्दी का सहारा

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के खगड़िया का है, जहां आपसी रंजिश में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जबकि एक भाई की हालत गंभीर है। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव की है। गुरुवार देर रात पुलिस की वर्दी में आए करीब 15 से ज्यादा लोगों ने तीनों भाइयों के घर घुसकर गाली-गलौज की। इस दौरान विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें धनंजय सिंह ( उम्र 52), विजेंदर सिंह ( उम्र 48) और पप्पू सिंह ( उम्र 40) को गोली लग गई। घटना में बड़े भाई धनंजय सिंह और विजेंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पप्पू सिंह की हालत गंभीर है।


धनंजय सिंह के बेटे राजीव रंजन ने बताया कि 'गोतिया अक्षय कुमार उर्फ पमपम सिंह के साथ सालों से जमीन विवाद चल रहा है। उसने साजिश के तहत अपराधियों के साथ मिलकर मेरे पिता और चाचा की हत्या कर दी।' डबल मर्डर से गांव में दहशत का माहौल है। कोई भी व्यक्ति इस मामले में बोलने से बच रहा है। शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे SDPO मनोज कुमार ने परिजन से मामले की जानकारी ली और हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। SDPO ने बताया कि 'घटना आपसी जमीन विवाद में रंजिश का परिणाम है, अपराधियों को चिह्नित करने के साथ गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।'

गांव में तैनाती की गई पुलिस 

हत्या के बाद से गांव में उपजे तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है। परिजन को सुरक्षा दी गई है। बेलदौर के थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि मामले में बेटे के बयान पर अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस की वर्दी में आए अपराधी कौन थे, इसकी भी जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मोबाइल नहीं दिलाने पर छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान, शव के टुकड़े-टुकड़े कर लगाया ठिकाने

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तरप्रदेश के सहारनपुर का है, जहां मोबाइल के कारण हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर घर के कमरे में दफना दिए। वारदात को अंजाम देने के करीब 22 दिन बाद हत्या का खुलासा हुआ। पड़ोसियों के मुताबिक उन्हें आरोपी के घर से बदबू आने लगी थी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


मामला सहारनपुर के फतेहपुर ढोला गांव का है, जहां दो भाई फरमान (30) और रहमान रहते थे। ईद से तीन दिन पहले यानी 18 जुलाई को फरमान ने अपने लिए नया फोन खरीदा, जिसके बाद फरमान घर आया तो 16 साल के छोटे भाई रहमान ने भी अपने लिए फोन की मांग की। जब फरमान ने फोन देने से इनकार किया तो दोनों भाइयों में बहस हो गई। इसी बीच बहसबाजी में रहमान ने फरमान के सिर पर फावड़ा मार दिया। हमला इतना तेज था कि फरमान की मौके पर ही मौत हो गई।

9 अगस्त की रात को हुआ मामले का खुलासा

पुलिस के मुताबिक बड़े भाई की मौत हो जाने से रहमान डर गया। इसके बाद रहमान ने फावड़े से फरमान के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और फिर घर के ही एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। लाश को ठिकाने लगाने के बाद रहमान अनजान बना बेखौफ गांव में घुमता रहा। जब गांव वालों ने फरमान के बारे में पूछा तो बोला कि वो मजदूरी करने गया है, लेकिन 9 अगस्त की रात जब घर से तेज बदबू आने लगी तो गांव वालों ने पुलिस को बुलाया।

थाना प्रभारी अशोक सोलंकी ने दी जानकारी 

पुलिस जब घर में पहुंची और दरवाजा खोला तो कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद रहमान से इस बारे में पूछा तो उसने सच उगल दिया और भाई की हत्या की बात कबूली। इसके बाद आरोपी रहमान की निशानदेही पर पुलिस ने खुदाई कराई गई। शव बुरी तरह सड़ चुका था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई ही घर में रहते थे। 3 बहनों की शादी हो चुकी है और माता-पिता पहले ही मर चुके है। बड़ृा भाई फरमान मजदूरी कर के छोटे की परवरिश कर रहा था। कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि दोनों भाइयों में मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर में फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी।

दरिंदगी: 4 युवकों ने दो नाबालिग बहनों से किया गैंगरेप, हालत बिगड़ने पर पिलाया कीटनाशक, दोनों की मौत

No comments Document Thumbnail

देश में रेप और हत्या की वारदात लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म और हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला हरियाणा के सोनीपत जिले का है, जहां के एक गांव में चार युवकों ने दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उन्हें कीटनाशक पिला दिया गया। जिससे दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने लड़की की मां को उसके बेटों को मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और सर्पदंश से मौत होने की जानकारी पुलिस को देने को कहा था। 


वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गैंगरेप और कीटनाशक के प्रभाव में मौत का पता लगने पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रहता था। परिवार में दंपति, उनके दो बेटे  और दो बेटियां थीं। उसी परिसर में अलग कमरे में बिहार के चार अन्य युवक भी रहते थे।

आरोपियों ने मृतक की मां को दी थी धमकी

युवकों ने 5 अगस्त की रात को 16 और 14 साल की दोनों बहनों को अपने कमरे में ले गए और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें कीटनाशक पिला दिया। बाद में लड़कियों को उनके कमरे में छोड़ दिया। साथ ही उनकी मां को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसके बेटों को मार देंगे। जब बेटियों की हालत बिगड़ने लगी तो महिला उन्हें लेकर दिल्ली के अस्पताल पहुंची। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला ने बेटियों की मौत का कारण सर्पदंश बताया था। जिस पर दिल्ली में पुलिस ने सात अगस्त को पोस्टमॉर्टम करा दिया था। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म और कीटनाशक पिलाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने लड़कियों की मां से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी।

पूछताछ में पुलिस ने बताई पूरी बात

महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले चार युवकों ने बेटियों के साथ दुष्कर्म किया है। रात को आरोपियों ने बेटों को भी मारने की धमकी दी थी। बाद में बेटियों की हालत बिगड़ने और आस-पास के लोगों के आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इस पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या और जहर पिलाने का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी है।  कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि दो लड़कियों की मौत के बाद उनकी मां ने सर्पदंश से मौत होने की बात कही थी। पुलिस ने सजगता बरते हुए पोस्टमॉर्टम कराया था। जिसमें मामले का खुलासा हो गया। महिला को डराकर चुप कराने की बात सामने आई हैं।  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.