Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दरिंदगी: 4 युवकों ने दो नाबालिग बहनों से किया गैंगरेप, हालत बिगड़ने पर पिलाया कीटनाशक, दोनों की मौत

देश में रेप और हत्या की वारदात लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म और हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला हरियाणा के सोनीपत जिले का है, जहां के एक गांव में चार युवकों ने दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उन्हें कीटनाशक पिला दिया गया। जिससे दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने लड़की की मां को उसके बेटों को मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और सर्पदंश से मौत होने की जानकारी पुलिस को देने को कहा था। 


वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गैंगरेप और कीटनाशक के प्रभाव में मौत का पता लगने पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रहता था। परिवार में दंपति, उनके दो बेटे  और दो बेटियां थीं। उसी परिसर में अलग कमरे में बिहार के चार अन्य युवक भी रहते थे।

आरोपियों ने मृतक की मां को दी थी धमकी

युवकों ने 5 अगस्त की रात को 16 और 14 साल की दोनों बहनों को अपने कमरे में ले गए और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें कीटनाशक पिला दिया। बाद में लड़कियों को उनके कमरे में छोड़ दिया। साथ ही उनकी मां को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसके बेटों को मार देंगे। जब बेटियों की हालत बिगड़ने लगी तो महिला उन्हें लेकर दिल्ली के अस्पताल पहुंची। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला ने बेटियों की मौत का कारण सर्पदंश बताया था। जिस पर दिल्ली में पुलिस ने सात अगस्त को पोस्टमॉर्टम करा दिया था। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म और कीटनाशक पिलाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने लड़कियों की मां से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी।

पूछताछ में पुलिस ने बताई पूरी बात

महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले चार युवकों ने बेटियों के साथ दुष्कर्म किया है। रात को आरोपियों ने बेटों को भी मारने की धमकी दी थी। बाद में बेटियों की हालत बिगड़ने और आस-पास के लोगों के आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इस पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या और जहर पिलाने का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी है।  कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि दो लड़कियों की मौत के बाद उनकी मां ने सर्पदंश से मौत होने की बात कही थी। पुलिस ने सजगता बरते हुए पोस्टमॉर्टम कराया था। जिसमें मामले का खुलासा हो गया। महिला को डराकर चुप कराने की बात सामने आई हैं।  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.