Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शर्मसार हुई महाराष्ट्र: नाबालिग के साथ दो दिनों तक गैंगरेप की वारदात, 8 आरोपी गिरफ्तार

देश में गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of gang rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से रेप और गैंगरेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र के पुणे का है, जहां से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां कुछ युवकों ने मिलकर एक नाबालिग के साथ लगातार 2 दिनों तक गैंगरेप किया है। नाबालिग की उम्र 13 साल है। जानकारी के मुताबिक पुणे रेलवे स्टेशन से पहले उसका अपहरण किया गया। फिर रेलवे के 2 कर्मचारियों और कुछ रिक्शा चालकों ने मिलकर उसके साथ  हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


पुलिस के मुताबिक 13 साल की पीड़िता 31 अगस्त की रात अपने गांव जाने के लिए पुणे रेलवे स्टेशन पर आई थी। इस बीच कुछ आरोपियों ने उसके पास आकर उसे बातों में लगाया और कहा कि इतनी रात उसे ट्रेन नहीं मिलेगी। फिर उसे बहलाकर रेलवे स्टेशन से बाहर ले आए। इसके बाद अपहरण करके उसे पुणे के वानवडी इलाके में लाया गया, जहां आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने दो दिनों तक लगातार उस मासूम का शोषण किया।

8 आरोपी गिरफ्तार

इस बीच रविवार यानी 5 सितंबर  की शाम यह खबर सामने आई तो पूरे शहर में खलबली मच गई। वानवडी पुलिस ने तुरंत घटना की गंभीरता को देखते हुए गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपियों की पहचान की गई और 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में और भी कुछ आरोपियों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस इसकी जांच में लगी है।

पुणे में कुछ दिन पहले ही हुई थी ऐसी ही वारदात 

10 दिनों पहले पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। दो नाबालिग लड़कों ने इसी तरह एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही बलात्कार के वक्त की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। वे उससे संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी देते हुए बार-बार रेप कर रहे थे। आखिर में जब अत्याचार हद से ज्यादा बढ़ता गया तो उस बच्ची ने अपने परिवार को सारी बातें बता दी। पुलिस ने उन दोनों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर पहले भी गंभीर मामले दर्ज हैं। यही वजह है कि पीड़िता का परिवार शुरुआत में शिकायत दर्ज करवाने से डर रहा था।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.