Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

फिर शर्मसार हुई महाराष्ट्र: 16 साल की नाबालिग के साथ 3 लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता ने जहर खाकर की खुदकुशी

देश में गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of gang rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से रेप और गैंगरेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र के परभणी का है, जहां से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, परभणी कॉलेज में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप किया है, जिसकी वजह से परभणी के सोनपेठ तालुका में रहने वाली पीड़िता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। पीड़िता की उम्र 16 साल थी। जानकारी के मुताबिक बीते दो सालों से तीनों आरोपी उसे परेशान कर रहे थे। वहीं 12 सितंबर को मौका पाकर तीनों दरिंदे पीड़िता को डिघोल तांडा परिसर ले गए, जहां उन्होंने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 


इस हादसे के बाद पीड़िता ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए अंबाजोगाई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने पीड़िता को लातूर के अस्पताल में ले जाने को कहा। लातूर अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। पीड़िता के परिवार वालों की शिकायत के बाद 19 सितंबर को पुलिस ने कई धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। ये दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। इस मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग

घटना की जांच सोनपेठ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप काकडे, सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीनिवास भिकाने, पुलिस उप निरीक्षक विष्णु गिरि, पुलिस उप निरीक्षक मंचक फड के साथ सोनपेठ पुलिस की टीम कर रही है। इस बीच सामूहिक बलात्कार और उसके बाद पीड़िता द्वारा आत्महत्या किए जाने से पूरे परभणी में खलबली मच गई है। स्थानीय लोगों में आक्रोश बहुत ज्यादा है। लोग फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और तीनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।  

साकीनाका में हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी

एक हफ्ते पहले मुंबई के साकीनाका में एक महिला का रेप हुआ था। रेप के बाद बड़ी निर्ममता से पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसेड़ दिया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। BJP प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने तब बयान दिया था कि एक हफ्ते में इस तरह के बलात्कार की राज्य में छह घटनाएं हुई हैं। उन्होंने सवाल किया था कि ऐसे नराधमों में कानून का डर क्यों खत्म होता जा रहा है? बलात्कार की घटनाओं में अचानक तेजी क्यों आ गई है? महाराष्ट्र महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित क्यों होता जा रहा है? लेकिन यह सवाल अपनी जगह कायम है। बलात्कार की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं।  

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। दरिंदे न तो बच्चों को छोड़ रहे हैं और न हो बुजुर्गों को। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.