Media24Media.com: आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Document Thumbnail

देश में गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of gang rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से रेप और गैंगरेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का है, जहां एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग के साथ ये वारदात तब हुई जब वह गांव के मेले से घर लौट रही थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब शांति निकेतन थाना क्षेत्र के आदित्यपुर में एक चरक मेले से नाबालिग और उसका प्रेमी वापस आ रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच लोगों ने लड़की के प्रेमी की पिटाई की और उसे नदी के किनारे ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि लड़की का बोलपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपी के स्केच बनाने के लिए उससे मदद मांग रही है। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक रूप से ऐसा लगता है कि आरोपी बीरभूम के बाहर के थे और ग्रामीण मेले में घूमने और दर्शन करने आए थे। मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस के आला अधिकारी शांतिनिकेतन के एक गांव में लड़की के घर के भी गए थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.