Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

15 साल की नाबालिक के साथ दुष्कर्म की वारदात, रिश्तेदार के घर पर फंदे से लटका मिला शव

Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दुष्कर्म (rape in West Bengal) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला नदिया जिले के हंसखली इलाके का है, जहां फिर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के बाद नाबालिग अपने रिश्तेदार के मकान में फांसी से लटकी हुई मिली है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता ने इसकी शिकायत थाने में की है। साथ ही आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी 15 साल की बेटी धनताला में रिश्तेदार के घर गई थी, जहां उनकी बेटी के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।

फाइल फोटो

उन्होंने बताया कि किशोरी का शव उसके रिश्तेदार के मकान में फांसी के फंदे से लटके हुए मिला। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उसने ये स्पष्ट नहीं किया कि आरोपी उनमें से एक है या नहीं। पुलिस ने यह भी कहा कि शिकायत के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है, लेकिन किशोरी के पिता उससे संतुष्ट नहीं हैं और दोबारा परीक्षण का अनुरोध किया है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि किशोरी के पिता किन कारणों से रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे। स्थानीय अदालत ने दूसरे परीक्षण की अर्जी स्वीकार कर ली है। 

आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप

बता दें कि कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इससे पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग के साथ ये वारदात तब हुई जब वह गांव के मेले से घर लौट रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब शांति निकेतन थाना क्षेत्र के आदित्यपुर में एक चरक मेले से नाबालिग और उसका प्रेमी वापस आ रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच लोगों ने लड़की के प्रेमी की पिटाई की और उसे नदी के किनारे ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2020 में हर दिन बलात्कार के 77 मामले दर्ज किए गए। इस तरह साल 2020 में देश में दुष्कर्म के कुल 28 हजार 046 मामले सामने आए। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। पिछले साल पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 3 लाख 71 हजार 503 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 में 4 लाख 05 हजार 326 थे। वहीं 2018 में 3 लाख 78 हजार 236 थे। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.