Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

2 सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की वारदात, पुलिस गिरफ्त में 2 आरोपी

बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर शर्मसार हुई है, जहां दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग बहनों ने बताया कि आरोपियों ने मुंह में पिस्टल डाल कर उन्हें धमकाया। इस दौरान दोनों बहनों ने आरोपियों को छोड़ने की मिन्नतें की, लेकिन 3 घंटों तक उनके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। फुलवारी शरीफ में ये वारदात हुई है। दरिंदगी के बाद आरोपियों ने कहा कि हमारा नाम विशाल और रॉकी है, जाओ जिसे जो कहना है कह दो, जो करना है कर लो। इसके बाद जैसे-तैसे लड़कियां भाग कर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। 

पीड़ित बहनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना है कि वे दोनों बहनों को पहले से जानता है, दोनों शादी के लिए दबाव बना रही थी और जब उसने शादी करने से मना किया तो लड़की ने थाने में जाकर दुष्कर्म की झूठी FIR दर्ज करा दी। दोनों बहनें झूठ बोल रही हैं। परिजनों का कहना है कि 2 नाबालिग बहनें देर रात अपने घर के बगल के खेत में शौच करने गए थी। 

पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म

इसी बीच बाइक पर सवार हथियार लेकर दो युवक वहां पहुंचे और दोनों बहनों को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ हथियार के बल पर रात भर खेत में दुष्कर्म किया। दोनों बहनों ने जब शोर मचाने की कोशिश की, तो पिस्तौल दोनों के मुंह में डालकर हत्या कर देने की धमकी दे डाली। डर के मारे दोनों बहने चुप रहीं। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने अपना नाम विशाल और रॉकी बताते हुए ये धमकी दी कि थाना भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता। मंगलवार सुबह दोनों बहनों को लेकर परिजन खगौल थाना पहुंचे। खगौल थाने के पदाधिकारी ने दोनों बहनों को फुलवारी शरीफ थाना भेजा, जहां शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2020 में हर दिन बलात्कार के 77 मामले दर्ज किए गए। इस तरह साल 2020 में देश में दुष्कर्म के कुल 28 हजार 046 मामले सामने आए। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। पिछले साल पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 3 लाख 71 हजार 503 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 में 4 लाख 05 हजार 326 थे। 

फाइल फोटो

वहीं 2018 में 3 लाख 78 हजार 236 थे। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.