Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

फिर शर्मसार हुई महाराष्ट्र: चलती ट्रेन में महिला के साथ गैंगरेप, पति के सामने दिया वारदात को अंजाम

Document Thumbnail

देश में रेप और गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of gang rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से रेप और गैंगरेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला लखनऊ से मुंबई आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस का है, जिसमें एक महिला यात्री के साथ चार लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। महिला अपने पति के साथ लखनऊ से मुंबई जा रही थी। आरोपियों ने पहले ट्रेन में चढ़कर लूटपाट की फिर महिला के साथ गैंगरेप किया। पति गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक ना सूनी। हालांकि घटना के बाद GRP ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


जानकारी के मुताबिक ट्रेन के अंदर अचानक 7 से 8 बदमाश घुस गए थे, जिन्होंने पहले 15 से 20 यात्रियों से लूटपाट की। उसके बाद ट्रेन में यात्रा कर रही एक 20 साल की युवती के साथ गैंगरेप किया। इस घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। वारदात स्लीपर कोच में हुई है। GRP कमिश्नर कैसर खालिद ने बताया कि करीब 8 लोग ट्रेन में चढ़े और लूटपाट की। फिर पति के साथ ट्रैवल कर रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

GRP ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। GRP बाकी के 4 आरोपियों की तलाश कर रही है। GRP और क्राइम ब्रांच की टीम मिलकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 96 हजार 390 रुपए के सामान जब्त किया गया है, जिसमें ज्यादातर मोबाइल थे और 34 हजार 200 कैश बरामद किया गया है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। दरिंदे न तो बच्चों को छोड़ रहे हैं और न हो बुजुर्गों को। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.