Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पुजारी की नाबालिग बेटी के साथ रेप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Document Thumbnail

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है, जहां एक पुजारी की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 2 दिन पहले नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया था। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के कस्बा कोसली थाना क्षेत्र के गांव में कई साल से एक मंदिर में पुजारी अपने परिवार के साथ रहता है। उनकी बड़ी बेटी 10वीं की छात्रा है। 28 अप्रैल की रात आरोपी अखिलेश नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दे घर से भगा ले गया। किशोरी के पिता ने बताया कि दो दिन उसे आरोपी ने अपने साथ रखा और उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बेटी के गायब होने की शिकायत पुलिस को दी।

कोसली पुलिस ने नाबालिग को किया बरामद

कोसली पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर नाबालिग को बरामद कर लिया। नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। पिता का कहना है कि एक महीने से लगातार आरोपी उनकी बेटी के संपर्क में था और उसे झांसा देकर साथ ले गया। पुलिस आरोपी अखिलेश की तलाश कर रही है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2020 में हर दिन बलात्कार के 77 मामले दर्ज किए गए। इस तरह साल 2020 में देश में दुष्कर्म के कुल 28 हजार 046 मामले सामने आए। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। पिछले साल पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 3 लाख 71 हजार 503 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 में 4 लाख 05 हजार 326 थे। वहीं 2018 में 3 लाख 78 हजार 236 थे। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.