Media24Media.com: mahasamund news in hindi

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label mahasamund news in hindi. Show all posts
Showing posts with label mahasamund news in hindi. Show all posts

सरायपाली और पिथौरा सहित जिले के 101 गांव में हुआ 100% वैक्सीनेशन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद जिले के 2 शहरी क्षेत्र सरायपाली और पिथौरा में 100 फीसदी टीकाकरण हुआ है। पात्र लोगों को पहली और दूसरी डोज दी गई। ये जिले के पहले और दूसरे शहरी क्षेत्र हो गए हैं, जिनमें शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ । जिले में टीकाकरण में अपेक्षाकृत तेजी आई है। इसकी मुख्य वजह जिला प्रशासन की बेहतर रणनीति स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आम जनता, समाजसेवी,जनप्रतिनिधियों,पार्षदों,व्यापारी संगठन  की सक्रिय भागीदारी की बदौलत शहरी क्षेत्र सरायपाली और पिथौरा में शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। 


प्रदेश के किसान अब 31 जुलाई 2021 तक करा सकते हैं खरीफ फसलों का बीमा


कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला प्रशासन की ओर से सभी के सहयोग के लिए आभार जताया और आगे भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की। इससे पहले जिले की  101 गांवों में 100 फीसदी लोगों को टीकाकरण हो चुका है। जिसमें सरायपाली के 59 गांव,बागबाहरा के 19,पिथौरा के 13, महासमुंद और बसना ब्लॉक के 5-5 गांव शामिल है। अब शहरी क्षेत्र सरायपाली और पिथौरा भी 100 फीसदी टीकाकरण में शामिल हो गए हैं। 


शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन


सहायक टीकाकरण अधिकारी मुकुंद राव ने बताया कि 17 जुलाई तक नगरीय क्षेत्र महासमुंद में लक्ष्य का 55.43 प्रतिशत लोगों को कोविड की खुराक दी गई है। बागबाहरा नगरीय में 82.48 फीसदी को, तुमगांव में 78.69 प्रतिशत पात्रधारियों को और सबसे ज्यादा बसना नगरीय क्षेत्र में 83.43 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के पात्र नागरिकों को कोविड-19 पहली डोज की शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन की गई है। 



अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले यहां 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के पहले चरण का टीकाकरण पूर्व में किया जा चुका है। फिर भी अपवाद स्वरूप कुछ ऐसे लोग छुटे हुए हैं। जिनमें गर्भवती माताएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति और किसी अन्य कारणों से गांव से बाहर गए हुए हैं। वे टीकाकरण से छूटे है। पात्र लोगों ने पहली डोज लगवा ली है। 


गीत-संगीत समाचार पत्रों के जरिए प्रचार 


जिले में अब टीकाकरण के लिए जागरूकता का असर दिखने लगा है। अब स्वास्थ्य विभाग की उम्मीद से ज्यादा लोग टीकाकरण केंद्रों में पहुंचने लगे हैं। जिले के कुछ स्वास्थ्य केंद्रों में देखा गया कि टीकाकरण का समय खत्म होने से पहले वैक्सीन भी खत्म हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिन पहले टीकाकरण लगाने वाले केंद्रों का विभिन्न प्रचार माध्यमों गीत-संगीत समाचार पत्रों के जरिए प्रचार किया जाता है। गांव में एक दिन पहले डुग्गी मुनादी कराई जाती है। जिससे लोगों को टीकाकरण की जानकारी मिल जाती है। यही वजह है कि टीकाकरण में प्रगति आने लगी है। अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोगों को टीकाकरण के लिए जागरुक किया जा रहा है।



मां- बेटियों की 'जलती चिता' पर सेंक रहे 'राजनीतिक रोटी' !

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द नगर से लगे बेमचा गांव में एक परिवार की पांच बेटियों और उसकी मां ने ट्रेन से कटकर गत दिनों आत्महत्या कर ली। हृदय विदारक इस घटना ने सबको चिंतित कर दिया है। मानवता को झकझोर कर रख देने वाली इस घटना पर शोक संवेदना प्रकट करने होड़ सी मच गई है। पक्ष-विपक्ष के नेता, समाजसेवी पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधा रहे हैं।





लोक जनशक्ति पार्टी में जारी है पॉलटिकल ड्रामा, चिराग पासवान को हटाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से….





आत्महत्या के लिए अनेक कारण दिन प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। जो भी हुआ है, वह मानव समाज को झकझोर कर रख दिया है। बहुत ही भयंकर और दुःखद घटना है। जिससे हमारे तथाकथित सभ्य समाज को सबक लेने की आवश्यकता है। भविष्य में इस तरह की घटना की पुरावृत्ति ना होने पाए, इसके लिए इस घटना की दंडाधिकारी जांच कराकर मामले के रहस्य पर से पर्दा उठाए जाने की जरूरत है। ऐसा कहना है छत्तीसगढ़ नागरिक मंच महासमुन्द के संयोजक पंकज साहू का।





क्या हुआ कांग्रेस का वादा





'मीडिया' को जारी बयान में उन्होंने कहा है कि कुछ लोग इस घटना पर राजनीति कर रहे हैं। और जांच को प्रभावित कर रहे हैं। यह वही गांव है, जहाँ वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में आमसभा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिया था। और आम जन समुदाय को संबोधित करते हुए ऐलान किया था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो "किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और शराब की दुकानें साफ" अर्थात पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की थी।





आत्महत्या या हत्या, जांच जरूरी





कथित तौर पर सामूहिक आत्महत्या के प्रकरण में अनेक लोग ज्ञापन सौंप कर दोषियों के विरुध्द कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं। ऐसा करते हुए अखबारों में इसकी खबर छपवा रहे हैं। उनसे एक सवाल है कि वे किन दोषियों पर और क्या कार्यवाही चाहते हैं ? कुछ दिनों पूर्व इसी ग्राम में विपक्ष की भूमिका में भाजपा दल के नेता, पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों की जांच समिति ने पहुंचकर इसमें राजनीति करने का प्रयास किया। इसे शराब जनित घटना से जोड़ने का कृत्य किया। जिसका ग्रामवासियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध किया। नतीजा जांच दल के जिले के प्रमुखों में आपस में ही विवाद हुआ। इस मामले में उन्होंने विपक्ष का धर्म तो निभाया। पर इन विपक्ष दल के इन प्रतिनिधियों को इतना बड़ा मुद्दा नजर नहीं आया। जो कि बेमचा ग्राम से लगा हुआ है। परसवानी से बिरकोनी तक 50 करोड़ के गर्म रेत पर्यावरण का चीरहरण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। जो कि मीडिया ने प्रमुखता से उठाया है। उस पर ये जांच दल क्यों नही गए? अथवा जिला की भाजपा इसके लिए कब जांच समिति बनाएगी?





Good News: Corona के खिलाफ जंग में अब मिली एक और वैक्सीन, 90 फीसदी तक कारगर…





मां- बेटियों की जलती चिता पर सेंक रहे राजनीतिक रोटी?





जिले में रेत के वैध-अवैध कारोबार में सत्ता की साठगांठ पर भाजपाइयों को जवाब देना चाहिए। अथवा यह माना जाएगा कि पक्ष और विपक्ष का गठबंधन है। जिसके लिए " ये रिश्ता क्या कहलाता है" का उदाहरण जनता दे रही है। यह माना जा रहा है कि महज औपचारिकता निभाई जा रही है। और मां-बेटियों की जलती चिता पर विपक्ष केवल राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास कर रही है।


भाजपा मौत पर राजनीति न करे, जनता ने दिया करारा जवाब- डॉ रश्मि

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्रकार ने बयान जारी कर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बेमचा गांव की एक लाचार माँ और उनकी पांच बेटियों द्वारा ट्रेन से कटकर जान देने के मामले में कहा कि सामूहिक आत्महत्या बहुत ही दुखद है। जिलाध्यक्ष भी इसी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का जांच दल मृतक के परिजनों से जानकारी लेने जब ग्राम बेमचा पहुंचकर जानकारी ले रहा था, तभी उनके सवालों को सुनकर अनेक ग्रामवासियों ने जांच दल के सामने ही नारेबाजी शुरू कर दी। उन्हें मौत पर राजनीति नहीं करने की चेतावनी दी। डॉ रश्मि ने बताया कि भाजपा मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त नही करते हुए अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का कार्य कर रही है। लाशों पर राजनीति कर रही है। सच्चाई को दरकिनार कर मुद्दे से भटकाते हुए इसे केवल शराब का मुद्दा बता रही है। जबकि मृतक महिला का पति व पांच बेटियों का पिता पुलिस की गिरफ्त में है और इसकी प्रशासनिक जांच जारी है। मृतकों के प्रति पूरा गांव और कांग्रेस पार्टी संवेदना के साथ सही तथ्यों के लिए जुटी है।






जज के बंगले में मिली कर्मचारी की लाश, मृतक के भाई ने कहा- मामले की हो निष्पक्ष जांच




डॉ रश्मि चंद्राकर ने उक्त मुद्दे पर यह भी बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अपने बच्चों को पढ़ा लिखा रहा था। दोनों पति-पत्नी रोजमर्रा का कार्य किया करते थे। गिरफ्तार व्यक्ति नशा करता था लेकिन उसके केवल नशे मात्र से पूरा परिवार इतना बड़ा कदम उठा लेगा, यह केवल एकमात्र कारण हो संभव नहीं है। प्रशासनिक स्तर पर पुलिस के द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उस समय केवल अपनी ओछी राजनीति को चमकाने के लिए भाजपा द्वारा शासन-प्रशासन को बदनाम करने के लिए और जांच को प्रभावित करने के लिए केवल शराब का मुद्दा बता रही है।






छत्तीसगढ़ में विफलताओं के ढाई साल बाद शुरू होने वाली है कांग्रेस की ढलान : शिवरतन शर्मा




15 साल के कुशासन के बाद शराबबंदी पर राजनीति शोभा नही देती





भाजपा ने 15 साल तक जो शराब परोसी है और अब 15 साल के कुशासन के बाद शराबबंदी पर राजनीति उन्हें शोभा नही देती है । बेमचा की इस घटना पर स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।


कोरोना काल में माईकिंग बन रहा जागरूकता का सशक्त साधन

No comments Document Thumbnail

रायपुर । माईकिंग के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौसमी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। कोरोना के अतिरिक्त मौसमी बीमारियों की जानकारियां लोगों को माइकिंग के माध्यम से प्रदान कर रही हैं, जिसे क्षेत्रवासियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में यह गतिविधियॉ आयोजित की जा रही है ।
पर्यवेक्षक रीता चौधरी कहती है ‘’आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में नियमित रूप से कोविड-19 के संक्रमण के प्रति जागरूक करने के अतिरिक्त लोगों को लू और आगामी मौसमी बीमारियों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है ताकि समय पूर्व लोग सतर्क हो और बीमार होने पर नियमित रूप से उपचार करा सकें।‘’





माइकिंग से शारीरिक दूरी का पालन भी सही तरीके से





आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रतिमा गजभिए ने बताया,”क्षेत्र में माईकिंग एक बेहतर माध्यम है साथ ही इस माध्यम से लोगों तक अपनी बातों को पहुंचाने के दौरान शारीरिक दूरी का पालन भी सही तरीके से होता है और लोगों तक अपनी बात भी आसानी से पहुंच जाती है ।“
गजभिए कहती है “माइकिंग के माध्यम से कोविड-19 के साथ-साथ लू, डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू के बारे लोगों को जागरुक कर रहे हैं। इस दौरान कोविड-19 से बचाव, एवं मौसमी बीमारियों से बचने के लिए क्या- क्या सावधानियॉ रखना है, के बारे में बता रहे हैं। जैसे-लू लगना, आतप ज्वर, ऊष्मा-मूर्छा (हीट स्ट्रोक या सन स्ट्रोक) शरीर की वह रोग अवस्था है जिसमें गर्मी के कारण शरीर का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस (104.0 डिग्री फारेनहाइट) के पास पहुँच जाता है और मन में उलझन की स्थिति रहती है। इसके अन्य लक्षण हैं- लाल, शुष्क त्वचा, सिरदर्द, चक्कर आना हो सकता है ।





मलेरिया के बारे में लोगों को किया जागरुक





वहीं मलेरिया के बारे में भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है जिसमें लगातार बुखार आता है,ज्यादा पसीना आता है,शरीर में कमजोरी आना और दर्द रहना, सिर दर्द होना, ज्यादा ठंड लगना मलेरिया के लक्षण है ।“
इसके अलावा स्वाइन फ्लू प्रभावित व्यक्ति में सामान्य मौसमी सर्दी-जुकाम जैसे ही लक्षण होते हैं, जैसे‌-नाक से पानी बहना या नाक बंद हो जाना,गले में खराश,सर्दी-खांसी,बुखार,सिरदर्द, शरीर दर्द, थकान, ठंड लगना,पेटदर्द,कभी-कभी दस्त उल्टी आना।लोगों से अपील की जा रही है की इस प्रकार के किसी भी लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर त्वरित उपचार कराना चाहिए । उपचार में कोताही या अधूरा उपचार करने पर इस तरह की बीमारियों में जान जाने का खतरा भी बना रहता है । साथ ही कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते रहना है ।





वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को आपसी चर्चा कर जागरूक भी करें, समय पर वैक्सीनेशन करवाने से कोविड-19 के संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है ।‘’


अंकित के सिर पर अब लटकने लगी है निष्कासन की तलवार !

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। सामाजिक सदभाव बिगाड़ने वाले वीडियो को व्हाट्सएप्प ग्रुप में शेयर करना कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा के लिए मुसीबत बन गया। अब जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कारण बताने नोटिस जारी किया है। बताया जाता है कि साहू समाज के एक उच्च स्तरीय (प्रदेश, जिला, तहसील, नगर समाज के प्रतिनिधियों का दल) प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। जिस पर प्रदेशाध्यक्ष ने ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अंकित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने महासमुन्द जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया है।





अंकित को कोर्ट से मिली जमानत, बीस हजार रुपये के जमानत पर रिहा





साहू समाज महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकरियों ने 26 मई को कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मिलकर अपनी भावनाओं से अवगत कराया था। इसके बाद अंकित को नोटिस जारी किया गया है। इसे निष्कासन की पहली कड़ी बताई जा रही है। जुर्म दर्ज होने, गिरफ्तारी और जमानत की उलझनों के बीच कांग्रेस नेता अंकित द्वारा निष्कासन की कार्यवाही से बचने एड़ी चोटी का जोर लगाए जाने की भी खबर है। गौरतलब है कि कल गिरफ्तार कांग्रेस नेता को न्यायालय ने जमानत पर रिहा किया।













कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी है चेतावनी





सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े साहू समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि कूटनीतिक चालबाजी से सामाजिक सदभाव बिगाड़ने में लगे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया तो वे पार्टी से खुद को अलग कर लेंगे। बहु संख्यक साहू समाज की चेतावनी को कांग्रेस संगठन ने गम्भीरता से लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि नोटिस देकर जवाब तलब करने के बाद अंकित को निलंबित अथवा निष्कासित किया जा सकता है।





















अन्य समाज के पदाधिकारी भी आए समर्थन में





सामाजिक सदभाव बिगाड़ने का मामला अब राजनीतिक रूप ले चुका है। इस बीच नगर देवांगन समाज और छत्तीसगढ़ राज्य यादव महासभा ने निंदा प्रस्ताव पारित कर साहू समाज के पदाधिकारियों का समर्थन किया है। उन्होंने इसे सर्वसमाज के बीच आपसी तालमेल और परस्पर सहयोग भाव में फूट डालने वाला कृत्य बताते हुए कठोर कार्यवाही की मांग की है।





अब भी चालबाजी से बाज नहीं आ रहा अंकित !





साहू समाज के जिलाध्यक्ष धरमदास साहू, बागबाहरा तहसील अध्यक्ष भेखलाल साहू, नगर अध्यक्ष प्रेम साहू, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आनंद साहू मचेवा, देवेंद्र साहू आदि ने कहा है कि जानबूझकर सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले कांग्रेस नेता का खुरापाती अब भी जारी है। इस मामले में जुर्म दर्ज होने के बाद साहू समाज के युवाओं को सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी की खबरें प्रकाशित कराना, समूचे मामले से अनजान साहू समाज के व्यक्ति से कपटपूर्ण अपनी जमानत कराकर यह बताने का प्रयास करना कि साहू समाज के कुछ लोग उनके साथ हैं, यह कूटनीतिक चालबाजी का नमूना है। समाज में फूट डालकर राजनीति करने की मंशा कभी पूरी नहीं होगी। इस तरह की हरकतों से समाज के युवाओं में रोष व्याप्त है। जो कभी भी विस्फोटक रूप ले सकता है।


महासमुन्द : महिला- बाल विकास जिला अधिकारी अनशन मामले में नया मोड़

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द के महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले का अनशन आज समाप्त हो गया है। बोदले ने संचालक महिला एवं बाल विकास दिव्या उमेश मिश्रा और कलेक्टर डोमन सिंह के समक्ष अनशन समाप्त किया। श्रीमती मिश्रा ने कलेक्टर के कक्ष में उन्हें लस्सी पिलाकर अनशन समाप्त करायी। महिला एवं बाल विकास अधिकारी बोदले बीते रविवार को अपने निवास पर रेडी-टू-ईट वितरण योजना में अनियमितता एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 टेण्डर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर अनशन पर बैठे थे।





संचालक महिला एवं बाल विकास दिव्या मिश्रा ने आज यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास अधिकारी के शिकायत बिन्दुओं की गठित जांच दल द्वारा आज महासमुन्द परियोजना ग्रामीण का जांच किया गया। प्रथम दृष्टया रेडी-टू-ईट गुणवत्तापूर्ण नहीं पाए जाने पर प्रगति महिला स्व-सहायता समूह बरोण्डाबाजार और एकता महिला स्व-सहायता समूह लभराखुर्द को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। संबंधित सेक्टर के दो पर्यवेक्षक शशि जायसवाल बरोण्डाबाजार एवं श्रीमती दीपमाला तारक लभराखुर्द को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।





संचालक दिव्या मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के क्रय में प्रथम दृष्टया में अनियमितता परिलक्षित हो रही है। फलस्वरूप वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 का संबंधित फर्म के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। प्रकरण की जांच पूर्ण होने पर दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज सिन्हा को कारण बताने नोटिस जारी किया गया है।


श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में महासमुंद अव्वल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद।  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के विभिन्न मानकों पर लॉकडाउन के बावजूद जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। इस मामलें में महासमुंद जिला पूरे छत्तीसगढ़ में आज की तारीख में मनरेगा के श्रमिकों को रोजगार दिलानें में शीर्ष पर है। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले की 549 ग्राम पंचायतों में 1467 काम चल रहें हैं। इनमें नया तालाब, तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण, मत्स्य पालन तालाब, भूमि सुधार, मेढ़ बंधान, नाला जीर्णोद्धार जैसे काम चल रहें है। इन कार्यों में 1,49,187 ग्रामीण श्रमिक काम कर रहे हैं।





549 ग्राम पंचायतों में 1450 से ज्यादा चल रहे काम





महासमुंद जिले की हर ग्राम पंचायत के प्रत्येक गांव में सभी वर्ग श्रेणी के मजदूर जो जॉबकार्डधारी है। उनके परिवार को 150 दिन का रोजगार और वन पट्टाधारियों को 50 दिवस का अतिरिक्त रेाजगार प्रदान करने का प्रयास लगातार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि मित्तल द्वारा किया जा रहा है। इसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आया है। महासमुंद जिला आज की तारीख में सर्वाधिक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने में प्रदेश में अव्वल है।





यह भी पढ़ें:- गोधन न्याय योजना: 32 गौठानों में गोबर खरीदी शुरू, 25 लाख का वर्मी कम्पोस्ट किया गया विक्रय





चालू वर्ष में एक लाख 68 हजार परिवारों को 56 लाख 53 हजार मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर डोमन सिंह ने मनरेगा में किए जा रहे कार्य के लिए मित्तल सहित सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और मनरेगा के टीम को बधाई दी। चालू वित्तीय वर्ष में 9,714 नवीन जॉब कार्ड प्रदाय किया गया है।





ग्रामीण श्रमिक को मिल रहा रोजगार





अधिकारियों ने बताया कि जिले में लगभग 10 हजार परिवारों ने 100 दिवस का कार्य पूर्ण किए है। जिले में लगभग 130 करोड़ से ज्यादा राशि के कार्य की स्वीकृति प्रदाय कर प्रत्येक जॉब कार्ड परिवार को न्यूनतम 100 दिवस रोजगार देने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही नए जॉब कार्ड के लिए आवेदन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत में दिया जा सकता है। साथ ही मजदूर द्वारा कार्य की मांग का मांग पत्र ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत में जमा करके 15 दिवस के भीतर कार्य पा सकते हैं।





यह भी पढ़ें:- कमार आदिवासी बच्चों और महिलाओं को परोसा जाएगा अंडा





अगर किसी को महात्मा गांधी नरेगा में मांग अनुसार 15 दिन में कार्य नहीं दिया जाता है तो तत्काल जिला पंचायत के टोल फ्री नंबर 18002336601 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिले में मनरेगा के तहत निर्माण कार्यो में मजदूरी करने वाली 13 गर्भवती महिलाओं को एक महीने के मातृत्व भत्ते के साथ प्रसूति अवकाश दिया गया है और इसी वित्तीय वर्ष में अब तक 18 महिलाओं को मातृत्व भत्ता दिया गया।





अधिकारियों ने दी जानकारी





अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी अन्य को इसमें आवेदन करना हो तो वो भी जनपद पंचायत के मनरेगा शाखा को दे सकते हैं। मनरेगा में यह राज्य पोषित योजना है। इसमें होने वाले खर्च का प्रावधान बजट में किया जाता है।





मातृत्व भत्ता





प्राप्त आवेदन अनुरूप मातृत्व भत्ता प्रदाय किया गया एक माह की रोजी 190 रुपए प्रति कार्य दिवस के हिसाब से 5700 रुपए मातृत्व भत्ते के रूप में दिए गए है, ताकि बच्चे और मां दोनों स्वस्थ रहे और सेहत दोनों की बनी रहे। इसके अलावा हितग्राहियों के लिए डबरी मछली पालन तालाब, नया तालाब, तालाब गहरीकरण, नहर जीर्णोध्दार, लूस बोल्डर, बोल्डर चेक डेम, गेबियन संरचना जैसे जल से संबंधित कार्य को प्राथमिकता छोटे वर्ग के किसान अपने भूमि और नालों पर अधिक उपजाऊ बनाने के लिए कार्य योजना तैयार कर कार्य कर सकते हैं।





यह भी पढ़ें:- भारत स्काउट गाईड संघ बागबाहरा ने मनाया स्काउट गाईड के जन्मदाता का जन्मदिवस, “चिंतन दिवस”





अपने खेत में जल संरक्षण, संवर्धन कार्यों, फलदार वृक्षारोपण कार्य, दिए जा सकते हैं आवेदन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या जिला पंचायत में अपने जॉब कार्ड के छाया प्रति के साथ दिया जा सकता है। महात्मा गांधी नरेगा का है एक ही नारा, प्रत्येक जॉब कार्ड को 100 दिन रोजगार प्रदाय करना है कर्तव्य हमारा।


कमार आदिवासी बच्चों और महिलाओं को परोसा जाएगा अंडा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। विशेष पिछड़ी जनजाति में शुमार कमार आदिवासी (Kamar tribal) परिवारों के 3 साल से 6 साल तक के बच्चों और 1 साल से 49 साल तक के बच्चियों और महिलाओं को अब आगामी 1 मार्च से हफ्ते में तीन दिन अंडा दिया जाएगा। इस पर होने वाला व्यय जिला खनिज न्यास निधि से किया जाएगा।





अंडा पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश





कलेक्टर डोमन सिंह (Mahasamund Collector Doman Singh) ने सोमवार को जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  मनोज सिन्हा को पूरी कार्ययोजना बनाकर आगामी 1 मार्च से कमार जाति परिवारों के 3 साल से 6 साल तक के बच्चों और 1 साल से 49 साल तक की बच्चियों और महिलाओं को उनके घर अंडा पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।





यह भी पढ़ें:- भारत स्काउट गाईड संघ बागबाहरा ने मनाया स्काउट गाईड के जन्मदाता का जन्मदिवस, “चिंतन दिवस”





महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने इसके लिए कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है और आगामी 1 मार्च से दिए गए निर्देशानुसार बच्चे, बच्चियों और महिलाओं को अंडा मुहैय्या कराया जाएगा। इस जनजाति को भारत सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत महासमुंद जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 फरवरी से कुपोषित बच्चों और 15 से 49 साल के चिन्हांकित एनीमिक महिलाओं को हफ्ते में तीन दिन गुणवत्तापूर्ण गरम पौष्टिक भोजन देने की शुरूआत हुई। इसके लिए भी राशि जिला खनिज न्यास निधि उपलब्ध कराई जा रही है।





कलेक्टर ने किया था कमार जनजाति से मुलाकात





कलेक्टर डोमन सिंह (Collector Doman Singh) की जिले इस महीने की 05 तारीख को विकासखंड बागबाहरा के भोथा गांव के गुलझर पारा पहुंचकर कमार जनजाति के बच्चों-परिवारों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा था। कलेक्टर का जाति के लोगों ने बांस से बनी हुई टोपी और टुकली माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत भी किया था। उन्होंने इस मौके पर व्यक्तिगत, सामुदायिक वनाधिकार और सामुदायिक वन संसाधन पट्टों और बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए थे। इसके अलावा कमार जाति के स्कूली बच्चों को अपने महासमुंद के सरकारी निवास पर भी आमंत्रित किया था।





यह भी पढ़ें:- इस कपल ने करवाया छत्तीसगढ़ के सरकारी हेलीकॉप्टर में फोटोशूट, फोटोज वायरल होते ही मचा तहलका, जानिए कौन हैं ये शख्स





जानकारी के मुताबिक महासमुंद सहित बागबाहरा और पिथौरा में कमार जाति (Kamar tribal) के परिवार निवासरत है। इनमें सबसे ज्यादा परिवार बागबाहरा विकासखंड में है। पूर्व वर्षों की सर्वे के मुताबिक जिले के 70 गांवों में कमार जनजाति के 671 परिवार थे। तब संयुक्त परिवारों में पुरूष की संख्या 1428 दर्ज है।





सर्वे कराने के निर्देश





तब अवयस्क रहे लड़के भी अब वयस्क होकर अलग परिवार के रूप में रह रहे हैं। मौजूदा आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। कलेक्टर ने कहा कि इसका सर्वे कराया जाए। ताकि कमार जनजाति परिवारों की सही-सही जानकारी मिल सके और हितग्राहियों को राज्य सरकार की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का उन्हें पूरा-पूरा लाभ दिलाया जा सके।





इन जिलों में रह रहे हैं कमार जनजाति





बता दें कि कमार जनजाति (Kamar tribal) गरियाबंद जिले के कुछ इलाकों सहित धमतरी जिले के साथ ही महासमुंद,बागबाहरा और पिथौरा विकासखंड में कुछ परिवार निवासरत है। ये जाति मुख्यत वनोपज संग्रहण और कुटीर कार्य, कृषि, मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले कमार जनजाति पिछड़े हुए गरीबी और अशिक्षा से घिरे हुए हैं।


साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पॉलीथिन मुक्त दलदली का संकल्प

No comments Document Thumbnail

पर्यावरण प्रेमियों के साथ एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने की 8 किमी साइकलिंग





महासमुन्द। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने महासमुन्द से दलदली तक साइकिल यात्रा निकाली गई। पिकनिक स्पॉट दलदली में पॉलीथिन की पन्नियां बीनने के बाद सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। स्वच्छता जागरूकता रैली में शामिल समाज सेवी और पर्यावरण संरक्षकों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी प्रफुल्ल ठाकुर और प्रेस क्लब महासमुन्द अध्यक्ष आनंदराम साहू ने उपस्थितजनों को संबोधित किया।






https://youtu.be/IFdvSwkGa5c




महासमुन्द के पुलिस कंट्रोल रूम से साईकिल में सवार होकर एसपी और एन्जॉय टीम के बच्चे सहित अनेक संगठन के लोग निकले। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एसपी ने ' हमर पुलिस- हमर संग' और पर्यावरण की रक्षा कौन करेगा -हम करेंगे का नारा बुलंद कराया।





द एन्जॉय ग्रुप के बच्चों और पर्यावरण संरक्षकों के साथ साइकिल यात्रा का पहला पड़ाव ग्राम लभराखुर्द में पड़ा। जहां यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात ग्राम पतेरापाली के ग्रामीणों द्वारा एसपी ठाकुर का पुष्प गुच्छ व श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने और ठगों से सांवधान रहने ग्रामीणों से अपील की।





यात्रा आगे की ओर प्रस्थान करते हुए पर्यटन स्थल महादेव घाट दलदली पंहुची। जहां सभी पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकर एसपी ठाकुर ने दलदली के घाट परिसर में बिखरे पड़े कूड़े करकट को उठाते हुए ये संदेश दिया कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। सभी मिलजुलकर धरती को स्वस्थ, स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।





आयोजन कर्ता "द एन्जॉय ग्रुप" के सदस्यों को उन्होंने दिल से धन्यवाद दिया। यात्रा पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हो कर बागबाहरा रोड मुख्य मार्ग होते हुये ग्राम लभराखुर्द,पतेरापाली ,मुड़मार, उमरदा होते हुए पर्यटन स्थल दलदली में सम्पन्न हुई। स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत जनपद पंचायत सदस्या श्रीमती निधि लोकेश चन्द्राकर द्वारा पर्यावरण संरक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।





           स्वच्छता जागरूकता के कर्णधारों और  पर्यावरण प्रेमियों मे  नूरेन चंद्राकर, लोकेश  चंद्राकर, हमर भुइयां महासमुंद के प्रफुल्ल दुबे, द एंजॉय ग्रुप महासमुंद खेमू यादव, यादव महासभा से राजू यादव, महावीर इंटरनेशनल महासमुंद रविंद्र जैन, परिवर्तन फाउंडेशन से भरत साहू, कुर्मी युवा जागृति संघ चेतन चंद्राकर ,रोल बोल क्लब श्रीमती सुधा पींचा, परवाह महासमुंद से मृत्युंजय चंद्राकर, दो कदम प्रकृति की ओर  से संजय साहू, आस्था  वुमन सोशियल संस्था श्रीमती तारीणी चंद्राकर, निदान से सुरेश शुक्ला, नई पहल से अग्रज शर्मा, क्रिएटिव ग्रुप से विकास शर्मा, प्रकृति के लिए से महेश मक्कड़ ,स्वच्छता समिति ग्राम पतेरापाली, लभराखुर्द,उमरदा के लोगों को और पर्यावरण संरक्षक सम्मान से प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू, महेंद्र पटेल, गोवर्धन साहू को सम्मानित किया गया। विशेषकर पर्यावरण प्रेमी हुकुम चंद्राकर, शेखर चंद्राकर,  महेश पटेल को भी सम्मानित किया गया।




जनसामान्य की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए और उन्हें प्रेरित करने के साथ ही समुदाय में व्यवहारगत परिवर्तन लाने और घरों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व सामुदायिक समूह स्थलों में स्वच्छता सुविधाओं की मांग सृजित करने एवं दलदली को प्लास्टिक मुक्त एरिया घोषित का संकल्प लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्टर से चर्चा कर दलदली को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित करने पर जोर दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अधिकांश घरों में वांछित व्यवहार अपनाने और खुले में शौच से मुक्ति की अपील भी साइकिल रैली के दौरान की जा रही है। इसका परिणाम यह हुआ है कि खुले में शौच के मामलों में कमी आई है। स्वच्छ पर्यावरण का स्तर बढ़ गया है। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वच्छता संबंधित अनेक काम किए जा रहे हैं। सभी पर्यावरण प्रेमियों को मोमेंटो दिया गया।





इस अवसर पर एसपी प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा अपने उदबोधन में कहा कि दलदली क्षेत्र में प्राकृतिक वातावरण मन को शांति प्रदान करने वाला है। यहां आसपास फैला कचरा यहाँ के सुन्दरता को खराब कर पर्यावरण को दूषित कर रहा है। प्लास्टिक कचरे का त्वरित निपटान कर ग्राम पंचायत और दलदली समिति के प्रस्ताव से इस क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त एरिया घोषित करने हेतु कलेक्टर के पास प्रस्ताव रखेंगे।





कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रेस क्लब के अध्यक्ष आनंदराम साहू द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया और मिलजुलकर सफाई के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं। मयंक गुप्ता ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले पर्यावरण संरक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।


प्रेस क्लब आहाता निर्माण के लिए भूमिपूजन, मनाया गया वसंतोत्सव

No comments Document Thumbnail


महासमुन्द। बसंत पंचमी के अवसर पर आज प्रेस क्लब महासमुन्द में आहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व महासमुन्द विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, वार्ड पार्षद मनीष शर्मा थे। अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू ने की।










सांसद निधि से प्रेस क्लब के लिए सांस्कृतिक भवन का निर्माण वर्ष 2017 में हुआ है। इसमें आहाता निर्माण कार्य की मांग लंबे अर्से से की जा रही थी। जिस पर विधायक मद से पांच लाख रुपये की सहर्ष स्वीकृति विधायक विनोद चंद्राकर ने दी है। शिलान्यास के साथ ही निर्माण कार्य का शुभारंभ निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा विभाग द्वारा कर दिया गया है।










इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू ने प्रेस क्लब के 45 साल के गौरवशाली इतिहास और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी मंचस्थ अतिथियों को दी।
मुख्य अतिथि विनोद चंद्राकर ने प्रेस क्लब में मिनी आडिटोरियम सह वाचनालय की मांग पर सैद्धान्तिक सहमति जताते हुए इसके लिए हर संभव प्रयास करने आश्वासन दिया। उन्होंने इसकी कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को दी है।नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने प्रेस क्लब के विभिन्न लंबित कार्यों को पूर्ण कराने की घोषणा की। उन्होंने कॉन्फ्रेंस हाल में स्वयं के व्यय से साउंड प्रूफ सिस्टम, फाल्स सीलिंग लगाने और पार्किंग स्थल को अध्यक्ष निधि से सुसज्जित करने की घोषणा की।










विशिष्ट अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए पार्षद मनीष शर्मा ने प्रेस क्लब के पास ओपन पार्किंग स्थल पर पेवर ब्लाक लगाने के लिए अपनी पार्षद निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।






इस अवसर पर शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने पांच हजार एक रुपये का स्वेच्छानुदान संस्था को देने की घोषणा की। उपस्थित पत्रकार और नागरिकों ने जन प्रतिनिधियों और शिक्षक की उदारतापूर्वक स्वेच्छानुदान का करतल ध्वनि से स्वागत किया। संचालन महासचिव रवि विदानी और आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष देवीचंद राठी ने किया









इस अवसर पर प्रमुख रूप से महासचिव रवि विदानी, श्रीरामकुमार तिवारी 'सुमन', बाबूलाल साहू, सालिकराम कन्नौजे, उपाध्यक्ष संजय महंती, सहसचिव संजय यादव, प्रचार संगठन मंत्री प्रभात महन्ती, सांस्कृतिक सचिव ललित मानिकपुरी, उत्तरा विदानी, प्रज्ञा चौहान, केपी साहू, आशुतोष शर्मा, विजय चौहान, जसवंत पवार, देवी चंद राठी, विपिन दुबे, भरत यादव, लोकेश साहू, पोषण कनौजे, महेेंद्र यादव, राजेेेश चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर उपस्थित थे।


20 लाख चोरी के मामले में गार्ड ही निकला मास्टरमाइंड, घर और गाड़ी के लालच में दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद. महासमुंद के सरायपाली में कल हुए सुमित सिनफेब व शुभम मार्ट में लगभग 20 लाख की चोरी की घटना का आज पर्दाफाश (Mahasamund theft case) पुलिस द्वारा किया गया। पुलिस ने घटना के 24 घण्टे के भीतर ही आरोपी व चोरी की गई पूरी राशि बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि दुकान में कार्यरत् सुरक्षागार्ड संजय कुमार यादव ही पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने आरोपी से चोरी हुए 20 लाख रूपए व घटना में प्रयुक्त पेचकश भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने घर बनाने और गाड़ी खरीदने के लालच में घटना को अंजाम दिया था। पूरे मामले में महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।





छत्तीसगढ़ में 10वीं -12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के पैटर्न में इस बार होगा बड़ा बदलाव, अब 32 की जगह मिलेंगे 20 पेजेस, पढ़िए पूरे बदलाव





पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने घटना की गंभीरता को देखते हुये सायबर सेल महासमुन्द एवं थाना सरायपाली टीम को आरोपी की पता तलाश करने हेतु निर्देशित किया। चार टीम का गठन किया गया। सभी टीम को अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकि सहायता के मदद से अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू किया एवं क्वह स्क्वाड के माध्यम से चोरी में प्रयुक्त कम्बल को सुघांकर छानबीन करना प्रारंभ किया तथा किराना दुकान व सुमित सिनफेब कपडा दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ करने का प्रारंभ किया गया। टीम प्रभारियों को छोटी सी छोटी जानकारी एकत्रित कर अज्ञात आरोपियों तक पहुचने हेतु हरसंभव प्रसाय करने निर्देशित किया गया।









सायबर सेल की टीम द्वारा मुखबीरों को सक्रिय कर एवं तकनीकी सहायता के मदद् से आरोपी के बारे में पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान घटना के परिस्थितीजन्य साक्ष्य व घटना स्थल का सूक्ष्मता से अघ्ययन करने से यह पता चला कि चोरी करने वाला व्यक्ति यही आस पास का है। जिसे दूकान में रखे नगद से ले कर के दुकान के अंदर व बाहर जाने का एक गुप्त रास्ता भी पता हैं तभी टीम द्वारा दुकान के आस पास 100 मी. के ऐरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया और दुकान में सीसीटीवी फुटेज की भी बारिकी से जाॅच कि तभी सभी प्राप्त फुटेजों को देख करके पुलिस टीम को यह संदेह हुआ कि घटना कोई दुकान का ही कर्मचारी मिला हुआ है।





दुकान में काम करने वालों से हुई पूछताछ





दुकान में कार्यरत् सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों, कैशियर व अन्य स्टाॅफ पूछताछ किया पूछताछ (Mahasamund theft case) दौरान दुकान में काम करने वाला सी.एम.एस. कंपनी का सुरक्षागार्ड संजय कुमार यादव से पूछताछ किया पूछताछ दौरान वह बताया कि वह रात्रि 09ः00 बजे अपनी ड्यूटी वही कार्यरत् नवीनराणा से बदल करके घर चला गया था। और बार-बार पूछताछ करने पर उसके बयानों विभिन्नता मिली तभी टीम द्वारा उसके हाव-भाव को देखकर सख्ती के साथ पूछताछ किया गया जिस पर से वह टूट गया।





ऐसे दिया अंजाम





गार्ड ने बताया कि उसे घर बनाने के लिए पैसे की जरूरत थी और वह जान रहा था कि 03-04 दिनों से बैंक बंद होने के कारण दुकान का बिक्री का रकम दुकान में ही पडा हुआ है। यह सोच कर उसके मन में लालच आ गया और वह जानता था कि रात्रि 09ः00 से सुबह 09ः00 तक तैनात सुरक्षा गार्ड नवीनराणा वह मेन गेट के पास ही रहता है वह अन्दर की तरफ कभी नही आता है। इसी मौका का फायदा उठाकर उसने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया और पूर्वक दुकान के लगे लाता को मौका देख करके रोजाना कि तरह दुकान का ताला बंद कर चाबी अपने मालिक बिहारी लाल अग्रवाल देता था किन्तु एक दिन पूर्व में नया ताला-चाबी खरीद कर ताला को बदल दिया और एक चाभी अपने मालिक व एक चाभी अपने पास रखा था और दुकान के पीछे से दुकान के अन्दर घुसा और सीसीटीवी से बचने के लिये वही पास में पडा कंम्बल को ओढकर कैश काॅउन्टर में रखे नगदी रकम को ड्राज को तोडकर चुरा कर ले जाना बताया। फिर जा करके कैश काॅउन्टर के ड्राज के अन्दर रखे कैश रकम को पेचकश लगा करके व तोड करके चोरी करना स्वीकार किया।





उत्तराखंड आपदा का 9वां दिन : अब तक 56 शव बरामद, 149 लोग अभी भी लापता





ये था पूरा मामला





सरायपाली (Mahasamund theft case) के सुमीत कपड़ा बाजार में 20 लाख रुपए नगदी रकम की चोरी हुई थी। घटना रविवार देर रात की थी। जहां सुबह 7 बजे चौकीदार को दुकान का शटर टूटा और उठा हुआ दिखा, जिसके बाद मालिक को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे संचालक बिहारी अग्रवाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।





पुलिस ने CCTV फुटेज से शुरू की जांच





मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। चोरी की घटना की सीसीटीटी कैमरे में तस्वीर थी, लेकिन चोर पहचान में नहीं आ रहा था। उसने कंबल ओढ़ रखा था। सरायपाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। रविवार की देर रात अज्ञात चोर ने सुमीत कपड़ा बाजार में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सरायपाली के पदमपुर रोड में सुमीत बाजार स्थित है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर शुभम मार्ट नामक किराना स्टोर है और इसी के ऊपरी माले में सुमीत कपड़ा बाजार है। बाजार के भीतर जाने का रास्ता भी शुभम मार्ट के भीतर से ही है। अज्ञात चोर ने शुभम मार्ट के शटर को तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। यहां भीतर पहुंचने के बाद आरोपी ने कंबल ओढ़ लिया और सुमीत बाजार के कैश काउंटर का गल्ला तोड़कर उसमें रखे 20 लाख 6 हजार कैश लेकर फरार हो गया। जांच के लिए साइबर सेल की टीम भी पहुंची।। बलौदाबाजार जिले से डाग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया था लेकिन उससे खास मदद नहीं मिली। डाग इधर उधर भटककर लौट आया।





गल्ले में थी दिन की बिक्री की रकम





पुलिस के अनुसार सुमीत बाजार के संचालक बिहारी अग्रवाल ने बताया कि गल्ले में तीन दिन की बिक्री का कैश रखा हुआ था। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जो भी बिक्री हुई, उसकी रकम गल्ले में रखकर लॉक कर दिया गया था। क्योंकि बैंक बंद होने के कारण इसे सोमवार की सुबह बैंक में जमा कराया जाना था। सुबह जब दुकान पहुंचे तो ऊपर दुकान का शटर उठा हुआ था और भीतर कंबल बिखरा हुआ था। भीतर कैश काउंटर में जाकर जब देखा गया तो वह खाली मिला।


दो सरपंचों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी, एक सचिव भी निलंबित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद के पिथौरा जनपद पंचायत के धनोरा ग्राम पंचायत की सरपंच लक्ष्मी पटेल और सानटेमरी ग्राम पंचायत की सरपंच रंभा यादव पर मनरेगा कार्यों में रूचि न लेना, वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराए जाने वाले कार्यों के प्रशासकीय स्वीकृत नहीं कराने जैसे कई कामों के कारण दोनों सरपंचों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत की गई है।





यह भी पढ़ें:- वेलेंटाइन वीक मनाने प्रेमी पहुंचा शादीशुदा प्रेमिका के घर, पति ने दोनों को उतारा मौत के घाट





मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रवि मित्तल ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा को पत्र लिखकर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है।





भंवरचुवा ग्राम पंचायत का सचिव निलंबित





जनपद पंचायत बसना के भंवरचुवा ग्राम पंचायत के सचिव कपूरचंद ताण्डी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रवि मित्तल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके लिए उन्होंने आदेश भी जारी कर दिया है।





यह भी पढ़ें:- Update- वैलेंटाइन वीक में एकतरफा प्यार का दर्दनाक अंजाम, बीएड की छात्रा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या





तांडी को शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही बरतनें और जनपद पंचायतों के बैठकों में बिना सूचना के अनुपस्थित रहना जैसे अन्य शासकीय कार्यों को शुरू न करना और आदेश, निर्देश की अव्हेलना के कारण निलंबित किया है।





निलंबन का आदेश जारी





सचिव को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन और अपील) नियम 1999 के नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जारी निलंबन अवधि में कपूरचंद तांडी का मुख्यालय जिला पंचायत महासमुंद निर्धारित किया गया है। इस निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तें की पात्रता होगी।





यह भी पढ़ें:- वायरल वीडियो के बाद SDM ने की कार्रवाई, पैसों की मांग करने वाले दोनों पटवारी निलंबित





बता दें कि हाल ही में 2 पटवारियों का पैसे की लेनदेन की मांग करते हुए एक वीडियो वायरल (Patwari Suspended Corruption charges) हुआ था। जिस पर कार्रवाई करते हुए रायपुर SDM ने डंगनिया के पटवारी विजय कुमार साहू और भाटागांव के पटवारी भाईलाल अनंत को निलंबित कर दिया था। दोनों को जमीन नामांतरण और राजस्व दस्तावेज को ऑनलाइन करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।


Update- वैलेंटाइन वीक में एकतरफा प्यार का दर्दनाक अंजाम, बीएड की छात्रा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

No comments Document Thumbnail

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई हैं, जहां जिला मुख्यालय के नजदीक के गांव बेलसोंडा में तीन युवकों (3 boys Shot a girl in Mahasamund) ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती बीएड की छात्रा है। गोली क्यों मारी गई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। ग्रामीण एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। बहरहाल पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच प्रारंभ कर दी है।









घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर परमार 21 वर्ष है और महासमुंद गोराड़ी का रहने वाला है।






https://youtu.be/kmrBkMLXYOA




दोस्त से मिलने गई विवाहिता की मायके वालों ने की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला





ये हैं पूरा मामला





जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना के बेलसोंडा गांव की है। आज दोपहर (3 boys Shot a girl in Mahasamund) को मृतिका रूपा धीवर अपनी बड़ी बहन के साथ मेडिकल दवाई खरीदने के लिए पहुंची हुई थी। इस दौरान जब वो दवाई खरीद कर घर लौट रही थी तभी, बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और अपने पास रखी पिस्टल से रूपा ढ़िवर पर तापड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में रूपा की मौके पर ही गोली लगाने से मौत हो गयी है।









इधर गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़कर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी चंद्रशेखर परमार और उसके पास रखी पिस्टल को अपने हिरासत में ले लिया है।


महासमुंद के इस घर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने अचानक दी दबिश तो हुआ ये खुलासा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद (Sex racket in Mahasamund Chhattisgarh) जिले में एक बार फिर देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। महासमुंद पुलिस ने रेड द्वारा एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस की टीम ने घटना स्थल से चार लड़कियों और दो लड़कों को रंगे हाथों पकड़ा है। पकड़ी गयी युवतियों में तीन तुमगांव और एक दुर्ग अहिवारा की रहने वाली है। सभी को गिरफ्तार कर उनसे इस मामले में पूछताछ की जा रही है।





इस BJP नेता के होटल में चल रहा था देह व्यापार और अय्याशी, पुलिस ने दी दबिश तो पकड़े गए 9 लड़के- लड़कियां





मुख़बिर की सूचना पर हुई कार्रवाही





जानकारी के मुताबिक तुमगांव (Sex racket exposed in Tumgaon Mahasamund) पुलिस को सूचना मिली थी कि ओवर ब्रिज के पास एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद आज दोपहर में पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुये छह लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये आरोपियों में चार युवतियां है और दो युवक है, जिनके नाम रामप्रकाश पांडे और सूर्य प्रकाश शर्मा है। दोनों आरोपी उप्र के रहने वाले बताये जा रहे है।





रेड के दौरान जब्त किया गया ये सामान





वहीं पुलिस ने मौके से कंडोम से भरे तीन काटून भी जब्त किये है। भारी मात्रा में कंडोम मिलने से पुलिस को संदेह है कि आरोपियों का तार और भी कई लोगों से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई थाने में की गई है। साथ ही इस संबंध में पूछताछ भी जारी है।





तुमगांव : देह व्यापार के अड्डे पर दबिश, पुलिस गिरफ्त में 6 आरोपी





पहले भी पकड़ा गया था एक रैकेट





बता दें इसके पहले भी तुमगांव (Sex racket in Mahasamund Chhattisgarh) के एक होटल में छापामार कार्रवाई कर युवक और युवतियों को देह व्यापार करते पकड़ा था।


Press Club Mahasamund: आहाता निर्माण की स्वीकृति, प्रतिनिधि मंडल ने जताया कलेक्टर का आभार

No comments Document Thumbnail





प्रेस क्लब महासमुन्द (Press Club Mahasamund) के प्रतिनिधि मंडल ने आज कलेक्टर डोमन सिंह से भेंटकर आभार ज्ञापित किया। दरअसल, प्रेस क्लब के लिए सांसद मद से निर्मित सांस्कृतिक-साहित्यिक भवन में विधायक निधि से आहाता निर्माण प्रस्तावित है। संसदीय सचिव व महासमुन्द विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पांच लाख रुपए की स्वीकृति अपने विधायक मद से दी है। कोरोना संक्रमण काल की वजह से निर्माण और विकास कार्य लंबित था। आहाता के अभाव में सुअर और मवेशियों के जमावाड़ा से प्रेस क्लब परिसर में गंदगी फैल रही थी। जिस ओर प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू द्वारा ध्यानाकर्षण कराए जाने पर कलेक्टर डोमन सिंह ने आहाता निर्माण की तत्काल स्वीकृति देते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को कार्य एजेंसी बनाया है।
आरईएस के कार्यपालन अभियंता भोला राम चंद्राकर ने कार्यादेश जारी कर तीन महीने में कार्य पूर्ण करने ठेकेदार को निर्देशित किया है।





प्रेस क्लब (Press Club Mahasamund) के लिए निर्मित सांस्कृतिक भवन में आहाता निर्माण हो जाने से गंदगी से निजात मिलेगी और वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी होगी। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की गतिविधियों के लिए बने परिसर की स्वच्छता और विकास में सक्रिय भगीदारी के लिए कलेक्टर का गुलदस्ता भेंटकर सम्मान और आभार प्रदर्शन किया गया। प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष आनंदराम साहू, उपाध्यक्ष संजय महंती, महासचिव रविंद्र विदानी, संगठन प्रचार मंत्री प्रभात महंती शामिल थे। इस अवसर पर कलेक्टर कक्ष में जिला पंचायत सीईओ डॉ रवि मित्तल विशेष रूप से उपस्थित थे।





केंद्र सरकार जल्द दे सकती हैं नौकरीपेशा लोगों को खुशख़बरी!! हफ्ते में होंगे सिर्फ 4 वर्किंग डे और 3 छुट्टियां





शाम साढ़े पांच से 6 बजे तक मिल सकेंगे मीडियाकर्मी





जिले की गतिविधियों की जानकारी, बाईट आदि के लिए जिला मुख्यालय के मीडियाकर्मी बिना पूर्व अपॉइंटमेंट के कलेक्टर से शाम साढ़े पांच से 6 बजे के बीच अपनी आवश्यकतानुसार नियमित रूप से मिल सकते हैं। मीडिया से समन्वय और विकास में मीडिया के सकारात्मक पहल के लिए यह व्यवस्था की गई है। प्रेस क्लब प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर कलेक्टर ने यह व्यवस्था की है। कलेक्टर ने प्रतिदिन आधा घंटा का समय मीडिया के लिए रिजर्व किया है। इस निश्चित अवधि में आम नागरिकों से कलेक्टर की मुलाकात नहीं हो पाएगी।





पत्रकारों को कोविड टीकाकरण में प्राथमिकता देने पहल





प्रेस क्लब प्रतिनिधि मंडल ने फील्ड में कार्यरत पत्रकारों को प्राथमिकता के साथ कोविड-19 का टीका लगाए जाने की मांग रखी। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि प्राथमिकता का निर्धारण राज्य स्तर से हो रहा है। फिर भी हर सम्भव प्रयास रहेगा कि मीडिया के लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए उन्होंने जनसंपर्क विभाग को पत्रकारों की सूची अपडेट करने कहा। इसमें सहयोग करने का आग्रह उन्होंने प्रेस क्लब पदाधिकारियों से किया।


महासमुन्द कलेक्टर ने लगवाया कोविड का टीका, बाद कही यह अहम बात- "वैक्सीन है सुरक्षित और असरदार"

No comments Document Thumbnail

महासमुंद जिले में शनिवार से कोविड टीकाकरण अभियान (Covid-19 vaccination campaign Mahasamund) के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई। जिसके तहत राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय के साथ ही पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया।





कलेक्टर शडोमन सिंह आज जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने अपना कोविड का टीका लगवाया। टीकाकरण के बाद कलेक्टर सिंह ने कहा कि कोविड का टीका कोरोना से जंग जीतने के लिए कारगर साबित हो रहा है। कलेक्टर डोमन सिंह टीका लगवाने के बाद आधा घंटे तक निगरानी कक्ष में रहे। इसके बाद वापस आॅफिस पहुंच कर सरकारी कामकाज निपटाया।





10 साल की मासूम को सड़क से उठा ले गए 2 बैगा, चीख सुनकर खोजने निकले तो नाबालिग मिली इस हाल में





सीईओ ने भी लगवाया टीका





कलेक्टर के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. रवि मित्तल ने भी कोविड का टीका लगवाया। अपर कलेक्टर जोगेंद्र कुमार नायक सहित एस. डी.एम. सुनील कुमार चंद्रवंशी एवं डिप्टी कलेक्टरों ने भी टीकाकरण कराया। इस मौके पर मेडिकल काॅलेज महासमुन्द के डीन डाॅ. पी.के. निगम और डॉ छत्रपाल चन्द्राकर मौजूद थे।









कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि कोरोना पर हमेशा के लिए विजय पाने के लिए दूसरी डोज लगवाने का इंतजार है। टीका लगवाने पर कोई भी साईड इफेक्ट नहीं है। यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। यह वैक्सीन भारत में बनी है। टीकाकरण स्थलों पर जब भी समय आये तो टीकाकरण आकर अवश्य करा लें।





उन्होंने बताया कि कोविड शील्ड वैक्सीन सुरक्षित और असरदार है। सिंह ने कहा कि कोविड का टीकाकरण दो बार लगाया जायेगा, पहला टीका लगने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जायेगा। टीकाकरण से पहले कलेक्टर के द्वारा पंजीकरण, पहचान-पत्र सहित सभी औपचारिकताएं निर्धारित मानक के अनुरूप पूरी की। इसके बाद कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाएं। टीकाकरण के बाद वे आधे घंटे के लिए निगरानी कक्ष में रुके। उन्होंने कहा कि कोविड टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं हैं। कलेक्टर ने अन्य लोगों से भी उनकी बारी आने पर निर्भिक होकर वैक्सीनेशन कराने की अपील की।





पर्सनल लोन पर ज्यादा होता है इंट्रेस्ट रेट, जानिए कौन से बैंक दे रहे हैं क्या- क्या ऑफर





टीकाकरण (Covid-19 vaccination campaign Mahasamund) के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि वैक्सीन टीका के बाद किसी तरह का साईड इफेक्ट नहीं हुआ। जो भी लोग वैक्सीन लिए, उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं हुई। वैक्सीन के बाद सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा की कोविड वैक्सीन लगने से किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न नहीं होगी। समाज व परिवार की सुरक्षा के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। जिले में अब तक 6100 से ज्यादा लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। कोविड टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से प्रारम्भ हुआ था। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही महिला एवं बाल विकास और नगर पालिका के सफाई कर्मियों को टीकाकरण किया गया था।


PG College Mahasamund: अलुमनी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, सालभर की कार्ययोजना पर मंथन

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुन्द अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) की नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई।









अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) में उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव डॉ. दुर्गावती भारतीय, सहसचिव खिलावन बघेल, कोषाध्यक्ष अजय राजा, संयोजक डॉ. रीता पांडेय, सहसंयोजक डॉ. जया ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्यों में लक्ष्मण पटेल, अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, चमन चंद्राकर, महेश राजा, अजीज कुरैशी, अनिल शर्मा, माधवराव टाकसाले, आनंदराम साहू, तारिणी चंद्राकर, मनीष शर्मा, अजय थवाईत, ईश्वर चंद्राकर, डॉ. प्रदीप साहू, प्रीतम विश्वकर्मा, भारती सोनी, महाविद्यालय सदस्यों में डॉ. मालती तिवारी, सीमारानी प्रधान, मुकेश पेंदरिया कुल 26 सदस्यों की विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञ टीम बनाई गई है।









बैठक में बनी वार्षिक कार्ययोजना





बैठक में अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर ने समिति की वार्षिक कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) के योगदान की प्रस्तावना रखी। कॉलेज से पढ़ कर निकले विभिन्न बैचों के विद्यार्थियों, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई है। सभी को एक मंच पर लाकर वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कराने, प्रतिभाओं का सम्मान करने, करियर गाइडेंस की रूपरेखा तय की गई।





सफलता की कहानी पर केंद्रित पत्रिका का प्रकाशन





अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) अध्यक्ष के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष और अलुमनी एसोसिएशन प्रबंधकारिणी सदस्य आनंदराम साहू ने प्रस्ताव रखा कि पीजी कॉलेज से निकल कर विभिन्न क्षेत्रों में नामी गिरामी पदों पर आसीन, समाज सेवा कर रहे लोगों के जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी पर केंद्रित पत्रिका का प्रकाशन कराया जाए, जो विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होगा। इस पर आम सहमति बनी।





इन एजेंडों पर हुई चर्चा





समिति की सचिव डॉ. दुर्गावती भारतीय ने वर्ष 2017 से 19 तक बीते तीन साल में अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए समिति में सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने पर जोर दिया। साथ ही एजेंडे पर चर्चा करते हुए 7 मई 2021 को महाप्रभु वल्लभाचार्य जयंती मनाने, जुलाई में पौधरोपण, सितम्बर में करियर गाइडेंस कार्यशाला, दो अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान और जागरूकता कार्यक्रम, नवम्बर में वार्षिक आमसभा आयोजन के साथ ही सांस्कृतिक-साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।





यह भी पढ़ें:- 10-12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को अब 4 के बजाय 3 असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य





समिति संयोजक डॉ. रीता पांडेय ने मैदान समतलीकरण और ओपन जिम के लिए प्रयास करने का प्रस्ताव रखा। जिसके लिए क्रमशः पार्षद मनीष शर्मा और दाऊलाल चंद्राकर को जिम्मेदारी सौंपी गई।





वैचारिक भिन्नताएं दरकिनार, सर्वांगीण विकास पर जोर






अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) संरक्षक और प्राचार्य डॉ. ज्योति पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि तमाम वैचारिक भिन्नताओं के बीच सामंजस्य स्थापित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने बेहतर कार्य के लिए अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) की सराहना की।





स्वस्फूर्त उठे सहयोग के लिए हाथ





अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) में सहयोग के करने लिए समाजसेवी खुलकर सामने आ रहे हैं। उद्दयन भारती, भारती सोनी, तारिणी चंद्राकर, साधना राहटगांवकर ने रजत पदक के लिए धनराशि देने, मनीष शर्मा ने पीतल का दीपदान पात्र देने, अजय राजा ने आलमारी, राजेश शर्मा ने सोफा देने का संकल्प किया है। बैठक का संचालन राजेश शर्मा और आभार ज्ञापन डॉ. रीता पांडेय ने किया।


दसवीं फेल होकर शुरू की नौकरी, अब करोड़पति किसान हैं आनंदराम

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कभी वह दसवीं फेल शासकीय सेवक था। आज सुशिक्षित और समृद्ध किसान हैं। 74 वर्षीय आनंदराम पटेल (Farmer Aanandram Patel Success story) के जीवन संघर्ष की कहानी प्रेरणादायी है। वह अपने जमाने में 10 वी फेल था। 43 साल पहले महासमुन्द के दूरस्थ अंचल के गॉव कोकड़ी में रहते थे। परिवार समेत इस गॉव में किसानी करते और अपने परिवार का जीविका उपार्जन करते थे।खेती और गोपालन से परिवार का गुजारा चल जाता था। 24 सदस्यों का परिवार था। घर में हर काम सहभागिता से होता था।दसवीं फेल होने के बवाजूद उस जमाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर आनंद का चयन हो गया। सरकारी नौकरी लग गया कहकर चल पड़े। तब वैक्सीनेटर के नाम से जाना जाता था। नौकरी करते- करते पढ़ाई जारी रखी। मैट्रिक, कालेज की पढ़ाई करके स्नातकोत्तर डिग्री हासिल कर लिया। स्वच्छता निरिक्षक (सेनेटरी इंस्पेक्टर) के पद पर सरकारी नौकरी मिल गयी। बावजूद अपनी धरती-अपने लोगों के प्रति लगाव कम नहीं हुआ।





Read More- प्रधानमंत्री आवास को लेकर गंभीर नहीं है छत्तीसगढ़ सरकार !





पचास साल बाद भी याद है ‘‘गुरूमंत्र"





कोकडी गॉव मे रहने वाले आनंदराम पटेल पास (Chhattisgarh's Farmer Story) के गांव खट्टा के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते थे। उस समय के गुरूजी संगमलाल पाठक की उन्हे बहुत सारी बातें 'गुरूमंत्र' आज भी याद हैं। पुरानी यादों में खोते हुए आनंदराम मानवीय शिक्षा शोध केन्द्र तेंदुवाही के संचालक गेंदलाल कोकड़िया से खास बातचीत में बताते हैं कि गुरूजी अक्सर कहा करते थे ‘‘इज्जत दोगे, तो इज्जत मिलेगा। ‘‘ इस गुरूमंत्र को वे आज भी आत्मसात किये हुये हैं। और हर छोटे-बडे,गरीब-अमीर,मजदूर-किसान,उद्योगपति सभी को समान इज्जत देते हैं। जिससे उनका सारा काम आसानी से हो जाता है।





Farmer Aanandram Patel Success story
Farmer Aanandram Patel Success story




वैक्सीनेटर ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता के नौकरी लगने के बाद जब गुरूजी से मिलने महासमुंद पहुंचे तब उस समय 10वी फेल थे। गुरूजी संगमलाल ने कहा- ‘‘बेटा क्या कर रहे हो? रायपुर में ।आनंदराम बोले ,अब नौकरी लग गया। मजे से हूँ ,अब क्या पढ़ाई करना। इस पर गुरूजी डांटे और बोले ‘‘तुम्हारे जैसा कोई मूर्ख होगा ? " पढ़ाई कभी खत्म नही होती है। ये तो जन्म-जन्मांतर तक का ज्ञान है। पढ़ने वाले कभी रिटायर नहीं होता। जिसने अपने आपको ‘‘अपडेट‘‘ करना बंद कर दिया, वह ‘‘कबाड़‘‘ हो जाता है। इस गुरूमंत्र को याद कर ही वे आगे की पढ़ाई पूरी किये ।






Read More- सरकार बेच रही LIC की हिस्सेदारी, क्या पॉलिसीधारकों पर होगा कुछ असर ?





करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं आनंदराम





कोकड़ी गाॅव के किसान आंनदराम पटेल (Farmer Aanandram Patel Success story) जो 43 साल तक स्वच्छता निरिक्षक,सेनेटरी इंस्पेक्टर की रायपुर राजधानी में नौकरी किये। जिनका छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 कमरों का आलिशान मकान है।रायपुर के मकान को अपने सुपुत्र संतोष के हवाले करते हुए कहा कि ‘‘मुझे मेरी जन्मभूमि बुला रही है।" और वापस गॉव आकर 30 एकड़ जमीन खरीदी। छोटा सा मकान बनाकर पिछले 6 वर्षो से खेती कर खुशहाली के साथ जी रहे हैं। बचपन के अपने मित्रों के साथ गुजर-बसर कर रहे हैं।इंस्पेक्टर को देखकर कोई पहचान नहीं पायेगा। हाथ में रॉपा,बदन में बनियान और लुंगी। रायपुर में सुगर की दवाई खाते थे,गॉव आने के बाद अब इसकी जरूरत ही नहीं।





आनंदराम पटेल का जीवन सबके लिये प्रेरणास्पद है। जननी और जन्मभूमि का प्यार स्वर्ग से भी बढ़कर होता है। यह आनंद ने साबित कर दिया है।


पुलिस मेरा परिवार, इनके स्वास्थ्य के लिए मैं हमेशा तैयार- प्रफुल्ल

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा है कि पुलिस जवानों का परिवार उनका परिवार है। परिवार के स्वास्थ्य के प्रति चिंतन करना उनकी जिम्मेदारी है। इसलिए पुलिस लाइन महासमुन्द (Health camp in Mahasamund policeline) में आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में 138 लोगों को लाभान्वित किया गया।





स्वास्थ्य शिविर के लिए एसएमसी हॉस्पिटल मोवा रायपुर के चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम पहुचीं थी। जिसमें कार्डियोलॉजी डॉक्टर सतीश सूर्यवंशी, गायनोलॉजी डॉक्टर प्रज्ञा सूर्यवंशी, आर्थोपेडिक डॉक्टर रोहित दुबे एवं न्यूरोसर्जन डॉक्टर अमित जैन व उनकी चिकित्सा टीम उपस्थित थे।





Health Camp in Mahasamund




Read More- गाड़ी का इंश्योरेंस रिन्यू करवाने से पहले पढ़े ये खबर, बचा सकते है अपने पैसे





शिविर में विभिन्न रोगों से परेशान पुलिस जवानों एवं उनके परिवार के माता-पिता, पत्नी-बच्चों का शारीरिक जांच पश्चात दवाई एवं बेहतर चिकित्सा सलाह दी गयी। साथ ही ईको, ईसीजी, ब्लड-शुगर, बीपी, लिपिड प्रोफाइल, एच बी वन सी टेस्ट की सुविधा इस शिविर में उपलब्ध कराई गई। महिला रोगों के लिए गायनोलॉजी डॉक्टर प्रज्ञा सूर्यवंशी ने शिविर में उपस्थित महिलाओं की जांच की व बेहतर परामर्श दिया गया।






स्वास्थ्य शिविर (Health camp in Mahasamund policeline) का लाभ पुलिस जवानों एवं उनके परिवार वालों के साथ-साथ बेमचा, परसदा के ग्रामीणों को भी मिला। निःशुल्क स्वस्थ शिविर की जानकारी होने पर आस-पास के ग्रामीण, आम नागरिको ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द के संयोजन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में विगोर फाउंडेशन के रंजीत अग्रवाल की महती भूमिका रही।





Health Camp in Mahasamund




Read More- छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बदले गए जिलों के नोडल अधिकारियों के प्रभार






स्वास्थ शिविर में कलेक्टर महासमुन्द डोमन सिंग, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला सेनानी अनुज कुमार एक्का, डीएसपी तिलेश्वर यादव एवं रक्षित निरीक्षक नीतीश आर नायर विशेष रूप से उपस्थित थे।


एक दिन के मुख्यमंत्री की तर्ज पर बना एक दिन का थानेदार, जानें किसे और कैसे मिला ये मौका

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द जिले के बुंदेली पुलिस चौकी प्रभारी विकास शर्मा ने आज एक अभिनव प्रयोग करते हुए ग्राम बुन्देली के एक युवा, जो पुलिस ग्राउंड बुन्देली में पुलिस भर्ती के लिए पसीना बहा रहे हैं। उनमें से एक युवा का उन्ही के बीच ड्रा से चुनाव कर कार्यालयीन समय का प्रतीकात्मक (1 Day station INcharge in Mahasamund) रूप से चौकी प्रभारी बनाया ।





चौकी प्रभारी बोले- समझें वर्दी की अहमियत





आज सुबह 10 बजे चुने हुए युवा टिकेश्वर दीवान को चौकी प्रभारी का चार्ज देते हुए कहा कि वर्दी पहनने की अहमियत समझें। पुलिस कैसे कार्य करती है अनुभव करके देखें। इससे वर्दी को हासिल करने की जुनून आ जायेगी । आज के बाद भर्ती प्रक्रिया में आप सफल हो और इस बुन्देली गांव में आकर आप अपनी सेवा दें। ऐसी सबकी शुभकामनाएं हैं।





Read More- महिला SI का ट्रेनिंग इंस्पेक्टर ने बनाया MMS, शादी नहीं करने के लिए करता था ब्लैकमेल, तंग आकर…





बुन्देली गांव अवैध शराब के लिए था कुख्यात





बुन्देली गांव कभी अवैध शराब के लिए कुख्यात था। यहां करीब हर घर मे अवैध महुवा शराब बनाया जाता था। वहां के युवाओं की एक टीम चौकी प्रभारी विकास शर्मा, शिक्षक अभिषेक सिंग ,अक्षय सिंग ,टिकेश्वर दीवान के नेतृत्व में लगातार प्रयास कर रही है। बुन्देली अवैध महुआ शराब के गिरफ्त से बाहर आकर अपनी पुरानी पहचान हासिल करें । इसी कड़ी में आज ग्राम बुंदेली के एक युवा को चौकी प्रभारी का दायित्व देकर गांव में बदलाव को एक नया आयाम दिया गया।





माता पिता का आशीर्वाद लेकर की शुरुवात





प्रतीकात्मक चौकी (1 Day station INcharge in Mahasamund) प्रभारी ने नए चौकी प्रभारी का चार्ज ग्रहण कर अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर अपने कार्य की शुरुवात की। उसके बाद ग्राम भ्रमण कर लोगों को अवैध शराब नहीं बनाने व ट्रैफिक नियमों का पालन करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेलमेट पहनना व ट्रैफिक नियमों का पालन करना कितना जरूरी है। इसके साथ ही नए चौकी प्रभारी गांव के बच्चों ,युवाओं के साथ पूरे गांव का एवं क्षेत्र का भ्रमण कर नशामुक्ति का संदेश दिया।अपने बीच के एक आदिवासी युवक को इस प्रकार मौका दिए जाने से सभी में खुशी का माहौल था। टिकेश्वर दीवान का भाई भी C.I.S.F में देश के लिए अपनी सेवाएं दे रहा है। विकास शर्मा के इस प्रकार मौका देने से पूरे क्षेत्र में उनके इस कार्य की सर्वत्र प्रसंशा हो रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.