Media24Media.com: Update- वैलेंटाइन वीक में एकतरफा प्यार का दर्दनाक अंजाम, बीएड की छात्रा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Update- वैलेंटाइन वीक में एकतरफा प्यार का दर्दनाक अंजाम, बीएड की छात्रा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

Document Thumbnail

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई हैं, जहां जिला मुख्यालय के नजदीक के गांव बेलसोंडा में तीन युवकों (3 boys Shot a girl in Mahasamund) ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती बीएड की छात्रा है। गोली क्यों मारी गई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। ग्रामीण एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। बहरहाल पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच प्रारंभ कर दी है।









घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर परमार 21 वर्ष है और महासमुंद गोराड़ी का रहने वाला है।






https://youtu.be/kmrBkMLXYOA




दोस्त से मिलने गई विवाहिता की मायके वालों ने की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला





ये हैं पूरा मामला





जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना के बेलसोंडा गांव की है। आज दोपहर (3 boys Shot a girl in Mahasamund) को मृतिका रूपा धीवर अपनी बड़ी बहन के साथ मेडिकल दवाई खरीदने के लिए पहुंची हुई थी। इस दौरान जब वो दवाई खरीद कर घर लौट रही थी तभी, बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और अपने पास रखी पिस्टल से रूपा ढ़िवर पर तापड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में रूपा की मौके पर ही गोली लगाने से मौत हो गयी है।









इधर गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़कर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी चंद्रशेखर परमार और उसके पास रखी पिस्टल को अपने हिरासत में ले लिया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.