Media24Media.com: दिल्ली क्राइम न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दिल्ली क्राइम न्यूज. Show all posts
Showing posts with label दिल्ली क्राइम न्यूज. Show all posts

पति के साथ झगड़े के बाद पत्नी ने की अपने ही 3 माह के बच्चे की हत्या

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके का है, जहां दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पति के साथ झगड़ा होने के बाद एक महिला ने अपने ही 3 महीने के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी है।

पुलिस ने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके की रहने वाली अंजली देवी (उम्र 26) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अंजली देवी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर अपने पति से अक्सर लड़ती झगड़ती रहती थी। इस घरेलू कलह की वजह से बच्चे की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उन्हें बच्ची की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी।

रस्सी से गला घोंटकर की हत्या

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि महिला ने बच्चे का गला रस्सी से घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गुरुवार सुबह देवी की उसके पति से किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी, जिसके बाद वह काम पर चला गया। गुस्से में देवी ने बच्चे की हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शिशु के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद में परिजन को सौंप दिया जाएगा।

21 मार्च को हुई थी ऐसी ही घटना

बता दें कि 21 मार्च को  दिल्ली के चिराग गांव में 1 माह 20 दिन की एक बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बच्ची का शव ओवन के अंदर से बरामद किया गया था। शव कपड़े में लिपटा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्ची का चेहरा नीला पड़ा हुआ था और उसके मुंह से खून भी आ रहा था। बच्ची की हत्या का शक उसी की मां पर था। पुलिस के मुताबिक बच्ची का नाम अनन्या था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

दिल को झकझोर देने वाली घटना, 2 माह की बच्ची की ओवन में डालकर हत्या

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। इसी बीच चिराग दिल्ली गांव से दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 1 माह 20 दिन की एक बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बच्ची का शव ओवन के अंदर से बरामद किया गया है। शव कपड़े में लिपटा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्ची का चेहरा नीला पड़ा हुआ था और उसके मुंह से खून भी आ रहा था। बच्ची की हत्या का शक उसी की मां पर है, जिससे फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक बच्ची का नाम अनन्या था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची की मां और पिता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बच्ची की दादी का आरोप है कि इस हत्या को बच्ची की मां डिंपल कौशिक ने ही अंजाम दिया है। बच्ची की दादी का कहना है कि वो सोमवार सुबह ही खाटू श्याम से दर्शन करके लौटी थी और अपनी पोती के लिए नजरिया लेकर आई थी, जिससे उसे नजर न लगे। वो अपनी पोती को देखने के लिए तड़प रही थी और सुबह से ही बच्ची के बारे में पूछ रही थी, लेकिन उनकी बहू ने हर बार बात को टाल दिया।

बच्ची की दादी ने दी जानकारी 

बच्ची की दादी ने बताया कि शाम को लगभग 4 बजे जब चाय पीने का समय हुआ तो उन्होंने फिर एक बार बच्ची के बारे में पूछा। बच्ची के चाचा फर्स्ट फ्लोर पर गए तो दोनों ही कमरों के दरवाजे बंद थे, जिसके बाद बच्ची को ढूंढने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया गया। बच्ची की मां डिंपल फर्स्ट फ्लोर पर ही एक कमरे के अंदर मौजूद थी, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था। आस-पास की मदद से पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई। सभी लोग बच्ची को तलाश रहे थे। 

हर जगह की गई बच्ची की तलाश

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्ची की तलाश में पहली मंजिल पर जिस कमरे के अंदर बच्ची की मां मौजूद थी, उसका दरवाजा तोड़ा गया। बच्ची की मां बेहोशी की हालत में थी। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब उस महिला को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने स्प्रिट से एक टेस्ट किया और बच्ची की मां तुरंत होश में आ गई, जिसके बाद ये कहा गया कि वो बेहोशी का नाटक कर रही थी। बच्ची को तलाशने के लिए पहली मंजिल पर स्थित दूसरे कमरे की कांच वाली खिड़की तोड़ी गई, लेकिन बच्ची उस कमरे में भी नहीं मिली। इसके बाद बच्ची को सेकंड फ्लोर पर भी तलाशा गया। 

पुलिस ने कमरे को किया लॉक

वाशिंग मशीन में भी देखा गया। तभी अचानक एक कमरे में रखा ओवन नजर आया। वो भारी था। जब वह खोला गया तो बच्ची का शव एक कपड़े में लिपटा हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस बच्ची की मां डिंपल और पिता गुल्लू कौशिक से पूछताछ कर रही है, जिस कमरे के अंदर से बच्ची के शव को ओवन में रखा पाया गया, उस कमरे को पुलिस ने लॉक कर दिया है। 

हत्या का जल्द खुलासा करने का दावा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बच्ची की तलाश शाम 4 बजे से ही की जा रही थी और लगभग पौने घंटे बाद बच्ची का शव कमरे के अंदर रखे ओवन में से बरामद किया गया। बच्ची को कैसे मारा गया है, यह अभी पता नहीं चला है, लेकिन शक बच्ची की मां पर ही है। क्योंकि बच्ची का एक बड़ा भाई भी है। इसलिए लड़के की चाह में भी अगर ये हत्या हुई है तो बहुत अजीब बात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है, जिससे हत्या की असल वजह सामने आ पाएगी।

सिरफिरे युवक ने युवती के सिर पर किया हथौड़े से हमला, फिर कर ली खुदकुशी

No comments Document Thumbnail

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक सिरफिरे युवक ने 22 साल की युवती के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने गाजियाबाद में जाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल घायल युवती को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। उसे इस बात की जानकारी हुई कि लड़की की सगाई हो चुकी है, जिससे नाराज युवक ने लड़की की जान लेने के इरादे से उस पर हथौड़े से वार किया।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवती अपने परिवार के साथ लोनी गाजियाबाद में रहती है। वो दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। आरोपी युवक भी लोनी में ही रहता था। सोमवार सुबह युवती अपने ऑफिस जा रही थी। जब वह ज्योति नगर थाना इलाके में पहुंची तो आरोपी युवक ने उसके सिर पर हथौड़े से जोरदार वार किया और फिर वहां से फरार हो गया। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो घायल युवती को तुरंत GTB अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत काफी गंभीर थी। युवती के परिजन उसे एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में ले गए। युवती का इलाज चल रहा है। पुलिस को इस पूरी घटना के बारे में जांच करते हुए आरोपी का पता ठिकाना मिला। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

पिता ने पुलिस को दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी उनके घर के पास रहता था और उनकी बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की शादी किसी और के साथ तय कर दी। लड़की की एंगेजमेंट से नाराज होकर इस युवक ने उनकी बेटी पर हथौड़े से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था और उसके लिए पागल था। जब युवक को ये जानकारी हुई कि लड़की का रिश्ता कहीं और तय कर दिया गया और जल्दी उसकी शादी भी होने वाली है तो वह काफी गुस्सा हो गया। उसे मालूम था कि लड़की ज्योति नगर इलाके से रोज सुबह अपने ऑफिस जाती है। 

वारदात के बाद आरोपी ने की खुदकुशी

लड़की से बदला लेने के लिए आरोपी युवक सोमवार सुबह ज्योति नगर इलाके में उस जगह पहुंच गया, जहां से युवती अपने ऑफिस जाती है और जैसे ही युवती वहां आई तो आरोपी युवक ने उसके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। लड़की वहीं पर गिर गई और आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में ऐसा लगता है कि आरोपी युवक को लगा कि युवती की मौत हो गई है और शायद इसी वजह से उसने भी खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रेमी के दोस्त के साथ मिलकर बेटी ने की अपनी ही मां की हत्या, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला अंबेडकर नगर इलाके का है, जहां 55 साल की एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव उनके घर के अंदर बेड पर लहूलुहान हालत में पाया गया। महिला की हत्या गला रेतकर की गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में महिला की बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के दोस्त को गिरफ्तार किया है। 

मृत महिला का नाम सुधा रानी था। उनकी बेटी देवयानी (उम्र 24) शादीशुदा थी, लेकिन अपने पति को छोड़ वो अन्य युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। मां को ये पसंद नहीं था। इसलिए देवयानी ने एक अन्य युवक जो उसके प्रति आकर्षित था के साथ मिलकर मां की हत्या करने की साजिश रची। साजिश के तहत देवयानी ने शनिवार रात को अपनी मां और मामा को नशीली चाय पिलाई और जब वे बेहोश हो गए तो उसने कार्तिक को घर में बुलाया। कार्तिक ने सर्जिकल ब्लेड से सुधा का गला रेत दिया और ब्लेड को खिड़की से बाहर फेंक दिया। 

मृतिका के भाई ने किया था पुलिस को फोन

लूट का रूप देने के लिए देवयानी ने मां के गहने और नकदी कार्तिक को दे दिए। DCP साउथ बेनिता मैरी जैकेर ने बताया कि 19 फरवरी की रात लगभग 10 बजे सूचना मिली कि मेगामार्ट मदनगीर के पास एक घर में महिला लहूलुहान हालत में मिली है। मृतिका के भाई ने फोनकर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। उसने कहा था कि उसकी बहन को 2 लड़के चाकू मारकर फरार हो गए हैं। हालांकि मृतिका के भाई ने ये नहीं बताया कि झगड़ा या मर्डर हुआ है, जिसके लिए उसे मदद चाहिए।

पलंग पर मिली सुधा की लाश

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि मदनगीर के अंदर पलंग पर 55 साल की सुधा रानी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उनके गले पर चाकू से वार किया गया था। उनके शरीर पर जो गहने थे वो सब सुरक्षित थे। कमरे को देखने से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वहां किसी तरह का कोई संघर्ष हुआ हो। सुधा रानी की बेटी देवयानी ने पुलिस को बताया कि 2 युवक मास्क पहन कर घर में घुसे। उन्होंने पिस्तौल के बल पर पहले देवयानी से लूटपाट की और फिर वे दोनों सुधा रानी से लूटपाट करने लगे और इसी दौरान उन्होंने सुधा के गले पर चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस को इस तरह हुआ देवयानी पर शक

पुलिस का कहना है कि देवयानी ने जो बयान दिया है, वो संदिग्ध लग रहा है। क्योंकि मौका ए वारदात पर निरीक्षण करने पर लूटपाट जैसे कोई सबूत नहीं मिले हैं। न तो किसी प्रकार का विरोध देखने को मिला है और न ही सुधा के साथ लूटपाट के कोई प्रमाण सामने आए हैं। जबकि देवयानी ने पुलिस को बयान दिया कि दो युवक, जिन्होंने मास्क लगाया हुआ था। शनिवार रात को उनके घर में घुसे और पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने लगे। पहले देवयानी के साथ लूटपाट की गई और फिर उसकी मां के गहने उतरवाने लगे और इसी दौरान लुटेरों ने उसकी मां के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने दी हत्या के बारे में जानकारी

पुलिस ने बताया कि मृत महिला के शरीर पर जो गहने थे, वो सही सलामत थे और ऐसा नहीं लगता है कि उनके साथ किसी प्रकार की कोई लूटपाट की गई हो। खून सिर्फ चादर और पलंग पर रखे कपड़ों पर ही गिरा था, फर्श पर नहीं। युवती के बयानों में विरोधाभास भी पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने देवयानी से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान देवयानी ने मां की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने खुलासा किया कि वह शादीशुदा है और उसके एक बच्चा भी है। उसका पति ग्रेटर नोएडा में रहता है, लेकिन देवयानी इस शादी से खुश नहीं थी। 

शिबू नाम के लड़के से प्यार करती थी देवयानी

देवयानी शिबू नाम के एक लड़के के साथ प्यार करती थी और शादी के बाद अपने पति को छोड़कर वह शिबू के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी। इस बात को लेकर देवयानी की मां सुधा रानी बहुत नाराज थी। सुधा चाहती थी कि देवयानी अपने पति के पास वापस लौट जाए। सुधा ने देवयानी को आर्थिक मदद देनी भी बंद कर दी थी और साथ ही धमकी दी थी कि अगर वह पति के पास वापस नहीं लौटी तो उसे अपनी संपत्ति में से कुछ भी नहीं देगी। देवयानी इस बात से बेहद परेशान हो गई थी। उसने शिबू के दोस्त कार्तिक को इस साजिश में शामिल किया। 

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

देवयानी को ये पता था कि कार्तिक उसके प्रति आकर्षित है। कार्तिक को वो बीते 1 साल से जानती थी। शिबू के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। साजिश के तहत देवयानी ने शनिवार रात को अपनी मां और मामा को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। चाय पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए, जिसके बाद देवयानी ने कार्तिक को अपने घर में बुलाया। कार्तिक ने सुधा का गला सर्जिकल ब्लेड से रेत दिया और सुधा की हत्या कर दी। इस पूरे मामले को लूट का रंग देने के लिए देवयानी ने अपनी मां के गहने और घर में रखी नकदी कार्तिक को दे दी। देवयानी ने पुलिस के सामने भी लूट की झूठी कहानी गढ़ दी, लेकिन पुलिस ने उसकी इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया। DCP का कहना है कि देवयानी और कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फिर शर्मसार हुई देश की राजधानी दिल्ली, 87 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) एक बार फिर शर्मसार हुई है। राजधानी के तिलक नगर इलाके में कथित तौर पर घर में घुसकर 87 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि पीड़ित महिला अपनी 65 साल की बेटी के साथ ही रहती है। इसके साथ ही पीड़िता बीते 7 महीने से बिस्तर पर बीमार पड़ी हुई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से विशेष जांच दल यानी SIT का गठन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 87 साल की बुजुर्ग महिला अपनी 65 साल की बेटी के साथ रहती है। इस दौरान बेटी ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि बीती रात को उनकी मां के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि ये उस समय की घटना है, जब वो बीती रात को अपने दोस्त से मिलने गई थी। उसी दौरान एक युवक ने उनके घर में घुसकर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। फिर उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गया। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें यौन उत्पीड़न और चोरी से संबंधित धाराएं भी शामिल है।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की दुष्कर्म की शिकायत 

वहीं मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बीते 13 फरवरी को बुजुर्ग महिला की बेटी ने घर से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दी थी, जिस पर FIR दर्ज कर ली गई थी, इसके बाद पीड़िता की बेटी द्वारा पुलिस को दुष्कर्म होने की शिकायत दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने पहली FIR में ही दुष्कर्म की धारा जोड़ दी हैं। वहीं बुजुर्ग महिला के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने कार्रवाई में देरी की और उनकी शिकायत नहीं ली। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई थी।

पहले चोरी की FIR दर्ज 

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कहा कि बेटी ने कहा कि एक व्यक्ति गैस ठीक करने के बहाने उसके घर में घुसा और अपने साथ एक चोरी करके मोबाइल फोन ले गया। हालांकि पुलिस ने उसके बाद चोरी की FIR दर्ज की ।  एडिशनल डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा कि हमें फोन आया था , हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती शिकायत यह थी कि एक लड़का गैस ठीक कराने के बहाने घर में घुसा था, पीड़ित का मोबाइल चोरी हो गया है। उन्होंने कहा कि लेकिन कुछ लोगों ने यह कहते हुए ट्वीट कि या कि 87 साल की महिला के साथ रेप हुआ है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक और शिकायत दर्ज की।

नहीं हो सका मेडिकल जांच 

इधर, एडीसीपी ने कहा कि इस मामले में हमने संबंधित धारा के तहत नई शिकायत दर्ज की है। फिलहाल जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान पीड़िता के परिचितों और रिश्तेदारों के मुताबिक बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी शुरू में घबराई हुई थी, इसलिए मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया गया, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मेडिकल जांच नहीं हो सकी। हालांकि इस मामले में परिवार चाहता था कि मेडिकल टीम उसके घर से जांच करे। क्योंकि पीड़ित बिस्तर पर थी, जिसके बाद  एक टीम मेडिकल टेस्ट के लिए उसके घर आई, लेकिन परिवार के सदस्यों के मुताबिक टीम वापस आ गई। क्योंकि उनके पास मेडिकल के लिए पर्याप्त उपकरण नहीं थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर एक नजर

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) के मुताबिक देश के राजधानी दिल्ली में इस साल यानी 2020 के अक्टूबर महीने तक दुष्कर्म के 1,429 मामले सामने आए हैं। वहीं बीते साल यानी 2019 में दिल्ली में दुष्कर्म के 1,884 मामले सामने आए थे, जो साल खत्म होने तक बढ़कर 2,168 मामले हो गए। 2012 में कुल 706 रेप केस दर्ज किए गए थे, जिसमें 16 दिसंबर को निर्भया के साथ गैंगरेप भी शामिल था।

हर दिन औसतन 87 बलात्कार के मामले आते हैं सामने

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में महिलाओं के खिलाफ 4,05,861 मामले सामने आए। इनमें हर दिन औसतन 87 मामले बलात्कार के हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराध (Crime against women)

भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत दर्ज महिलाओं के खिलाफ अपराध के ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा के हैं। NCRB के मुताबिक पिछले साल 30. 9% पति या रिश्तेदार की क्रूरता, 21. 8% इज्जत लूटने के इरादे से महिलाओं पर हमला, 17. 9% महिलाओं का अपहरण और अगवा जबकि 7. 9% बलात्कार के केस दर्ज किए गए।

11वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बुराड़ी इलाके का है, जहां रहने वाले 11वीं के छात्र का अपहरण के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं की साजिश छात्र के पिता से 10 लाख की फिरौती मांगने की थी, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि मामला पुलिस के पास चला गया है तो आरोपियों ने फिरौती नहीं मांगी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पीड़ित छात्र का दोस्त था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने छात्र से दोस्ती भी सिर्फ इसी लालच में की थी कि छात्र ठीक-ठाक परिवार से है और अगर उसे अगवा किया जाता है तो उसे छोड़ने की एवज में उसके परिवार वाले अच्छी रकम दे सकते हैं। ये पूरी साजिश बॉलीवुड मूवी अपहरण देख कर रची गई थी। DCP सागर सिंह कलसी ने बताया कि 11वीं का छात्र रोहन परिवार के साथ चंदन विहार में रहता था। वो 23 जनवरी की शाम को अपने दोस्त गोपाल के साथ जन्मदिन पार्टी में गया था, लेकिन रात को घर नहीं लौटा। 

रोहन के पिता ने पुलिस को दी थी सूचना

रोहन के पिता मनोज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में गोपाल ने पुलिस को बताया कि रात को ही रोहन घर चला गया था। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल्स और फोन की लोकेशन खंगलना शुरू किया। रोहन की लोकेशन UP के मुरादाबाद की आई। पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि 23 जनवरी की रात पार्टी में गोपाल के अलावा सुशील और रिंकू भी मौजूद थे। रोहन के फोन की लोकेशन मुरादाबाद और आस-पास के शहरों की आ रही थी। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने रिंकू और सुशील की फोन की लोकेशन भी चेक की, जिसमें उन्होंने पाया कि रोहन की लोकेशन इनकी लोकेशन से मैच कर रही है। जांच में सामने आया कि रिंकू और सुशील लगातार गोपाल से संपर्क में हैं। पुलिस ने गोपाल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से रोहन का शव 25 जनवरी की रात को बरामद कर लिया। फिर पुलिस ने सुशील को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस तरह  दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने कहा कि पूछताछ में गोपाल ने बताया कि वो कपड़े के शोरूम में नौकरी करता था। रोहन अपने पिता के साथ शोरूम से महंगे कपड़े खरीदने के लिए आता था। उसने रोहन से दोस्ती की और अपने अन्य मित्रों के साथ फिरौती की योजना बनाई। इसी के तहत 16 जनवरी को हरित विहार में कमरा किराए पर लिया गया। अपहरण फिल्म देखकर उन्होंने पूरी योजना तैयार की। पुलिस का कहना है कि हत्या करने से पहले आरोपियों ने रोहन के कई वीडियो बनाए, जिन्हें भेजकर ये आरोपी फिरौती वसूल करना चाहते थे। 

फरार आरोपी की तलाश जारी

23 जनवरी की रात को ही रोहन की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद वे अपने घर चले गए, लेकिन अगले दिन पुलिस गोपाल से पूछताछ करने के शोरूम पहुंच गई तो वो घबरा गया। वारदात में शामिल अन्य आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए रोहन का फोन लेकर UP के अलग-अलग शहरों में घुम रहा था। फिलहाल पुलिस फरार रिंकू की तलाश कर रही है। 

फिर शर्मसार हुई देश की राजधानी दिल्ली, महिला से गैंगरेप के बाद काटे बाल

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) एक बार फिर शर्मसार हुई है। राजधानी से एक शर्मनाक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर एक महिला का अपहरण करने के बाद उसके साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की गई। इसके बाद उसके बाल भी काटे गए। साथ ही उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और उसे गलियों में घुमाया भी गया।

घटना कस्तूरबा नगर इलाके की है। जानकारी के मुताबिक महिला की छोटी बहन ने पुलिस को कॉल किया और फिर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला को बचाया। फिलहाल महिला की काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गैंगरेप की FIR दर्ज की है और महिला के साथ बदसलूकी के आरोप में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आगे कुछ और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

पुलिस को नोटिस जारी

मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने पुलिस को नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला के साथ गैंगरेप भी हुआ है। उन्होंने कहा कि 'कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।'

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक महिला के साथ ये घटना पुरानी रंजिश की वजह से हुई। पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। पीड़िता के परिवार का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला शख्स इस महिला के पीछे पड़ा था। एक तरफा प्यार करता था। बाद में उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी, जिसकी वजह से लड़के के परिवार वालों को लगता था कि वजह यही महिला है। फिलहाल पुलिस इन सभी एंगल से मामले कि जांच कर रही है।

सिर्फ 600 रुपये के लिए 2 कैब ड्राइवरों की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला आनंद पर्वत इलाके का है, जहां नशे की लत को पूरा करने के चलते तीन बदमाशों ने एक के बाद एक दो कैब ड्राइवरों की हत्या कर दी। साथ ही उनसे पैसे भीलूट लिए। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने मोटी रकम मिलने का सोचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  बदमाशों ने सिर्फ कुछ रुपयों के लालच में दोनों कैब चालकों को मौत के घाट उतार डाला। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के आनंद पर्वत पुलिस ने इन दोनों ही हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए 3 में से 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक की तलाश जारी है।

DCP सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया की शुक्रवार सुबह आनंद पर्वत इलाके में ऊबर कैब में एक डेड बॉडी रिकवर की गई, जो पिछली सीट पर थी। शव कैब ड्राइवर का था, जिसकी नाक से खून आ रहा था। कार सुबह ही पार्क की गई थी। उस कैब के जरिए मृतक की फैमिली से संपर्क किया गया। मृतक की पहचान अनिल यादव (उम्र 49) के रूप में की गई। आनंद पर्वत पुलिस स्टेशन में मर्डर का केस दर्ज किया गया। जांच में ऊबर की बुकिंग डिटेल से एक मोबाइल नंबर मिला, लेकिन पता चला कि उस मोबाइल की लॉस्ट रिपोर्ट दर्ज है। इसी बीच ये जानकारी भी सामने आई कि भारत नगर इलाके में भी एक ओला कैब चालक छविनाथ की हत्या की गई है। ये वारदात आनंद पर्वत इलाके से कुछ घंटे पहले ही अंजाम दी गई थी।

इस तरह  दिया वारदात को अंजाम

आनंद पर्वत थाने की पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और जांच के चलते जुनेद और आकाश नाम के दो बदमाशों को अरेस्ट किया। दोनों स्मैक एडिक्ट हैं। इनका तीसरा साथी प्रीतम भी इन दोनों वारदात में साथ था। जो अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि जुनैद, आकाश और प्रीतम ने साजिश रची कि कैब बुक करवा कर कैब के चालक को लूटते हैं। पहले इन लोगों ने कमल टी- पॉइंट से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए ओला कैब बुक की। चालक छविनाथ को इन लोगों ने किसी तरह से 3 सवारी बैठाने के लिए तैयार कर लिया। फिर कैब के अंदर सवार होने के बाद पीछे से उसके गले में फंदा डाल कर उसकी हत्या कर दी। उसके पास से महज 150 रुपये मिले। बदमाशों ने उसके 2 मोबाइल फोन भी लूट लिए।

फरार आरोपी की तलाश जारी

इसके कुछ देर बाद इन लोगों ने ऊबर कैब बुक कराई। फिर उबर कैब के ड्राइवर अनिल यादव की हत्या की। अनिल के पास भी सिर्फ 450 रुपये मिले। साथ ही उसका मोबाइल भी ले लिया। पुलिस का कहना है कि जुनैद पर पहले से आपराधिक मामला दर्ज है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। 

नाइट कर्फ्यू के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला सागरपुर इलाके का है, जहां नाइट कर्फ्यू के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने पर 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल एक आरोपी उसी दिन बालिग हुआ था। बता दें कि सोमवार से दिल्ली में नाइट कर्फ्यू भी लागू है, उसी रात आरोपी एक महिला को लिफ्ट देने के बाद निहाल विहार इलाके में ले गए, जहां उन्होंने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक लड़का वारदात के ही दिन बालिग हुआ था और दोनों जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए घर से निकले थे। दिल्ली पुलिस को सोमवार देर रात 3 बजे एक महिला ने कॉल कर अपने साथ दुष्कर्म होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला शुरुआती पूछताछ में ये नहीं बता पा रही थी कि उसे कहां से लिफ्ट देकर बिठाया गया था। पीड़ित महिला का कहना था कि उसका उसके पति से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वो घर से निकल गई थी। टेक्निकल सर्विलेंस और अन्य CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी का सोमवार को ही जन्मदिन था और उसी के जश्न के लिए दोनों दोस्त घर से बाहर निकले थे, लेकिन अब दोनों सलाखों के पीछे हैं। सोमवार को दिल्ली में नाइट कर्फ्यू भी लगा हुआ था। जगह-जगह पुलिस ने बैरिकेड लगाए हुए थे और चेकिंग भी चल रही थी। ऐसे में आरोपी महिला को सागरपुर इलाके से निहाल विहार तक ले गए, लेकिन पुलिस ने बीच में इन्हें कहीं नहीं रोका और चेकिंग नहीं हुई। ऐसे में पुलिस पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर एक नजर

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) के मुताबिक देश के राजधानी दिल्ली में साल 2020 के अक्टूबर महीने तक दुष्कर्म के 1,429 मामले सामने आए हैं। वहीं बीते साल यानी 2019 में दिल्ली में दुष्कर्म के 1,884 मामले सामने आए थे, जो साल खत्म होने तक बढ़कर 2,168 मामले हो गए। 2012 में कुल 706 रेप केस दर्ज किए गए थे, जिसमें 16 दिसंबर को निर्भया के साथ गैंगरेप भी शामिल था। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में महिलाओं के खिलाफ 4,05,861 मामले सामने आए। इनमें हर दिन औसतन 87 मामले बलात्कार के हैं।

ड्राइवर ने नौकरी और घर से निकालने की दी दर्दनाक सजा, पहले नवविवाहिता की गला दबाकर की हत्या, फिर लगाया करंट

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का है, जहां के बुराड़ी इलाके में नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर राकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला का नाम पिंकी है, जो अपनी पति वीरेंद्र के साथ बुराड़ी इलाके के एक मकान में रहती थी।

पिंकी के पति दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार ड्राइवर राकेश कुछ दिनों पहले तक वीरेंद्र के घर में रहता था, लेकिन पिंकी के कहने पर वीरेंद्र ने आरोपी राकेश से कुछ समय पहले घर खाली करवा लिया था। पुलिस के मुताबिक इससे नाराज आरोपी राकेश ने पिंकी का पहले गला दबाया और फिर मौत को सुनिश्चित करने के लिए उसे करंट भी लगाया।

इसी साल फरवरी में हुई थी शादी

आरोपी राजेश ने सोमवार को उस वक्त वारदात को अंजाम दिया जब पिंकी घर में अकेली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर राकेश और पिंकी के पति वीरेंद्र की मुलाकात करीब 3 साल पहले हुई थी। वीरेंद्र ने राकेश की मदद करते हुए उसे टैक्सी चलाने के लिए एक गाड़ी दिलाई थी और अपने घर में ही छत पर बने कमरे में परिवार के साथ रहने के लिए जगह दी थी, लेकिन प्रोफेसर वीरेंद्र की इसी साल फरवरी में पिंकी के साथ शादी हुई।

मृतिका के परिजन ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप

शादी के बाद उनकी पत्नी ने राकेश को घर से निकाल दिया था और उसके कुछ जमा पैसे भी देने से इनकार कर दिए थे। इसी का बदला लेने के लिए राकेश ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पिंकी के परिवार का आरोप है कि उनके दामाद वीरेंद्र सिंह के ड्राइवर राकेश की पत्नी से गलत रिश्ते थे। इसी बात को लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था और इन लोगों ने अपनी बेटी की जान को खतरा बताते हुए पति वीरेंद्र, ड्राइवर राकेश और उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी थी, लेकिन उस वक्त मामला सुलझ गया था।

शक आधार पर पुलिस ने की पूछताछ

पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर राकेश सोमवार को बुराड़ी स्थित घर पहुंचा। उसे पता था कि पिंकी घर में अकेली है, जिसके बाद उसने मौका पाकर पिंकी का गला घोंटकर हत्या कर दी। राकेश हत्याकांड के बाद घर के बाहर ही बदहवास घूम रहा था, तब पुलिस ने शक होने पर उससे पूछताछ की। 

कई एंगल से मामले की जांच कर रही पुलिस

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। अब तक कि जांच में पुलिस को असिस्टेंट प्रोफेसर वीरेंद्र और उनके परिवार के किसी शख्स के इस हत्याकांड में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

युवती के साथ गैंगरेप करने के बाद रचाई शादी, फिर दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए करने लगा ब्लैकमेल

No comments Document Thumbnail

देश में गैंगरेप की घटना दिन-ब-दिन बढ़ती (incidence of gang rape cases in India) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से सामूहिक दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम का है, जहां एक 28 साल की युवती के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक शादीशुदा आरोपी ने थाने में शिकायत के डर से युवती से शादी कर ली, लेकिन इसके बाद भी वो अपनी करतूत से बाज नहीं आया। बल्कि युवती का अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजना शुरू कर दिया। 

आरोपी ने युवती पर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। इससे परेशान होकर युवती अपने घर आ गई। जब पीड़िता के परिजन आरोपी के घर बातचीत के लिए गए तो उसके उन पर हमला कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत वेलकम थाने में की। वहीं जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

मां से मिलाने का कहकर ले गया था घर

जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता अपने परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहती है। साल 2019 में युवती एक अस्पताल में नौकरी कर रही थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी युवती से शादी की बात करने लगा। इसके बाद एक दिन आरोपी ने  अपनी मां से मिलवाने की बात कहकर युवती को अपने घर ले गया, जहां घर पर आरोपी के एक दोस्त के अलावा कोई नहीं था।

पीड़िता पर बना रहा था दबाव

आरोपी ने पीड़िता को कुछ नशीला पदार्थ देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने एक अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। 2 महीने बाद पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत के डर से आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी कर ली। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी पीड़िता पर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवक के खांसने पर दुकानदार को कारण पूछना पड़ा महंगा, गुस्साए युवक ने रॉड और सरिया से किया हमला

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला श्याम कॉलोनी इलाके का है, जहां से मारपीट का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। दरअसल, दिल्ली के श्याम कॉलोनी इलाके में दो युवक कुछ सामान लेने के लिए एक दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनमें से एक खांसने लगा। इस पर दुकानदार ने उनसे पूछा कि उनमें से किसी को कोरोना संक्रमण है क्या। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और युवक लौट गए। हालांकि कुछ ही देर बाद युवक लोहे की रॉड और सरिया लेकर पहुंचे और दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। 

जानकारी के मुताबिक घायल की पहचान श्याम कॉलोनी के रहने वाले विपिन के रूप में हुई है। जबकि आरोपियों की पहचान वसीम अहमद और अबरार के रूप में हुई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विपिन ने बताया कि उसके चाचा प्रमोद की शनि बाजार में कपड़े की दुकान है। 23 अक्टूबर को वह अपने चाचा की दुकान पर था। इसी दौरान एक शख्स उसकी दुकान पर आया था और वह शख्स खांस रहा था। उसको खांसते देख विपिन ने उससे पूछा कि उसे कोरोना तो नहीं है। इस बात पर वह गुस्से में आ गया और विपिन से झगड़ा करने लगा। कुछ देर बाद दुकान पर दो युवक आए और सरिया और रॉड से हमला कर दिया।

गुटखा लेने के विवाद में 1 युवक की हत्या 

इधर शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में रविवार देर रात गुटखा लेने के विवाद में एक युवक का दुकानदार और उसके भतीजे से झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद युवक अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और उसने दुकानदार और उसके भतीजे पर हमला कर दिया। दुकानदार ने पलटकर दो युवकों के पेट और सीने में कैंची घोंप दी। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार

मृतक की शिनाख्त शुएब (उम्र 18) के रूप में हुई है। वहीं घायल सुहैल (उम्र 18) का जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी दुकानदार की पहचान नर सिंह (उम्र 45), उसके भतीजे हेमंत ( उम्र 26) और हेमंत के दोस्त आमिर ( उम्र 22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कैंची बरामद कर ली है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जामा मस्जिद इलाके में कार सवार की पिटाई

दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में रविवार देर रात को खूब बवाल हुआ। शराब के नशे में धुत कार चालक ने कस्तूबा अस्पताल के सामने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ने फरार होने के चक्कर में एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी। भीड़ ने जामा मस्जिद गेट नंबर-1 के सामने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी।

पुलिस ने कार सवार को किया गिरफ्तार

हादसे की सूचना जैसे ही इलाके में मिली लोगों की भारी भीड़ गेट नंबर-1 पर जुट गई और जमकर नारेबाजी हुई। घटना के बाद कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इससे साफ तौर से इनकार किया है। आरोपी कार चालक मयूर विहार के रहने वाले प्रतीक तिवारी (उम्र 20) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लोगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़

ये घटना रविवार देर रात करीब 12.05 बजे दरियागंज से जामा मस्जिद जाने वाली सड़क पर हुई। कार में पूर्वी दिल्ली के तीन दोस्त खाना खाने जामा मस्जिद की ओर जा रहे थे। कार प्रतीक तिवारी चला रहा था। कस्तूबा गांधी अस्पताल के सामने से निकलने के दौरान प्रतीक ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में सेंट्रो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार 11-12 साल का एक बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद प्रतीक डर की वजह से वहां से आगे भागा और फरार होते समय उसने दो अन्य लोगों और एक महिला को भी टक्कर मार दी। भीड़ ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिर्फ 300 रु के लिए चाकू मारकर शख्स की हत्या, 3 गिरफ्तार, हिरासत में 2 नाबालिग

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके का है, जहां सिर्फ 300 रुपये के लिए एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में शामिल दो अन्य नाबालिग बच्चों को हिरासत में लिया गया है।


जानकारी के मुताबिक दो अक्टूबर के दिन आरोपियों और मृतक के बीच पैसे को लेकर विवाद बढ़ा, जो देखते ही देखते इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपियों ने कर्जदार को चाकू गोद दिया। मृतक की पहचान शैलेंद्र के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि 'दोनों के बीच 300 रुपये को लेकर विवाद हुआ। शैलेंद्र ने रवि नाम के एक व्यक्ति से पैसे उधार लिए थे। जब रवि ने शैलेंद्र से पैसे मांगे तो वह वापस देने में असफल रहा। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसे चाकू मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।' पुलिस मामले की  जांच में जुट हुई है।

पति के साथ मिलकर महिला ने की भतीजे की हत्या, जलन के चलते दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का है, जहां दिल्ली पुलिस ने पंजाबी बाग इलाके से एक महिला और उसके पति को 2 साल के मासूम का अपहरण और हत्या कर शव को नाले में फेंकने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुई महिला की उम्र 24 साल की है, जिसने अपने पति के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। 


आरोपी महिला की पहचान यमुना के नाम से हुई है। वहीं उसके पति का नाम राजेश है बताया गया है। आरोपी दंपति ख्याला के रघुबीर नगर के एक स्लम में रहने वाले हैं। पति और पत्नी दोनों भीख मांगकर अपना जीवन चलाते थे। पुलिस ने शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या जलन के कारण की गई है। दरअसल, यमुना को लगता था कि उसकी मां उससे कम प्यार करती है और बच्चे से ज्यादा प्यार करती है। जलन के कारण आरोपी महिला ने पहले अपने पति की मदद से बच्चे को अगवा किया फिर उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। बच्चा मर गया है यह सुनिश्चित करने के लिए आरोपी महिला ने उसे पंजाबी बाग के गंडा नाला के दलदली इलाके में डुबा दिया।

CCTV से हुआ मामले का खुलासा

पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके पति को गिरफ्तार करने के लिए CCTV फुटेज की मदद ली। पुलिस ने घटनास्थल से पांच किलोमीटर के दायरे में CCTV फुटेज चेक किया और आरोपियों का पता लगा लिया। वहीं मासूस बच्चे का शव बरामद करने के लिए पुलिस ने लगभग 150 लोगों की सहायता लेनी पड़ी। इनमें से 89 आम नागरिक थे, वहीं 32 लोग बाढ़ नियंत्रण विभाग से थे। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस फाइल कर ली गई है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।

फिर शर्मसार हुई देश की राजधानी दिल्ली, 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) एक बार फिर शर्मसार हुई है। राजधानी में 6 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए एम्स रेफर कर दिया गया है। 

दरअसल, मामला मयूर विहार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत इलाके का है, जहां 6 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूर्वी दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप के मुताबिक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे जांच जारी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली कैंट के नांगल इलाके में 9 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक बच्ची के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि श्मशान घाट के पुजारी ने उनकी सहमति के बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं बच्ची के परिजन समते सैकड़ों की तादाद में जुटे लोगों ने धरना प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ मौत की सजा की मांग की। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर एक नजर

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) के मुताबिक देश के राजधानी दिल्ली में इस साल यानी 2020 के अक्टूबर महीने तक दुष्कर्म के 1,429 मामले सामने आए हैं। वहीं बीते साल यानी 2019 में दिल्ली में दुष्कर्म के 1,884 मामले सामने आए थे, जो साल खत्म होने तक बढ़कर 2,168 मामले हो गए। 2012 में कुल 706 रेप केस दर्ज किए गए थे, जिसमें 16 दिसंबर को निर्भया के साथ गैंगरेप भी शामिल था।

2019 के आंकड़ों पर एक नजर

2019 में इसी अवधि में 2,988 सूचित आंकड़ों के मुकाबले इस साल अक्टूबर तक कुल 2,226 महिलाओं का अपहरण किया गया था। 2019 के अंत तक दिल्ली में महिलाओं के अपहरण के 3,471 मामले सामने आए। 2012 में महिलाओं के अपहरण के कुल 2,048 मामले दर्ज किए गए थे।

हर दिन औसतन 87 बलात्कार के मामले आते हैं सामने

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में महिलाओं के खिलाफ 4,05,861 मामले सामने आए। इनमें हर दिन औसतन 87 मामले बलात्कार के हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराध (Crime against women)

भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत दर्ज महिलाओं के खिलाफ अपराध के ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा के हैं। NCRB के मुताबिक पिछले साल 30. 9% पति या रिश्तेदार की क्रूरता, 21. 8% इज्जत लूटने के इरादे से महिलाओं पर हमला, 17. 9% महिलाओं का अपहरण और अगवा जबकि 7. 9% बलात्कार के केस दर्ज किए गए।

CRIME: शराब के लिए 50 रु पैसे नहीं देने पर एक नाबालिग ने 2 दोस्तों को मारा चाकू

No comments Document Thumbnail

देश में क्राइम का ग्राफ तेजी से (Crime in increasing in india) बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की है। जहां एक नाबालिग को पुलिस ने चाकू मारने के आरोप में पकड़ा है। 17 साल के एक नाबालिग ने शराब के लिए 50 रुपये न देने पर अपने दो दोस्तों को कथित तौर पर चाकू गोद दिया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। इस घटना के बाद से दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इधर इस घटना में घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के मुताबिक शराब खरीदने के लिए 50 रुपये नहीं देने पर अपने दो दोस्तों को चाकू मारकर घायल करने वाले 17 वर्षीय एक किशोर को पकड़ा गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिंदापुर के निवासी संदीप (19) और ओम (17) पर उसके एक नाबालिग दोस्त ने दो अन्य के साथ मिलकर चाकू से हमला किया। दोनों अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने कहा कि चाकू के हमले में संदीप घायल हो गया और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। उसके दोस्त ओम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक यह घटना 24 जुलाई को हुई जब संदीप और ओम बिंदापुर में अपने नाबालिग दोस्त से मिलने गए। नाबालिग दोस्त ने शराब खरीदने के लिए 50 रुपये मांगे लेकिन संदीप ने मना कर दिया। इसपर नाबालिग ने चाकू से संदीप और ओम पर हमला कर दिया। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया 'आरोपी चोरी और झपटमारी समेत पांच अन्य मामलों में वांछित है। बुधवार को उसे पकड़ कर निगरानी गृह भेज दिया गया। उन्होंने कहा उसके दो अन्य साथियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।'

सेंधमारी करने वाला गिरफ्तार

साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी पुलिस नाबालिगों के साथ घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। इस मास्टरमाइंड की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। ये पांच नाबिलिगों को अपने साथ लेकर सेंधमारी करता था। इसके पास से चोरी ीक गई ज्वैलरी, बैग और कपड़े बरामद हुए हैं। इसने कहां-कहां चोरी की है इसकी जांच पुलिस कर रही है।

पार्किंग स्थल में विवाद के बाद सुरक्षा गार्ड ने की युवक की हत्या, मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला नई दिल्ली की है, जहां पार्किंग स्थल पर हुए विवाद में सुरक्षा गार्ड ने 1 शख्स की हत्या कर दी। इससे पहले कि आरोपी शव को ठिकाने लगा पाता, गश्त कर रही पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी का नाम सुरमेश है, जो महिपालपुर का रहने वाला है। वहीं मृतक कौन था और कहां का निवासी था। ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। वसंत कुंज नार्थ पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।



जानिए क्या है पूरा मामला


साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के DCP इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक PCR वैन ने गश्त के दौरान एक रिक्शे पर एक शव को ले जाते हुए देखा। जब रिक्शे वाले को रुकवाया गया और जांच की गई तो मालूम हुआ कि यह हत्या का मामला है। PCR में तैनात हवलदार विनोद ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुरमेश को गिरफ्तार कर लिया।


गला घोंटकर उतारा मौत के घाट


पुलिस का कहना है कि सुरमेश महिपालपुर में ही एक बेसमेंट पार्किंग का सुरक्षा गार्ड है। 22-23 जुलाई की रात को एक व्यक्ति नशे की हालत में बेसमेंट में आया था। वह सुरमेश से बहस करने लगा, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। सुरमेश ने उस व्यक्ति को घुसों से वार कर नीचे गिरा दिया और फिर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि सुरमेश ने रातभर शव को बेसमेंट में ही बने एक कमरे में रखा, जिसके बाद तड़के लगभग 4 बजे वह शव को ठिकाने लगाने के लिए एक रिक्शे पर रख कर ले जाने लगा, लेकिन रास्ते मे पुलिस ने उसे पकड़ लिया।


मृतक की पहचान में जुटी पुलिस


अधिकतर ये देखने को मिलता है कि पुलिस के सामने हत्यारे का सुराग लगाना एक चुनौती होती है, लेकिन इस मामले में हत्यारा तो पकड़ा जा चुका है पर मरने वाला व्यक्ति कौन था, ये किसी को नहीं पता है। पुलिस के सामने फिलहाल मृतक की शिनाख्त करना एक चुनौती बनी हुई है।  पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक के बाएं हाथ पर हिंदी में महाकाल लिखा हुआ टैटू गुदा हुआ है। 


सफदरजंग अस्पताल में रखवाया गया शव 


मृतक के पास से किसी वाहन से जुड़ी पार्किंग की पर्ची मिली है, जो 22 जुलाई की है। जिसके आधार पर एयरपोर्ट की पार्किंग स्थल पर छानबीन की जा रही है। इसके अलावा मृतक ने शरीर पर नील रंग की शर्ट, नेवी ब्लू रंग का स्पोर्ट्स पायजामा और काले रंग के नाइक के स्पोर्ट्स शू पहने हुए थे। शव को सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

CRIME: बेटी से छेड़छाड़ करने पर पिता ने की युवक की हत्या, गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला दिल्ली के महिपालपुर इलाके का है, जहां से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, इस इलाके में एक पिता ने अपनी बेटी को परेशान करने और उसके साथ छेड़खानी करने वाले शख्स की झगड़े के बाद हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी मृतक की लाश को ठिकाने लगाने के लिए रिक्शे से ले जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। 



दिल्ली के DCP इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि 'शनिवार तड़के पेट्रोलिंग पर निकले एक पुलिसकर्मी की नजर एक रिक्शे पर पड़ी। रिक्शे पर एक शव रखा हुआ था। पुलिसकर्मी ने रिक्शा रोककर शव बरामद कर PCR कॉल कर बताया कि हत्या करने के बाद एक शख्स शव को रिक्शे पर ले कर जा रहा जा रहा था, जिसे मैंने पकड़ लिया है। इस कॉल के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। 


 यह भी पढ़ें:- बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकने पर कलयुगी बेटी ने की पिता की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा


पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता लगा कि मृतक आरोपी की बेटी को बीते तीन साल से भी ज्यादा समय से परेशान कर रहा था। 22 जुलाई की रात को वह नशे में उसके घर आ पहुंचा और वहां हंगामा करने लगा। इसी मामले को लेकर उनमें कहासुनी हुई। बाद में आरोपी ने उस युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 साल के संतोष कुमार झा के तौर पर हुई है। वो महिपालपुर में ही रहता था और कुरियर कंपनी में ड्राइवर था। पुलिस  मामले की जांच में जुट गई है। वहीं रिक्शेवाले से भी वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है। 


पत्नी ने छोड़ा साथ तो पति बन गया 'सीरियल किलर', 18 महिलाओं को उतारा मौत के घाट


बता दें कि हैदराबाद की स्थानीय पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। 45 साल के आरोपी पर 18 महिलाओं की हत्या करने का आरोप है। साथ ही कुछ अन्य अपराधों में भी उसकी लिप्तता पाई गई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में महिलाओं के हत्या के दो मामले सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। सीर‍ियल क‍िलर ने वेंकटम्मा नाम की युवती को मारने के बाद उसका चेहरा पेट्रोल डाल कर जला दिया। रचकोंडा पुलिस और हैदराबाद के टास्क फोर्स ने 20 दिन के जॉइंट ऑपरेशन के बाद सीरियल किलर को पकड़ा है।


इस तरह देता था वरदात को अंजाम


अकेली महिलाओं को वह पकड़ता था और शारीरिक संबंध बनाने के बदले उन्हें पैसे ऑफर करता था। उन्हें लेजाकर वह शराब पीता था और फिर महिला की हत्या कर देता था। महिलाओं का सामान और बाकी चीज लेकर वह भाग जाता था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद जब उससे पूछताछ शुरू हुई तो उसने दो अन्य महिलाओं के हत्या की बात को स्वीकार किया।

पुलिस कांस्टेबल ने की माता-पिता की हत्या, फिर खुद खा लिया जहर!

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) बढ़ती ही जा रही है, NCR से सटे सोनीपत में ऐसे ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दावा किया जा रहा है कि एक पुलिस वाले ने पहले अपने माता-पिता की हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली पुलिस में ही कांस्टेबल के पद पर तैनात था।





यह भी पढ़ें:- बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकने पर कलयुगी बेटी ने की पिता की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा





पुलिस की थ्योरी के मुताबिक पहले कांस्टेबल ने अपने माता-पिता की हत्या की और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इसके बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी। घटना मटिंडू गांव में हुई। पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।





मरने वाले कांस्टेबल का भाई भी है पुलिस





मरने वाले कांस्टेबल के भाई भी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में हैं और इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक इंस्पेक्टर भाई सोनीपत में परिवार के साथ रहते हैं। यहीं पर उन्हें कॉल आई कि उनके घर में आग लग गई है। फोन उनके पिता के मोबाइल से ही आया था।





यह भी पढ़ें:- डेढ़ करोड़ के इंश्योरेंस के लिए गोद लिए हुए बेटे की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला





इसके बाद वे और जानकारी के लिए फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन ही नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया। पड़ोसियों को शक हुआ और वे घर की दीवार फांद कर अंदर पहुंचे। वहां की माहौल देखकर वे सन्न रह गए।





मिलें जहरीली गोलियों के पैकेट





एक तरफ उनके माता-पिता का शव अधजला पड़ा हुआ था तो उनका छोटा भाई जमीन पर पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रही थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और वहां खून से सनी चादर, कुल्हाड़ी, कैंची और जहरीली गोलियों के पैकेट मिलें।





यह भी पढ़ें:- कही हैकर्स के पास आपकी ईमेल आईडी और पासवर्ड तो नहीं? इस तरह करें चेक





बताया गया कि बुजर्ग माता-पिता के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कांस्टेबल ने पहले हत्याएं की और फिर जहर खाकर खुद जान दे दी। अब पुलिस घटना के पीछे के कारणों को खंगालने में लगी है।





इलाके में दहशत





पड़ोसियों और रिश्तेदारों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौके से मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से पहली थ्योरी यही बनी है। अब इस घटना के मोटिव को लेकर जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में लोग दहशत में आ गए हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.