Media24Media.com: बिहार न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बिहार न्यूज. Show all posts
Showing posts with label बिहार न्यूज. Show all posts

बाढ़ और बिजली का कहर जारी, इस राज्य में गाज गिरने से हुई 21 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार में बारिश और आकाशीय बिजली ने जमकर कहर बरपाया है। दरअसल, बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। पटना समेत 20 जिलों में बुधवार सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है। मौसम शाम तक ऐसा ही रहने वाला है। 20 जिले में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया। इनमें भारी बारिश का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में बिहार में बारिश और आकाशीय बिजली से 21 लोगों की जान जा चुकी है। आकाशीय बिजली और बारिश से बिहार में 24 घंटे में 21 लोगों की जान जा चुकी है। मुजफ्फरपुर में 2, मोतिहारी में 4 , भोजपुर में 6, छपरा में 3, बेतिया में 2, अररिया में 2, बांका में 1 और अरवल में एक की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, बक्सर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट है। सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, सीवान, सारण, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद और गया जिले में आंधी-बारिश और ठनका गिरने की आशंका है। पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित 19 जिलों में हल्की बारिश के साथ ही वज्रपात होगा। जबकि, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि बिहार में एक साथ दो हवाओं का सिस्टम सक्रिय है। इसके साथ ही चक्रवाती हवाओं का प्रभाव राजस्थान से बंगाल खाड़ी तक बना हुआ है। जिसकी वजह से उत्तर बिहार के सभी जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार है।

 मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 मौसम विभाग के मुताबिक 15 दिनों के बाद बिहार में दो हवाएं एक साथ सक्रिय हुई हैं। जिसमें उत्तर बिहार में पूर्व और दक्षिण-पूर्व और दक्षिण बिहार में पछुआ हवाओं का प्रभाव है, जिसकी वजह से बिहार के सभी हिस्से में बारिश का सिस्टम सक्रिय है। इसके साथ ही तेज हवा, वज्रपात का भी असर दिखाई देगा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आकाशीय बिजली गिरने पर इस तरह बचें

आकाशीय बिजली गिरने पर खुले आकाश में रहने को बाध्य हो तो नीचे के स्थलों को चुनें, एक साथ कई आदमी इकट्ठे न हो, दो आदमी की दूरी कम से कम 15 फीट हो, तैराकी कर रहे लोग, मछुवारे जितना जल्दी हो सके पानी से बाहर निकल जाए, गीले खेतों में हल चलाते, रोपनी या अन्य काम कर रहे किसानों और मजदूरों या तालाब में कार्य रहे व्यक्ति तुरंत सूखे और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

इन चीजों को कर लें दूर

धातु से बने कृषियंत्र, डंडा से अपने को दूर कर लें। अगर आप खेत-खलिहान में काम कर रहे हो या किसी सुरक्षित स्थान की शरण न ले पाए तो - जहां है वहीं रहे, हो सके तो पैरों के नीचे सूखी चीजें जैसे लकड़ी, प्लास्टिक, बोरा या सूखे पत्ते रख लें, दोनों पैरों को आपस में सटा लें और दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर अपने सिर को जमीन की तरफ जितना जल्दी हो सके झुका लें। साथ ही सिर को जमीन से न छुआएं, जमीन पर कभी भी न लेंटे।

खुद को धात्विक संपर्क से बचाए

अपने घरों और खेल-खलिहानों के आस-पास कम ऊंचाई वाले उन्नत किस्म के फलदार वृक्ष समूह लगाएं, ऊंचे पेड़ के तनों या टहनियों में तांबे का एक तार स्थापित कर जमीन में काफ गहराई तक दबा दें ताकि पेड़ सुरक्षित हो जाए, मजबूत छत वाला पक्का मकान सबसे सुरक्षित स्थल है। अगर संभव हो तो अपने घरों में तड़ित चालक लगवा लें। यथा संभव खुले क्षेत्र में स्वयं को धात्विक संपर्क से बचाए रखना चाहिए।

अनियंत्रित होकर कार से टकराया ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार के सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र में एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया, जिसमें कोदई के रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज लखनऊ के लोक बंधु हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ।  सभी लोग अपने सफारी गाड़ी में सवार होकर जयपुर के मानसरोवर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीवान अपने पैतृक गांव कोदई आ रहे थे। तभी यूपी के उन्नाव, हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से आगरा जा रहे अनियंत्रित ट्रक विपरीत दिशा से सफारी कार में जाकर टकरा गया। 

घटना के बाद हसनगंज इंस्पेक्टर अखिलेशचंद्र पांडे दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर सभी मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ लोक बंधु हॉस्पिटल भेज दिया। जबकि दो लोगों की गंभीर स्थिति में इलाज चल रही है। घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि लखनऊ से आगरा जा रहे ट्रक ड्राइवर को नींद आ गई, जिसके बाद कंटेनर लिए ट्रक सीधा सामने से जा रही सफारी गाड़ी में घुस गया। सड़क हादसे में सभी मृतक सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी एक ही परिवार के रहने वाले है। इनमें 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

मृतकों में ये लोग शामिल

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान पचरुखी के कोदई रहने वाले शिवशंकर मिश्र के बेटे अखिलेश मिश्र (उम्र 40), उनकी पत्नी बबिता देवी (उम्र 38), बेटी प्रियांशी (उम्र 12) और भतीजी ज्योति (उम्र 18) के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायलों में रूपम कुमार और संतोष मिश्रा के रूप में हुई। मृतक अखिलेश मिश्र अपने छोटे भाई विकास मिश्र की शादी में जयपुर के मानसरोवर से गांव जा रहे थे। शादी 22 जून को होनी थी, लेकिन शादी का माहौल मातम में बदल गया।

आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, सड़क हादसे में गई 2 युवकों की जान

No comments Document Thumbnail

बिहार के वैशाली में कुदरत ने जमकर कहर बरपाया है। दरअसल, प्रदेश में मानसून की बारिश के साथ ही आपदाएं आने लगी हैं। इसी बीच शनिवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वैशाली में तीन और खगड़िया में दो लोगों की मौत हो गई। घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राघोपुर पीएससी में भर्ती करवाया गया है, जहां से तीन लोगों की हालत को देखते हुए पटना PMCH रेफर कर दिया गया है। इधर, खगड़िया की घटना में मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों खेत में मूंग तोड़ने गई थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

 

इससे पहले छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची समेत 2 बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर के अंदर ही खेल रहे थे। वहीं एक ग्रामीण की भी मौत हुई। दूसरी ओर बालोद में पेड़ के नीचे खड़ी 28 बकरियां मर गई। चरवाहा की जान बाल-बाल बची है। जानकारी के मुताबिक कोरिया में बुधवार शाम जोरदार बारिश हो रही थी। तभी जनकपुर क्षेत्र के जैती गांव के दो मकानों पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इस दौरान घर के अंदर खेल रहे उकेश बर्मन (उम्र 12) और मुस्कान बर्मन (उम्र 5) की मौत हो गई। मुस्कान कुछ दिन पहले ही लाखन टोला से अपनी बुआ के यहां जैती आई थी। परिजन हादसे के बाद बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

आकाशीय बिजली गिरने पर इस तरह बचें


आकाशीय बिजली गिरने पर खुले आकाश में रहने को बाध्य हो तो नीचे के स्थलों को चुनें, एक साथ कई आदमी इकट्ठे न हो, दो आदमी की दूरी कम से कम 15 फीट हो, तैराकी कर रहे लोग, मछुवारे जितना जल्दी हो सके पानी से बाहर निकल जाए, गीले खेतों में हल चलाते, रोपनी या अन्य काम कर रहे किसानों और मजदूरों या तालाब में कार्य रहे व्यक्ति तुरंत सूखे और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

इन चीजों को कर लें दूर

धातु से बने कृषियंत्र, डंडा से अपने को दूर कर लें। अगर आप खेत-खलिहान में काम कर रहे हो या किसी सुरक्षित स्थान की शरण न ले पाए तो - जहां है वहीं रहे, हो सके तो पैरों के नीचे सूखी चीजें जैसे लकड़ी, प्लास्टिक, बोरा या सूखे पत्ते रख लें, दोनों पैरों को आपस में सटा लें और दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर अपने सिर को जमीन की तरफ जितना जल्दी हो सके झुका लें। साथ ही सिर को जमीन से न छुआएं, जमीन पर कभी भी न लेंटे।

खुद को धात्विक संपर्क से बचाए

अपने घरों और खेल-खलिहानों के आस-पास कम ऊंचाई वाले उन्नत किस्म के फलदार वृक्ष समूह लगाएं, ऊंचे पेड़ के तनों या टहनियों में तांबे का एक तार स्थापित कर जमीन में काफ गहराई तक दबा दें ताकि पेड़ सुरक्षित हो जाए, मजबूत छत वाला पक्का मकान सबसे सुरक्षित स्थल है। अगर संभव हो तो अपने घरों में तड़ित चालक लगवा लें। यथा संभव खुले क्षेत्र में स्वयं को धात्विक संपर्क से बचाए रखना चाहिए।

सड़क हादसे में गई 2 युवकों की जान 

वहीं मधेपुरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के केपी कॉलेज के पास की है। शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मुंगेर में सड़क हादसे में तीन युवकों की हालत गंभीर है। शनिवार की सुबह सदर अस्पताल में तीनों को भर्ती करवाया गया है। 

तीन युवकों की हालत गंभीर

तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जमुई जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दिया। तीनों की पहचान जमुई निवासी राजेश कुमार सिंह का 18 साल बेटा रोहित कुमार, शैलेंद्र सिंह के 25 साल का बेटा राजा कुमार और 28 साल राहुल कुमार के रूप में हुई। अस्पताल के डॉक्टर ने चिकित्सक ने तीनों घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ऑटो और ट्रक के बीच टक्कर, 5 लोगों की मौत, 6 लोग घायल

No comments Document Thumbnail

बिहार के भागलपुर जिले में ट्रक और ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 5 बराती की मौत हो गई है। जबकि 6 बाराती जख्मी हुए। जानकारी के मुताबिक रुपौली प्रखंड की रामपुर पंचायत के पोखरी टोला के निवासी छट्ठू मंडल के बेटे वरुण कुमार की शादी को लेकर बारात भागलपुर जिला के नारायणपुर गांव के लिए निकली थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए एक ऑटो में 12 लोग सवार होकर जा रहे थे। 

इसी बीच बिहपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए, जिसमें 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। मारे गए लोगों में सभी की उम्र 25 साल से कम है। हादसे में उदाकिशनगंज के ऑटो ड्राइवर गजेंद्र साह समेत छठू मंडल, पिंकू मंडल, मंटू मंडल और गजाधर मंडल के नाम सामने आए हैं। 

2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

सभी मृतकों के शव को नवगछिया अस्पताल में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, आंध्रप्रदेश के अलूरी सीतारामराजू जिले के चिंतूर में एक यात्री बस पलट जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई, इनमें दो बच्चे थे। बस ओडिशा के भवानीपटना से विजयवाड़ाजा रही थी। बस में कुल 27 यात्री सवार थे। हादसा सोमवार दोपहर को हुआ।

मजदूरों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

बिहार के मधेपुरा से पंजाब जा रही बस UP के कुशीनगर में हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 25 से 30 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 80 से 85 मजदूर सवार थे। मृतकों में से तीन मधेपुरा जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही पंचायत के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान हरदेव सदा (उम्र 50) और सुशील सादा (उम्र 35) पूरण सादा (उम्र 22) बताया जा रहा है। इसके अलावा एक मजदूर धुरगांव का बताया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक मधेपुरा और सिंघेश्वर प्रखंड के आसपास के इलाकों से 150 से ज्यादा मजदूर सोमवार को सिंहेश्वर पेट्रोल पंप से पंजाब जाने वाली दो बसों पर सवार हुए थे। बस शाम 4 से 5 बजे के करीब खुली थी। इसी में से एक बस कुशीनगर से 20 किलोमीटर पहले NH-27 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 25 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज उत्तरप्रदेश के ही गोरखपुर में चल रहा है। बता दें कि ये सभी मजदूर धान रोपने के लिए पंजाब के पटियाला जा रहे थे।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

हाइवा ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

बिहार के कैमूर में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, एक तेज रफ्तार हाइवा ने चैनपुर थाना क्षेत्र के अमावं गांव के पास ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 6 लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि 3 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक चैनपुर थाना क्षेत्र के सिरबीट गांव में रहने वाले शीवगहन कुशवाहा, दिलीप राम और भभुआ थाना क्षेत्र के भेकास गांव के रहने वाले अर्जुन पासवान की पत्नी मुराही देवी समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि बाकी एक ने अस्पताल पहुंचने के बाद दाम तोड़ा। लोगों ने बताया कि हाइवा भभुआ के तरफ जा रहा था। तभी अमावं के पास उसने ई-रिक्शा को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक हाइवा रॉन्ग साइड से जा रहा था। इसी बीच उसने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा में सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 

हरियाणा में भाभी-देवर समेत 4 की मौत

वहीं हाइवा 10 – 15 मीटर आगे जाकर एक खड़े टैंपू में टक्कर मारते हुए रूक गई। गनीमत रही की टैंपू खाली था। टक्कर इतना जबरदस्त था कि लोग सुनते ही मौके पर पहुंचे गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बाकी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा के सोनीपत में एक कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। वहीं बाइक से टकराने के बाद कार पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। जिससे देवर और भाभी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा गन्नौर क्षेत्र के गांव कैलाना के पास हुआ था। कार में मटिंडू गांव के रहने वाले अशोक, उसकी भाभी और भतीजा भतीजी सवार थे। हादसे ने चारों को मौत हो गई।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात, 3 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

बिहार में दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सीतामढ़ी का है, जहां 10वीं की छात्रा के साथ 3 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक 16 साल की नाबालिग अपनी एक सहेली की शादी से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के 3 युवकों ने उसे घेर लिया। इसके बाद कुछ नशीली चीज सूंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग को सुबह 4 बजे होश आया। फिर वो घर पहुंची और परिवार को वारदात के बारे में जानकारी दी। 

पहले मामले को दबाने की कोशिश की गई। दरअसल, पीड़िता को पंचायत ने समझौता करने के लिए कहा, लेकिन लड़की और उसके परिजन नहीं मानें और मामले की शिकायत महिला थाने में की। घटना महिंदवारा थाना क्षेत्र के गांव की है, जहां लड़की अपनी एक दोस्त के साथ शुक्रवार देर रात सहेली की शादी से लौट रही थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में शादी देखकर अपनी सहेली के साथ शुक्रवार रात को घर लौट रही थी। 

जंगल में दिया वारदात को अंजाम

इसी दौरान संतोष, अभिषेक और ब्रजेश नाम के लड़कों ने उसे घेर लिया। तीनों ने मुझे पकड़ लिया। हालांकि उसकी सहेली किसी तरह हल्ला करते हुए भाग गई। वहीं पीड़िता के हल्ला करने पर आरोपियों ने मुंह दबाकर नशा सूंघा दिया। इसके बाद सभी उसे पकड़कर जंगल की ओर ले गए और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इस वारदात के बाद वह बेहोश हो गई। शनिवार सुबह होश आया। तब वह किसी तरह घर पहुंची और मां को पूरी जानकारी दी। वही गांव में हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पीड़िता की कराई गई मेडिकल जांच 

इसके बाद पंचायत ने समझौता का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता के परिजन नहीं मानते हुए शिकायत लेकर महिला थाना पहुंचे। पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपी नशे की हालत में थे। घटना की पुष्टि के लिए ग्रामीणों ने उसकी सहेली को भी बुलाया तब सहेली ने सारी बात बताई। उसने कहा कि डर की वजह से वह किसी को कुछ नहीं कह सकी। शनिवार की रात पीड़िता ने अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें पीड़िता ने अपने गांव के ही तीन युवक संतोष, अभिषेक और ब्रजेश पर आरोप लगाया है। 

महिला थानेदार रेखा सिन्हा ने दी जानकारी

महिला थानेदार रेखा सिन्हा ने कहा कि पीड़िता का बयान लेने के बाद उसे रविवार को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मेडिकल जांच हुई। सूचना पर महिंदवारा थाना की पुलिस भी महिला थाना पहुंचकर मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थानेदार का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बिहार में दुष्कर्म के मामले साल दर साल बढ़ रहे हैं।

तिलक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार तालाब में गिरी, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पूर्णिया के ताराबाड़ी गांव का है, जहां तिलक कार्यक्रम से लौटे रहे परिवार की गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हैं। सभी तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे। हादसे में तिलक चढ़ाने वाले लड़की के भाई और पिता की भी मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक कार में कुल 11 लोग सवार थे, जिसमें से 2 की जान बच गई। सभी लोग किशनगंज के नुनिया के रहने वाले थे। सभी ताराबाड़ी गांव से लौट रहे थे। बिहार सरकार ने 4-4 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। हादसे में घायल अंगद यादव ने बताया कि वे सभी लोग ताराबाड़ी गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान कंजिया गांव में मोड़ के पास उनकी गाड़ी सीधे तालाब में जा गिरी। हम लोग तब तक कुछ समझ पाते गाड़ी पूरी तरह से तालाब में समा चुकी थी।

अंगद ने कहा कि मैंने किसी तरह बाहर निकल कर हल्ला मचाया और लोगों से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन जब तक किसी को कुछ समझ आता गाड़ी पूरी तरह तालाब में डूब गई। अंगद यादव ने बताया कि कंजिया गांव में मोड़ के पास हमारी गाड़ी सीधे तालाब में जा गिरी। अंगद यादव ने बताया कि हादसे के दौरान JCB भी उपलब्ध नहीं हो पाई। इसके चलते कार समय रहते तालाब से नहीं निकल पाई और 9 लोगों की मौत हो गई। इन 9 लोगों में सभी आपस में रिश्तेदार हैं, जिनमें गंगा प्रसाद यादव तांडव लाल यादव करण लाल यादव, रामकिशन यादव,अमरचंद यादव, कालीचरण यादव मानिक लाल शर्मा गुलाबचंद लाल यादव में शामिल हैं।

टैंकर की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत

हादसे में कार चालक की भी मौत हो गई है। उसका शव सुबह 8 बजे बरामद हुआ। हादसे के बाद सुबह तक रौटा और अनगढ़ थाने की पुलिस सहित अंचलाधिकारी डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन 9 में से किसी को भी नहीं बचाया जा सका। इस घटना में जो दो लोग बचे हैं। वहीं घटना को लेकर ताराबाड़ी सहित नुनिया गांव में मातम पसर गया है। इधर, पटना के दानापुर में एक तेज रफ्तार टैंकर ने तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई है।

शादी की खुशी मातम में बदली, करंट लगने से दुल्हन के भाई की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार के नवादा में शादी की खुशी मातम में बदल गई है। दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के बुधौल बेलदारी गांव में बहन की डोली से पहले उसके भाई की अर्थी उठी है। जानकारी के मुताबिक करंट से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका ममेरा भाई झुलस गया। मृतक की पहचान कैलाश चौहान के 25 साल के बेटे शंकर कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल ममेरा भाई भोला चौहान हिसुआ थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर बेलदारी गांव के रहने वाले हैं।  

परिजनों ने बताया कि मृतक की बहन की शादी थी। शाम को ही पटना से बारात आने वाली थी। घर में बारात के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही थी। खाना तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान शंकर विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया और तड़पते हुए नाली में गिर गया। ये देख ममेरे भाई ने उसे बचाने की कोशिश की और वह भी करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं भोला का इलाज जारी है।

गांव मातम का माहौल

शंकर को मृत घोषित करते ही परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए। घटना के बाद घर में मातम पसर गया। शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी निकल गई। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। 

ट्रक और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। ताजा मामला जमुई का है, जहां ट्रक और हाइवा के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सोनो थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोनो थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शव को कब्जे में ले लिया। घटना सोनो-झाझा मुख्य मार्ग पर भीटरा गांव के पास की है।

मृतकों में 2 चालक और एक खलासी शामिल है, जिसकी पहचान मोहम्मद तस्लीम, सिकन्दरा के तौर पर हुई है। वहीं दो चालकों की पहचान सूरज कुमार और सिंटू कुमार के रूप में हुई है, जो खैरा इलाके के दाबिल गांव के रहने वाले थे।  जानकारी के मुताबिक ट्रक जमुई से चकाई की ओर जा रही थी और हाइवा चकाई से जमुई की ओर आ रही थी। गिट्टी लोडेड हाइवा जैसे ही भीटरा गांव के पास पहुंचा। इसी बीच सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और हाइवा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई।

इससे पहले 4 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले बिहार के पटना के बगहा में एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें 2 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से वापस घर की ओर लौट रहे थे। ये हादसा नौरंगिया के खैरवा टोला में हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के थे। सभी लोग वाल्‍मीकिनगर से लौट रहे थे। इसी बीच जंगल के इलाके में तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया।   

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

बिजली पोल से टकराई बाइक, 2 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं। नवादा जिले के काशीचक थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। दरअसल, युवकों की बाइक काशीचक-सुभानपुर मुख्य पथ पर पावर हाउस के पास विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तेज रफ्तार में था, जिसने पोल को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के कारण बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों की मौत हो गई। 

दोनों मृतक युवक की पहचान भट्टा ग्रामीण रिजवान अंसारी और धन्नजय कुमार 20 साल के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर काशीचक थाना के एस आई शंभू प्रसाद दलबल के साथ पहंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बाइक पर जा रहे थे। उसी दौरान अचानक संतुलन खो जाने के कारण बिजली के खंभे में टकरा गए थे। जिसमें दोनों की हालत काफी गंभीर थी लोगों की मदद से अस्पताल लाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। 

रफ्तार ने ली जान

मौत की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। परिजन ने कहा कि काशीचक से भट्टा की ओर जा रहे थे उसी दौरान या दुर्घटना हुई है। पावर ग्रिड के बाद पोल में जाकर सीधा बाइक टकरा गया, जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार रहने के कारण बिजली के खंभे में टकराते हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा कहा गया कि तेज रफ्तार में रहने के कारण ही युवक की दर्दनाक मौत हुई है। इस मामले पर थाना प्रभारी ने कहा कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक के शव को बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत, 10 गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

जहरीली शराब पीने से आए दिन लोगों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ताजा मामला बिहार का है, जहां जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें से 3 गया जिले के है। वहीं 8 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं औरंगाबाद में शराब पीने के बाद 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि 2 लोगों का इलाज जारी है। परिवार का कहना है कि सभी ने सोमवार शाम को एक साथ शराब पी थी। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द, उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद में भी मंगलवार को 3 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 2 लोगों की हालत गंभीर है। परिजनों का कहना है कि सभी लोगों ने सोमवार रात को मदनपुर थाना के खिरियावां में शराब पी थी।  सुबह तबीयत बिगड़ गई। जब तक अस्पताल ले गए तब तक 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से तीनों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोमवार को हुई थी 2 लोगों की मौत

आमस के पथरा गांव में सोमवार देर रात 2 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 2 लोगों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। जिसमें एक ने दम तोड़ दिया। गया में मौत का आंकड़ा 3 हो गया है। बाकी 7 लोग आमस के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों का कहना है कि मरने वालों ने सोमवार की रात शराब पी थी। जहरीली शराब पीने से ही उनकी मौत हुई है। मरने वालों के नाम अर्जुन पासवान और अमर पासवन थे। दोनों चाचा-भतीजा हैं। मगध मेडिकल कॉलेज में अजय पासवान और सुमन पासवान का इलाज चल रहा है। वहीं अब तक प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

बक्सर में हुई थी 5 लोगों की मौत

इससे पहले बिहार के बक्सर (Buxar in Bihar) में भी जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। बक्सर के डुमरांव अनुमंडल के आमसारी गांव में ये घटना हुई थी। बक्सर के जिलाधिकारी अमर समीर ने बताया  था कि 5 लोगों की मौत हुई है और 2 लोगों का इलाज चल रहा था। हालांकि प्रशासन की तरफ से जहरीली शराब की वजह से मौतों की पुष्टि नहीं की गई था, लेकिन कथित तौर पर जहरीली शराब की वजह से मौत होने की बात कही जा रही थी। 

खड़े हो रहे कई सवाल 

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में लगातार शराब की वजह से मौतों की खबरें सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। एक तरफ सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी कर रखी है। वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में अब तक शराब की वजह से मौत की घटनाएं सामने आ चुकी है। इस तरह की खबरें पहले भी सामने आती रही है कि नेपाल बॉर्डर बिहार से सटा होने की वजह से लोग वहां से भी शराब खरीद लेते हैं। बीते कुछ दिनों में छपरा, नालंदा और अब बक्सर में शराब की वजह से होने वाली मौतों से पूर्ण शराबबंदी के सरकार के दावों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।  

गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे 6 दोस्त, 3 लोगों का शव बरामद

No comments Document Thumbnail

बिहार के पटना में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां LCT घाट पर नहाने के दौरान 6 युवक गंगा नदी में डूब गए, जिनमें से 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई है। वहीं गोताखोरों की मदद से उनकी लाश को बरामद कर लिया गया है। जबकि  एक की तलाश चल रही है। वहीं दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी युवकों के पिता पुलिस में हैं। कोई SI, ASI तो कोई कांस्टेबल हैं। 

मृतकों में 25 साल का विकास कुमार उर्फ पवन, जिनके पिता-अखिलेश राय, बतौर सब इंस्पेक्टर समस्तीपुर जिला में पोस्टेड हैं, 21 साल का मोनू, जिनके पिता-रंधीर कुमार सिंह पटना पुलिस में सिपाही हैं और 22 साल का विश्वजीत कुमार, जिनके पिता-मनोज कुमार पटना ट्रैफिक पुलिस में ASI हैं। चौथा युवक दिव्यांश उर्फ लल्ला, जिनके पिता-दीपक कुमार सिंह नालंदा जिला में कांस्टेबल हैं, जिनके बेटे लापता है। 

एक युवक की तलाश जारी

SDRF की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं पांचवा युवक मोनू का भाई सोनू है, जिसे डूबने के दौरान किसी तरह से बचा लिया गया। फिलहाल ये बोरिंग कैनाल रोड के एक हॉस्पिटल में एडमिट है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि छठवां युवक राहुल है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। 

नहाने के दौरान हुआ हादसा

सभी युवक अपने परिवार के साथ पटना पुलिस लाइन में रहते हैं। रविवार की सुबह एक साथ कई युवक क्रिकेट खेलने के लिए गांधी मैदान गए थे।  कुछ घंटे क्रिकेट खेलने के बाद सभी का प्लान गंगा नदी में नहाने का बन गया। इसके बाद गांधी मैदान से करीब 10-12 युवक नहाने के लिए LCT घाट पहुंच गए। फिर नहाने के दौरान यह हादसा हो गया।

राजस्थान में 3 बच्चों की मौत

वहीं 7 मई को राजस्थान के धौलपुर के राजघाट गांव में चंबल नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। तीनों बच्चे सुबह नदी में नहाने गए थे, तभी तीनों डूबने लगे। वहीं भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पद्दार गांव सोहल के पास चिनाब नदी में फंसे दो युवकों को बचाया। जानकारी के मुताबिक सुनील और बाबुल नाम के ये युवक शनिवार रात जेसीबी मशीन के जरिए नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी नदी में अचानक पानी बढ़ गया, जिसके बाद दोनों युवक नदी के बीच फंस गए। हालांकि करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद सेना के जवानों ने दोनों युवकों को सकुशल निकाल लिया था।

कुकदा डैम में डूबने से 3 लोगों की मौत

इससे पहले 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में कुकदा डैम में डूबने से युवती समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक तीनों लोग अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कर्मचारी थे, जो अपने साथियों के साथ रायपुर, धमतरी और कांकेर से पिकनिक मनाने के लिए कुकदा डैम पहुंचे थे। सूचना मिलने पर ASP चंद्रेश ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, शादी से लौट रहे थे सभी

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। ताजा मामला पटना के बगहा का है, जहां एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें 2 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से वापस घर की ओर लौट रहे थे। ये हादसा नौरंगिया के खैरवा टोला में हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।   

हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सभी लोग वाल्‍मीकिनगर से लौट रहे थे। इसी बीच जंगल के इलाके में तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया। हादसे  में जान गंवाने वालों में 7 साल की पायल और 9 साल की सुनीता शामिल हैं। पुलिस ने हादसे की वजह तेज रफ्तार को बताया है। बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों की नाजुक स्थिति को देखते हुए इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

ट्रेन से कटकर 2 लोगों की मौत, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हुआ हादसा

No comments Document Thumbnail

बिहार के नालंदा (Nalanda of Bihar) से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पावापुरी रेलवे हॉल्ट के पास दो अलग-अलग ट्रेन से गिरकर एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के साईं डीह के रहने वाले वीर अभिमान्नु के रूप में हुई है। मृतक के परिजन ने बताया कि सुबह राजगीर से श्रमजीवी ट्रेन से पावापुरी आए थे, लेकिन पावापुरी में श्रमजीवी का ठहराव नहीं हुआ। इसके कारण जैसे ही ट्रेन की रफ्तार कम हुई वे ट्रेन से उतरने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे पटरी के नीचे चले गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इस हादसे के थोड़ी ही देर बाद बिहारशरीफ की ओर से राजगीर की तरफ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पावापुरी रेलवे हॉल्ट के पास आई, जिससे उतारने के दौरान एक महिला फिसलकर ट्रेन के नीचे चली गई। इस हादसे में महिला की भी मौत हो गई। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पावापुरी हॉल्ट पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण दोनों हादसा हुआ है। हर दिन जब इस हाल्ट पर से ट्रेन स्लो होकर गुजरती है तो उस पर सवार यात्री उससे उतरने का कोशिश करते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं आए दिन होती रहती है। 

1 सितंबर को भी हुआ था ऐसा ही हादसा 

बता दें कि 1 सितंबर को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में बिंजय पुलिया के पास राउरकेला से टाटानगर की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस  की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। ट्रेन की चपेट में आने से चारों लोगों के चिथड़े उड़ गए थे। घटनास्थल से 300 मीटर दूर तक शव के टुकड़े मिले। जानकारी के मुताबिक सभी बड़ाबांबो के चलांगजुड़ी के रहने वाले थे। सभी चक्रधरपुर में इलाहाबाद बैंक में किसी काम से आए थे। वापस लौटने के लिए स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान ये घटना घटी। 

चलती ट्रेन से गिरकर हुई थी किन्नर की मौत

बता दें कि 11 सिंतबर को दुर्ग जिले में चलती ट्रेन से गिरकर एक किन्नर की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह भिलाई-3 स्टेशन से पहले गांधी नगर के पास किन्नर का शव मिला था।  वहीं 1 सितंबर को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में बिंजय पुलिया के पास राउरकेला से टाटानगर की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस  की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। ट्रेन की चपेट में आने से चारों लोगों के चिथड़े उड़ गए थे। घटनास्थल से 300 मीटर दूर तक शव के टुकड़े मिले। जानकारी के मुताबिक सभी बड़ाबांबो के चलांगजुड़ी के रहने वाले थे। सभी चक्रधरपुर में इलाहाबाद बैंक में किसी काम से आए थे। वापस लौटने के लिए स्टेशन जा रहे थे।  

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

वहीं 19 अगस्त को बिहार के ही कैमूर के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान रोहतास जिले के रहने वाले आदित्य प्रकाश (उम्र 21) के रूप में हुई थी। जानकारी के मुताबिक युवक अपनी बड़ी बहन के घर मुगलसराय (उत्तर प्रदेश) जा रहा था। इसी दौरान भभुआ रोड रेलने स्टेशन के पास किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। 

गंगा नदी में 5 लाशें मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी शवों की पहचान

No comments Document Thumbnail

बिहार के बक्सर में गंगा नदी में 5 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सभी शव एक साथ नाथ बाबा घाट के पास मिले हैं। आसपास के लोगों ने सबसे पहले शवों को देखा। इनमें एक शव महिला का बताया जा रहा है। जबकि बाकी पुरुष हैं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं घाट निर्माण में काम कर रहे मजूदर सत्येंद्र मेहता और अजय कुमार सिंह ने बताया कि वहां काम कर रहे थे, तभी किसी ने यह बताया कि गंगा में लाशें उपलती दिखीं। इसके बाद उन्होंने देखा तो एक नहीं 5 शव गंगा के किनारे उपल रहे थे। इनमें 4 पुरुष और एक महिला का शव था।

UP से बहकर आने की आशंका: SDO

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद की शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी। SDO धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आशंका है कि शव यूपी से बह कर आया है। संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है। इनके अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन अपनी तरफ से तैयारी कर रहा है। यूपी सरकार से भी बात की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत महादेवा घाट से 10 मई 2021 को गंगा नदी में 10-12 लाशें दिखी थीं। ये 5 से 7 दिन पुरानी थीं। कोरोना के कारण जान गंवा रहे लोगों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान और कब्रगाहों में जगह नहीं मिल रही थी। कोरोना काल में सबसे ज्यादा लाशें नदियों मिली थी।

प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, एक ही पेड़ पर लटका मिला दोनों का शव

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रेमी जोड़े की खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के बेतिया का है, जहां प्रेमी जोड़े की लाश पेड़ से लटकती मिली। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुखीछापर गांव  की है। प्रेमी जोड़े एक ही फंदे से लटके हुए थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पुलिस मौके से दोनों के पॉकेट से दो मोबाइल को बरामद किया है। 

शव को देख आत्महत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुबह लोग मॉर्निंक वॉक के लिए बगीचे में पहुंचे तो उन्हें पेड़ से लटकी लाश मिली। प्रेमी जोड़े की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुखी छापर गांव के शिवाजी महतो के बेटे कुंदन कुमार (उम्र 20) और ढोलन महतो की नाबालिग बेटी के रूप में की गई।  

आगर में भी प्रेमी जोड़े ने दी थी जान

बता दें कि 18 अप्रैल को आगरा के लहचोरा मजरा के नगला गडुआ में एक प्रेमी जोड़े ने अपने हाथ बांधकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों रिश्ते में एक-दूसरे के भाई-बहन लगते थे। चश्मदीदों ने बताया कि दोनों के हाथ बंधे थे। आसपास उनकी डेडबॉडी पड़ी थी। 

ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

इससे पहले राजस्थान के सीकर में नाबालिग और युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे, जो बुधवार को अपने घरों से निकले थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मामला सीकर के सदर इलाके का है, जहां रशीदपुरा इलाके में ट्रेन से कटे दो शव मिले। इसके बाद पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल के आधार पर दोनों की शिनाख्त की। सीकर के सदर थाना इलाके में युवक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

पत्नी और बेटी पर फायरिंग कर युवक ने खुद को मारी गोली, तीनों की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार की राजधानी पटना में बेटी और तलाकशुदा पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद शख्स के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। वारदात पटना के पॉश इलाके पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक में की है। शख्स ने पहले बेटी के सिर पर पिस्टल रखकर गोली मार दी। फिर पत्नी को इसी तरह शूट किया। आखिरी में खुद की कनपटी पर गोली मार ली, जिससे  तीनों की मौत हो गई।

शख्स का नाम राजीव कुमार था और वह बेरोजगार था। उसने पहली पत्नी की मौत के बाद अपनी साली प्रियंका भारती से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद प्रियंका ने दूसरी शादी कर ली थी। प्रियंका सचिवालय में नौकरी करती थी। बेटी का नाम सारा उर्फ संस्कृति भारती था। वह पहली पत्नी से थी। प्रियंका अपनी मां शशि प्रभा के साथ रहती थी। संस्कृति भी इन्हीं के साथ रहती थी। राजीव अपनी बेटी को बेगूसराय में अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन वह मान नहीं रही थी। हत्या के पीछे यही वजह मानी जा रही है।

वारदात वाली जगह पर अफसरों का घर

घटना गर्दनीबाग थाना के तहत पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक की है। ये वारदात रिटायर्ड IPS अफसर नसीम अहमद के घर के बाहर हुई। अचानक से एक के बाद एक 3 गोलियां चलीं। इलाके के लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो रोड पर खून से लथपथ तीन लाशें पड़ी दिखीं। फिर इलाके के लोगों ने ही गर्दनीबाग थाना की पुलिस को जानकारी दी। इस सूचना के बाद पटना पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि जिस इलाके में घटना हुई, वहां कई पुलिस अफसरों के घर हैं। इसमें वर्तमान और रिटायर्ड IPS के घर भी शामिल हैं। 

पुलिस ने शुरू की मामले की कार्रवाई

घटनास्थल पर थाने की पुलिस के साथ ही पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो जांच करने पहुंचे। जांच के लिए FSL की टीम भी आई। इलाके के लोगों की मानें तो राजीव लोडेड पिस्टल लेकर पहले से घात लगाए था। दरअसल, उसकी बेटी सारा, पत्नी प्रियंका और सास 3 दिन पहले बेगूसराय में एक शादी में शामिल होने गई थीं। राजीव को इन सभी के आने की जानकारी मिल चुकी थी। इसलिए जिस गली में सारा की नानी किराए के मकान में रह रही थी, उसी के कॉर्नर पर राजीव इन सभी का इंतजार कर रहा था। जैसे ही तीनों आईं, वैसे ही उसने गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जा में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसों का गढ़ बना बिहार, अलग-अलग हादसों में 7 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला रोहतास मल्हनीया गांव के पास का है, जहां एक बाइक में सवार 3 लोग तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 चचेरे भाई समेत 3 युवक एक ही बाइक में सवार होकर तिलक से लौट रहे थे। इसी बीच बालू से भरे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। सभी सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव के रहने वाले थे। 

सूचना मिलने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने रात से ही सड़क जाम कर दिया था। देर रात पुलिस के समझाने पर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सौंपा गया। बुधवार सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। मृतकों में सासाराम प्रखण्ड के पंचायत समिति सदस्य वंशीधर प्रसाद का बेटा राहुल उर्फ गुड्डू (21 साल), उसका चचेरा भाई विरेंद्र सेठ का बेटा सोनू (27 साल) और गांव के ही छोटे प्रसाद का बेटा अंकुश (14 साल) शामिल है। तीनों बाइक पर सवार होकर तीलौथू में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे।  

हादसे में जयपुर के वंशीधर के घर के दो बेटों की मौत हो गई। देर रात जब मौत की खबर घर पहुंची तो वंशीधर के कोहराम मच गया। घर के पुरूष सदस्य तुरंत ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। घर की महिलाओं की चित्कार से गांव के लोग भी जुट गए। बता दें कि वंशीधर एक लोकप्रिय पंचायत प्रतिनिधि हैं, वो पिछले तीन बार से लगातार बीडीसी का चुनाव जीत रहे हैं। जयपुर गांव के ही छोटे प्रसाद के घर में भी कोहराम मच गया है। उनके इकलौते पुत्र अंकुश की मौत दुर्घटना में हो गई है। अंकुश की मां बार-बार बेहोश हो जा रही है।  

थार ने बाइक को मारी टक्कर 

वहीं औरंगाबाद में तेज रफ्तार थार सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक जख्मी हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के केरा बड़का बिगहा गांव के पास की है। मृतकों में दाउदनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव के रहने वाले 28 साल के बली राजवंशी और हसपुरा थाना क्षेत्र के कैथी बनकट के रहने वाले 45 साल के कांग्रेस राजवंशी शामिल है।

बाइक सवार की मौत

इधर, सीवान में अनियंत्रित बाइक सवार ने खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की की हालत गंभीर है। तीनों शादी समारोह से घर लौट रहे थे, तभी सीवान छपरा मुख्य मार्ग के एनएच 531 पर दरौंदा थाना क्षेत्र के दरौंदा ब्लॉक के पास हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।  

करंट लगने से एक की मौत

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज गांवव में एक मजदूर करंट की चपेट में आ जाने से बुरी तरह झुलस गया। लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम करवाया। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान नगर निगम थाना क्षेत्र के माणिकपुर के रहने वाले शेर महम्मद के रूप में हुई है।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

बंद कमरे में मिली मां और बेटे की लाश, शव के पास भारी मात्रा में मिले 500 के फटे हुए नोट

No comments Document Thumbnail

बिहार के गया जिले में एक बंद कमरे से मां-बेटे की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा मोहल्ले के बादाम गली की है, जहां रविवार को बंद कमरे में मां और बेटे के शव को बरामद किया गया है। दोनों फांसी के फंदे से लटके हुए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा कि ये आत्महत्या है या फिर मर्डर है। 

इधर, शव मिलने की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब बंद कमरे से दुर्गंध निकल रही थी। लोगों ने खिड़की खोलकर देखा तो एक महिला और एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। कमरे के अंदर दीवार पर चौंकाने वाली बात लिखी गई थी। नोट में वकील और जज को लेकर कुछ लिखा हुआ था, लेकिन क्या लिखा हुआ था यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 

पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट भी टूटी फूटी भाषा में है। वहीं थाली में 500 रुपए के काफी नोट को फाड़कर रखा गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों मां बेटे हैं। महिला नौकरानी का काम करती थी। तीन दिन पहले उसे मोहल्ले में देखा गया था। मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार अकेला ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने बाद घटना का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.