Media24Media.com: बिजली पोल से टकराई बाइक, 2 लोगों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बिजली पोल से टकराई बाइक, 2 लोगों की मौत

Document Thumbnail

बिहार में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं। नवादा जिले के काशीचक थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। दरअसल, युवकों की बाइक काशीचक-सुभानपुर मुख्य पथ पर पावर हाउस के पास विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तेज रफ्तार में था, जिसने पोल को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के कारण बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों की मौत हो गई। 

दोनों मृतक युवक की पहचान भट्टा ग्रामीण रिजवान अंसारी और धन्नजय कुमार 20 साल के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर काशीचक थाना के एस आई शंभू प्रसाद दलबल के साथ पहंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बाइक पर जा रहे थे। उसी दौरान अचानक संतुलन खो जाने के कारण बिजली के खंभे में टकरा गए थे। जिसमें दोनों की हालत काफी गंभीर थी लोगों की मदद से अस्पताल लाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। 

रफ्तार ने ली जान

मौत की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। परिजन ने कहा कि काशीचक से भट्टा की ओर जा रहे थे उसी दौरान या दुर्घटना हुई है। पावर ग्रिड के बाद पोल में जाकर सीधा बाइक टकरा गया, जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार रहने के कारण बिजली के खंभे में टकराते हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा कहा गया कि तेज रफ्तार में रहने के कारण ही युवक की दर्दनाक मौत हुई है। इस मामले पर थाना प्रभारी ने कहा कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक के शव को बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.