Media24Media.com: प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, एक ही पेड़ पर लटका मिला दोनों का शव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, एक ही पेड़ पर लटका मिला दोनों का शव

Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रेमी जोड़े की खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के बेतिया का है, जहां प्रेमी जोड़े की लाश पेड़ से लटकती मिली। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुखीछापर गांव  की है। प्रेमी जोड़े एक ही फंदे से लटके हुए थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पुलिस मौके से दोनों के पॉकेट से दो मोबाइल को बरामद किया है। 

शव को देख आत्महत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुबह लोग मॉर्निंक वॉक के लिए बगीचे में पहुंचे तो उन्हें पेड़ से लटकी लाश मिली। प्रेमी जोड़े की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुखी छापर गांव के शिवाजी महतो के बेटे कुंदन कुमार (उम्र 20) और ढोलन महतो की नाबालिग बेटी के रूप में की गई।  

आगर में भी प्रेमी जोड़े ने दी थी जान

बता दें कि 18 अप्रैल को आगरा के लहचोरा मजरा के नगला गडुआ में एक प्रेमी जोड़े ने अपने हाथ बांधकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों रिश्ते में एक-दूसरे के भाई-बहन लगते थे। चश्मदीदों ने बताया कि दोनों के हाथ बंधे थे। आसपास उनकी डेडबॉडी पड़ी थी। 

ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

इससे पहले राजस्थान के सीकर में नाबालिग और युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे, जो बुधवार को अपने घरों से निकले थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मामला सीकर के सदर इलाके का है, जहां रशीदपुरा इलाके में ट्रेन से कटे दो शव मिले। इसके बाद पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल के आधार पर दोनों की शिनाख्त की। सीकर के सदर थाना इलाके में युवक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.