Media24Media.com: delhi news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label delhi news. Show all posts
Showing posts with label delhi news. Show all posts

महिला ने 2 बेटियों के साथ की खुदकुशी, गेट पर लगाया था वॉर्निंग नोट

No comments Document Thumbnail

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने दो बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 50 साल की महिला ने सुसाइड के लिए फ्लैट में अंगीठी जलाई और उसे एक गैस चैंबर में तब्दील कर दिया। पुलिस को कमरे से बहुत सारे सुसाइड नोट्स भी मिले हैं। फ्लैट के सभी दरवाजे और खिड़कियां पॉलीथिन से पैक थे और सिलेंडर की नॉब खुली हुई थी। पास में एक जलती हुई अंगीठी भी मिली। 

कहा जा रहा है कि कोयले के धुएं की वजह से कमरे में जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनी और तीनों का दम घुट गया। मृतक महिला की पहचान मंजू के तौर पर हुई है। वह काफी दिनों से बीमार थी और बिस्तर से उठ भी नहीं पाती थी। मौके पर मिले एक सुसाइड नोट में चेतावनी लिखी गई थी। नोट में फ्लैट में घुसने वाले लोगों के लिए इंस्ट्रक्शन लिखे गए थे। इसमें लिखा था कि कमरे में बहुत ही जानलेवा कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भरी हुई है, ये ज्वलनशील है। कृपया खिड़की खोलकर और पंखा खोलकर कमरे को वेंटिलेट करें। माचिस, मोमबत्ती या कुछ भी न जलाएं। पर्दा हटाते समय सावधान रहें, क्योंकि कमरा खतरनाक गैस से भरा है और सांस न लें।

सुसाइड नोट की जांच

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं फ्लैट में पहले काम करने वाली एक महिला के मुताबिक अंजू पैसे की तंगी की वजह से परेशान थीं। अंजू के घर में काम करने वाली बाई सुबह से कई बार फ्लैट पर गई, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला और न ही फोन उठाया। बाई ने पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी। पड़ोसियों ने खिड़की के जरिए फ्लैट में अंदर झांकने की कोशिश की तो उन्हें गैस का एहसास हुआ। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पूरा घर था पॉलीथिन से पैक

जानकारी के मुताबिक सभी दरवाजे और खिड़कियां पॉलीथिन से पैक थे, ऐसा गैस को बाहर निकलने से रोकने के लिए किया गया था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि महिला के पति की बीते साल कोरोना से मौत हो गई थी। तभी से ये परिवार परेशान था। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इनकी मौत दम घुटने से हुई है या किसी जहरीले पदार्थ को खाने की वजह ये इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। 

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में एक बात और सामने आई है वो ये कि इस परिवार की आर्थिक हालत बेहद खराब थी और ऊपर से ये लोग अकेलेपन का शिकार थे, जिसकी वजह से अवसाद में आकर इन्होंने ये कदम उठाया। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। घर की दीवारों पर सुसाइड नोट भी चिपके मिले हैं। घर के दरवाजे खिड़की फॉयल और टेप से सील बन्द कर दिए गए थे, ताकि धुआं जरा भी बाहर न जा सके।    

8 से 10 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

पुलिस को 8 से 10 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें ये लिखा हुआ था कि इनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। पिता की मौत 2021 में कोरोना की वजह से हो गई थी, जिसके बाद से जितनी हो खुद को अकेला महसूस करने लगे थे और डिप्रेशन के शिकार हो चुके थे। मां काफी बीमार थी और अंशिका की बड़ी बहन भी बीमार रहती थी। अंशिका ने सुसाइड नोट लिखा है, ऐसा माना जा रहा है। सुसाइड नोट हिंदी और इंग्लिश दोनों में ही लिखा हुआ है। जिसमें ये भी लिखा गया है कि घर में काम करने वाली महिला कमला दीदी दुकान वाले जैन अंकल को कह देना कि उनके पैसे मिल जाएंगे। 

पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश

सुसाइड नोट में इन लोगों ने अपने किसी चाचा से भी माफी मांगी और ये भी लिखा है कि ये लोग उनके सामने अपने हालात नहीं रख पाए। हमें माफ कर देना।  सुसाइड नोट में ये भी लिखा है कि लगभग 1 साल पहले भी इन लोगों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन खुदकुशी नहीं कर पाए थे। ये लोग नहीं चाहते थे कि इनके किसी कदम से दूसरे को कोई परेशानी हो। यही कारण है कि उन्होंने अपने दूसरे फ्लैट से किराएदार को लगभग 5 महीने पहले यहां से चले जाने के लिए कहा था और ये बहाना बनाया था कि किसी रिश्तेदार को आना है, इसलिए फ्लैट खाली कर दिया जाए। 

डिकंपोज होने लगे थे शव

मनीष अग्रवाल नाम के युवक ने बताया कि उमेश चंद्र श्रीवास्तव जब तक जीवित थे, वहीं अपनी बेटियों को बाहर लाते ले जाते थे। उनके बिना उनकी बेटियां कहीं बाहर नहीं जाती थी। यही वजह भी लगती है कि उनकी मौत के बाद ये तीनों खुद को एकदम अकेला महसूस करने लगे। इनके यहां कोई रिश्तेदार भी ज्यादा आते जाते नहीं थे। आंशिका ने ही अपने पिता का अंतिम संस्कार किया था। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच से ये प्रतीत होता है कि तीनों की मौत शुक्रवार रात या फिर शनिवार सुबह के बीच में हुई है, क्योंकि जब पुलिस को इस पूरे मामले की कॉल मिली और जब शव बरामद किए गए तो शव डिकंपोज होना शुरू हो चुके थे। 

इस हेल्पलाइन की ले सकते हैं मदद

बता दें कि खुदकुशी एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है। अगर आप या अपने दोस्त या रिस्तेदार तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं। आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए, ताकि आत्महत्या जैसे प्राणघातक कदम उठाने से बच सकें। देश में रोजाना आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही है।   

3 मंजिला निर्माणाधीन मकान ढहने से 2 लोगों की मौत, BJP और 'AAP' ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला सत्य निकेतन इलाके का है, जहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में 5 मजदूर मलबे में फंस गए थे, जिन्हें बचाव कर्मियों ने तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल लिया। वहीं बाद में इनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग में काम चल रहा था। बिल्डिंग का निर्माण पिछले कुछ महीनों से चल रहा था और एक पीजी होस्टल का रूप दिया जा रहा था। फिलहाल बचाव और राहत का कार्य बंद कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल की 6 गाड़ियां और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए थे। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद भी ली गई थी। NDRF की टीम मौके पर पहुंची थी।

दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि हादसा काफी संकरे स्थान पर होने से वाहन पहुंचने में परेशानी आई, लेकिन हमारी टीम पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य किया। प्रारंभिक तौर पर जानकारी सामने आई है कि बिल्डिंग काफी पुरानी थी और इसका रिनोवेशन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि बचाव कर्मियों ने मलबे में फंसे 5 मजदूरों को निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां दो मजदूरों की मौत हो गई।

 

इधर, दक्षिणी दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यन ने मकान मालिक को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि निगम की ओर से पिछले महीने ही एडवाइजरी जारी की गई थी। मेयर ने कहा कि इमारत के मालिक ने इस मरम्मत कार्य की जानकारी नहीं दी थी। मलबे के अंदर जीवित मजदूरों का पता लगाने के लिए NDRF की टीम अपने साथ डॉग स्क्वॉड भी लाई थी।

मैं खुद ले रहा हूं जानकारी: CM केजरीवाल  

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा है। मैं खुद घटना से संबंधित हर जानकारी ले रहा हूं। बता दें कि मकान जर्जर अवस्था में था, जिसमें मरम्मत का काम कराया जा रहा था। हालांकि स्थानीय निगम पार्षद मनीष अग्रवाल का दावा है कि मकान में किसी भी प्रकार की कंस्ट्रक्शन करने की मनाही थी और इस संबंध में एमसीडी की तरफ से नोटिस भी चस्पा कर दिया गया था, जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई थी।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और इस संबंध में FIR दर्ज की जाएगी। इस मामले में मकान मालिक या ठेकेदार जिसकी भी लापरवाही पाई जाती है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि मकान में रिनोवेशन का काम चल रहा था. फिलहाल मामले की जांच जारी है।   

पुलिस और NDRF के अधिकारियों ने दी जानकारी

पुलिस और NDRF के अधिकारियों ने बताया कि सभी मजदूर एक ही जगह पर मौजूद थे और एक दूसरे के ऊपर मलबे के नीचे दबे हुए थे। माना जा रहा है कि सभी साथ बैठकर किचन में लंच कर रहे थे और अचानक ये हादसा हो गया। आम आदमी पार्टी की विधायक प्रमिला टोकस ने मौके पर पहुंच कर आरोप लगाया कि जो बिल्डिंग गिरी है वो बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल शर्मा के रिश्तेदार की है और इसी वजह से इस निर्माण पर कोई लगाम नहीं गई।

BJP नेता ने आरोप को बताया बेबुनियाद

वहीं अनिल शर्मा ने कहा कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। ये बिल्डिंग न तो मेरी है और न ही मेरे किसी रिश्तेदार की। मैंने अपने कजिन बॉबी से भी वेरीफाई कर लिया है। मैं अपने वकीलों से सलाह ले रहा हूं कि प्रमिला टोकस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुकान के बेसमेंट में दम घुटने से मालिक के बेटे समेत 2 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला पूर्वी दिल्ली  के गांधीनगर इलाके का है, जहां एक दुकान के बेसमेंट में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि दो लोग एक दुकान के बेसमेंट में फंस गए हैं। आर. के. ट्रेडिंग कंपनी नामक दुकान कैलाश नगर में मुख्य सड़क पर स्थित है और इसमें सामान ढोने वाले साइकिल रिक्शा तैयार करने का काम होता है। 

वहीं पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें दुकान में काम करने वाला अबरार नाम का व्यक्ति मिला। अबरार के मुताबिक वे दुकान के मालिक का बेटा वैभव कथूरिया और एक अन्य कर्मी सुबह करीब साढ़े 10 बजे दुकान पर पहुंचे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपना काम शुरू किया और काम के लिए लकड़ी के कुछ तख्तों की जरूरत थी तो अबरार उन्हें लेने चला गया। इसके बाद दुकान मालिक का 22 साल का बेटा और 40 साल का जाकिर दुकान के तहखाने में गिर गए। पुलिस ने कहा कि 5 मिनट बाद जब अबरार वापस आया, तो उसने देखा कि दोनों लोग बेहोश अंदर फंसे हुए थे। उसने तुरंत पुलिस को फोन किया और मदद के लिए बुलाया।

दम घुटने से हुई मौत

पुलिस उपायुक्त सत्यसुंदरम ने कहा कि दोनों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वो बच नहीं सके। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बेसमेंट बहुत संकरा है और वहां केमिकल की तेज गंध से दम घुट रहा है। पुलिस ने कहा कि बाद में ये अनुमान लगाया गया कि बेसमेंट में दीमक प्रतिरोधी रसायन 'क्लोरोपाइरीफोस' का छिड़काव किया गया होगा।

ऑटो चालक की हत्या

इधर, उत्तर पूर्वी दिल्ली के बृजपुरी में रहने वाले एक चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह मृतक 23 साल के निखिल वर्मा को कोई गंभीर हालत में अस्पताल के गेट पर छोड़कर चला गया। सुरक्षा गार्डों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। निखिल के परिजनों ने ऑटो मालिक जुबेर पर हत्या का आरोप लगाया है। जुबेर ही शनिवार को सीज ऑटो छुड़वाने के लिए बुलाकर ले गया था। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। बता दें कि दिल्ली में अपराधिक और हादसे से संबंधित घटनाएं लगातार बढ़ रहे हैं।

सिरफिरे युवक ने युवती के सिर पर किया हथौड़े से हमला, फिर कर ली खुदकुशी

No comments Document Thumbnail

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक सिरफिरे युवक ने 22 साल की युवती के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने गाजियाबाद में जाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल घायल युवती को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। उसे इस बात की जानकारी हुई कि लड़की की सगाई हो चुकी है, जिससे नाराज युवक ने लड़की की जान लेने के इरादे से उस पर हथौड़े से वार किया।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवती अपने परिवार के साथ लोनी गाजियाबाद में रहती है। वो दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। आरोपी युवक भी लोनी में ही रहता था। सोमवार सुबह युवती अपने ऑफिस जा रही थी। जब वह ज्योति नगर थाना इलाके में पहुंची तो आरोपी युवक ने उसके सिर पर हथौड़े से जोरदार वार किया और फिर वहां से फरार हो गया। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो घायल युवती को तुरंत GTB अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत काफी गंभीर थी। युवती के परिजन उसे एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में ले गए। युवती का इलाज चल रहा है। पुलिस को इस पूरी घटना के बारे में जांच करते हुए आरोपी का पता ठिकाना मिला। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

पिता ने पुलिस को दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी उनके घर के पास रहता था और उनकी बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की शादी किसी और के साथ तय कर दी। लड़की की एंगेजमेंट से नाराज होकर इस युवक ने उनकी बेटी पर हथौड़े से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था और उसके लिए पागल था। जब युवक को ये जानकारी हुई कि लड़की का रिश्ता कहीं और तय कर दिया गया और जल्दी उसकी शादी भी होने वाली है तो वह काफी गुस्सा हो गया। उसे मालूम था कि लड़की ज्योति नगर इलाके से रोज सुबह अपने ऑफिस जाती है। 

वारदात के बाद आरोपी ने की खुदकुशी

लड़की से बदला लेने के लिए आरोपी युवक सोमवार सुबह ज्योति नगर इलाके में उस जगह पहुंच गया, जहां से युवती अपने ऑफिस जाती है और जैसे ही युवती वहां आई तो आरोपी युवक ने उसके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। लड़की वहीं पर गिर गई और आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में ऐसा लगता है कि आरोपी युवक को लगा कि युवती की मौत हो गई है और शायद इसी वजह से उसने भी खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हादसा: बिल्डिंग गिरने से 4 लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

हरियाणा के गुरग्राम के बाद दिल्ली में भी एक बिल्डिंग गिरने की घटना सामने आई है। दिल्ली के बवाना इलाके में जेजे कॉलोनी की बिल्डिंग गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं बाकी लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। हालांकि अब भी लोगों की तलाश की जा रही है। DCP आउटर नॉर्थ ब्रिजेंद्र यादव ने इस घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि कुल 6 लोगों के बिल्डिंग के मलबे में फंसे होने की जानकारी मिली थी, जिनमें से 3 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। 

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 2:45 पर NIA थाने की पुलिस को जानकारी मिली कि दिल्ली जल बोर्ड के पास एक बिल्डिंग गिरी है, जिसमें कुछ लोग दब गए हैं। मलबे में बच्चों के दबे होने की भी जानकारी मिली, जिसकी सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। ये बिल्डिंग राजीव रतन आवास में बनी थी, जहां करीब 300-400 फ्लैट हैं। 

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तुरंत 3 JCB बुलाए गए। साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं। मलबे से 2 महिलाओं फातिमा और शहनाज को निकाला गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन इसके बाद भी एक बच्ची और कुछ लोग मलबे में दबे रहे, जिन्हें बचाया नहीं जा सका। अब उनके शवों को बाहर निकाला गया है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। यहां सेक्टर 109 में अचानक एक फ्लैट की छत गिर गई, जिसकी चपेट में कई परिवार आए। घटना में अब तक 2 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। 

ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर सो रहा था परिवार, दम घुटने से 4 बच्चों समेत मां की मौत

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला सीमापुरी इलाके का है, जहां दम घुटने से 4 बच्चों समेत मां की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रात को अंगीठी जलाकर सोने से दम घुटने के कारण सभी की मौत हुई। मृतकों में 33 साल की महिला और उसके चार बच्चे शामिल हैं। तीन बच्चों और महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने बता कि ओल्ड सीमापुरी में एक मकान की 5वीं मंजिल पर 4-5 लोग बेहोश पड़े हुए थे, जिसकी जानकारी उन्हें मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां एक कमरे में 3 बच्चे और 1 महिला मृत पाई गई। कमरे के अंदर एक अंगीठी भी रखी हुई थी, जिससे धुंआ निकल रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि इस घर में 35 साल के मोहित कालिया अपनी 30 साल की पत्नी राधा, 11 और 4 साल की 2 बेटियों, 8 और 3 साल के दो बेटों के साथ रहते थे।

9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

मोहित सबसे छोटे बच्चे को अस्पताल ले गए, अस्पताल में उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में महिला और उसके चार बच्चों की मौत हो गई। बता दें कि दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड पर रही है। बुधवार को भी राजधानी में ठंड दर्ज किया गया। साथ ही 13 जनवरी के बाद से तापमान में कमी आई है। वहीं 19 जनवरी की सुबह 5 बजे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

राजधानी में ठंड का कहर जारी 

इधर, मौसम विभाग ने 21 और 22 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और ज्यादा कमी आने की संभावना है। इससे दिल्ली और एनसीआर में रात की जगह दिन में ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है किमैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े 4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाता है तो दिन ठंडा माना जाता है। फिलहाल अभी राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का कहर जारी है।

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव, कल बिना मास्क के की थी रैली

No comments Document Thumbnail

देश के दूसरे राज्यों की तरह दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, जिसकी चपेट में प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आ गए हैं। मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव पाए ग‌ए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी है। CM ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्‍हें कोरोना के हल्‍के लक्षण हैं और वे घर पर आइसोलेट हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों से खुद को आइसोलेट करने और कोरोना जांच कराने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में जो लोग उनके संपर्क में आए, कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपना टेस्‍ट करवाएं।'

बता दें कि अरविंद केजरीवाल पंजाब और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को केजरीवाल ने देहरादून में रैली की थी। इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं पहना था। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना स्थिति को लेकर आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक बैठक में भाग लेने का भी कार्यक्रम था। 

दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट आने के बाद बीते दो हफ्तों में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे के अंदर दिल्‍ली में 4 हजार 099 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिविटी दर 6.46 प्रतिशत हो गई। दिल्‍ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार 986 हो गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 14 लाख 58 हजार 220 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। बता दें कि CM अरविंद केजरीवाल 30 दिसंबर से ही दिल्ली से बाहर थे, वे कल ही लौटे हैं।

24 घंटे में देश में 35 हजार से ज्यादा केस

देश में महामारी की रफ्तार चार गुना तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को एक बार फिर देश में 35 हजार 438 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बीते साल 1 दिसंबर को देश में संक्रमितों का आंकड़ा 9765 के करीब था। ऐसे में पिछले एक महीने में ही संक्रमण में 4 गुना उछाल दर्ज किया गया। हालांकि इस दौरान केस कम भी हुए हैं। साप्ताहिक वृद्धि की बात करें तो 12 दिसंबर को संक्रमितों का आंकड़ा घटकर 5784 के करीब पहुंच गया। वहीं 19 दिसंबर को देश में 5326 केस दर्ज किए गए। 26 दिसंबर की बात करें तो इस दिन देशभर में 6 हजार 358 पॉजिटिव मिले थे। इसके एक हफ्ते बाद यानी 2 जनवरी को 33 हजार 750 केस मिले। कुल मिलाकर पिछले हफ्ते की तुलना में अचानक से संक्रमण के मामले 5 गुना तेजी से बढ़े हैं, जो चिंताजनक है।

राजधानी में 8 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, कैबिनेट की बैठक में वैट कम करने के प्रस्ताव पर लगी मुहर

No comments Document Thumbnail

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपए सस्ता हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में पेट्रोल के दाम कम करने का फैसला लिया गया। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट की दर 30 फीसद से घटाकर 19.4 फीसद कर दी है। वैट की दर में 10.58 फीसद की कटौती करने के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल 8 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं दिल्ली सरकार ने डीजल की वैट दरों में कोई कटौती नहीं की है।

इस फैसले के बाद NCR के अन्य शहरों के मुक़ाबले दिल्ली में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है। दिल्ली सरकार ने बीते साल पेट्रोल पर वैट की दर में मामूली बढ़ोतरी की थी। तब दिल्ली में पेट्रोल पर 27 फीसद वैट था, जिसे बढ़ाकर 30 फीसद कर दिया गया था।  Petrol-became-cheaper-by-Rs-8-in-Delhi

CM ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि 'दिल्ली में हमने पेट्रोल काफी सस्ता कर दिया। वैट की दर 30 फीसद से घटाकर 19.4 फीसद कर दी। NCR के अन्य शहरों के मुकाबले दिल्ली में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया। मैं उम्मीद करता हूं कि इस कदम से दिल्ली के लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी।'

दिल्ली में आज हमने पेट्रोल काफ़ी सस्ता कर दिया। VAT की दर 30% से घटाकर 19.4% कर दी। NCR के अन्य शहरों के मुक़ाबले दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल सस्ता हो गया।

वहीं दिल्ली में डीजल पर लग रहे वैट की दर में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में विचार-विमर्श के दौरान सामने आया कि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सरकार द्वारा डीजल पर वैट की दर में कटौती करने के बाद भी नोएडा और गुरुग्राम में डीजल दिल्ली से महंगा मिल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से वैट में कटौती करने के बाद भी नोएडा में डीजल के दाम 87.01 रुपए प्रति लीटर है। 

काफी दिनों बाद लिया फैसला

हरियाणा सरकार की ओर से वैट कम करने के बाद भी गुरुग्राम में डीजल 87.11 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि दिल्ली में डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बीते महीने ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी थी, जिसके बाद कई राज्यों ने पेट्रोल डीजल पर वैट में कमी की थी। इसके बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में उन राज्यों में कमी आई। दिल्ली सरकार ने ये फैसला काफी दिनों बाद लिया है।

पुलिस के 12 कांस्टेबल बर्खास्त, नौकरी के लिए दिए थे फर्जी दस्तावेज

No comments Document Thumbnail

दिल्ली पुलिस के 12 कांस्टेबलों को नौकरी से निकाल दिया गया है। ये कार्रवाई पुलिस भर्ती परीक्षा 2007 के संबंध में विभागीय जांच के बाद की गई है। ये सभी 10 साल से ज्यादा समय तक ड्यूटी कर चुके हैं। पुलिस का कहना है कि ये कांस्टेबल पीसीआर इकाई में चालक के रूप में तैनात थे।

81 से ज्यादा उम्मीदवारों ने दिया था परीक्षा

दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया कि बर्खास्त किए गए कांस्टेबलों ने 2007 में दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित परीक्षा के दौरान कथित तौर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और दस्तावेज जमा किए थे। इस परीक्षा में 81 से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आदेश में कहा गया कि एक उम्मीदवार, जिसने 2007 की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, उसने लाइसेंसिंग प्राधिकरण, मथुरा द्वारा जारी उसी लाइसेंस का उपयोग कर फिर से चालक के लिए 2012 में आवेदन किया था।

12 कांस्टेबलों के दस्तावेज निकले फर्जी

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त के निर्देश पर इस मामले को आगे की जांच के लिए अपराध शाखा को दिया गया है। अभी तक की जांच के दौरान कई पत्र उत्तर प्रदेश के मथुरा के लाइसेंसिंग प्राधिकरण प्रशासन को भेजे गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में विभागीय जांच शुरू हुई है, जिसमें पाया गया कि 12 कांस्टेबल ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जमा किए थे, जिसे उन्होंने मथुरा से बनवाया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

LPG सिलेंडर बदलते वक्त हुआ विस्फोट, 17 लोग झुलसे, 5 घर क्षतिग्रस्त

No comments Document Thumbnail

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रविवार सुबह एक झोपड़ी में LPG सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया, जिसमें 17 लोग झुलस गए है। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक ये हादसा आजादपुर के लाल बाग इलाके में हुआ। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली। अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में अब तक किसी के मरने की कोई सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि 'घटना की सूचना मिलने पर हमने तुरंत दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर रवाना किया, 25 गज की एक झोपड़ी में LPG सिलेंडर में विस्फोट हुआ था, जिसके कारण 5 लोग झुलस गए। दमकलकर्मियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया।' पुलिस के मुताबिक विस्फोट के कारण 5 घर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं विस्फोट की चपेट में आने से कुल 17 लोग झुलस गए है। 

घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

उत्तर-पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने कहा कि 'आदर्श नगर पुलिस थाने में सुबह करीब 10.08 बजे एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें लालबाग मस्जिद, आजादपुर के पास एक घर में सिलेंडर फटने से आग लगने की घटना की जानकारी मिली। पुलिस को पांच लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी।' पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि इस हादसे में 17 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त ने दी जानकारी

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक 16 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं, जबकि गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि पप्पू कुमार नामक एक व्यक्ति इमारत की तीसरी मंजिल पर अपने घर में गैस सिलेंडर बदल रहा था और इसी दौरान उसका LPG सिलेंडर फट गया और उसके घर की छत और दीवारें गिर गईं। इसकी चपेट में आने से दूसरी मंजिल के चार अन्य मकान भी गिर गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

आग से 30 झुग्गियों जलकर हुई थी खाक

बता दें कि बीते अप्रैल महीने में पश्चिमपुरी के शहीद भगत सिंह कैंप में एक झुग्गी बस्ती में आग लगने के बाद करीब 30 झुग्गियां जलकर खाक को गई थी। आग लगने के बारे में रात करीब 9 बजकर 55 मिनट पर सूचना मिली और दमकल की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। वहीं बीते 1 अप्रैल को ही दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आग लगने की वजह से काफी नुकसान हुआ था।  

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी आग

अस्पताल में वेंटिलेटर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से चिंगारियों ने आग पकड़ ली थी और चंद समय में ही पूरा वार्ड जलकर खाक हो गया था। हालांकि राहत की बात थी कि आग की सूचना समय पर मिलते ही अस्पताल के 2 नर्सिंग कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड ने मिलकर मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था। इस घटना में सभी लोग सुरक्षित निकल गए थे। 

पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद राजधानी में जमकर हुई आतिशबाजी, 20 हजार किलो पटाखे जब्त, 500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जमकर आतिशबाजी हुई। पटाखों की वजह से राजधानी की हवा में जहर घुल गया है। लोगों को काफी दिक्कत और परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन हो रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 6 दिन के अंदर करीब 20 हजार किलो अवैध पटाखें बरामद हुए और 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दीपावली वाले दिन पटाखे जलाने की कुल 1143 कॉल पुलिस को मिली। पुलिस ने पटाखे जलाने को लेकर 210 मामले दर्ज किए गए है। वहीं पटाखे जलाने को लेकर पुलिस ने 143 लोगों को गिरफ्तार किया है। 28 अक्टूबर से 4 नवंबर यानी दीवाली की रात तक 19 हजार 702 किलो पटाखे  जब्त किए गए। पटाखे बेचने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 125 मामले दर्ज किए। वहीं पटाखे बेचने को लेकर पुलिस ने 138 लोगों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने इन जिलों में की कार्रवाई

पुलिस ने साउथ जिले में पटाखे बेचने के मामले में 6 केस दर्ज किए और 480 किलो पटाखे बरामद किए। पटाखे जलाने के 23 मामले दर्ज किए गए। जबकि 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह साउथ ईस्ट जिले में पटाखे बेचने के 8 मामले दर्ज किए गए। 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 129 किलो पटाखे बरामद किए गए और पटाखे जलाने के मामले में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ईस्ट जिले में पटाखे बेचने के मामले में 13 केस दर्ज किए गए। 566 किलो पटाखे बरामद किए गए। 6 खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पटाखे जलाने के मामले में 6 केस दर्ज किए गए।

वेस्ट जिले में 25 लोग गिरफ्तार

नार्थ ईस्ट में 166 किलो पटाखे बरामद किए गए। 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 9 केस दर्ज किए गए। पटाखे जलाने के 15 मामले दर्ज किए गए हैं। शाहदरा में पटाखे बेचने के मामले में 5 केस दर्ज और 6 लोग गिरफ्तार, 114 किलो पटाखे बरामद, पटाखे जलाने के मामले 28 केस दर्ज, 37 गिरफ्तार, 917 किलो पटाखे बरामद, वेस्ट जिले में पटाखे बेचने के मामले में 14 केस दर्ज, 14 गिरफ्तारी और 695 किलो बरामद, पटाखे जलाने के मामले में 35 केस दर्ज और 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

नार्थ वेस्ट में 33 लोग गिरफ्तार

द्वारका में पटाखे जलाने के मामले में 2 केस दर्ज, 2 गिरफ्तारी, आउटर में पटाखे बेचने के मामले में 10 केस दर्ज, 11 गिरफ्तारी, 742 किलो पटाखे बरामद, पटाखे जलाने के मामले में 13 केस दर्ज और 8 गिरफ्तारी, सेंट्रल में पटाखे बेचने के मामले में 9 केस दर्ज, 9 गिरफ्तारी, 1004 किलो पटाखे बरामद, नार्थ में 

पटाखे बेचने के मामले में 12 केस, 21 गिरफ्तारी, 2533 किलो बरामद, पटाखे जलाने के मामले में 3 केस दर्ज किए गए। नार्थ वेस्ट में पटाखे बेचने के मामले में 9 केस दर्ज, 12 गिरफ्तारी, 851 किलो बरामद, जलाने के मामले 21 केस दर्ज और 21 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

दीवाली के दिन 210 केस दर्ज

रोहिणी में पटाखे बेचने के मामले में 14 केस दर्ज, 14 गिरफ्तारी, 11 हजार 396 किलो बरामद. पटाखे जलाने के मामले में 39 केस दर्ज, 39 गिराफ्तारी, आउटर नार्थ में पटाखे बेचने के मामले में 3 केस दर्ज 3 गिरफ्तारी, 28 किलो पटाखे बरामद, जलाने के मामले में 7 केस दर्ज, 7 गिरफ्तारी, साउथ वेस्ट में पटाखे बेचने में मामले में 6 केस, 5 गिराफ्तारी, 98 किलो पटाखे बरामद. जलाने के मामले में 3 केस दर्ज और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह कुल 19 हजार 702 किलो अवैध पटाखों की बरामदगी हुई। 125 केस दर्ज हुए और 138 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अगर दिवाली के दिन पटाखे जलाने की बात करें तो 210 केस दर्ज किए गए और 145 लोगों की गिरफ्तारी की गई।

होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, दो महिला समेत 5 गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली के एक होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट (Sex racket in delhi) का खुलासा हुआ है। IGI पुलिस ने एरोसिटी इलाके में स्थित एक होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में शामिल सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो महिला और दो दलाल शामिल हैं। 

पुलिस के मुताबिक गैंग व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों से संपर्क करता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। IGI एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि गिरफ्तार सरगना की पहचान छत्तरपुर एंक्लेव निवासी मोहम्मद जावेद अली, दलालों की पहचान कालिंदी पुरम, प्रयागराज, यूपी निवासी जॉनी भंडारी और लंगड़े की चौकी, आगरा यूपी निवासी रजत गुप्ता के रूप में हुई है। जबकि गिरफ्तार 23 और 24 साल की युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं। 

मुखबिर से मिली थी पुलिस को सूचना

29 अक्तूबर को IGI पुलिस को एरोसिटी स्थित एक होटल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट की जानकारी मिली। पुलिस को पता चला कि एक व्हाट्सएप नंबर के जरिए होटलों में मुहैया करवाई जाती है। पुलिस कर्मियों ने उस व्हाट्सएप नंबर पर नकली ग्राहक बनकर दलालों से संपर्क किया। 20 हजार रुपये में सौदा तय होने के बाद नकली ग्राहक बने पुलिसकर्मी होटल पहुंचे। जहां तय समय पर दो युवतियां होटल के कमरे में पहुंची। युवतियों ने नकली ग्राहक से तय सौदा के बीस हजार रुपये ले लिए।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने होटल के बाहर मौजूद पुलिस टीम को जानकारी दे दी। पुलिस टीम ने होटल के रूम में पहुंचकर दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। युवतियों ने बताया कि वह दलाल जॉनी भंडारी और रजत गुप्ता के नियमित संपर्क में रहती हैं। ग्राहक से सौदा तय होने के बाद वह तय जगह पर पहुंचती हैं। पुलिस ने युवतियों के जरिए दोनों दलालों को होटल में बुलाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दलालों ने बताया कि इस रैकेट का सरगना छत्तरपुर एंक्लेव दिल्ली निवासी जावेद अली है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजधानी के सीमापुर इलाके में लगी आग, दम घुटने से 4 की मौत

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला सीमापुर इलाके का है, जहां आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक दम घुटने के चलते चारों की मौत हुई है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि ओल्ड सीमा पुरी इलाके में तड़के तीन मंजिला इमारत के ऊपरी फ्लोर पर आग लग गई। 

घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुबह 4 बजे फायर को कॉल मिली थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  मामले को लेकर कई धाराओं के तहत  अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

गैस सिलेंडर में लगी थी आग

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पता चला कि एक गैस सिलेंडर में आग लग गई है और कुछ लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि गीले कपड़ों से आग को बुझाया गया और दो बच्चों समेत 7 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

गेस्ट हाउस में लगी थी आग

इससे पहले 3 अक्टूबर को पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक गेस्ट हाउस में आग लगने की घटना में तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए थे। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे फोन पर आग लगने की सूचना मिली, इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया।

दमकल विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिजली के मीटर में आग लग गई थी, जिसके बाद यह गेस्टहाउस के रिसेप्शन, लॉबी और अन्य हिस्से में फैल गई। हालांकि सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं और उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पांच मंजिला गेस्ट हाउस को दमकल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिले बगैर ही चलाया जा रहा था।

ओखला इलाके की फैक्ट्री में लगी थी भीषण आग

बता दें कि 7 फरवरी को भी दिल्ली के ओखला इलाके की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई और कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया था। आग ओखला फेज-2 इलाके की संजय कॉलोनी में लगी थी।  

कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

No comments Document Thumbnail

दिल्ली के ओखला फेज 2 के (fire in Okhla area ) हरकेश नगर में एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 18 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई और कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि सब कुछ जलकर खाक हो गया है। वहीं अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के मुताबिक अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 


आग ओखला फेज-2 इलाके के कॉटन गोदाम में लगी थी। आग बेसमेंट और फसर्ट फलोर तक पहुंच चुकी थी। जैसे-तैसे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि तड़के तीन बजकर 51 मिनट पर फोन पर ओखला फेज-2 की संजय कॉलोनी में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 18 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

गेस्ट हाउस में लगी थी आग

इससे पहले 3 अक्टूबर को पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक गेस्ट हाउस में आग लगने की घटना में तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए थे। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे फोन पर आग लगने की सूचना मिली, इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया।

दमकल विभाग के अधिकारी ने दी  जानकारी

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिजली के मीटर में आग लग गई थी, जिसके बाद यह गेस्टहाउस के रिसेप्शन, लॉबी और अन्य हिस्से में फैल गई। हालांकि सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं और उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पांच मंजिला गेस्ट हाउस को दमकल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिले बगैर ही चलाया जा रहा था।

ओखला इलाके की फैक्ट्री में लगी थी भीषण आग

बता दें कि 7 फरवरी को भी दिल्ली के ओखला इलाके की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई और कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया था। आग ओखला फेज-2 इलाके की संजय कॉलोनी में लगी थी।  

स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की गई जान, फार्महाउस मालिक के खिलाफ केस दर्ज

No comments Document Thumbnail

दिल्ली के गढ़ी इलाके के एक फार्महाउस में उत्तराखंड के 25 साल के युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान शुभम रावत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह मैदान गढ़ी थाने को सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली कि शुभम को डेरा गांव के एक फार्महाउस से अस्पताल ले जाया गया और उसे मृत घोषित कर दिया गया है। 


पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक का मेडिको लीगल केस खंगाला। पुलिस ने बताया कि रावत महिपालपुर में किराए के मकान में रहता था। पूछताछ के दौरान पता चला कि घटना एक फार्महाउस पर हुई और उसे तैरना नहीं आता था। जानकारी के मुताबिक शुभम एक होटल में वेटर का काम करता था। पुलिस ने बताया कि 27-28 सितंबर की दरम्यानी रात उसने अपने दोस्तों से फार्महाउस में मुलाकात की। 

फार्महाउस मालिक के खिलाफ केस दर्ज

फार्महाउस के पीछे एक स्वीमिंग पूल था। शुभम अपने कुछ दोस्तों के साथ पूल में उतरा। इसके बाद उसके सभी दोस्त पूल से बाहर आ गए। इसी बीच शुभम के दोस्तों ने देखा कि वो उनके साथ नहीं था। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की तब पता चला कि वो स्विमिंग पूल में डूब गया। इसके साथ ये भी पता चला कि शुभम को तैरना नहीं आता था।   दोस्तों ने ही शुभम को गहरे पानी से बाहर निकला और खुद ही सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में फार्महाउस के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

स्वीमिंग पूल में डूबने से पर्यटक की मौत

इधर, ऋषिकेश के तपोवन में होटल के स्वीमिंग पूल में डूबने से एक पर्यटक की मौत हो गई है। मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि तपोवन स्थित एक होटल में बक्सर हापुड़ उत्तर प्रदेश से एक ही परिवार के चार सदस्य आकर ठहरे हुए थे। बीते मंगलवार की रात सभी पर्यटक खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। देर रात करीब 11 बजे सभी सदस्य स्वीमिंग पुल के आस-पास घूमने लगे। मस्ती के चक्कर में एक पर्यटक ने गोपाल गोयल ( उम्र 40) को धक्का दे दिया, जिससे वो सीधे स्वीमिंग पूल में गिर गया।

अस्पताल ले जाते तक हो चुकी थी मौत

पर्यटकों को लगा कि गोपाल को तैराना आता है, लेकिन इस दौरान व्यक्ति स्वीमिंग पुल के अंदर छटपटाने लग गया। स्वीमिंग पुल में व्यक्ति को तड़पता देख एक होटल कर्मचारी ने उसको पूल से बाहर निकाला। इस दौरान हालत बिगड़ने पर परिजन उसे SPS राजकीय अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चार मंजिला होटल में लगी आग, 2 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

दिल्ली के द्वारका इलाके में रविवार सुबह एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि चार मंजिला होटल में आग लगने की सूचना सुबह सात बज कर 40 मिनट पर मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग बुझाने का काम अभी जारी है। घटनास्थल से 2 शव बरामद किए गए हैं।


जानकारी के मुताबिक द्वारका सेक्टर-8 स्थित होटल कृष्णा में रविवार सुबह 7:25 पर आग लग गई। होटल में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम में जुटी हैं। होटल के अंदर से अभी तक 2 शवों को निकाला गया है। मृतकों के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह होटल द्वारका दक्षिण पुलिस थाने के अंतर्गत आता है।


2 दिन पहले ही एक शोरूम में लगी थी आग

इससे पहले 12 अगस्‍त को ही दक्षिणपूर्वी दिल्ली के नेहरू प्लेस में गुरुवार को एक बहुमंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित शोरूम के भीतर आग लग गई थी। नेहरू प्लेस की इमारत संख्या 51-52, गेडोर हाउस की पहली मंजिल पर आग लगने की जानकारी मिली थी। आग कपड़े की दुकान सह कार्यालय में लगी थी। निकट की दुकान और इमारत की ऊपरी मंजिल को खाली करा लिया गया था। आग बिजली के एक बोर्ड में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

आज रात 1 बजे से खुलेगा एयरपोर्ट का टर्मिनल-2, रोज 200 फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान

No comments Document Thumbnail

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल -2 से फ्लाइट का परिचालन शुरू किया जा रहा है।  टर्मिनल -2  से फ्लाइट का परिचालन आज यानी गुरुवार रात 01 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। इस टर्मिनल से इंडिगो 2000-2999 सीरिज के विमान और गो एयर की सभी फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। पहली फ्लाइट रात 3 बजे से उड़ान भरेगी। दिल्ली एयरपोर्ट को चलाने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया कि टर्मिनल-2 से रोजाना करीब 200 फ्लाइट उड़ान भरेंगी, जिनमें 100 आगमन और 100 प्रस्थान की फ्लाइट होंगी। रोजाना उड़ानों की ये संख्या लगातार बढ़ाई जाएगी और अगस्त के अंत तक टर्मिनल-2 से रोजाना करीब 280 उड़ानों का परिचालन हो सकेगा।



25 हजार यात्रियों से  शुरुआत


इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने उम्मीद जाहिर की है कि शुरुआती दौर में करीब 25000 हवाई यात्री रोजाना इस टर्मिनल का उपयोग करेंगे। टर्मिनल-2 पर यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 27 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें 11 काउंटर गो एयर के हैं और 16 काउंटर इंडिगो एयरलाइंस के हैं। टर्मिनल-2 के दोबारा शुरू होने पर पहली फ्लाइट गुरुवार रात 3 बजे जाएगी। इंडिगो की ये फ्लाइट दिल्ली से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। लॉकडाउन में ढील के बाद धीरे-धीरे दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है, जिसे देखते हुए इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने अब टर्मिनल-2 को शुरू करने का फैसला  लिया है।


कोरोना  प्रोटोकॉल का पालन जरूरी


इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के CEO विदेह कुमार जयपुरिया ने कहा कि रात से शुरू हो रहे टर्मिनल-2 पर कोविड-19 के खतरे को देखते हुए हर तरह के प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का खास ख्याल रखा जाएगा। दरअसल, करोना की पहली लहर के बाद फ्लाइट ऑपरेशन 1 अक्टूबर 2020 को शुरू किया गया था। उसके बाद से यात्रियों की कमी और कोरोना प्रोटोकॉल के पालन संबंधी कई वजहों को देखते हुए टर्मिनल-2 से ऑपरेशन 18 मई 2021 से बंद कर दिया गया था। दिल्ली एयरपोर्ट के यात्रियों के बीच हुए एक सर्वे के मुताबिक 99% यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रा करने में सुकून महसूस करते हैं। इनमें से 51% को दिल्ली एयरपोर्ट पर आना बहुत ज्यादा सुरक्षित लगा। जबकि 48% को सुरक्षित लगा।


यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी 


  • एयरपोर्ट के टर्मिनल -2  पर 10 ई-चेक इन कियोस्क लगाए गए हैं और 10 स्कैनर लगाए गए हैं।
  • एयरपोर्ट के टर्मिनल -2 में थर्मल चेकिंग होगी।
  • अगर मोबाइल पर सॉफ्ट कॉपी हो तो प्रिंटेड बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं होगी।
  • एयरपोर्ट के टर्मिनल -2 में ऑटो डिस्पेंसर सैनिटाइजर लगे हैं।
  •  टर्मिनल-2 पर आए यात्रियों की सुविधा के लिए कई क्यू मैनेजर और यात्री सहायकों को भी नियुक्त किया गया है।

शादीशुदा महिला के थे कई मर्दों से अवैध संबंध, प्रेमी ने रच डाली खौफनाक साजिश

No comments Document Thumbnail

दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे में ही एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दिल्ली के किशनगढ़ इलाके (Kishangarh Murder case Update) में 9 फरवरी को एक 32 साल की शादीशुदा महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि इस हत्या के पीछे महिला के प्रेमी का हाथ था.





महिला को पहले गला दबाकर मारने की कोशिश की गई फिर चाकू से उसका गला काटा गया. पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति के साथ रहती थी और उसके अपने पति के दोस्त के साथ अवैध संबंध थे. लेकिन जैसे ही आशिक को इस बात की जानकारी हुई कि महिला के कई और मर्दों के साथ अवैध संबंध हैं, बस यही बात उसे नगवार गुजरी.





हत्यारे पहले महिला के अवैध संबंधों की जानकारी उसके पति को दी लेकिन पारिवारिक हालत अच्छे न होने के कराण मृतक महिला के पति ने कोई कदम नहीं उठाया. इससे नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रच डाली. फिर 9 फरवरी की रात उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर महिला की गला रेत कर हत्या कर दी.





Mahasamund Murder Case Video- देखिए वीडियो में कैसे नफरत में बदला एकतरफा प्यार





आरोपी ने हत्या की गुत्थी को उलझाने के लिए वारदात को लूटपाट की शक्ल देने की कोशिश की और उसने ही इस पूरी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी. पुलिस ने जब पूरे मामले की तहकीकात शुरू किया तो पता चला कि इस मर्डर मिस्ट्री का मास्टरमाइंड महिला का बॉयफ्रेंड ही है.





डीसीपी इंगित प्रताप सिंह का इस मामले में कहना है कि हत्यारों ने इसे रॉबरी की शक्ल देने की कोशिश की और कमरे से 2 हजार रुपये और मृतक महिला का मोबाइल भी ले लिया. मास्टरमाइंड आरोपी ने अपने पर थप्पड़ पड़वाए, जिससे यह पूरी घटना लूटपाट की लगे. अपराधियों ने सबूत को मिटाने के लिए चाकू को कहीं दूर पार्क में फेंक दिया था. जिस गमछे से मृतका का गला दबाने के लिए मारने की कोशिश की गई, उसे जलाने की भी कोशिश की थी. पुलिस ने इन चारों आरोपियों को पकड़ने के बाद पूछताछ के दौरान जब सख्ती बरती तो इस मर्डर मिस्ट्री के सारे राज खुलते चले गए.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.