Media24Media.com: Chhattisgrah Corona News Update

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgrah Corona News Update. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgrah Corona News Update. Show all posts

छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति में तेज सुधार, संक्रमण दर अब मात्र 9 फीसदी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। राज्य में संक्रमण-दर में तेज गिरवाट दर्ज की जा रही है। 16 मई को यह आंकड़ा 9 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि अप्रैल माह में संक्रमण की दर 30 प्रतिशत तक जा पहुंची थी। इसी तरह दैनिक औसत टेस्टिंग जनवरी माह के 22 हजार 761 की तुलना में मई माह में 64 हजार 338 हो चुकी है। प्रदेश में टीकाकरण का काम भी तेज गति से जारी है। 16 मई तक राज्य में कुल 65 लाख 38 हजार लोगों लोगों को वैक्सीन के डोजेस दिए जा चुके थे।





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अपनी ठोस रणनीति से छत्तीसगढ़ ने न केवल कोरोना की दूसरी लहर पर शीघ्रता से काबू पा लिया है, बल्कि तीसरी लहर की आशंका को समाप्त करने व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है। यदि तीसरी लहर आती भी है तो उससे और भी कुशलता के साथ निपटा जा सकेगा। उन्होंने कहा है कि इस समय हमारा पूरा जोर ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण को रोकने तथा वहां टेस्टिंग, ट्रेसिंग और उपचार की सुविधाओं के विस्तार पर है।





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की जा रही सतत् माॅनिटंरिग और निर्देशन से अब 39 लैबों में ट्रूनाट और 15 में आरटीपीसीआर टेस्ट की सुविधा मुहैया करायी जा ही है। इसके साथ ही आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए बलौदाबजार, दुर्ग, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, जशपुर और कोरबा में 6 नये शासकीय लैब और तैयार हो रहे है। एंटिजन टेस्ट राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों स्तर तक उपलब्ध है जबकि प्रत्येक जिले में अतिरिक्त मशीन प्रदाय कर टूªनाअ लैब की जांच क्षमता भी बढ़ाई जा रही है।





कोरोना संक्रमण के लिए राज्य में किए जा रहे प्रयासों से संक्रमण दर में तेज गिरावट आयी है, अप्रैल में जो संक्रमण दर 30 प्रतिशत के करीब थी वह उतरकर अब 9 प्रतिशत हो गई है। पिछले साल जहां कोविड संक्रमित मरीज पर औसत 4 से 5 काॅंटेक्ट्स को ही टेªक किया जा रहा था वहीं अब हर कोविड मरीज के 7 संपर्को की तलाश और उनकी जांच सुनिश्चित की जा रही है जिससे संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिली है।





प्रदेश में वर्तमान में 1019 काॅटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गए हैं जहां घर-घर जाकर टेस्टिंग की जा रही है। राज्य में 6 मेडिकल कॉलेज और एम्स रायपुर सहित 37 डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तथा कुल 154 कोविड केयर सेण्टर बनाए गए हैं इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक जिले में डेडिकेटेड कोविड अस्पताल भी बनाए गए है। शासकीय डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में 5294 बेड तथा कोविड केयर सेण्टर में 16405 बेड की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। निजी कोविड अस्पतालों में 9 हजार 596 बेड उपलब्ध कराए गए है। इसके साथ ही कुल 1151 वेटिंलेटर उपलब्ध कराए गए है जिसमें 526 शासकीय और 625 निजी अस्पतालों में है।





ऑक्सीजेनेटेड बेड की संख्या बढ़ाये के लिए राज्य में 18 नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स स्थापित किये गए हैं इसके अतिरिक्त 6 प्लांट्स प्रक्रियाधीन हैं इनमे से 3 प्लांट अगले एक सप्ताह में स्थापित हो जायेंगे। रायपुर मेडिकल कॉलेज में एक विशेष टेलीकंसल्टेशन हब स्थापित किया गया है जिसके माध्यम से मई 2020 से कॉलेज के विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक दिन सभी शासकीय डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उन्हें टेलीकंसल्टेशन प्रदान किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर टेली राउंड भी लिए जाते हैं।





छत्तीसगढ़ में अब तक 7.97 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना को दी मात





वर्तमान में सामान्य मरीजों की सुविधा के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में वर्चुअल ओ.पी.डी. की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 10ः30 बजे से 11ः30 बजे तक उपलब्ध है। इस दौरान मेडिसिन विभाग, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग एवं मनोरोग विभाग के विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। भविष्य में मरीजों की संख्या बढ़ने पर अन्य विभागों के चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे। लिंक के माध्यम से वर्चुअल ओ.पी.डी. ज्वाइन की जा सकती है। छत्तीसगढ़ में अब तक 7.97 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जिसमें से 1.40 लाख अस्पताल से डिस्चार्ज हुए तथा 6.57 लाख मरीजों ने होम आइसोलेशन की अवधि पूरी की है। होम आइसोलेटेड मरीजों की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में कण्ट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है।





’18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 4.77 लाख लोगों का टीकाकरण’





बीते 11 मई को भारत सरकार की वीडियो कांफ्रेंसिंग के अनुसार 45 वर्ष से अधिक आयु समूह को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज देने में छत्तीसगढ़ राज्य का स्थान पूरे देश में छठा है। पूरे देश में सिर्फ लद्दाख, सिक्किम, त्रिपुरा, लक्षद्वीप और हिमाचल प्रदेशही छत्तीसगढ़ से आगे हैं। यदि हेल्थ केयर वर्कर्स की प्रथम डोज की कवरेज की बात करें तो छत्तीसगढ़ (99 प्रतिशत) के साथ देश में तीसरे नंबर पर है।





प्रदेश में 2 अप्रैल 2021 को सर्वाधिक 3.26 लाख व्यक्तियों का तथा 3 अप्रैल को 2.92 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। 16 मई तक राज्य में कुल 65.38 लाख हितग्राहियों को वैक्सीन डोजेज दी गई हैं। जिसमें 18-44 वर्ष के आयु वर्ग वाले कुल 4,77,044 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया। 16 मई 2021 के टीकाकरण के पश्चात् केंद्र सरकार के चैनल में से 6,48,810 डोज तथा राज्य सरकार के चैनल में से 3,36,754 शेष हैं।





’सार्वजनिक स्थल पर मास्क नही लगाने वाले लोगों से 3.44 करोड़ रूपए की वसूली’





कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थलों में मास्क न पहनने की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 25 फरवरी 2021 से 10 मई 2021 तक सभी जिलों के 2.22 लाख लोगों से 3 करोड़ 44 लाख रुपये की वसूली की गई।


छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते केसेस हुए CM ने ली उच्चस्तरीय बैठक, कहा- रोकथाम और बचाव के उपायों का किया जाए कड़ाई से पालन, जिला कलेक्टरों को जारी किए जाएं निर्देश

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के सभी सतर्कतामूलक उपायों (Covid cases increased in Chhattisgarh) का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन किया जाए।





मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली, मुम्बई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, इसलिए सभी जिलों के कलेक्टरों को सतर्क किया जाए। एयरपोर्ट और राज्य की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर विशेष रूप से महाराष्ट्र से लगी राज्य की सीमा पर टेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमण टेस्टिंग की सुचारू व्यवस्थाएं की जाए। साथ ही जो लोग मास्क नहीं लगाते हैं उनसे जुर्माने की राशि की वसूली कड़ाई से की जाए।





Board Exam के समय अगर कोई स्टूडेंट आता है Covid पॉजिटिव तो भी दें सकेंगे पेपर, बस एक दिन पहले करना होगा ये काम





मुख्यमंत्री ने कहा कि चौक-चौराहों में एनाउंसमेंट करा कर लोगों को मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने और समय-समय पर हाथों को धोने के लिए जागरूक किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर टेम्प्रेचर जांच की व्यवस्था भी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उपायों के पालन से हम अब तक कोरोना को रोकने में काफी हद तक सफल हुए हैं और आगे भी इन उपायों का पालन कर कोरोना संक्रमण ((Covid cases increased in Chhattisgarh) की रोकथाम करने में सफल होंगे।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव रेणु जी. पिल्ले, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य नीरज बंसोड और मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया भी उपस्थित थीं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर में कोरोना संक्रमण के ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।





कोरोना का टीका सुरक्षित है, अपनी बारी आने पर केंद्र में जाकर अवश्य लगवाएं टीका- बलौदाबाजार कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

  • कलेक्टर एसपी,सहित जिला पंचायत सीईओ की अगवाई में दूसरे चरण के टीकाकरण की हुई शुरुआत
  • राजस्व,पुलिस एवं पंचायत कर्मियों को लगायें जा रहे है टीके, दूसरे चरण के लिए 4411 हितग्राहियों ने करवाये पंजीयन




बलौदाबाजार। कलेक्टर एंव जिला दण्डाधिकारी सुनील कुमार जैन अगुवाई में आज पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी सीईओ सँयुक्त कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल ने आज सुबह जिला चिकित्सालय में कोविशिल्ड वैक्सीन (Frontline warriors vaccinated in Balodabazar) लगवाये।





Frontline warriors vaccinated in Balodabazar




टीका लगवाने से आ सकते है ये लक्षण





टीका लगाने के पश्चात कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कहा कि वर्तमान समय में कोविड से बचने टीकाकरण प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगो से अपील किया है। जिन कर्मचारियों,अधिकारियो एवं फ्रंटवारियर्स का टीकाकरण के लिए में नंबर आए तो अनिवार्य रूप से टीके लगाये। कलेक्टर जैन ने कहा कि कोविड 19 की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, वैक्सीन लगाने उपरांत मामूली फिवर, जी-मिचलाना, चक्कर आना जैसे लक्षण पाए जा सकते है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है, सभी हितग्राही जिसका नाम कोविड पोर्टल पर पंजीकृत है,संबंधित टीकाकरण स्थल में जाकर टीका अवश्य लगाएं व वैक्सीन की दूसरी डोज अवश्य लें। कोविड 19 टीका लगाने के उपरांत भी दो गज दूरी, साबुन से हाथ धोना तथा मास्क पहनने जैसे अनुशासन का पालन अवश्य करें।





Frontline warriors vaccinated in Balodabazar




कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए होगा राजिम पुन्नी मेले का आयोजन, स्वास्थ्य विभाग लगाएगा जांच शिविर





गौरतलब है की जिले में आज से दूसरे चरण की टीकाकरण की शुरूआत किया गया। जिसमे पुलिस,राजस्व एवं पंचायत विभाग के फ्रंट वारियर्स शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि जिले में पहले चरण में 8894 लोगों ने पंजीकृत कराया था। जिसमें से 6659 लोगों ने टीका लगवाया है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ वर्कर,हेल्थ स्टाॅफ,मितानिन,आंगनबाडी कार्यकर्ता, आयुर्वेद स्टॉफ,नर्सिंग स्टॉफ शामिल थे।





Frontline warriors vaccinated in Balodabazar




उसी तरह दूसरे चरण में राजस्व,पुलिस एवं पंचायत आज दिनाँक तक 4411 लोगों का पंजीयन किया गया है। जिसमें राजस्व 650, पुलिस 1288,नगरीय निकाय के 926 एवं पंचायत के 1547 अधिकारी कर्मचारी शामिल है। सोनवानी ने बताया कि जिले में 16 जनवरी 2021 से अब तक विभिन्न सेसन (Frontline warriors vaccinated in Balodabazar) सत्रों में जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमगा, लवन,बिलाईगढ़,कसडोल तथा पलारी विकासखण्ड हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसमंदी,भाटापारा हेतु अस्पताल के ही नजदीक प्राथमिक विद्यालय भाटापारा में टीकाकरण सत्र का आयोजित किया जा रहे है। जहाँ प्रत्येक सत्र में अधिकतम 100 हितग्राहियों का टीकाकरण किया जायेगा। सभी केन्द्रों में दो गज दूरी, हाथ साबुन से धोना तथा मास्क पहनने का पालन करते हुए टीकाकरण संचालित किया जा रहा है।


छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साई हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर. कोरोना की वैक्सीन भले आ गयी हो, लेकिन कोरोना का साया अभी टला नहीं है। छत्तीसगढ़ में अभी भी औसतन 500 के करीब मरीज हर दिन मिल रहे हैं। कोरोना की चपेट में बहुत से नेता और मंत्री भी आ चुके है। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साई (Vishnu devSai Tested Covid Positive) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। कोरोना के संभावित लक्षण के बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।






https://twitter.com/vishnudsai/status/1355019445266075649?s=20




Read More- आज से दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू





विष्णु देव साई (Vishnu devSai Tested Covid Positive) खुद को क्वारंटीन कर अपना इलाज करायेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। साथ ही आग्रह किया है कि जो भी लोग उनके संपर्क में पिछले दिनों आये हैं, वो खुद को आइसोलेट करें और अपना कोरोना टेस्ट जरूर करायें।


अब किसी भी अस्पताल में इलाज के लिए जरूरी नहीं होगी कोरोना जांच रिपोर्ट

No comments Document Thumbnail

रायपुर : सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में इलाज करवाने के लिए अब कोरोना जांच रिपोर्ट (Corona Test report) जरूरी नहीं है। मेडिसिन, ईएनटी, डेंटल और नेत्र विभाग सहित कोई सी भी बीमारी या तकलीफ होने पर सीधे इलाज करवाने जा सकते हैं। कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के बाद सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों ने कोरोना की रिपोर्ट दिखाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।





केवल किसी तरह का ऑपरेशन (Operations) होने पर सर्जरी (surgery) के पहले कोरोना रिपोर्ट दिखाना जरूरी है। कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही ऑपरेशन किए जाएंगे। राजधानी में 18 मार्च को कोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज के पहले कोरोना की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया था।





मरीजों की बढ़ गई थी परेशानी(Corona Test report)





सामान्य क्लीनिक से लेकर बड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों तक में कोरोना की जांच रिपोर्ट के बिना मरीज को एंट्री नहीं दी जा रही थी। कई प्राइवेट अस्पताल व क्लीनिक तो बंद कर दिए गए थे, जिन्होंने क्लीनिक खोलकर रखा था, वे भी बड़ी ऐहतियात बरत रहे थे और मरीजों से कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट मांग रहे थे। ऐसे में मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी।





मरीज भी अस्पताल जाने के बजाय घर में तकलीफ सहना बेहतर समझ रहे थे। पिछले दो माह से प्रदेश में दो हजार से कम तथा 10 जनवरी से एक हजार से कम मरीज मिल रहे हैं। राजधानी में भी 200 से कम व पिछले 5 दिनों से 100 से कम नए मरीज मिल रहे हैं।





कोविड जांच रिपोर्ट दिखाने का सिस्टम हटा(Corona Test report)





केस कम होने के कारण सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों ने कोविड की जांच रिपोर्ट दिखाने का सिस्टम हटा दिया है। इतना ही नहीं अंबेडकर समेत निजी अस्पतालों में नॉन कोविड मरीजों के लिए बेड भी बढ़ाया जा रहा है।





जब कोरोना के मरीज ज्यादा संख्या में मिल रहे थे। तब कई निजी अस्पतालों में मरीज के साथ एक या किसी अटेंडेंट को प्रवेश करने की मनाही थी। जिन अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज नहीं हुआ, वहां भी मरीजों से कोरोना रिपोर्ट मांगी जा रही थी। ऐसे में मरीज व उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही थी।





निजी अस्पतालों में रूटीन सर्जरी शुरू





कोरोना काल में रूटीन सर्जरी पूरी तरह बंद थी। सरकारी व निजी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी में सर्जरी की जा रही थी। अब अंबेडकर समेत निजी अस्पतालों में रूटीन सर्जरी शुरू कर दी गई है। सबसे पहले वेटिंग वाले मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। इससे मरीजों को राहत मिली है। कई मरीज रूटीन में सर्जरी के लिए फोन करते थे, लेकिन उन्हें मना कर दिया जाता था। मोतियाबिंद ऑपरेशन भी बंद था, जो शुरू कर दिया गया है।





दांत की सड़न ने किया परेशान: कोरोना के पीक समय में दांत के मरीजों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। डॉ. अरविंद जैन के अनुसार दांत के मरीजों की जांच के समय डाक्टरों का सीधा कांटेक्ट रहता है। इसलिए सावधानी जरूरी थी। पहले सारे डॉक्टर कोरोना रिपोर्ट मांग रहे थे जो अब नहीं मांग रहे।





प्रदेश में दिनों-दिन बढ़ रहा क्राइम, मामूली विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला





मोतियाबिंद के मरीज वेटिंग में: सरकारी सहित निजी अस्पतालों में मोतियाबिंद के मरीजों की सर्जरी अनिश्चतकाल के लिए टाल दी गई थी। डॉ. अनिल गुप्ता के मुताबिक पहले एहतियातन सारे आई स्पेशलिस्ट कोरोना रिपोर्ट मांग रहे थे, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है।





ओपीडी सेवा पूरी तरह से शुरू





नाक, कान, गले के मरीज भटके: डॉ. सुनील रामनानी ने बताया कि कोरोना का खौफ इतना ज्यादा था कि दांत और आंखों के साथ-साथ ईएनटी के डाक्टरों ने भी अपनी ओपीडी लगभग बंद कर दी थी। लेकिन अब कोरोना के मरीज कम हो गए हैं। इसलिए सभी ईएनटी स्पेशलिस्ट ने तय कर लिया कि कोरोना रिपोर्ट की जरूरत नहीं।





“कोरोना के मरीज कम हो गए हैं। इसलिए रूटीन सर्जरी भी शुरू कर दी गई है। सबसे पहले वेटिंग वाले मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। सर्जरी के पहले कोरोना की जांच कराई जा रही है।”
-डॉ. विष्णु दत्त, डीन नेहरू मेडिकल कॉलेज






छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती : आरक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 से

No comments Document Thumbnail

रायपुर. आरक्षक (जी.डी.) संवर्ग के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 जनवरी से१५ फरवरी तक सभी संभागों में होगी। 2259 रिक्त पदों के लिए पात्रता रखने वाले 48278 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रोल नंबरवार शेड्यूल जारी किया गया है। बता दें कि यह परीक्षा (Chhattisgarh Police Recruitment) पहले 25 जनवरी से 26 फरवरी तक होनी थी, लेकिन गणतंत्र दिवस के आयोजन को देखते हुए इसे 3 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।





बिग ब्रेकिंग : पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने से 5 लोगों की मौत





यह परीक्षा (Chhattisgarh Police Recruitment) रायपुर में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, बिलासपुर में सकरी स्थित दूसरी वाहिनी छसबल, बस्तर के कंगोली स्थित पांचवीं वाहिनी छसबल, अंबिकापुर में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड और दुर्ग स्थित भिलाई के पहली एवं सातवीं वाहिनी छसबल में होगी। अभ्यर्थी २२ जनवरी को सुबह 10.30 बजे से अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट सीसीपुलिस डाट जीओवी डाट इन से डाउनलोड कर सकते हैं।


बीडीएस की 345 सीट खाली, चौथी बार भरने की कवायद

No comments Document Thumbnail

रायपुर. प्रदेश के निजी डेंटल कॉलेजों की बीडीएस सीट 2 राउंड काउंसिलिंग और एक मॉपअप राउंड के बाद भी नहीं भर पाईं। 345 सीटें खाली (BDS Seat Unoccupied) रह गई हैं, अब इन्हें भरने के लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने फिर से ऑनलाइन आवेदन मंगवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए नीट पात्र अभ्यर्थी 8 से 11 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 1 हजार रुपए पंजीयन शुल्क रखा गया है।





चुनाव जैसी रहेगी कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी, एनाफिलैक्सिस के लिए तैयार रहेंगी चिकित्सकों की टीम





संचालनालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के एकमात्र शासकीय मेडिकल कॉलेज की सभी 100 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं, मगर 5 निजी कॉलेजों की 345 सीटें खाली (BDS Seat Unoccupied) हैं। 5 कॉलेजों में कुल 500 सीटें हैं। यानी 155 सीट पर ही दाखिले हुए हैं। डेंटल के प्रति एक बार फिर से अभ्यर्थियों का रूझान कम हुआ है।





किस कॉलेज की कितनी सीट खाली(BDS Seat Unoccupied Details)-





  • छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, राजनांदगांव- 67
  • मैत्री कॉलेज ऑफ डेंटिस्ट्री एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, दुर्ग- 70
  • रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, भिलाई- 71
  • न्यू होरिजन डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, बिलासपुर- 80
  • त्रिवेणी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बिलासपुर- 57

छत्तीसगढ़ ख़बर : प्रदेश में आज कोरोना पॉजिटिव के 2197 नए मरीजों की पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 31225 हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में नए कोरोना पॉजिटिव के साथ पूरी स्थिति जानकारी दी है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2,197 नए मामले सामने आए हैं, वही कुल संक्रमितों की संख्या 1,10,655 हो गई हैं. आज अस्पताल से 563 व होम आइसोलेशन से 2532 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 14 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक कुल 916 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.





जिला रायपुर से 456, दुर्ग से 202 नए मरीज





प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी करके नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की हैं. जिसमें जिला रायपुर से 456, दुर्ग से 202, राजनांदगांव से 86, बालोद से 50, बेमेतरा से 29, कबीरधाम से 29, धमतरी से 81, बलौदाबाजार से 58, महासमुंद से 36, गरियाबंद से 36, बिलासपुर से 109, रायगढ़ से 193, कोरबा से 107, जांजगीर-चांपा से 180, मुंगेली से 44, सरगुजा से 98, कोरिया से 34, सूरजपुर से 35, बलरामपुर से 21, जशपुर से 09, बस्तर से 44, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से 107, सुकमा से 69, कांकेर से 19, नारायणपुर से 19 व बीजापुर से 33 मरीज शामिल हैं. आज पाए गए सभी नए मरीजों की उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





सोमवार को हुई थी 3725 मरीजों की पहचान





प्रदेश में सोमवार को कुल 3725 नए मरीजों की पहचान की गई थी, जिसमें जिला रायपुर से 590, दुर्ग से 519, राजनांदगांव से 151, बालोद से 75, बेमेतरा से 39, कबीरधाम से 98, धमतरी से 106, बलौदाबाजार से 140, महासमुंद से 52, गरियाबंद से 57, बिलासपुर से 143, रायगढ़ से 218, कोरबा से 178, जांजगीर-चांपा से 240, मुंगेली से 148, सरगुजा से 113, कोरिया से 68, सूरजपुर से 95, बलरामपुर से 16, जशपुर से 50, बस्तर से 169, कोंडागांव से 62, दंतेवाड़ा से 123, सुकमा से 102, कांकेर से 68, नारायणपुर से 12, बीजापुर से 93 व अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल थे.






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1310990067318452224?s=20

बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 87 नए मरीज, कोरोना महामारी से अब तक 41 की मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 87 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित लोग की संख्या 3 हज़ार 264 तक पहुंच गई है। वहीं आज 11 मरीज़ों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। इस प्रकार शुरू से अब तक 1 हज़ार 548 कोरोना मरीज़ ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में सक्रिय मरीज़ों की संख्या 1 हज़ार 675 रह गई है, जिनका कि जिला कोविड अस्पताल सहित ब्लॉक स्तर पर निर्मित कोविड केयर सेन्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है। सही समय पर उपचार मिलने से मरीज़ ठीक हो रहें हैं.





कोरोना महामारी अब तक 41 की मौत





सीएमएचओ ने बताया कि आज एक मौत भी रिकार्ड की गई। सिमगा तहसील के गांव बुडगहन निवासी 54 वर्षीय मरीज़ की रायपुर में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। इस प्रकार जिले में कोरोना सहित जटिल बीमारियों से हुई मौत की संख्या 41 पहुंच गई है। कोरोनावायरस से बचाव के लिए शासन प्रशासन के द्वारा लोंगो को जागरूक करने का काम लगातार किया जा रहा हैं.





कल सोमवार को मिले थे 78 नए मरीज





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया की जिले में कल सोमवार को 639 लोग का जांच के लिए सैंपल लिया गया था। इसमें 78 का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 1 मरीज़, भाटापारा से 1 मरीज़, बिलाईगढ़ से 26 मरीज़, कसडोल से 20 मरीज़, पलारी से 7 मरीज़, सिमगा से 8 मरीज़ और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 15 मरीज़ शामिल है। कोरोनावायरस से बचाव के लिए शासन प्रशासन के द्वारा लोंगो को जागरूक करने का काम लगातार किया जा रहा हैं.


छत्तीसगढ़ ख़बर : प्रदेश में आज कोरोना पॉजिटिव के 3725 नए मरीजों की पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 33044 हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ़्तार दिन प्रतिदिन जारी हैं. प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में नए कोरोना पॉजिटिव के साथ पूरी स्थिति जानकारी दी है। स्वास्थ्य विभाग के जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 3,725 नए मामले सामने आए हैं, वही कुल संक्रमितों की संख्या 1,08,458 हो गई हैं. आज अस्पताल से 562 व होम आइसोलेशन से 1355 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 13 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक कुल 877 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Unlock Raipur : कलेक्टर ने कहा- लॉकडाउन स्थायी समाधान नहीं, कल से खुलेगी दुकानें





जिला रायपुर से 590, दुर्ग से 519 नए मरीज





जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मामले सामने आए हैं जिसमें जिला रायपुर से 590, दुर्ग से 519, राजनांदगांव से 151, बालोद से 75, बेमेतरा से 39, कबीरधाम से 98, धमतरी से 106, बलौदाबाजार से 140, महासमुंद से 52, गरियाबंद से 57, बिलासपुर से 143, रायगढ़ से 218, कोरबा से 178, जांजगीर-चांपा से 240, मुंगेली से 148, सरगुजा से 113, कोरिया से 68, सूरजपुर से 95, बलरामपुर से 16, जशपुर से 50, बस्तर से 169, कोंडागांव से 62, दंतेवाड़ा से 123, सुकमा से 102, कांकेर से 68, नारायणपुर से 12, बीजापुर से 93 व अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल हैं. आज पाए गए सभी नए मरीजों की उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Unlock Bilaspur : रायपुर के बाद बिलासपुर जिला हुआ Unlock





प्रदेश में रविवार को 3896 मरीजों की हुई थी पुष्टि





जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कोरोना के 3896 नए मामले सामने आए थे, जिसमें जिला रायपुर से 462, दुर्ग से 187, राजनांदगांव से 80, बालोद से 68, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 51, धमतरी से 59, बलौदाबाजार से 112, महासमुंद से 47, गरियाबंद से 21, बिलासपुर से 177, रायगढ़ से 227, कोरबा से 103, जांजगीर-चांपा से 117, मुंगेली से 56, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से 04, सरगुजा से 46, कोरिया से 28, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 25, जशपुर से 26, बस्तर से 84, कोंडागांव से 08, दंतेवाड़ा से 99, सुकमा से 05, कांकेर से 42, नारायणपुर से 20, बीजापुर से 54 व अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल हैं.






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1310628225815584775?s=20

धमतरी न्यूज : जिले में आज कोरोना के 106 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 844 हुई

No comments Document Thumbnail

धमतरी : जिले में आज कोरोना के 106 नए मरीज की पहचान की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2 हज़ार 347 हो गई है। कोरोना महामारी से आज 02 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। आज 68 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 25313 सैंपल जांच किया गया हैं, जिसमें 2,347 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। वही आज 68 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए, वही अब तक कोरोना के कुल 1,467 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। कोरोना महामारी से आज 02 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। जिले में अब तक कुल मरने वालों की संख्या जिले में 36 हो गई है। सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब 844 है, जिनका कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://Unlock Raipur : कलेक्टर ने कहा- लॉकडाउन स्थायी समाधान नहीं, कल से खुलेगी दुकानें





धमतरी ग्रामीण से सर्वाधिक 43 नए मरीज





जिले में आज कोरोना के 106 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें गुजरा ( धमतरी ग्रामीण ) ब्लॉक से 12, कुरुद ब्लॉक से 32, मगरलोड से 06, नगरी ब्लॉक से 03 तथा धमतरी शहरी क्षेत्र से 53 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल / होम आइसोलेशन की प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 78 नए मरीज, ऐक्टिव मरीजों की संख्या 1600 हुई





प्रदेश में रविवार को कुल 2272 नए मरीज मिले





प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में नए कोरोना पॉजिटिव के साथ पूरी स्थिति जानकारी दी थी। स्वास्थ्य विभाग के जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2,272 नए मामले सामने आए थे, वही कुल संक्रमितों की संख्या 1,04,733 हो गई हैं. आज अस्पताल से 519 व होम आइसोलेशन से 441 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 19 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक कुल 848 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : http://महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित





जिला रायपुर से 462, रायगढ़ से 277 मरीज





जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मामले सामने आए थे, जिसमें जिला रायपुर से 462, दुर्ग से 187, राजनांदगांव से 80, बालोद से 68, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 51, धमतरी से 59, बलौदाबाजार से 112, महासमुंद से 47, गरियाबंद से 21, बिलासपुर से 177, रायगढ़ से 227, कोरबा से 103, जांजगीर-चांपा से 117, मुंगेली से 56, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से 04, सरगुजा से 46, कोरिया से 28, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 25, जशपुर से 26, बस्तर से 84, कोंडागांव से 08, दंतेवाड़ा से 99, सुकमा से 05, कांकेर से 42, नारायणपुर से 20, बीजापुर से 54 व अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल हैं.


बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 78 नए मरीज, ऐक्टिव मरीजों की संख्या 1600 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 78 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित लोग की संख्या 3 हज़ार 177 तक पहुंच गई है। वहीं आज 57 मरीज़ों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। इस प्रकार शुरू से अब तक 1 हज़ार 537 कोरोना मरीज़ ठीक हो चुके हैं। जिले में आज बिलाईगढ़ विकासखण्ड के 73 वर्षीय बुज़ुर्ग की मौत हो गई। रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज़ के दौरान कल रात निधन हुआ। कोरोना के साथ बीपी, शुगर एवं सांस की बीमारी से वे पीड़ित थे। मौत की संख्या जिले में अब 40 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://Unlock Raipur : कलेक्टर ने कहा- लॉकडाउन स्थायी समाधान नहीं, कल से खुलेगी दुकानें





जिले में आज 639 का लिए जाँच सैंपल





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया की जिले में आज 639 लोग का जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसमें 78 का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 1 मरीज़, भाटापारा से 1 मरीज़, बिलाईगढ़ से 26 मरीज़, कसडोल से 20 मरीज़, पलारी से 7 मरीज़, सिमगा से 8 मरीज़ और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 15 मरीज़ शामिल है। फिलहाल जिले में सक्रिय मरीज़ों की संख्या 1 हज़ार 600 है, जिनका इलाज़ कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेन्टरों और होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। कोरोनावायरस से बचाव के लिए शासन प्रशासन के द्वारा लोंगो को जागरूक करने का काम लगातार किया जा रहा हैं.





यह भी पढ़ें : http://Unlock Bilaspur : रायपुर के बाद बिलासपुर जिला हुआ Unlock





रविवार को 70 नए मरीजों की हुई थी पुष्टि





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया कि, जिले में रविवार को 193 लोंगो का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। जिसमें से 70 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पॉजिटिव मरीजों में बलौदाबाजार विकासखण्ड से 02, भाटापारा से 25, बिलाईगढ़ से 24, पलारी से 04, सिमगा से 09 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 06 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


छत्तीसगढ़ ख़बर : प्रदेश में आज कोरोना पॉजिटिव के 2,272 नए मरीजों की पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 31,661 हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ़्तार दिन प्रतिदिन जारी हैं. प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में नए कोरोना पॉजिटिव के साथ पूरी स्थिति जानकारी दी है। स्वास्थ्य विभाग के जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2,272 नए मामले सामने आए हैं, वही कुल संक्रमितों की संख्या 1,04,733 हो गई हैं. आज अस्पताल से 519 व होम आइसोलेशन से 441 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 19 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक कुल 848 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Chhattisgarh News : रोबोट के माध्यम से कोविड-19 के मरीजों का होगा इलाज





जिला रायपुर से 462, रायगढ़ से 277 मरीज





जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मामले सामने आए हैं जिसमें जिला रायपुर से 462, दुर्ग से 187, राजनांदगांव से 80, बालोद से 68, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 51, धमतरी से 59, बलौदाबाजार से 112, महासमुंद से 47, गरियाबंद से 21, बिलासपुर से 177, रायगढ़ से 227, कोरबा से 103, जांजगीर-चांपा से 117, मुंगेली से 56, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से 04, सरगुजा से 46, कोरिया से 28, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 25, जशपुर से 26, बस्तर से 84, कोंडागांव से 08, दंतेवाड़ा से 99, सुकमा से 05, कांकेर से 42, नारायणपुर से 20, बीजापुर से 54 व अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल हैं. आज पाए गए सभी नए मरीजों की उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://कोरोना संक्रमित मरीज अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर देख सकेंगे





प्रदेश में शनिवार को 3896 मरीजों की हुई थी पुष्टि





स्वास्थ्य विभाग के जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में शनिवार को कुल 3896 नए मामले सामने आए थे. जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मामले सामने आए हैं जिसमें जिला रायपुर से 891, दुर्ग से 313, राजनांदगांव से 111, बालोद से 61, बेमेतरा से 34, कबीरधाम से 65, धमतरी से 155, बलौदाबाजार से 76, महासमुंद से 108, गरियाबंद से 62, बिलासपुर से 213, रायगढ़ से 281, कोरबा से 247, जांजगीर-चांपा से 183, मुंगेली से 42, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से 34, सरगुजा से 131, कोरिया से 41, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 47, जशपुर से 30, बस्तर से 188, कोंडागांव से 103, दंतेवाड़ा से 99, सुकमा से 146, कांकेर से 127, नारायणपुर से 40, बीजापुर से 37 व अन्य राज्य से 03 मरीज मिले थे.






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1310271357985255424?s=20

बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 70 नए मरीज, 4 मरीजों की हुई मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना के 70 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 3 हज़ार 99 तक पहुंच गई है। वहीं आज 37 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक इलाज़ के बाद 1,480 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ऐक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 1,580 है, जिनका कोविड अस्पताल, केयर सेन्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना संक्रमित मरीज अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर देख सकेंगे





भाटापारा से सर्वाधिक 25 नए मरीज





जिले में आज 193 लोंगो का कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें 70 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों में बलौदाबाजार विकासखण्ड से 02, भाटापारा से 25, बिलाईगढ़ से 24, पलारी से 04, सिमगा से 09 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 06 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज पाए गए सभी पॉजिटिव मरीजों की उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://7वीं पास शख्स ने ‘टॉप सीक्रेट’ फॉर्मूले से बनाई फर्ज़ी Covid-19 Vaccine





कोरोना महामारी से आज 4 की मौत





कोरोना महामारी से आज जिले में 04 मौत रिकार्ड की गई। आज एक मरीज सिमगा विकासखण्ड के 62 वर्षीय महिला की कोविड हॉस्पिटल बलौदाबाजार, बिलाईगढ़ विकासखंड से एक मरीज 42 वर्षीय पुरुष की रायपुर की एक निजी अस्पताल, पलारी विकासखंड के 02 मरीजों में से एक 55 वर्षीय महिला की मेकाहारा रायपुर व एक अन्य 55 वर्षीय पुरुष की एम्स रायपुर में मौत होने की जानकारी दी गई हैं. आज हुई मरीजों की कोविड सहित अन्य जटिल बीमारियों से वे पीड़ित थे। इसे मिलाकर बलौदाबाजार जिले में मौत की संख्या 39 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://हद है : लूडो में पिता से हारी बेटी तो कोर्ट का खटखटाया दरवाजा





कल शनिवार को मिले थे 73 नए मरीज





जिले में कल शनिवार को 73 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 13, भाटापारा से 02, बिलाईगढ़ से 11, कसडोल से 12, पलारी से 07, सिमगा से 09 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 19 मरीज़ों की पॉजिटिव रिपोर्ट शामिल है।


छत्तीसगढ़ ख़बर : प्रदेश में फूटा कोरोना बम, आज 3896 नए मरीजों की हुई पहचान, कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख पार

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ़्तार लॉकडाउन में भी थमने का नाम नही ले रहा हैं। दिन प्रतिदिन कोरोना का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा हैं। देर रात प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में नए कोरोना पॉजिटिव के साथ पूरी स्थिति को लेकर जानकारी दी है। स्वास्थ्य विभाग के जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 3896 नए मामले सामने आए हैं, वही कुल संक्रमितों की संख्या 102461 हो गई हैं.





आज अस्पताल से 643 व होम आइसोलेशन से 2544 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 23 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक कुल 817 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : http://ICC मुख्यालय में कोरोनावायरस की दस्तक , IPL पर असर पड़ना तय





सर्वाधिक मरीज जिला रायपुर से 891





जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मामले सामने आए हैं जिसमें जिला रायपुर से 891, दुर्ग से 313, राजनांदगांव से 111, बालोद से 61, बेमेतरा से 34, कबीरधाम से 65, धमतरी से 155, बलौदाबाजार से 76, महासमुंद से 108, गरियाबंद से 62, बिलासपुर से 213, रायगढ़ से 281, कोरबा से 247, जांजगीर-चांपा से 183, मुंगेली से 42, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से 34, सरगुजा से 131, कोरिया से 41, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 47, जशपुर से 30, बस्तर से 188, कोंडागांव से 103, सुकमा से 146, कांकेर से 127, नारायणपुर से 40, बीजापुर से 37 व अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल हैं. आज पाए गए सभी नए मरीजों की उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 73 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 1551 हुई





प्रदेश में कल 2942 नए मामले सामने आए थे





स्वास्थ्य विभाग के जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कल गुरुवार को कुल 2942 नए मामले सामने आए हैं और अस्पताल से 710 व होम आइसोलेशन से 5125 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 11 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक कुल 777 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.





जारी बुलेटिन के अनुसार जिला रायपुर से 580, दुर्ग से 396, बिलासपुर से 218, रायगढ़ से 213, राजनांदगांव से 167, जांजगीर से 156, दंतेवाड़ा से 133, बस्तर से 104, बेमेतरा से 82, धमतरी से 81, गरियाबंद से 70, बलौदाबाजार व कोरबा से 64 – 64, कांकेर से 63, बालोद व कोंडागांव से 61, सरगुजा व बीजापुर से 56, कवर्धा व महासमुंद से 52, मुंगेली से 47, सुकमा से 37, सूरजपुर से 30, जशपुर से 29, कोरिया से 26, नारायणपुर से 22, बलरामपुर से 13, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही 06 और अन्य राज्य 02 मरीज शामिल हैं।





यह भी पढ़ें : http://Corona Positive :BJP नेता उमा भारती हुईं कोविड-19 पॉजिटिव






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1309898964267749379?s=20

बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 73 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 1551 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना के 73 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 3 हज़ार 29 तक पहुंच गई है। वहीं आज 50 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक इलाज़ के बाद 1,443 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ऐक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 1,551 है, जिनका कोविड अस्पताल, केयर सेन्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://गरियाबंद न्यूज़ :करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत





जिले में कोरोना महामारी से अब तक 35 की हुई मौत





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज जिले में 1 मौत रिकार्ड की गई। सिमगा विकासखण्ड के 71 वर्षीय बुज़ुर्ग की कल रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। कोविड सहित अन्य जटिल बीमारियों से वे पीड़ित थे। इसे मिलाकर बलौदाबाजार जिले में मौत की संख्या 35 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://WHO : कोरोना से मौतों का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच सकता है





आज कुल 521 लोगों की टेस्ट किया गया





डॉ सोनवानी ने बताया कि आज जिले में 521 लोग का कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें 73 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों में बलौदाबाजार विकासखण्ड से 13, भाटापारा से 02, बिलाईगढ़ से 11, कसडोल से 12, पलारी से 07, सिमगा से 09 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 19 मरीज़ों की पॉजिटिव रिपोर्ट शामिल है। आज पाए गए सभी पॉजिटिव मरीजों की उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित : रमन बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सरोज पांडेय हुए आउट





कल मिले थे 111 नए पॉजिटिव मरीज





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 111 मरीज़ों में विकासखण्ड वार जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार विकासखण्ड से 7, भाटापारा से 13, बिलाईगढ़ से 16, कसडोल से 20, पलारी से 26, सिमगा से 14 और जिला अस्पताल से 15 मरीज़ शामिल हैं।


छत्तीसगढ़ ख़बर : कोरोना का कहर जारी, प्रदेश में आज 2942 नए मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नही ले रहा हैं। दिन प्रतिदिन कोरोना की रफ्तार बढ़ रही हैं। देर रात प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में नए कोरोना पॉजिटिव के साथ पूरी स्थिति को लेकर जानकारी दी है। स्वास्थ्य विभाग के जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2942 नए मामले सामने आए हैं और अस्पताल से 710 व होम आइसोलेशन से 5125 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 11 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक कुल 777 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : बलौदाबाजार न्यूज : कोरोना कहर जारी, जिले में आज फिर 111 नए मरीज, अब तक कोरोना महामारी से 34 की हुई मौत





जिला रायपुर से सर्वाधिक 580 नए मरीज





जारी बुलेटिन के अनुसार जिला रायपुर से 580, दुर्ग से 396, बिलासपुर से 218, रायगढ़ से 213, राजनांदगांव से 167, जांजगीर से 156, दंतेवाड़ा से 133, बस्तर से 104, बेमेतरा से 82, धमतरी से 81, गरियाबंद से 70, बलौदाबाजार व कोरबा से 64 - 64, कांकेर से 63, बालोद व कोंडागांव से 61, सरगुजा व बीजापुर से 56, कवर्धा व महासमुंद से 52, मुंगेली से 47, सुकमा से 37, सूरजपुर से 30, जशपुर से 29, कोरिया से 26, नारायणपुर से 22, बलरामपुर से 13, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही 06 और अन्य राज्य 02 मरीज शामिल हैं। आज पाए गए सभी नए मरीजों की उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : छत्तीसगढ़ के एक और जिले में हुआ लॉकडाउन, दिशा निर्देश जारी





प्रदेश में कल मिले थे 2272 नए केस





प्रदेश में कोरोना मरीज दुर्ग से 201, राजनांदगांव से113, बालोद से 45, बेमेतरा से 46, कवर्धा से 45, रायपुर से 410, धमतरी से 113, बलौदाबाजार से 91, महासमुंद से 44, गरियाबंद से 44, बिलासपुर से 244, रायगढ़ से 11, कोरबा से 50, जांजगीर-चांपा से 51, मुंगेली से 66, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 8,सरगुजा से 68, कोरिया से 1, सूरजपुर से 33, बलरामपुर से 31, जशपुर से 20, कोंडागांव से 36, बस्तर से 116, दंतेवाडा से 169, सुकमा से 46, कांकेर से 128, नारायणपुर से 12 अन्य में मरीजों की कोई पहचान हुई।






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1309546100102107137?s=19

बलौदाबाजार न्यूज : कोरोना कहर जारी, जिले में आज फिर 111 नए मरीज, अब तक कोरोना महामारी से 34 की हुई मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 111 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। इसे मिलाकर जिले में अब तक संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 2 हज़ार 956 तक पहुंच गई है। वहीं आज 62 मरीज़ों को इलाज़ के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन मरीज़ों की मौत भी आज रिकार्ड की गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना एवं इससे जुड़े जटिल बीमारियों से मरने वालों की संख्या 34 पहुंच गई है। आज मरने वालों में बिलाईगढ़ के 55 वर्षीय पुरुष, पलारी के लकड़िया ग्राम के 70 वर्षीय पुरुष और कोनारी गांव के 55 वर्षीय पुरुष मरीज़ शामिल हैं। वे सब कोरोना के साथ ही अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित थे।





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : छत्तीसगढ़ के एक और जिले में हुआ लॉकडाउन, दिशा निर्देश जारी





अब ऐक्टिव केस 1529 मरीज हुई





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 111 मरीज़ों में विकासखण्ड वार जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार विकासखण्ड से 7, भाटापारा से 13, बिलाईगढ़ से 16, कसडोल से 20, पलारी से 26, सिमगा से 14 और जिला अस्पताल से 15 मरीज़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 659 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया । डॉ सोनवानी ने बताया कि फिलहाल जिले में 1 हज़ार 529 सक्रिय मरीज़ हैं, जिनका इलाज़ जारी है। वहीं 1 हज़ार 393 मरीज़ों का इलाज़ होने के बाद घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई है।





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ न्यूज : प्रदेश में कोरोना के कुल 2,272 नए मरीज़ों की पहचान, 2,060 मरीज़ हुए डिस्चार्ज





कल हुई थी रिकॉर्ड 178 नए मरीज की पहचान





जिले में कोरोना के 178 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। सबसे ज्यादा 44 मरीज़ पलारी विकासखण्ड से हैं। कसडोल विकासखण्ड से 41 मरीज़,भटापारा विकासखण्ड से 30 मरीज़, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 26 मरीज़, बिलाईगढ़ विकासखण्ड से 14, सिमगा  विकासखण्ड से 10 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 13 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज की गई है.


छत्तीसगढ़ न्यूज : प्रदेश में कोरोना के कुल 2,272 नए मरीज़ों की पहचान, 2,060 मरीज़ हुए डिस्चार्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर : कोरोना महामारी प्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. दिन प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव सामने आये हैं. प्रदेश में आज 2272 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए मरीज मिलने की पुष्टि की हैं. वही कोरोना महामारी से एक दिन में 10 लोगों की मौत हुई है।





यह भी पढ़ें : http://Balodabazar News : कोरोना कहर, जिले में आज रिकॉर्ड 178 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 1483 हुई





अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 95623 हुई





प्रदेश में नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 95623 हो गई है, जिनमें अब तक कुल 58833 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 36038 हैं। एक दिन में 10 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में अब कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 752 हो गई है।





प्रदेश में कोरोना मरीज दुर्ग से 201, राजनांदगांव से113, बालोद से 45, बेमेतरा से 46, कवर्धा से 45, रायपुर से 410, धमतरी से 113, बलौदाबाजार से 91, महासमुंद से 44, गरियाबंद से 44, बिलासपुर से 244, रायगढ़ से 11, कोरबा से 50, जांजगीर-चांपा से 51, मुंगेली से 66, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 8,सरगुजा से 68, कोरिया से 1, सूरजपुर से 33,बलरामपुर से 31,जशपुर से 20, कोंडागांव से 36, बस्तर से 116, दंतेवाडा से 169, सुकमा से 46, कांकेर से 128, नारायणपुर से12 अन्य में मरीजों की कोई पहचान हुई।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना का कहर : रायपुर में पदस्थ कोरोना संक्रमित DSP की मौत





बुधवार को मिले थे 2434 नए केस





छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज कुल 2434 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें जिला रायपुर से 748, दुर्ग से 292, बस्तर से 187, राजनांदगांव से 162, दंतेवाड़ा से 118, धमतरी से 112, बालोद से 83, सुकमा से 70, सरगुजा से 60, बलरामपुर ऐसे 53, बिलासपुर से 52, रायगढ़ व बीजापुर से 51 – 51, बेमेतरा से 49, सूरजपुर से 48, महासमुंद से 47, कबीरधाम से 44, गरियाबंद से 42, जांजगीर चांपा से 35, कांकेर से 28, मुंगेली से 26, नारायणपुर से 22, जशपुर से 17, कोंडागांव से 16, कोरबा से 13, बलौदाबाजार व गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से 02 – 02, कोरिया से 01 व अन्य राज्य से 03 मरीज मिले हैं.





(छत्तीसगढ़ - 24 सितम्बर 2020)






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1309191952278011905?s=20





Dhamtari News : कोरोना का कहर जारी, जिले में आज 115 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 844 हुई

No comments Document Thumbnail

धमतरी : कोरोना की रफ़्तार जिले में लगातार बढ़ते ही जा रही हैं. कोरोना का कहर आज फिर फूटा हैं. जिले में आज कोरोना के 115 नए मरीजों की पहचान की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 1 हज़ार 926 हो गई है। जिले में अब तक कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 24403 सैंपल जांच किया गया हैं, जिसमें 1926 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं।





आज 61 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए, अब तक कोरोना के कुल 1055 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। कोरोना महामारी से जिले में अब तक कुल मरने वालों की संख्या जिले में 27 है। अब ऐक्टिव केस की संख्या अब 1 हजार 926, जिनका कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है। शासन प्रशासन की ओर से लोंगो को जागरूक करने का प्रयास लगातार किया जा रहा हैं.





यह भी पढ़ें : http://कोरोना का कहर : रायपुर में पदस्थ कोरोना संक्रमित DSP की मौत





धमतरी शहरी क्षेत्र से सर्वाधिक 47 नए मरीज





जिले में आज कोरोना के 115 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें गुजरा ( धमतरी ग्रामीण ) ब्लॉक से 31, कुरुद ब्लॉक से 29, मगरलोड से 01, नगरी ब्लॉक से 07 तथा धमतरी शहरी क्षेत्र से 38 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल / होम आइसोलेशन की जांच प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Balodabazar News : कोरोना कहर, जिले में आज रिकॉर्ड 178 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 1483 हुई





कल बुधवार को 112 मरीज मिले थे





जिले में कल बुधवार को कोरोना के 112 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें गुजरा ( धमतरी ग्रामीण ) ब्लॉक से 43, कुरुद ब्लॉक से 27, मगरलोड से 03, नगरी ब्लॉक से 01 तथा धमतरी शहरी क्षेत्र से 38 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.