Media24Media.com: बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 70 नए मरीज, 4 मरीजों की हुई मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 70 नए मरीज, 4 मरीजों की हुई मौत

Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना के 70 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 3 हज़ार 99 तक पहुंच गई है। वहीं आज 37 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक इलाज़ के बाद 1,480 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ऐक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 1,580 है, जिनका कोविड अस्पताल, केयर सेन्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना संक्रमित मरीज अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर देख सकेंगे





भाटापारा से सर्वाधिक 25 नए मरीज





जिले में आज 193 लोंगो का कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें 70 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों में बलौदाबाजार विकासखण्ड से 02, भाटापारा से 25, बिलाईगढ़ से 24, पलारी से 04, सिमगा से 09 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 06 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज पाए गए सभी पॉजिटिव मरीजों की उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://7वीं पास शख्स ने ‘टॉप सीक्रेट’ फॉर्मूले से बनाई फर्ज़ी Covid-19 Vaccine





कोरोना महामारी से आज 4 की मौत





कोरोना महामारी से आज जिले में 04 मौत रिकार्ड की गई। आज एक मरीज सिमगा विकासखण्ड के 62 वर्षीय महिला की कोविड हॉस्पिटल बलौदाबाजार, बिलाईगढ़ विकासखंड से एक मरीज 42 वर्षीय पुरुष की रायपुर की एक निजी अस्पताल, पलारी विकासखंड के 02 मरीजों में से एक 55 वर्षीय महिला की मेकाहारा रायपुर व एक अन्य 55 वर्षीय पुरुष की एम्स रायपुर में मौत होने की जानकारी दी गई हैं. आज हुई मरीजों की कोविड सहित अन्य जटिल बीमारियों से वे पीड़ित थे। इसे मिलाकर बलौदाबाजार जिले में मौत की संख्या 39 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://हद है : लूडो में पिता से हारी बेटी तो कोर्ट का खटखटाया दरवाजा





कल शनिवार को मिले थे 73 नए मरीज





जिले में कल शनिवार को 73 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 13, भाटापारा से 02, बिलाईगढ़ से 11, कसडोल से 12, पलारी से 07, सिमगा से 09 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 19 मरीज़ों की पॉजिटिव रिपोर्ट शामिल है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.