Media24Media.com: बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 73 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 1551 हुई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 73 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 1551 हुई

Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना के 73 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 3 हज़ार 29 तक पहुंच गई है। वहीं आज 50 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक इलाज़ के बाद 1,443 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ऐक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 1,551 है, जिनका कोविड अस्पताल, केयर सेन्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://गरियाबंद न्यूज़ :करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत





जिले में कोरोना महामारी से अब तक 35 की हुई मौत





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज जिले में 1 मौत रिकार्ड की गई। सिमगा विकासखण्ड के 71 वर्षीय बुज़ुर्ग की कल रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। कोविड सहित अन्य जटिल बीमारियों से वे पीड़ित थे। इसे मिलाकर बलौदाबाजार जिले में मौत की संख्या 35 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://WHO : कोरोना से मौतों का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच सकता है





आज कुल 521 लोगों की टेस्ट किया गया





डॉ सोनवानी ने बताया कि आज जिले में 521 लोग का कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें 73 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों में बलौदाबाजार विकासखण्ड से 13, भाटापारा से 02, बिलाईगढ़ से 11, कसडोल से 12, पलारी से 07, सिमगा से 09 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 19 मरीज़ों की पॉजिटिव रिपोर्ट शामिल है। आज पाए गए सभी पॉजिटिव मरीजों की उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित : रमन बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सरोज पांडेय हुए आउट





कल मिले थे 111 नए पॉजिटिव मरीज





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 111 मरीज़ों में विकासखण्ड वार जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार विकासखण्ड से 7, भाटापारा से 13, बिलाईगढ़ से 16, कसडोल से 20, पलारी से 26, सिमगा से 14 और जिला अस्पताल से 15 मरीज़ शामिल हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.