Media24Media.com: बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 87 नए मरीज, कोरोना महामारी से अब तक 41 की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 87 नए मरीज, कोरोना महामारी से अब तक 41 की मौत

Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 87 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित लोग की संख्या 3 हज़ार 264 तक पहुंच गई है। वहीं आज 11 मरीज़ों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। इस प्रकार शुरू से अब तक 1 हज़ार 548 कोरोना मरीज़ ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में सक्रिय मरीज़ों की संख्या 1 हज़ार 675 रह गई है, जिनका कि जिला कोविड अस्पताल सहित ब्लॉक स्तर पर निर्मित कोविड केयर सेन्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है। सही समय पर उपचार मिलने से मरीज़ ठीक हो रहें हैं.





कोरोना महामारी अब तक 41 की मौत





सीएमएचओ ने बताया कि आज एक मौत भी रिकार्ड की गई। सिमगा तहसील के गांव बुडगहन निवासी 54 वर्षीय मरीज़ की रायपुर में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। इस प्रकार जिले में कोरोना सहित जटिल बीमारियों से हुई मौत की संख्या 41 पहुंच गई है। कोरोनावायरस से बचाव के लिए शासन प्रशासन के द्वारा लोंगो को जागरूक करने का काम लगातार किया जा रहा हैं.





कल सोमवार को मिले थे 78 नए मरीज





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया की जिले में कल सोमवार को 639 लोग का जांच के लिए सैंपल लिया गया था। इसमें 78 का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 1 मरीज़, भाटापारा से 1 मरीज़, बिलाईगढ़ से 26 मरीज़, कसडोल से 20 मरीज़, पलारी से 7 मरीज़, सिमगा से 8 मरीज़ और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 15 मरीज़ शामिल है। कोरोनावायरस से बचाव के लिए शासन प्रशासन के द्वारा लोंगो को जागरूक करने का काम लगातार किया जा रहा हैं.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.