Media24Media.com: जशपुर न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जशपुर न्यूज. Show all posts
Showing posts with label जशपुर न्यूज. Show all posts

विशेष पिछड़ी जनजातियों के 9 हजार 623 शिक्षित युवाओं को मिलेगी शासकीय नौकरी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षित 09 हजार 623 पात्र युवाओं को योग्यतानुसार तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सरकारी नौकरी देने की बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जशपुर विधानसभा के बगीचा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में यह घोषणा करते हुए कहा कि 27 अगस्त 2019 को आयोजित छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में विशेष पिछड़ी जनजातियों पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार, भुंजिया, अबूझमाड़िया, बैगा और पण्डो जनजाति के शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नौकरी देने का निर्णय लिया गया था। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में सर्वे कराकर विशेष पिछड़ी जनजातियों के पात्र युवाओं की सूची तैयार की गई है। इन युवाओं को नौकरी देने में 346 करोड़ 42 लाख 80 हजार रूपए का व्यय अनुमानित है।

बगीचा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी कोरवा जनजाति की एक शिक्षित युवती संजू पहाड़िया ने मुख्यमंत्री से उन्हें नियमित शासकीय नौकरी दिलाने की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। इस युवती ने जुलॉजी में एमएससी तथा पीजीडीसीए किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भी नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं पर फीड बैक लिया और ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की।


उन्होंने कहा कि मैं हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर आम जनता से सीधे शासकीय योजनाओं की क्रियान्वयन की जानकारी ले रहा हूं। मुख्यमंत्री ने बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन, बगीचा में पालीटेक्निक कालेज खोलने, मटोल और साहीडांढ में विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना, बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण, बगीचा में एम्बुलेंस की सुविधा, बगीचा में हाई स्कूल चौक से तहसील चौक तक ढाई किलोमीटर लम्बा गौरवपथ निर्माण, कैलाशगुफा, खुड़िया रानी, पंडरापाट सहित अन्य पर्यटन स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने, खुडिया रानी से कैलाश गुफा के बीच पक्की सड़क के निर्माण, बगीचा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल के उन्नयन, तथा बगीचा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में देवगुड़ी के उन्नयन के लिए 5-5 लाख स्वीकृति की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीणों से कर्जमाफी, राजीव गांधी किसान  न्याय योजना, राशन कार्ड, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना समेत अनेक योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। सरधापाट के अर्जुन यादव ने कहा कि सहकारी बैंक से 30 हजार का लोन माफ हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत  मिल गई है। दुर्गापारा के किसान अभिषेक गुप्ता ने कहा मेरा 80 हजार का कर्जा माफ हुआ है। समर्थन मूल्य पर 104 क्विंटल धान बेचा था, जिसका पैसे भी मिल गया है। भेंट-मुलाकात के दौरान कवई गांव के किसान ने राशन कम मिलने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को फूड इंस्पेक्टर और SDM के माध्यम से इस शिकायत की जांच कराने के निर्देश दिए।



​​​ऐसा ​​आंगनबाड़ी केंद्र जहां एक भी बच्चा कुपोषित नहीं

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के पतराटोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जहां उनका स्वागत नन्हें बच्चों ने कागज के फुल भेंट कर किया। पतराटोली का आंगनबाडी केंद्र मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र है, जहां 20 बच्चे दर्ज है। खास बात यह है कि यहां एक भी बच्चा कुपोषित नहीं है। इस केन्द्र में सभी बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं। यहां मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से बच्चों का भविष्य संवर रहा है। 


योजना के तहत 0 से 6 साल के बच्चों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने अतिरिक्त पोषण आहार दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। बच्चों से आत्मीयता से बात की और उन्हें चॉकलेट दिया। उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि खाने में क्या-क्या मिलता है और इस तरह उनसे बात-बात में जानकारी ले ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सुपोषण किट भी प्रदान किया।

 

केंद्र की कार्यकर्ता ने बताया कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लागातार हेल्थ चेकअप भी किया जाता है। इस आंगनबाड़ी केंद्र में 20 बच्चे अपना भविष्य संवार रहे हैं। 

हाथियों के हमले से व्यापारी समेत 2 लोगों मौत, गांव में दहशत का माहौल

No comments Document Thumbnail

आबादी बढ़ने की वजह से भी जंगलों में अतिक्रमण बढ़ने लगे हैं। जंगल की पूरी संरचना प्रभावित हो रही है। जंगलों में बांस और फलदार वृक्ष भी कम हो रहे हैं। अपने निवास स्थान की कमी और पेट भरने के लिए हाथी इन्सानी बस्तियों का रुख कर रहे हैं। सिमटते जंगल से हाथी और मनुष्य के बीच द्वंद्व (Elephant attack in Chhattisgarh) की स्थिति बनी हुई है। हर दूसरे दिन गजराज के हमले से इंसानों की मौत की खबर सामने आते रहती है। 

ताजा मामला जशपुर जिले का है, जहां हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। साथ ही लीची बगान को तहस-नहर करने के साथ ही व्यापारी समेत 2 लोगों की जान ले ली। हाथी के हमले में मारा गया व्यापारी महकूल समाज का नेता था। बगान में सोते हुए हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य गांव में हाथी ने महिला को उठाकर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई।  

एक महीने में तीसरी घटना

जानकारी के मुताबिक कुनकुरी से लगे कंडोरा गांव में दल से बिछड़ कर देर रात दो हाथी पहुंच गए। ग्रामीणों को पता चला तो एकत्र होकर उन्होंने हाथियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान हाथी पास ही त्रिलोचन यादव (60) के लीची के बगान में घुस गए। त्रिलोचन बगान में ही सो रहा था। हाथियों ने उस पर हमला कर मार दिया। बताया जा रहा है कि वन परिक्षेत्र में एक माह में यह तीसरी घटना है।

ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह

 नारायणपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाम चुवां के गीदा बहार में भी हाथियों ने 55 साल की एक महिला को कुचल दिया। महिला की पहचान सनीयारों बाई (55) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तड़के वह निकली थी, तभी नर हाथी ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है इस क्षेत्र में कई दिनों से 40 से 50 हाथियों का झुंड मौजूद है। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं उन्होंने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी है।

हाथी से सामना होने पर ढलान की ओर दौड़े

अगर हाथी से सामना हो जाए तो तुरंत उसके लिए रास्ता छोड़े, पहाड़ी स्थानों में सामना होने की स्तिथि मे पहाड़ी की ढलान की ओर दौड़े ऊपर की ओर नहीं क्योंकि हाथी ढलान में तेज गति से नहीं उतर सकता, लेकिन चढाई चढ़ने में वह दक्ष होता है, सीधे न दौड़ कर आड़े तिरछे दौड़े, कुछ दूर दौड़ने के बाद गमछा, पगड़ी, टोपी और अन्य कोई वस्त्र फेक दे, ताकि कुछ समय तक हाथी उसमें उलझा रह सके और आपको सुरक्षित स्थान पर जाने का समय मिल जाए।

मिर्ची की लहलहाती फसल देख किसानों के चेहरे पर मुस्कान

No comments Document Thumbnail

रायपुर: खेत में लहलहाती फसलों को देख किसानों के चेहरे पर स्वाभाविक मुस्कान आ जाती है। ग्रीष्मकाल में सिंचाई के लिए पानी मिले तो मेहनतकश किसान गर्मी के मौसम में भी खेत को हरभरा कर देते हैं। जशपुर जिले के डुमरकोना ग्राम पंचायत में जोकारी नाला मिट्टी बांध और नहर निर्माण का काम साल 2020-21 में मनरेगा के तहत कराया गया, जिसके फलस्वरूप रबी के मौसम में 50 हेक्टेयर खेत में मिर्च की फसल लहलहा रही है। गर्मी और बरसात दोनो सीजन में साग-सब्जी की अच्छी पैदावार होने के कारण किसानों को हर साल लाखों रूपए की आमदनी से उनके जीवन में खुशहाली एवं जीवन स्तर में सुधान आने लगा है।  

जल संसाधन विभाग के मुताबिक डुमरकोना में जोकारी नाला मिट्टी बांध एवं नहर निर्माण से  डुमरकोना के आस-पास के लगभग 200 हेक्टर कृषि भूमि की सिंचाई की सुविधा मिलने लगी है। अब यहां के किसानों को रबी और खरीफ दोनो फसल का लाभ मिल रहा है।  इससे किसानों की आमदनी बढ़ी है। साथ ही भू-जल स्तर में भी सुधार आया है। इस क्षेत्र की भूमि मिर्ची की फसल के अनुकूल है। जोकारी नहर निर्माण से सिचाई सुविधा मिल जाने से किसानों ने 50 हेक्टर भूमि पर मिर्च की फसल लगाई थी, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ गयी है। आमदनी बढ़ने से किसनों में खुशहाली का माहौल है।

गांव के किसान सर्वश्री भागीरथ प्रधान, सोन साय राम, रामप्रसाद यादव, राम कुमार यादव, संजय राम, लालमन मनी, बलवंत ने बताया कि गर्मी और बरसात दोनों सीजन में साग-सब्जी की अच्छी पैदावार होने के कारण किसानों को हर साल लाखों रूपए की आमदनी हो जा रही है। स्थानीय बाजारों में भी मिर्च, टमाटर, भिंडी, लौकी, बरबटी का विक्रय करने से अच्छा खासा मुनाफा किसानों को प्राप्त हो रहा है। 

किसानों ने बताया कि बांध निर्माण होने से धान के रकबा में लगभग 25 हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि पहले भूमि असिंचित थी। बांध निर्माण होने से पूर्ण रूप से सिंचित हो गई है। परंपरागत धान की फसल का उत्पादन भी बढ़ गया है। अब मानसूनी बारीश का इंतजार नहीं करना पड़ता है। समय पर सिचाई हो जाती है।

राज्य सरकार की नरवा, गरवा, घुरवा और बारी योजना की सराहना पूरे देश में हो रही है। साथ किसानों के हित में लिए गए निर्णय से राज्य के युवाओं की रूचि भी खेती-किसानी के प्रति बढ़ी है। खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई सुविधा को बेहतर बनानें के लिए भी विशेष जोर दिया  जा रहा है। जिसके तहत नए नालो का निर्माण और पुराने नालो का संवर्धन भी किया जा रहा है।

गर्मी के सीजन में ईब नदी के पानी से लहराने लगी किसानों की फसल

No comments Document Thumbnail

जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल के किसान जल संसाधन विभाग जशपुर की ईब व्यपवर्तन योजना का लाभ उठा कर कुनकुरी क्षेत्र के लगभग 3 हजार किसान साल में रबी और खरीफ की दो फसल लेकर खुश हैं। गर्मी की मौसम में किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए नहरों से पानी आसानी से मिल रहा है, जिससे किसानों के खेतों में हरियाली लहराने लगी है।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता विजय जामनिक ने बताया कि कुनकुरी विकासखंड के जोरातराई, रेंगारघाट, बासनताला, हस्तिनापुर, चटकपुर और नवाटोली के किसान विभाग की योजना के तहत ईब नदी के पानी का उपयोग कर रहे हैं। जोरातराई के किसान पंकज कुमार चौहान और रामसेवक राम, मेघनाथ, बेनेदिक कुजूर ने अपने 1-1 एकड़ के खेत में गर्मी के मौसम में बरबटी, लौकी, मक्का, मिर्च, टमाटर और हरी साग-सब्जी लगाया गया हैं। उन्होंने बताया कि दोनो सीजन में खेती करने के लिए पानी ईब नदी से आसानी से मिल जाती है।

151 हेक्टेयर में लगाया गया फसल 

जल संसाधन विभाग के SDO एलके तिग्गा और इंजीनियर बाल कुवर साय ने बताया कि ईब नदी में एलबीसी और आरबीसी दायॉ-बॉया तट दो लाइनों से किसानों को पानी उपलब्ध कराया जाता है। ईब नदी का पानी किसानों के लिए छोड़ा जाता है। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन में RBC के तहत 764 हेक्टर में और एलबीसी तहत 1025 हेक्टर में लगभग 1900 हेक्टेयर में फसल लगाया जाता है। इसी प्रकार रबी सीजन में आरबीसी के तहत्= 77 हेक्टेयर में और एलबीसी के तहत 74 हेक्टेयर लगभग 151 हेक्टेयर में फसल लगाया गया है। 

किसानों ने दिया धन्यवाद

दोनों सीजन में किसानों को लाभ मिल रहा है। किसानों ने बताया कि दो फसल लेने से अब उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो गई है। घर में खाने के लिए भी साग-सब्जी हो जाती है और स्थानीय बाजारों में विक्रय करने पर एक सीजन में 80-90 हजार तक आर्थिक लाभ हो जाता है। किसानों ने बताया कि अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं। नहर से पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

जशपुर से निकलकर देश के दूसरे हिस्सों में पहुंच रहा पौष्टिक और स्वादिष्ट काजू

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में अब परंपरागत खेती से अलग कृषि क्षेत्र में अनेक नवाचार हो रहे हैं। इसी कड़ी का हिस्सा जशपुर में होने वाली काजू की खेती है। यहां जिले के करीब आठ हजार किसान काजू की खेती से जुड़े हैं और बेहतर आय प्राप्त कर रहे हैं। इसी तरह जिले में स्थापित काजू प्रोसेसिंग यूनिट के जरिए भी रोजगार मिल रहा है, जिनसे महीने में लगभग 28-30 हजार रुपए तक आमदनी हो रही है। 

जशपुर काजू अपनी पौष्टिकता और स्वाद की वजह से विशेष पहचान बना रहा है, जिससे अब इसकी डिमांड राज्य के अन्य शहरों के साथ ही देश के दूसरे राज्यों में भी हो रही है। जशपुर काजू को बाजार तक पहुंचाने का माध्यम ट्राइफेड बन रहा है।

काजू प्रोसेसिंग यूनिट में महिलाओं को मिल रहा काम

छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में मौसम मैदानी और दक्षिणी क्षेत्रों से अलग है। जशपुर में मौसम की अनुकूलता को देखते हुए जिला प्रशासन जशपुर में परम्परागत खेती से अलग बागवानी और उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित कर रही है। इस क्रम में जशपुर में चाय और काजू की खेती का नवाचार हुआ। जशपुर की आबोहवा काजू की खेती के लिए बेहद अनुकूल है, ऐसे में लगातार यहां काजू की खेती की ओर किसान आकर्षित हो रहे हैं। इसके लिए उद्यानिकी विभाग की ओर से किसानों को उन्नत किस्म के काजू के पौधे और उन्नत कृषि की तकनीकी जानकारी मुहैया कराई जा रही है। 

जिले में काजू की उत्पादकता को देखते हुए जिला प्रशासन के सहयोग से यहां काजू प्रोसेसिंग प्लांट भी स्थापित कर दिया गया है। काजू प्रोसेसिंग प्लांट लगने के बाद से किसानों को फसल की तिगुनी-चौगुनी कीमत भी मिलने लगी है। जानकारी के मुताबिक पहले किसान 30-40 रुपये प्रति किलो की दर से काजू का फल बेचते थे। अब जिले में ही प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित होने के बाद किसानों से काजू की फसल 80, 100 और 120 रुपये की दर से खरीदी जा रही है। प्रोसेसिंग प्लांट में काजू के प्रसंस्करण और पैकेजिंग के बाद इसे बाजार में भेजा जाता है।

लगभग 8 हजार किसान काजू की खेती से जुड़े 

काजू की खेती और प्रसंस्करण के बाद बाजार में मिलने वाली कीमत को देखते हुए जिले में लगातार किसान काजू की फसल लेने लगे। जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के अंतर्गत दुलदुला में दो हजार किसान, कुनकुरी में दो हजार, कांसाबेल में एक हजार, पत्थलगांव में 800 और फरसाबहार में 500 किसान काजू की खेती कर रहे हैं। वहीं वन विभाग और उद्यानिकी विभाग की ओर से किए गए काजू प्लांटेशन से करीब डेढ़ हजार किसान जुड़कर खेती कर रहे हैं। इस तरह से लगभग आठ हजार किसान काजू की खेती से जुड़कर आय प्राप्त कर रहे हैं।

ट्राइफेड बना सेतू 

जशपुर के किसानों और बाजार के बीच ट्राइफेड सेतू की भूमिका निभा रहा है। प्रोसेसिंग प्लांट से प्रसंस्करण और पैकेजिंग के बाद निकलने वाले काजू के लिए बाजार उपलब्ध कराने का काम ट्राइफेड कर रहा है। वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगने वाले मेला और एग्जीबिशन समेत दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे देश के दूसरे राज्यों के विभिन्न शासकीय और गैर-शासकीय एग्जीबिशन में भी जशपुर काजू का स्टाल लगाया जाता है।

संजीवनी केंद्रों में भी जशपुर काजू 

जशपुर काजू की बढ़ती मांग को देखते हुए इसके मार्केटिंग पर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है। राज्य शासन के जरिए भी लगातार अनेक माध्यमों से जशपुर काजू को प्रमोट किया जा रहा है। वन विभाग की ओर से संचालित संजीवनी केंद्रों में काजू को जशपुर ब्रांड नेम से बेचा जा रहा है। वहीं अब इसे ऑनलाइन मार्केट प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध कराने की कवायद हो रही है।

जशपुर में काजू की खेती से जहां आठ हजार किसानों को बेहतर आय का जरिया मिला है। वहीं प्रोसेसिंग के काम में लगी स्व-सहायता समूह की दस महिलाओं को भी रोजगार मुहैया हो रहा है। प्रोसेसिंग और पैकेजिंग में रोजगार पाकर महिलाएं परिवार को आर्थिक मदद कर रही हैं। इससे उनमें नया आत्मविश्वास जागा है और परिवार में भी उनका सम्मान बढ़ गया है। इन महिलाओं ने बताया कि वर्ष में लगभग 7 से 8 महीने काजू प्रोसेसिंग का काम करती हैं।

शराब पीकर छात्रों से मारपीट करने वाला शिक्षक निलंबित, चिहरो के प्रभारी प्रधान पाठक भी सस्पेंड

No comments Document Thumbnail

जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के शिक्षक के द्वारा शराब के नशे में स्कूल आकर बच्चों से मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कस्तुरा में पदस्थ शिक्षक दिनेश कुमार लक्ष्मे के खिलाफ विद्यालयीन समय में शराब सेवन कर विद्यालय पहुंचने और विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को क्रिकेट बैट से पीटने की शिकायत मिली थी। 

शिकायत की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुलदुला द्वारा की गई। जांच प्रतिवेदन और बयान के आधार पर दिनेश कुमार लक्ष्मे के खिलाफ शिकायत सही पाया गया। शिक्षक की ये हरकत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 और नियम 23 के सर्वथा विपरीत है, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने शिक्षक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में शिक्षक लक्ष्मे का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय विकासखंड दुलदुला नियत किया गया है। 

चिहरो के प्रभारी प्रधान पाठक भी सस्पेंड

 इधर, कांकेर के दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के प्राथमिक शाला चिहरो के प्रभारी प्रधान पाठक बसंत कुमार साहू को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्गूकोंदल निर्धारित की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

20 बच्चें फूड पॉइजनिंग से पीड़ित

जिला शिक्षा अधिकारी TR साहू ने बताया कि प्राथमिक शाला चिहरो के 20 बच्चें फूड पॉइजनिंग से पीड़ित पाए गए। मध्यान्ह भोजन करने के दो घंटे बाद उल्टी होने की जानकारी मिलने पर तत्काल सभी बच्चों को दुर्गूकोंदल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वर्तमान में सभी बच्चे स्वस्थ हैं। किसी भी बच्चे को कोई परेशानी नहीं हो रही है।

14 साल की नाबालिग के साथ 2 बार गैंगरेप की वारदात, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक 14 साल की लड़की के साथ 2 बार गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग पहली बार करीब 4 साल पहले यानी साल 2018 में दुष्कर्म का शिकार हुई। इस बात का खुलासा पहले ही हो गया था, लेकिन पुलिस ने FIR में इसे शामिल नहीं किया था। अब इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं शादी से किडनैपिंग और गैंगरेप मामले में भी एक नाबालिग को पकड़ा गया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पंडरापाठ चौकी क्षेत्र की 14 साल की लड़की से दुष्कर्म मामले में उसकी सहेली ने बताया था कि तीन-चार साल पहले भी दुष्कर्म हुआ था। हालांकि तब डर के चलते वो किसी को नहीं बता सकी थी।  अब पुलिस ने दक्षिण टोली निवासी कलेश्वर उर्फ फगुवा और रूप साय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इसी FIR में पुराने केस को भी जोड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

शादी समारोह से उठाकर ले गए थे 5 लोग

दरअसल, गांव की 14 साल की एक लड़की 17 फरवरी की रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोहल्ले में ही गई थी। वहीं से उसे 5 लोग उठाकर गवासी जंगल ले गए और दुष्कर्म किया। किसी तरह लड़की ने खुद को उनके चंगुल से छुड़ाया और भागने लगी। इस दौरान वह एक गड्‌ढे में गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे फिर पकड़ लिया और उसकी छाती पर चढ़कर बेरहमी से पिटाई की। इसके चलते लड़की के नाक-मुंह से खून बहने लगा।

लड़की की हालत गंभीर 

इसके बाद लड़की को वहीं जंगल में छोड़ आरोपी भाग निकले। इस बीच लड़की की सहेली उसे तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे लड़की खुद ही लहूलुहान हालत में गांव पहुंची। सहेली ने देखा तो परिजन को जानकारी दी और फिर बगीचा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अब तक इस मामले में 3 आरोपियों गिरफ्तार कर चुकी है।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे रेप के मामले

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रेप से जुड़े आंकड़े महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां नाबालिगों से सबसे ज्यादा रेप हो रहे हैं। NCRB और छत्तीसगढ़ पुलिस के आंकड़ों के अनुसार साल 2001 से 2018 के बीच राज्य में रेप की 21,849 घटनाएं दर्ज की गई ।ए

एक नजर आंकड़ों पर

प्रदेश में दुष्कर्म के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी 2019 से जनवरी 2020 तक रेप के 2,575 मामले दर्ज किए गए। 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक रायपुर में सबसे ज्यादा 301 मामले सामने आए है।इसी तरह रायगढ़ में 196 ,बिलासपुर में 144 सरगुजा में 139 , सूरजपुर में 132 , जशपुर में 123, बलौदबाजार में 123, बस्तर में 115 , कोरिया में 114 , बलरामपुर में 112 और कोरबा में 102 मामले दर्ज किए गए।


वीडियो कॉल के जरिए बहन के सामने भाई ने की खुदकुशी, समझाने के बाद भी नहीं माना युवक

No comments Document Thumbnail

देश में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर का है, जहां एक युवक ने वीडियो कॉल करके खुदकुशी कर ली। मृतक की बहन का कहना है कि उसके भाई ने उसे वीडियो कॉल किया था, जिसमें वो कहा रहा था कि 'बहन आज मैं अपने आप को खत्म कर लूंगा... तू देखना मैं आज मर जाऊंगा.. जशपुर जिले का 25 साल का रिजवान अपनी बहन को वीडियो कॉल करके यही बातें कह रहा था। दूसरी तरफ बहन भाई को समझाने की कोशिश कर रही थी। पलंग पर कुर्सी रखकर तैश में आकर रिजवान पंखे से फंदा बांध रहा था और अपनी गर्दन उसमें डाल चुका था, तभी उसका पैर फिसला कुर्सी पलंग से नीचे गिर गई। फंदा गर्दन में कस गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक ये मंजर एक बहन अपनी आंखों से वीडियो कॉल पर देखती रह गई, चंद सेकंड्स में सब कुछ तबाह हो गया। बिलखते हुए युवती ने अपने घर वालों को बताया। उसे लगा था भाई मजाक कर रहा है, उसे डरा रहा है, लेकिन अब सब खत्म हो गया। भाई की मौत देख चुकी बहन ने परिजनों और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। लोग जब तक घर आते, रिजवान की जान जा चुकी थी। ये वारदात पत्थलगांव के बिलाइटांगर इलाके की है।

नशे में था मृतक रिजवान

वार्ड नंबर 11 में रहने वाला रिजवान शराब के नशे में था। गुरुवार को नशे की हालत में रिजवान ने सुसाइड की धमकी देते हुए अपनी बहन को वीडियो कॉल किया था और उसके बाद यह घटना हुई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिता को बस स्टैंड तक छोड़ा इसके बाद घर लौटने लगा। घर आकर कुछ ही देर बाद उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि क्या आप रायपुर पहुंच गए, बेसुध होने की वजह से पिता को गुस्सा आया और उन्होंने बेटे को डपट लगाई। इस बात से दुखी होकर रिजवान ने अपनी बहन को वीडियो कॉल किया उसे भी कहा कि पिता ने उसे डांटा।

जांच में जुटी पुलिस

उसके बाद जो हुआ, उस वाक्ये से परिवार में सिर्फ आंसू बचे हैं। रिजवान पांच बहनों में इकलौता बेटा था, । परिजनों से मौत की खबर सुनकर बीच रास्ते से रिजवान के पिता लौटे। रिजवान किराने की दुकान भी चलाता था। परिजनों ने किसी प्रकार के तनाव और पैसों की दिक्कत जैसी बातों से भी इंकार किया। पुलिस का कहना है कि परिजनों से इस घटना क्रम के बारे में बयान लिए जाएंगे, पोस्टमार्टम से भी मौत के कारणों का पता लगेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 साल के मासूम की मौत, खेलते वक्त हुआ हादसा

No comments Document Thumbnail

जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन दीवार ढहने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक वो घर में खेल रहा था। इसी दौरान दीवार अचानक उसके ऊपर ही गिर गई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को बंगूरकेला के रहने वाले अजित नारायण जगत का 3 साल का बेटा अनीश जगत घर में खेल रहा था। उसके घर में इस समय पानी की टंकी बनाई जा रही है। कुछ दिन पहले ही पानी की टंकी की दीवार को खड़ा किया गया था, लेकिन बारिश की वजह से काम पूरा नहीं हो पाया था।

बच्चा घर में खेल रहा था। उसी दौरान वो खेलते-खेलते उसी निर्माणाधीन दीवार के पास पहुंच गया। कुछ ही देर में दीवार अचानक ढह गई और सीधे उसके ऊपर जा गिरी। घटना के समय उसके घर के लोग काम कर रह थे। इतने में ही अनीश की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत घटना वाली जगह पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि दीवार ढह चुकी थी। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने दीवार की ईंटों को वहां से हटाया और बच्चे को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

दुलदुला TI ने दी जानकारी

वहीं घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। मामले को लेकर दुलदुला थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इस इलाके में बारिश हुई थी, जिसके कारण दीवार की नींव कमजोर हो गई थी। इसी वजह से ये हादसा हुआ है। घटना की जानकारी रविवार को सामने आ सकी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि बारिश के समय आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है।

झारखंड से छत्तीसगढ़ ला रहे 120 बोरी अवैध धान जब्त, स्थानांतरण-भारमुक्ति पर लगा प्रतिबंध

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के किसानों से एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो रही है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर किसानों द्वारा सुगमतापूर्वक धान विक्रय के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां धान खरीदी के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री भगत ने राज्य की सीमाओं पर चैक-पोस्ट लगाकर अवैध धान के परिवहन पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं। 

झारखंड से जशपुर जिले की सीमा से छत्तीसगढ़ ला रहे 120 बोरी अवैध धान को जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त दल द्वारा परिवहन करते हुए जब्त किया गया है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निर्देश पर प्रदेश में अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए सभी सीमावर्ती चैक-पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके अलावा कच्चे रास्तों और पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, बिचौलियों, कोचियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गोदामों का भौतिक सत्यापन करने समेत छापेमारी की कार्रवाई भी की जा रही है। 

स्थानांतरण-भारमुक्ति पर लगा प्रतिबंध

नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 की अधिसूचना 27 नवंबर से लागू कर दी गई है। अधिसूचना के बाद किसी भी प्रकार के स्थानांतरण और पूर्व में हुए स्थानांतरण के बाद भारमुक्ति को निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज शासन के समस्त विभागों को पत्र लिखकर इसका पालन  करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। 

निर्वाचन आयोग से परामर्श के बाद फैसला

ये आदर्श आचरण संहिता निर्वाचन परिणामों की घोषणा तिथि तक लागू रहेगी। ऐसे में शासन के समस्त विभाग और संबंधित क्षेत्रों में काम कर रहे शासकीय कर्मी आदर्श आचरण संहिता के अनुरूप ही कार्य करेंगे। पत्र में आगे कहा गया है कि अगर आदर्श आचरण संहिता के दौरान किसी भी विषय पर तत्काल निर्णय लेना आवश्यक हो तो राज्य निर्वाचन आयोग से परामर्श के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

उप निर्वाचन की प्रक्रिया होगी खत्म 

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के निर्वाचन 2021 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के 15 नगरीय निकायों नगर पंचायत भैरमगढ़-भोपालपटट्नम-नरहरपुर-मारो-प्रेमनगर-कोंटा, नगर निगम बिरगांव-भिलाई-भिलाई चरौदा- रिसाली, नगर पालिका परिषद जामुल-खैरागढ़- बैकुण्ठपुर-शिवपुरचरचा-सारंगढ़ में आम निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी तरह नगर पालिका उप निर्वाचन 2021 के लिए 13 नगरीय क्षेत्रों नगर पंचायत देवकर-बसना-कुरूद-मगरलोड-उतई, नगर पालिका परिषद थानखम्हरिया-बेमेतरा-गोबरा नवापारा-कोण्डगांव-बड़े बचेली, नगर निगम राजनांदगांव-बिलासपुर और रायगढ़ में उप निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी।

23 दिसंबर को की जाएगी परिणामों की घोषणा 

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर 2021 को संबंधित नगरीय निकायों में निर्वाचन सूचना का प्रकाशन, सीटों के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन और मतदान केन्द्रों के सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। नाम-निर्देशन पत्र 27 नवंबर से 3 दिसंबर के दोपहर तीन बजे तक जमा किए जा सकेंगे। नाम-निर्देशन पत्रों के जांच का काम 4 दिसंबर को किया जाएगा और नाम वापसी की आखिरी तिथि 6 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। 6 दिसंबर को ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची और निर्वाचन चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतों की गिनती और परिणामों की घोषणा 23 दिसंबर को की जाएगी।


समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के पर्यवेक्षण और निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

No comments Document Thumbnail

खरीफ विपणन साल 2021-22 में समर्थन मूल्य पर जशपुर जिले में धान खरीदी किया जाना है। इसे लेकर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के पर्यवेक्षण और निरीक्षण के लिए 31 उपार्जन केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के उपार्जन केंद्र गम्हरिया के लिए अनुविभागीय अधिकारी पी.बी.पैंकरा और आरा के लिए कृषि विकास अधिकारी राजेंद्र यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 

इसी तरह मनोरा विकासखंड के उपार्जन केंद्र मनोरा के लिए अंकेक्षण अधिकारी एल.पी. टोप्पो, खाद्य निरीक्षक आलोक कुमार टोप्पो, आस्ता के लिए सहकारिता निरीक्षक मानदेव राम निकुंज,  कांसाबेल विकासखंड के उपार्जन केंद्र कांसाबेल के लिए खाद्य निरीक्षक रेणु बाई जागड़े, चोंगरीबहार के लिए वरिष्ठ सहा. निरीक्षक आर.जे. पाटले,  शब्दमुंडा के लिए कृषि विस्तार अधिकारी जी.एस.ठाकुर, बगीचा विकासखंड के उपार्जन केंद्र कुर्रोग के लिए कृषि विस्तार अधिकारी जामनीत राम पैंकरा और शब्दमुंडा के लिए कृषि विस्तार अधिकारी एके सिंह परिहार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कुनकुरी के लिए ए लकड़ा नोडल अधिकारी नियुक्त

वहीं पंडरपाठ के लिए कृषि विस्तार अधिकारी एके तिर्की, बगीचा के लिए खाद्य निरीक्षक चम्पाकली दिवाकर, सन्ना के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजकमल पैंकरा,  बिमड़ा के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता और कुनकुरी विकासखंड के उपार्जन केंद्र कुनकुरी के लिए वरिष्ट सहकारी निरीक्षक ए लकड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पत्थलगांव के लिए एस अखंडे नोडल अधिकारी नियुक्त

नारायणपुर के लिए खाद्य निरीक्षक अनुप कुजूर, गोरिया के लिए कृषि विस्तार अधिकारी रवि रंजन साहू,  दुलदुला विकासखंड के उपार्जन केंद्र दुलदुला के लिए  खाद्य निरीक्षक संदीप गुप्ता,  फरसाबहार विकासखंड के उपार्जन केंद्र तपकरा के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हेरम प्रताप सिंह, कोनपारा के लिए वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक केके एक्का, गंजियाडीह  के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रत्थो राम सक्सेना,  भगोरा के लिए कृषि विस्तार अधिकारी देवकान्त अजगल्ले और पत्थलगांव विकासखंड के उपार्जन केंद्र पत्थलगांव के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एस अखंडे को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जामझोर के लिए घुवनेश्वर साय पैंकरा नोडल अधिकारी नियुक्त

तमता के लिए सहायक निरीक्षक नारायण सोनी,  केराकछार के लिए सहकारिता विस्तार अधिकारी अंतरंग पांडे, बागबहार के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एलआर भगत, कोतबा के लिए खाद्य निरीक्षक मो. अलाउद्दीन खान, लुडेग के लिए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी डीएल मैत्री,  किलकिला के लिए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्याम सुंदर पैंकरा,  घरजियाबथान के लिए  ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एनके शर्मा और जामझोर उपार्जन केंद्र के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी घुवनेश्वर साय पैंकरा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

सभी नोडल अधिकारियों को  9 नवंबर तक सत्यापन का निर्देश

कलेक्टर अग्रवाल ने नियुक्त नोडल अधिकारी को 9 नवंबर 2021 तक खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन मोबाइल ऐप के माध्यम से करने के बाद चेक लिस्ट की जानकारी संबंधित विभाग को देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि खरीदी के दौरान सभी नोडल केंद्र का नियमित निरीक्षण करेंगे। उपार्जन केंद्र में किसी प्रकार की समस्या होने पर उसका निराकरण भी इनके माध्यम से किया जाएगा। 

लापरवाही पर सर्मथ दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी निलंबित

No comments Document Thumbnail

सरगुजा कमिश्नर जी किंडो ने जशपुर समर्थ दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी को अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक जशपुर समर्थ दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में 22 सितंबर 2021 को रात 11 से 12 बजे के बीच 6 दिव्यांग बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था। जिसके लिए जिम्मेदार केयर टेकर और अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। 

जिला परियोजना समन्वयक और केंद्र प्रभारी विनोद पैकरा को समय-समय पर केंद्र का निरीक्षण किया जाना था और वहां के अधीक्षक और केयर टेकर से वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करनी थी, लेकिन उनके द्वारा यह कार्य नहीं किया गया। केंद्र प्रभारी द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई। 

कमिश्नर ने जारी किया आदेश

कमिश्नर किंडो द्वारा केंद्र प्रभारी के द्वारा जिम्मेदारी का निवर्हन नहीं करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण कार्यालय अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। 

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जशपुर कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

No comments Document Thumbnail

जशपुर जिले के बच्चों से संबंधित आवासीय संस्थान में दुष्कर्म संबंधी प्रकरण में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम ने कलेक्टर से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने जशपुर कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर पीड़िता को मानसिक सहारा और परामर्श देने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने कहा है कि किसी भी स्थिति में पीड़ित बालिका या संस्था की पहचान उजागर न हो। उन्होंने मीडिया संस्थानों से इस प्रकार की घटनाओं में किसी भी स्थिति में स्थान, नाम या पहचान उजागर नहीं करने की अपील की है। 

वहीं कलेक्टर ने अपने कक्ष में जिले के सभी आश्रम-छात्रावासों में बालिकाओं की सुरक्षा को देखते हुए छात्रावासों में नियमित निगरानी बनाए रखने के लिए अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, आदिम जाति विभाग के सहायक आयुक्त बी.के. राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एन.पंडा और जिला होमगार्ड कमांडेंट योगिता साहू उपस्थित थी।

बालिका छात्रावासों में पुरुष का प्रवेश वर्जित 

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि छात्रावास-आश्रमों पर विशेष निगरानी बना कर रखें और संबंधित विकासखंड के क्षेत्र में आश्रम-छात्रावासों की सुरक्षा को देखते हुए निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि आश्रम-छात्रावासों का  नियमित निरीक्षण होता रहें। उन्होंने कहा कि बालिका छात्रावास में किसी भी पुरूष को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। 

उल्लंघन करने वालों पर FIR की कार्रवाई

छात्रावास में रहने वाली अधीक्षिका भी अपने छोटे बच्चों को छोड़कर अपने परिवार के किसी भी पुरूष सदस्यों को वहां नहीं रख सकेंगी। सभी आश्रम-छात्रावास के अधीक्षक अनिवार्य रूप से अपने निर्धारित मुख्यालय में निवास करेगें और कन्या छात्रावासों में अधीक्षिका अनिवार्य रूप से परिसर में ही उपस्थित रहेंगे। इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधीक्षिकाओं के पति को भी छात्रावास के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। कलेक्टर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर FIR और निलंबन की कार्रवाई होगी।

आश्रम-छात्रावास पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश

उन्होंने छात्रावास में निगरानी बनाए रखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहा है। साथ ही जिला होमगार्ड कमांडेंट को बालिका छात्रावास-आश्रमों में महिला होम गार्ड रखने के निर्देश दिए हैं। सभी कन्या छात्रावासों में महिलाओं कर्मचारी अधीक्षक, रसोइया, होम गार्ड, भृत्य और स्वीपर रखने के लिए कहा गया है और नियमों को कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर महादेव कावरे ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले के प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर आश्रम-छात्रावास पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। 

बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित 

उन्होंने कहा कि कहीं भी गड़बड़ी पाए जाने पर इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को देने के लिए कहा है ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर पुसिल अधीक्षक विजय अग्रवाल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बी.के. राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एन.पंडा, सभी विकासखंड के बीईओ और प्राचार्य उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बालिका छात्रावासों में किसी भी बाहरी पुरुष का प्रवेश वर्जित होगा। कोई भी जनप्रतिनिधि, अधिकारी बिना अधीक्षिका के अनुमति के छात्रावास में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। छात्रावास में शाम 5 बजे के बाद किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही अधीक्षिका को आश्रम-छात्रावास में रहना अनिवार्य होगा। 

आश्रम-छात्रावास में CCTV कैमरा लगाने के निर्देश

सुरक्षा के लिए परिसर में महिला होमगार्ड को रखने के निर्देश दिए हैं। बालिका आश्रम-छात्रावास में अधीक्षिका, रसोइया, भृत्य, स्वीपर और अन्य कर्मचारी भी महिला ही रहेंगे। निरीक्षण के दौरान कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि आश्रम-छात्रावास के बहार नियमों-निर्देशों का बड़े-बड़े अक्षरों में प्रदर्शीत करावें। ताकि बाहरी व्यक्तियों को छात्रावासों के नियमों की जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि आश्रम-छात्रावासों में आने-जाने वालों को रजिस्टर में एंट्री करें। साथ ही सभी आश्रम-छात्रावास में CCTV कैमरा लगाने के निर्देश दिए हैं। और आश्रम-छात्रावास में नियुक्त सभी कर्मचारियों का पुलिस विभाग से चरित्र सत्यापन करवाने के निर्देश दिए हैं।

लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आश्रमों-छात्रावासों में निगरानी बनाए रखने के लिए महिला अधिकारियों की भी टीम गठित की गई है। जिनके माध्यम से आश्रम-छात्रावासों पर नियमित निगरानी होती रहेगी और कहीं भी गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों पर FIR के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले के डोड़काचौरा स्थिति प्रयास आवासीय विद्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बघिमा और संकल्प कोचिंग शिक्षण संस्थान और छात्रावास का निरीक्षण करके आश्रम-छात्रावासों में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा परिसर में CCTV कैमरे की व्यवस्था, रजिस्टर का अवलोकन करके बाहर से आने-जाने वाले लोगों और कर्मचारियों की जानकारी ली और भोजन की गुणवत्ता को परखा।

मेडिकल इंजीनियरिंग की तैयारी के निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना अनुमति के छात्रावासों में प्रवेश न दे। उल्लंघन करने वालों की तत्काल सूचना देकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने बच्चों की दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता और शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी ली। कलेक्टर और एसपी ने संकल्प शिक्षण संस्थान के बालिकाओं से रूबरू होकर के पढ़ाई के साथ अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए लक्ष्य निर्धारित करके मेडिकल इंजीनियरिंग की तैयारी करने के लिए कहा है।

समूह की महिलाएं चला रहीं ड्रायविंग प्रशिक्षण कक्षाएं, 2 महीने में महिलाओं ने कमाए एक लाख रुपए

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ सरकार ने गौठानों से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को कई प्रकार की आजीविका मूलक गतिविधियों से  जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है। दूरस्थ वनांचल और आदिवासी जिले जशपुर के बालाछापर गोठान में महिलाओं को वर्मी कंपोस्ट बनाने, बकरी पालन, मुर्गी पालन, रेशम से धागा निकालने जैसे कई कामों के साथ  ड्रायविंग प्रशिक्षण कक्षाओं के संचालन से जोड़ा गया है। बालाछापर गौठान की लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाएं सफलतापूर्वक 2 महीने से ड्रायविंग प्रशिक्षण कक्षाओं का संचालन कर रही हैं। उन्होंने 2 महीने में ही एक लाख रूपये कमाए हैं, जिसमें से उन्हें 75 हजार शुद्ध मुनाफा हुआ है।


समूह की महिलाओं को जिला प्रशासन ने 4 लाख 90 हजार रुपए की राशि से दो वाहन उपलब्ध कराया है। साथ ही प्रशिक्षण देने के लिए दो ड्राइवर की भी व्यवस्था की है। गोठान में महिलाओं को कार्यालय भी उपलब्ध कराया गया है, जहां वह पंजीयन करती हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि वे ड्रायविंग प्रशिक्षण के लिए पंजीयन से लेकर ड्रायवरों के पेमेंट तक सारा काम देखती हैं। गोठान से लगे मैदान में अनुभवी ड्रायवरों के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। 


प्रशिक्षण के लिए अब तक 35 लोगों ने पंजीयन कराया है। ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए 3 हजार रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक युवक-युवतियां और कामकाजी महिलाएं ड्राइविंग सीखने के लिए उत्साह से पंजीयन करा रहे हैं। यहां कामकाजी महिलाओं और युवाओं को उनके सुविधानुसार समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

'ड्रायविंग सीखना बेहद जरूरी'

प्रशिक्षण प्राप्त जशपुर की कविता भगत ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह अपना छोटा-मोटा काम भी आसानी से कर लेती हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोटर ड्रायविंग का फायदा उन्हें मिल रहा है, अब वे आगे रोजगार से भी जुड़ेगी। उन्होंने महिलाओं के लिए ड्रायविंग सीखना बेहद जरूरी बताया।

कांसाबेल विकासखंड के गोठान से जुड़कर 5 स्व-सहायता समूह की महिलाएं बना रही छिंद-कासा से सुंदर टोकरी

No comments Document Thumbnail

जशपुर जिला प्रशासन के अंतर्गत ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से महिलाओं को गोठानों से जोड़कर रोजगार देने के लिए जिले में बेहतर कार्य किया जा रहा है। सभी विकासखंडों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को गोठानों में कई प्रकार की गतिविधियों में शामिल करके काम उपलब्ध कराया गया है। 


कासांबेल विकासखंड के कोटानपानी की 5 महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं छिंद-कासा से टोकरी बनाने का कार्य कर रही है। समूह में स्माईल आरती समूह, पूजा समूह, हरियाली समूह, ज्ञानगंगा समूह और तुलसी समूह शामिल है। कांसाबेल विकासखंड के जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एल.एन.सिदार के मार्गदर्शन में गोठानों को स्वावलम्बी बनाने के लिए सार्थक कार्य किया जा रहा है। 


NRLM के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर कमलेश श्रीवास ने बताया कि महिलाएं छिंद-कासा से टोकरी बनाने के लिए पांच महिला समूह को वन विभाग के द्वारा एक महीने का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही जनपद पंचायत कांसाबेल के द्वारा आरएफ से 15 हजार की राशि और CIF से 60 हजार रुपए की राशि की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।  उन्होंने बताया कि महिलाओं के द्वारा हाथों से बनाई गई सुंदर और आकर्षक टोकरी और अन्य सामानों का बाजारों में काफी मांग है और हाट-बाजारों में समूह का सामान, हाथों हाथ विक्रय हो जाता है।


महिलाएं स्थानीय हाट-बाजारों के साथ ही रायपुर के हाट-बाजारों में भी विक्रय करने के लिए टोकरी भेजती है, जिससे उनको अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है। समूह की महिलाओं ने बताया कि रायपुर के हाट-बाजार में विक्रय करने से दो दिन में लगभग 20 हजार रुपए का लाभ कमा लेती है। और प्रत्येक समूह को महीने में लगभग 10-10 हजार का लाभ हो जाता है। उन्होंने बताया कि रोजगार से जुड़ने से उनको आर्थिक लाभ होने के साथ ही अपने परिवार की सहायता कर पा रही है। टोकरी बनाने के लिए कच्चा माल उन्हें स्थानीय स्तर पर ही आसानी से मिल जाता है।


कांसाबेल विकासखंड के आजीविका गतिविधियों के संचालनकर्ता बलराम सोनवानी बताया कि जशपुर जिला वनांचल जिला होने के कारण यहां बड़ी संख्या में छिंद और कांसा शिल्प का पौधा आसानी से मिल जाता है। जिसका उपयोग टोकरी बनाने के लिए किया जाता है। महिलाओं को बाजार से कच्चा माल खरीदने के लिए बहुत कम आवश्यकता होती है। खर्च कम होने के कारण टोकरी विक्रय करने से बाजार से अच्छा खासा लाभ उनको मिल जाता है। सभी समूह की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उन्हें आर्थिक लाभ उपलब्ध कराया है। जिसके कारण वे आगे बढ़ सकी है।


आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 60 साल की महिला की मौत, डेढ़ साल का मासूम भी झुलसा

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के रौनी में कुदरत ने जमकर कहर बरपाया है। जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 60 साल की महिला की मौत हो गई है। वहीं हादसे के वक्त मृतिका के साथ डेढ़ साल का बच्चा भी था, जो गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी SR भगत ने बताया कि रौनी की रहने वाली 60 साल की झालो बाई रोपा लगाने के लिए गई हुई थी, जहां से वापस घर लौटते समय शाम 5 बजे के आस-पास आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


जानकारी के मुताबिक मृतिका के साथ डेढ़ साल का बच्चा खटंग राम भी था, जो बेहोश हो गया था। उसे भी बगीचा अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बगीचा पुलिस ने बताया कि सुबह मृतिका के शव पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को शव सौंपा दिया गया है। इधर, राजस्व अमले को मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल मुआवजा प्रकरण तैयार करने के निर्देश SDM ने दिए हैं।

आकाशीय बिजली गिरने पर इस तरह बचें

आकाशीय बिजली गिरने पर खुले आकाश में रहने को बाध्य हो तो नीचे के स्थलों को चुनें, एक साथ कई आदमी इकट्ठे न हो, दो आदमी की दूरी कम से कम 15 फीट हो, तैराकी कर रहे लोग, मछुवारे जितना जल्दी हो सके पानी से बाहर निकल जाए, गीले खेतों में हल चलाते, रोपनी या अन्य काम कर रहे किसानों और मजदूरों या तालाब में कार्य रहे व्यक्ति तुरंत सूखे और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

इन चीजों को कर लें दूर

धातु से बने कृषियंत्र, डंडा से अपने को दूर कर लें। अगर आप खेत-खलिहान में काम कर रहे हो या किसी सुरक्षित स्थान की शरण न ले पाए तो - जहां है वहीं रहे, हो सके तो पैरों के नीचे सूखी चीजें जैसे लकड़ी, प्लास्टिक, बोरा या सूखे पत्ते रख लें, दोनों पैरों को आपस में सटा लें और दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर अपने सिर को जमीन की तरफ जितना जल्दी हो सके झुका लें। साथ ही सिर को जमीन से न छुआएं, जमीन पर कभी भी न लेंटे।

खुद को धात्विक संपर्क से बचाए

अपने घरों और खेल-खलिहानों के आस-पास कम ऊंचाई वाले उन्नत किस्म के फलदार वृक्ष समूह लगाएं, ऊंचे पेड़ के तनों या टहनियों में तांबे का एक तार स्थापित कर जमीन में काफ गहराई तक दबा दें ताकि पेड़ सुरक्षित हो जाए, मजबूत छत वाला पक्का मकान सबसे सुरक्षित स्थल है। अगर संभव हो तो अपने घरों में तड़ित चालक लगवा लें। यथा संभव खुले क्षेत्र में स्वयं को धात्विक संपर्क से बचाए रखना चाहिए।

अच्छी पहल: बड़े शहरों की तर्ज पर वनांचल में भी अब न्यूमार्ट, लोगों को आ रहा पसंद

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के द्वारा लगातार लोगों को रोजगार से जोड़कर उन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसस वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके। इसी कड़ी में जशपुर जिले के विकासखंड जशपुर में बांकी टोली निवासी भुनेश्वर कुमार भगत को विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ प्रदान करते हुए उन्हें 2 लाख रुपए का ऋण डेली नीड्स शॉप संचालन के लिए दिया गया है।


जिला व्यापार और उद्योग विभाग द्वारा मार्जिन मनी 50,000 रुपए अनुदान के रूप में दिया गया। ऋण स्वीकृति के बाद उन्होंने पैलेस रोड बाकीटोली जशपुर में अपना न्यूमार्ट राशन दुकान खोली। जशपुर नगर के लिए यह एक नया व्यवसाय था, जहां ग्राहक स्वयं आपनी डेली नीड्स की वस्तुएं बास्केट में चुनकर खरीदतें है, जिसके कारण ग्राहकों को उनका मार्ट पसंद आने लगा है। आज भुनेश्वर की शुद्ध मासिक आय लगभग 30 हजार रूपये हैं, जिससे वह बैंक की किस्त नियमित रूप से चुका रहे हैं। उनके दुकान में 02 लोगों को भी रोजगार दिया गया है। आज वे बहुत खुश है कि उनके साथ और परिवारों का भरण पोषण हो रहा है।


युवक ने इलेक्ट्रिकल ब्रांच में किया है डिप्लोमा

भुनेश्वर कुमार भगत बताते है कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोरबा से प्राप्त की। इसके बाद वे पॉलीटेक्निक रायगढ़ इलेक्ट्रिकल ब्रांच में डिप्लोमा किया। पढ़ाई पूर्ण करने के बाद वे रोजगार की तलाश कर रहे थे। उन्हें व्यवसाय करने में अत्याधिक रूचि थी। जिस पर उन्होंने उद्योग विभाग के योजनाओं के बारे में जानकारी ली और मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के तहत न्यूमार्ट (डेली नीड्स शॉप) खोलने के लिए आवेदन किया।

सरकार और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

विभाग के माध्यम से उन्हें ऋण के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें अनुदान के संबंध में भी बताया गया। उन्होने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अन्तर्गत न्यूमार्ट (डेली नीड्स शॉप) खोलने के लिए ऋण के लिए आवेदन किया। उनका ऋण प्रकरण यूको बैंक, शाखा जशपुर नगर प्रेषित किया गया। जहाँ ब्रांच मैनेजर ने उसका प्रकरण स्वीकृत कर दिया। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.