Media24Media.com: समूह की महिलाएं चला रहीं ड्रायविंग प्रशिक्षण कक्षाएं, 2 महीने में महिलाओं ने कमाए एक लाख रुपए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

समूह की महिलाएं चला रहीं ड्रायविंग प्रशिक्षण कक्षाएं, 2 महीने में महिलाओं ने कमाए एक लाख रुपए

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ सरकार ने गौठानों से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को कई प्रकार की आजीविका मूलक गतिविधियों से  जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है। दूरस्थ वनांचल और आदिवासी जिले जशपुर के बालाछापर गोठान में महिलाओं को वर्मी कंपोस्ट बनाने, बकरी पालन, मुर्गी पालन, रेशम से धागा निकालने जैसे कई कामों के साथ  ड्रायविंग प्रशिक्षण कक्षाओं के संचालन से जोड़ा गया है। बालाछापर गौठान की लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाएं सफलतापूर्वक 2 महीने से ड्रायविंग प्रशिक्षण कक्षाओं का संचालन कर रही हैं। उन्होंने 2 महीने में ही एक लाख रूपये कमाए हैं, जिसमें से उन्हें 75 हजार शुद्ध मुनाफा हुआ है।


समूह की महिलाओं को जिला प्रशासन ने 4 लाख 90 हजार रुपए की राशि से दो वाहन उपलब्ध कराया है। साथ ही प्रशिक्षण देने के लिए दो ड्राइवर की भी व्यवस्था की है। गोठान में महिलाओं को कार्यालय भी उपलब्ध कराया गया है, जहां वह पंजीयन करती हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि वे ड्रायविंग प्रशिक्षण के लिए पंजीयन से लेकर ड्रायवरों के पेमेंट तक सारा काम देखती हैं। गोठान से लगे मैदान में अनुभवी ड्रायवरों के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। 


प्रशिक्षण के लिए अब तक 35 लोगों ने पंजीयन कराया है। ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए 3 हजार रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक युवक-युवतियां और कामकाजी महिलाएं ड्राइविंग सीखने के लिए उत्साह से पंजीयन करा रहे हैं। यहां कामकाजी महिलाओं और युवाओं को उनके सुविधानुसार समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

'ड्रायविंग सीखना बेहद जरूरी'

प्रशिक्षण प्राप्त जशपुर की कविता भगत ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह अपना छोटा-मोटा काम भी आसानी से कर लेती हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोटर ड्रायविंग का फायदा उन्हें मिल रहा है, अब वे आगे रोजगार से भी जुड़ेगी। उन्होंने महिलाओं के लिए ड्रायविंग सीखना बेहद जरूरी बताया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.