Media24Media.com: रायगढ़ न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रायगढ़ न्यूज. Show all posts
Showing posts with label रायगढ़ न्यूज. Show all posts

बेरोजगार युवाओं के लिए 27 मई को रायगढ़ और महासमुंद में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य और निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 27 मई 2022 को सुबह 10:30 बजे से रायगढ़ स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें 36 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं।

प्लेसमेंट कैंप में नियोजकों के माध्यम से जिन पदों पर भर्ती की जानी है, उनमें जनमित्रम कल्याण समिति, बड़े अतरमुड़ा लाईवलीहुड सपोर्ट अस्टिटेंट में 10 पद, मे.आईकोनिक कम्प्यूटर इन फ्रंट ऑफ डीजीएमएस ऑफिस में कम्प्यूटर फेकल्टी के लिए 5 पद, CCTV टेक्नीशियन टीचर के लिए 2 पद,शारदा कंस्ट्रक्शन गौशाला रोड खरसिया में एकाउंटिंग असिस्टेंट के 2 पद, एकांउटिंग एक्जीक्यूटिव के एक पद, ऑफिस असिस्टेंट के एक पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर 1 पद, सुपरवाइजर 5 पद और सिविल इंजीनियर के लिए 5 पद रिक्त है। 

इन पदों पर भी होगी भर्ती

इसी तरह बालाजी एजेंसी लक्ष्मी हाईट्स के पास छाबड़ा सेल्स के सामने ढिमरापुर रायगढ़ में कम्प्यूटर ऑपरेटर में एक पद, सेल्समेन में एक पद और हेल्फर में 2 पद रिक्त है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन  

वहीं महासमुंद स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 मई 2022 को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक ब्लूचिप जाब्स प्राइवेट लिमिटेड रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सर्विस इंजीनियर के 3 पद, HR एग्जीक्यूटिव के 2 पद, टेलीकालर के 5 पद, कुक के 10 पद, मेड के 20 पद, ड्राइवर के 10 पद, गार्डनर के 5 पद, वेटर के 20 पद, रेस्टोरेंट हेल्पर के 10 पद के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, ITI डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8000 से 15000 रुपए के मासिक वेतन पर की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं।

ट्रिपल मर्डर से दहला रायगढ़, मां-बेटे और 10 साल की बच्ची की हत्या

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। मरने वालों में 10 साल की बच्ची, उसके पिता और दादी शामिल हैं। तीनों कुछ दिन पहले महुआ बीनने के लिए घर से निकले थे और जंगल में ही झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। वहां किसी ने पत्थर से मार-मार कर तीनों की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर SP और SDOP समेत कापू थाना प्रभारी और पुलिस मौके पहुंची और घटना की जांच की।

पुलिस के मुताबिक चालहा गांव की रहने वाली दुहनी बाई (उम्र 65) अपने बेटे अमृत लाल (उम्र 30) और नतिन अमृता (उम्र 10) के साथ तीन-चार दिन पहले महुआ बीनने के लिए आश्रित गांव धवाईडांड गए थे। वहां जंगल में ही महुआ के पेड़ के नीचे झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह जब ग्रामीण उधर से निकले तो तीनों के शव झोपड़ी के बाहर ही पड़े थे। इस पर उन्होंने कोटवार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही मामले की जांच की। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शरीर पर धारदार हथियार के निशान नहीं मिले हैं। बच्ची का चेहरा जरूर पत्थर से कुचला गया था। इसके साथ ही पिता-पुत्री को भी पत्थरों से मारकर हत्या की गई। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। SP अभिषेक मीना ने जिले के सीमा का सील करने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने और मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। 

सरगुजा में भी हुई थी 3 लोगों की हत्या

बता दें कि 8 सितंबर 2021 में सरगुजा जिले में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां मां, बेटे और ससुर की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों में 11 साल का बच्चा, 29 साल की महिला और करीब 55 साल का बुजुर्ग शामिल थे। छत्तीसगढ़ अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। बढ़ते अपराधों के आंकड़ों को लेकर BJP विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ कभी शांति का टापू हुआ करता था, जो आज अपराध का गढ़ बन गया है। आंकड़ों की बात करें तो छत्तीसगढ़ दुष्कर्म के मामले में 10वां और अपहरण के मामले में 7वें स्थान पर है। 

कांग्रेस पार्षद ने की आत्महत्या, मौत के लिए इसे ठहराया जिम्मेदार

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला रायगढ़ जिले का है, जहां नगर निगम की पार्षद संजना शर्मा ने खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक उन्होंने गुरुवार को कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि संजना शर्मा कांग्रेस की बहुत चर्चित और तेज तर्रार नेता थीं। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार उसे ही माना जाए।

अभी रायगढ़ नगर निगम का बजट सत्र चल रहा है। रोज की तरह वार्ड 27 से पार्षद संजना शर्मा भी बुधवार को उसमें शामिल हुई थीं। इसके बाद वो घर पहुंची। बताया जा रहा है कि देर रात ही उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालांकि उन्होंने क्या खाया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनकी ओर से भी किसी को नहीं बताया गया था। पार्षद संजना के भाई ने जब गुरुवार दोपहर उन्हें उल्टी करते देखा तो उन्हें जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली। इसके बाद संजना को दोपहर करीब ढाई बजे आनन-फानन में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

सुसाइड नोट में लिखा युवक का नाम

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस समेत कांग्रेस नेता और दूसरे लोग अस्पताल पहुंचे। इधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शाम को पार्षद संजना शर्मा के घर उनके कमरे की तलाशी लेने के लिए पहुंची। वहां पर पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। ये सुसाइड नोट एक प्रार्थना पत्र के रूप में है, जिसे थाना प्रभारी को संबोधित करते हुए लिखा गया है। SP अभिषेक मीणा ने बताया कि सुसाइड नोट में एक न्यूज पोर्टल चलाने वाले युवक का जिक्र है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने फेसबुक, सोशल मीडिया के साथ पोर्टल न्यूज में मेरे विषय में बहुत अनर्गल बातें लिखी हैं। अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार उसे माना जाए। 

पुलिस ने उजागर नहीं किया पहचान

वहीं पुलिस ने अभी तक युवक का नाम उजागर नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पार्षद संजना शर्मा करीब 3 महीने पहले निगम सभापति के कक्ष में महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह से विवाद के बाद चर्चा में आई थीं। बरखा सिंह ने अतिक्रमण के मुद्दे पर सभापति चैंबर में घुसकर संजना शर्मा को गालियां दीं और हाथापाई की थी। इस मामले ने फिर काफी तूल पकड़ा था और संजना शर्मा ने मामले की शिकायत बड़े नेताओं से की थी, जिसके बाद महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह पर कार्रवाई भी हुई थी। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

हाथी के हमले से जिले में गर्भवती समेत 2 महिलाओं की मौत, हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

No comments Document Thumbnail

आबादी बढ़ने की वजह से भी जंगलों में अतिक्रमण बढ़ने लगे हैं। जंगल की पूरी संरचना प्रभावित हो रही है। जंगलों में बांस और फलदार वृक्ष भी कम हो रहे हैं। अपने निवास स्थान की कमी और पेट भरने के लिए हाथी इन्सानी बस्तियों का रुख कर रहे हैं। सिमटते जंगल से हाथी और मनुष्य के बीच द्वंद्व (Elephant attack in Chhattisgarh) की स्थिति बनी हुई है। हर दूसरे दिन गजराज के हमले से इंसानों की मौत की खबर सामने आते रहती है। 

ताजा मामला रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ का है, जहां के 2 अलग-अलग बस्तियों में घुसे हाथियों के दल ने एक गर्भवती समेत 2 महिलाओं पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हाथियों ने गर्भवती महिला को पटककर मार डाला। वहीं दूसरी बस्ती में एक बुजुर्ग को कुचल दिया। इस दौरान हाथियों के डर से लोग घर छोड़कर भाग निकले। घटना कापू वनांचल के आदिवासी इलाके की है। जानकारी के मुताबिक हाथियों ने सरगुजा बॉर्डर से लगे इलाकों में कई दिनों से डेरा डाला हुआ है।

हाथियों ने महिला को कुचला

पुलिस के मुताबिक चिखलापानी की रहने वाली इंजोरी बाई (उम्र 70) रोज की तरह बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद परिजनों के साथ सो रही थी। तभी 3 से 4 हाथी उनके घर में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस पर सुखीराम का परिवार जान बचाने के लिए घर में ही छिप गया, लेकिन हाथियों का रौद्र रूप देख सभी बाहर भागे। इसी बीच इंजोरी बाई सामने आ गई और हाथी ने उसे कुचल दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 

घटना के बाद से गांव में दहशत

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का दल सुबह करीब 9 बजे तक घटना स्थल के ही आसपास डेरा जमाए हुए था। इसके चलते वनकर्मी गांव के अंदर नहीं घुस सके। वहीं दूसरी घटना छत्तासरई की है, जहां की रहने वाली सबीना बाई (उम्र 36) गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि रात करीब डेढ़ बजे हाथी ने छत्तासरई में भी हमला किया और सबीना बाई को पटक कर मार डाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने दोनों शवों को पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

वहीं पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव को परिजन को दे दिया दिया है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि अभी हाथियों का दल  सरगुजा वन मंडल में उत्पात मचा रहा है। हाथियों ने कई दिनों से डेरा जमाया हुआ था। फिलहाल वन विभाग के कर्मचारी निगरानी बनाए हुए हैं। साथ ही लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में हाथी की हमले की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। हाथी लगातार इंसानी बस्तियों की ओर रूख कर रहे हैं।

ढलान की ओर दौड़े

अगर हाथी से सामना हो जाए तो तुरंत उसके लिए रास्ता छोड़े, पहाड़ी स्थानों में सामना होने की स्तिथि मे पहाड़ी की ढलान की ओर दौड़े ऊपर की ओर नहीं क्योंकि हाथी ढलान में तेज गति से नहीं उतर सकता, लेकिन चढाई चढ़ने में वह दक्ष होता है, सीधे न दौड़ कर आड़े तिरछे दौड़े, कुछ दूर दौड़ने के बाद गमछा, पगड़ी, टोपी और अन्य कोई वस्त्र फेक दे, ताकि कुछ समय तक हाथी उसमें उलझा रह सके और आपको सुरक्षित स्थान पर जाने का समय मिल जाए।

कोरोना से माता-पिता को खो चुके 17 बच्चों को कलेक्टर और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लिया गोद

No comments Document Thumbnail

रायगढ़: कलेक्टर भीम सिंह की पहल पर जिला प्रशासन ने एक संवेदनशील पहल की है। रायगढ़ जिले के 17 ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मौत कोविड से हो गई, उनके देख रेख में सहयोग प्रदान करने के लिए कलेक्टर भीम सिंह के साथ जिला पंचायत CEO रवि मित्तल और अन्य जिला अधिकारियों ने उन्हें गोद लिया है। वे इन बच्चों की पढ़ाई के लिए हर साल 10 हजार का आर्थिक सहयोग देंगे। साथ ही बच्चों के देख-रेख, इलाज और अन्य आवश्यकताओं में भी मदद करेंगे। 

कलेक्टर सिंह ने इसके साथ ही इन बच्चों को रेडक्रॉस की ओर से 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की, जिससे उनके परिजनों और रिश्तेदारों को बच्चों के पालन-पोषण में सहायता मिले। कलेक्टर सिंह और अन्य अधिकारियों ने इन बच्चों से सृजन सभा कक्ष में मुलाकात की और उनका हाल-चाल पूछा। कलेक्टर ने सभी बच्चों और उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया ये अत्यंत दुखद है और इसकी भरपाई कर पाना इस जीवन काल में मुश्किल है। 

23 साल के उम्र में मिलेगा 10-10 लाख रुपए

उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चों को पीएम केयर्स योजना से 23 साल के उम्र में उन्हें 10-10 लाख रुपये मिलेगा। साथ ही राज्य शासन के निर्देशानुसार कोविड से मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये अनुग्रह सहायता अनुदान राशि दी जा रही है। साथ ही महतारी दुलार योजना के तहत कक्षा 12वीं तक उन्हें उनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए स्कूल में किसी भी तरह की फीस नहीं देना पड़ेगा और किताबें समेत ड्रेस भी मुहैय्या कराया जाएगा। साथ ही उन्हें अब एक-एक लाख रुपये रेडक्रास के माध्यम से दिया जाएगा। 

बच्चों को 10 हजार रुपए की राशि का सहयोग 

रायगढ़ जिले के अधिकारी उनमें से एक-एक बच्चे को गोद भी लेंगे और 10 हजार रुपये की राशि का सहयोग बच्चों को देंगे। साथ ही अधिकारी उन बच्चों के लगातार संपर्क में रहेंगे और उनके इलाज समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं और देखभाल में भी बच्चों की मदद करेंगे। इस दौरान उन्होंने खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी बच्चों का राशन कार्ड में नाम जोड़े और उन्हें प्राथमिकता से प्रतिमाह राशन दिलाए। कलेक्टर ने बच्चों से रूबरू होते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई के संबंध में उनसे जानकारी ली। 

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को दिए ये निर्देश

कुछ बच्चों ने बताया कि उनके स्कूल फीस माफ नहीं हो पाए हैं, जिसकी वजह से उनको पढ़ाई में दिक्कतें जा रही है। कलेक्टर ने इस बात पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग को उनके स्कूल में फीस माफ कराने और उनके लिए स्कूल ड्रेस समेत कापी-पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत CEO रवि मित्तल, जिला खाद्य अधिकारी GP राठिया, महिला एवं बाल विकास अधिकारी TK जाटवर समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बिजली का टावर गिरने से 4 मजदूरों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला रायगढ़ जिले का है, जहां खरसिया के पास चपले और सेंद्रीपाली के बीच एक बिजली का टावर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। इस टावर पर करीब 15 मजदूर लाइन मॉडिफिकेशन का काम कर रहे थे, जिनके ऊपर टावर गिर गया, जिससे 10 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं।

इस इलाके में नए बिजली टावर लगाने और हाईटेंशन तार के मॉडिफिकेशन का काम चल रहा है। शारदा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने यहां इस काम का ठेका ले रखा है। दोपहर करीब 3 बजे यहां लाइन खींची जा रही थी। एक टावर से दूसरे टावर पर लाइन खींचने का काम चल रहा था। कंपनी के 4 मजदूर जिसमें खरसिया के गोविंद भुईया, युगल भुईया, सुरेश रविदास और झारखंड हजारीबाग का ईश्वर तुरी एक टावर में सबसे ऊपर थे। उनके नीचे सत्यप्रकाश राठौर और गोविंद पंडित थे। नीचे और करीब 10 मजदूर और थे।

इस टावर से तार दूसरे टावर तक खींचा जा रहा था। इसी समय टावर से कनेक्ट भारी तार अचानक झूलकर नीचे गिरा। उसके भार से टावर भी घूमा और नीचे गिर गया। टावर के बड़े-बड़े लोहे के गार्डर के नीचे मजदूर दब गए। ऊपर से नीचे गिरे गोविंद, युगल, सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ईश्वर, सत्यप्रकाश, गोविंद और दूसरे करीब 10-12 मजदूरों को रायगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ईश्वर ने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बाकी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

CM भूपेश ने जताया दुख

इस हादसे के बाद बिजली ट्रांसमिशन का काम देखने वाली कंपनी पावर ग्रिड ने एक बयान जारी कर कहा कि जिस टावर पर दुर्घटना हुई है वो उनका हमारा नहीं है। वो टावर किसी निजी इंडस्ट्री के लिए लगाया जा रहा था। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है। उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि सभी घायल मजदूरों को बेहतर से बेहतर इलाज कराया जाए और जो मृतक हैं उनके परिजनों को हर संभव सहायता दी जाए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले में रायगढ़-खरसिया के बड़े पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने जांच शुरू कर दी है और मौके पर मौजूद मजदूरों के बयान लिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद संबंधित ठेकेदार एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। ये भी देखा जाएगा कि यहां सुरक्षा के कितने उपाए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोबाइल चलाने से मना करने पर बुआ की हत्या, पुलिस ने नाबालिग भतीजियों को किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का है, जहां के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के निरंजनपुर-सपनई गांव में 2 नाबालिग सगी बहनों ने मिलकर अपनी बुआ की हत्या कर दी। दोनों ने अपनी बुआ को इसलिए मार दिया, क्योंकि वो दोनों को मोबाइल चलाने से मना करती थी। वो हमेशा इस बात के लिए दोनों को डांटा करती थी। दोनों बहनों ने बुआ को टंगिया मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 35 साल की तुलसी भाठ निरंजनपुर-सपनई गांव में रहती थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। इसलिए वो अपने भाई के घर में ही रहती थी। उसकी 17 और 15 साल की 2 भतीजियां भी हैं। बड़ी भतीजी ने 10वीं के बाद से स्कूल जाना बंद कर दिया है। छोटी भतीजी 10 में पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें अपने दोस्तों से बात करने के लिए अपनी बुआ का फोन इस्तेमाल करती थी। इसी बात से तुलसी नाराज होती थी। तुलसी दोनों लड़कियों को कहता थी कि फोन मत इस्तेमाल किया करो, फोन से दोस्तों से ज्यादा बात मत किया करो।

3 फरवरी को दिया था वारदात को अंजाम

3 फरवरी को भी तुलसी की छोटी भतीजी उसका फोन बिन बताए स्कूल ले गई थी। स्कूल से आने के बाद उसने ये बात अपनी 17 साल की बड़ी बहन को बताई, फिर दोनों तालाब में नहाने के लिए चली गईं। तालाब में दोनों ने बुआ को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।  3 फरवरी की रात को तुलसी की छोटी भतीजी फिर से उसका फोन लेकर पढ़ रही थी। ये देखकर फिर से तुलसी चिल्लाने लगी और उसे थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद सभी खाना खाकर सो गए थे।

टंगिया से किए कई बार वार

वहीं 10वीं में पढ़ने वाली छोटी लड़की रात को 12 बजे उठ गई। इसके बाद रात को 1 से 1.30 बजे के बीच छोटी भतीजी टंगिया लेकर तुलसी के कमरे में गई और उसने टंगिया से कई बार तुलसी के शरीर पर वार किया। इससे वो संभल नहीं सकी। वो चिल्लाई, इतने में तुलसी की बड़ी भतीजी उठकर आ गई। ये देखकर छोटी भतीजी ने टंगिया से फिर तुलसी पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

वहीं घटना की सुबह शुक्रवार को जब घर के बाकी लोग सोकर उठे तो उन्होंने तुलसी का शव खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। साथ ही परिजनों से पूछताछ भी की। वहीं मृतिका की दोनों भतीजियों से भी बयान लिए गए थे। पहले तो दोनों ने पुलिस को उलझाने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने ही पुलिस को वारदात की पूरी जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बारदाना उपलब्ध कराने में लापरवाही, 4 PDS दुकान निलंबित

No comments Document Thumbnail

राज्य शासन की ओर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बारदाना व्यवस्था बनाए रखने सभी उचित मूल्य के दुकानों को जूट बारदानों को सुरक्षित के निर्देश दिए गए हैं। दुकानों को अप्रैल 2021 से खाद्यान्न वितरण के बाद पीडीएस के जूट बारदानों को सुरक्षित रूप से रखने के लिए PDS दुकानों के संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी लोरमी अनुविभाग के जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह मसना, लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह रबेली, सतनाम महिला स्व सहायता समूह नवागांव दयाली और घठेली द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान के संचालकों ने नवंबर की स्थिति में प्राप्ति योग्य बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया। 

इसे लापरवाही और उदासीनता की श्रेणी में मानते हुए लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा इन उचित मूल्य की दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सभी उचित मूल्य दुकान संचालकों को शत-प्रतिशत बारदाना जमा करने के लिए कड़ाई के साथ निर्देशित किया गया है। बारदाना जमा नहीं करने पर भविष्य में इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रखने की बात कहीं गई है। 

कलेक्टर ने किया निरीक्षण,  20 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने जिला पंचायत का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर सिंह ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने के निर्देश एडिशनल CEO बी तिग्गा को दिए हैं। कलेक्टर सिंह ने कहा कि कार्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित रहकर आने दायित्वों का निर्वहन करना सभी कर्मचारियों की मुख्य जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिना अनुमति अवकाश प्रतिबंधित

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही निर्वाचन की घोषणा तिथि से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है, जो कि निर्वाचन समाप्ति तक लागू रहेगी। रायगढ़ कलेक्टर ने नगरीय निकाय चुनाव 2021 की कार्रवाई संपन्न होते तक सभी शासकीय, अर्धशासकीय, केंद्रीय कार्यालयों और भारत सरकार के उपक्रमों के अधिकारियों-कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश को प्रतिबंधित किया है। 

संबंधित अधिकारी होंगे जिम्मेदार

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में पदस्थ कोई भी अधिकारी-कर्मचारी, कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी या  उनके अधिकृत कर्मचारी के अनुमति के बिना अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे। किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के अवकाश जाने या मुख्यालय परित्याग करने पर संबंधित जिला प्रमुख-नियंत्रण अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे। 

चुनाव प्रचार-प्रसार करना प्रतिबंधित

रायगढ़ जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद सारंगढ़ और नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 9  और 25 में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है। इस संबंध में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी  भीम सिंह ने आदेश जारी किया है, जिसमें उल्लेख है कि निर्वाचन घोषणा होने की तिथि 24 नवंबर 2021 से निर्वाचन समाप्ति की तिथि के मध्य कोई भी राजनैतिक दल के सदस्य, रायगढ़ जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद सारंगढ़ और नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 9-25 में स्थित शासकीय या अर्धशासकीय विश्राम भवनों, सर्किट हाऊस, गेस्ट हाऊस में चुनाव प्रचार-प्रसार या राजनैतिक उद्देश्य से न तो ठहर सकते है और न ही वहां पर राजनैतिक गतिविधियां कर सकते हैं। ये आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

जायसवाल कृषि सेवा केंद्र पर कलेक्टर ने लगाया 3.82 लाख का जुर्माना, मेसर्स पल्स गोल्ड रियल स्टेट की संपत्ति कुर्क

No comments Document Thumbnail

कोंडागांव में शुक्रवार को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने जिला दंडाधिकारी न्यायालय में ज्यादा दाम पर उर्वरक बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए जायसवाल कृषि केंद्र पर 03 लाख 82 हजार रु का जुर्माना लगाया है। साथ ही दुकान के संचालकों को दोबारा इस प्रकार के कृत्यों से बचने के लिए सचेत किया है।

 

बता दें कि जिले में ज्यादा दाम पर उर्वरकों के विक्रय के संबंध में जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने सभी प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच कर उर्वरक अधिक दाम पर बेचने के खिलाज सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत 10 अगस्त को राजस्व विभाग के दल ने दबिश देकर जायसवाल कृषि केंद्र के संचालकों को ज्यादा दाम पर उर्वरक विक्रय करते पाया था। इस पर दुकान पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई थी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट तैयार की गई थी। 

3 लाख 82 हजार 820 का जुर्माना

जांच रिपोर्ट के मुताबिक कलेक्टर ने जायसवाल कृषि केंद्र के संचालकों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय, दैनिक स्कंध और मूल्य सूची का प्रदर्शन न करना, बिना कैशमेमों के उर्वरक विक्रय, निरीक्षक द्वारा पंजीयन प्रमाण पत्र मांगे जाने पर प्रस्तुत न करने, व्यवसाय से संबंधित मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत न करने और असत्य रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए सालिकराम जायसवाल, मेसर्स-जायसवाल कृषि सेवा केंद्र पर 3 लाख 82 हजार 820 का जुर्माना लगाया है।

मेसर्स पल्स गोल्ड रियल स्टेट की संपत्ति कुर्क  

मेसर्स पल्स गोल्ड रियल स्टेट इंडिया लिमिटेड पर 11 लाख 40 हजार 2 रुपये की वसूली के लिए कुर्क दिया गया है। रायगढ़ के  खरसिया नायब तहसीलदार ने बताया कि अगर इसमें बिक्री के लिए निर्धारित तारीख के पहले रकम की अदायगी नहीं किया जाता है तो खातों का विक्रय स्थान तहसील खरसिया पर 17 नवंबर 2021 को 11 बजे या उस समय के लगभग उन पर आरोपित संपूर्ण भारों, उनके संबंध में किए गए समस्त अनुदानों और संविदाओं को मुक्त रूप से नीलाम कर दिया जाएगा।  

15 पेड़ों की कीमत 55 हजार 358 रु

इसके तहत नौरंगपुर गांव में कुल 2.364 क्षेत्रफल हेक्टेयर भूमि है, जिनमें खसरा नंबर 174 में 0.555 हेक्टेयर भूमि में परसा, फरहद, चार, तेंदू, नीम, गस्ती, सेम्हर, बांस, महुआ, सेंहा, बीजा, बैहरा, धनबहेर के कुल 13 पेड़ हैं, जिसकी कीमत 35 हजार 66 रुपये हैं। इसी तरह  खसरा नंबर 176 में 0.332 हेक्टेयर जमीन में महुआ, चार, साजा और परसा के कुल 15 पेड़ हैं, जिसकी कीमत 55 हजार 358 रुपये हैं। 

29 लाख 50 हजार रु हैं कुल कीमत

वहीं खसरा नंबर 177 में 0.454 हेक्टेयर भूमि में  नीम, चार, परसा और साजा के कुल 6 पेड़ है, जिसकी कीमत 8 हजार 219 रुपये हैं। खसरा नंबर 178 में 1.023 हेक्टेयर जमीन पर बीजा, नीम, चार, परसा, साजा, धनबहेर, धवरा, कुमही, महुआ, रोहिना, बांस भीरा, केकट, मुढही, खीरसाली और धीरहा के कुल 134 पेड़ हैं, जिसकी कीमत 1 लाख 6 हजार 173 रुपये हैं। पूरे पेड़ों समेत जमीन की कुल कीमत 29 लाख 50 हजार रुपये हैं।  

MCH अस्पताल में स्त्री और शिशु रोग की OPD 1 नवंबर से होगी शुरू

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने बीते दिनों जिला अस्पताल में संचालित कुछ विभागों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत स्त्री और शिशु रोग विभाग को वहां शिफ्ट किया गया है, जहां 1 नवंबर से बाह्य रोगियों के लिए OPD का संचालन अस्पताल की पहली मंजिल में शुरू किया जाएगा। OPD का संचालन समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक किया जाएगा।

सिल्हाटी में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम, नेहरू युवा केंद्र और खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में सौरभ कुमार निषाद के कुशल मार्गदर्शन में चारों ब्लॉक में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत सिल्हाटी गांव में नदी किनारे प्लास्टिक कचरा को साफ किया गया और प्लास्टिक को डिस्पोज किया गया। 

इन्होंने चलाया अभियान

इस दौरान लोहारा ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चोकसिंह राजपूत, सतीष पटेल और रजवाड़ा किंग युवा मंडल के सदस्य दीनू ठाकुर, प्रेमराज खुसरो, कुणाल, खुमान, वासुदेव पटेल, लेखन पटेल, सन्नी सोनी, जगमोहन पटेल, अनिल पटेल, रोशन पटेल, दुर्गेष, सरफराज अली, मेघश्याम, प्रसांत और किरण साहू उपस्थित रहे।

टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाला ब्लॉक बना तमनार, छत्तीसगढ़ में वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ के पार

No comments Document Thumbnail

प्रदेश में सबसे पहले लक्ष्य अनुसार पूरी आबादी को कोविड टीके की पहली डोज लगाने वाला रायगढ़ जिला कलेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व में कोविड टीकाकरण में निरंतर सफलता के नए आयाम तय कर रहा है। जिले का तमनार पूरे प्रदेश में अपनी लक्षित आबादी को कोविड टीके की दोनों डोज लगाने वाला पहला विकासखंड बन गया है। तमनार विकासखंड में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को पहले और दूसरे डोज लग चुके हैं। 

कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में यहां गांव के सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन सभी ने खूब मेहनत की और गांव में घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के संबंध में जागरूक किया, जिसके परिणाम स्वरूप तमनार के 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों ने लक्ष्य के विरुद्ध टीकाकरण करा लिया है। कलेक्टर सिंह ने जिले के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया था कि नियत समय में टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण करना है। ताकि आगामी संभावित लहर से पहले रायगढ़ जिला पूर्ण रूप से टीकाकृत हो। 

कलेक्टर ने दिया था निर्देश

कलेक्टर सिंह के निर्देशानुसार विकासखंडवार टीकाकरण के लिए रणनीति तैयार की गई और लोगों के घर-घर जाकर उन्हें टीकाकरण से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया। यही वजह है कि आज तमनार ब्लॉक ने पहला और दूसरा टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। इसी के साथ बरमकेला में 95.60 प्रतिशत, पुसौर में 88.40 प्रतिशत, लोईंग में 86.70 प्रतिशत, खरसिया में 81.40 प्रतिशत, रायगढ़ शहरी में 78.80 प्रतिशत, घरघोड़ा में 78.40 प्रतिशत, धरमजयगढ़ में 68.20 प्रतिशत, लैलूंगा में 67.10 प्रतिशत और सारंगढ़ में 58.40 प्रतिशत आबादी को कोविड टीके की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। पूरे जिले में 79.20 प्रतिशत लोगों का दूसरे डोज का टीकाकरण पूरा हो चुका है।

छत्तीसगढ़ में पहली डोज लेने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ पार

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ को पार कर गई है। प्रदेश में 21 अक्टूबर तक एक करोड़ 55 लाख 77 हजार 521 लोग कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। वहीं 66 लाख आठ हजार 855 नागरिकों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य में पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर अब तक कुल दो करोड़ 21 लाख 86 हजार 376 टीके लगाए गए हैं।

इन वर्गों को लगे टीकें

प्रदेश में तीन लाख दस हजार 393 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 18 हजार 635 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 + के 62 लाख 18 हजार 488 और 18 से 44 + के 87 लाख 30 हजार 005 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 65 हजार 580 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 57 हजार 020 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 + के 33 लाख 69 हजार 146 और 18 से 44 आयु वर्ग के 27 लाख 17 हजार 109 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।  

घरेलू हिंसा की शिकायत पर जांच के लिए घर तक पहुंची महिला आयोग की सदस्य

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ की एक महिला की घरेलू हिंसा की शिकायत की खबरें मीडिया में प्रकाशित होने पर छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने इसका स्वत: संज्ञान लिया। आयोग की अध्यक्ष  किरणमयी नायक के निर्देश पर महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय प्रकरण की जांच के लिए रायगढ़ गई और वे महिला के घर पहुंची। जहां प्रकरण से जुड़ी पूरी जानकारी ली। प्रकरण में उभयपक्षों द्वारा पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। 


एक अन्य प्रकरण में महिला के पति द्वारा दूसरी शादी किया गया। महिला का बच्चा शारीरिक रूप से कमजोर है, बावजूद पति द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान नहीं किया जा रहा है। जिस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महिला आयोग द्वारा रायगढ़ में 18 अगस्त को की गई सुनवाई के आधार अन्य दूसरे प्रकरणों में निर्देशित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई से अवगत होते हुए सुनवाई की गई।

ये रही उपस्थित

इसमें शिक्षा विभाग से जुड़े प्रकरण में दोनों पक्षों की सहमति से प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में पुलिस विभाग को प्रकरण की जांच के लिए फिर स्मरण पत्र भेजा गया है। इस दौरान मधु पांडे,  शेख ताजिम, तपन घोष, जिला महिला बाल संरक्षण अधिकारी चैताली राय और शैली दीवान उपस्थित रही।

बाकारूमा स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र कुमार प्रसाद निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के आदेशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाकारूमा, रायगढ़ के प्राचार्य जितेंद्र कुमार प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाकारुमा के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार प्रसाद द्वारा नियमित रूप से शाला विकास समिति की बैठक नहीं लिए जाने, सत्र 2018-19 और 2019-20 में छात्र-छात्राओं से राशि 2 लाख 18 हजार 160 रुपये से ज्यादा वसूली किए जाने की शिकायत, वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई है। 


प्राचार्य जितेन्द्र कुमार प्रसाद का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। ऐसे में राज्य शासन द्वारा प्राचार्य जितेंद्र कुमार प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही उनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में जितेंद्र कुमार प्रसाद को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


 

राजस्व विभाग के कर्मचारी ने शर्त जीतने के लिए नदी में लगाई छलांग, दूसरे दिन मिली लाश

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ में राजस्व विभाग के कर्मचारी की डैम में डूबने से मौत हो गई है। 28 साल का युवक रविवार को अपने दोस्तों और कुछ पटवारियों के साथ पार्टी मनाने किंकारी डैम गया था। जानकारी के मुताबिक दोस्तों में तैराकी की शर्त लगी और बाजी जीतने युवक डैम छलांग लगा दी, जिसकी लाश 24 घंटे बाद यानी सोमवार शाम को बाहर निकाली गई। रविवार शाम से ही युवक की तलाश की जा रही थी। 


डूबने वाले युवक का नाम दिलकुमार बरिहा था। पानी में कूदने के बाद जब वो करीब 15 मिनट तक बाहर नजर नहीं आया तो दोस्तों ने पुलिस को खबर दी। डैम के पानी में तेज बहाव होने के कारण दिलकुमार डूब गया। सोमवार सुबह से गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। घटना बरमकेला थाना इलाके की है। बताया गया है कि दिल कुमार बरमकेला तहसील में राजस्व विभाग में पदस्थ था। वो रविवार को अपने 5 से ज्यादा दोस्तों के साथ डैम में पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे वो और उसके दोस्त डैम में नहाने के लिए उतर गए। पर जिस जगह पर दिल कुमार नहा रहा था। वहां पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। देखते ही देखते युवक अपने दोस्तों के सामने ही पानी में डूब गया।

गोतखोरों ने निकाली लाश 

घटना के बाद उसके दोस्तों ने उसे वहीं खोजने की कोशिश की। फिर प्रशासन को भी इस बात की जानकारी दी। तब तक रात हो चुकी थी। जिसकी वजह से रात को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। सोमवार को सबुह होते ही गोतखोरों की टीम डैम पर पहुंच गई और उसकी तलाश की गई। बता दें कि बारिश के कारण ज्यादातर नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में हमें थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए और पानी और गहराई वालों जगहों से दूर रहना चाहिए। 

कलेक्टर ने किया अंग्रेजी मीडियम स्कूल का निरीक्षण, बच्चों को दिए सफलता के टिप्स

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह पुसौर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि हम अच्छा स्कूल तैयार कर रहे हैं, बिल्डिंग को अपग्रेड किया जा रहा है, शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन सही मायनों में अच्छा रिजल्ट ही स्कूल को बेहतर बनाता है। इसके लिए आप सभी बच्चों को खूब लगन और मेहनत से पढ़ाई करना है। 


रोजाना अपने होम वर्क कंप्लीट करना है। किसी भी विषय में दिक्कत हो तो उसे अपने शिक्षकों से पूछे और समझे। उन्होंने कहा कि अच्छी स्कूली शिक्षा से आपके उज्जवल भविष्य का आधार मजबूत होगा। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का भी जायजा लेते हुए सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्रों से बात की। उनसे पढ़ाए जा रहे विषय के बारे में उन्होंने सवाल-जवाब किए। ऑनलाइन क्लासेस में कंप्लीट किए गए कोर्स के बारे में जानकारी ली। कक्षा में कुछ बच्चे पहले प्राइवेट स्कूल में अध्ययनरत थे। 

स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में अपने पढ़ाई के अनुभव को बेहतर बताया। कलेक्टर सिंह ने सभी बच्चों को कोविड प्रोटोकाल का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए कहा। उन्होंने सभी शिक्षकों को पूरी लगन से पढ़ाने और समय से कोर्स कंप्लीट करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्कूल में ब्लैक बोर्ड को चेंज करने और कक्षाओं में पंखे, ट्यूब लाइट पर्याप्त संख्या में लगाने के लिए कहा। उन्होंने छात्रों के लिए सुविधाजनक शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

एक हिस्से में फ्लोरिंग का काम जारी  

कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में PWD के इंजीनियर से जानकारी ली। बताया गया कि स्कूल भवन के एक हिस्से में फ्लोरिंग का काम जारी है। इसी के साथ पुरानी बिल्डिंग में भी निर्माण कार्य किया जाना है, जिसके लिए कक्षाएं वहां से शिफ्ट करने की आवश्यकता है। कलेक्टर सिंह ने BMO को तत्काल कक्षाओं को दूसरी बिल्डिंग में लगाने के निर्देश दिए और पुराने बिल्डिंग को जल्द डिस्मेंटल कर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा।

पुसौर CHC निर्माण का लिया जायजा

कलेक्टर भीम सिंह की पहल पर पुसौर में ढ़ाई करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग CHC से बनाई जा रही है, जिसके निर्माण कार्यों का उन्होंने निरीक्षण किया। BMO ने बताया कि अस्पताल के पुराने बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा है। जिसके बाद ले-आउट का कार्य किया जाएगा। वर्तमान में अस्पताल पुसौर के मंगल भवन में संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

ये रहे उपस्थित

कलेक्टर इसके बाद मंगल भवन में संचालित अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे, जहां उन्होंने तैयार किए गए वार्डों का जायजा लिया। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय और शेड का निर्माण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पुराने बिल्डिंग से सोलर लाइट की शिफ्टिंग का कार्य भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान SDM युगल किशोर उर्वशा, तहसील  माया अंचल, जनपद CMO नितेश उपाध्याय, BMO डी.के.चंद्रवंशी सहित स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

खलबोरा गांव में हर हाथ सीखेगा हुनर, हर परिवार को मिलेगा रोजगार

No comments Document Thumbnail

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवनस्तर को ऊंचा उठाने में उन्हें आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इसमें शासन की विभिन्न योजनाओं से ग्रामीण परिवेश के अनुकूल रोजगार के अवसर तैयार किये जा रहे हैं। इसी दिशा में कलेक्टर भीम सिंह ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिसके तहत जिले के सुदूर धरमजयगढ़ विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम खलबोरा में गरीबी मुक्त गांव की अवधारणा के साथ काम करने की कार्ययोजना बनाई गई है। 

गांव के हर परिवार को उसकी जरुरत और रुचि के मुताबिक आजीविका मूलक गतिविधि से जोड़ा जाएगा। साथ ही हर युवा को उसकी योग्यता और रूचि के मुताबिक स्किल डेवलपमेंट के तहत रोजगार मूलक कार्यों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसी सिलसिले में कलेक्टर  भीम सिंह सभी विभाग के जिलाधिकारियों की टीम लेकर खलबोरा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने चौपाल लगाकर गांव वालों से चर्चा की और कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।

रोजगार मूलक कार्यों का चिन्हांकन

खलबोरा धरमजयगढ़ विकासखंड में बसा एक आदिवासी बहुल गांव है। यहां अभी 94 परिवार निवासरत हैं। जिनमें से अधिकाश बिरहोर जनजाति के हैं। कलेक्टर भीम सिंह ने कार्ययोजना को मूर्तरूप देने गांव का सर्वे करवाया। गांव में निवासरत लोगों के रोजगार संबंधी जानकारी के साथ यहां उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी जुटाई गई। इसके अंतर्गत हर परिवार द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्य और उनके अतिरिक्त आय के लिए उनकी रूचि अनुसार रोजगार मूलक कार्यों का चिन्हांकन किया गया। जिसके आधार पर प्रत्येक परिवार के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।

कलेक्टर ने गांव वालों की ली बैठक

वहीं कलेक्टर भीम सिंह ने सभी अधिकारियों के साथ गांव वालों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने गांव वालों से चर्चा कर पूरी कार्ययोजना के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने सर्वे के आधार पर लोगों द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए दिखायी रूचि के अनुसार काम चिन्हांकित किए गए। जिसमें गांव वालों ने मछली पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, सुकर पालन, बाड़ी विकास, कोसा धागा निर्माण, मशरूम उत्पादन कार्य करने के साथ युवक-युवतियों द्वारा मोबाइल रिपेयरिंग, राजमिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक, नल फिटींग, कम्प्यूटर ऑपरेटिंग, सिलाई, ब्यूटी पार्लर जैसे कार्य के लिए ट्रेनिंग लेने की बात कही।

ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश

कलेक्टर सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को उनकी योजना से लाभान्वित होने वाले परिवार को चिन्हांकित कर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। रोजगार अधिकारी को गांव के युवाओं को उनके इंट्रस्ट के आधार पर चिन्हित कर ट्रेड के ट्रेनिंग देने और उनके रोजगार के लिए प्लेसमेंट के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही अगर वे खुद का काम शुरू करना चाहते हैं तो विभागीय रोजना के माध्यम से उन्हें ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

वन अधिकार पत्र  तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत अतिरिक्त आय के लिए पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए भी कहा। कृषि विभाग और सहकारी बैंक को गांव में कैंप लगाकर केसीसी बनाने और कृषि कार्यों के लिए ऋण देने के लिए कहा। साथ ही कृषि यंत्र और सिंचाई के साधन सभी के खेत में उपलब्ध कराने के लिए कहा। जिससे किसान डबल ले सकें। इसी प्रकार आदिवासी और वन विभाग को सभी पात्र हितग्राहियों के वन अधिकार पत्र 15 दिन में तैयार करने के लिए कहा गया। 

शेड निर्माण कराने के निर्देश

रेशम विभाग को कोसा पालन और धागा निकालने की ट्रेनिंग देने के साथ धागा निकालने वाली मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर भीम सिंह ने दिए। जिससे गांव की महिलाएं अपने खाली समय में धागा निकाल कर प्रतिमाह 5-6 हजार रुपये अतिरिक्त कमा सके। तैयार धागे की बिक्री के लिए बुनकरों से लिंकेज कराने के लिय भी कहा गया। पशुपालन विभाग को मुर्गी, बकरी, शूकर पालन के लिए कार्य करने और मनरेगा से शेड निर्माण का कार्य करने के लिए कहा। 

आजीविका मूलक कार्यों में जोड़ने के निर्देश

उद्यानिकी विभाग को पोषण बाड़ी के तहत गांव के शत-प्रतिशत परिवारों को बीज किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मछली पालन के लिए मनरेगा से डबरी निर्माण कराने के साथ मछली बीज उपलब्ध कराने के लिए कहा। कलेक्टर सिंह ने कहा कि मुर्गी पालन से प्राप्त अंडे और पोषण बाड़ी की सब्जियों को आंगनबाड़ी में कुपोषण मुक्ति के लिए प्रशासन ही खरीद लेगा। बिहान अंतर्गत महिला समूह को एक्टिव करने और उन्हें रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराकर आजीविका मूलक कार्यों में जोड़ने के निर्देश दिए।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सुपोषण पर भी जोर

कलेक्टर सिंह ने गांव में शिक्षा पर जोर देते हुए सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही गांव में 05 कंप्यूटर उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा। जिससे बच्चों के साथ अन्य इच्छुक भी कंप्यूटर चलाना सीख सकें। उन्होंने कहा कि जो बच्चे उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं उन्हें आदिवासी विकास विभाग के छात्रावास में प्रवेश दिया जाएगा। कलेक्टर  ने गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए हर हफ्ते गुरुवार को विशेष कैंप लगाने के लिए कहा। बच्चों के टीकाकरण पर भी विशेष फोकस रखने के लिए कहा। गांव में कुपोषण मुक्ति के लिए भी अच्छा कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने बच्चों को गरम भोजन और पोषण आहार नियमित उपलब्ध करवाने के लिए कहा। पालकों से भी अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए कहा।

किसानों का बनेगा उत्पादक संगठन

खलबोरा के किसानों का उत्पादक संगठन भी बनाया जाएगा। जिससे उन्हें कृषि की उन्नत तकनीक और बेहतर उत्पादन में सहयोग के साथ फसल के विक्रय के लिए मार्केट और मंडियों के साथ लिंकेज किया जाएगा। इस कार्य में कृषि विभाग के साथ एनजीओ की सहायता भी ली जाएगी। इसके साथ ही गांव में सभी के खाते खोलकर बीमा योजना से जोड़ा जाएगा। पेंशन के लिए गांव में जो पात्र हितग्राही होंगे, जिन्हें अभी योजना का लाभ नही मिल रहा है, उन्हें चिन्हांकित कर योजना का लाभ दिया जाएगा।

बिजली पानी की आपूर्ति भी होगी सुव्यवस्थित

गांव में बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी व्यवस्थित किया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत क्रेडा के द्वारा पेयजल आपूर्ति हेतु पंप इंस्टालेशन का कार्य एक हफ्ते में पूरा करने के निर्देश उन्होंने दिए हैं।

ओवर लोड और बिना पीयूसी वाले गाड़ियों पर लगातार कार्रवाई जारी रखने के आदेश

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने पर्यावरण, खनिज, उद्योग, आबकारी, नापतौल और जिला परिवहन विभाग की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने माल वाहक गाड़ियों के आवाजाही के समय वाहनों के पीछे तिरपाल से ढ़कने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए पर्यावरण विभाग को निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने परिवहन विभाग को ओवर लोड और बिना पीयूसी वाले गाड़ियों पर लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही रेत, मुरूम, कोयला, खनिज परिवहन करने वाले वाहनों को भी तिरपाल से ढकने के निर्देश दिए। 


वाहन मालिक और चालकों के द्वारा निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ  जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने उद्योग विभाग की योजनाओं के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने जिले में स्थित रेत खदानों की संख्या और नए प्रस्तावित रेत खदान शुरू करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली।

निगरानी के साथ कार्रवाई के निर्देश 

कलेक्टर ने खदानों में उपयोग होने वाली मशीनों को बारिश के बाद चेक करने और कार्रवाई के निर्देश खनिज विभाग को दिए। कलेक्टर सिंह ने आबकारी विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारी को जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन करने वाले लोगों पर सतत निगरानी के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी सुमित अग्रवाल, आबकारी अधिकारी प्रकाश पाल,  मुख्य महाप्रबंधक जिला उद्योग के.एल.उइके, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी शीतेष कुमार वर्मा और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। 

एयर क्वॉलिटी डिस्प्ले काम जल्द पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर सिंह के निर्देश पर शहर में वायु प्रदूषण की मॉनिटरिंग के लिए डिस्प्ले लगाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्य के प्रगति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डिस्प्ले बोर्ड का इंस्टालेशन किया जा चुका है। लाइव रिपोर्टिंग के लिए सर्वर रूम तैयार किया जा रहा है। जिसका काम लगभग एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने काम जल्द पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर सिंह ने उद्योगों से निकलने वाले फ्लाई ऐश डंपिंग की जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने गठित समिति के द्वारा फ्लाई ऐश के डंपिंग के लिए बंद पड़ी माइन्स के साथ अन्य उचित स्थानों को चिन्हांकित करने के निर्देश उन्होंने दिए।

जिले के सभी नगरीय निकायों में आज चलेगा सघन टीकाकरण अभियान

No comments Document Thumbnail

कोरोना संक्रमण से बचाव और संभावित तीसरी लहर को देखते हुए रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व में जिले में सभी पात्र लोगों को टीकाकृत किए जाने के लक्ष्य के साथ वृहद पैमाने पर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यानी 26 जुलाई को जिले के सभी नगरीय निकायों में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। गर्भवती और शिशुवती महिलाएं जो अब तक वैक्सीन नहीं लगवा पाई थी, उनके लिए भी गाइडलाइन जारी किए गए हैं। इन सभी महिलाओं को भी अभियान के तहत आज टीकाकृत किया जाएगा।



CMHO एस.एन.केशरी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गर्भावस्था के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम को लेकर भी आगाह किया है कि सामान्य महिलाओं की तुलना में गर्भवती महिलाओं के वायरस से संक्रमित होने का जोखिम ज्यादा होता है। संक्रमण के चलते प्री-मैच्योर बच्चे के जन्म का खतरा भी बढ़ जाता है। कोविड-19 का वैक्सीन सुरक्षित और फायदेमंद है। इस वैक्सीन से मां और होने वाले बच्चे दोनों को स्वास्थ्य की सुरक्षा होगी। गर्भवती माताओं को मास्क पहनना, सामाजिक दूरी और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। केशरी ने सभी गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 का टीकाकरण करवाने के लिए अपील की है।


रायगढ़ के 34 केंद्रों में लगेंगे टीके


जिले में रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के साथ ही सभी नगरीय निकाय क्षेत्र में आज सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है। सघन टीकाकरण अभियान के लिए रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में 34 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। प्राथमिक शाला राजीव नगर, प्राथमिक शाला धागरडीपा, आंगनबाड़ी केंद्र जोगीडीपा, आंगनबाड़ी केंद्र देवारपारा, आंगनबाड़ी केंद्र कोष्टापारा, आशा द होप पतरापाली, भूपदेव स्कूल केवड़ावाड़ी, सामुदायिक भवन दिनदयाल कॉलोनी वार्ड नं. 06, सामुदायिक भवन गोरखा, शा. मुनिस्पल स्कूल रामलीला मैदान, शा. प्राइमरी स्कूल सराईभद्दर, शा. प्राइमरी स्कूल बेलादुला वार्ड नं. 21, शा और  प्राइमरी स्कूल पंजरी प्लांट शामिल है। 


यहां लगाया जाएगा टीका


इसी तरह शा. प्राइमरी स्कूल राजीव गांधी नगर, शा.प्राथमिक शाला कौहाकुंडा, शा. स्कूल चक्रधर नगर, शा. स्कूल सहदेव पाली, रामभाठा, इंदिरा बालक स्कूल सतीगुड़ी, जतन केंद्र, मांगलिक भवन कबीर चौक, ललित पाठशाला, नेहरू प्राथमिक शाला रेल्वे बं बंगलापारा, प्राइमरी स्कूल भगवानपुर, प्राइमरी स्कूल उर्दना, प्राइमरी स्कूल विजयपुर, आंगनबाड़ी केंद्र जवाहरनगर, रविशंकर प्राइमरी स्कूल चांदमारी, सामुदायिक भवन मिमुड़ा, संत माइकल स्कूल रामभाठा, सतनाम भवन गांधी नगर, शालिनी स्कूल बोइरदादर, स्वा. सुविधा केंद्र बजरंगपारा और UPHC इंदिरा नगर शामिल है।

धरमजयगढ़ वनपरिक्षेत्रों में घूम रहे 64 हाथियों का दल, अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ के धरमजयगढ़ वनमंडल के अलग-अलग वन परिक्षेत्रों में 64 हाथियों का दल विचरण कर रहे हैं, जिसमें लैलूंगा परिक्षेत्र अंतर्गत चिंगारी परिसर में भकुर्रा और फुटहामुड़ा के वन क्षेत्रों में 11 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जिसकी निगरानी परिसर रक्षक, हाथी सचेतक दल और हाथी मित्र दल द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना प्रचार-प्रसार के माध्यम से मुनादी कराया जा रहा है। 9 हाथियों का दल कापू परिक्षेत्र और सरगुजा वनमंडल के वन क्षेत्रों में विचरण कर रहा है, जो वर्तमान में कापू परिक्षेत्र के अलोला परिसर में विचरण कर रहे हैं।



धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत जंगली हाथियों के रहवास के लिए अनुकूल वातावरण होने के कारण हर साल दूसरे वनमंडल की अपेक्षा धरमजयगढ़ वनमंडल में अधिकतम मात्रा में हाथियों का आवागमन या विचरण बना रहता है। धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत हाथियों के लिए आवश्यक जल और भोजन की व्यवस्था होने के कारण हाथियों का रहवास साल भर रहता है।


क्षतिपूर्ति मुआवजा भुगतान


धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत वनक्षेत्रों से लगे गांवों में हाथियों के विचरण करने पर फसल, मकान और अन्य संपत्ति क्षति होता है तो छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त क्षेत्र का मौका निरीक्षण क्षति का आंकलन कर पीड़ित कृषकों को क्षति का क्षतिपूर्ति मुआवजा भुगतान दिया जाता है।




धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले रास्तों में स्लोगन प्लेट लगाकर राहगीरों को सचेत किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में वन प्रबंधन समिति के माध्यम से बैठक और प्रचार-प्रसार कर हाथियों की विचरण और गतिविधियों की जानकारी दिया जाता है। साथ ही गजराज वाहन और चलचित्र के माध्यम से ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षा के संबंध में बताया जाता है। गांवों के जनप्रतिनिधि सरपंच, शिक्षण चिकित्सक पटवारी और नवयुवकों को व्हाट्सअप समूह बनाकर रोजाना हाथियों के विचरण कर जानकारी देकर ग्रामीणों और वन रहवासियों को सचेत किया जाता है। 

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जिंदा जले दो मजदूर, मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है. दरअसल जिले में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत (Two laborers burnt alive in raigarh) हो गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक सारंगढ़ के अंडोला गांव के रहने वाले थे। वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।





बीच सड़क पर जिंदा जली महिला, देखते रहे लोग





जानकारी के मुताबिक यह हादसा वृंदावन भगवानपुर कॉलोनी में घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से दोनों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए थे, जिनकी मौके पर ही मौत (Two laborers burnt alive in raigarh) हो गई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं अभी तक हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Attention: सुकन्या समृद्धि योजना के नियमों में हुए हैं 5 बदलाव, जानें क्या हैं यह बदलाव





बता दें कि बीते दिनों राजस्थान के बांसवाड़ा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला टीचर की बहुत ही दर्दनाक तरीके (Woman burn alive in Banswara) से मौत हो गई थी। दरअसल 25 वर्षीय महिला टीचर अपनी स्कूटी चलाकर स्कूल जा रही थी, तभी अचानक उसके ऊपर 11KV का बिजली का तार गिर गया। हाई पावर करंट की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।





वैश्विक स्तर पर नौकरियों की कटौती करेगी Coca Cola, सेल्स में आई भारी गिरावट





बांसवाड़ा जिले के नोगामा क्षेत्र में घटी ये घटना रूह कपां देने वाली थी। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक एक तेज आवाज के साथ तार सीधे स्कूटी से आ रही महिला पर जा गिरी, जिसके बाद हाई करंट के कारण महिला जिंदा जल गई (Woman burn alive in Banswara) और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि करंट इतना तेज था कि महिला और उसकी स्कूटी जलकर खाक हो गई।





बिजली विभाग ने नहीं कट की पावर





स्थानीय लोगों ने फौरन बिजली ऑफिस फोन करके पावर काटने के लिए कहा, लेकिन 20 मिनट के बाद ही पावर बंद की गई। इसके बाद लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर काफी गुस्सा देखा गया। कुछ महीने पहले इसी क्षेत्र में बिजली का तार गिरने से दो पशुओं की भी मौत हो गई थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.