Media24Media.com: बाकारूमा स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र कुमार प्रसाद निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बाकारूमा स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र कुमार प्रसाद निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के आदेशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाकारूमा, रायगढ़ के प्राचार्य जितेंद्र कुमार प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाकारुमा के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार प्रसाद द्वारा नियमित रूप से शाला विकास समिति की बैठक नहीं लिए जाने, सत्र 2018-19 और 2019-20 में छात्र-छात्राओं से राशि 2 लाख 18 हजार 160 रुपये से ज्यादा वसूली किए जाने की शिकायत, वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई है। 


प्राचार्य जितेन्द्र कुमार प्रसाद का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। ऐसे में राज्य शासन द्वारा प्राचार्य जितेंद्र कुमार प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही उनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में जितेंद्र कुमार प्रसाद को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.