Media24Media.com: बिहार में सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बिहार में सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label बिहार में सड़क हादसा. Show all posts

अनियंत्रित होकर कार से टकराया ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार के सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र में एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया, जिसमें कोदई के रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज लखनऊ के लोक बंधु हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ।  सभी लोग अपने सफारी गाड़ी में सवार होकर जयपुर के मानसरोवर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीवान अपने पैतृक गांव कोदई आ रहे थे। तभी यूपी के उन्नाव, हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से आगरा जा रहे अनियंत्रित ट्रक विपरीत दिशा से सफारी कार में जाकर टकरा गया। 

घटना के बाद हसनगंज इंस्पेक्टर अखिलेशचंद्र पांडे दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर सभी मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ लोक बंधु हॉस्पिटल भेज दिया। जबकि दो लोगों की गंभीर स्थिति में इलाज चल रही है। घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि लखनऊ से आगरा जा रहे ट्रक ड्राइवर को नींद आ गई, जिसके बाद कंटेनर लिए ट्रक सीधा सामने से जा रही सफारी गाड़ी में घुस गया। सड़क हादसे में सभी मृतक सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी एक ही परिवार के रहने वाले है। इनमें 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

मृतकों में ये लोग शामिल

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान पचरुखी के कोदई रहने वाले शिवशंकर मिश्र के बेटे अखिलेश मिश्र (उम्र 40), उनकी पत्नी बबिता देवी (उम्र 38), बेटी प्रियांशी (उम्र 12) और भतीजी ज्योति (उम्र 18) के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायलों में रूपम कुमार और संतोष मिश्रा के रूप में हुई। मृतक अखिलेश मिश्र अपने छोटे भाई विकास मिश्र की शादी में जयपुर के मानसरोवर से गांव जा रहे थे। शादी 22 जून को होनी थी, लेकिन शादी का माहौल मातम में बदल गया।

मजदूरों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

बिहार के मधेपुरा से पंजाब जा रही बस UP के कुशीनगर में हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 25 से 30 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 80 से 85 मजदूर सवार थे। मृतकों में से तीन मधेपुरा जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही पंचायत के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान हरदेव सदा (उम्र 50) और सुशील सादा (उम्र 35) पूरण सादा (उम्र 22) बताया जा रहा है। इसके अलावा एक मजदूर धुरगांव का बताया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक मधेपुरा और सिंघेश्वर प्रखंड के आसपास के इलाकों से 150 से ज्यादा मजदूर सोमवार को सिंहेश्वर पेट्रोल पंप से पंजाब जाने वाली दो बसों पर सवार हुए थे। बस शाम 4 से 5 बजे के करीब खुली थी। इसी में से एक बस कुशीनगर से 20 किलोमीटर पहले NH-27 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 25 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज उत्तरप्रदेश के ही गोरखपुर में चल रहा है। बता दें कि ये सभी मजदूर धान रोपने के लिए पंजाब के पटियाला जा रहे थे।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

हाइवा ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

बिहार के कैमूर में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, एक तेज रफ्तार हाइवा ने चैनपुर थाना क्षेत्र के अमावं गांव के पास ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 6 लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि 3 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक चैनपुर थाना क्षेत्र के सिरबीट गांव में रहने वाले शीवगहन कुशवाहा, दिलीप राम और भभुआ थाना क्षेत्र के भेकास गांव के रहने वाले अर्जुन पासवान की पत्नी मुराही देवी समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि बाकी एक ने अस्पताल पहुंचने के बाद दाम तोड़ा। लोगों ने बताया कि हाइवा भभुआ के तरफ जा रहा था। तभी अमावं के पास उसने ई-रिक्शा को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक हाइवा रॉन्ग साइड से जा रहा था। इसी बीच उसने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा में सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 

हरियाणा में भाभी-देवर समेत 4 की मौत

वहीं हाइवा 10 – 15 मीटर आगे जाकर एक खड़े टैंपू में टक्कर मारते हुए रूक गई। गनीमत रही की टैंपू खाली था। टक्कर इतना जबरदस्त था कि लोग सुनते ही मौके पर पहुंचे गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बाकी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा के सोनीपत में एक कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। वहीं बाइक से टकराने के बाद कार पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। जिससे देवर और भाभी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा गन्नौर क्षेत्र के गांव कैलाना के पास हुआ था। कार में मटिंडू गांव के रहने वाले अशोक, उसकी भाभी और भतीजा भतीजी सवार थे। हादसे ने चारों को मौत हो गई।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

ट्रक और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। ताजा मामला जमुई का है, जहां ट्रक और हाइवा के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सोनो थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोनो थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शव को कब्जे में ले लिया। घटना सोनो-झाझा मुख्य मार्ग पर भीटरा गांव के पास की है।

मृतकों में 2 चालक और एक खलासी शामिल है, जिसकी पहचान मोहम्मद तस्लीम, सिकन्दरा के तौर पर हुई है। वहीं दो चालकों की पहचान सूरज कुमार और सिंटू कुमार के रूप में हुई है, जो खैरा इलाके के दाबिल गांव के रहने वाले थे।  जानकारी के मुताबिक ट्रक जमुई से चकाई की ओर जा रही थी और हाइवा चकाई से जमुई की ओर आ रही थी। गिट्टी लोडेड हाइवा जैसे ही भीटरा गांव के पास पहुंचा। इसी बीच सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और हाइवा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई।

इससे पहले 4 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले बिहार के पटना के बगहा में एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें 2 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से वापस घर की ओर लौट रहे थे। ये हादसा नौरंगिया के खैरवा टोला में हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के थे। सभी लोग वाल्‍मीकिनगर से लौट रहे थे। इसी बीच जंगल के इलाके में तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया।   

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

बिजली पोल से टकराई बाइक, 2 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं। नवादा जिले के काशीचक थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। दरअसल, युवकों की बाइक काशीचक-सुभानपुर मुख्य पथ पर पावर हाउस के पास विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तेज रफ्तार में था, जिसने पोल को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के कारण बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों की मौत हो गई। 

दोनों मृतक युवक की पहचान भट्टा ग्रामीण रिजवान अंसारी और धन्नजय कुमार 20 साल के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर काशीचक थाना के एस आई शंभू प्रसाद दलबल के साथ पहंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बाइक पर जा रहे थे। उसी दौरान अचानक संतुलन खो जाने के कारण बिजली के खंभे में टकरा गए थे। जिसमें दोनों की हालत काफी गंभीर थी लोगों की मदद से अस्पताल लाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। 

रफ्तार ने ली जान

मौत की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। परिजन ने कहा कि काशीचक से भट्टा की ओर जा रहे थे उसी दौरान या दुर्घटना हुई है। पावर ग्रिड के बाद पोल में जाकर सीधा बाइक टकरा गया, जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार रहने के कारण बिजली के खंभे में टकराते हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा कहा गया कि तेज रफ्तार में रहने के कारण ही युवक की दर्दनाक मौत हुई है। इस मामले पर थाना प्रभारी ने कहा कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक के शव को बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, शादी से लौट रहे थे सभी

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। ताजा मामला पटना के बगहा का है, जहां एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें 2 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से वापस घर की ओर लौट रहे थे। ये हादसा नौरंगिया के खैरवा टोला में हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।   

हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सभी लोग वाल्‍मीकिनगर से लौट रहे थे। इसी बीच जंगल के इलाके में तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया। हादसे  में जान गंवाने वालों में 7 साल की पायल और 9 साल की सुनीता शामिल हैं। पुलिस ने हादसे की वजह तेज रफ्तार को बताया है। बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों की नाजुक स्थिति को देखते हुए इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

हादसों का गढ़ बना बिहार, अलग-अलग हादसों में 7 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला रोहतास मल्हनीया गांव के पास का है, जहां एक बाइक में सवार 3 लोग तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 चचेरे भाई समेत 3 युवक एक ही बाइक में सवार होकर तिलक से लौट रहे थे। इसी बीच बालू से भरे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। सभी सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव के रहने वाले थे। 

सूचना मिलने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने रात से ही सड़क जाम कर दिया था। देर रात पुलिस के समझाने पर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सौंपा गया। बुधवार सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। मृतकों में सासाराम प्रखण्ड के पंचायत समिति सदस्य वंशीधर प्रसाद का बेटा राहुल उर्फ गुड्डू (21 साल), उसका चचेरा भाई विरेंद्र सेठ का बेटा सोनू (27 साल) और गांव के ही छोटे प्रसाद का बेटा अंकुश (14 साल) शामिल है। तीनों बाइक पर सवार होकर तीलौथू में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे।  

हादसे में जयपुर के वंशीधर के घर के दो बेटों की मौत हो गई। देर रात जब मौत की खबर घर पहुंची तो वंशीधर के कोहराम मच गया। घर के पुरूष सदस्य तुरंत ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। घर की महिलाओं की चित्कार से गांव के लोग भी जुट गए। बता दें कि वंशीधर एक लोकप्रिय पंचायत प्रतिनिधि हैं, वो पिछले तीन बार से लगातार बीडीसी का चुनाव जीत रहे हैं। जयपुर गांव के ही छोटे प्रसाद के घर में भी कोहराम मच गया है। उनके इकलौते पुत्र अंकुश की मौत दुर्घटना में हो गई है। अंकुश की मां बार-बार बेहोश हो जा रही है।  

थार ने बाइक को मारी टक्कर 

वहीं औरंगाबाद में तेज रफ्तार थार सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक जख्मी हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के केरा बड़का बिगहा गांव के पास की है। मृतकों में दाउदनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव के रहने वाले 28 साल के बली राजवंशी और हसपुरा थाना क्षेत्र के कैथी बनकट के रहने वाले 45 साल के कांग्रेस राजवंशी शामिल है।

बाइक सवार की मौत

इधर, सीवान में अनियंत्रित बाइक सवार ने खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की की हालत गंभीर है। तीनों शादी समारोह से घर लौट रहे थे, तभी सीवान छपरा मुख्य मार्ग के एनएच 531 पर दरौंदा थाना क्षेत्र के दरौंदा ब्लॉक के पास हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।  

करंट लगने से एक की मौत

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज गांवव में एक मजदूर करंट की चपेट में आ जाने से बुरी तरह झुलस गया। लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम करवाया। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान नगर निगम थाना क्षेत्र के माणिकपुर के रहने वाले शेर महम्मद के रूप में हुई है।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, मॉर्निंग वॉक के दौरान पिकअप ने मारी टक्कर

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला नवादा का है, जहां अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरेव गांव के पास सामान खरीदने के लिए निकले व्यक्ति को पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही शख्स की  मौत हो गई।

दरअसल, 54 साल के अर्जुन साव सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तभी गोविंदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक अर्जुन साव के घर में 13 अप्रैल को बेटी की शादी होना था। 10 अप्रैल को तिलक समारोह निर्धारित था। पूरा परिवार शादी की तैयारी जुटा था, लेकिन अचानक शादी की खुशी गम में बदल गई। 

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

वहीं मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है,  ताकि बेटी की शादी की जा सके। पिता की मौत के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शादी विवाह में जुटे थे और लोगों का आवागमन भी चालू था,  लेकिन इस मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। परिवार के लोग सदमे में है कुछ भी नहीं कहा पा रहे हैं।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

ट्रक से टकराई बोलेरो, जुड़वा नवजात समेत 4 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार में सड़क हादसों का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सीवान के भठही गांव के पास हुआ है, जहां खड़ी ट्रक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 नवजात समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार परिवार नवजात बच्चों को दिखाने के लिए UP के देवरिया जा रहे थे। जुड़वा बच्चों का जन्म बुधवार शाम को ही हुआ था, जिन्हें डॉक्टर को दिखाने सभी लोग देवरिया जा रहे थे।

गाड़ी में मां और उसके जुड़वा बच्चे समेत 6 लोग सवार थे। साइड लेने के दौरान भठही गांव के पास खड़ी ट्रक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जुड़वा बच्चे समेत 4 परिजन की मौके पर ही मौत हो गई। मां समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बोलेरो को हाईवे से हटवा कर थाने ले गई। 

पुलिस के मुताबिक साइड लेने के कारण बोलेरो ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें 4 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव निवासी आशु डाला की पत्नी कौशर खातून और शेख मुस्ताक अली उर्फ टुन्नू के रूप में हुई है। वहीं दोनों नवजात बेबी खातून के जुड़वा बच्चे थे। बेबी खातून और असदौला खातून की हालत गंभीर है।  इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। 

लोगों ने की पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों ने बताया कि ओवरलोडेड बालू लदे ट्रकों से स्थानीय पुलिस द्वारा चेक पोस्ट पर अवैध वसूली की जाती है। इसी वजह से ट्रकों की लंबी कतारें लगी थी। इसी दौरान हादसा हुआ, जिसे लेकर लोगों ने चक्काजाम किया और मामले को गंभीरता से लेने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

पुलिस वाहन पर पलटा ट्रक, जिंदा जले 3 पुलिसकर्मी, SI और ड्राइवर गंभीर

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला पटना  (Patna of Bihar) का है, जहां बेऊर मोड़ के पास सड़क किनारे गर्दनीबाग पुलिस की गश्ती गाड़ी पर अचानक गिट्‌टी लोड ट्रक पलट गया। पलटते ही पुलिस वाहन में आग लग गई और तेज विस्फोट हुआ, जिसमें गाड़ी में बैठे 5 पुलिसकर्मी झुलस गए। वहीं 3 जवानों की मौत हो गई। जबकि दो जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दरअसल, पटना में घने कोहरे के कारण ये भीषण सड़क हादसा हुआ। मरने वाले तीनों होमगार्ड के जवान थे। मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान प्रभु साह, पुखराज कुमार (दोनों होमगार्ड के जवान) और राजेश कुमार (ड्राइवर, जिला पुलिस बल) के रूप में हुई। घायल पुलिसकर्मियों में एक ASI सियाचरण पासवान और होमगार्ड श्रीकांत सिंह है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवा काफी तेज रफ्तार में था। घने कोहरे के कारण सामने खड़ी पुलिस की जिप्सी नहीं दिखी और अनियंत्रित होकर उस पर पलट गया। 

500 मीटर तक सुनाई दी विस्फोट की गूंज 

जानकारी के मुताबिक विस्फोट इतना तेज था कि करीब 500 मीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी। पुलिस जिप्सी के फ्यूल टैंक में आग लगने के कारण यह विस्फोट हुआ। पुलिस की जिप्सी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद गर्दनीबाग और बेऊर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रशिक्षु DSP प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि 'हाईवा पर गिट्टी लोड था। आशंका है कि हादसा कोहरा के कारण हुआ। हाईवा का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। आस-पास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत 

वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 साल के युवक की लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। दल्लीराजहरा से दुर्ग आ रहे युवक ने चलती ट्रेन से गेट में लटक कर थूक रहा था। इसी दौरान वह सिग्नल पोल से टकरा गया और ट्रेन के नीचे आ गया। इससे उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। दुर्ग जीआरपी के हेड कांस्टेबल राजेश मिंज ने बताया कि दल्लीराजहरा का रहने वाला पुष्पक मौर्य रविवार को दुर्ग सहायक श्रम परीक्षक का एग्जाम देने आ रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ दल्लीराजहरा दुर्ग मेमू से गया था। पुष्पक गेट पर ही खड़ा था। जैसे ही ट्रेन भिलाई के पास पहुंची वह गेट से नीचे थूकने लगा। अचानक सामने आया सिग्नल पोल पुष्पक के सिर से टकरा गया।

बाप-बेटे की मौत

टक्कर लगने से पुष्पक ट्रेन से नीचे गिरकर पटरी में जा पहुंचा और उसका शरीर कई टुकड़ों में कट गया। जब ट्रेन रुकी तो उसके दोस्तों ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। घर वाले सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई करके शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और उसके करीब 8 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिला उनके शव के पास बिलखती मिली। सदमे के कारण वह ठीक से नाम तक नहीं बता सकी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, 3 महिला मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला औरंगाबद (Aurangabad of Bihar) का है, जहां हरिहरगंज मिडिल स्कूल के पास एक ट्रक ने पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 3 महिला मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना के बाद NH 98 पर लंबा जाम लगा रहा। इधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआर एमसीएच में भेजा है, जहां घायलों का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकती है। मृतक युवतियों की पहचान नीलम, बसंती और अर्पणा के रूप में की गई है। ये सभी लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया पटना गांव के रहने वाली थीं।  जानकारी के मुताबिक ये सभी ओबरा के सिहुड़ी गांव से धान काटकर 31 श्रमिक एक पिकअप वैन पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। तभी हरिहरगंज में हादसे का शिकार हो गए।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला नालंदा का है, जहां एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं यात्रियों की मौत से आक्रोशित लोगों ने हाईवा को आग के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ने गलत दिशा में जाकर सड़क से गुजर रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा हरगावां मोड़ के पास हुआ। इनमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लोगों को आनन-फानन में बरबीघा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल है। गुस्साए लोगों  ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इधर, पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

लोगों ने ट्रक को किया आग के हवाले

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। सदर DSP डॉ. शिब्ली नोमानी ने 4 लोगों की मौत की बात कही है। इस घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित हैं। लोगों ने ट्रक को आग के हवाले करने के बाद सड़क जाम कर दिया है। घटना स्थल पर नालंदा जिले के 'सारे' थाना की पुलिस पहुंच गई है। घटना शेखपुरा और नालंदा जिले की बॉर्डर के पास हुआ है।

मृतक के पिता ने दी जानकारी

मृतकों में से एक महिला की पहचान नालंदा जिले के नीरपुर गांव के रहने वाले ललन सिंह उर्फ विपिन कुमार की 30 साल की बेटी स्नेहलता कुमारी के रूप में हुई है। स्नेहलता कुमारी के पिता ने बताया कि वह राज बस से पटना से बिहारशरीफ पहुंची थी। इसके बाद वह ऑटो पर सवार होकर अपने मायके जा रही थी। इस दौरान ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी बेटी की मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि एक दिन पहले वो बेटी और नाती को लाने पटना गए थे। किसी कारणवश बेटी कल नहीं आ सकी। जिसके बाद वह अपने नाती के साथ वापस लौट आए। इस दौरान ये हादसा हो गया। 

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

बारातियों से भरी कार पलटी, 4 लोगों की मौत, सफाईकर्मी की भी गई जान

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला छपरा जिले का है, जहां बनियापुर थाना इलाके में बारातियों से भरी गाड़ी पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक बारातियों से भरी बोलेरो का पहिया सड़क पर मौजूद गड्ढे में चला गया था, जिससे गाड़ी पलट गई। इसके बाद पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में गिर गई, जिससे 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई। हालांकि गाड़ी में मौजूद एक शख्स बचने में कामयाब रहा।

हादसे में मारे गए युवकों में बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव के अंकित कुमार और राजकुमार बाबा की मौत हुई है। जबकि हादसे में जान गंवाने वाले 2 लड़कों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना में सिहोरिया गांव के धूमल कुमार भी घायल हुए हैं, जिन्हें बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बोलेरो के गड्ढे में पलटने के दौरान धूमल वहां से कूद गया होगा, जिससे वह घायल हो गया है। जबकि अन्य पानी में डूब गए।

2 लोगों की नहीं हो पाई पहचान

जानकारी के मुताबिक बनियापुर थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव से बोलेरो से बारात एकमा की ओर जा रही थी। बोलेरो पर सिउरिया गांव के ड्राइवर समेत कुल 5 लोग सवार थे। करही गांव के पास नहर किनारे मोड़ पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर चंवर के गड्ढे में पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही बनियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों के शव को बाहर निकाला। जिसमें से दो शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत

पुलिस मृतकों के पास मिले कागजात के आधार पर पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक कार सवार युवक नशे में थे या नहीं इसकी जांच की जा रही है। इधर परसा बाजार थाना क्षेत्र के कुरथौल में नगर निगम के सफाईकर्मी पिता और पुत्र को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर मौत हो गई। दोनों बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। 

मृतक का बेटा घायल

मृतक की पहचान मौलाना बुद्धिचक के रहने वाले 40 साल के संतलाल रविदास के रूप में हुई। वहीं उनके घायल बेटे वीरू को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। लोगों ने बताया कि सुबह में दोनों बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। इसी दौरान कुरथौल के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में संतलाल रविदास की मौके पर ही मौत हो गई। परसा बाजार थानाध्यक्ष संजय प्रसाद ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को स्कॉर्पियो ने रौंदा, चारों की मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला आरा जिले (Arrah District of Bihar) का है, जहां के भोजपुर में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को एक स्कॉर्पियों ने कुचल दिया। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई है और वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। 


लोगों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद महिलाओं का शव दूर खेत में जा गिरे थे। चारों महिलाएं ओझवलिया गांव की रहने वाली थीं। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकठ्ठा हो गए, जिन्हें पुलिस ने खाली करवाया और चारों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई। 

देवचंदा पुल के पास  टहल रही थीं महिलाएं

हादसे के समय महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं। मृत महिलाओं की पहचान वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी, बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी, हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और अशोक सिंह यादव की पत्नी सरस्वती देवी के रुप में हुई है।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Accident : लोगों को रौंदते हुए होटल में घुसी बस, दो लोगों की मौके पर ही मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

बिहार के हाजीपुर में बुधवार के तड़के सुबह हुई भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत (two people dead in hajipur road accident) हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले के महनार से हाजीपुर की ओर जा रही बस अचानक एक्सेल टूट जाने की वजह से सड़क के किनारे बनी होटल में जा घुसी। इस हादसे में होटल में बैठे कई लोगों को अनियंत्रित बस ने कुचल (hajipur road accident) दिया। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।





सड़क दुर्घटनाओं का गढ़ बना छत्तीसगढ़, आंकड़ों पर डाले एक नजर





वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में हाजीपुर अस्पताल (Hajipur Hospital) में भर्ती कराया गया। जहां से हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। सड़क हादसे (road accident) में दो लोगों की मौत की घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और शव के साथ सड़क को जाम कर दिया।





शादी की पहली ही रात दूल्हा और दुल्हन के बीच हुई मारपीट, थाने पहुंचा केस





मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कई घंटों सड़क जाम रखा। इधर हादसे के बाद सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले से पीछा छुड़ाते दिखी। इस वजह से काफी देर तक लोगों ने सड़क जाम रखा। हालांकि प्रशासन द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने सड़क से शव को हटाया और यातायात को चालू किया।





इन कारणों की वजह से हो रहा सबसे ज्यादा हादसा





  • शराब पीकर वाहन चलाने के कारण।
  • गलत साइड में ड्राइविंग करने के कारण।
  • बिना हेलमेट वाहन पहने गाड़ी चलाने के कारण।
  • मोबाइल फोन का उपयोग करते-करते ड्राइविंग करने के कारण।
  • नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसे कारणों के कारण सबसे ज्यादा दुर्घटना और मौत हो रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.