Media24Media.com: Accident : लोगों को रौंदते हुए होटल में घुसी बस, दो लोगों की मौके पर ही मौत, कई घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Accident : लोगों को रौंदते हुए होटल में घुसी बस, दो लोगों की मौके पर ही मौत, कई घायल

Document Thumbnail

बिहार के हाजीपुर में बुधवार के तड़के सुबह हुई भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत (two people dead in hajipur road accident) हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले के महनार से हाजीपुर की ओर जा रही बस अचानक एक्सेल टूट जाने की वजह से सड़क के किनारे बनी होटल में जा घुसी। इस हादसे में होटल में बैठे कई लोगों को अनियंत्रित बस ने कुचल (hajipur road accident) दिया। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।





सड़क दुर्घटनाओं का गढ़ बना छत्तीसगढ़, आंकड़ों पर डाले एक नजर





वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में हाजीपुर अस्पताल (Hajipur Hospital) में भर्ती कराया गया। जहां से हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। सड़क हादसे (road accident) में दो लोगों की मौत की घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और शव के साथ सड़क को जाम कर दिया।





शादी की पहली ही रात दूल्हा और दुल्हन के बीच हुई मारपीट, थाने पहुंचा केस





मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कई घंटों सड़क जाम रखा। इधर हादसे के बाद सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले से पीछा छुड़ाते दिखी। इस वजह से काफी देर तक लोगों ने सड़क जाम रखा। हालांकि प्रशासन द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने सड़क से शव को हटाया और यातायात को चालू किया।





इन कारणों की वजह से हो रहा सबसे ज्यादा हादसा





  • शराब पीकर वाहन चलाने के कारण।
  • गलत साइड में ड्राइविंग करने के कारण।
  • बिना हेलमेट वाहन पहने गाड़ी चलाने के कारण।
  • मोबाइल फोन का उपयोग करते-करते ड्राइविंग करने के कारण।
  • नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसे कारणों के कारण सबसे ज्यादा दुर्घटना और मौत हो रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.