Media24Media.com: Mahasamund latest news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Mahasamund latest news. Show all posts
Showing posts with label Mahasamund latest news. Show all posts

स्कूल छोड़ जीवन बीमा करने में व्यस्त रहते हैं ये शिक्षक, गणतंत्र दिवस पर हुआ सम्मान !

No comments Document Thumbnail

आनंदराम साहू 

महासमुंद। हजारों रुपये वेतन मिलने के बावजूद शिक्षकीय दायित्व नहीं निभाने वाले कतिपय शिक्षकों की वजह से महकमा बदनाम हो रहा है। कुछ शिक्षक तो अब सारी हदें पार कर चुके हैं। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर भी स्कूल नहीं गए।  भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के समारोह में पहुंचे। इतना ही नहीं वहां जमकर भाषणबाजी भी किया। हद तो यह भी है कि पत्नी के नाम पर बीमा एजेंट का काम करने और लाखों रुपये कमीशन लेने वाले एक शासकीय सेवक को सार्वजनिक रूप से खुलेआम सम्मान भी दिया गया। 

बीमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र और मैडल देकर स!म्मानित किया गया। इसका फोटो वायरल होने के बाद इस संबंध में 'मीडिया24मीडिया' द्वारा सवाल करने पर एलआईसी के शाखा प्रबंधक बगलें झांकने लगे हैं। यह न केवल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली बल्कि एलआईसी प्रबंधन को भी कटघरे में खड़ी करने वाला कृत्य है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्याख्याता (एलबी) हेमंत डड़सेना शासकीय बालक आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में पदस्थ हैं। स्कूल समय में घूम-घूमकर बीमा व्यवसाय करना उनके दिनचर्या का हिस्सा है। बच्चों को नहीं पढ़ाने की शिकायत पर उन्हें बिरकोनी हाई स्कूल से हटाकर जिला मुख्यालय में पदस्थ किया गया। पत्नी शोभा डडसेना के नाम पर जीवन बीमा निगम में एजेंट का काम करते हैं। इसके लिए स्कूल छोड़ कर अक्सर एलआईसी ऑफिस में दिखते हैं। सीसीटीवी कैमरे से भी इसकी पुष्टि हुई है। 

सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का....

बताया जाता है कि हर महीने करीब दो लाख रुपये कमीशन एलआईसी से बीमा व्यवसाय के एवज में मिलता है। इसमें से मोटी रकम शिक्षा विभाग के अफसरों को भी दिया जाता है, ऐसी अपुष्ट जानकारी है। इस वजह से सबकुछ जानते हुए भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। खुलेआम संरक्षण दिया जा रहा है। अक्सर विद्यालय से अनुपस्थित रहना और दिनभर जीवन बीमा का काम करना इनके दिनचर्या का हिस्सा है। ज्यादातर समय जीवन बीमा कार्यलय में देखा जा सकता है। शासकीय सेवक होकर जीवन बीमा का काम करते हुए अनुचित ढंग से दोहरा लाभ ले रहे हैं। बावजूद, इस पर कार्यवाही करने के बजाय सार्वजनिक तौर पर सम्मानित करने से यह स्वप्रमाणित हो चुका है कि सैंया भये कोतवाल तब डर काहे का।

सोशल मीडिया में वायरल इस फोटो में लाल कुर्ता, सफेद पैजामा और काला जैकेट पहने हुए सख्श की पहचान हेमंत डड़सेना के रूप में की गई है। जिन्हें एलआईसी के शाखा प्रबंधक वासुदेव पंसारी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर बाकायदा सम्मानित कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत कलेक्टर और उच्चाधिकारियों से भी की गई है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी है कि दोहरा लाभ अर्जित कर सिविल सेवा आचरण संहिता का उल्लंघन करने वाले पर क्या कार्रवाई की जाती है?

छत्तीसगढ़ के 40 हस्तियों को दिया गया 'सामाजिक समरसता सम्मान'

No comments Document Thumbnail

रायपुर। समाज गौरव विकास समिति रायपुर के तत्वावधान में शदाणी दरबार में 'सामाजिक समरसता सम्मान'  समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश  संत डॉ युधिष्ठिर लाल जी थे। अध्यक्षता डॉ सुखदेव राम साहू 'सरस' ने की। विशिष्ट अतिथि अपर कलेक्टर भीखम चंद साहू थे। साहित्य सृजन, समाजसेवा, लोककला, व्यापार, गायन, वादन, कृषि, शिक्षा, योग, सांस्कृतिक मंचन, फ़िल्म, खेल और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चुनिंदा व्यक्तित्व का समारोह में सम्मान किया गया। सर्वाधिक संख्या में  साहित्य सृजन के क्षेत्र में कार्यरत हस्तियों का सम्मान हुआ। 

वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित होने वाले व्यक्तित्व में प्रेस क्लब महासमुंद के अध्यक्ष आनंदराम साहू का नाम एकमात्र शामिल है। सकारात्मक पत्रकारिता के साथ-साथ वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से ओतप्रोत सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और सामाजिक अभिनंदनावली भेंट कर सभी हस्तियों का सम्मान किया गया।  

निरन्तर 9 वर्षों से आयोजित हो रहा समारोह

कार्यक्रम के संयोजक व समाज गौरव विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुखदेव राम साहू 'सरस' ने आयोजन की प्रासंगिकता प्रतिपादित करते हुए कहा कि समिति द्वारा विगत 9 वर्षों से हर साल  छत्तीसगढ़ के चुनिंदा प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को सम्मानित करने यह आयोजन किया जा रहा है।प्रतिभाओ का सम्मान करने और समाज सेवा में अग्रणी लोगों को प्रोत्साहित करने से सेवाभावी मानव समाज की स्थापना होती है। अच्छे कार्य करने वालों से प्रेरणा लेकर समाज मे व्यक्तित्व का नवनिर्माण होता है। इसलिए हर साल के शुरुआती माह जनवरी में समाज गौरव विकास समिति रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा महती आयोजन किया जा रहा है। कोरोना काल में भी हर साल यह आयोजन निर्बाध संपन्न हो रहा है। 

अनेक पुस्तकों का हुआ विमोचन

स्वगात भाषण  स्वागताध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू ने दिया।  छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शदाणी दरबार बोरियाकला नया रायपुर के सभा हाल में आयोजित कार्यक्रम में अनेक पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। प्रकाशक उमा बाई साहू द्वारा सामाजिक अभिनंदनावली का विमोचन कराया गया।  आनंद की खोज के लेखक लक्ष्मण प्रसाद साहू की पुस्तक का भी विमोचन हुआ। संतोष कुमार चौबे की किताब डेहरी का भी विमोचन किया गया। डॉ विभा रानी साहू भिलाई की किताब बदल रहा हिंदुस्तान की उद्घोषणा हुई। इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों को मासिक पत्रिका श्रीपुर एक्सप्रेस की प्रतियां संपादक आनंदराम साहू ने भेंट की। 

इनका हुआ मंच से सम्मान

राम अधार साहू रायपुर को  कर्मचारी नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट व अतुलनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।  घनाराम साहू भखारा को अभावग्रस्त होते हुए भी साहित्य सृजन, सीमा साहू दुर्ग को साहित्य व समाज सेवा, रोहिणी साहू बलौदाबाजार को समाज सेवा, रामकुमार साहू संकरी कुरूद को गायन-वादन, लक्ष्मण प्रसाद साहू साहित्य सृजन , इंद्राणी साहू भाटापारा, श्यामा देवी साहू रुद्री धमतरी समाज सेवा , डॉ नारायण प्रसाद साहू रायपुर शोध प्रबंध शिक्षा के लिए, ज्योति साहू रायपुर योग में उल्लेखनीय कार्य, बाबूलाल साहू घटारानी को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट अभिनय, भुनेश्वर साहू  सिरकट्टी आश्रम समाज सेवा, द्रोपती साहू कवियित्री कोसरंगी महासमुंद को साहित्य सम्मान, अमीर सिंह गरेवाल को  नेतृत्व क्षमता के लिए , गंगा प्रसाद गुप्ता भिलाई दुर्ग को व्यापार के साथ समाज सेवा के लिए, व्ही पार्थ सारथी राव रायपुर, संतोष कुमार चौबे बेमेतरा, निर्मल कुमार रिछारिया रायपुर, डॉ देवधर महंत जांजगीर, डॉ अनसूया अग्रवाल महासमुंद,  सुश्री ममता अहार  रायपुर, डॉ डिश्वर नाथ खुंटे रायपुर, पं. मनोज शुक्ला पुरानी बस्ती रायपुर,  कुमारी आर्या महोबिया रायपुर को खेल के क्षेत्र में, आनंदराम साहू महासमुंद को सकारात्मक पत्रकारिता और दानशीलता से समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए,किरण आडिल दुर्ग, महानंद साहू, सीताराम साहू,  वेदराम साहू दरगांव बीकेबाहरा, चेतन साहू बालोद,  द्रोण कुमार सार्वा, विष्णु प्रसाद साहू को समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान, इंटरनेशनल खिलाड़ी दामिनी साहू को योगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंच से सम्मानित किया गया। इनके अलावा अनेक चुनिंदा हस्तियों की अनुपस्थिति में समाज गौरव की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। 

संत युधिष्ठिर जी ने आयोजन को सराहा

मुख्य अतिथि संत डॉ युधिष्ठिर लाल ने इस अवसर पर कहा कि समाज के विद्वतजनों का सम्मान, चरित्रवान, प्रतिभा का सम्मान होना ही चाहिए। ये ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने स्वयं होकर समाज को कुछ न कुछ दिया है। प्रतिभा का सम्मान होने से प्रेरणा मिलती है। यह किसी एक जाति समाज तक सीमित नहीं है। सर्व समाज के प्रति समदृष्टि रखकर आयोजन किया जाता रहा है। बहुसंख्यक साहू समाज के प्रतिनिधि समाज को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा का प्रिय बनना है तो आपस में प्रेम रखिए। साहित्य समाज का दर्पण होता है। सेवा, सदभावना को आगे बढ़ाएं।  सदविचार का सम्मान होना चाहिए। जो यह समिति बखूबी कर रही है।

  •  " तनसुख निजसुख त्याग के किए महान काम।
  •   ऐसे प्रतिभाओं के सम्मान से भरा हुआ है धाम ॥ "

उन्होंने कहा कि यह आयोजन सर्वगुणसम्पन्न लोगों को प्रेरित करने वाला है। सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इससे सतत सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से आयोजन स्थगित करने की बनी सम्भावना पर उन्होंने कहा कि शुभ कार्य को कभी टालना नहीं चाहिए। इससे सतत सद्कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। अपर कलेक्टर भीखम चंद साहू ने भी संबोधित किया। संचालन नारायण लाल साहू ने किया। व आभार ज्ञापन पत्रकार अशोक कुमार साहू ने किया।

किसान धान की जगह पेड़ लगाएं, दस हजार रुपये प्रति एकड़ पाएं- विनोद

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। वन विभाग द्वारा ग्राम बेलसोंडा के रेलवे स्टेशन के पास आयोजित वन महोत्सव में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पौधरोपण कर वन महोत्सव की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने यहां सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख रूपए की देने की घोषणा की।


 वन विभाग द्वारा ग्राम बेलसोंडा के रेल्वे स्टेशन के पास वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक  चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि कलेक्टर डोमन सिंह, एसपी दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राशि महिलांग, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, जिपं सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, सरपंच भामिनी पोखन चंद्राकर मौजूद थे। 

एक पेंड़ लगाएं, सुरक्षा जरूर करें 

 संबोधन में संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को पौधरोपण करना चाहिए। पौधरोपण के बाद उसकी सुरक्षा व संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भले ही एक पेड़ लगाओ लेकिन पेड़ की सुरक्षा करना जरूरी है। वन विभाग की इस अभियान पर प्रसन्नता जताते हुए  चंद्राकर ने यहां सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख रूपए  देने की घोषणा की। 

वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की दी जानकारी 

उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में जिन किसानों ने खरीफ वर्ष में धान की फसल ली है, यदि वे धान की फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं तो उन्हें आगामी तीन वर्षों तक दस हजार प्रति एकड़, प्रति वर्ष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।  चंद्राकर ने शासन की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए लाभ उठाने का आव्हान भी किया। 

स्वागत भाषण देते हुए डीएफओ पंकज राजपूत ने इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाद इसके संसदीय सचिव चंद्राकर व अन्य अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता टेकराम सेन  तथा आभार प्रदर्शन रेंजर सालिकराम डडसेना ने किया।

महासमुन्द : महिला- बाल विकास जिला अधिकारी अनशन मामले में नया मोड़

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द के महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले का अनशन आज समाप्त हो गया है। बोदले ने संचालक महिला एवं बाल विकास दिव्या उमेश मिश्रा और कलेक्टर डोमन सिंह के समक्ष अनशन समाप्त किया। श्रीमती मिश्रा ने कलेक्टर के कक्ष में उन्हें लस्सी पिलाकर अनशन समाप्त करायी। महिला एवं बाल विकास अधिकारी बोदले बीते रविवार को अपने निवास पर रेडी-टू-ईट वितरण योजना में अनियमितता एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 टेण्डर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर अनशन पर बैठे थे।





संचालक महिला एवं बाल विकास दिव्या मिश्रा ने आज यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास अधिकारी के शिकायत बिन्दुओं की गठित जांच दल द्वारा आज महासमुन्द परियोजना ग्रामीण का जांच किया गया। प्रथम दृष्टया रेडी-टू-ईट गुणवत्तापूर्ण नहीं पाए जाने पर प्रगति महिला स्व-सहायता समूह बरोण्डाबाजार और एकता महिला स्व-सहायता समूह लभराखुर्द को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। संबंधित सेक्टर के दो पर्यवेक्षक शशि जायसवाल बरोण्डाबाजार एवं श्रीमती दीपमाला तारक लभराखुर्द को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।





संचालक दिव्या मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के क्रय में प्रथम दृष्टया में अनियमितता परिलक्षित हो रही है। फलस्वरूप वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 का संबंधित फर्म के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। प्रकरण की जांच पूर्ण होने पर दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज सिन्हा को कारण बताने नोटिस जारी किया गया है।


श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में महासमुंद अव्वल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद।  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के विभिन्न मानकों पर लॉकडाउन के बावजूद जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। इस मामलें में महासमुंद जिला पूरे छत्तीसगढ़ में आज की तारीख में मनरेगा के श्रमिकों को रोजगार दिलानें में शीर्ष पर है। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले की 549 ग्राम पंचायतों में 1467 काम चल रहें हैं। इनमें नया तालाब, तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण, मत्स्य पालन तालाब, भूमि सुधार, मेढ़ बंधान, नाला जीर्णोद्धार जैसे काम चल रहें है। इन कार्यों में 1,49,187 ग्रामीण श्रमिक काम कर रहे हैं।





549 ग्राम पंचायतों में 1450 से ज्यादा चल रहे काम





महासमुंद जिले की हर ग्राम पंचायत के प्रत्येक गांव में सभी वर्ग श्रेणी के मजदूर जो जॉबकार्डधारी है। उनके परिवार को 150 दिन का रोजगार और वन पट्टाधारियों को 50 दिवस का अतिरिक्त रेाजगार प्रदान करने का प्रयास लगातार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि मित्तल द्वारा किया जा रहा है। इसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आया है। महासमुंद जिला आज की तारीख में सर्वाधिक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने में प्रदेश में अव्वल है।





यह भी पढ़ें:- गोधन न्याय योजना: 32 गौठानों में गोबर खरीदी शुरू, 25 लाख का वर्मी कम्पोस्ट किया गया विक्रय





चालू वर्ष में एक लाख 68 हजार परिवारों को 56 लाख 53 हजार मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर डोमन सिंह ने मनरेगा में किए जा रहे कार्य के लिए मित्तल सहित सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और मनरेगा के टीम को बधाई दी। चालू वित्तीय वर्ष में 9,714 नवीन जॉब कार्ड प्रदाय किया गया है।





ग्रामीण श्रमिक को मिल रहा रोजगार





अधिकारियों ने बताया कि जिले में लगभग 10 हजार परिवारों ने 100 दिवस का कार्य पूर्ण किए है। जिले में लगभग 130 करोड़ से ज्यादा राशि के कार्य की स्वीकृति प्रदाय कर प्रत्येक जॉब कार्ड परिवार को न्यूनतम 100 दिवस रोजगार देने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही नए जॉब कार्ड के लिए आवेदन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत में दिया जा सकता है। साथ ही मजदूर द्वारा कार्य की मांग का मांग पत्र ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत में जमा करके 15 दिवस के भीतर कार्य पा सकते हैं।





यह भी पढ़ें:- कमार आदिवासी बच्चों और महिलाओं को परोसा जाएगा अंडा





अगर किसी को महात्मा गांधी नरेगा में मांग अनुसार 15 दिन में कार्य नहीं दिया जाता है तो तत्काल जिला पंचायत के टोल फ्री नंबर 18002336601 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिले में मनरेगा के तहत निर्माण कार्यो में मजदूरी करने वाली 13 गर्भवती महिलाओं को एक महीने के मातृत्व भत्ते के साथ प्रसूति अवकाश दिया गया है और इसी वित्तीय वर्ष में अब तक 18 महिलाओं को मातृत्व भत्ता दिया गया।





अधिकारियों ने दी जानकारी





अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी अन्य को इसमें आवेदन करना हो तो वो भी जनपद पंचायत के मनरेगा शाखा को दे सकते हैं। मनरेगा में यह राज्य पोषित योजना है। इसमें होने वाले खर्च का प्रावधान बजट में किया जाता है।





मातृत्व भत्ता





प्राप्त आवेदन अनुरूप मातृत्व भत्ता प्रदाय किया गया एक माह की रोजी 190 रुपए प्रति कार्य दिवस के हिसाब से 5700 रुपए मातृत्व भत्ते के रूप में दिए गए है, ताकि बच्चे और मां दोनों स्वस्थ रहे और सेहत दोनों की बनी रहे। इसके अलावा हितग्राहियों के लिए डबरी मछली पालन तालाब, नया तालाब, तालाब गहरीकरण, नहर जीर्णोध्दार, लूस बोल्डर, बोल्डर चेक डेम, गेबियन संरचना जैसे जल से संबंधित कार्य को प्राथमिकता छोटे वर्ग के किसान अपने भूमि और नालों पर अधिक उपजाऊ बनाने के लिए कार्य योजना तैयार कर कार्य कर सकते हैं।





यह भी पढ़ें:- भारत स्काउट गाईड संघ बागबाहरा ने मनाया स्काउट गाईड के जन्मदाता का जन्मदिवस, “चिंतन दिवस”





अपने खेत में जल संरक्षण, संवर्धन कार्यों, फलदार वृक्षारोपण कार्य, दिए जा सकते हैं आवेदन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या जिला पंचायत में अपने जॉब कार्ड के छाया प्रति के साथ दिया जा सकता है। महात्मा गांधी नरेगा का है एक ही नारा, प्रत्येक जॉब कार्ड को 100 दिन रोजगार प्रदाय करना है कर्तव्य हमारा।


कमार आदिवासी बच्चों और महिलाओं को परोसा जाएगा अंडा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। विशेष पिछड़ी जनजाति में शुमार कमार आदिवासी (Kamar tribal) परिवारों के 3 साल से 6 साल तक के बच्चों और 1 साल से 49 साल तक के बच्चियों और महिलाओं को अब आगामी 1 मार्च से हफ्ते में तीन दिन अंडा दिया जाएगा। इस पर होने वाला व्यय जिला खनिज न्यास निधि से किया जाएगा।





अंडा पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश





कलेक्टर डोमन सिंह (Mahasamund Collector Doman Singh) ने सोमवार को जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  मनोज सिन्हा को पूरी कार्ययोजना बनाकर आगामी 1 मार्च से कमार जाति परिवारों के 3 साल से 6 साल तक के बच्चों और 1 साल से 49 साल तक की बच्चियों और महिलाओं को उनके घर अंडा पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।





यह भी पढ़ें:- भारत स्काउट गाईड संघ बागबाहरा ने मनाया स्काउट गाईड के जन्मदाता का जन्मदिवस, “चिंतन दिवस”





महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने इसके लिए कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है और आगामी 1 मार्च से दिए गए निर्देशानुसार बच्चे, बच्चियों और महिलाओं को अंडा मुहैय्या कराया जाएगा। इस जनजाति को भारत सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत महासमुंद जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 फरवरी से कुपोषित बच्चों और 15 से 49 साल के चिन्हांकित एनीमिक महिलाओं को हफ्ते में तीन दिन गुणवत्तापूर्ण गरम पौष्टिक भोजन देने की शुरूआत हुई। इसके लिए भी राशि जिला खनिज न्यास निधि उपलब्ध कराई जा रही है।





कलेक्टर ने किया था कमार जनजाति से मुलाकात





कलेक्टर डोमन सिंह (Collector Doman Singh) की जिले इस महीने की 05 तारीख को विकासखंड बागबाहरा के भोथा गांव के गुलझर पारा पहुंचकर कमार जनजाति के बच्चों-परिवारों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा था। कलेक्टर का जाति के लोगों ने बांस से बनी हुई टोपी और टुकली माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत भी किया था। उन्होंने इस मौके पर व्यक्तिगत, सामुदायिक वनाधिकार और सामुदायिक वन संसाधन पट्टों और बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए थे। इसके अलावा कमार जाति के स्कूली बच्चों को अपने महासमुंद के सरकारी निवास पर भी आमंत्रित किया था।





यह भी पढ़ें:- इस कपल ने करवाया छत्तीसगढ़ के सरकारी हेलीकॉप्टर में फोटोशूट, फोटोज वायरल होते ही मचा तहलका, जानिए कौन हैं ये शख्स





जानकारी के मुताबिक महासमुंद सहित बागबाहरा और पिथौरा में कमार जाति (Kamar tribal) के परिवार निवासरत है। इनमें सबसे ज्यादा परिवार बागबाहरा विकासखंड में है। पूर्व वर्षों की सर्वे के मुताबिक जिले के 70 गांवों में कमार जनजाति के 671 परिवार थे। तब संयुक्त परिवारों में पुरूष की संख्या 1428 दर्ज है।





सर्वे कराने के निर्देश





तब अवयस्क रहे लड़के भी अब वयस्क होकर अलग परिवार के रूप में रह रहे हैं। मौजूदा आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। कलेक्टर ने कहा कि इसका सर्वे कराया जाए। ताकि कमार जनजाति परिवारों की सही-सही जानकारी मिल सके और हितग्राहियों को राज्य सरकार की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का उन्हें पूरा-पूरा लाभ दिलाया जा सके।





इन जिलों में रह रहे हैं कमार जनजाति





बता दें कि कमार जनजाति (Kamar tribal) गरियाबंद जिले के कुछ इलाकों सहित धमतरी जिले के साथ ही महासमुंद,बागबाहरा और पिथौरा विकासखंड में कुछ परिवार निवासरत है। ये जाति मुख्यत वनोपज संग्रहण और कुटीर कार्य, कृषि, मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले कमार जनजाति पिछड़े हुए गरीबी और अशिक्षा से घिरे हुए हैं।


प्रेस क्लब आहाता निर्माण के लिए भूमिपूजन, मनाया गया वसंतोत्सव

No comments Document Thumbnail


महासमुन्द। बसंत पंचमी के अवसर पर आज प्रेस क्लब महासमुन्द में आहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व महासमुन्द विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, वार्ड पार्षद मनीष शर्मा थे। अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू ने की।










सांसद निधि से प्रेस क्लब के लिए सांस्कृतिक भवन का निर्माण वर्ष 2017 में हुआ है। इसमें आहाता निर्माण कार्य की मांग लंबे अर्से से की जा रही थी। जिस पर विधायक मद से पांच लाख रुपये की सहर्ष स्वीकृति विधायक विनोद चंद्राकर ने दी है। शिलान्यास के साथ ही निर्माण कार्य का शुभारंभ निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा विभाग द्वारा कर दिया गया है।










इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू ने प्रेस क्लब के 45 साल के गौरवशाली इतिहास और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी मंचस्थ अतिथियों को दी।
मुख्य अतिथि विनोद चंद्राकर ने प्रेस क्लब में मिनी आडिटोरियम सह वाचनालय की मांग पर सैद्धान्तिक सहमति जताते हुए इसके लिए हर संभव प्रयास करने आश्वासन दिया। उन्होंने इसकी कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को दी है।नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने प्रेस क्लब के विभिन्न लंबित कार्यों को पूर्ण कराने की घोषणा की। उन्होंने कॉन्फ्रेंस हाल में स्वयं के व्यय से साउंड प्रूफ सिस्टम, फाल्स सीलिंग लगाने और पार्किंग स्थल को अध्यक्ष निधि से सुसज्जित करने की घोषणा की।










विशिष्ट अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए पार्षद मनीष शर्मा ने प्रेस क्लब के पास ओपन पार्किंग स्थल पर पेवर ब्लाक लगाने के लिए अपनी पार्षद निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।






इस अवसर पर शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने पांच हजार एक रुपये का स्वेच्छानुदान संस्था को देने की घोषणा की। उपस्थित पत्रकार और नागरिकों ने जन प्रतिनिधियों और शिक्षक की उदारतापूर्वक स्वेच्छानुदान का करतल ध्वनि से स्वागत किया। संचालन महासचिव रवि विदानी और आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष देवीचंद राठी ने किया









इस अवसर पर प्रमुख रूप से महासचिव रवि विदानी, श्रीरामकुमार तिवारी 'सुमन', बाबूलाल साहू, सालिकराम कन्नौजे, उपाध्यक्ष संजय महंती, सहसचिव संजय यादव, प्रचार संगठन मंत्री प्रभात महन्ती, सांस्कृतिक सचिव ललित मानिकपुरी, उत्तरा विदानी, प्रज्ञा चौहान, केपी साहू, आशुतोष शर्मा, विजय चौहान, जसवंत पवार, देवी चंद राठी, विपिन दुबे, भरत यादव, लोकेश साहू, पोषण कनौजे, महेेंद्र यादव, राजेेेश चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर उपस्थित थे।


20 लाख चोरी के मामले में गार्ड ही निकला मास्टरमाइंड, घर और गाड़ी के लालच में दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद. महासमुंद के सरायपाली में कल हुए सुमित सिनफेब व शुभम मार्ट में लगभग 20 लाख की चोरी की घटना का आज पर्दाफाश (Mahasamund theft case) पुलिस द्वारा किया गया। पुलिस ने घटना के 24 घण्टे के भीतर ही आरोपी व चोरी की गई पूरी राशि बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि दुकान में कार्यरत् सुरक्षागार्ड संजय कुमार यादव ही पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने आरोपी से चोरी हुए 20 लाख रूपए व घटना में प्रयुक्त पेचकश भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने घर बनाने और गाड़ी खरीदने के लालच में घटना को अंजाम दिया था। पूरे मामले में महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।





छत्तीसगढ़ में 10वीं -12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के पैटर्न में इस बार होगा बड़ा बदलाव, अब 32 की जगह मिलेंगे 20 पेजेस, पढ़िए पूरे बदलाव





पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने घटना की गंभीरता को देखते हुये सायबर सेल महासमुन्द एवं थाना सरायपाली टीम को आरोपी की पता तलाश करने हेतु निर्देशित किया। चार टीम का गठन किया गया। सभी टीम को अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकि सहायता के मदद से अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू किया एवं क्वह स्क्वाड के माध्यम से चोरी में प्रयुक्त कम्बल को सुघांकर छानबीन करना प्रारंभ किया तथा किराना दुकान व सुमित सिनफेब कपडा दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ करने का प्रारंभ किया गया। टीम प्रभारियों को छोटी सी छोटी जानकारी एकत्रित कर अज्ञात आरोपियों तक पहुचने हेतु हरसंभव प्रसाय करने निर्देशित किया गया।









सायबर सेल की टीम द्वारा मुखबीरों को सक्रिय कर एवं तकनीकी सहायता के मदद् से आरोपी के बारे में पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान घटना के परिस्थितीजन्य साक्ष्य व घटना स्थल का सूक्ष्मता से अघ्ययन करने से यह पता चला कि चोरी करने वाला व्यक्ति यही आस पास का है। जिसे दूकान में रखे नगद से ले कर के दुकान के अंदर व बाहर जाने का एक गुप्त रास्ता भी पता हैं तभी टीम द्वारा दुकान के आस पास 100 मी. के ऐरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया और दुकान में सीसीटीवी फुटेज की भी बारिकी से जाॅच कि तभी सभी प्राप्त फुटेजों को देख करके पुलिस टीम को यह संदेह हुआ कि घटना कोई दुकान का ही कर्मचारी मिला हुआ है।





दुकान में काम करने वालों से हुई पूछताछ





दुकान में कार्यरत् सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों, कैशियर व अन्य स्टाॅफ पूछताछ किया पूछताछ (Mahasamund theft case) दौरान दुकान में काम करने वाला सी.एम.एस. कंपनी का सुरक्षागार्ड संजय कुमार यादव से पूछताछ किया पूछताछ दौरान वह बताया कि वह रात्रि 09ः00 बजे अपनी ड्यूटी वही कार्यरत् नवीनराणा से बदल करके घर चला गया था। और बार-बार पूछताछ करने पर उसके बयानों विभिन्नता मिली तभी टीम द्वारा उसके हाव-भाव को देखकर सख्ती के साथ पूछताछ किया गया जिस पर से वह टूट गया।





ऐसे दिया अंजाम





गार्ड ने बताया कि उसे घर बनाने के लिए पैसे की जरूरत थी और वह जान रहा था कि 03-04 दिनों से बैंक बंद होने के कारण दुकान का बिक्री का रकम दुकान में ही पडा हुआ है। यह सोच कर उसके मन में लालच आ गया और वह जानता था कि रात्रि 09ः00 से सुबह 09ः00 तक तैनात सुरक्षा गार्ड नवीनराणा वह मेन गेट के पास ही रहता है वह अन्दर की तरफ कभी नही आता है। इसी मौका का फायदा उठाकर उसने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया और पूर्वक दुकान के लगे लाता को मौका देख करके रोजाना कि तरह दुकान का ताला बंद कर चाबी अपने मालिक बिहारी लाल अग्रवाल देता था किन्तु एक दिन पूर्व में नया ताला-चाबी खरीद कर ताला को बदल दिया और एक चाभी अपने मालिक व एक चाभी अपने पास रखा था और दुकान के पीछे से दुकान के अन्दर घुसा और सीसीटीवी से बचने के लिये वही पास में पडा कंम्बल को ओढकर कैश काॅउन्टर में रखे नगदी रकम को ड्राज को तोडकर चुरा कर ले जाना बताया। फिर जा करके कैश काॅउन्टर के ड्राज के अन्दर रखे कैश रकम को पेचकश लगा करके व तोड करके चोरी करना स्वीकार किया।





उत्तराखंड आपदा का 9वां दिन : अब तक 56 शव बरामद, 149 लोग अभी भी लापता





ये था पूरा मामला





सरायपाली (Mahasamund theft case) के सुमीत कपड़ा बाजार में 20 लाख रुपए नगदी रकम की चोरी हुई थी। घटना रविवार देर रात की थी। जहां सुबह 7 बजे चौकीदार को दुकान का शटर टूटा और उठा हुआ दिखा, जिसके बाद मालिक को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे संचालक बिहारी अग्रवाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।





पुलिस ने CCTV फुटेज से शुरू की जांच





मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। चोरी की घटना की सीसीटीटी कैमरे में तस्वीर थी, लेकिन चोर पहचान में नहीं आ रहा था। उसने कंबल ओढ़ रखा था। सरायपाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। रविवार की देर रात अज्ञात चोर ने सुमीत कपड़ा बाजार में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सरायपाली के पदमपुर रोड में सुमीत बाजार स्थित है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर शुभम मार्ट नामक किराना स्टोर है और इसी के ऊपरी माले में सुमीत कपड़ा बाजार है। बाजार के भीतर जाने का रास्ता भी शुभम मार्ट के भीतर से ही है। अज्ञात चोर ने शुभम मार्ट के शटर को तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। यहां भीतर पहुंचने के बाद आरोपी ने कंबल ओढ़ लिया और सुमीत बाजार के कैश काउंटर का गल्ला तोड़कर उसमें रखे 20 लाख 6 हजार कैश लेकर फरार हो गया। जांच के लिए साइबर सेल की टीम भी पहुंची।। बलौदाबाजार जिले से डाग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया था लेकिन उससे खास मदद नहीं मिली। डाग इधर उधर भटककर लौट आया।





गल्ले में थी दिन की बिक्री की रकम





पुलिस के अनुसार सुमीत बाजार के संचालक बिहारी अग्रवाल ने बताया कि गल्ले में तीन दिन की बिक्री का कैश रखा हुआ था। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जो भी बिक्री हुई, उसकी रकम गल्ले में रखकर लॉक कर दिया गया था। क्योंकि बैंक बंद होने के कारण इसे सोमवार की सुबह बैंक में जमा कराया जाना था। सुबह जब दुकान पहुंचे तो ऊपर दुकान का शटर उठा हुआ था और भीतर कंबल बिखरा हुआ था। भीतर कैश काउंटर में जाकर जब देखा गया तो वह खाली मिला।


महासमुन्द में एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन

No comments Document Thumbnail

जिला मुख्यालय महासमुन्द में आज 13 फरवरी को एक शाम शहीदों के नाम का खास आयोजन किया गया है। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में संध्या 07 बजे से 11 बजे तक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी।





यह भी पढ़ें:- यात्रीगण कृपया ध्यान दें : पुणे से हावड़ा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आज से





सिटी कोतवाली महासमुन्द के सामने हाईस्कुल मैदान में रंगारंग कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में विनोद सेवन लाल चन्द्राकर संसदीय सचिव छत्तीसगढ शासन एवं विधायक महासमुन्द, द्वारिकाधीश यादव संसदीय सचिव छत्तीसगढ शासन एवं विधायक खल्लारी, देवेन्द्र बहादुर सिंह अध्यक्ष छ.ग. वन विकास निगम एवं विधायक बसना, किस्मत लाल नंद उपाध्यक्ष छ.ग. अनुसूचित जनजाति प्राधिकरण एवं विधायक सरायपाली और डोमन सिंह कलेक्टर महासमुन्द उपस्थित रहेंगे।





सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति





पुलिस महानिदेशक दुर्गेश माधव अवस्थी, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आनंद छाबडा, जिला पंचायत सीईओ रवि मित्तल जिला पंचायत महासमुन्द अध्यक्ष उषा पटेल, प्रकाश चन्द्राकर नगर पालिका अध्यक्ष महासमुन्द, रश्मि चन्द्राकर जिला अध्यक्ष क्रांग्रेस महासमुन्द कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। टीवी कलाकार जाकिर हुसैन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।


दो सरपंचों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी, एक सचिव भी निलंबित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद के पिथौरा जनपद पंचायत के धनोरा ग्राम पंचायत की सरपंच लक्ष्मी पटेल और सानटेमरी ग्राम पंचायत की सरपंच रंभा यादव पर मनरेगा कार्यों में रूचि न लेना, वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराए जाने वाले कार्यों के प्रशासकीय स्वीकृत नहीं कराने जैसे कई कामों के कारण दोनों सरपंचों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत की गई है।





यह भी पढ़ें:- वेलेंटाइन वीक मनाने प्रेमी पहुंचा शादीशुदा प्रेमिका के घर, पति ने दोनों को उतारा मौत के घाट





मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रवि मित्तल ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा को पत्र लिखकर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है।





भंवरचुवा ग्राम पंचायत का सचिव निलंबित





जनपद पंचायत बसना के भंवरचुवा ग्राम पंचायत के सचिव कपूरचंद ताण्डी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रवि मित्तल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके लिए उन्होंने आदेश भी जारी कर दिया है।





यह भी पढ़ें:- Update- वैलेंटाइन वीक में एकतरफा प्यार का दर्दनाक अंजाम, बीएड की छात्रा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या





तांडी को शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही बरतनें और जनपद पंचायतों के बैठकों में बिना सूचना के अनुपस्थित रहना जैसे अन्य शासकीय कार्यों को शुरू न करना और आदेश, निर्देश की अव्हेलना के कारण निलंबित किया है।





निलंबन का आदेश जारी





सचिव को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन और अपील) नियम 1999 के नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जारी निलंबन अवधि में कपूरचंद तांडी का मुख्यालय जिला पंचायत महासमुंद निर्धारित किया गया है। इस निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तें की पात्रता होगी।





यह भी पढ़ें:- वायरल वीडियो के बाद SDM ने की कार्रवाई, पैसों की मांग करने वाले दोनों पटवारी निलंबित





बता दें कि हाल ही में 2 पटवारियों का पैसे की लेनदेन की मांग करते हुए एक वीडियो वायरल (Patwari Suspended Corruption charges) हुआ था। जिस पर कार्रवाई करते हुए रायपुर SDM ने डंगनिया के पटवारी विजय कुमार साहू और भाटागांव के पटवारी भाईलाल अनंत को निलंबित कर दिया था। दोनों को जमीन नामांतरण और राजस्व दस्तावेज को ऑनलाइन करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।


महासमुंद के इस घर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने अचानक दी दबिश तो हुआ ये खुलासा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद (Sex racket in Mahasamund Chhattisgarh) जिले में एक बार फिर देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। महासमुंद पुलिस ने रेड द्वारा एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस की टीम ने घटना स्थल से चार लड़कियों और दो लड़कों को रंगे हाथों पकड़ा है। पकड़ी गयी युवतियों में तीन तुमगांव और एक दुर्ग अहिवारा की रहने वाली है। सभी को गिरफ्तार कर उनसे इस मामले में पूछताछ की जा रही है।





इस BJP नेता के होटल में चल रहा था देह व्यापार और अय्याशी, पुलिस ने दी दबिश तो पकड़े गए 9 लड़के- लड़कियां





मुख़बिर की सूचना पर हुई कार्रवाही





जानकारी के मुताबिक तुमगांव (Sex racket exposed in Tumgaon Mahasamund) पुलिस को सूचना मिली थी कि ओवर ब्रिज के पास एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद आज दोपहर में पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुये छह लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये आरोपियों में चार युवतियां है और दो युवक है, जिनके नाम रामप्रकाश पांडे और सूर्य प्रकाश शर्मा है। दोनों आरोपी उप्र के रहने वाले बताये जा रहे है।





रेड के दौरान जब्त किया गया ये सामान





वहीं पुलिस ने मौके से कंडोम से भरे तीन काटून भी जब्त किये है। भारी मात्रा में कंडोम मिलने से पुलिस को संदेह है कि आरोपियों का तार और भी कई लोगों से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई थाने में की गई है। साथ ही इस संबंध में पूछताछ भी जारी है।





तुमगांव : देह व्यापार के अड्डे पर दबिश, पुलिस गिरफ्त में 6 आरोपी





पहले भी पकड़ा गया था एक रैकेट





बता दें इसके पहले भी तुमगांव (Sex racket in Mahasamund Chhattisgarh) के एक होटल में छापामार कार्रवाई कर युवक और युवतियों को देह व्यापार करते पकड़ा था।


Press Club Mahasamund: आहाता निर्माण की स्वीकृति, प्रतिनिधि मंडल ने जताया कलेक्टर का आभार

No comments Document Thumbnail





प्रेस क्लब महासमुन्द (Press Club Mahasamund) के प्रतिनिधि मंडल ने आज कलेक्टर डोमन सिंह से भेंटकर आभार ज्ञापित किया। दरअसल, प्रेस क्लब के लिए सांसद मद से निर्मित सांस्कृतिक-साहित्यिक भवन में विधायक निधि से आहाता निर्माण प्रस्तावित है। संसदीय सचिव व महासमुन्द विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पांच लाख रुपए की स्वीकृति अपने विधायक मद से दी है। कोरोना संक्रमण काल की वजह से निर्माण और विकास कार्य लंबित था। आहाता के अभाव में सुअर और मवेशियों के जमावाड़ा से प्रेस क्लब परिसर में गंदगी फैल रही थी। जिस ओर प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू द्वारा ध्यानाकर्षण कराए जाने पर कलेक्टर डोमन सिंह ने आहाता निर्माण की तत्काल स्वीकृति देते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को कार्य एजेंसी बनाया है।
आरईएस के कार्यपालन अभियंता भोला राम चंद्राकर ने कार्यादेश जारी कर तीन महीने में कार्य पूर्ण करने ठेकेदार को निर्देशित किया है।





प्रेस क्लब (Press Club Mahasamund) के लिए निर्मित सांस्कृतिक भवन में आहाता निर्माण हो जाने से गंदगी से निजात मिलेगी और वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी होगी। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की गतिविधियों के लिए बने परिसर की स्वच्छता और विकास में सक्रिय भगीदारी के लिए कलेक्टर का गुलदस्ता भेंटकर सम्मान और आभार प्रदर्शन किया गया। प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष आनंदराम साहू, उपाध्यक्ष संजय महंती, महासचिव रविंद्र विदानी, संगठन प्रचार मंत्री प्रभात महंती शामिल थे। इस अवसर पर कलेक्टर कक्ष में जिला पंचायत सीईओ डॉ रवि मित्तल विशेष रूप से उपस्थित थे।





केंद्र सरकार जल्द दे सकती हैं नौकरीपेशा लोगों को खुशख़बरी!! हफ्ते में होंगे सिर्फ 4 वर्किंग डे और 3 छुट्टियां





शाम साढ़े पांच से 6 बजे तक मिल सकेंगे मीडियाकर्मी





जिले की गतिविधियों की जानकारी, बाईट आदि के लिए जिला मुख्यालय के मीडियाकर्मी बिना पूर्व अपॉइंटमेंट के कलेक्टर से शाम साढ़े पांच से 6 बजे के बीच अपनी आवश्यकतानुसार नियमित रूप से मिल सकते हैं। मीडिया से समन्वय और विकास में मीडिया के सकारात्मक पहल के लिए यह व्यवस्था की गई है। प्रेस क्लब प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर कलेक्टर ने यह व्यवस्था की है। कलेक्टर ने प्रतिदिन आधा घंटा का समय मीडिया के लिए रिजर्व किया है। इस निश्चित अवधि में आम नागरिकों से कलेक्टर की मुलाकात नहीं हो पाएगी।





पत्रकारों को कोविड टीकाकरण में प्राथमिकता देने पहल





प्रेस क्लब प्रतिनिधि मंडल ने फील्ड में कार्यरत पत्रकारों को प्राथमिकता के साथ कोविड-19 का टीका लगाए जाने की मांग रखी। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि प्राथमिकता का निर्धारण राज्य स्तर से हो रहा है। फिर भी हर सम्भव प्रयास रहेगा कि मीडिया के लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए उन्होंने जनसंपर्क विभाग को पत्रकारों की सूची अपडेट करने कहा। इसमें सहयोग करने का आग्रह उन्होंने प्रेस क्लब पदाधिकारियों से किया।


PG College Mahasamund: अलुमनी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, सालभर की कार्ययोजना पर मंथन

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुन्द अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) की नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई।









अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) में उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव डॉ. दुर्गावती भारतीय, सहसचिव खिलावन बघेल, कोषाध्यक्ष अजय राजा, संयोजक डॉ. रीता पांडेय, सहसंयोजक डॉ. जया ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्यों में लक्ष्मण पटेल, अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, चमन चंद्राकर, महेश राजा, अजीज कुरैशी, अनिल शर्मा, माधवराव टाकसाले, आनंदराम साहू, तारिणी चंद्राकर, मनीष शर्मा, अजय थवाईत, ईश्वर चंद्राकर, डॉ. प्रदीप साहू, प्रीतम विश्वकर्मा, भारती सोनी, महाविद्यालय सदस्यों में डॉ. मालती तिवारी, सीमारानी प्रधान, मुकेश पेंदरिया कुल 26 सदस्यों की विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञ टीम बनाई गई है।









बैठक में बनी वार्षिक कार्ययोजना





बैठक में अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर ने समिति की वार्षिक कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) के योगदान की प्रस्तावना रखी। कॉलेज से पढ़ कर निकले विभिन्न बैचों के विद्यार्थियों, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई है। सभी को एक मंच पर लाकर वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कराने, प्रतिभाओं का सम्मान करने, करियर गाइडेंस की रूपरेखा तय की गई।





सफलता की कहानी पर केंद्रित पत्रिका का प्रकाशन





अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) अध्यक्ष के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष और अलुमनी एसोसिएशन प्रबंधकारिणी सदस्य आनंदराम साहू ने प्रस्ताव रखा कि पीजी कॉलेज से निकल कर विभिन्न क्षेत्रों में नामी गिरामी पदों पर आसीन, समाज सेवा कर रहे लोगों के जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी पर केंद्रित पत्रिका का प्रकाशन कराया जाए, जो विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होगा। इस पर आम सहमति बनी।





इन एजेंडों पर हुई चर्चा





समिति की सचिव डॉ. दुर्गावती भारतीय ने वर्ष 2017 से 19 तक बीते तीन साल में अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए समिति में सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने पर जोर दिया। साथ ही एजेंडे पर चर्चा करते हुए 7 मई 2021 को महाप्रभु वल्लभाचार्य जयंती मनाने, जुलाई में पौधरोपण, सितम्बर में करियर गाइडेंस कार्यशाला, दो अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान और जागरूकता कार्यक्रम, नवम्बर में वार्षिक आमसभा आयोजन के साथ ही सांस्कृतिक-साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।





यह भी पढ़ें:- 10-12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को अब 4 के बजाय 3 असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य





समिति संयोजक डॉ. रीता पांडेय ने मैदान समतलीकरण और ओपन जिम के लिए प्रयास करने का प्रस्ताव रखा। जिसके लिए क्रमशः पार्षद मनीष शर्मा और दाऊलाल चंद्राकर को जिम्मेदारी सौंपी गई।





वैचारिक भिन्नताएं दरकिनार, सर्वांगीण विकास पर जोर






अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) संरक्षक और प्राचार्य डॉ. ज्योति पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि तमाम वैचारिक भिन्नताओं के बीच सामंजस्य स्थापित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने बेहतर कार्य के लिए अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) की सराहना की।





स्वस्फूर्त उठे सहयोग के लिए हाथ





अलुमनी एसोसिएशन (Alumni Association) में सहयोग के करने लिए समाजसेवी खुलकर सामने आ रहे हैं। उद्दयन भारती, भारती सोनी, तारिणी चंद्राकर, साधना राहटगांवकर ने रजत पदक के लिए धनराशि देने, मनीष शर्मा ने पीतल का दीपदान पात्र देने, अजय राजा ने आलमारी, राजेश शर्मा ने सोफा देने का संकल्प किया है। बैठक का संचालन राजेश शर्मा और आभार ज्ञापन डॉ. रीता पांडेय ने किया।


दसवीं फेल होकर शुरू की नौकरी, अब करोड़पति किसान हैं आनंदराम

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कभी वह दसवीं फेल शासकीय सेवक था। आज सुशिक्षित और समृद्ध किसान हैं। 74 वर्षीय आनंदराम पटेल (Farmer Aanandram Patel Success story) के जीवन संघर्ष की कहानी प्रेरणादायी है। वह अपने जमाने में 10 वी फेल था। 43 साल पहले महासमुन्द के दूरस्थ अंचल के गॉव कोकड़ी में रहते थे। परिवार समेत इस गॉव में किसानी करते और अपने परिवार का जीविका उपार्जन करते थे।खेती और गोपालन से परिवार का गुजारा चल जाता था। 24 सदस्यों का परिवार था। घर में हर काम सहभागिता से होता था।दसवीं फेल होने के बवाजूद उस जमाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर आनंद का चयन हो गया। सरकारी नौकरी लग गया कहकर चल पड़े। तब वैक्सीनेटर के नाम से जाना जाता था। नौकरी करते- करते पढ़ाई जारी रखी। मैट्रिक, कालेज की पढ़ाई करके स्नातकोत्तर डिग्री हासिल कर लिया। स्वच्छता निरिक्षक (सेनेटरी इंस्पेक्टर) के पद पर सरकारी नौकरी मिल गयी। बावजूद अपनी धरती-अपने लोगों के प्रति लगाव कम नहीं हुआ।





Read More- प्रधानमंत्री आवास को लेकर गंभीर नहीं है छत्तीसगढ़ सरकार !





पचास साल बाद भी याद है ‘‘गुरूमंत्र"





कोकडी गॉव मे रहने वाले आनंदराम पटेल पास (Chhattisgarh's Farmer Story) के गांव खट्टा के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते थे। उस समय के गुरूजी संगमलाल पाठक की उन्हे बहुत सारी बातें 'गुरूमंत्र' आज भी याद हैं। पुरानी यादों में खोते हुए आनंदराम मानवीय शिक्षा शोध केन्द्र तेंदुवाही के संचालक गेंदलाल कोकड़िया से खास बातचीत में बताते हैं कि गुरूजी अक्सर कहा करते थे ‘‘इज्जत दोगे, तो इज्जत मिलेगा। ‘‘ इस गुरूमंत्र को वे आज भी आत्मसात किये हुये हैं। और हर छोटे-बडे,गरीब-अमीर,मजदूर-किसान,उद्योगपति सभी को समान इज्जत देते हैं। जिससे उनका सारा काम आसानी से हो जाता है।





Farmer Aanandram Patel Success story
Farmer Aanandram Patel Success story




वैक्सीनेटर ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता के नौकरी लगने के बाद जब गुरूजी से मिलने महासमुंद पहुंचे तब उस समय 10वी फेल थे। गुरूजी संगमलाल ने कहा- ‘‘बेटा क्या कर रहे हो? रायपुर में ।आनंदराम बोले ,अब नौकरी लग गया। मजे से हूँ ,अब क्या पढ़ाई करना। इस पर गुरूजी डांटे और बोले ‘‘तुम्हारे जैसा कोई मूर्ख होगा ? " पढ़ाई कभी खत्म नही होती है। ये तो जन्म-जन्मांतर तक का ज्ञान है। पढ़ने वाले कभी रिटायर नहीं होता। जिसने अपने आपको ‘‘अपडेट‘‘ करना बंद कर दिया, वह ‘‘कबाड़‘‘ हो जाता है। इस गुरूमंत्र को याद कर ही वे आगे की पढ़ाई पूरी किये ।






Read More- सरकार बेच रही LIC की हिस्सेदारी, क्या पॉलिसीधारकों पर होगा कुछ असर ?





करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं आनंदराम





कोकड़ी गाॅव के किसान आंनदराम पटेल (Farmer Aanandram Patel Success story) जो 43 साल तक स्वच्छता निरिक्षक,सेनेटरी इंस्पेक्टर की रायपुर राजधानी में नौकरी किये। जिनका छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 कमरों का आलिशान मकान है।रायपुर के मकान को अपने सुपुत्र संतोष के हवाले करते हुए कहा कि ‘‘मुझे मेरी जन्मभूमि बुला रही है।" और वापस गॉव आकर 30 एकड़ जमीन खरीदी। छोटा सा मकान बनाकर पिछले 6 वर्षो से खेती कर खुशहाली के साथ जी रहे हैं। बचपन के अपने मित्रों के साथ गुजर-बसर कर रहे हैं।इंस्पेक्टर को देखकर कोई पहचान नहीं पायेगा। हाथ में रॉपा,बदन में बनियान और लुंगी। रायपुर में सुगर की दवाई खाते थे,गॉव आने के बाद अब इसकी जरूरत ही नहीं।





आनंदराम पटेल का जीवन सबके लिये प्रेरणास्पद है। जननी और जन्मभूमि का प्यार स्वर्ग से भी बढ़कर होता है। यह आनंद ने साबित कर दिया है।


पुलिस मेरा परिवार, इनके स्वास्थ्य के लिए मैं हमेशा तैयार- प्रफुल्ल

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा है कि पुलिस जवानों का परिवार उनका परिवार है। परिवार के स्वास्थ्य के प्रति चिंतन करना उनकी जिम्मेदारी है। इसलिए पुलिस लाइन महासमुन्द (Health camp in Mahasamund policeline) में आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में 138 लोगों को लाभान्वित किया गया।





स्वास्थ्य शिविर के लिए एसएमसी हॉस्पिटल मोवा रायपुर के चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम पहुचीं थी। जिसमें कार्डियोलॉजी डॉक्टर सतीश सूर्यवंशी, गायनोलॉजी डॉक्टर प्रज्ञा सूर्यवंशी, आर्थोपेडिक डॉक्टर रोहित दुबे एवं न्यूरोसर्जन डॉक्टर अमित जैन व उनकी चिकित्सा टीम उपस्थित थे।





Health Camp in Mahasamund




Read More- गाड़ी का इंश्योरेंस रिन्यू करवाने से पहले पढ़े ये खबर, बचा सकते है अपने पैसे





शिविर में विभिन्न रोगों से परेशान पुलिस जवानों एवं उनके परिवार के माता-पिता, पत्नी-बच्चों का शारीरिक जांच पश्चात दवाई एवं बेहतर चिकित्सा सलाह दी गयी। साथ ही ईको, ईसीजी, ब्लड-शुगर, बीपी, लिपिड प्रोफाइल, एच बी वन सी टेस्ट की सुविधा इस शिविर में उपलब्ध कराई गई। महिला रोगों के लिए गायनोलॉजी डॉक्टर प्रज्ञा सूर्यवंशी ने शिविर में उपस्थित महिलाओं की जांच की व बेहतर परामर्श दिया गया।






स्वास्थ्य शिविर (Health camp in Mahasamund policeline) का लाभ पुलिस जवानों एवं उनके परिवार वालों के साथ-साथ बेमचा, परसदा के ग्रामीणों को भी मिला। निःशुल्क स्वस्थ शिविर की जानकारी होने पर आस-पास के ग्रामीण, आम नागरिको ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द के संयोजन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में विगोर फाउंडेशन के रंजीत अग्रवाल की महती भूमिका रही।





Health Camp in Mahasamund




Read More- छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बदले गए जिलों के नोडल अधिकारियों के प्रभार






स्वास्थ शिविर में कलेक्टर महासमुन्द डोमन सिंग, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला सेनानी अनुज कुमार एक्का, डीएसपी तिलेश्वर यादव एवं रक्षित निरीक्षक नीतीश आर नायर विशेष रूप से उपस्थित थे।


एक दिन के मुख्यमंत्री की तर्ज पर बना एक दिन का थानेदार, जानें किसे और कैसे मिला ये मौका

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द जिले के बुंदेली पुलिस चौकी प्रभारी विकास शर्मा ने आज एक अभिनव प्रयोग करते हुए ग्राम बुन्देली के एक युवा, जो पुलिस ग्राउंड बुन्देली में पुलिस भर्ती के लिए पसीना बहा रहे हैं। उनमें से एक युवा का उन्ही के बीच ड्रा से चुनाव कर कार्यालयीन समय का प्रतीकात्मक (1 Day station INcharge in Mahasamund) रूप से चौकी प्रभारी बनाया ।





चौकी प्रभारी बोले- समझें वर्दी की अहमियत





आज सुबह 10 बजे चुने हुए युवा टिकेश्वर दीवान को चौकी प्रभारी का चार्ज देते हुए कहा कि वर्दी पहनने की अहमियत समझें। पुलिस कैसे कार्य करती है अनुभव करके देखें। इससे वर्दी को हासिल करने की जुनून आ जायेगी । आज के बाद भर्ती प्रक्रिया में आप सफल हो और इस बुन्देली गांव में आकर आप अपनी सेवा दें। ऐसी सबकी शुभकामनाएं हैं।





Read More- महिला SI का ट्रेनिंग इंस्पेक्टर ने बनाया MMS, शादी नहीं करने के लिए करता था ब्लैकमेल, तंग आकर…





बुन्देली गांव अवैध शराब के लिए था कुख्यात





बुन्देली गांव कभी अवैध शराब के लिए कुख्यात था। यहां करीब हर घर मे अवैध महुवा शराब बनाया जाता था। वहां के युवाओं की एक टीम चौकी प्रभारी विकास शर्मा, शिक्षक अभिषेक सिंग ,अक्षय सिंग ,टिकेश्वर दीवान के नेतृत्व में लगातार प्रयास कर रही है। बुन्देली अवैध महुआ शराब के गिरफ्त से बाहर आकर अपनी पुरानी पहचान हासिल करें । इसी कड़ी में आज ग्राम बुंदेली के एक युवा को चौकी प्रभारी का दायित्व देकर गांव में बदलाव को एक नया आयाम दिया गया।





माता पिता का आशीर्वाद लेकर की शुरुवात





प्रतीकात्मक चौकी (1 Day station INcharge in Mahasamund) प्रभारी ने नए चौकी प्रभारी का चार्ज ग्रहण कर अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर अपने कार्य की शुरुवात की। उसके बाद ग्राम भ्रमण कर लोगों को अवैध शराब नहीं बनाने व ट्रैफिक नियमों का पालन करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेलमेट पहनना व ट्रैफिक नियमों का पालन करना कितना जरूरी है। इसके साथ ही नए चौकी प्रभारी गांव के बच्चों ,युवाओं के साथ पूरे गांव का एवं क्षेत्र का भ्रमण कर नशामुक्ति का संदेश दिया।अपने बीच के एक आदिवासी युवक को इस प्रकार मौका दिए जाने से सभी में खुशी का माहौल था। टिकेश्वर दीवान का भाई भी C.I.S.F में देश के लिए अपनी सेवाएं दे रहा है। विकास शर्मा के इस प्रकार मौका देने से पूरे क्षेत्र में उनके इस कार्य की सर्वत्र प्रसंशा हो रही है।


Chunnilal Sahu: जमीन से उठकर 'सर्वोच्च सदन' तक का सफर

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित है छोटा सा गांव मोंगरापाली। गांव का लाल, चुन्नीलाल वर्तमान में महासमुन्द संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। वे लघु-सीमांत किसान परिवार से हैं। सांसद (MP Chunni Lal Sahu) बनने के बावजूद जब भी उन्हें मौका मिलता है, अपने खेत में वे हल चलाते (नागर जोतते) नजर आते हैं। चुन्नीलाल गांव में पैदा हुए, जमीन से जुड़कर भाजपा संगठन का काम किया।




देखें VIDEO:-





https://youtu.be/OB39G3WCoXs




2013 में वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए खल्लारी से विधायक चुने गए। अब 2019 से महासमुंद संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। नई दिल्ली के एक मैग्जीन ने देश के शीर्ष 25 सांसदों में उन्हें स्थान दिया है। सर्वे  रिपोर्ट के अनुसार चुन्नीलाल की गिनती देश के 'जागरूक सांसद' में हैं। उनका फर्श से अर्श तक का राजनीतिक सफर बहुत ही रोमांचक है। और आम आदमी के लिए प्रेरणास्पद है।





वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम साहू से साक्षात्कार (MP Chunni Lal Sahu)





वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम साहू से एक खास साक्षात्कार में उन्होंने जमीन से उठकर सर्वोच्च सदन तक पहुँचने की दास्तान खुलकर कही। पेश है साक्षात्कार के प्रमुख अंश, उन्हीं की जुबानी-
 





सवाल- आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि क्या है, आप राजनीति में कैसे और क्यों आए ? 





चुन्नीलाल- मैं एक साधारण किसान परिवार से हूं। पिताजी सुखराम साहू भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता थे। नाना जीवनलाल साव मीसाबंदी रहे हैं। बचपन में स्कूल शिक्षा के दिनों की बात है, घर में आपातकाल की खूब चर्चा होती थी। इसका मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। चचेरे भाई स्वर्गीय भाऊलाल साहू संघ के जमीनी कार्यकर्ता थे। उनके साथ अक्सर रायपुर के गद्रे भवन स्थित पार्टी कार्यालय जाना होता था।





किसान आंदोलन और कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई





अन्याय और अत्याचार की बातें सुनकर मन मस्तिष्क में हलचल पैदा होती है। मैं बचपन में ही संघ परिवार और भाजपा के विचारधारा से जुड़ गया। विद्या भारती धर्मजागरण विभाग से जुड़ाव था। जनसेवा की भावना से जुड़कर कार्य करता रहा। राजनीति में यकायक कैसे कदम पड़े, कहना कठिन है। मेरी (MP Chunni Lal Sahu) सेवा भावना और संगठन क्षमता को देखकर भाजपा मंडल और जिला स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई।





सात हजार वोटों के अंतर से विधायक निर्वाचित





सबकुछ अच्छे से निभाता रहा। अचानक 2013 में मुझे खल्लारी विधानसभा से मैदान में उतारा गया। यह मेरे जीवन का पहला चुनाव था। और मैं करीब सात हजार वोटों के अंतर से विधायक निर्वाचित हुआ। 






 सवाल- कभी आपने सोचा था विधायक और सांसद बनेंगे? 





चुन्नीलाल- साधारण किसान परिवार का होने से विधायक और सांसद बनने का सोचना भी दिवा स्वप्न से कम नहीं था। जब 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह का फोन आया और मुझे चुनाव लड़ने कहा गया तो मैं हैरान था। जुबां पर शब्द नहीं आ रहे थे। "चुप कैसे हो गए? डॉ रमन सिंह के सवाल पर मैंने कहा- भाई साहब! गरीब किसान परिवार से हूं। चुनाव बहुत खर्चीला हो गया है, मैं कैसे चुनाव लड़ पाऊंगा?उन्होंने दो टूक कहा-तुम्हें चुनाव लड़ना है, तैयारी करो।" इस तरह अप्रत्याशित रूप से मुझे टिकट मिली। विधायक भी बन गया, लेकिन तब यह नहीं सोचा था कि मैं कभी सांसद भी बन सकता हूं।





उद्धव सरकार ने घटाई पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा






सवाल- पांच साल विधायक कार्यकाल की आपकी उपलब्धि क्या है?





चुन्नीलाल- वर्ष 2013 से 2018 तक पांच साल खल्लारी (छत्तीसगढ़ विधानसभा) से विधायक रहा। मेरे कार्यकाल की उपलब्धि सिंचाई, शिक्षा और आवागमन के लिए सड़कों का जाल बिछाया जाना प्रमुख है। कांदाजरी डायवर्सन से वर्तमान में 17 गांव के दो हजार एकड़ जमीन की सिंचाई हो रही है। दूरस्थ अंचल तक हाई स्कूल शिक्षा और गांव-गांव में पक्की सड़क मार्ग का विस्तार किया है। जनसामान्य से निरंतर संपर्क में रहना, सबके सुख-दुख में सहभागिता निभाना मेरी प्रमुख उपलब्धि है।





सवाल- डेढ़ साल के संसदीय कार्यकाल की कोई बड़ी उपलब्धि है? 





चुन्नीलाल- पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी, सब पर खरा उतरने जी-जान लगा दिया। संसदीय क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। महासमुन्द संसदीय मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए केंद्र सरकार के समक्ष पहल और इसे मूर्तरूप में लाने निरंतर प्रयास अब तक की मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। 






सवाल- राजनीति में कोई बड़ा सपना, जिसे पूरा करना है? 
 





चुन्नीलाल- मैंने लोकसभा चुनाव के दौरान ही मगध  (महासमुन्द-गरियाबंद-धमतरी) परियोजना की परिकल्पना की है। जैसे ओड़िशा का नुआपाड़ा जिला 1936 तक तत्कालीन महासमुन्द तहसील का हिस्सा था। तब नुआपाड़ा का कालाहांडी क्षेत्र की पहचान पलायन और भुखमरी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर थी।





Horoscope 11 January 2021: आज का राशिफल- इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान





कालाहांडी के समन्वित विकास के लिए केबीके (कालाहांडी-बलांगीर-कोरापुट) परियोजना बनाई गई।जिससे क्षेत्र का विकास हुआ और आज यह क्षेत्र भुखमरी मुक्त है। वैसे ही मगध परियोजना से महासमुन्द संसदीय क्षेत्र के समन्वित विकास की जरूरत है। इस परियोजना को लागू करने के लिए लोकसभा में निरंतर आवाज उठा रहे हैं। हमें उम्मीद है इस ड्रीम प्रोजेक्ट को जरूर लागू किया जाएगा। और हमारा संसदीय क्षेत्र खासकर महासमुन्द जिला गरीबी और पलायन से मुक्त हो सकेगा।
 





सवाल- 542 सांसदों में आप  जागरूक सांसद कैसे चुने गए ? 





चुन्नीलाल- मुझे नहीं मालूम कि किस मापदंड से मुझे जागरूक सांसद चुने हैं। मैं जमीन से जुड़ा हुआ हूं, आज भी आम आदमी हूं। किसान-मजदूरों की समस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाया हूं। पहली बार का सांसद होने के बावजूद लोकसभा में निरन्तर मुखर रहा। महासमुन्द जिले से 72 हजार श्रमिक पलायन कर गए थे।





कोरोना ना हो जाए इस डर से पहले ही खा लिया जहर, 1 की मौत, दूसरी अस्पताल में भर्ती





राज्य सरकार ने नीति आयोग को महज सात-आठ सौ लोगों के पलायन का मिथ्या आंकड़ा देकर श्रमिकों का बड़ा नुकसान किया। इसे मैं सदन और सदन के बाहर भी मुखर होकर उठाया। आम आदमी की आवाज उठाने की वजह से मुझे जागरूक सांसद माना गया होगा। संभवतः यह भी मेरे चयन का एक कारण हो सकता है।






सवाल- जनता के नाम कोई संदेश देंगे ? 





चुन्नीलाल- हमारे क्षेत्र का प्रमुख व्यवसाय खेती है। खेती और खेती आधारित व्यापार पर ही संपूर्ण अर्थव्यवस्था निर्भर है। इसलिए हमने अकालमुक्त महासमुन्द का सपना संजोया है। सिकासेर जलाशय के उलट (वेस्ट वेयर) से बहने वाली पानी को नहर नाली निर्माण कराकर बागबाहरा के चंडी-चरौदा बांध और महासमुन्द के कोडार जलाशय तक लाने की व्यवस्था के लिए पुरजोर प्रयास जारी है। इससे सिंचाई का रकबा और भूमिगत वाटर लेवल दोनों बढ़ेगा। इसके लिए राज्य के कृषि मंत्री से लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। इससे आम आदमी के जीवन में खुशहाली आएगी। महासमुन्द और बागबाहरा एनएच-353 पर शहर के बाहर से बाइपास निर्माण का लंबित प्रस्ताव को गति देकर निर्माण कराने जुटे हुए हैं।


असरकारी पुस्तक बेचने सरकारी आदेश, संकुल समन्वयकों पर दबाव!

No comments Document Thumbnail

(आनंदराम साहू)





महासमुंद'महामारी लेकिन  पढ़ना लिखना जारी ' कथित तौर पर यह एक असरकारी पुस्तक है।असरकारी इसलिए, क्योंकि इसे स्कूल शिक्षा विभाग (Mahasamund Education Department) के प्रमुख सचिव और प्रभावशाली अफसर डॉक्टर आलोक शुक्ल ने लिखा है। पुस्तक असरकारी (गैर शासकीय) है जिसे असरकारी (प्रभावशाली) बताकर बेचा जा रहा है। इसे ई बोध प्रकाशन से प्रकाशित कराया गया है। अब इस असरकारी (गैर सरकारी) पुस्तक को सभी संकुल केन्द्रों में दबावपूर्वक खपाया जा रहा है । 









पुस्तक बेचने विभागीय पत्र (Mahasamund Education Department)





महासमुंद जिले में तो शिक्षाधिकारी (Education Officer) ने पुस्तक बेचने बाकायदा सरकारी आदेश तक जारी कर दिया है। असरकारी पुस्तक बेचने इस सरकारी आदेश से जिले के संकुल समन्वयक खासे परेशान हैं। बताया जाता है कि करीब 150 पेज के इस पुस्तक में कोई दम नहीं है। इसकी जमीनी स्तर पर कोई उपयोगिता भी नहीं है। फिर भी इसे असरकारी किताब मानकर बाकायदा आदेश (Mahasamund Education Department) जारी कर बेचा जा रहा है।






 









दबावपूर्वक 200 रुपये वसूली (Mahasamund Education Department)





पुस्तक की कीमत दो सौ रुपये है।  जानकारी मिली है कि कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में स्कूलों में कैसे पढ़ाई हुई, इसी की जानकारी पुस्तक में है। जिसकी उपयोगिता न स्कूली बच्चों के लिए है, और न ही संकुल समन्वयकों के लिए। लेकिन यह किताब स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने लिखा है, इसलिए इसे शिक्षा की अलख जगाने वाला दस्तावेज बताकर दबाव पूर्वक बेचा जा रहा है। 





प्यार करने की सजा मौत : माता-पिता ने की बेटी की हत्या, जानें आखिर पेरेंट्स ने क्यों ली अपनी ही बेटी की जान





प्रदेश भर में ऐसे बेच रहे पुस्तक





महासमुंद जिले के सभी विकासखंड शिक्षाधिकारी (Block Education Officer) और खंड संकुल समन्वयकों के लिए फरमान जारी किया गया है कि वे पुस्तक की कीमत दो सौ रुपये जमा कराएं। जिले के 120 संकुलों में इस पुस्तक को बेच रहे हैं। इस प्रकार 24 हजार रुपये का राजस्व पुस्तक की बिक्री से एक जिले से हो रहा है। प्रदेश के सभी 28 जिलों में पुस्तक की बिक्री ऐसे ही किए जाने की खबरें मिल रही है। इस प्रकार करीब साढ़े छह लाख रुपये का राजस्व पुस्तक को बेचकर मिलेगा। यहां यक्ष प्रश्न यह है कि सेवानिवृत्त होने के समय प्रदेश के विभिन्न जिलों में घुम-घुमकर एक शासकीय सेवक द्वारा लिखित पुस्तक को सरकारी फरमान जारी कर बेचा जाना क्या उचित है?





बस्तर के इस किसान से निकले मुगल काल के सिक्के, जानिए इनकी कीमत और वजन





शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मैदानी अमले का दुरूपयोग कर राजस्व की अवैधानिक वसूली नहीं की जा रही है? सरकार के विशेष कृपा पात्र डॉ आलोक शुक्ल को सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति दी गई है, ऐसी खबर है। तब शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर कदाचरण नहीं किया जा रहा है? इन सवालों का जवाब देने कोई तैयार नहीं है।





शिक्षाधिकारी की स्वीकारोक्ति





इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारी रॉबर्ट मिंज (District Education Officer Robert Minz) से पूछने पर उन्होंने पुस्तक सप्लाई के लिए पत्र जारी करने की स्वीकारोक्ति के साथ यह भी कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन करना पड़ता है। जैसा हमें कहा गया है, हम कर रहे हैं। उच्च कार्यलय अथवा अधिकारी का आदेश दिखाने के आग्रह पर वे गोलमाल जवाब देने लगे। इस तरह पद का दुरूपयोग कर असरकारी पुस्तक बेचे जाने से शिक्षा जगत से जुड़े मैदानी अमले में रोष व्याप्त है।


Rolbol : मोटिवेशनल टॉक शो में आएंगे तारक मेहता के डॉ. हाथी

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। 'बड़े आयोजन का छोटा शहर' के रुप में अपनी पहचान को और मजबूत बनाते हुए रोलबोल क्म्यूनिटी (rolbol community) महासमुंद द्वारा स्थापना का एक वर्ष पूरा होने पर रोलबोल महासमुंद (Mahasamund News) टीम द्वारा 12 जनवरी को वृहत कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गई है। इसके तहत 12 जनवरी को सुब 9 बजे से 12 बजे तक यतियतन हास्पिटल परिसर में रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप (free dental checkup camp) का आयोजन किया गया है।









साथ ही दोपहर 2 बजे से बीटीआई रोड स्थित महानदी रेसिडेंसी परिसर में मोटिवेशनल टॉक शो (motivational talk show) का आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि रोलबोल कम्यूनिटी द्वारा लगातार विभिन्न विषयों को लेकर आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व, मोटिवेशनल टॉक शो, खेल स्पर्धा एवं स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। जिनके माध्यम से रोलबोल क्म्यूनिटी लोगों को जोड़कर विश्व की सबसे बड़ी कम्यूनिटी के तौर पर स्थापित होने जा रही है।





पढ़ें : राजिम जयंती महोत्सव में पूर्ण नशा बंदी के लिए समाज के लोगों से किया आव्हान : अर्जुन हिरवानी





साथ चलें और साथ बढें के ध्येय वाक्य के साथ अपनी स्थापना की वर्षगांठ पर आयोजित मोटिवेशनल टॉक शो में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रीमति रेणुका सिंह होंगी। अध्यक्षता संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर करेंगे। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर होंगे।





आएंगे हाथी भाई





मोटिवेशनल टॉक शो में अपनी सफलता की कहानी साझा करने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉ. हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले निर्मल सोनी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। इनके अलावा मूक बधिर एवं किन्नरों को अपने कैफे में रोजगार देकर विशिष्ट पहचान बनाने वाले नुक्कड़ कैफे रायपुर के संचालक प्रियांक पटेल, अपने दोनों पांव खो देने के बाद भी अफ्रीका की ऊंची चोटी किली मंजारों को फतह करने वाले चित्रसेन साहू, मशहूर कैरियर काउंसलर माइंडफुल और पैरेंटिंग कोच नितिन श्रीवास्तव, प्रसिध्द कवि एवं हास्य कलाकार मनोज शुक्ला इस कार्यक्रम में पहुच रहे हैं। साथ ही संगीतमयी प्रस्तुति के लिए शहर का फेमस म्यूजिकल ग्रुप चंदन सरकार और उनकी टीम प्रस्तुति देगी।





पढ़ें : दू पईडील सुपोषण बर : सुपोषण के जन जागरूकता के लिए 10 से 17 जनवरी तक चलाया जाएगा अभियान





उक्ताशय की जानकारी देते हुए महासमुन्द (Mahasamund News) अध्यक्ष सुधा पींचा, ममता राठौड़, एनी लढ्ढा, वीके साहू, आशीष साहू ने प्रेसवार्ता में दी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.