Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

किसान धान की जगह पेड़ लगाएं, दस हजार रुपये प्रति एकड़ पाएं- विनोद

महासमुंद। वन विभाग द्वारा ग्राम बेलसोंडा के रेलवे स्टेशन के पास आयोजित वन महोत्सव में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पौधरोपण कर वन महोत्सव की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने यहां सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख रूपए की देने की घोषणा की।


 वन विभाग द्वारा ग्राम बेलसोंडा के रेल्वे स्टेशन के पास वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक  चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि कलेक्टर डोमन सिंह, एसपी दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राशि महिलांग, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, जिपं सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, सरपंच भामिनी पोखन चंद्राकर मौजूद थे। 

एक पेंड़ लगाएं, सुरक्षा जरूर करें 

 संबोधन में संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को पौधरोपण करना चाहिए। पौधरोपण के बाद उसकी सुरक्षा व संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भले ही एक पेड़ लगाओ लेकिन पेड़ की सुरक्षा करना जरूरी है। वन विभाग की इस अभियान पर प्रसन्नता जताते हुए  चंद्राकर ने यहां सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख रूपए  देने की घोषणा की। 

वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की दी जानकारी 

उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में जिन किसानों ने खरीफ वर्ष में धान की फसल ली है, यदि वे धान की फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं तो उन्हें आगामी तीन वर्षों तक दस हजार प्रति एकड़, प्रति वर्ष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।  चंद्राकर ने शासन की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए लाभ उठाने का आव्हान भी किया। 

स्वागत भाषण देते हुए डीएफओ पंकज राजपूत ने इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाद इसके संसदीय सचिव चंद्राकर व अन्य अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता टेकराम सेन  तथा आभार प्रदर्शन रेंजर सालिकराम डडसेना ने किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.