Media24Media.com: International

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label International. Show all posts
Showing posts with label International. Show all posts

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस : PM मोदी ने ट्वीट कर कही यह बात

No comments Document Thumbnail

आज अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाघों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे सभी लोगों की सराहना की है। एक ट्वीट में मोदी ने कहा कि भारत में पचहत्तर हजार वर्ग किलोमीटर में बावन बाघ अभयारण्य हैं। उन्होंने कहा कि बाघ संरक्षण में स्थानीय समुदायों को शामिल करने के लिए अभिनव उपाय किए जा रहे हैं।



इधर, छत्तीसगढ़ के वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने विश्व बाघ दिवस के अवसर पर आज बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन में जन्मे बाघ के चार नन्हें शावकों का नामकरण किया। गौरतलब है कि कानन पेंडारी जू में बीते सत्रह अप्रैल को बाघिन-रंभा ने चार शावकों को जन्म दिया था। इन चार शावकों में एक नर और तीन मादा शामिल हैं। इनके नाम मितान, आनंदी, रश्मि और दिशा रखे गए हैं। वन मंत्री ने जू के अधिकारियों को शावकों सहित बाघों के बेहतर से बेहतर देखभाल और हर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कहा।



वनवासी महिलाओं ने ऊंची उड़ान भर बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ को लघु वनोपज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। इसके तहत छत्तीसगढ़ को संधारणीय विकास, गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। इसमें पुरस्कार ग्रहण करने आज 20 जुलाई को माना विमानतल रायपुर से दल रवाना हो चुका है। सिंगापुर में आगामी 22 और 23 जुलाई को आयोजित ईएसजी ग्रिट पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ सहित जगदलपुर और कोरबा के दो महिला स्व-सहायता समूह पुरस्कृत होंगे।


छत्तीसगढ़
राज्य बनने के उपरांत संभवतः यह पहला अवसर है, जब महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। सिंगापुर के लिए भरी यह उड़ान उनकी आकांक्षाओं और सपनों की ऊंची उड़ान है। बकावंड वन धन केन्द्र के सदस्य सुश्री पद्मिनी बघेल तथा सुश्री बेलाबाई कश्यप तथा डोंगानाला वनधन केन्द्र के सदस्य सुश्री सरोज पटेल तथा सुश्री फूलबाई नेती के विमान को एक बड़ी भीड़ ने जब हाथ हिला कर रवाना किया

तो पूरे छत्तीसगढ़ तथा विशेषकर कोरबा तथा बस्तर जिलों में हर्ष की लहर दौड़ गई। वन धन विकास के सदस्यों की यह उड़ान, ऐसी सैकड़ों महिलाओं और वनवासियों की आशाओं की उड़ान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के वन धन विकास केन्द्रों में लघु वनोपज के प्रसंस्करण कार्य में लगी महिला सदस्यों के समर्पित कार्य प्रणाली का परिणाम है कि इस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए उनकी पहचान हुई है। छत्तीसगढ़ की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री बघेल और वन मंत्री अकबर ने राज्य लघु वनोपज संघ सहित वनधन केन्द्रों के समूहों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।



खुशी से भरपूर छत्तीसगढ़ के ये वनवासी प्रतिनिधि 150 देशों के 200 से अधिक प्रतिनिधियों के समक्ष यह पुरस्कार ग्रहण करते हुए, छत्तीसगढ़ मॉडल तथा सतत् विकास की कहानी भी सुनाएगी। इस समारोह में पूरी दुनिया के व्यवसायी, बैंकर्स, इनवेस्टर्स, पर्यावरणविद तथा शासकीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति मेंछत्तीसगढ़-हर्बल्सकी पूरी दुनिया में पहचान सुनिश्चित करेगी। इससे लघु वनोपज आधारित उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।छत्तीसगढ़ मॉडलको पूरे विश्व में सतत् विकास के मॉडल के रूप में पहचान मिलेगी।

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के इस दल का नेतृत्व राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री संजय शुक्ला द्वारा किया जा रहा है तथा अपर प्रबंध संचालक बी. आनंद बाबू एवं वनमंडल अधिकारी सुश्री स्टायलो मण्डावी सहयोग हेतु दल में सम्मिलित हैं। इस सात सदस्यीय दल का सिंगापुर एयरपोर्ट पर कार्पस्टेज सिंगापुर की डॉ. निशा कोहली द्वारा स्वागत किया जाएगा, जो इस आयोजन के प्रमुख है।   

फिलीपींस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का विमान, 17 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

दक्षिण फिलीपींस में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक फिलीपींस में लैंड करते समय एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 92 सैन्यकर्मी सवार थे। जलते हुए विमान के मलबे से 40 सैन्यकर्मियों को बचा लिया गया है। जबकि 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। C-130 विमान सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।






https://twitter.com/ANI/status/1411580080845836295




चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजान ने बताया कि विमान सुलु प्रांत में पर्वतीय कस्बे पाटीकुल के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सोबेजाना ने बताया कि विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को ले जा रहा था। सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं। सोबेजाना ने पत्रकारों से कहा कि 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। विमान रनवे पर नहीं उतर पाया। विमान चालक ने उसे फिर से नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।' उन्होंने बताया कि विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया और सैन्य बल शेष लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।





सैनिकों ने ली थी बेसिक ट्रेनिंग





बता दें कि प्लेन में मौजूद ज्यादातर सैनिकों ने बेसिक ट्रेनिंग ली थी। इन लोगों को आतंकी गतिविधियों के लिए मशहूर आइसलैंड्स पर तैनात किया जाना था। फिलीपींस के इन आइसलैंड्स पर मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक है। यहां फिरौती के लिए किसी का अपहरण होना आम बात है। इसलिए हमेशा बड़ी संख्या यहां सैनिक तैनात रहते हैं। यहां अबु सैय्यफ नामक आतंकी संगठन एक्टिव है। लॉकहीड सी-130 हरक्यूलिस फिलीपींस को सैन्य सहायता के रूप में इस साल सौंपे गए अमेरिकी वायु सेना के दो पूर्व विमानों में से एक था। 






https://twitter.com/AlertsPea/status/1411559633693544449




उन्होंने बताया कि विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया और सैन्य बल शेष लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस क्षेत्र में सैन्य बल अबु सय्याफ के खिलाफ लड़ रहे हैं। कुछ आतंकवादियों ने इस्लामिक स्टेट संगठन से स्वयं को जोड़ लिया है। अमेरिका और फिलीपींस ने बमबारी, फिरौती के लिए अपहरण करने और सिर कलम करने के मामलों के कारण अबु सय्याफ को काली सूची में डाल दिया है। हालांकि अबु सय्याफ समूह सरकारी कार्रवाई के कारण बीते कुछ साल में कमजोर हुआ है, लेकिन यह अब भी खतरा बना हुआ है।


दक्षिण अफ्रीका में डेल्टा वैरिएंट ने मचाया कोहराम, थर्ड वेव की चपेट में आया देश

No comments Document Thumbnail

कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने कई देशों में कोहराम मचाया है। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के तीसरी लहर की चपेट में आने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने जबरदस्त तरीके से नए मामलों में इजाफा किया है। इस वजह से देश के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने 2 हफ्ते तक कोरोना प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया है, ताकि बहुत संक्रामक डेल्टा वेरिएंट को फैलने से रोका जा सके। रविवार को देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका संक्रमण के नए मामलों में बेतहाशा वृद्धि को देख रहा है। अफ्रीका महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित मुल्क है।





कोरोना के डेल्टा+ वैरिएंट को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 राज्यों को लिखी चिट्ठी, दिए ये निर्देश





राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि हमारी स्वास्थ्य फैसिलिटी अपने चरम पर पहुंच गई हैं। ICU बेड्स की कमी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को लेवल फोर पर अलर्ट में रखा गया। ये पूरी तरह से लॉकडाउन लागू करने से एक लेवल कम है। रामाफोसा ने देश को संबोधित करते हुए कहा, तीसरी लहर जोर पकड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह के लिए सभी सार्वजनिक सभाओं पर रोक रहेगी। इस दौरान केवल अंतिम संस्कार की अनुमति होगी, लेकिन उनमें भी 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।





देश में 27 लाख लोगों का हो चुका वैक्सीनेशन





दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने बताया कि देश में वैक्सीनेशन की दर धीरे-धीरे गति पकड़ रही है। दक्षिण अफ्रीका में रविवार तक 27 लाख लोगों को वैक्सीन की एक डोज लग चुकी थी। दक्षिण अफ्रीका के 12 लाख 50 हजार स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों में से 9,50,000 से अधिक का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ‘जॉनसन एंड जॉनसन’ और ‘फाइजर’ की वैक्सीन की सप्लाई बढ़ रही है। दक्षिण अफ्रीका का लक्ष्य फरवरी 2022 तक अपने छह करोड़ लोगों में से 67 फीसदी का वैक्सीनेशन करना है। अभी तक ये माना जा रहा है कि वायरस को काबू में करने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र हथियार है।





60 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत





दक्षिण अफ्रीका में रविवार को संक्रमण के 15,000 से अधिक नए मामले सामने आए तथा 122 और लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमण से अब तक करीब 60,000 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के कई प्रांत अस्पतालों में बिस्तरों की कमी से जूझ रहे हैं। जिम्बाब्वे, नामीबिया और मोजाम्बिक में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि देश में वायरस की तीसरी लहर के लिए डेल्टा वेरिएंट जिम्मेदार है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेबरेसस ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट अब तक सबसे संक्रामक वेरिएंट है। उन्होंने बताया कि ये वेरिएंट 85 देशों तक पहुंच चुका है।





भारत में भी अलर्ट रहने के निर्देश





बता दें कि देशभर में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में दिन-ब-दिन गिरावट देखी जा रही है। इसी बीच कोरोना के डेल्टा+ वैरिएंट ने फिर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना का डेल्टा + वैरिएंड पूराने वायरस से कई गुणा ज्यादा खतरनाक है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 राज्यों को चिट्ठी लिखकर डेल्टा+ वैरिएंट पर अहम निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 8 राज्यों के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर डेल्टा+ को लेकर तैयारी करने को कहा है। ये राज्य आंध्रप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु हैं।


crime: 12-14 साल के बच्चों ने की 130 लोगों की हत्या, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देश के साथ ही विदेशों में भी हत्या के वारदात लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो (Burkina Fas) का है, जहां से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इस देश में 130 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इन लोगों को मारने वाले हत्यारों में ज्यादातर 12 और 14 साल की उम्र के बच्चे शामिल थे। इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र और इस देश की सरकार ने दी है। यहां के सोलहन गांव में 4 जून की शाम अचानक हथियारों के साथ कुछ लोग आ गए थे, जिन्होंने घरों को आग लगा दी। साथ ही इंसानों को भी जिंदा जला दिया था।





विधवा भाभी पर देवरों की थी बुरी नजर, मना किया तो ले ली जान





इस इलाके में हुआ ये अब तक का सबसे घातक हमला है। यहां से आए दिन कत्लेआम से जुड़ी ऐसी ही खबरें सामने आती रहती हैं। ज्यादातर इलाकों पर इस्लामिक स्टेट और अल कायदा से जुड़े जिहादियों का कब्जा है। सरकार के प्रवक्ता ओउसेनी तंबौरा का कहना है कि हमलावरों में ज्यादा बच्चे थे। जिसकी संयुक्त राष्ट्र ने काफी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी यूनिसेफ ने कहा कि 'हम सशस्त्र समूहों द्वारा बच्चों और किशोरों की भर्ती किए जाने की कड़ी निंदा करते हैं। यह उनके मौलिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है।'





2018 से बढ़े नागरिकों और सैनिकों पर हमले





संयुक्त राष्ट्र शांति दूतों और अंतरराष्ट्रीय सशस्त्र बलों की लाख कोशिशों के बावजूद पड़ोसी देश नाइजर और माली सहित पश्चिम अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में इस्लामी चरमपंथियों के हमले जारी हैं । बुर्किना फासो के उत्तरी हिस्से के स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि बीते कुछ सालों से इस्लामिक समूह बच्चों का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन इस हफ्ते हुआ हमला अब तक का सबसे बड़ा मामला है। यह एक गरीब पश्चिम अफ्रीकी देश के लिए बहुत बुरा है, जहां 2018 से नागरिकों और सैनिकों पर हमले बढ़े हैं।





12 लाख से ज्यादा लोगों को छोड़ना पड़ा घर





यूनिसेफ का कहना है कि बुर्किना फासो में हजारों की संख्या में लोगों को मारा गया है और 12 लाख से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़कर विस्थापित होना पड़ा है। ज्यादातर लोग उत्तर, पूर्व और केंद्रीय क्षेत्र में स्थित सूखे स्थान पर कैंप में रहने को मजबूर हैं। जबकि इससे बच्चों की पढ़ाई को काफी नुकसान हुआ है। अभी तक 2200 से ज्यादा स्कूल बंद हो गए हैं। जिससे 3 लाख से ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं।


हैवानियत की सारी हदें पार, मां के 1000 से ज्यादा टुकड़े कर खा गया बेटा

No comments Document Thumbnail

मां को भगवान का रूप कहा जाता है, लेकिन जन्म देने वाली मां के साथ ही एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इस दरिंदे ने अपनी मां की हत्या करने के बाद लाश के 1000 से ज्यादा टुकड़े किए और लाश के इन टुकड़ों को​ उसने एक हफ्ते तक खाया। हर इंसान अपनी मां से बेपनाह प्यार करता है और करे भी क्यों ना, वो मां ही होती है जो जीवन भर बड़े ही लाड़-प्यार से हमारे सब नखरे उठाती है। लेकिन इस प्यार के बदले में स्पेन के एक शख्स ने जो अपनी मां के साथ किया उसके बारे में सोच कर भी लोगों की रूह कांप जाएगी। दुनिया की कोई मां नहीं चाहेगी कि उसका बेटा ऐसा हो।





मां की गला दबाकर हत्या





जन्म देने वाली मां के साथ एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। स्पेन के रहने वाले इस दरिंदे ने अपनी मां की हत्या करने के बाद लाश के 1000 से ज्यादा टुकड़े किए। मां की लाश के इन टुकड़ों को​ उसने प्लास्टिक के जार में बंद कर फ्रिज में रख दिया, जिसे उसने एक हफ्ते तक खाया। दिल दहला देने वाली इस वारदात को स्पेन के वेन्टस में रहने वाले 28 साल के अल्बर्टो सांचेज गोमेज ने अंजाम दिया है।अल्बर्टो अपनी मां के साथ वेन्टस के मेड्रिड में रहता था। ये मामला साल 2019 का है जब एक रात 68 साल की मां से उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर उसने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी।





पुलिस भी रह गई थी हैरान





जानकारी के मुताबिक अल्बर्टो ने मां की लाश के एक हजार से ज्यादा टुकड़े किए। लाश को काटने के लिए उसने आरी का इस्तेमाल किया। लाश के टुकड़ों को उसने प्लास्टिक के जार में फ्रिज में रख दिया। अल्बर्टो ने एक हफ्ते तक इन टुकड़ों को पका कर और कई बार कच्चा भी खाया। कुछ टुकड़े उसने अपने कुत्ते को भी खाने के लिए दिए। अल्बर्टो की मां के एक दोस्त ने उनके गायब होने की रिपोर्ट लिखाई तो पुलिस छानबीन करते हुए उनके घर पहुंची। पुलिस वहां का नजारा देख हैरान रह गई।





हत्या के आरोप में 20 साल की सजा





घर के आस-पास और प्लास्टिक कंटेनर्स में लाश के टुकड़े बरामद हुए, जिसके बाद अल्बर्टो को हिरासत में लिया गया। पुलिस के गिरफ्तार किए जाने के बाद उसने पागल होने का नाटक शुरू कर दिया। उसके बचाव में वकील ने भी उसे मानसिक रोगी घोषित करवाना चाहा, लेकिन कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया। अल्बर्टो अब हत्या के मामले में 15 साल और शव के साथ अमानवीय व्यवहार के लिए 5 महीने की अतिरिक्त सजा काटेगा। साथ ही कोर्ट ने उसे मुआवजे के तौर पर अपने भाई को करीब 53 लाख रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया है।


गैस पाइप लाइन में विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

चीन के रिहायशी इलाके में रविवार को एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें 12 की मौत और 100 से ज्यादा घायल हो गए। दरअसल, रविवार सुबह भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आधिकारिक मीडिया ने यह खबर दी है।






https://twitter.com/Xy5Z89/status/1403931598043631620




यह विस्फोट हुबेई प्रांत के झांगवान जिले के शियान शहर में सुबह करीब 6 बजकर 30 मिनट पर हुआ। खबरों के मुताबिक जिले में एक बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी खबर में बताया कि विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई।






https://twitter.com/alghadeertv_eng/status/1403999728606629888




अधिकारियों ने इलाके से 150 लोगों को निकाला है, जिनमें से 39 गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'वीबो पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो फुटेज में कई घर जमींदोज दिखे और बचाव कर्मी इन तबाह हुए घरों से बड़े पैमाने पर मलबा हटाते दिखे। खबर में बताया गया कि हताहत हुए लोगों की ठीक-ठीक संख्या अब भी प्रमाणित की जा रही है क्योंकि तलाश और बचाव कार्य जारी है।





पाकिस्तान में अनियंत्रित होकर सिंधु नदी में गिरी वैन, ड्राइवर सहित 17 की मौत





बता दें कि 4 दिन पहले पाकिस्तान में के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में चिलास से रावलपिंडी जा रही एक एक वैन नदी में जा गिरी। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। वैन की रफ्तार काफी तेज होने के कारण वाहन चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन नदी में गिर गई।





1 हफ्ते पहले ही हुआ था भीषण रेल हादसा





वहीं एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा (Pakistan Train Accident) हुआ था। दरअसल, पाकिस्तान के घोटकी में रेती और डहारकी रेलवे स्टेशनों के बीच सर सैयद एक्सप्रेस ट्रेन, मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई थी। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। पाकिस्तान के एक लोकल न्यूज चैनल ने यह जानकारी दी थी।


UEFA Euro 2020: Google ने डूडल बनाकर यूरोपीय फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत

No comments Document Thumbnail

गूगल अपने डूडल के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। इस बार गूगल ने अपने डूडल के जरिए 2020 यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (UEFA European Football Championship) की शुरुआत की है। इसकी शुरुआत रोम में तुर्की और इटली के बीच एक मैच से होगी।





किसान की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार





11 यूईएफए देशों के 11 शहरों में होने वाला यह टूर्नामेंट 12 जून से 12 जुलाई, 2020 के बीच खेला जाएगा। बता दें कोविड -19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था और इसे 12 जून से 12 जुलाई, 2021 के लिए फिर से शेड्यूल किया गया।





पहली बार यूईएफए यूरो 1960 के बाद से दुनिया भर में फुटबॉल प्रशंसकों के लिए एक प्रमुख टूर्नामेंट बना, यह यूरोप में 11 अलग-अलग स्थानों पर फैला हुआ है। यूईएफए यूरो चैंपियन पुर्तगाल और फीफा विश्व कप विजेता फ्रांस सहित सभी टीमों को छह समूहों में विभाजित किया गया है जिनमें से प्रत्येक में चार टीमें हैं। प्रत्येक समूह की पहली दो टीमें और चार सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 26 जून से शुरू होने वाली प्रतियोगिता के अंतिम-16 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी।





राजनांदगांव सड़क हादसे में 4 महिला मजदूरों की मौत, 11 घायल





ग्यारह मेजबान देशों में से सात - डेनमार्क, इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, इटली, रूस और स्पेन ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है. दो अन्य - हंगरी और स्कॉटलैंड ने प्ले-ऑफ के माध्यम से जगह बनाई, जबकि रोमानिया और अजरबैजान जगह नहीं बना पाए। वहीं फिनलैंड और उत्तरी मैसेडोनिया अपना डेब्यू कर रहे हैं।


सावधान: भारतीयों के मोबाइल में चीन ने फिर लगाई सेंध, चीनी ऐप से करोड़ों की ठगी

No comments Document Thumbnail

कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में लोग अपना काम धंधा बंद कर घरों में बैठे थे। इस दौरान वे नौकरियां खो रहे थे। तब मोबाइल ऐप के जरिये घर बैठे पैसा कमाने की एक स्कीम उनके सामने उम्मीद की एक किरण बनकर आई। लोगों को लगा कि अब वे पैसे कमा सकते हैं, लेकिन उन्हें नही मालूम था कि ये लालच एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। जो देश की सरहद के पार चीन से रची गई है।





सावधान : लोन लेने के लिए चाइनीज एप का न करें इस्तेमाल, कर्ज के बदले बना रहे मौत का जाल





दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ठगों के एक ऐसे ही गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो देश से बाहर चीन में बैठकर लाखों लोगों को चूना लगा चुके थे। महज डेढ़ महीने के अंदर ही चीन के इन चालबाजों ने 5 लाख लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर लिया। अभी तक 150 करोड़ रुपये की ठगी सामने आ चुकी है, आने वाले समय में यह रकम और बढ़ी हो सकती है।





जानिए क्या है पूरा मामला





दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने 11 लोगों को गिरफ्तार करते हुए चीनी ऐप के माध्यम से ठगी करने वाले एक नए नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, इस समय देश मे ऑनलाइन फ्रॉड लगातार तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि साइबर सेल भी काफी एक्टिव हो रहा है। साल 2021 की शुरुआत में पुलिस ने 2 चीनी ऐप पर एक्शन लिया था, लेकिन उसके बाद भी चीनी ठग शांत नहीं बैठे।





सोशल मीडिया के जरिए प्रचार





अप्रैल में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए पुलिस को जानकारी मिली कि ठगी करने वाली कुछ और चीनी ऐप आ चुकी हैं, जो बड़े पैमाने पर देश के लोगों के पैसे के साथ-साथ डेटा भी चोरी कर रही है। साइबर सेल के DCP अनयेश रॉय का कहना है कि मई के दूसरे हफ्ते में पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पता चला कि प्ले स्टोर पर पावर बैंक, सन फैक्ट्री, इजी प्लान नाम की ऐप सक्रिय हैं, जिन्हें बड़ी तेजी से डाउनलोड किया जा रहा है।





साइबर लैब के जरिए एनालिसिस





इन ऐप के माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा है और उनका डेटा चोरी करके विदेश भेजा जा रहा है। इसके बाद साइबर सेल ने डेकोय कस्टमर बनकर तुरंत इन ऐप को डाउनलोड किया और साइबर लैब के जरिए एनालिसिस किया गया। पता चला कि ये ऐप चीन से ऑपरेट की जा रही है। पुलिस के मुताबिक लोगों को पैसे इंवेस्ट कर पैसे कमाने का लालच दिया जा रहा था। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि जो जितने लोगों को रेफर करेगा, उसे उतना रिटर्न मिलेगा।





अकेले 30 अकाउंट को हैंडल कर रहा था आरोपी





पुलिस ने देखा कि भले ही इनके सर्वर चीन में हो, लेकिन कुछ लोग भारत में बैठकर ये सारा खेल खेल रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल और दिल्ली एनसीआर में भी कई जगह रेड की। पश्चिम बंगाल से पुलिस ने रोबिन अली नाम के शख्श को दबोचा, जो अकेले 30 अकाउंट को हैंडल कर रहा था। उसके बाद उसके 10 अन्य साथियों को पकड़ा गया, जिसमें हर एक का अलग रोल था।





DCP ने दी जानकारी





DCP अनेश रॉय का कहना है कि पूछताछ के दौरान रोबिन ने पुलिस को बताया कि वे लोग इन ऐप के जरिए तकनीक के नाम पर पैसे कमाने का लालच लोगों को दे रहे थे। कभी बताया जाता कि उनका स्टार्टअप है, पैसा इंवेस्ट करने पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। एक बार एक शख्श इस ऐप को ज्वॉइन करता था, तो उसे और मेंबर्स बनाने का लालच दिया जाता था, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सके. कोई भी शख्स इसमे महज 300 रुपये देकर जुड़ सकता था, लेकिन कई लोगों ने इसमें लाखो रुपये भी इंवेस्ट किए हैं। ज्वॉइन करने के बाद इनको 10 परसेंट का रिटर्न आता था। इसकी वजह से लालच में आकर लोग ज्यादा से ज्यादा रकम लगाया करते थे, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि पैसे केवल मोबाइल ऐप में ही नजर आते थे, एकाउंट में नहीं।





मोदी सरकार का चीन पर डिजिटल स्ट्राइक, 43 Mobile APP बैन





DCP का कहना है कि जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि ये पैसे शैल कंपनीज के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता था। साथ ही पैसे को क्रिप्टोकरेंसी में तब्दील कर देश से बाहर भेजा जाता था। ये शेल कंपनियां और अकाउंट भी फर्जी तरीके से बनाई गई, जिसमें मदद मिली 2 चार्टेड अकाउंटेंट की। पुलिस ने दोनों चार्टेड अकाउंटेंट को भी गिरफ्तार किया है।





97 लाख रुपये बरामद





पुलिस का कहना है कि चीन में बैठे इस पूरे प्लान के मास्टरमाइंड अपने लिए ठगी का धंधा चलाने वालों को टेलीग्राम और यूट्यूब के माध्यम से तलाशते थे। पुलिस का मानना है कि अब तक करीब 50 लाख लोग इन ऐप को डाउनलोड कर चुके है, जिसमें से अभी तक 5 लाख लोगों का पता चला है, जो ठगी का शिकार हुए हैं। अभी तक कि जांच में पुलिस को 150 करोड़ रुपये की ठगी का पता चला है, लेकिन अंदेशा है कि ये आंकड़ा 250 करोड़ रुपये तक जा सकता है। पुलिस ने 97 लाख रुपये बरामद किए है. पुलिस का कहना है कि चीन में बैठे इन ठगों पर करवाई के लिए जो प्रॉपर चैनल होगा उसे अपनाया जाएगा।





कर्ज के बदले बना रहे मौत का जाल





आज कल तुरंत लोन देने जैसी कई सारे मोबाइल एप (Mobile app) और ऑनलाइन स्कीम (Online scheme) चल रही है, जिसमें दावा किया जाता है कि वे अपने कस्टमर (Customer) को तुरंत और जितना जल्दी हो सके लोग दिलाते है, लेकिन यही जल्दबाजी में लिया गया लोन (Loan App Crime) कई लोगों की मौत की वजह भी बन रही है।





एप से धोखाधड़ी





दरअसल भारत में लोन एप से धोखाधड़ी और बेइज्जत होने के बाद आत्महत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें चीनी नागरिकों की संलिप्तता सामने आई है। लोन एप फ्रॉड को लेकर हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने कुछ दिन पहले एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया था। जांच-पड़ताल में पता चला है कि तकरीबन 21 हजार करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ था। इतनी बड़ी संख्या में ट्रांजेक्शन पेमेंट गेटवे और इन कंपनियों से जुड़े अकाउंट्स के जरिये हुए , जिस चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था उसका नाम झू वेई (Zhu Wei) है। चीन भागने के दौरान उसे दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) से गिरफ्तार किया गया था।


भूकंप और भूस्खलन से टूटा बांध, 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

चीन में तेज भूकंप के झटकों से हलचल मच गई थी। दरअसल, एशिया महाद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। ऐसा ही एक भूकंप चीन के सिचुआन प्रांत में आया थी, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। सिचुआन प्रांत को पहले कांगडिंग के नाम से जाना जाता था। इस भूकंप की वजह से भूस्खलन आया, जो बड़ी संख्या में लोगों की मौत की वजह बना। भूस्खलन की वजह से आज ही के दिन दादू नदी पर बना बांध टूट गया और इसकी चपेट में आकर एक लाख लोगों की मौत हो गई।





Earthquake in Japan- 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटकों से दहला जापान, 950,000 घरों की बिजली गुल





चीन के कांगडिंग में एक जून 1786 को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के शुरुआती झटकों की वजह से 435 लोग मारे गए थे। इसके बाद 10 दिनों तक लगातार झटके महसूस किए जाते रहे थे। इसकी वजह से दादू नदी पर बना बांध टूटा और फिर भूस्खलन आ गया। कांगडिंग उस इलाके में स्थित है, जहां भारतीय प्लेट और यूरोशियन प्लेट लगातार टकराते रहते हैं। इस वजह से यहां हमेशा ही भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं।





कई जगह भूस्खलन





कांगडिंग में आए भूकंप के बाद इलाके में कई जगह भूस्खलन आने लगे। ऐसा ही एक भूस्खलन की वजह से दादू नदी ब्लॉक हो गई और यहां एक झील बन गई। इस नदी पर एक बांध बना हुआ था, जो 70 मीटर ऊंचा था। यहां पर करीब 5,00,00,000 क्यूबिक मीटर पानी स्टोर किया गया था। नौ जून तक यहां बनी झील ने बहना शुरू कर दिया। वहीं, जब 10 जून को एक और भूकंप आया तो बांध अचानक ही टूट गया। इस वजह से यहां से पानी तेजी से नीचे बहने लगा था।





केंद्र में जबरदस्त तबाही





भूकंप के कारण इसके केंद्र में जबरदस्त तबाही मची हुई थी। कांगडिंग में शहर की दीवारें ढह गईं और कई घरों और सरकारी इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। इसकी चपेट में आकर 250 लोग मारे गए। लुडिंग काउंटी में क्षतिग्रस्त हुई इमारतों की चपेट में आकर 181 लोग मारे गए। भूस्खलन की वजह से आयी बाढ़ तेजी से लिशान शहर तक पहुंच गई। इस वजह से शहर की दीवारें ढह गईं। वहीं, जो लोग दीवार पर खड़े होकर बाढ़ को देख रहे थे, वे इसकी चपेट में आकर बह गए. बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव यिबिन और लुजो शहर में भी देखने को मिले। कुल मिलाकर इस आपदा में एक लाख लोग मारे गए थे।





जानिए क्यों आता है भूकंप





धरती मुख्य तौर पर 4 परतों से बनी हुई है। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट. क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है, जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है।





इसलिए होता है भूकंप महसूस





ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती रहती हैं। जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है। ये प्लेट क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इसके बाद वह स्थिर रहते हुए अपनी जगह तलाशती हैं। इस दौरान एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे आ जाता है।





जम्मू कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.5 मापी गई तीव्रता





भूकंप की तीव्रता का अंदाजा केंद्र (एपीसेंटर) से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है। इन तरंगों से सैंकड़ो किलोमीटर तक कंपन होता है और धरती में दरारें तक पड़ जाती है। अगर भूकंप की गहराई उथली हो तो इससे बाहर निकलने वाली ऊर्जा सतह के काफी करीब होती है, जिससे भयानक तबाही होती है लेकिन जो भूकंप धरती की गहराई में आते हैं। उनसे सतह पर ज्यादा नुकसान नहीं होता। समुद्र में भूकंप आने पर ऊंची और तेज लहरें उठती है, जिसे सुनामी भी कहते हैं।





इस तरह मापी जाती है भूकंप की तीव्रता





भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का पैमाना इस्तेमाल किया जाता है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है।





चार अलग-अलग भागों में बांटा गया है भूकंप जोन





दरअसल, भूकंप को लेकर 4 अलग-अलग जोन में बांटा गया है। मैक्रो सेस्मिक जोनिंग मैपिंग के मुताबिक इसमें जोन-5 से जोन-2 तक शामिल है। जोन 5 को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना गया है और इसी तरह जोन दो सबसे कम संवेदनशील माना जाता है।


कोरोना के मामले में दूसरे नंबर पर भारत, जानें टॉप 5 देशों की स्थिति

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। दुनिया के कई देशों की तरह भारत पर भी कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूटी। हालांकि धीरे-धीरे स्थित में सुधार हो रहा है। दूसरी लहर का असर धीरे धीरे कम हो रहा है। देश में दिन में नए कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, लेकिन अब यह आंकड़ा घटकर एक लाख 65 हजार पर आ गया है। देश में पॉजिटिविटी रेट भी अब घटकर 8% पर आ गया है, जिसे लगाातार और नीचे लाने के प्रयास जारी हैं।





कोरोना की दूसरी लहर में 270 डॉक्टरों की गई जान, जानिए किस राज्य में हुई सबसे ज्यादा मौतें





कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर दूसरे देशों से भारत की तुलना करें तो इस कुल मरीजों की संख्या में भारत से आगे सिर्फ अमेरिका है। अमेरिका में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 34,043,068 है तो वहीं भारत में 2,78,94,800 लोग अब तक कोरोना का शिकार हो चुके हैं। भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां 16,515,120 लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।





टॉप पांच देशों की कोरोना स्थिति





देशकुल केस
दुनियाभर में कोरोना 17,00,44,172
अमेरिका में कोरोना 34,043,068
भारत में कोरोना 2,78,94,800
ब्राजील में कोरोना16,515,120
फ्रांस में कोरोना 5,666,113
टर्की में कोरोना 5,242,911




कोरोना के मौत के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है, कोरोना से अभी तक सबसे ज्यादा जानें अमेरिका में गई हैं। अमेरिका में 609,544 लोग कोरोना के चलते काल के गाल में समा गए हैं। वहीं अमेरिका के बाद ब्राजील में 462,092 लोगों की कोरोना कारण मौत हो गई है। तीसरे नंबर पर भारत है, जहां अभी तक कुल 3 लाख 25 हजार 972 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।





टॉप पांच देशों में कोरोना से मौत की स्थिति





देशकुल मौतें
दुनियाभर में कोरोना 3,556,583
अमेरिका में कोरोना609,544
ब्राजील में कोरोना462,092
भारत में कोरोना 3,25, 972
मेक्सिको में कोरोना223,507
ब्रिटेन में कोरोना 127,781





वहीं एक्टिव केस के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। यानी भारत ऐसा दूसरा देश है जहां अभी फिलहाल सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं। वहीं अभी भी दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.16 फीसदी है, जबकि रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है। एक्टिव केस घटकर 8 % से कम हो गए हैं। वहीं इस दूसरी लहर के संक्रमण से अब तक 270 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। भारतीय चिकित्सक संघ (IMA) के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 78 डॉक्टरों की मौत बिहार में हुई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 37, दिल्ली में 29 और आंध्र प्रदेश में 22 डॉक्टरों की मौत हुई।





इन राज्यों में हुई इतने डॉक्टरों की मौत





IMA की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोविड की दूसरी लहर में आंध्र प्रदेश में 22, असम में 3, छत्तीसगढ़ में 3, दिल्ली में 28, गुजरात में 2, गोवा में 1, हरियाणा में 2, जम्मू-कश्मीर में तीन, कर्नाटक में 8, केरल में 2, मध्यप्रदेश में 5, महाराष्ट्र में 14, ओडिशा में 10, पुडुचेरी में 1, तमिलनाडु में 11, तेलंगाना में 19, त्रिपुरा में 2, उत्तराखंड में 2, पश्चिम बंगाल में 14 डॉक्टरों की जान गई है।


बांग्लादेश: चलती बस में युवती से गैंगरेप, 6 आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

बांग्लादेश से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, बांग्लादेश पुलिस ने ढाका के सावर क्षेत्र में चलती बस में 22 साल की एक युवती से गैंगरेप के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की यह घटना शुक्रवार की रात को आशुलिया मवेशी बाजार में हुई है।





शर्मनाक: अधेड़ ने साले के साथ मिलकर किया समधन से गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार





पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद आशुलिया थाने में मामला दर्ज कराया। गिरफ्तार सभी 6 आरोपी यात्री बस चलाते हैं, जिनकी पहचान आर्यन (18), शाजू (20), सुमोन मियां (24), मुनव्वर (24), शोहाग (25) और सैफुल इस्लाम (40) के रूप में हुई है। ये सभी लोग तुराग के कामरपाड़ा के निवासी हैं।





शर्मनाक – रक्षक ने ही लूटी अस्मत, SI ने साथियों के साथ मिलकर किया नाबालिग का गैंगरेप





दर्ज प्रकरण के मुताबिक पीड़िता माणिकगंगज स्थित अपनी बहन के घर से नारायणगंज स्थित अपने घर जा रही थी और वह दूसरी बस पकड़ने के लिए शुक्रवार रात लगभग 8 बजे नबीनगर बस अड्डे पहुंची। इस दौरान युवती की मुलाकात जान-पहचान के एक व्यक्ति नजमुल से हुई।आशुलिया थाने के निरीक्षक जियाउल इस्लाम ने बताया कि जब वे लोग दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे, तो तभी वहां एक बस पहुंची, जिसे सुमोन चला रहा था और मुनव्वर और सैफुल बस में सहायक के रूप में मौजूद थे।





एक्टर शाहरुख खान के बंगले से कुछ मीटर की दूरी पर एक लड़की से गैंगरेप, 3 आरोपी अरेस्ट





उन्होंने कहा कि वे टोंगी स्टेशन रोड तक 35 टका किराया लेंगे। पुलिस ने बताया कि जब युवती और नजमुल बस में चढ़ गए तो आरोपियों ने अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य पहुंचने से पहले ही बस से उतार दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने युवती और नजमुल को बंधक बना लिया और उन्हें वापस नबीनगर ले गए।





शादी के समारोह में खाना बनाने वाली महिला के साथ हलवाई और उसके दोस्तों ने किया गैंगरेप





पुलिस के मुताबिक 6 आरोपियों ने वहां युवती से गैंगरेप किया। उन्होंने कहा कि जब वहां से गुजर रहे पुलिस के गश्ती दल ने मदद के लिए नजमुल के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोका और सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही युवती और उसके साथ मौजूद नजमुल को उनके चंगुल से बचाया। पुलिस ने बस को भी अपने कब्जे में ले लिया।आरोपियों को पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में बंटेगा छत्तीसगढ़ का 'कोविड कवच'

No comments Document Thumbnail

इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश-विदेश में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों की धूम रहेगी। इन प्रतिष्ठित समारोह के प्रतिभागियों को गिफ्ट हैम्पर के रूप में राज्य में तैयार और डिजाइन्ड 'कोविड कवच' भेंट किया जाएगा। इसे एक इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में हर्बल उत्पादों से डिजाइन्ड किया गया है। इस खास गिफ्ट हैम्पर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में लांच किया।









गौरतलब है कि विभिन्न भारतीय दूतावासों और ट्रायफेड इंडिया के बीच हुए एक समझौते के तहत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों में भाग ले रहे प्रतिभागियों को उपहार हर्बल उत्पाद गिफ्ट किए जाने है। इसके लिए ट्राइफेड इंडिया ने छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों का चयन किया है। समारोह में भेंट किए जाने वाले गिफ्ट हैम्पर में आर्गेनिक बस्तर काजू, वाइल्ड फारेस्ट हनी, ग्रीन टी, आंवला कैंडी, इमली कैंडी, आंवला पाचक, चिरौंजी दाना और विभिन्न प्राकृतिक अव्यवयों से निर्मित हर्बल साबुन और फेस पैक शामिल हैं।





जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत, शराब दुकान मालिक सहित 6 गिरफ्तार





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने लघु वनोपजों के माध्यम से वनवासियों की नई आर्थिक ताकत देने के लिए नई रणनीति के तहत काम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर अब 52 की जा चुकी है। छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के माध्यम से इनके संग्रहण और वन-धन केन्द्रों में प्रसंस्करण का काम किया जा रहा है। प्रसंस्करण का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाता है। इसका वितरण छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के नाम से किया जाता है।





भारत सरकार की एक एजेंसी है ट्राइफेड इंडिया





थोड़े ही समय में अपनी गुणवत्ता के कारण राज्य के इन हर्बल उत्पादों ने देशभर में पहचान बना ली है। इन उत्पादों में छत्तीसगढ़ के वनों की गुणवत्ता और शुद्धता रची-बसी होती है। ट्राइफेड इंडिया भारत सरकार की एक एजेंसी है, जो जनजातीय कल्याण के लिए उनके द्वारा निर्मित और उत्पादित वस्तुओं को प्रोत्साहित करने का काम करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाले हर्बल उत्पादों की तलाश करते हुए ट्राईफेड ने छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों को उपहार स्वरूप भेंट के लिए उपयुक्त पाया है।





21 जून को है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस





21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले समारोहों को पूरे विश्व में प्रतिष्ठा प्राप्त है। टेलीविजन पर इसका प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाता है। छत्तीसगढ़ हर्बल गिफ्ट हैंपर्स योग के प्रति उत्साही लोगों को न्यूयार्क, यूएसए में भारतीय दूतावास की तरफ से दिए जाएंगे। साथ ही इन्हें नई दिल्ली में भी विभिन्न विदेशी दूतावासों को भेंट किया जाएगा। ट्रायफेड द्वारा की गई इस पहल से छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों को सही मायनों में अंतर्राष्ट्रीय दर्जा और मान्यता मिलेगी।


Google दे रहा हैं 7 करोड़ रुपये जीतने का मौका, आपको करना होगा बस ये काम, पढ़ें खबर

No comments Document Thumbnail

गूगल ने टेक्निकल प्रोफेशनल के लिए एक धमाकेदार ऐलान किया है। जिसके तहत Google ने कहा है कि उसके एंड्रायड 12 के दोनों बिल्ट में सिक्योरिटी खामी को जो खोजेगा उसे 7 करोड़ रुपये मिलेंगे। Google ने हाल ही में Android 12 को बीटा मोड मे लॉन्च किया था, जिसका मतलब कुछ सेलेक्टेड स्मार्टफोन्स मे गूगल एंड्राइड 12 को ऑपरेट करेगा। बीटा मोड मे बग्स मिलने की संभावना ज्यादा होती है।





टेक टर्म प्लान – LIC लाया हैं आपके लिए नयी पॉलिसी, नो स्मोकर्स को देना होगा कम प्रीमियम





अब गूगल एंड्राइड सिक्योरिटी रिवॉर्ड प्रोग्राम के तहत तकनीकी विशेषज्ञों को इस ओएस मे सीरियस खामी खोजने पर लगभग 7 करोड़ से ज्यादा राशि देने की घोषणा की है। Google ने Android Security Rewards Program के तहत 7 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ये रिवार्ड उन बग्स को खोजने के लिए दिए जाएंगे जो काफी सीरियस है।





सिक्योरिटी रिसर्चर जो Google बग बाउंटी प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं उन्हें लेटेस्ट Android 12 Beta 1 और Android 12 Beta 1.1 को एनालाइज करना होगा। Google का एंड्राइड सिक्योरिटी रिवॉर्ड प्रोग्राम एंड्राइड 12 के कोड को कवर करेगा जिससे यह बिल्ट पिक्सेल डिवाइस पर रन करता है और कंपनी का अन्य रिवॉर्ड प्रोग्राम इसके अंदर नहीं आते।





हैरान कर देने वाला मामला- कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के बाद हुई महिला की डिलीवरी, नवजात की रिपोर्ट पॉजिटिव





Google ने कहा है कि 18 मई से 18 जून तक जो गलती खोजेगा, उसे 50 प्रतिशत का बोनस भी रिवॉर्ड अमाउंट के साथ दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार कुछ और नॉन-एंड्रायड खामियां है जो एंड्रायड सिक्योरिटी के लिए कमजोर है उन्हें भी इस रिवॉर्ड प्रोग्राम के तहत लिया जा सकता है।





डिवाइस जो इस प्रोग्राम का हिस्सा हैं





Pixel 5, Pixel 4a, Pixel 4a 5G, Pixel 4, Pixel 4 XL, Pixel 3a, Pixel 3a XL, Pixel 3 और Pixel 3 XL हैं।


MISS UNIVERSE 2020- मेक्सिको की एंड्रिया मेजा बनी मिस यूनिवर्स, भारत की एडलिन कास्टलिनो रही चौथे स्थान पर

No comments Document Thumbnail

MISS UNIVERSE 2020: मिस यूनिवर्स की 69वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इस बार ख़िताब मेक्सिको की एंड्रिया मेजा के सिर पर सजा। परंपरा के अनुसार पूर्व मिस यूनिवर्स जोजिबिनी तुंजी ने उन्हें ताज पहनाया। इस बार ये इवेंट फ्लोरिडा में आयोजित हुआ था। फर्स्ट रनरअप ब्राजिल की Julia Gama रहीं, जबकि पेरू की Janick Maceta सेकंड रनरअप रहीं।





भारत की तरफ से ताज की दावेदारी कर रही 22 वर्षीय एडलिन कास्टलिनो टॉप 5 में अपनी जगह बना पाईं। उन्होंने चौथे नंबर पर जगह बनाई है। एडलिन इस रेस से बाहर हो गईं और इसी के साथ भारत की एडलिन कास्टलिनो का मिस यूनिवर्स का ताज पाने का सपना टूट गया।






https://twitter.com/MissUniverse/status/1394125260203728898?s=20




प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में एंड्रिया से सवाल किया गया कि अगर आप देश की नेता होतीं तो इस कोरोना वायरस महामारी से कैसे निपटती? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, ‘मेरा मानना है कि ऐसी कठिन परिस्थिति को संभालने का कोई एकदम सटीक तरीका नहीं है। हालांकि मैंने स्थिति बिगड़ने से पहले ही लॉकडाउन लगा दिया होता जिससे लोगों की जिंदगी बर्बाद नहीं होती। हम लोगों की जिंदगी इस तरह से बिखरते नहीं देख सकते और इसलिए मैंने शुरूआत से ही स्थिति को संभालने की कोशिश की होती’।


अजब-गजब: 25 साल की महिला ने एक साथ दिया 9 बच्चों को जन्म, डॉक्टर भी रह गए हैरान

No comments Document Thumbnail

मोरक्को से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां एक प्रेग्नेंट महिला का अल्ट्रासाउंड हुआ तो 7 बच्चों को जन्म देने की रिपोर्ट थी, लेकिन महिला ने 9 बच्चों को जन्म देकर डॉक्टरों को हैरान कर दिया है।





कोरोना संक्रमित महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म, सफल प्रसव से मां और नवजात को मिली नई जिंदगी





जानकारी के मुताबिक मोरक्को में रहने वाली 25 साल की हलीमा सिसे ने 9 बच्चों को जन्म देकर डॉक्टरों को हैरान कर दिया है। जब हलीमा का माली में अल्ट्रासाउंड हुआ था, तब उसमें सिर्फ 7 बच्चों के जन्म की जानकारी मिली थी। जबकि डिलीवरी के समय 9 बच्चों का जन्म हुआ है। इस खबर से हर कोई हैरान है।





अल्ट्रासाउंड मशीन का अनुमान रहा गलत





वहीं मार्च में हलीमा को डॉक्टरों ने विशेषज्ञ देखभाल की सलाह दी थी, जिसके चलते वो मोरक्को आ गई और वहां पर उसकी डिलीवरी हुई है। वैसे तो महिलाओं की प्रेगनेंसी से लेकर उनकी डिलीवरी तक का समय बेहद खास माना गया है। महिला प्रेग्नेंट है और वो कितने बच्चों को जन्म देगी इसका पता अल्ट्रासाउंड मशीन से चलता है और डॉक्टर भी इस पर काफी भरोसा करते हैं, लेकिन हलीमा के मामले में अल्ट्रासाउंड मशीन सही अनुमान नहीं दे पाई।





7 की जगह 9 बच्चों का जन्म





माली में किए गए अल्ट्रासाउंड के मुताबिक 7 बच्चों का जन्म होना था। जबकि डिलीवरी के समय 9 बच्चों का जन्म हुआ। ये सारे बच्चे ऑपरेशन से हुए हैं। ये डॉक्टरों के मुताबिक काफी दुर्लभ संयोग है, जिसमें कुछ बच्चों का पता आखिरी समय तक नहीं चल पाता है।





स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी





माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने बताया कि हलीमा ने नवजात बच्चों में 5 लड़कियों और 4 लड़कों को जन्म दिया है और मां सहित सभी बच्चे स्वस्थ हैं।





साइज से बड़े बच्चे का जन्म





वहीं हाल में ब्रिटेन की एक 21 साल की महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया तो उसका साइज देख खुद अचंभित रह गई। न सिर्फ महिला बल्कि डिलीवरी करवाने वाले डॉक्टर्स भी हैरान थे। दरअसल, सभी को लग रहा था कि महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं, लेकिन असल में एक ही मोटा-ताजा बच्चा देख सबके होश उड़ गए।


देश में लगाई भारत से लोगों के आने पर रोक, उल्लंघन करने पर 5 साल की हो सकती है जेल

No comments Document Thumbnail

भारत में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। देश में रोजाना तीन लाख से ज्यादा नए के सामने आ रहे हैं। जबकि रोजाना 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया मंत्रिमंडल की बैठक में शनिवार को कोरोना महामारी को देखते हुए भारत से आने वाले यात्रियों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा की है। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक भी इसका उल्लंघन करते हैं तो उन्हें पांच साल की कैद और 66 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का भारी-भरकम जुर्माना हो सकता है।





बढ़ते संक्रमण के बीच इन देशों में अपने नागरिकों को दी चेतावनी, कहा – न करें भारत की यात्रा





 कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाले यात्रियों पर अस्थायी रोक लगा दी है। अस्थायी रोक सोमवार से लागू हुई और यह उन यात्रियों पर लागू होगा जो ऑस्ट्रेलिया आने को इच्छुक हैं और 14 दिनों में भारत की यात्रा की है।





बढ़ते कोरोना मामलों के चलते फैसला





सिडनी से प्रकाशित हेराल्ड अखबार की खबर के मुताबिक अनुमान है कि भारत में इस समय करीब नौ हजार ऑस्ट्रेलियाई हैं और उनमें से 600 को असुरक्षित के तौर पर वर्गीकृत किया गया। ऑस्ट्रेलियाई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को फैसले की घोषणा की. इसका मकसद ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के वायरस को रोकना है। जबकि भारत में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है।





संक्रमितों की संख्या की वजह से उठाया कदम





स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने बताया कि यह फैसला भारत में संक्रमित और विदेश से ऑस्ट्रेलिया आए यात्रियों और अलग में रखे गए के अनुपात के आधार पर है। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने बताया कि भारत से आने वाले यात्रियों में ‘अप्रबंधन करने योग्य’ संक्रमितों की संख्या की वजह से यह कदम उठाया गया।





हो सकती है 5 साल के लिए जेल





खबर के मुताबिक यात्रा प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर पांच साल कैद की सजा हो सकती या 66 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना या दोनों हो सकता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.