Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अजब-गजब: 25 साल की महिला ने एक साथ दिया 9 बच्चों को जन्म, डॉक्टर भी रह गए हैरान


मोरक्को से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां एक प्रेग्नेंट महिला का अल्ट्रासाउंड हुआ तो 7 बच्चों को जन्म देने की रिपोर्ट थी, लेकिन महिला ने 9 बच्चों को जन्म देकर डॉक्टरों को हैरान कर दिया है।





कोरोना संक्रमित महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म, सफल प्रसव से मां और नवजात को मिली नई जिंदगी





जानकारी के मुताबिक मोरक्को में रहने वाली 25 साल की हलीमा सिसे ने 9 बच्चों को जन्म देकर डॉक्टरों को हैरान कर दिया है। जब हलीमा का माली में अल्ट्रासाउंड हुआ था, तब उसमें सिर्फ 7 बच्चों के जन्म की जानकारी मिली थी। जबकि डिलीवरी के समय 9 बच्चों का जन्म हुआ है। इस खबर से हर कोई हैरान है।





अल्ट्रासाउंड मशीन का अनुमान रहा गलत





वहीं मार्च में हलीमा को डॉक्टरों ने विशेषज्ञ देखभाल की सलाह दी थी, जिसके चलते वो मोरक्को आ गई और वहां पर उसकी डिलीवरी हुई है। वैसे तो महिलाओं की प्रेगनेंसी से लेकर उनकी डिलीवरी तक का समय बेहद खास माना गया है। महिला प्रेग्नेंट है और वो कितने बच्चों को जन्म देगी इसका पता अल्ट्रासाउंड मशीन से चलता है और डॉक्टर भी इस पर काफी भरोसा करते हैं, लेकिन हलीमा के मामले में अल्ट्रासाउंड मशीन सही अनुमान नहीं दे पाई।





7 की जगह 9 बच्चों का जन्म





माली में किए गए अल्ट्रासाउंड के मुताबिक 7 बच्चों का जन्म होना था। जबकि डिलीवरी के समय 9 बच्चों का जन्म हुआ। ये सारे बच्चे ऑपरेशन से हुए हैं। ये डॉक्टरों के मुताबिक काफी दुर्लभ संयोग है, जिसमें कुछ बच्चों का पता आखिरी समय तक नहीं चल पाता है।





स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी





माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने बताया कि हलीमा ने नवजात बच्चों में 5 लड़कियों और 4 लड़कों को जन्म दिया है और मां सहित सभी बच्चे स्वस्थ हैं।





साइज से बड़े बच्चे का जन्म





वहीं हाल में ब्रिटेन की एक 21 साल की महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया तो उसका साइज देख खुद अचंभित रह गई। न सिर्फ महिला बल्कि डिलीवरी करवाने वाले डॉक्टर्स भी हैरान थे। दरअसल, सभी को लग रहा था कि महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं, लेकिन असल में एक ही मोटा-ताजा बच्चा देख सबके होश उड़ गए।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.