Media24Media.com: Corona News Update

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Corona News Update. Show all posts
Showing posts with label Corona News Update. Show all posts

कोरोना के 2 वैरिएंट से एक साथ संक्रमित हुई असम की डॉक्टर, लग चुके हैं वैक्सीन के दोनों डोज

No comments Document Thumbnail

कोरोना अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। वहीं समय के साथ ही कोरोना भी अपना रूप बदल रहा है। अब तक कोरोना के डेल्टा, डेल्टा + और अल्फा जैसे कई वैरिएंट सामने आ गए हैं। इसी बीच  असम की एक महिला डॉक्टर में एक ही समय पर कोरोना के 2 अलग-अलग वैरिएंट पाया गया है, जो कि देश में इस तरह का पहला मामला हो सकता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च  के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बी बोरकाकोटी ने यह जानकारी दी है।




दोनों डोज लगने के बाद भी हुई संक्रमित 


कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद डॉक्टर वायरस के अल्फा और डेल्टा दोनों वैरिएंट से संक्रमित पाई गईं है। ICMR की प्रयोगशाला में मई में मरीज में दोहरे संक्रमण का पता चला था। डॉ बोरकाकोटी ने कहा कि दोहरे संक्रमण के कुछ मामले ब्रिटेन, ब्राजील और पुर्तगाल में सामने आए थे, लेकिन इस तरह का मामला भारत में पहले सामने नहीं आया है। वैक्सीन की दोनों डोज लेने के करीब एक महीने बाद महिला और उनके पति कोरोना वायरस के अल्फा वेरिएंट से संक्रमित पाए गए थे। दंपति डॉक्टर हैं और कोविड देखाभल केंद्र में तैनात थे।


महिला डॉक्‍टर की स्थिति सामान्य

 

वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि 'हमने दोबारा दंपति के सैंपल एकत्र किए और परीक्षण के दूसरे चरण में महिला डॉक्टर में दोहरे संक्रमण की दोबारा पुष्टि हुई।' उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर में हल्के गले की खराश, बदन दर्द और अनिद्रा के हल्के लक्षण थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी। हाल ही में बेल्जियम की एक 90 वर्षीय महिला के कोरोना वायरस के दो अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित होने की रिपोर्ट सामने आई थी। इस महिला में अल्‍फा और बीटा दोनों वैरिएंट पाए गए थे। हालांकि अस्‍पताल में भर्ती होने के पांच दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।


कोरोना के 42,015 नए केस


बता दें कि भारत में कोरोना के 42,015 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,16,337 हो गई है। वहीं 3,998 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,18,480 हो गई है। 36,977 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,03,90,687 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,07,170 है। ICMR के मुताबिक भारत में कल कोरोना के लिए 18,52,140 सैंपल टेस्ट किए गए। इस तरह कल तक कुल 44,91,93,273 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबित कोरोना का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.27% है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.36% हो गया है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,25,446 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41,54,72,455 हो गया है।

Chhattisgarh Corona Update- आज प्रदेश में मिले 741 नए कोरोना मरीज, स्वस्थ हुए 1659 लोग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए लंबे लॉकडाउन और लोगों के नियंत्रण से अब कोरोना के केस लंबे समय बाद काफी कम हुए हैं। प्रदेश में आज सिर्फ 741 नये मरीज मिले हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में आज स्वस्थ्य होने वाले कुल मरीजों की संख्या 1659 रही है। लगातार रिकवरी रेट बढ़ने की वजह से प्रदेश में अब सिर्फ 15 हजार 932 मरीज ही एक्टिव केस के तौर पर रह गये हैं।





Unlock Raipur – अब शाम 6 की जगह 7 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, देखें आदेश





जबकि रायपुर में आज 59 नये मरीज मिले हैं, जबकि सुकमा में 60 केस आये हैं। रायगढ़ में आज मरीज तो 22 मिले हैं, लेकिन सबसे ज्यादा 6 मौतें हुई है। बलौदाबाजार में भी 2 लोगों की जान गयी है।





इस नियंत्रित स्तिथि के कारण आज रायपुर कलेक्टर ने आदेश जारी किया हैं कि अब रायपुर में दुकानें शाम 6 बजे की बजाए 7 बजे तक खुली रहेंगी। फ़िलहाल सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल को बंद ही रखा गया है।





बारिश के बाद सुहावना हुआ छत्तीसगढ़ का मौसम, CM भूपेश बघेल ने शेयर किया डोंगरगढ़ का एक खूबसूरत वीडियो, देखिये





इसके अलावा 14 जून से सभी शासकीय कार्यालय भी अब शत प्रतिशत उपस्तिथि के साथ खोलने का आदेश जारी किया गया है।






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1403397533263486980?s=20

बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें : देरी से कोरोना जांच के कारण मौतों की बढ़ रही संख्या

No comments Document Thumbnail

कोरोना संक्रमण के मामले पूरी दुनिया सहित भारत में फिर बढ़ रहे हैं। इस समय सतर्क रहना बहुत जरूरी है। चिकित्सक ,विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनीसेफ बार -बार आगाह कर रहे हैं कि संक्रमण से बचने के लिए अभी सार्वजनिक स्थलों में मास्क पहनना, दूसरों से दो गज की सुरक्षित दूरी रखना,भीड़ से बचना और हाथों की साबुन पानी से सफाई करना जरूरी है।





यह भी पढ़ें:- अभी भी नहीं हुआ है कोरोना खत्म, सर्दी खांसी और बुखार जैसे लक्षण आने पर तुरंत जांच कराएं





छत्तीसगढ़ में बीते हफ्ते के डेथ आडिट रिव्यू में यह तथ्य सामने आया कि मृतकों में 65 प्रतिशत व्यक्ति 60 साल से ज्यादा उम्र के थे। बीते हफ्ते हुई 29 मौतों में सें 19 मृतक इसी श्रेणी के थे और कोमार्बिड थे।





डॉ. सुंदरानी ने दी जानकारी





समिति के सदस्य डॉ. सुंदरानी ने कहा कि इसीलिए बार बार सभी को आगाह किया जाता है कि बुजुर्ग और ऐसे व्यक्ति जिन्हें किसी भी प्रकार की अन्य कोई बीमारी है उन्हें विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा और बच्चों को बुजुर्गों से दूरी रखनी चाहिए क्योंकि वे खुद अगर संक्रमित होंगे तो बिना लक्षण वाले हो सकते हैं।





यह भी पढ़ें:- 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग रखें विशेष ध्यान, कोरोना से बीते हफ्ते में गई 43 लोगों की जान





वहीं प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होने के कारण ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन बुजुर्ग उनसे आसानी से संक्रमित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि T.B. ,सांस की बीमारी,अधिकरक्त चाप, डायबिटीज ,कैंसर जैसे गंभीर बीमारी वाले व्यक्तियों के परिजनों को भी उनका ध्यान रखना चाहिए और हल्के लक्षण दिखने पर भी तुरंत कोरोना जांच कराना चाहिए। जल्दी जांच और दवाइयां समय पर मिलने से रिकवरी तेजी से होती है। ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन में न रख करा अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए।





CM ने दिए अधिकारियों को ये निर्देश





बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते केसों को देखते हुए राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट और महाराष्ट्र बॉर्डर में कोरोना की थर्मल स्क्रीनिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।





यह भी पढ़ें:- सावधान : लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर जरूर कराएं कोरोना जांच, लापरवाही से जा रही लोगों की जान





मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए पूर्व में जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 'जब तक हम कोरोना पर विजय प्राप्त नहीं कर लेते तब तक इससे बचने के लिए मास्क पहने, सोशल और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें, थोड़ी-थोड़ी देर में हाथों को धोते रहने से ही हम कोरोना को रोकने में काफी हद तक सफल हुए हैं और आगे भी इसका पालन करते हुए इसकी रोकथाम कर सकेंगे।'





रैबीज से बचाव के लिए अपील





सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बीजापुर सह नोडल अधिकारी जुनोटिक रोग डॉ. अभय प्रताप सिंह तोमर ने रेबिज जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए आम जनता से अपील करते हुए बताया कि यह एक विषाणु से होने वाला संक्रमण है। जो कि अधिकतर कुत्ते के काटने या खरोंच से फैलता है, लेकिन यह कैनाईन दांत वाले जानवरों की प्रजाति में आने वाले अन्य जानवर जैसे बिल्ली, बंदर , सियार, भेड़िया , भालू , सूअर के काटने से भी होता है।





लोगों में जागरूकता का अभाव





जागरूकता के अभाव में कुछ लोग जानवरों के काटे जाने पर स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज कराने में घबराते हैं, विलंब करते हैं या जड़ी- बूटी द्वारा इलाज कराते हैं, कई लोग अभी भी यह मानते हैं कि कुत्ते के काटने से 14 इंजेक्शन लगेंगे, इस भय से वे अस्पताल ही नहीं जाते जो कि उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।





भ्रम के कारण लोग कर रहे लापरवाही





वर्तमान में स्वास्थ्य संस्थाओं में इन्ट्राडर्मल पद्धति से जिसमें से 0 और 3 या 7 और 28 दिनों में वैक्सीनेशन होता है। वहीं इन्ट्रामस्क्युलर पद्धति से जिसमें 0 से 3 और 7 या 14 और 28 दिनों के निश्चित अंतराल में वैक्सीनेशन किया जाता है। अतः जनसाधारण से अपील है कि इन जानवरों के काटे जाने पर तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिला चिकित्सालय में जाकर चिकित्सक से संपर्क करें। एनिमल बाइट के उपचार के लिए इन सभी केन्द्रों में एन्टी रेबिज कॉर्नर बनाए गए हैं। जहां एनिमल बाईट के प्रकरणों का निः शुल्क उपचार किया जाता है।





टीकाकरण कार्ड





इलाज के बाद मरीज को टीकाकरण कार्ड भी दिया जाता है, जिसमें अगले टीके की तिथि भी अंकित होती है। अतः आम जनसाधारण से अपील है कि टीका लगवाते समय अपने साथ टीकाकरण कार्ड अवश्य लायें। साथ ही रेबिज के सभी टीके निर्धारित समय में अनिवार्यत लगवाएं।


अभी भी नहीं हुआ है कोरोना खत्म, सर्दी खांसी और बुखार जैसे लक्षण आने पर तुरंत जांच कराएं

No comments Document Thumbnail

राज्य में कोविड से हुई मृत्यु के आंकड़ों का विश्लेषण करने से यह बात सामने आई कि कई लोग तबीयत खराब होने पर निजी तौर पर काम कर रहे गैर मान्यता प्राप्त अप्रशिक्षित व्यक्तियों के पास जाकर इलाज कराते हैं और तबीयत ज्यादा खराब होने पर ही शासकीय अस्पताल या अन्य अस्पताल जाते हैं, जिससे उचित समय पर इलाज नहीं मिल पाता।





यह भी पढ़ें:- 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग रखें विशेष ध्यान, कोरोना से बीते हफ्ते में गई 43 लोगों की जान





इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई कि सर्दी,खांसी,बुखार,सांस लेने में तकलीफ होने के बाद भी कोरोना की जांच नही कराते हैं। राज्य स्तरीय ऑडिट समिति के सदस्य डॉ. ओ पी सुंदरानी ने कहा कि सर्दी,खांसी और बुखार जैसे लक्षण आने पर लोगों को तुरंत कोरोना जांच करानी चाहिए। इसमें झिझकना नहीं चाहिए क्योंकि पॉजिटिव आने पर तुरंत इलाज शुरू हो जाता है और रिकवरी की संभावनाएं भी 95 प्रतिशत से ज्यादा होती हैं।





डॉ. ने कहा कि जांच कराने के बाद रिपोर्ट आते तक स्वयं को आइसेालेट करना चाहिए, जिससे परिवार में संक्रमण का खतरा कम हो सके। रिपोर्ट आते तक सावधानी के रूप में अपना ऑक्सीजन स्तर नापते रहना चाहिए। 95 प्रतिशत से कम रहने पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।





यह भी पढ़ें:- सावधान : लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर जरूर कराएं कोरोना जांच, लापरवाही से जा रही लोगों की जान





डेथ आडिट रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि 29 जनवरी से 4 फरवरी के हफ्ते में प्रदेश में कोरोना से मृतकों में 70 प्रतिशत पुरूष ,27 प्रतिशत महिलाएं और 3 प्रतिशत टांसजेन्डर शामिल हैं। कोमार्बिडीटी से 77 प्रतिशत और 23 प्रतिशत कोविड से मृत्यु हुई। इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के समूह में सीएफआर 4.0 दर्ज किया गया ।





'अप्रशिक्षित व्यक्तियों से इलाज नही कराएं'





कोरबा जिले की महिला को 29 जनवरी को लक्षण आने के बाद 2 फरवरी को निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद भी तबीयत ठीक नहीं हुई।निजी चिकित्सक ने सर्दी,खांसी के लक्षण आने पर भी कोरोना जांच की सलाह नहीं दी।बाद में दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती हुर्इ पर तबीयत नहीं संभली और 3 फरवरी को मृत्यु हो गई।





इन लोगों की हुई मौत






बलौदाबाजार जिले के 50 साल के पुरूष को 1 जनवरी से कफ और बुखार आने पर गैर मान्यता प्राप्त व्यक्ति से स्थानीय इलाज कराया। 10 दिन बाद तिल्दा के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कोरोना जांच कराने पर पॉजिटिव आने पर रायपुर रेफर किया, लेकिन 27 जनवरी को उनकी मृत्यु हुई।





बस्तर कमिश्नर ने लगाया कोरोना का टीका





कोरोना से बचाव के लिए संभाग कमिश्नर जी.आर. चुरेंद्र ने टीका लगाया। गुरुवार को दोपहर महारानी अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग कॉलेज में बनाए गए टीकाकरण केन्द्र में पहुंचकर कोरोना से सुरक्षा के लिए टीका लगवाया। उन्होंने संभाग वासियों को स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए टीका लगाने और कोरोना को हराने की अपील की।


ब्रेकिंग- 3rd ट्रायल के नतीजे के बाद ही छत्तीसगढ़ में होगा Covaccine का इस्तेमाल, T.S. Singhdeo बोले- नहीं डाल सकता जनता को रिस्क में

No comments Document Thumbnail

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्वास्थ मंत्री टी. एस. सिंहदेव (TS SINGHDEO News) ने फ़िलहाल कोवैक्सीन (no vaccine till 3rd phase trial in cg) के इस्तेमाल पर सीधे तौर पर मना कर दिया है। उनका कहना है कि जबतक वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजे नहीं आ जाते तबतक छत्तीसगढ़ में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। अगर कोई अपनी मर्जी से ये वैक्सीन लगवाना चाहे तो उसे कोई मनाही नहीं है।





राजधानी में फिर हुआ 28 पुलिस कर्मियों का तबादला, देखें transfer list





नहीं डाल सकता जनता को रिस्क में





गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र के बीच शुरू से ही वैक्सीन (Covid 19 vaccination in chhattisgarh) को लेकर तकरार जारी थी। टी एस सिंहदेव का कहना है कि केंद्र सरकार जल्दबाजी क्यों कर रही है ये समझ से परे है। मैं प्रदेश की जनता को रिस्क में नहीं डाल सकता।





जानिए पूरा मामला





दरअसल, टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखकर कोवैक्सीन छत्तीसगढ़ (no vaccine till 3rd phase trial in cg) में नहीं भेजने का आग्रह किया था। जिसके जवाब में हर्षवर्धन ने कहा है कि कोवैक्सीन इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है। हर्षवर्धन के जवाबी पत्र के बाद भी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कह रहे हैं कि मेरी माने तो जब तक कोवैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल का रिजल्ट ना आ जाये, इस वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।


कोरोना का टीका सुरक्षित है, अपनी बारी आने पर केंद्र में जाकर अवश्य लगवाएं टीका- बलौदाबाजार कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

  • कलेक्टर एसपी,सहित जिला पंचायत सीईओ की अगवाई में दूसरे चरण के टीकाकरण की हुई शुरुआत
  • राजस्व,पुलिस एवं पंचायत कर्मियों को लगायें जा रहे है टीके, दूसरे चरण के लिए 4411 हितग्राहियों ने करवाये पंजीयन




बलौदाबाजार। कलेक्टर एंव जिला दण्डाधिकारी सुनील कुमार जैन अगुवाई में आज पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी सीईओ सँयुक्त कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल ने आज सुबह जिला चिकित्सालय में कोविशिल्ड वैक्सीन (Frontline warriors vaccinated in Balodabazar) लगवाये।





Frontline warriors vaccinated in Balodabazar




टीका लगवाने से आ सकते है ये लक्षण





टीका लगाने के पश्चात कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कहा कि वर्तमान समय में कोविड से बचने टीकाकरण प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगो से अपील किया है। जिन कर्मचारियों,अधिकारियो एवं फ्रंटवारियर्स का टीकाकरण के लिए में नंबर आए तो अनिवार्य रूप से टीके लगाये। कलेक्टर जैन ने कहा कि कोविड 19 की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, वैक्सीन लगाने उपरांत मामूली फिवर, जी-मिचलाना, चक्कर आना जैसे लक्षण पाए जा सकते है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है, सभी हितग्राही जिसका नाम कोविड पोर्टल पर पंजीकृत है,संबंधित टीकाकरण स्थल में जाकर टीका अवश्य लगाएं व वैक्सीन की दूसरी डोज अवश्य लें। कोविड 19 टीका लगाने के उपरांत भी दो गज दूरी, साबुन से हाथ धोना तथा मास्क पहनने जैसे अनुशासन का पालन अवश्य करें।





Frontline warriors vaccinated in Balodabazar




कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए होगा राजिम पुन्नी मेले का आयोजन, स्वास्थ्य विभाग लगाएगा जांच शिविर





गौरतलब है की जिले में आज से दूसरे चरण की टीकाकरण की शुरूआत किया गया। जिसमे पुलिस,राजस्व एवं पंचायत विभाग के फ्रंट वारियर्स शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि जिले में पहले चरण में 8894 लोगों ने पंजीकृत कराया था। जिसमें से 6659 लोगों ने टीका लगवाया है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ वर्कर,हेल्थ स्टाॅफ,मितानिन,आंगनबाडी कार्यकर्ता, आयुर्वेद स्टॉफ,नर्सिंग स्टॉफ शामिल थे।





Frontline warriors vaccinated in Balodabazar




उसी तरह दूसरे चरण में राजस्व,पुलिस एवं पंचायत आज दिनाँक तक 4411 लोगों का पंजीयन किया गया है। जिसमें राजस्व 650, पुलिस 1288,नगरीय निकाय के 926 एवं पंचायत के 1547 अधिकारी कर्मचारी शामिल है। सोनवानी ने बताया कि जिले में 16 जनवरी 2021 से अब तक विभिन्न सेसन (Frontline warriors vaccinated in Balodabazar) सत्रों में जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमगा, लवन,बिलाईगढ़,कसडोल तथा पलारी विकासखण्ड हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसमंदी,भाटापारा हेतु अस्पताल के ही नजदीक प्राथमिक विद्यालय भाटापारा में टीकाकरण सत्र का आयोजित किया जा रहे है। जहाँ प्रत्येक सत्र में अधिकतम 100 हितग्राहियों का टीकाकरण किया जायेगा। सभी केन्द्रों में दो गज दूरी, हाथ साबुन से धोना तथा मास्क पहनने का पालन करते हुए टीकाकरण संचालित किया जा रहा है।


60 साल से ज्यादा उम्र के लोग रखें विशेष ध्यान, कोरोना से बीते हफ्ते में गई 43 लोगों की जान

No comments Document Thumbnail

कोरोना का संक्रमण(Corona Updates) फिलहाल कम हो गया है, लेकिन इससे होने वाली मौत की संख्या अभी भी ज्यादा है। 22 जनवरी से 28 जनवरी के के बीच 43 मौत हुई, जिसमें 67 प्रतिशत पुरूष और 33 प्रतिशत महिलाएं शामिल है।





यह भी पढ़ें:- सावधान : लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर जरूर कराएं कोरोना जांच, लापरवाही से जा रही लोगों की जान





60 साल से ज्यादा उम्र के 14 व्यक्तियों की मृत्यु बीते सप्ताह हुई। राज्य स्तरीय डेथ आडिट रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि 81 प्रतिशत मृत्यु कोमार्बिडिटी के कारण हुई। जबकि 19 प्रतिशत कोविड के कारण हुई। इसमें भी 60 साल से ज्यादा उम्र में केस फेटलिटी दर 6.66 और 45-59 साल की आयु के व्यक्तियों में 1.59 CFR दर्ज किया गया। समिति ने यह भी रिव्यू किया कि 35 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटो के अंदर हुई. जबकि 7 प्रतिशत मृत्यु 2 से 3 दिनों के अंदर हो जाती है।





लक्षण दिखने पर भी लोग नहीं करा रहे कोरोना की जांच (Corona Updates)





चिकित्सकों का कहना है कि लक्षण आने पर भी लोग कोरोना की जांच नहीं करा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्गों को सर्दी,खांसी , बुखार, थकान जैसे लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और कोरोना जांच कराएं और चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही कार्य करें।





यह भी पढ़ें:- बिजली बिल में गड़बड़ी कर 24 लाख से अधिक की ठगी





बलौदाबाजार के पुरूष को 29 दिसंबर से बुखार,कफ हो रहा था और स्थानीय इलाज लिया।12 जनवरी को बलौदाबाजार क्लीनीक में जाकर दवाई लाई। 19 को फिर से सांस की तकलीफ होने पर क्लिनीक में दिखाया और एंटीजेन टेस्ट कराने पर निगेटिव परिणाम आया।20 जनवरी को टूनाट का पॉजिटिव रिजल्ट आया। 22 को दोबारा इलाज मिलने के पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।




इन लोगों की हुई मौत





रायपुर जिले के 63 वर्ष के पुरूष को 11 जनवरी से कफ के लक्षण आ रहे थे लेकिन 22 जनवरी को निजी अस्पताल में भर्ती हुए और इलाज के बाद भी 25 जनवरी को उनकी मृत्य हुई। राजनांदगांव के 43 वर्ष के पुरूष को 9जनवरी से बुखार ,कफ के बाद भी 13 जनवरी को टेस्ट कराया और इलाज के बाद भी 24 जनवरी को मृत्यु हो गई।


छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साई हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर. कोरोना की वैक्सीन भले आ गयी हो, लेकिन कोरोना का साया अभी टला नहीं है। छत्तीसगढ़ में अभी भी औसतन 500 के करीब मरीज हर दिन मिल रहे हैं। कोरोना की चपेट में बहुत से नेता और मंत्री भी आ चुके है। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साई (Vishnu devSai Tested Covid Positive) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। कोरोना के संभावित लक्षण के बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।






https://twitter.com/vishnudsai/status/1355019445266075649?s=20




Read More- आज से दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू





विष्णु देव साई (Vishnu devSai Tested Covid Positive) खुद को क्वारंटीन कर अपना इलाज करायेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। साथ ही आग्रह किया है कि जो भी लोग उनके संपर्क में पिछले दिनों आये हैं, वो खुद को आइसोलेट करें और अपना कोरोना टेस्ट जरूर करायें।


होम आइसोलेशन के मरीजों को करनी चाहिए ऑक्सीजन स्तर की नियमित जांच

No comments Document Thumbnail

कोरोना का संक्रमण(Corona Patient News) फिलहाल अभी धीमा हो गया है, लेकिन मृत्यु की संख्या अभी भी ज्यादा है। 15 जनवरी से 21 जनवरी यानी एक हफ्ते में 45 मृत्यु हुई, जिसमें 84 प्रतिशत पुरूष और 16 प्रतिशत महिलाओं की हुईं। राज्य स्तरीय डेथ आडिट रिपोर्ट (State level death audit report) में यह बात सामने आई कि 71 प्रतिशत मृत्यु कोमार्बिडिटी के कारण हुई, जबकि 29 प्रतिशत कोविड के कारण हुई। इसमें भी 60 साल से ज्यादा उम्र में केस फेटलिटी दर 4.77 और 45-59 साल की आयु के व्यक्तियों में 1.59 CFR दर्ज किया गया।





यह भी पढ़ें:- किसान आंदोलन ने भरा सरकार का खजाना, अब तक प्रदर्शन में खर्च हुए 225 करोड़ से ज्यादा रुपये





समिति ने यह भी रिव्यू किया कि 27 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटो के अंदर हुई, जबकि 7 प्रतिशत मृत्यु 2 से 3 दिनों के अंदर हो जाती है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य रेणु पिल्ले की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला,मेकाहारा के विशेषज्ञ डॉ. ओ पी सुंदरानी,यूनीसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. श्रीधर और संयुक्त संचालक डॉ. सुभाष पांडे उपस्थित थे।





यह भी पढ़ें:- मोदी सरकार की बड़ी तैयारी : 8 साल पुरानी गाड़ी रखी तो देना होगा ‘ग्रीन टैक्स’





सभी जिलों से प्राप्त आंकड़ों का केस वार विश्लेषण किया गया और जिलों को इसमें सुधार करने संबंधी निर्देश जारी करने को कहा गया। बालोद के 55 साल के पुरूष को 10 जनवरी से सांस में तकलीफ हो रही थी, लेकिन 12 जनवरी को जांच कराने के बाद पॉजिटिव आने पर 15 जनवरी को रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज के बाद भी स्वस्थ नहीं हुए और उनकी उसी दिन मौत हो गई। समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण उनकी मृत्यु हुईं।





लगातार हो रही मरीजों की मौत(Corona Patient News)





सरगुजा के 55 वर्षीय पुरूष को 9 जनवरी से कफ की शिकायत आने पर 11 जनवरी को पहले CT स्कैन कराया गया। इसके बाद कोरोना जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद भी 16 जनवरी को उनकी मौत हो गई।





यह भी पढ़ें:- एस. पी. बालासुब्रमण्यम समेत इन 7 हस्तियों को दिया जाएगा पद्म विभूषण





वहीं जांजगीर-चांपा के एक 50 वर्ष पुरूष मरीज की एंटीजन रिपोर्ट 19 जनवरी को पॉजिटिव आई। इसके बाद उसने चिकित्सकों की सलाह नहीं मानी और होम आइसोलेशन में रहा। इसी बीच सांस की तकलीफ के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के पहले ही उसकी मौत हो गई। महासमुंद की 45 वर्ष की महिला को डायरिया की शिकायत होने पर कोरोना जांच में एंटीजेन पॉजिटिव आया और अस्पताल में कर इलाज किया गया, लेकिन दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।





करते रहे नियमित जांच





यूनीसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. श्रीधर ने कहा कि इसीलिए सभी को बार -बार समझाया जा रहा है कि सर्दी,खांसी , बुखार, थकान ,दस्त जैसे के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और कोरोना जांच कराएं। साथ ही चिकित्सक की सलाह के मुताबिक ही काम करें। डॉ. सुंदरानी ने कहा कि होम आइसोलेशन के मरीजों को अपने ऑक्सीजन स्तर की जांच नियमित करना चाहिए और 95 से कम आने पर तुरतं अपने चिकित्सक को और कंट्रोल रूम को भी बताना चाहिए। कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन के मरीजों को शुरू के 7 दिन नियमित फोन से तबीयत पूछे जाने के निर्देश दिए गए।


अब किसी भी अस्पताल में इलाज के लिए जरूरी नहीं होगी कोरोना जांच रिपोर्ट

No comments Document Thumbnail

रायपुर : सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में इलाज करवाने के लिए अब कोरोना जांच रिपोर्ट (Corona Test report) जरूरी नहीं है। मेडिसिन, ईएनटी, डेंटल और नेत्र विभाग सहित कोई सी भी बीमारी या तकलीफ होने पर सीधे इलाज करवाने जा सकते हैं। कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के बाद सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों ने कोरोना की रिपोर्ट दिखाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।





केवल किसी तरह का ऑपरेशन (Operations) होने पर सर्जरी (surgery) के पहले कोरोना रिपोर्ट दिखाना जरूरी है। कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही ऑपरेशन किए जाएंगे। राजधानी में 18 मार्च को कोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज के पहले कोरोना की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया था।





मरीजों की बढ़ गई थी परेशानी(Corona Test report)





सामान्य क्लीनिक से लेकर बड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों तक में कोरोना की जांच रिपोर्ट के बिना मरीज को एंट्री नहीं दी जा रही थी। कई प्राइवेट अस्पताल व क्लीनिक तो बंद कर दिए गए थे, जिन्होंने क्लीनिक खोलकर रखा था, वे भी बड़ी ऐहतियात बरत रहे थे और मरीजों से कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट मांग रहे थे। ऐसे में मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी।





मरीज भी अस्पताल जाने के बजाय घर में तकलीफ सहना बेहतर समझ रहे थे। पिछले दो माह से प्रदेश में दो हजार से कम तथा 10 जनवरी से एक हजार से कम मरीज मिल रहे हैं। राजधानी में भी 200 से कम व पिछले 5 दिनों से 100 से कम नए मरीज मिल रहे हैं।





कोविड जांच रिपोर्ट दिखाने का सिस्टम हटा(Corona Test report)





केस कम होने के कारण सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों ने कोविड की जांच रिपोर्ट दिखाने का सिस्टम हटा दिया है। इतना ही नहीं अंबेडकर समेत निजी अस्पतालों में नॉन कोविड मरीजों के लिए बेड भी बढ़ाया जा रहा है।





जब कोरोना के मरीज ज्यादा संख्या में मिल रहे थे। तब कई निजी अस्पतालों में मरीज के साथ एक या किसी अटेंडेंट को प्रवेश करने की मनाही थी। जिन अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज नहीं हुआ, वहां भी मरीजों से कोरोना रिपोर्ट मांगी जा रही थी। ऐसे में मरीज व उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही थी।





निजी अस्पतालों में रूटीन सर्जरी शुरू





कोरोना काल में रूटीन सर्जरी पूरी तरह बंद थी। सरकारी व निजी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी में सर्जरी की जा रही थी। अब अंबेडकर समेत निजी अस्पतालों में रूटीन सर्जरी शुरू कर दी गई है। सबसे पहले वेटिंग वाले मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। इससे मरीजों को राहत मिली है। कई मरीज रूटीन में सर्जरी के लिए फोन करते थे, लेकिन उन्हें मना कर दिया जाता था। मोतियाबिंद ऑपरेशन भी बंद था, जो शुरू कर दिया गया है।





दांत की सड़न ने किया परेशान: कोरोना के पीक समय में दांत के मरीजों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। डॉ. अरविंद जैन के अनुसार दांत के मरीजों की जांच के समय डाक्टरों का सीधा कांटेक्ट रहता है। इसलिए सावधानी जरूरी थी। पहले सारे डॉक्टर कोरोना रिपोर्ट मांग रहे थे जो अब नहीं मांग रहे।





प्रदेश में दिनों-दिन बढ़ रहा क्राइम, मामूली विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला





मोतियाबिंद के मरीज वेटिंग में: सरकारी सहित निजी अस्पतालों में मोतियाबिंद के मरीजों की सर्जरी अनिश्चतकाल के लिए टाल दी गई थी। डॉ. अनिल गुप्ता के मुताबिक पहले एहतियातन सारे आई स्पेशलिस्ट कोरोना रिपोर्ट मांग रहे थे, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है।





ओपीडी सेवा पूरी तरह से शुरू





नाक, कान, गले के मरीज भटके: डॉ. सुनील रामनानी ने बताया कि कोरोना का खौफ इतना ज्यादा था कि दांत और आंखों के साथ-साथ ईएनटी के डाक्टरों ने भी अपनी ओपीडी लगभग बंद कर दी थी। लेकिन अब कोरोना के मरीज कम हो गए हैं। इसलिए सभी ईएनटी स्पेशलिस्ट ने तय कर लिया कि कोरोना रिपोर्ट की जरूरत नहीं।





“कोरोना के मरीज कम हो गए हैं। इसलिए रूटीन सर्जरी भी शुरू कर दी गई है। सबसे पहले वेटिंग वाले मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। सर्जरी के पहले कोरोना की जांच कराई जा रही है।”
-डॉ. विष्णु दत्त, डीन नेहरू मेडिकल कॉलेज






बड़ी खबर: कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग

No comments Document Thumbnail

देश को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) देने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के लिए बुरी खबर है। गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के टर्मिनल 1 के पास बनी इमारत में आग (Fire In Serum Institute)लग गई। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस वैक्सीन कोविशिल्‍ड का निर्माता है।





जानकारी के मुताबिक ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका की कोविड वैक्सीन का भारत में निर्माण करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की पुणे इकाई में आग (Fire In Serum Institute) लग गई है। पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल 1 गेट पर आग लग गई हैं।





समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आग की लपटों को काबू में लाने के लिए 10 फायर टेंडर लगे थे। रिपोर्टों से पता चलता है कि आग एक निर्माणाधीन इकाई की दूसरी मंजिल पर लगी, जिससे टीका का उत्पादन प्रभावित नहीं होगा।





किसान आंदोलन: आखिरकार सरकार और संगठनों के बीच बन रही सहमति की स्थिति





इस बीच सूचना मिली है कि फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने इमारत से तीन लोगों को बचाया गया है। कंपनी ने बताया है कि जिस इमारत में आग लगी है, वह नई हैं और वहां पर कोरोना वैक्‍सीन नहीं बल्‍कि BCG वैक्सीन का काम होता है।





इसके साथ ही आग अब तीसरे मंजिल पर पहुंच चुकी है और चौथी मंजिल के तरफ बढ़ रही है। जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वहां बीसीजी की वैक्सिन के निर्माण का काम चल रहा है। आग में एक व्यक्ति अभी भी अंदर फंसा हुआ है, जिसे बाहर निकलने के लिए प्रयास जारी है।





हथेली पर मौजूद ये निशान और रेखाएं बताती हैं आपके भाग्य में राजयोग है या नहीं





बता दें कि ऑक्सफोर्ड का कोविशिल्ड भारत में पहला COVID-19 टीक है, जिसको आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई थी।





सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 1966 में साइरस पूनावाला ने की थी।


Covid - 19 से महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की जान को ज्यादा खतरा, शोध में हुआ खुलासा

No comments Document Thumbnail

कोरोना वायरस से महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में जान का खतरा ( men are more at risk of dying from covid 19) ज्यादा है। नए स्टडी के मुताबिक महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में जान का खतरा 30 प्रतिशत से ज्यादा होता है। एक नए अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। क्लीनिकल इंफेक्शस डिजीजेस पत्रिका (Clinical Infectious Diseases magazine) में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक कोरोना से संक्रमित पुरुष मरीज अगर डायबिटीज (Diabetes), हाई ब्लड प्रेशर ( high blood pressure) या मोटापे से ग्रस्त हैं तो उनकी जान जाने का खतरा ज्यादा होता है।





Holidays in 2021: जानें साल 2021 में किस दिन पड़ रहा है आपका फेवरेट फेस्टिवल, इस दिन प्लॉन करें वीकेंड





शोध में UMSOM (अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन) के वैज्ञानिकों ने देश भर के 613 अस्पतालों में भर्ती कोरोना के करीब 67 हजार मरीजों का अध्ययन किया। अध्ययन में कहा गया है कि पहले से ही मोटापे, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे कोरोना से संक्रमित 20 से 39 साल आयु वर्ग के रोगियों को अपने स्वस्थ साथियों की तुलना में जान का जोखिम ज्यादा था। अध्ययन के लेखक एंथनी डी हैरिस ने कहा कि इन सभी जानकारियों से संक्रमित रोगियों के उपचार में मदद मिल सकती है।





सावधान: अगर आप भी सोने से पहले करते हैं स्मार्टफोन का यूज, तो जान ले क्या है इसके दुष्प्रभाव





बता दें कि दुनियाभर में कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है। इससे अब तक 77,717,42 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 1,709,007 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे समय में UMSOM के एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कोरोना से मौत का खतरा 30 प्रतिशत ज्यादा होता है। अध्ययन के मुताबिक पुरुषों में महिलाओं की स्वास्थ्य की स्थिति की तुलना में कोरोना से मरने का खतरा 30 प्रतिशत ज्यादा है।





भारत में एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख 92 हजार के पार





भारत में 21 दिसंबर को एक ही दिन में कोविड-19 के 24,337 नए मामले सामने आए हैं। इससे देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1।0055 करोड़ के पार पहुंच गई हैं। इनमें से 96।06 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2,92,518 है।





हादसा: एक्सप्रेस वे पर कार और कंटेनर की टक्कर, कार में आग लगने से जिंदा जले 5 लोग





स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,00,75,116 हो गए हैं। वहीं 333 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,46,111 हो गई है।


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीटर के माध्यम से दी जानकारी

No comments Document Thumbnail

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (JP Nadda tested Corona positive) आई है। कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्होंने अपना टेस्ट कराया था, जिसमें उनका रिपोर्ट पॉजिटिव (tested Corona positive) आया है। जेपी नड्डा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं।'






https://twitter.com/JPNadda/status/1338093272703623169




वहीं बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा, 'मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।' जेपी नड्डा के संक्रमण की खबर सामने आने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जल्द ठीक होने की कामना की है।






https://twitter.com/AmitShah/status/1338138590404984832








वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सहित कई नेता और मंत्रियों ने उनके (JP Nadda tested Corona positive) जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा है कि 'इस चुनौतीपूर्ण समय में उनकी प्रार्थानाएं नड्डा और उनके परिजनों के साथ हैं।'






https://twitter.com/MamataOfficial/status/1338114713645768704




Corona in chhattisgarh: 1,632 नए मरीजों की पुष्टि, 12 की मौत





बता दें कि अब तक कई मंत्री और नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बीते महीने गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमण के कारण कुछ दिनों तक अस्पताल में रहे थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुई थी। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। बता दें कि कोरोना के कारण 12 से ज्यादा नेताओं की मौत भी हो चुकी है।













दुनियाभर में कोरोना का हाल





दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। ऐसे में अब तक इस वायरस से पूरे विश्व में 7.14 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित (Corona cases in worldwide) हो चुके हैं। जबकि इससे अब तक 1,601,790 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि दुनियाभर में कोरोना को मात देकर अब तक 49,147,429 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं।


Balodabazar News : कोरोना कहर, जिले में आज रिकॉर्ड 178 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 1483 हुई

No comments Document Thumbnail


बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के आज रिकॉर्ड 178 नए मरीजों की पहचान की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2 हज़ार 845 हो गई है। वहीं जिले के विभिन्न अस्पतालों से आज 74 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। आज कोरोना महामारी से एक मरीज की मौत भी आज दर्ज की गई है।






यह भी पढ़ें : http://कोरोना का कहर : रायपुर में पदस्थ कोरोना संक्रमित DSP की मौत





पलारी से सर्वाधिक मरीज 44 मरीज






जिले में कोरोना के 178 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। सबसे ज्यादा 44 मरीज़ पलारी विकासखण्ड से हैं। कसडोल विकासखण्ड से 41 मरीज़,भटापारा विकासखण्ड से 30 मरीज़, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 26 मरीज़, बिलाईगढ़ विकासखण्ड से 14, सिमगा  विकासखण्ड से 10 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 13 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज की गई है.






यह भी पढ़ें : http://प्रदेश भर में 832 केंद्रों में रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच





आज 74 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज






मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आज 74 मरीज़ों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। इस प्रकार 1 हज़ार 331 लोग इलाज़ के बाद स्वस्थ होकर अपने घर वापस चले गए हैं। ऐक्टिव पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या अब 1 हज़ार 483 रह गई है, जिनका कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेन्टर और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है। जिले में आज 671लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया।






यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ न्यूज : प्रदेश में कोरोना के 2434 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 35850 हुई





कल जिले में 86 नए मरीज मिले थे






जिले में कल बुधवार को कोरोना के 86 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 21, पलारी से 19, कसडोल से 15, बलौदाबाजार एवं भाटापारा से 09–09, बिलाईगढ़ से 08 और सिमगा से 05 मरीज शामिल हैं।



Covid-19 : देश में रिकार्ड कोरोना रिकवरी रेट, लगातार दूसरे दिन भी 82,000 मरीज हुए ठीक

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : भारत में पिछले दो दिनों के दौरान बड़ी संख्या में रोगी ठीक हुए हैं। लगातार दूसरे दिन भी 82000 से अधिक कोविड रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पिछले 24 घंटों में कोविड से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 82,961 है। तेजी से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या की वजह से, ठीक होने की राष्ट्रीय में भी सुधार हो रहा है। यह अब 78.64% पर पहुंच गई है। 40 लाख (40,25,079) से अधिक मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 4 गुना हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ में बुधवार को मिले 3,189 नए कोरोना पॉजिटिव, राजधानी में मिले 717





सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10 लाख





ठीके होने वाले रोगियों की संख्या में महाराष्ट्र का योगदान (17,559) पांचवे हिस्से से अधिक (21.22%) है जबकि आंध्र प्रदेश (10,845), कर्नाटक(6580), उत्तर प्रदेश  (6476) और तमिलनाडु (5768)  ने ने ठीक होने वाले मामलों की संख्या में 35.87% का योगदान दिया है। इन राज्यों ने मिलकर कुल ठीक होने वालों की संख्या में 57.1%  का योगदान दिया है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10 लाख (10,09,976) को पार कर चुकी है। सक्रिय मामलों के आधे (48.45%) के करीब मामले 3 राज्यों में केंद्रित हैं जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु  को मिलाकर 5 राज्य कुल सक्रिय मामलों में लगभग 60% योगदान दे रहे हैं।





यह भी पढ़ें : http://PM मोदी का 70वां जन्मदिन आज , सेवा सप्ताह के रूप में BJP मना रही PM का जन्मदिन









पिछले 24 घंटों के दौरान 1132 लोगों की मौत हुई है। 474 मौतों के  के साथ, महाराष्ट्र का योगदान इस सूची में 40% से अधिक का है। इसके अलावा निम्नलिखित चार राज्यों- उत्तर प्रदेश (86), पंजाब (78), आंध्र प्रदेश (64), पश्चिम बंगाल (61) से पिछले 24 घंटों के दौरान होने वाली मौतों में 25.5% का योगदान दिया है।






Balodabazar News : जिले में आज रिकार्ड 85 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 85 नये मामलों की पहचान हुई है। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या 1 हज़ार 644 हो गई है। ईलाज़ होने के बाद 27 मरीज़ों को आज डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब तक कोरोना महामारी से 877 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं।





यह भी पढ़ें : http://युवती से मारपीट कर आइब्रो दांतों से काटा, फिर बात दबाने दिया 10 लाख का ऑफर





जिले में ऐक्टिव केस संख्या की संख्या अब बढ़कर 748 तक पहुंच गई है, जिनका इलाज़ जिला कोविड अस्पताल सहित विकासखण्ड स्तर पर निर्मित कोविड केयर सेण्टरों में चल रहा है। कोरोना महामारी से आज जिले में एक मरीज की मौत दर्ज की गई। सिमगा के ढेकुना ग्राम निवासी एक व्यक्ति की एम्स रायपुर में 10 तारीख को मौत हुई थी, जिसकी सूचना आज प्राप्त हुई। इसके साथ जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 18 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना कहर जारी : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक दिन में 2438 नए पॉजिटिव केस मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 31002 हुई





आज जिले में कुल 85 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें बलौदाबाजार ब्लॉक से 21 मरीज, सिमगा ब्लॉक से 17 मरीज, पलारी ब्लॉक से 15 मरीज, कसडोल ब्लॉक से 13 मरीज, भाटापारा ब्लॉक से 13 मरीज और बिलाईगढ़ ब्लॉक से 6 मरीज़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। आज मिले सभी मरीजों को उपचार हेतु भर्ती की प्रक्रिया जारी हैं.


कोरोना कहर जारी : छत्तीसगढ़ में आज फिर 2564 नए कोरोना पॉजिटिव की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 28041 हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ़्तार कम नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. प्रदेश में आज बुधवार को एक दिन में 2564 नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की हैं.





यह भी पढ़ें : Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव 57 नए मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या अब 587 https://media24media.com/corona-positive-57-new-patients-identified-in-balodabazar-district-today/





आज एक दिन में 13 मरीजों की हुई मौत





छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 719630 सैम्पल का जाँच की गई हैं, जिसमें 52932 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक 24414 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 28041 मरीज हो गई हैं. आज एक दिन में 13 मरीजों की मौत हुई वही प्रदेश में अब तक कुल 477 मरीजों की जान जा चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : Unlock : 21 सितम्बर से हाई स्कूल खोलने की तैयारी https://media24media.com/unlock-preparation-to-open-high-school-from-21-september/





आज फिर जिला रायपुर से सर्वाधिक मरीज मिले





स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिला रायपुर से 869, दुर्ग से 308, राजनंदगांव से 281, बिलासपुर से 255, जांजगीर चांपा से 69, रायगढ़ से 66, बलौदाबाजार से 64, नारायणपुर से 59, कबीरधाम से 56, कोरिया व बस्तर से 50 - 50, सुकमा से 49, सरगुजा से 45, बलरामपुर से 41, कोरबा से 39, कांकेर से 36, धमतरी व सूरजपुर से 35 - 35, जशपुर से 32, दंतेवाड़ा से 28, बेमेतरा से 23, बालोद से 22, मुंगेली से 21, गरियाबंद से 19, कोंडागांव से 18, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 13, महासमुंद से 03 व अन्य जिला से 08 मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई हैं. आज पाए गए नए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.


कोरोना का कहर जारी : छत्तीसगढ़ में आज 2017 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज 2017 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। जिला रायपुर से 654, जिला दुर्ग से 197, जिला राजनांदगांव से 190, बिलासपुर से 173, जांजगीर चांपा से 110, रायगढ़ से 82, कोरबा से 72, सरगुजा से 48, सूरजपुर से 46, सुकमा से 44, धमतरी से 43, बलौदाबाजार से 40, बालोद से 39, कोरिया व बीजापुर से 36 - 36, महासमुंद से 35, गरियाबंद से 33, बलरामपुर से 27, मुंगेली से 19, कांकेर से 17, कबीरधाम व नारायणपुर से 15 - 15, दंतेवाड़ा से 10, बस्तर व कोंडागांव से 09 - 09, जशपुर से 07, बेमेतरा से 03, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से 02, अन्य जिले से 06 मरीज मिले हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।





ऐक्टिव केस की संख्या 24708 हुई





प्रदेश में अब तक कुल 47280 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। जिसमें से 22177 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 24708 हो गई हैं। वही कोरोना महामारी से आज 15 मरीजों की मौत हो गई, वही अब तक प्रदेश में कुल 395 मरीजों की जान जा चुकी हैं।


बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 19 नये मरीज़ों की हुई पहचान, एक मरीज़ की मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के रविवार को 19 पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये। जबकि इतने ही संख्या में 19 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए। वही कोरोना महामारी से एक मरीज मौत हुई, भाटापारा निवासी लगभग 50 वर्षीय एक मरीज़ की आज मौत हो गई। वह कोरोना सहित कई और बीमारियों से पीड़ित था। इस प्रकार जिले में अब तक कोरोना से 1 हज़ार 175 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 729 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. जिले में अब एक्टिव मरीज की संख्या 438 हो गई हैं, जिनका जिला कोविड अस्पताल बलौदाबाजार सहित संकरी, कसडोल और बिलाईगढ़ के कोविड केअर सेण्टरों में सफल इलाज़ चल रहा है। मौत की संख्या भी अब 8 हो गई है। 





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज़ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 19 प्रकरणों में सबसे ज्यादा 12 मरीज़ बलौदाबाजार से हैं। कसडोल और पलारी विकासखण्ड से 3-3 मरीज और 1 मरीज़ भटापारा शहर से है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी से 1, लश न्यू कॉलोनी से 2, वैष्णव कॉलोनी से 1, सिविल लाइन से 1 तथा अन्य वार्ड से 2 मरीज़, अम्बुजा कॉलोनी से 4 और मिशन परसा भदेर से 1 मरीज़ शामिल है।





कसडोल के हदहापारा वार्ड 7 से 1, तहसील ऑफिस से 1, पारसनगर सेक्टर 2 से 1, भाटापारा के आदर्श कॉलोनी खोखली रोड से 1, पलारी विकासखण्ड के बघेल कॉलोनी पलारी से 1, सिंघोरा से 1 तथा रोहांसी वार्ड 16 से 1 मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।


छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, शनिवार को एक दिन में फिर मिले 2529 नए पॉजिटिव मरीज

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. लगातार पॉजिटिव मरीज मिलने से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ हैं. कल शनिवार को एक दिन में कोरोना पॉजिटिव के 2529 नए मरीजों की पहचान की गई हैं. प्रदेश में अब तक कुल 43163 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें से अब तक कुल 20847 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. वही कोरोना महामारी से 356 लोंगो की जान जा चुकी हैं. अब प्रदेश में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 22320 हो गई हैं.





यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Wheather Update: भारी बारिश की चेतावनी https://media24media.com/chhattisgarh-wheather-update-warning-of-heavy-rain/





शनिवार को देर रात को अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन किया गया जिसमें 1357 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई. जिसमें जिला रायपुर से 480, दुर्ग से 178, रायगढ़ से 169, राजनांदगांव से 100, बिलासपुर से 99, बलौदाबाजार से 70, सूरजपुर से 58, जांजगीर चांपा से 34, कोरबा से 33, जशपुर से 21, धमतरी से 16, दंतेवाड़ा से 15, कबीरधाम से 14, बलरामपुर व सुकमा से 13 - 13, सरगुजा से 09, बेमेतरा व कोरिया से 08 - 08, महासमुंद से 05, गरियाबंद से 03, बालोद व कोंडागांव से 02 - 02, मुंगेली, कांकेर व नारायणपुर से 01 - 01 मरीज मिले हैं.









कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 1172 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे जिला रायपुर से 398, दुर्ग से 155, बिलासपुर से 96, बालोद से 69, राजनांदगांव व रायगढ़ से 54-54, जांजगीर-चांपा से 46, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 27, महासमुंद व कोण्डागांव से 25-25, धमतरी से 23, सरगुजा व बस्तर से 21-21, बलौदाबाजार से 20, गरियाबंद से 18, बेमेतरा से 15, कोरिया से 14, कबीरधाम से 13, कांकेर से 12, मुंगेली से 11, नारायणपुर से 10, बीजापुर से 09, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 05, अन्य राज्य से 03 मिले थे.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.