Media24Media.com: rajasthan road accident

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label rajasthan road accident. Show all posts
Showing posts with label rajasthan road accident. Show all posts

2 बाइकों के बीच आमने-सामने भिड़ंत, जीजा और साले समेत 4 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

राजस्थान सड़क हादसों का गढ़ बन गया है। प्रदेश में रोजाना सड़क हादसे से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उदयपुर के बेकरिया का है, जहां 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में जीजी और साले समेत चार लोगों की मौत हो गई है। दोनों बाइकों पर सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं रॉन्ग साइड में एक बाइक के आने से ये टक्कर हुई। बेकरिया थानाधिकारी मुकेश कुमार जाट ने बताया कि उदयपुर गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा हुआ। 

3 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों बाइक की स्पीड काफी तेज थी। मालवा चोरा के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हुई। मृतकों की पहचान कर ली गई है। एक बाइक पर रमेश (उम्र 21) और भाणाराम (उम्र 40) सवार थे। दोनों जीजा-साला थे, जो रणेशजी गांव के गुड़ा से मालवा का चोरा जा रहे थे। दूसरी बाइक पर मुकेश (उम्र 22) और लछमाराम गरासिया निवासी खोखरिया नाल सवार थे। मुकेश, लछमाराम और रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी तादाद में मृतकों के रिश्तेदार जमा हो गए। 

हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि-  उदयपुर में बेकरिया क्षेत्र के मालवा का चौरा में एनएच 27 पर हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक और कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

राजस्थान सड़क हादसों का गढ़ बन गया है। प्रदेश में रोजाना सड़क हादसे से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला झालावाड़ जिले के असनावर का है, जहां एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक और कार को टक्कर मार दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन स्टूडेंट शामिल है। वे एग्जाम देकर लौट रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार ड्राइवर का सिर धड़ से अलग हो गया। कंटेनर की स्पीड तेज होने के कारण कार को घसीटते हुए उसके पीछे आ रही बाइक को चपेट में ले लिया।  

असनावर ASI ने बताया कि नेशनल हाईवे-52 पर अकोदिया-तेलिया खेड़ी गांव के बीच ये हादसा हुआ है। झालावाड़ की तरह से जा रही कार और अकलेरा की ओर से आ रहे कंटेनर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। कंटेनर की स्पीड तेज होने के कारण वह कार को पीछे की तरफ घसीटते हुए ले गया, जिससे कार के पीछे आ रहे बाइक सवार तीन स्टूडेंट भी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में कार ड्राइवर समेत उसमें सवार चार और बाइक सवार तीनों स्टूडेंट समेत 7 लोग गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को झालावाड़ हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां 5 लोगों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

एक ही परिवार के थे तीन लोग

हादसे में बाइक सवार तीनों मृतकों की पहचान उनकी रिश्तेदार एक नर्सिंगकर्मी ने की है। नर्सिंगकर्मी राधिका पारेता ने बताया कि बाइक पर सवार नितेश, मनीष निवासी चाचोरनी और सोनू चांदीपुर का रहने वाले थे, जो अपनी बीए फाइनल की परीक्षा देने झालावाड़ बाइक से गए थे। पेपर खत्म होने के बाद लौट रहे थे। हादसे में कार सवार सोरिया गरोठ निवासी दुर्गा सिंह और बालाराम की मौत हो गई। वहीं करण सिंह और कमलेश निवासी डाबला रामगढ़ घायल हो गए।

बाइक से जाने के लिए किया था मना

नर्सिंग कर्मी राधिका ने बताया कि मृतक नितेश उसकी बुआ का लड़का है। जबकि सोनू चाचा का लड़का है। उसने इनको समझाया था कि गर्मी तेज है, ऐसे में पेपर देने बस से जाना, लेकिन वह नहीं माने और बाइक से ही पेपर देने गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ड्राइवर उसमें फंस गया। ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि कार ड्राइवर का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर कंटेनर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

खड़े ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 4 लोगों की मौत, गुटखा थूकते वक्त अनियंत्रित हुई बस

No comments Document Thumbnail

देश के दूसरों राज्यों की तरह राजस्थान में भी सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र का है, जहां एक यात्री बस ने खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई है। निजी ट्रेवल्स की बस अहमदाबाद से कानपुर जा रही थी। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। इसी बीच कोटा-बारां हाईवे 27 पर सिमलिया के पास बस ड्राइवर ने गुटखा थूकने की कोशिश की और उसका बैलेंस बिगड़ गया। 

बस अनियंत्रित होते ही सड़क पर खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी। हादसे में MP के एक और UP के 2 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं एक यात्री की शिनाख्त नहीं हुई है। 5 घायल हो गए हैं। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इधर, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं सुबह ग्रामीण SP भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों में दो इसी बस के ड्राइवर है। जो बस में सो रहे थे। इन्हें शिफ्ट में बस चलानी थी। दोनों की नींद में ही मौत हो गई।

DSP नेत्रपाल ने दी जानकारी

DSP नेत्रपाल ने बताया कि तड़के 3 बजे बेलेंस बिगड़ने से बस ड्राइवर ने आगे चल रहे ट्रेलर के टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। जबकि 5 घायल हो गए। मृतकों की पहचान झांसी के बखतर गांव में रहने वाले वीरेंद्र, ग्वालियर के मोहना गांव में रहने वाले नारायण सिंह और उत्तर प्रदेश के पोस्ट पाली खुर्द गांव में रहने वाले जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वहीं एक ही अब तक पहचान नहीं हो पाई है।  

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

तेज रफ्तार ट्रक ने 3 जैन संतों को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक घायल

No comments Document Thumbnail

देश के दूसरों राज्यों की तरह राजस्थान भी दिन-ब-दिन सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। ताजा मामला जोधपुर का है, जहां जोधपुर-पाली हाईवे पर एक ट्रक ने तीन संतों को कुचल दिया। हादसे में दो संतों की मौत हो गई है। एक संत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि दो संतों को एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां एक संत की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक संत की इलाज अभी जारी है। इधर, संतों के निधन के बाद बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग हॉस्पिटल के बाहर जुटे।

हादसा कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र के मोगड़ा गांव में हुआ है। पुलिस के मुताबिक जैन संत चरण तिलक विजय महाराज, संत चैतन्य तिलक महाराज और संत सारस्वत तिलक महाराज पाली से जोधपुर की तरफ जा रहे थे। शुक्रवार रात को जैन संत मोगड़ा स्थित एक फैक्ट्री में रुके थे। शनिवार को जोधपुर विहार करने निकले थे। इसी दौरान मोगड़ा रोड पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने एक के बाद एक तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी ड्राइवर नहीं रुका और तीनों को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। 

हादसे में संत चरण तिलक विजय महाराज का मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संत चैतन्य तिलक महाराज की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं संत सारस्वत तिलक महाराज घायल हो गए। पार्थिव देह समाज को सौंप दी गई। अंतिम दर्शन के लिए समाज के लोग भी पहुंच रहे हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में एम्स पहुंचे। भैरुबाग जैन श्वेताम्बर तीर्थ के पदाधिकारियों और जैन समाज के लोगों के आग्रह पर दोनों संतों की पार्थिव देह को पोस्टमार्टम किए बगैर सौंप दिया गया। 

दोनों की पार्थिव शरीर को भैरुबाग स्थित मंदिर परिसर में ले जाया गया। इधर, हादसे के बाद CM अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि जोधपुर में कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में हुई दुर्घटना में जैन साधु महाराज चैतन्य तिलक और महाराज चरण तिलक के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं जैन समुदाय के साथ हैं। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटना में घायल हुए महाराज तिलक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को मारी टक्कर, हादसे में 5 भाइयों की मौत

No comments Document Thumbnail

देश के दूसरों राज्यों की तरह राजस्थान भी दिन-ब-दिन सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना सड़क दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां एक बोलेरो ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच भाइयों की मौत हो गई। इनमें से एक भाई की शादी 8 दिन पहले ही हुई थी। सभी भाई शादी के मौके पर खरीदी नई कार में घूमने निकले थे।   

जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को पहाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 2 नाबालिग समेत पांचों भाइयों की मौत हो गई। हादसे में इम्तियाज घायल हो गया। उसका अलवर में इलाज जारी है। 

इम्तियाज वासिम का बड़ा भाई है। इसका भी 8 तारीख को निकाह हुआ है। पुलिस ने बताया बरखेड़ा के पास हुए इस सड़क हादसे में टक्कर मारने वाली बोलेरो में 7 लोग सवार थे, जिन्हें भी काफी चोटें आई हैं। हालांकि घायलों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वासिम (उम्र 18), आशिक (उम्र 17), अरबाज (उम्र 22), परवेज (उम्र 16) और आलम (उम्र 19) बाजार के लिए खंडेवला से निकले थे। घर में 8 दिन पहले शादी थी। इसलिए सभी भाई इसमें शामिल होने आए थे। 

8 दिन पहले ही हुई थी शादी

सभी देर रात को पहाड़ी कस्बे का बाजार घूमकर अपने गांव खंडेवला आ रहे थे। तभी बरखेड़ा गांव के पास एक बोलेरो ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। घर में शादी के 8 दिन बाद ही मातम छा गया है। अरबाज, परवेज, वासिम तीनों एक ही परिवार के थे। जबकि आशिक (उम्र 17) इनकी बहन का लड़का था। आलम (उम्र 19) इनके मामा का लड़का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर छा गई। सभी लोग एक ही परिवार से थे। 

मातम में बदला खुशी का माहौल

घर में खुशी का माहौल था। एक हादसे की वजह से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने बताया की वासिम शादी 8 दिन पहले हुई थी। शादी की वजह से घर में सभी रिश्तेदार आए हुए थे। शादी में ही शामिल होने के लिए आशिक और आलम भी आए हुए थे। सभी की आपस में अच्छी बनती थी। वह साथ ही घूमते थे। परिजनों ने 8 दिन पहले ही शादी के लिए नई कार खरीदी थी। इसमें सभी कस्बे के बाजार गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

ट्रेलर ने बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, महिलाओं समेत 4 की मौत, 17 घायल

No comments Document Thumbnail

देश के दूसरों राज्यों की तरह राजस्थान भी दिन-ब-दिन सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना सड़क दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला बारां का है, जहां नेशनल हाईवे-27 पर ट्रेलर ने बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बारां अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। दो गंभीर रूप से घायल लोगों को कोटा रेफर किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे लोग उछलकर दूर जा गिरे। कुछ लोग तो ट्रेलर के साथ 50 फीट तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद सड़क पर चारों तरफ खून से लथपथ घायल नजर आए। बारां शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे-27 पर अंडर कंस्ट्रक्शन जैन तीर्थ के सामने ये हादसा हुआ। हादसे में मृतक और घायल लोग बटावदा गांव में शादी समारोह में शामिल होकर अंता थाना क्षेत्र के हनुवतखेड़ा लौट रहे थे।

ट्रॉली में महिला-पुरुष और बच्चों समेत 24 बाराती सवार थे। रास्ते में डीजल लेने के लिए ट्रैक्टर ड्राइवर ने जैन तीर्थ के पास कट से ट्रैक्टर को पेट्रोल पंप की तरफ मोड़ दिया। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर 3 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बारां जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 महिलाओं और 1 पुरुष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रामकरण सैन (उम्र 50), भूली बाई (उम्र 65), चंद्रकला (उम्र 55) और सुशीला बाई (उम्र 35) शामिल है। हादसे में घायल 17 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

कलेक्टर ने PMO को लगाई फटकार

कुछ अन्य घायलों को हल्की चोटें आने पर प्राथमिक इलाज किया गया। घायलों में छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं और पुरुष भी हैं। इधर, जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को इलाज में देरी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना के बाद भी जिला अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इसको लेकर कलेक्टर ने PMO को जमकर पटकार लगाई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने व्यक्त किया शोक

हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिया कि- बारां में कोतवाली क्षेत्र में कोटा रोड, एनएच 27 के पास हुए सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में सम्बल दें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

देश के दूसरों राज्यों की तरह राजस्थान भी दिन-ब-दिन सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना सड़क दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला जयपुर का है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, दादा, बहू और पोती बाइक पर सवार होकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ दो साल का पोता भी था, वह सुरक्षित बच गया।

सदर थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि बनेठा थाना इलाके के रामनगर के रहने वाले कैलाश धाकड (उम्र 55) अपने बेटे ओमेश के ससुराल धुआंकला में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कैलाश धाकड़ के साथ बाइक पर उनकी बहू दुर्गा देवी (उम्र 27), पोता हिमांशु (उम्र 2) और पोती डारवी (उम्र 6) भी थे। इस दौरान चंदलाई और तारण के बीच पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसे में दुर्गा देवी और उसकी 6 साल की बेटी डारवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कैलाश धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कैलाश धाकड़ को इलाज के लिए सआदत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर्स ने एक घंटे बाद कैलाश धाकड़ को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे में 2 साल का मासूम हिमांशु बच गया है। 

वहीं पुलिस ने तीनों शवों का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। 

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

2 मिनी ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 घायल

No comments Document Thumbnail

राजस्थान में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अलवर जिले में दो मिनी ट्रकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक मिनी ट्रक चारे से ओवरलोड थी। जबकि दूसरी खाली थी। हादसे में मिनी ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह से बिखर गया था।   

हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक 80 से ज्यादा स्पीड में दोनों मिनी ट्रक आमने-सामने टकराए। ओवरलोड मिनी ट्रक जयपुर-पिनान की तरफ से आ रहा था। वहीं दूसरा खाली मिनी ट्रक बडौदामेव यानी दिल्ली की तरफ से आ रहा था। मृतक और घायल सभी UP के हैं। पुलिस ने घायलों को अलवर अस्पताल भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं हादसे की सूचना मिलने पर SP मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। मृतक और घायल सभी यूपी के रहने वाले हैं। इनमें आवेश खान (उम्र 22), राशिद मोहम्मद (उम्र 35) और अशरफ की मौत हो गई। पुलिस अशरफ के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं सैफ अली (उम्र 24), नश्मुद्दीन (उम्र 19), रिहासु (उम्र 19) और फकरुद्दीन (उम्र 34) घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

ओवरलोड वाहन बन रहे हादसे की वजह

हादसे का बड़ा कारण ओवरलोड वाहन हैं। दूसरा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे चालू होने से पहले उस पर वाहन दौड़ने लग गए। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि हाईवे निर्माण एजेंसी पर सख्ती की जाएगी। इस बारे में कलेक्टर ने भी सख्ती की बात कही है। बता दें कि बीते दिनों राजस्थान के झुंझुनूं में एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों के परिजनों को 50 हजार की मदद देने का ऐलान किया है। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। 

ओवरस्पीड से सड़क हादसों में 21% मौतें 

गृह विभाग के एसीएस अभय कुमार ने बताया कि साल 2021 में 20 हजार 951 सड़क दुर्घटनाओं में 10 हजार 43 लोगों की मौत हुई। इनमें से 82 प्रतिशत एक्सीडेंट हाई स्पीड से वाहन चलाने पर हुई। पांच प्रतिशत मौतें गलत दिशा में वाहन चलाने,13 प्रतिशत मौतें नशे और मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग के कारण हुईं।  CM गहलोत ने कहा कि ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। घटिया हेलमेट की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस पूरे परीक्षण के बाद ही जारी किया जाए। गहलोत ने प्रदेशवासियों से सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और वाहन चलाने में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

दर्दनाक: खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, 7 घायल

No comments Document Thumbnail

राजस्थान में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच झुंझुनूं में एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों के परिजनों को 50 हजार की मदद देने का ऐलान किया है। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। 


झुंझुनूं सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में 2 किशोर और 2 महिलाएं शामिल हैं। वहीं सभी घायलों को झुंझुनूं के BDK अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर बैठक ली। इसमें कारणों और बचाव को लेकर चर्चा की। 

बता दें कि मंगलवार दोपहर लीलो की ढाणी के पास उदयपुरवाटी-गुढा रोड पर पिकअप अचानक पलट गई। कृष्ण नगर के रहने वाले ये लोग लोहार्गल अस्थि विसर्जन करने गए थे। गाड़ी में 18 लोग सवार थे। लौटते समय ये हादसा हो गया।

हादसे में कैलाश यादव (35), भंवरलाल यादव (35), सुमेर यादव (50), राजबाला यादव (35), अर्पित यादव (15), मनोहर (50), नरेश यादव (16) और कर्मवीर (20) की मौके पर मौत हुई है। इलाज के दौरान बलवीर (40), सावित्री (45) और राहुल (20) ने दम तोड़ दिया। विमला और ऊषा को जयपुर रेफर किया गया। जबकि जीवनी, विमला, हीरा देवी, लक्ष्मी और कमलेश का झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार में बुजुर्ग की मौत हो गई थी। 14 दिन पूरे होने पर परिवार के लोग और रिश्तेदार अस्थियां विसर्जन करने के लिए लोहार्गल गए थे। वापस लौटते समय लीलां की ढाणी और हुकुमपुरा के बीच सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। 

स्पीड में पिकअप ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इसके बाद पलट गई। झुंझुनूं के उदयपुरवाटी के गुढ़ा के पास हुए सड़क हादसे में 11 परिजनों की मौत ने झकझोर कर रख दिया है। इसमें दो परिवार ही खत्म हो गए। 10 सदस्यों वाले परिवार में सिर्फ 5 लोग बच गए हैं। 22 साल की बेटी का मंगलवार को कॉलेज था, इसलिए वह साथ नहीं गई थी।

कॉलेज से लौटने पर घर में सन्नाटा था। परिवार वालों की मौत की खबर सुनते ही वह बेसुध हो गई। उसके चाचा और उनका परिवार घायल है। इधर, घटनास्थल पर शव बिखरे थे। पिकअप को उठाया गया तो 2-3 शव दबे मिले। देर शाम एक साथ 10 शवों का अंतिम संस्कार गांव में एक साथ किया गया। एक शव दूसरे गांव का था। गिरधारी लाल यादव की 14 दिन पहले मौत हुई थी। उनके तीन बेटे थे। सुमेर, कमलेश और कैलाश। हादसे में सुमेर, उसकी पत्नी राजबाला, दो बेटे राहुल और कर्मवीर खत्म हो गए।

 

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोड सेफ्टी को लेकर हाईलेवल बैठक में कई अहम फैसले लिए। CM गहलोत ने रोड एक्डेंसीट रोकने के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने का फैसला किया है। ये कमेटी हाईवे पर एक्सीडेंट रोकने का रोडमैप बनाकर इसे लागू करेगी। मुख्यमंत्री ने अफसरों को रोड एक्सीडेंट रोकने के लिए प्लान बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए हैं।

गहलोत ने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कई बार पूरा परिवार खत्म हो जाता है। इसकी पीड़ा वही महसूस कर सकता है, जिसने हादसों में अपने परिजनों को गंवाया हो। सड़क दुर्घटना में होने वाली हर मौत विचलित करने वाली होती है। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में हर साल 10 हजार से ज्यादा लोगों की असामयिक मौत होना चिंता का विषय है। हर व्यक्ति की जान को बचाना और सड़क दुर्घटनाएं रोकना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

गहलोत ने कहा कि ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। घटिया हेलमेट की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस पूरे परीक्षण के बाद ही जारी किया जाए। गहलोत ने प्रदेशवासियों से सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और वाहन चलाने में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

ओवरस्पीड से सड़क हादसों में 21% मौतें 

बैठक में गृह विभाग के एसीएस अभय कुमार ने प्रजेंटेशन के जरिए बताया कि साल 2021 में 20 हजार 951 सड़क दुर्घटनाओं में 10 हजार 43 लोगों की मौत हुई। इनमें से 82 प्रतिशत एक्सीडेंट हाई स्पीड से वाहन चलाने पर हुई। पांच प्रतिशत मौतें गलत दिशा में वाहन चलाने,13 प्रतिशत मौतें नशे और मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग के कारण हुईं । बैठक में स्वास्थ्य, परिवहन, PWD और गृह विभाग के मंत्री अफसर मौजूद रहे।

भयानक: बस और ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जले 12 लोग, 32 घायल

No comments Document Thumbnail

राजस्थान दिन-ब-दिन हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला बाड़मेर जिले का है, जहां पचपदरा के पास जोधपुर नेशनल हाईवे पर बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें  एक बच्चे और ड्राइवर समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 32 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से 8 लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा बाड़मेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांडियावास गांव के पास हुआ है, जहां बस ट्रक की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। 

It is saddening that people have lost their lives due to a bus-tanker collision at the Barmer-Jodhpur Highway in Rajasthan. In this hour of grief, my condolences to the bereaved families.

हादसे को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और हादसे में जान गवांने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए के साथ ही घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। वहीं CM अशोक गहलोत ने जिला कलेक्टर को राहत और बचाव कार्यों के संबंध में निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों का इलाज सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं।

गलत दिशा से आ रही थी ट्रक

जानकारी के मुताबिक ट्रक गलत साइड से जा रही थी, जिसके कारण उसकी यात्रियों से भरी बस से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़  सकती है। पुलिस का कहना है कि घायलों को इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां गंभीर हालत होने के कारण 8 लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है।

आग पर पा लिया गया काबू

वहीं हादसे के दौरान ट्रक और बस में आग लग गई थी, जिस पर काबू पाने के लिए पड़ोसी जिलों की रिफाइनरी से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक और बस की भिड़ंत इतनी भयानक थी कि आग में जले हुए शवों की पहचान करना संभव नहीं है। वहीं शवों को परिवार को सौंपने से पहले उनकी पहचान के लिए DNA सैंपलिंग के लिए भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने दी जानकारी  

सड़क हादसे में सुरक्षित बचे एक यात्री ने बताया कि वह बस में पीछे की तरफ बैठा था और बस की खिड़की से बाहर कूद कर बाहर निकला। उन्होंने बताया कि जो लोग बस के पीछे की तरफ बैठे हुए थे उन्होंने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन जो लोग आगे बैठे हुए थे वो भिड़ंत के बाद लगी आग में फंस गए। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी हादसे में दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


पटवारी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 22 घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in India) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला राजस्थान के भरतपुर का है, जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल,  समोगर पुल के पास पटवारी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों से भरी बस (bus accident) खाई में गिर गई। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 22 अभ्यर्थी घायल बताए जा रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक पटवारी परीक्षा के परीक्षार्थियों को सेंटर पर पहुंचने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए प्रशासन की तरफ से प्राइवेट बस लगाई गई थी, जो भरतपुर से करौली रूट पर चल रही थी। तभी बयाना के समोगर पुल पार करने के बाद अचानक से एक पिकअप वाहन सामने आ गया। बस ड्राइवर ने पिकअप वाहन को बचाने के लिए जैसे ही बस साइड की तो बस सीधे रेलिंग से टकरा गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

बस में सवार 22 अभ्यर्थी घायल

बस गिरते की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। शुरुआती जांच में पचा चला है कि बस में करीब 50 लोग सवार थे। वहीं अस्पताल में भर्ती कराए गए सवारियों में से 22 परीक्षा अभ्यर्थी हैं। डॉक्टर ने इनमें से एक युवती को मृत घोषित कर दिया है। मृत युवती का नाम नेहा शर्मा बताया जा रहा है, जो कि हिंडौन सिटी के चौबे पाड़ा इलाके की रहने वाली है।

बस ड्राइवर का नहीं चल रहा पता

सभी घायलों का इलाज बयाना अस्पताल में चल रहा था। इनमें से 12 को देर रात भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मेडिकल टीम ने बताया कि हालत ज्यादा गंभीर होने पर मरीजों को जयपुर रेफर किया जाएगा। जबकि 6 लोग निजी अस्पताल में इलाज के लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन भी साथ में थे। घायल अभ्यर्थियों ने बताया कि हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने सभी को बाहर निकाला। हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं देर रात तक बस ड्राइवर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

25 सितंबर को हुआ था ऐसा ही हादसा

बता दें कि राजस्थान में 25 सितंबर को भी ऐसा ही हादसा हुआ था। दरअसल, REET परीक्षार्थियों से भरी वैन और ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। ये हादसा चाकसू NH-12 पर निमोडिया कट के पास हुआ था। हादसे में वैन चालक समेत 6 परीक्षार्थियों की मौत हो गई थी। जबकि वैन में सवार 5 लोग घायल हुए थे। घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वैन में करीब 11 लोग सवार थे। 

Breaking news: परीक्षा देने आए छात्र हुए सड़क हादसे का शिकार, वैन चालक सहित 6 की मौके पर मौत , कई घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला राजस्थान के चाकसू का है, जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में वैन चालक समेत 6 परीक्षार्थियों की मौत हो गई है। जबकि वैन में सवार 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक सुबह REET परीक्षार्थियों से भरी वैन और ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। ये हादसा चाकसू NH-12 पर निमोडिया कट के पास हुआ। 


जानकारी के मुताबिक वैन में करीब 11 लोग सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब वैन बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी। घायलों में से एक परीक्षार्ती की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। सभी परीक्षार्थी बारां जिले के आस-पास के बताए जा रहे हैं। सभी सीकर में परीक्षा देने के लिए रवाना हुए थे। वहीं चाकसू पुलिस दर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने ले आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।' 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.