Media24Media.com: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 जैन संतों को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तेज रफ्तार ट्रक ने 3 जैन संतों को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक घायल

Document Thumbnail

देश के दूसरों राज्यों की तरह राजस्थान भी दिन-ब-दिन सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। ताजा मामला जोधपुर का है, जहां जोधपुर-पाली हाईवे पर एक ट्रक ने तीन संतों को कुचल दिया। हादसे में दो संतों की मौत हो गई है। एक संत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि दो संतों को एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां एक संत की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक संत की इलाज अभी जारी है। इधर, संतों के निधन के बाद बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग हॉस्पिटल के बाहर जुटे।

हादसा कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र के मोगड़ा गांव में हुआ है। पुलिस के मुताबिक जैन संत चरण तिलक विजय महाराज, संत चैतन्य तिलक महाराज और संत सारस्वत तिलक महाराज पाली से जोधपुर की तरफ जा रहे थे। शुक्रवार रात को जैन संत मोगड़ा स्थित एक फैक्ट्री में रुके थे। शनिवार को जोधपुर विहार करने निकले थे। इसी दौरान मोगड़ा रोड पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने एक के बाद एक तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी ड्राइवर नहीं रुका और तीनों को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। 

हादसे में संत चरण तिलक विजय महाराज का मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संत चैतन्य तिलक महाराज की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं संत सारस्वत तिलक महाराज घायल हो गए। पार्थिव देह समाज को सौंप दी गई। अंतिम दर्शन के लिए समाज के लोग भी पहुंच रहे हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में एम्स पहुंचे। भैरुबाग जैन श्वेताम्बर तीर्थ के पदाधिकारियों और जैन समाज के लोगों के आग्रह पर दोनों संतों की पार्थिव देह को पोस्टमार्टम किए बगैर सौंप दिया गया। 

दोनों की पार्थिव शरीर को भैरुबाग स्थित मंदिर परिसर में ले जाया गया। इधर, हादसे के बाद CM अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि जोधपुर में कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में हुई दुर्घटना में जैन साधु महाराज चैतन्य तिलक और महाराज चरण तिलक के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं जैन समुदाय के साथ हैं। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटना में घायल हुए महाराज तिलक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.