Media24Media.com: paddy purchase

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label paddy purchase. Show all posts
Showing posts with label paddy purchase. Show all posts

छत्तीसगढ़ में टूटा धान खरीदी का रिकॉर्ड, 21 लाख 77 हजार 383 किसानों ने बेचा धान

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर 97 लाख 97 हजार 122 मीट्रिक टन धान की खरीदी कर अपने बीते साल के रिकॉर्ड को ब्रेक करते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। राज्य में बीते साल 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस साल राज्य में 1 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ धान खरीदी का महाअभियान 7 फरवरी को सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस साल 21 लाख 77 हजार 283 किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा है, जो बीते साल धान बेचने वाले 20 लाख 53 हजार 600 किसानों की संख्या से 1 लाख 23 हजार 683 से ज्यादा है। बारदाना संकट और जनवरी महीने में बेमौसम बारिश के बावजूद भी राज्य में किसानों से बिना किसी व्यवधान धान खरीदी पूरा होना, अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। 

राज्य में धान खरीदी पूरा होने पर किसान संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। बेमौसम बारिश की वजह से धान न बेच पाने वाले किसानों को धान बेचने का मौका दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की निर्धारित अवधि 31 जनवरी को बढ़ाकर 7 फरवरी तक की थी, जिसके लिए किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। किसान संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को हर संभव मदद दी है। किसानों के हितों का ख्याल रखा है। 

उन्होंने धान खरीदी के लिए केंद्र सरकार से राज्य की मांग के मुताबिक बारदाना उपलब्ध न कराए जाने के बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा स्थानीय स्तर पर भरपूर बारदाने का इंतजाम किया। साथ ही केंद्रों में धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार जताया है। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते बीते तीन सालों में राज्य में धान उत्पादक कृषकों की संख्या और उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का रिकॉर्ड साल दर साल टूट रहा है। इस साल 97.97 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का नया रिकॉर्ड बना है। साल 2021 में 92 लाख मीट्रिक टन धान,  साल 2020 में 83.94 लाख मीट्रिक और 2019 में 80.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस साल खरीफ विपणन साल 2021-22 में धान बेचने के लिए कुल 24 लाख 06 हजार 560 किसानों ने पंजीयन कराया था, जिनके द्वारा बोए गए धान का रकबा 30 लाख 10 हजार 880 हेक्टेयर है। जबकि बीते साल पंजीकृत धान का रकबा 27 लाख 92 हजार 827 हेक्टेयर था।

अगर 1 साल के आंकड़े की तुलना की जाए तो धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या में लगभग सवा लाख और पंजीकृत धान के रकबे में 2 लाख 18 हजार की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम देने के साथ ही फसल उत्पादकता और फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना संचालित की जा रही है। इसके चलते राज्य ने खेती किसानी के प्रति किसानों में एक नया उत्साह पैदा हुआ है। खेती से विमुख हो चुके लोग भी अब फिर से खेती की ओर लौटने लगे हैं। इसके कारण राज्य में किसानों की संख्या, खेती के रकबे और फसल उत्पादकता में लगातार बढ़ोतरी हो  रही है। 

साल दर साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के आंकड़े इसके प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ किसानों को तत्परता से भुगतान और खरीदे गए धान के उठाव समेत कस्टम मिलिंग की व्यवस्था के चलते किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो पाई। किसानों की सहूलियत के लिए धान खरीदी केंद्रों की संख्या भी 2311 से बढ़ाकर 2484 कर दी गई थी, जिससे किसानों को धान बेचने में आसानी हुई। राज्य में धान खरीदी के लिए बारदाने की कमी के चलते किसानों को धान खरीदी के पहले दिन से ही अपने बारदाने में धान लाने की सुविधा दी गई। 

18 रूपए से बढ़ाकर 25 रूपए किया गया

किसानों के बारदाने के मूल्य को भी 18 रूपए से बढ़ाकर 25 रूपए किया गया। किसानों ने धान खरीदी के लिए बारदाने उपलब्ध कराने के मामले में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। मिलर्स और PDS की दुकानों से पुराने बारदाने की व्यवस्था कर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी रही। इस साल किसानों से क्रय किए गए धान के एवज में उन्हें 19 हजार 83 करोड़ 97 लाख का भुगतान किया जा चुका है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में राजनांदगांव जिला प्रदेश में अग्रणीय रहा है। 

इन जिलों में इतनी हुई धान खरीदी

राजनांदगांव जिले के 149 खरीदी केंद्रों में धान खरीदी के अंतिम तिथि 7 फरवरी तक सर्वाधिक 8 लाख 25 हजार 127 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। जांजगीर-चांपा जिला दूसरे क्रम पर रहा है यहां 8 लाख 24 हजार 552 मीट्रिक टन धान का उपार्जन हुआ है। महासमुंद जिले ने 7 लाख 74 हजार 136 मीट्रिक टन धान की खरीदी कर तीसरे नंबर पर रहा है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले में 1,58,915 मीट्रिक टन, बीजापुर में 63,703 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा में 17,437 मीट्रिक टन, कांकेर में 3,18,793 मीट्रिक टन, कोंडागांव में 1,53,322 मीट्रिक टन, नारायणपुर में 22,794 मीट्रिक टन, सुकमा में 46,291 मीट्रिक टन, बिलासपुर में 4,84,119 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 69,356 मीट्रिक टन, कोरबा  में 1,70,237 मीट्रिक टन, मुंगेली में 3,83,622 मीट्रिक टन, रायगढ़ में 5,72,898 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 5,19,469 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। 

निगम में 7.66 लाख मीट्रिक टन चावल जमा

इसी तरह बेमेतरा जिले में 6,30,616 मीट्रिक टन, दुर्ग में 4,17,097 मीट्रिक टन, कवर्धा में 4,16,281 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार में 6,96,431, मीट्रिक टन, धमतरी में 4,31,397 मीट्रिक टन, गरियाबंद में 3,31,512 मीट्रिक टन, रायपुर में 5,09,931 मीट्रिक टन, बलरामपुर में 1,93,867 मीट्रिक टन, जशपुर में 1,54,181 मीट्रिक टन, कोरिया में 1,40,093 मीट्रिक टन, सरगुजा में 2,19,967 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 2,50,976 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का उठाव और कस्टम मिलिंग का काम तेजी से जारी है। अब तक 64.43 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। कस्टम मिलिंग करके भारतीय खाद्य निगम में 9.47 लाख मीट्रिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 7.66 लाख मीट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ में अब नहीं बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख, किसान सिर्फ 7 फरवरी तक बेच सकेंगे धान

No comments Document Thumbnail

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक छत्तीसगढ़ में अब धान खरीदी की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसे लेकर मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है धान खरीदी की अंतिम तारीख 7 फरवरी से ज्यादा नहीं बढ़ाई जाएगी। बता दें कि किसानों की परेशानी को देखते हुए CM भूपेश बघेल ने धान खरीदी की तारीख को 7 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया था, जिसके बाद 7 फरवरी अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी। इस बीच BJP ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की है।  

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में अब तक 97.71 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 21.74 लाख किसानों ने उपार्जन केंद्रों में धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में अब तक किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 19,000.46 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए हैं।  राज्य सरकार ने इस साल 24 लाख से ज्यादा किसानों से 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। चालू सीजन में बाकी सभी पंजीकृत किसानों को धान बेचने के लिए टोकन की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।


मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप धान खरीदी के साथ ही समांतर रूप से कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है।मुख्यमंत्री के आह्वान पर अब तक मिलर्स द्वारा डीओ और टीओ के माध्यम से 61.10 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। अब तक 16.38 लाख मीट्रिक टन केंद्रीय पूल में गुणवत्तापूर्ण चावल जमा करा चुके हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 9.04 लाख मीट्रिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 7.33 लाख मीट्रिक टन जमा चावल शामिल है।   

खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 61.10 लाख मीट्रिक टन धान का रिकॉर्ड उठाव हो चुका है। वर्मा ने बताया कि 51 लाख 17 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 45 लाख 02 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार 20 लाख 67 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 16 लाख 08 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरुआत 1 दिसंबर 2021 से हुई है। धान खरीदी के समांतर ही खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव और कस्टम मिलिंग भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस साल धान बेचने के लिए रिकॉर्ड 24 लाख से  ज्यादा किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत धान का रकबा भी 30 लाख 15 हजार हेक्टेयर से ज्यादा है। खाद्य विभाग के सचिव वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ को इस साल केंद्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराना है। 

नया रिकॉर्ड: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 95.78 लाख मीट्रिक टन के पार, 21.52 लाख किसानों ने बेचा धान

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में 95.78 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का नया रिकॉर्ड बना है। बीते सीजन 2020-21 में 1 फरवरी की स्थिति में 92.803 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। बीते साल 1 फरवरी तक 20.54 लाख किसानों ने धान बेचा था। इस साल 21.52 लाख किसानों से 95.78 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में अब तक किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 18,305.49 करोड़ रु जारी कर दिए गए हैं।

किसानों की मांग और जरूरत को ध्यान में रखते हुए किसानों की सहुलियत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की तिथि 1 हफ्ते और बढ़ाने का फैसला लिया है। अब पंजीकृत किसानों से 7 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी। राज्य सरकार ने इस साल 24 लाख से ज्यादा किसानों से 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप धान खरीदी के साथ ही समांतर रूप से कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आह्वान पर अब तक मिलर्स द्वारा डीओ और टीओ के माध्यम से 56.51 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

छत्तीसगढ़ राज्य केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। अब तक 14.90 लाख मीट्रिक टन केंद्रीय पूल में गुणवत्तापूर्ण चावल जमा करा चुके हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 8.28 लाख मीट्रिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 6.62 लाख मीट्रिक टन जमा चावल शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि संबंधित विभागों के अधिकारियों के समन्वय से ही ये उल्लेखनीय सफलता मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई की राज्य धान खरीदी के साथ ही केंद्रीय पूल में चावल जमा कराने का लक्ष्य पूरा करेगा।  

खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 56.51 लाख मीट्रिक टन धान का रिकॉर्ड उठाव हो चुका है। खाद्य सचिव वर्मा ने बताया कि 47 लाख 70 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 42 लाख 03 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी तरह 19 लाख 96 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 14 लाख 48 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

खाद्य सचिव वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग कर केंद्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। अब तक केंद्रीय पूल में 14.90 लाख मीट्रिक टन रिकॉर्ड चावल जमा कराया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरूआत 1 दिसंबर 2021 से हुई है। धान खरीदी के समांतर ही खरीदी केंद्रों से धान का उठाव और कस्टम मिलिंग भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस साल धान बेचने के लिए रिकॉर्ड 24 लाख से ज्यादा किसानों ने पंजीयन कराया है। 

कस्टम मिलिंग का काम तेजी से जारी

पंजीकृत धान का रकबा भी 30 लाख 15 हजार हेक्टेयर से ज्यादा है। खाद्य विभाग के सचिव वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ को इस साल केंद्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उपार्जित धान का उठाव और कस्टम मिलिंग का काम तेजी से किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 93.09 लाख मीट्रिक टन के पार, 21.18 लाख किसानों ने बेचा धान

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केंद्रों में 29 जनवरी तक 21 लाख 18 हजार 240 किसानों से 93 लाख 09 हजार 621 मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी है, जो राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 88.66 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। DO और TO के माध्यम से अब तक 52.29 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 45 लाख 07 हजार मीट्रिक टन धान का DO जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 39 लाख 32 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 18 लाख 97 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए DO जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 13 लाख 26 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

राजनांदगांव जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 29 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 7 लाख 96 हजार 754 मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 7 लाख 96 हजार 581 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 6 लाख 98 हजार 416 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। 

 

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 29 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,50,630 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 60,566 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 16,304 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2,89,573 मीट्रिक टन, कोंडागांव जिले में 1,44,741 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 21,834 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 43,284 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 4,73,176 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 65,437 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 1,62,761 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 3,76,213 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 5,27,903 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 5,02,461 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। 

इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 6,08,257 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 3,98,483 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 4,12,740 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 3,91,378 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 3,11,341 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 6,64,840 रायपुर जिले में 4,73,612 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 1,89,432 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 1,45,803 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 1,28,501 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 2,14,836 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 2,43,761 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

बेमौसम बारिश के कारण चौथा टोकन जारी करने के निर्देश, अब तक 84.73 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर सौरभ कुमार ने बीते हफ्ते हुए बेमौसम बारिश से किसानों को जारी तीसरे टोकन में धान खरीदी नहीं हो पाने से चौथा टोकन जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि किसानों को जारी तीसरे टोकन में धान की खरीदी नहीं होने या धान खरीदी मात्रा शून्य है तो चौथा टोकन जारी करने की अनुमति राज्य शासन के खाद्य विभाग की ओर से प्रदान की गई है। उन्होंने इसके लिए NIC के सॉफ्टवेयर में भी आवश्यक प्रावधान करने के निर्देश दिए हैं।

 

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केंद्रों में 24 जनवरी तक 19 लाख 95 हजार 868 किसानों से 84 लाख 72 हजार 820 मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी है, जो राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 80.69 प्रतिशत है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 15,407.20 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से अब तक 45.96 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 39 लाख 98 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स ने 34 लाख 79 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया है। इसी तरह अब तक 16 लाख 79 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 11 लाख 17 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 24 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। यहां 7 लाख 39 हजार 896 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। यहां 7 लाख 32 हजार 574 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 6 लाख 05 हजार 805 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। 

 

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 24 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,36,444 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 56,099 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 14,568 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2,57,620 मीट्रिक टन, कोंडागांव जिले में 1,30,091 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 20,057 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 39,220 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 4,41,227 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 60,029 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 1,45,447 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 3,51,592 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 4,71,509 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 4,61,094 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। 

इसी तरह बेमेतरा जिले में 5,58,753 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 3,66,106 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 3,83,166 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 350,909 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2,84,522 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 5,99,344 रायपुर जिले में 4,28,257 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 1,69,211 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 1,30,938 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 1,18,983 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 1,96,509 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 2,22,852 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

जिले के 74.02 प्रतिशत किसानों ने बेचा धान

कोरिया जिले में चालू खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 1 दिसंबर 2021 से शुरू धान खरीदी में 74.02 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी की गई है। पंजीकृत 33 हजार 830 किसानों में से 24 जनवरी 2022 तक की स्थिति में 25 हजार 41 किसानों से 11 लाख 83 हजार 960 क्विंटल की धान खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए 31 जनवरी 2022 तक की जाने वाली धान खरीदी की तिथि में बदलाव करते हुए 7 फरवरी 2022 किए जाने के अहम फैसले ने अन्नदाताओं को राहत दी है। 

शत प्रतिशत धान खरीदी का प्रयास

जिले के बाकी 8 हजार 789 किसानों से शत प्रतिशत धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में बनाए गए 41 उपार्जन केंद्रों में सुचारु रूप से जारी है। जिले में बीते दिनों मौसम की खराबी, बारिश और ओलावृष्टि के प्रभाव से किसानों को हुए नुकसान की पूर्ति बचे हुए खरीदी दिनों से हो सकेगी। प्रशासन द्वारा जिले में बचे हुए किसानों से शत प्रतिशत धान खरीदी का प्रयास किया जा रहा है। अब तक मिलरों के द्वारा 44.38 प्रतिशत धान का उठाव किया गया है। वहीं जिले में 7 हजार 927 किसानों ने 797.528 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है।

टोकन जांच और सत्यापन की कार्रवाई जारी 

कलेक्टर ने जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं, जिनके द्वारा खरीदी केंद्रों का लगातार निरीक्षण करते हुए भौतिक सत्यापन करते हुए कार्रवाई जारी है। मनेंद्रगढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  के द्वारा धान उपार्जन केंद्र बंजी में किए गए निरीक्षण में 2 किसानों द्वारा 29.69 क्विंटल और 26.40 क्विंटल मिक्स धान पर जब्ती की गई। 

मनेंद्रगढ़ नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई

मनेंद्रगढ़ नायब तहसीलदार ने बरबसपुर धान उपार्जन केंद्र का जांच किया। समिति में अभी तक खरीदे गए धान की जांच, टोकन जांच और ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक धान नहीं बेचा है, उनके घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण में किसान कन्हैया निवासी बरबसपुर के घर पर भौतिक सत्यापन करने पर सिर्फ 5 क्विंटल धान मिला। जबकि टोकन 21 क्विंटल का कटाया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 क्विंटल का रकबा समर्पण करवाया गया।

270 बोरी धान जब्त

पटना तहसील के करहियाखांड गांव में भौतिक सत्यापन में एक किसान श्याम बिहारी यादव के द्वारा 270 बोरी धान जूट बोरी के पाए गए, जिस पर अलग-अलग धान खरीदी केंद्र जिल्दा, कोड़ा, पटना समिति के 2020-21, 2021-22 के स्टेनशील लगे बारदाने प्राप्त हुए। मौके से 270 बोरी धान जब्त किया गया।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 71.37 लाख मीट्रिक टन के पार, 17.59 लाख किसानों ने बेचा धान

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केंद्रों में 18 जनवरी तक 17 लाख 59 हजार 182 किसानों से 71 लाख 36 हजार 355 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 68 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 13,506 करोड़ 82 लाख रूपए जारी कर दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 38.09 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 34 लाख 22 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 29 लाख 40 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 14 लाख 13 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 8 लाख 69 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 18 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 6 लाख 27 हजार 199 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 6 लाख 21 हजार 863 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। 

बलौदाबाजार जिला धान खरीदी में राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिले में 4 लाख 96 हजार 481 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,17,896 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 48,190 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 11,905 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2,18,529 मीट्रिक टन, कोंडागांव जिले में 1,09,107 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 16,567 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 33,812 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 3,78,042 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 51,884 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 1,18,033 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 2,96,461 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 3,97,142 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3,90,830 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

इसी तरह बेमेतरा जिले में 4,75,536 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 3,09,995 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 3,24,414 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,95,171 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2,41,810 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 4,93,495, रायपुर जिले में 3,57,602 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 1,39,642 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 1,08,483 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 99,984 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 1,69,021 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,92,261 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 69.17 लाख मीट्रिक टन के पार, जांजगीर-चांपा CMR में चावल जमा कराने में प्रदेश में अव्वल

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केंद्रों में 15 जनवरी तक 17 लाख 15 हजार 846 किसानों से 69 लाख 17 हजार 105 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का 65.88 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। DO और TO के माध्यम से 35.54 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 32 लाख 85 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 27 लाख 68 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी तरह अब तक 13 लाख 49 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए TO जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 7 लाख 90 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 15 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। यहां 6 लाख 09 हजार 551 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 

वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। यहां 6,02,270 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 4 लाख 77 हजार 403 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,14,289 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 46,924 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 11,412 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2,13,804 मीट्रिक टन, कोंडागांव जिले में 1,05,870 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 16,179 मीट्रिक टन और सुकमा जिले में 32,679 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। 

बिलासपुर जिले में 3,66,736 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 50,243 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 1,12,296 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 2,87,902 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 3,86,851 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3,78,955 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसी तरह बेमेतरा जिले में 4,64,036 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 2,98,327 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 3,13,823 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,76,971 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,84,210 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2,35,009 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 3,44,105 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 1,36,945 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 1,04,399 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 93 हजार 184 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 1,64,914 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,87,817 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

जांजगीर-चांपा CMR में चावल जमा कराने में प्रदेश में अव्वल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। जांजगीर-चांपा जिले में CMR के अंतर्गत नान सेंट्रल-नान स्टेट और FCI में कुल 1 लाख 01 हजार 277 मीट्रिक टन चावल जमा कराया जा चुका है। CMR में चावल जमा कराने के मामले में जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में अव्वल है।

3.96 लाख मीट्रिक टन धान का DO जारी 

मार्कफेड के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले में उपार्जन केंद्रों से 285 राईस मिलर्स ने धान का उठाव किया है। इन मिलर्स को 3 लाख 96 हजार 313 मीट्रिक टन धान का DO जारी किया गया है। साथ ही 1 लाख 20 हजार 163 मीट्रिक टन के लिए परिवहन आदेश जारी किए गए हैं। जांजगीर-चांपा जिले में नान सेंटल में 10515, नान स्टेट में 9375, FCI में 80 हजार 785 इस प्रकार कुल 1 लाख 01 हजार 277 मीट्रिक टन चावल जमा किया गया है।

80 हजार 996 मीट्रिक टन चावल जमा

इसी तरह धमतरी जिला CMR में चावल जमा करने के मामले में दूसरे स्थान पर है। धमतरी जिले में नान सेंट्रल में 16 हजार 722, नान स्टेट में 15 हजार 868 और FCI में 49 हजार 414 इस प्रकार कुल 82 हजार 03 मीट्रिक टन चावल जमा किया गया है। रायपुर जिला  CMR में चावल जमा कराने के मामले में तीसरे स्थान पर है। रायपुर जिले में नान सेंट्रल में 2885, नान स्टेट में 2738 और FCI में 75373 इस प्रकार कुल 80 हजार 996 मीट्रिक टन चावल जमा कराया गया है।

अंबिकापुर के गोठानों में 15 हजार 772 क्विंटल पैरादान 

सरगुजा जिले के गोठानों में मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था के लिए किसानों से पैरादान करवाया जा रहा है। पैरादान से अब तक 260 गोठानों में 15772 क्विंटल पैरा संग्रहण किया जा चुका है। जिला पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर जनपद पंचायत के 46 गोठान में 2827 क्विंटल, लखनपुर जनपद के 39 गोठान में 2441 क्विंटल, उदयपुर जनपद के 42 गोठान में 2380 क्विंटल, लुंड्रा जनपद के 55 गोठान में 3222 क्विंटल, बतौली जनपद के 34 गोठान में 1722 क्विंटल, सीतापुर जनपद के 26 गोठान में 1985 क्विंटल और मैनपाट जनपद के 18 गोठान में 1160 क्विंटल की पैरादान किसानों के द्वारा किया गया है। बता दें कि गोठानों में चारे की व्यवस्था के लिए कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जनपद CEO और कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा किसानों को पैरादान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे किसान बढ़-चढ़कर पैरादान कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तक 69.05 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदी, प्रदेश में लगभग 17.14 लाख किसानों ने बेचा धान

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केंद्रों 14 जनवरी तक 17 लाख 14 हजार 159 किसानों से 69 लाख 05 हजार 182 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का 65.76 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 13 हजार 426 करोड़ 57 लाख रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 34.50 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 32 लाख 03 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 26 लाख 86 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 13 लाख 36 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए टीओ  जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 7 लाख 64 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 14 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। यहां 6 लाख 09 हजार 537 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 

वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। यहां 6,02,120 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 4 लाख 77 हजार 313 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 14 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,14,278 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 46,922 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 11,335 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2,13,802 मीट्रिक टन, कोंडागांव जिले में 1,05,863 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 16,179 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 32,400 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 3,66,369 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 49,663 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 1,11,261 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 2,87,578 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 3,86,622 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3,78,954 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। 

इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,64,036 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 2,98,292 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 3,13,619 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,76,893 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,84,210 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2,35,007 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 3,44,069 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 1,33,831 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 1,03,765 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 91 हजार 702 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 1,63,915 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,85,647 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 63.83 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी, 16.14 लाख किसानों ने बेचा धान

No comments Document Thumbnail

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में प्रदेश के 2484 धान उपार्जन केंद्रों में 7 जनवरी तक 16 लाख 14 हजार 311 किसानों से 63 लाख 83 हजार 163 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को धान खरीदी के भुगतान के लिए 11 हजार 634 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 25 लाख 68 हजार 251 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 21 लाख मीट्रिक धान का उठाव हो चुका है। इसी तरह अब तक 10 लाख 43 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए TO जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 5 लाख 50 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। इस प्रकार डीओ और टीओ के माध्यम से अब तक 26 लाख 50 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

राजनांदगांव जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 06 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 5 लाख 69 हजार 664 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 5 लाख 68 हजार 929 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार जिला धान खरीदी में राज्य में तीसरे क्रम पर है। बलौदाबाजार जिला में 4 लाख 46 हजार 66 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।  

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 06 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 1,02,168 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 41,658 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 8,714 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2,01,123 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,00,166 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 15,122 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 25,099 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 3,39,072 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 43,741 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 5,68,929 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 91,229 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 2,67,098 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 3,56,929 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3,63,368 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

इसी तरह बेमेतरा जिले में 4,37,202 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 2,82,083 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 2,94,008 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 5,69,664 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,46,066 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,69,181 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2,23,376 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 4,45,695 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 3,24,561 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 1,06,768 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 85,954 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 79,708 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 1,28,564 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,65,919 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 

छत्तीसगढ़ में 58.38 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, प्रदेश में 14.96 लाख से ज्यादा किसानों ने बेचा धान

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में 04 जनवरी तक 14 लाख 96 हजार 910 किसानों से 58 लाख 38 हजार 231 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। राज्य के 2484 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जा रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 24 लाख 34 हजार 167 मीट्रिक टन का DO जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 19 लाख 14 हजार 591 मीट्रिक धान का उठाव हो चुका है। 

विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को भुगतान के लिए 10 हजार 934 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है। राजनांदगांव जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 04 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 5 लाख 24 हजार 697 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 5 लाख 11 हजार 632 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार जिला धान खरीदी में राज्य में तीसरे क्रम पर है। बलौदाबाजार जिला में 4 लाख 08 हजार 249 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।  

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 04 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 95,712 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 37,958 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 7,442 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 1,83,534 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 93,616 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 13,932 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 22,509 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 3,09,924 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 40,157 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 5,11,632 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 80,713 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 2,45,377 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 3,28,026 मीट्रिक टन और बालोद जिले में 3,37,606 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है।

बेमेतरा जिले में 4,01,650 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 2,58,001 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 2,71,304 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 5,24,697 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,08,249 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,46,282 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2,06,427 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 4,05,647 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 2,98,060 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 95,435 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 76,127 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 70,909 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 1,16,011 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,51,297 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में 31 दिसंबर तक 53.59 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य में 31 दिसंबर तक 13 लाख 93 हजार 402 किसानों से 53 लाख 59 हजार 184 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। राज्य के 2484 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जा रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 20 लाख 97 हजार 140 मीट्रिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 16 लाख 26 हजार 579 मीट्रिक धान का उठाव हो चुका है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को भुगतान के लिए 10 हजार 390 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है।

धान खरीदी के 31वें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4 लाख 85 हजार 783 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 4 लाख 58 हजार 535 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3 लाख 85 हजार 712 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।  

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 दिसम्बर तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 87,434 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 33,761 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 6270 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 1,68,833 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 86,294 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 12,523 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 19,673 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 2,78,296 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 35,990 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 4,58,535 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 69,159 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 2,26,171 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 3,03,012 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3,23,237 मीट्रिक टन और बेमेतरा जिले में 3,85,712 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

दुर्ग जिले में 2,38,718 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 2,48,802 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4,85,783 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3,75,829 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,24,063 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में  1,91,323 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 3,73,671 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 2,77,338 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 82,920 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 64,965 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 63,120 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 1,01,653 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,36,098 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 52 लाख मीट्रिक टन से पार, किसानों में खुशी का माहौल

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 28 दिनों में 13 लाख 64 हजार 429 किसानों से 52 लाख 21 हजार 803 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 9150.68 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 19 लाख 05 हजार 318 मीट्रिक टन का DO जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 14 लाख 93 हहजार 886 मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। 

धान खरीदी के 28वें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4 लाख 81 हजार 032 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 4 लाख 51 हजार 051 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3 लाख 81  हजार 628 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।  

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 28 दिसंबर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 75,341 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 27,306 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 4,937 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 1,66,676 मीट्रिक टन, कोंडागांव जिले में 76,923 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 12,009 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 15,900 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 2,72,498 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 34,404 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 4,51,051 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 63,662 मीट्रिक टन और मुंगेली जिले में 2,20,509 मीट्रिक टन की खरीदी की गई। 

वहीं रायगढ़ जिले में 2,97,374 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3,21,360 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 3,81,628 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 2,36,609 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 2,45,903 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4,81,032 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3,72,830 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,21,422 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 1,81,788 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 3,67,512 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 2,74,436 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 78,160 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 60,113 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 61,637 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 88,474 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,30,338 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 46.40 लाख मीट्रिक टन के पार, किसानों को 7751.63 करोड़ रूपए का भुगतान

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए 1 दिसंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 24 दिनों में 12 लाख 29 हजार 865 किसानों से 46 लाख 39 हजार 857 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 7751.63 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा बैंक को जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 15 लाख 98 हजार 664 मीट्रिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 11,69,608 मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। धान खरीदी के 24वें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4,30,385 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। 

जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 3,88,610 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3,42,453 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 66,660 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 22,827 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 3,967 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 1,48,565 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 69,690 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 10,274 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 13,277 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 2,42,616 मीट्रिक टन और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 31,181 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।

जांजगीर-चांपा जिले में 3,88,610 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 55,315 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 1,98,956 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 2,58,637 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 2,89,601 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 3,42,453 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 2,10,816 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 2,21,568 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4,30,385 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3,32,411 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 1,97,435 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 1,63,926 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 3,24,826 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 2,44,714 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 69,348 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 52,468 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 54,771 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 77,087 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,17,465 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.