Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में अब तक 69.05 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदी, प्रदेश में लगभग 17.14 लाख किसानों ने बेचा धान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में अब तक 69.05 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदी, प्रदेश में लगभग 17.14 लाख किसानों ने बेचा धान

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केंद्रों 14 जनवरी तक 17 लाख 14 हजार 159 किसानों से 69 लाख 05 हजार 182 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का 65.76 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 13 हजार 426 करोड़ 57 लाख रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 34.50 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 32 लाख 03 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 26 लाख 86 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 13 लाख 36 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए टीओ  जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 7 लाख 64 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 14 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। यहां 6 लाख 09 हजार 537 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 

वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। यहां 6,02,120 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 4 लाख 77 हजार 313 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 14 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,14,278 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 46,922 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 11,335 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2,13,802 मीट्रिक टन, कोंडागांव जिले में 1,05,863 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 16,179 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 32,400 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 3,66,369 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 49,663 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 1,11,261 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 2,87,578 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 3,86,622 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3,78,954 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। 

इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,64,036 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 2,98,292 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 3,13,619 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,76,893 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,84,210 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2,35,007 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 3,44,069 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 1,33,831 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 1,03,765 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 91 हजार 702 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 1,63,915 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,85,647 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.